आढ़ती पर फायरिंग के दौरान दो के खिलाफ मामला दर्ज

गुरदासपुर थाना सदर पुलिस गुरदासपुर ने आढ़ती पर फायरिंग करने वाले दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में ए.एस.आई. जीवन सिंह ने बताया कि हरिंदर सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी राजपुरा पुलिस स्टेशन सदर गुरदासपुर ने बयान दिया कि वह गजनीपुर फोकल प्वाइंट पर अपनी आढ़त की दुकान गोराया कमीशन ऐजैंट पर बैठा था। शाम लगभग 5.30 बजे जब वह अपनी दुकान पर खड़ा था कि दो लड़के जिन्होंने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ था, मोटरसाइकिल पर आए। उन्होंने उसे देखकर जान से मारने की नियत से उस पर गोली चलानी शुरू कर दी। इस पर उसने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरिंदर सिंह के बयानों पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। recent visitors 81

25 करोड़ की लागत से स्थापित ट्रांसफार्मर, रबी सीजन में बढ़ने वाले लोड को ध्यान में रखकर ऊर्जीकृत किया

भोपाल एम.पी. ट्रांसको (मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) ने भोपाल सूखी सेवनिया स्थित अपने 400 के.व्ही. सबस्टेशन में भोपाल एवं मध्यप्रदेश का दूसरा 400/220/132 के.व्ही. 500 एम.व्ही.ए. क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर ऊर्जीकृत करने में सफलता हासिल की है। एम.पी. ट्रांसको के मुख्य अभियंता प्रवीण गार्गव ने बताया कि लगभग 25 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत से स्थापित इस ट्रांसफार्मर को भोपाल एवं उससे जुड़े क्षेत्रों में रबी सीजन के दौरान बढ़ने वाले लोड की संभावना को ध्यान में रखकर समय पूर्व इसे ऊर्जीकृत किया गया। इस उपलब्धि पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर एवं अपर मुख्य सचिव ऊर्जा मनु श्रीवास्तव ने इस कार्य से जुडे़ अधिकारियों/कर्मचारियों को बधाई दी है। भोपाल समेत अन्य क्षेत्रों को होगा भरपूर फायदा इस ट्रांसफार्मर की स्थापना से भोपाल के शहरी और औद्योगिक क्षेत्र के अलावा बैरागढ़, विदिशा, गंजबसोदा, शुजालपुर, मुगालियाछाप को इसी रबी सीजन में भरपूर फायदा मिलेगा। साथ ही आष्टा, उज्जैन क्षेत्र को भी जरूरत पड़ने पर सूखी सेवनिया (भोपाल) 400 के.व्ही. सबस्टेशन से सपोर्ट मिल सकेगा। इस ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से 400 के.व्ही. सबस्टेशन भोपाल की क्षमता 1630 एम.व्ही.ए. की हो गई है। भोपाल जिले की ट्रांसफार्मेशन कैपेसिटी में बढ़ोतरी भोपाल जिले में एम.पी. ट्रांसको अपने 18 सबस्टेशनों से विद्युत पारेषण करती है, जिसमें 400 के.व्ही. का 1, 220 के.व्ही. के 4 तथा 132 के.व्ही. के 13 सबस्टेशन शामिल हैं। इस ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से भोपाल जिले की कुल ट्रांसफार्मेशन कैपेसिटी अब 4463 एम.व्ही.ए. की हो गई है। 80484 एम.व्ही.ए. हो गई है एम.पी. ट्रांसको की कुल स्थापित क्षमता एम.पी. ट्रांसको की कुल स्थापित ट्रांसफार्मेशन क्षमता बढ़कर अब 80484 एम.व्ही.ए. की हो गई है। इसमें 400 के.व्ही. में 11380 एम.व्ही.ए., 220 के.व्ही. में 33230 एम.व्ही.ए. तथा 132 के.व्ही. में 35874. एम.व्ही.ए. क्षमता विद्यमान है। एम.पी. ट्रांसको मध्यप्रदेश में अपने 416 अति उच्चदाब सबस्टेशनों के माध्यम से विद्युत पारेषण करती है। इसमें 400 के.व्ही. के 14, 220 के.व्ही. के 88 तथा 132 के.व्ही. के 314 सबस्टेशन शामिल हैं। एम.पी. ट्रांसको के प्रदेश में कुल 1021 पावर ट्रांसफार्मर क्रियाशील हैं।   recent visitors 31

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही सूचकांक एक प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि के साथ हरे निशान में बंद हुए

मुंबई भारतीय शेयर बाजार ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर डोनाल्ड ट्रंप की संभावित जीत का स्वागत किया है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही सूचकांक एक प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि के साथ हरे निशान में बंद हुए हैं। कारोबार के अंत में आईटी सेक्टर में जबरदस्त खरीदारी देखी गई। सेंसेक्स 901.50 अंक या 1.13 प्रतिशत चढ़कर 80,378.13 पर बंद हुआ। वहीं, दूसरी ओर निफ्टी 270.75 अंक या 1.12 प्रतिशत चढ़ने के बाद 24,484 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 110.15 अंक या 0.21 प्रतिशत चढ़ने के बाद 52,317.40 पर आ गया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स कारोबार के अंत में 1,240.35 अंक या 2.21 प्रतिशत चढ़ने के बाद 57,355.80 पर बंद हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 402.65 अंक या 2.18 प्रतिशत चढ़ने के बाद 18,906.10 पर बंद हुआ। निफ्टी के ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियलिटी, मीडिया और एनर्जी सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली। सारे सेक्टर हरे निशान पर कारोबार करने के साथ बंद हुए हैं। सेंसेक्स पैक में टीसीएस, एचसीएल टेक, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, एलएंडटी और मारुति टॉप गेनर्स रहे। टाइटन, इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक टॉप लूजर्स रहे। बाजार का रुझान सकारात्मक रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 3,013 शेयर हरे, 961 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। वहीं, 89 शेयर में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं रहा। बाजार के जानकारों के अनुसार, अमेरिकी चुनाव के नतीजों के बाद वैश्विक बाजारों में राहत की लहर देखी गई, जिससे ट्रंप के मजबूत जनादेश के साथ राजनीतिक अनिश्चितता कम हुई। इससे कर कटौती और सरकारी खर्च में वृद्धि की उम्मीदों से प्रेरित मजबूत जोखिम-भावनाएं पैदा हुई हैं। उन्होंने आगे कहा कि घरेलू खरीद व्यापक आधार पर हुई, जिसमें आईटी ने अमेरिका में आईटी खर्च में उछाल की उम्मीद में बढ़त हासिल की। आईटी दूसरी तिमाही के नतीजों के अनुसार अमेरिका में बीएफएसआई खर्च में सुधार हुआ है, जो भारत के लिए सकारात्मक है। recent visitors 95

फिरोजाबाद में मजदूरों से भरी डबल डेकर बस दुर्घटनाग्रस्त, 20 से अधिक घायल, बड़ा हादसा

फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां पर यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस पलट गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त बस, डबल डेकर थी, जो यात्रियों को लेकर हमीरपुर से हाथरस, इगलास की ओर जा रही थी। बस में करीब 20 से 22 लोग सवार बताए जा रहे हैं। इसमें मौजूद लोग मजदूरी का काम करते हैं और ईट भट्टे पर काम करने के लिए जा रहे थे। बता दें कि यह सड़क दुर्घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के चनोरा पुल के पास हुई है। हादसे के बाद बस में मौजूद करीब सभी मजदूर घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। घायलों में दो को ज्यादा चोट लगने के कारण उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को आगरा के लिए रेफर कर दिया गया है। बस में सवार हमीरपुर जिले के एक यात्री मान सिंह ने हादसे को लेकर जानकारी दी। बस ड्राइवर के ऊपर शराब पीकर गाड़ी चलाने की आशंका भी जाहिर की गई है। मान सिंह ने बताया कि प्राइवेट बस थी, जिसमें 20-22 लोग मौजूद थे। हादसे में सभी लोग घायल हुए हैं। उसने बताया की बस यात्रियों को लेकर हाथरस जा रही थी। इसमें ईट भट्टों पर काम करने वाले मजदूर मौजूद थे, जो हादसे में घायल हो गए। यह घटना बुधवार तड़के सुबह की बताई जा रही है। मजदूरों को लेकर एक प्राइवेट डबल डेकर बस हमीरपुर से हाथरस, इगलास जा रही थी। तभी फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र में चनोरा पुल के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में मौजूद सभी लोगों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस हादसे के कारण का पता लगा रही है।   recent visitors 86

चार हाथियों के दल और 100 वनकर्मियों की मदद से किया दो दिन से भटक रहे हाथी के बच्चे का रेस्क्यू

उमरिया मध्य प्रदेश में उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दो दिन से भटक रहे हाथी के बच्चे का आज रेस्क्यू किया गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, कटनी और उमरिया वन विभाग की टीम शामिल थी। जिनके चार हाथियों के दल और करीब 100 वन कर्मियों ने मिलकर आज सुबह करीब 11:00 बजे हाथी के बच्चे का रेस्क्यू हुआ। अब हाथी शावक को पिकअप वाहन के माध्यम से बांधवगढ़ ले जाया जा रहा है। दरअसल, 10 हाथियों की मौत के बाद कल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जंगली हाथी का शावक देखा गया था। जिसके बाद से आसपास के गांवों और वन विभाग को सतर्क किया गया। बताया जा रहा था कि यह शावक उन 10 हाथियों में से ही किसी का है, जिनकी मौत हुई है। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने धान के खेत में रात भर पहरा दिया। इसके बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, कटनी और उमरिया वन विभाग के चार हाथियों के दल और करीब 100 वन कर्मियों ने मिलकर सुबह करीब 11:00 बजे हाथी के बच्चे का रेस्क्यू किया। अब हाथी के बच्चे को पिकअप वाहन के माध्यम से बांधवगढ़ ले जाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, हाथी के बच्चे की उम्र लगभग डेढ़ वर्ष है। बच्चा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का है या फिर छत्तीसगढ़ से आए झुंड से बिछड़ गया इसकी जांच की जाएगी। recent visitors 79

सेंट्रल जेल गोलीकांड में बदनाम करने का आरोप, छत्तीसगढ़-रायपुर महापौर ढेबर ने बीजेपी नेताओं पर लिखाई रिपोर्ट

रायपुर. रायपुर के सेंट्रल जेल गोलीकांड के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। बीजेपी ने कांग्रेस के साथ आरोपियों का कनेक्शन बताया हैं। वहीं रायपुर महापौर एजाज ढेबर ने बीजेपी पर नाम बदनाम करने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर महापौर ढेबर ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। महापौर ढेबर ने बीजेपी नेताओं पर अपराधी के साथ उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि बीजेपी नेताओं ने उनकी छवि धूमिल कर रह हैं और उन्हें टारगेट कर रहे हैं। इसलिए अपराधी के साथ उनकी फोटो वायरल किया गया। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक होने के कारण निशाना बनाए जा रहा है। महापौर ढेबर ने बीजेपी प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव और बीजेपी नेता गौरीशंकर श्रीवास पर कांग्रेस पदाधिकारियों के अपमान का आरोप लगाया है। साथ ही कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने की साजिश बताते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।  recent visitors 72

रग्बी विश्व कप क्वालीफायर 2027, नामीबिया ने स्थानीय कोचिंग टीम नियुक्त की

विंडहोक नामीबिया के रग्बी यूनियन (एनआरयू) ने 2025 में होने वाले रग्बी विश्व कप क्वालीफायर अभियान में टीम का नेतृत्व करने के लिए नामीबियाई कोचिंग टीम नियुक्त की। उल्लेखनीय नियुक्ति जैक्स बर्गर की है, जो एक सेवानिवृत्त नामीबियाई रग्बी यूनियन लूज फॉरवर्ड और पूर्व कप्तान हैं, जिन्हें दक्षिण अफ्रीका के एलिस्टर कोएत्ज़ी की जगह रग्बी का निदेशक नियुक्त किया गया है। एनआरयू ने मीडिया ब्रीफ और अपने सोशल मीडिया पेज पर, पूर्ण कोचिंग टीम की घोषणा की, जिसमें एक अन्य साथी और पूर्व नामीबियाई रग्बी खिलाड़ी, क्रिसेंडर बोथा मुख्य कोच के रूप में शामिल हैं, जैको एंगेल्स, रोहन किट्सहॉफ और डेविड फिलेंडर सहायक कोच और स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच, सर्जियो डे ला हार्प हैं। इस साल, नामीबिया की टीम को रग्बी अफ्रीका कप के सेमीफाइनल में अंतिम विजेता जिम्बाब्वे से हार का सामना करना पड़ा था। युगांडा में आयोजित होने वाला 2025 रग्बी अफ्रीका कप, विश्व रग्बी द्वारा आयोजित 2027 पुरुष रग्बी विश्व कप के लिए दो साल का क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट है। मौजूदा रग्बी अफ्रीका कप चैंपियन जिम्बाब्वे ने जुलाई में आयोजित 2024 टूर्नामेंट के फाइनल मैच में अल्जीरिया के खिलाफ जीत हासिल की। 2025 टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे, अल्जीरिया, नामीबिया, केन्या, सेनेगल, कोटे डी आइवर शामिल होंगे। विश्व रग्बी के अनुसार, पुरुषों का रग्बी विश्व कप 2027 ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जाएगा और इसमें 24 टीमें भाग लेंगी।   recent visitors 129