पीसीएस प्री और आरओ-एआरओ परीक्षा की तिथि घोषित, आयोग ने लागू किया नॉर्मलाइजेशन

प्रयागराज उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 और समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 की तिथि घोषित कर दी है। दोनों परीक्षा दो दिवसों में कराई जाएंगी। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा सात और आठ दिसंबर को दो पालियों में होगी, वहीं आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 22 और 23 दिसंबर को तीन पालियों में आयोजित होगी। केंद्र निर्धारण के कड़े मानकों के अनुरूप केंद्र नहीं मिलने के कारण आयोग ने परीक्षा एकाधिक पालियों में कराने का निर्णय लिया गया है। साथ ही आयोग ने नॉर्मलाइजेशन भी लागू करते हुए परसेंटाइल का फार्मूला भी जारी कर दिया है। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा उत्तर प्रदेश के 41 जनपदों में सात व आठ दिसंबर को दो सत्रों में आयोजित होगी। प्रथम सत्र सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक व द्वितीय सत्र दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक होगा। वहीं, आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 22 और 23 दिसंबर को तय कर दी गई है। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या 10 लाख से अधिक है, इसलिए इसे तीन पालियों में विभाजित किया गया है। 22 दिसंबर को प्रथम पाली सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक व द्वितीय पाली दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक होगी। 23 दिसंबर को तृतीय पाली सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक चलेगी। उपसचिव धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी के अनुसार, शासनादेश के तहत एक पाली में अधिकतम पांच लाख अभ्यर्थियों को शामिल किया जा सकता है। इससे अधिक परीक्षार्थियों के लिए एक से अधिक पाली का प्रावधान रखा गया है। इसके साथ ही आयोग द्वारा उच्च-स्तरीय समिति की सिफारिशें लागू करते हुए परीक्षाओं के मूल्यांकन में परिवर्तन पर मुहर लगा दी है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 92

यात्रीगण कृपया ध्यान दें नवंबर में जा रहे हैं ट्रेन से तो हो जाएं सावधान, रेलवे ने कैंसिल कीं ये ट्रेनें

भोपाल भारत का रेल नेटवर्क दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क माना जाता है। यह देश की लाइफ लाइन है, जो लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचती है। यहां रोजाना 13,000 से भी अधिक ट्रेनों का संचालन होता है, जिसमें लाखों यात्री सफर करते हैं। भारतीय रेलवे द्वारा समय-समय पर अपने यात्रियों को सुविधा मुहैया कराई जाती है, नियमों में बदलाव भी किए जाते हैं। ट्रेन में अमिर से लेकर गरीब हर वर्ग के लोग ट्रैवल करते हैं। भारतीय रेलवे (Indian Railways) भीड़-भाड़ को देखते हुए त्योहारी सीजन, गर्मी और सर्दी के दिनों में अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन करता है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो। हालांकि, पिछले कुछ समय से रेलवे द्वारा अलग-अलग कार्यों के चलते कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है, तो कुछ ट्रेनों का मार्ग भी परिवर्तित किया गया है। आज हम आपको रेलवे द्वारा कैंसिल किए गए उन ट्रेनों के बारे में बताएंगे, जिन्हें कुछ समय के लिए रद्द कर दिया गया है, तो कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेटेड किया गया है। कैंसल ट्रेन (Train Cancelled) 8 नवंबर 2024 और 10 नवंबर 2024 को जोधपुर से चलकर भोपाल आने वाली ट्रेन नंबर 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस को कैंसिल कर दिया गया है। वहीं, 9 नवंबर 2024 और 11 नवंबर 2024 को भोपाल से चलकर जोधपुर को जाने वाली भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस, जिसकी गाड़ी संख्या 14814 है, इसे रद्द किया गया है। शॉर्ट टर्मिनेटेड ट्रेनें (Short Terminated Trains)     गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस है, जो कि 9 नवंबर 2024 को सुबह 11:25 सांगानेर पर शॉर्ट टर्मिनेटेड की जाएगी। यह ट्रेन सांगानेर से अजमेर के बीच चलेगी।     ट्रेन नंबर 12182 अजमेर-जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस 10 नवंबर को सांगानेर से शॉर्ट टर्मिनेटेड होगी। जिसकी टाइमिंग यहां 5:40 होगी।     इसके अलावा, 9 नवंबर 2024 को ट्रेन नंबर 19712 भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस फुलेरा पर शॉर्ट टर्मिनेटेड होगी। यह ट्रेन फुलेरा से जयपुर तक ही चलेगी। कारण यात्री घर से निकलने से पहले एक बार शॉर्ट टर्मिनेटेड ट्रेन और कैंसिल की गई ट्रेनों की लिस्ट अवश्य चेक करें। दरअसल, भारतीय रेलवे द्वारा अलग-अलग रेल डिवीजनों पर नई-नई रेल लाइन जोड़ने का काम किया जा रहा है, ताकि रेलवे कनेक्टिवटी को बढ़ाया जा सके। इसके चलते उत्तर पश्चिम रेलवे पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग का काम होने वाला है, इसलिए भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली इन ट्रेनों को रद्द और शॉर्ट टर्मिनेटेड किया गया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 78

जल संसाधन विभाग के स्टॉल में राज्य की प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं पर आकर्षक झांकी प्रस्तुत

रायपुर राज्य निर्माण के 24 वर्ष पूर्ण होने पर नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मेला ग्राउंड में आयोजित राज्योत्सव 2024 में जल संसाधन विभाग के स्टॉल में राज्य की प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं पर आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई है। आम लोगों को राज्य की प्रमुख सिंचाई योजनाओं के बारे में जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई योजनाओं से संबंधित आकर्षक मॉडल बनाया गया है। इसके माध्यम से राज्य में जल संसाधन के प्रबंधन और सिंचाई क्षमता के विस्तार की जानकारी भी दी जा रही है। जल संसाधन विभाग द्वारा तैयार किए गए इस मॉडल में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, इंद्रावती नदी में बेउरगांव बैराज तथा मटनार बैराज, अहिरन खारंग लिंक परियोजना, सिकासार कोडार इंटर लिकिंग परियोजना, इंद्रावती महानदी जोड़ो परियोजना का सर्वेक्षण कार्य, छपराटोला लिंक परियोजना, मोहमेला सिरपुर बैराज, दिलीप सिंह जूदेव (केलो) वृहद परियोजना तथा परसाही सूक्ष्म उद्वहन सिंचाई योजना को दशार्या गया है। जल संसाधन विभाग के स्टॉल में यहां आने वाले आम नागरिकों को राज्य में जल प्रबंधन को सुधारने और सिंचाई क्षमता बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के साथ ही जलाशय निर्माण, नहरों का विस्तार, और जल संरक्षण से जुड़ी परियोजनाएं के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जा रही है। स्टॉल में राज्य की जल नीति और जल संसाधनों के प्रभावी उपयोग के प्रयासों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 51

प्रयागराज महाकुंभ में पहली बार भीष्म क्यूब की तैनाती, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भी क्यूब की तैनाती की गई थी

प्रयागराज महाकुंभ-2025 में आपात स्थितियों से निपटने के लिए योगी सरकार ने व्यापक तैयारी की है। महाकुंभ में पहली बार भीष्म क्यूब की तैनाती की जा रही है, जो अत्याधुनिक तकनीक से युक्त क्रांतिकारी मोबाइल अस्पताल है। गौरतलब है कि 22 जनवरी 2024 में अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान भी भीष्म क्यूब की तैनाती की गई थी। संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य, प्रयागराज डॉ. वी.के. मिश्रा ने बताया कि एक भीष्म (बैटलफील्ड हेल्थ इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर मेडिकल सर्विसेज) क्यूब 200 लोगों का एक साथ उपचार कर सकता है। भीष्म क्यूब में सर्जिकल सुविधाएं, डायग्नोस्टिक टूल्स और रोगी के देखभाल से संबंधित सभी सुविधाएं मौजूद हैं। ये बेहद मजबूत, वॉटरप्रूफ और हल्के हैं। इससे तुरंत इलाज की सुविधा शुरू की जा सकती है। यह चिकित्सा सेवाओं के प्रभावी समन्वय, वास्तविक समय में निगरानी और कुशल प्रबंधन को सुगम बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डाटा एनालिटिक्स को एकीकृत करता है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि भीष्म क्यूब की पूरी यूनिट को आसानी से हाथ, साइकिल या ड्रोन द्वारा भी ले जाया जा सकता है। इस चलते-फिरते अस्पताल की खासियत यह है कि इसे आपातकालीन परिस्थितियों में विमान से एयरड्रॉप किया जा सकता है। भीष्म क्यूब 12 मिनट के भीतर तैनात होने की क्षमता रखता है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि इन पोर्टेबल हॉस्पिटल क्यूब्स का विकास और परीक्षण भारतीय वायुसेना, भारतीय स्वास्थ्य सेवा संस्थानों और डिफेंस टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स ने मिल कर किया है। गौरतलब है कि इसी साल अगस्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी यूक्रेन यात्रा के दौरान राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को भीष्म क्यूब की यूनिट्स भेंट स्वरूप दी थीं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 89

रिकी पोंटिंग ने कहा- चेन्नई एक मैच के लिए धोनी को बाहर रखने के बारे में सोच सकती है

नई दिल्ली आईपीएल 2025 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) द्वारा एमएस धोनी को रिटेन किए जाने के बाद, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को लगता है कि धोनी को अगले सीजन में उनसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने के लिए यहां-वहां एक मैच के लिए आराम दिया जा सकता है। 43 वर्षीय, जो अपने खेल करियर के अंतिम चरण में हैं, 2020 में अंतरराष्ट्रीय संन्यास की घोषणा करने के बाद से केवल आईपीएल में ही नज़र आए हैं। उन्होंने अपने नेतृत्व में सीएसके को पांच आईपीएल खिताब दिलाए। द आईसीसी रिव्यू के हालिया एपिसोड में पोंटिंग ने कहा, “दो सीजन पहले शायद उनका सबसे खराब सीजन रहा था, लेकिन फिर पिछले साल उन्होंने वापसी की और पुराने एमएस धोनी की तरह कुछ मैचों में वास्तव में प्रभाव डाला।” “मुझे लगता है कि अब भी ऐसा ही होगा… हो सकता है कि वे उन्हें पूरे सीजन में न खिला पाएं। वे उसे एक मैच के लिए बाहर रखने और उसे यहां-वहां आराम देने के बारे में सोच सकते हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे उससे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवा रहे हैं।” पोंटिंग ने धोनी की लंबी अवधि के लिए प्रशंसा व्यक्त की और टीम के कप्तान न होने के बावजूद उनकी मेंटरशिप क्वालिटी की सराहना की। पोंटिंग ने कहा, “वह जिस भी टीम में हो, चाहे वह कप्तान हों या न हों, वह हमेशा उस समूह के लिए मेंटर और लीडर रहेंगे, चाहे वह खेल रहे हों, चाहे वह किनारे पर बैठे हों, वह बस ऐसा ही है…वह चेन्नई के लिए महत्वपूर्ण है, वह नेतृत्व जो वह मैदान पर और मैदान के बाहर लाता है।” “सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी वे होते हैं जो लंबे समय तक इस तरह के उच्च स्तर को बनाए रखने में सक्षम होते हैं… 10, 12, 14 साल के करियर के लिए।” पोंटिंग ने इस बात पर जोर दिया कि धोनी ने स्थिति के अनुसार खुद को ढालने की अपनी अनूठी क्षमता के साथ खेल में प्रभावशाली बने रहने के लिए वर्षों में कैसे विकास किया है। पोंटिंग ने कहा, “वह अब पारी की आखिरी 20 गेंदों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन फिर भी दिखा रहे हैं कि ऐसा करके आप खेल पर बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं।”   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 92

छठ पूजा की शुरुआत 7 नवंबर 2024 से, भूल कर भी ना करें ये चीजें

छठ पूजा की शुरुआत इस साल 7 नवंबर 2024 से हो रही है. ये बिहार और झारखंड का सबसे बड़ा पर्व  है जो पूरे देश में बेहद धूम धाम के साथ मनाया जाता है. हिन्दू धर्म में इसका विशेष महत्व है. यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को शुरू होता है और सप्तमी तिथि तक चलता है. चार दिनों तक चलने वाला ये पर्व सभी के लिए बहुत खास और एहम  होता है. इसकी शुरुआत नहाय-खाय के साथ होती है. छठ पूजा में सूर्य देव के साथ उनकी बहन छठ मैया की भी पूजा की जाती है. छठ पूजा को लेकर कई मान्यताए है जो इस के व्रत को और भी खास बनाती है. छठ पूजा पर रखे जाने वाला व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है. यह व्रत संतान के लिए रखा जाता है उनकी लंबी उम्र ,अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि  के लिया 36 घंटे का निर्जला व्रत रखते है. यह व्रत महिलायें रखती है और इसके कुछ कड़े नियम भी है जिनका पालन भी करना पड़ता है. इन बातों का रखें ध्यान व्रती महिलाएं सूर्य  देव को अर्घ्य दिए बिना कुछ भी ना खाएं. पहले और दूसरे दिन सूर्य को जल देने के बाद ही भोजन करें और व्रत रखने वाली महिलाएं जमीन पर ही सोएं. पूजा में किसी भी तरह का चांदी, स्टील और प्लास्टिक के बर्तनो का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इस पूजा में केवल मिट्टी के चूल्हे और बर्तनो का ही इस्तेमाल करें. पूजा के प्रसाद को गलती से भी बनाते हुए जूठा ना करें और प्रसाद बनाने से पहले कुछ भी न खाए. पूजा में साफ-सफाई का खास ख्याल रखें. 36 घंटो के व्रत और पूजा करने के दौरान साफ कपड़े पहने और इस बात पर ध्यान रखें की पूजा की चीज़ो को साफ हाथ से ही छुएं. छठ पूजा के दौरान बिकुल भी मांसाहारी भोजन, लहसुन और प्याज़ का सेवन ना करें. प्रसाद बनाने की जगह पर भोजन न करें. छठ का व्रत रखने वाले अपनी वाणी पर संयम रखें किसी को भी अपशब्द न कहे अन्यथा आपको पूजा का फल नहीं मिलेगा. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 84

संयुक्त राज्य अमेरिका में विवाहपूर्व सेक्स, 40 % लड़की शादी से पहले ही प्रेग्नेंट!

न्यूयॉर्क अमेरिका दुनिया का सबसे अमीर देश । ऐसा देश जहां जाने का सपना हर किसी का होता है ।कहते हैं जो इस देश चला गया , उसकी तो समझो लाइफ बन गई । आपने अमेरिका के बारे में यूं तो बहुत कुछ सुना होगा , लेकिन ऐसी बहुत सी बातें हैं , जो आप नहीं जानते होंगे । यहां की कई बातें आपको काफी हैरान कर सकती है । ये देश कितना धनी है इसका अंदाजा तो इसी बात से लगाया जा सकता है कि एप्पल , गगूल , माइक्रोसॉफ्ट जैसी दुनिया की बड़ी कंपनीज अमेरिकी कंपनीज हैं । यहां के 5 प्रतिशत लोगों के पास इतना ज्यादा पैसा है जितना दुनिया के 65 प्रतिशत लोगों के पास भी नहीं है । अमेरिका में जितने प्रतिशत लोग वोट देने नहीं जाते उससे कहीं ज्यादा लोग फेसबुक और वॉट्सएप यूज करते हैं । एक रिसर्च के अनुसार यहां की 40 प्रतिशत महिलाएं शादी से पहले बच्चे को जन्म देती हैं । यहां पर शादी को काफी कम महत्व दिया जाता है । – अमेरिका में मैरिड लोगों से ज्यादा उन लोगों की संख्या ज्यादा है जिन्होंने अब तक शादी नहीं की या फिर उनका तलाक हो गया है ।अमेरिका में हर एक घंटे में 100 से ज्यादा तलाक होते हैं ।अमेरिका में 30 प्रतिशत बिजनेस की मालिक महिला ही है । यहां बिजनेस में महिलाओं का वर्चस्व है । यहां तक की किसी बडे पर महिला का ही कब्जा होता है । – लगभग 7 प्रतिशत अमेरिकी ये दावा करते हैं कि वे अपनी जिन्दगी में आज तक नहीं नहाए हैं । स्वास्थ के मामले में अमेरिका को दुनिया में अव्वल माना जाता है , लेकिन इसके बाद भी यहां के 20 से 30 प्रतिशत लोगों की मौत मेडिकल ट्रीटमेंट की गलतियों से होती है और यहां अच्छे हेल्थ केयर के बावजूद यहां के लोगों की औसम आयु विकसित देशों से काफी कम है । सिक्योरिटी के मामले में अमेरिका को अच्छा माना जाता है लेकिन फिर भी दुनिया का आधा क्रेडिट कार्ड फ्रॉड अमेरिका में होता है । अमेरिकी महिलाओं में एक दशक पहले की तुलना में बच्चे पैदा करने की संभावना अधिक है 2024  में प्रसव उम्र के अंतिम पड़ाव पर पहुंची अमेरिकी महिलाओं में से जिन्होनें कभी बच्चे को जन्म दिया है, उनकी हिस्सेदारी 10 साल पहले की तुलना में अधिक थी। यू.एस. जनगणना ब्यूरो के आंकड़ों के प्यू रिसर्च सेंटर के विश्लेषण के अनुसार, 40 से 44 वर्ष की आयु की लगभग 86% महिलाएँ माताएँ हैं, जबकि 2016  में यह 80% थी। 1  इस आयु वर्ग की महिलाओं में से जो माताएँ हैं, उनकी हिस्सेदारी 1990 के दशक की शुरुआत में जितनी थी, उतनी ही है। न केवल महिलाओं के माँ बनने की संभावना पहले से ज़्यादा है, बल्कि वे ज़्यादा बच्चे भी पैदा कर रही हैं। कुल मिलाकर, महिलाओं के जीवन में औसतन 2.07 बच्चे होते हैं – 2006 में 1.86 से बढ़कर, जो रिकॉर्ड पर सबसे कम संख्या है। और जो माताएँ हैं, उनके परिवार का आकार भी बढ़ गया है। 2016 में, अपने बच्चे पैदा करने की उम्र के अंत में माताओं ने लगभग 2.42 बच्चे पैदा किए, जबकि 2008 में यह संख्या 2.31 थी। मातृत्व और प्रजनन क्षमता में हाल ही में हुई वृद्धि इस धारणा के विपरीत प्रतीत हो सकती है कि अमेरिका मंदी के बाद "बेबी बस्ट" का अनुभव कर रहा है। हालांकि, प्रत्येक प्रवृत्ति एक अलग प्रकार के माप पर आधारित है। यहाँ विश्लेषण जीवन भर की प्रजनन क्षमता के संचयी माप पर आधारित है, एक महिला द्वारा अब तक जन्म दिए गए जन्मों की संख्या; इस बीच, अमेरिका में प्रजनन क्षमता में गिरावट की रिपोर्ट वार्षिक दरों पर आधारित है, जो एक समय में प्रजनन क्षमता को दर्शाती है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 129