वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटकों के प्रवेश के लिये संशोधित दरें प्रभावशील, संशोधित दरें 7 नवम्बर से होंगी लागू

भोपाल मध्यप्रदेश शासन वन विभाग द्वारा वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में पर्यटकों के प्रवेश के लिये संशोधित दरें जारी कर दी गई हैं। यह दरें 7 नवम्बर, 2024 से प्रभावशील होंगी। संचालक वन विहार राष्ट्रीय उद्यान ने बताया कि प्रवेश के लिये संशोधित दरों में पैदल भ्रमण प्रति व्यक्ति 25 रुपये, स्वयं की साइकल से 30 रुपये, उद्यान की साइकिल से 40 रुपये, दोपहिया मोटर वाहन 2 व्यक्ति 80 रुपये, ऑटो रिक्शा चालक सहित अधिकतम 4 व्यक्ति 120 रुपये, हल्के 4 पहिया वाहन अधिकतम 5 व्यक्ति 300 रुपये, हल्के 4 पहिया वाहन 5 व्यक्ति से अधिक क्षमता वाले 500 रुपये, मिनी बस अधिकतम 20 व्यक्ति 1100 रुपये, बस 20 से अधिक व्यक्ति 2200 रुपये, गोल्फ कॉर्ट से भ्रमण (प्रवेश शुल्क के अतिरिक्त) प्रति व्यक्ति 60 रुपये, 5 वर्ष से अधिक 12 वर्ष तक की आयु के बच्चे 40 रुपये, 5 वर्ष तक की आयु के बच्चे नि:शुल्क, पूरी गोल्फ कॉर्ट अधिकतम 6 व्यक्ति 400 रुपये और प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराये गये वाहन से सफारी भ्रमण (प्रति ट्रिप) प्रति व्यक्ति 100 रुपये, 5 वर्ष से अधिक 12 वर्ष तक की आयु के बच्चे 30 रुपये, 5 वर्ष तक की आयु के बच्चे नि:शुल्क तथा सम्पूर्ण वाहन (अधिकतम 6 व्यक्ति) 1000 रुपये देय होगा। प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराये गये वाहन से सूर्यास्त उपरांत सफारी भ्रमण (प्रति ट्रिप) प्रति व्यक्ति 300 रुपये, 5 वर्ष से अधिक 12 वर्ष तक आयु के बच्चे 150 रुपये, 5 वर्ष तक आयु के बच्चे नि:शुल्क और सम्पूर्ण वाहन (अधिकतम 6 व्यक्ति) 1500 रुपये देय होगा। संचालक ने बताया कि बैटरी-चलित वाहनों के लिये उपरोक्त दरों की 75 प्रतिशत राशि देय होगी। शुल्क में प्रत्येक 3 वर्ष में 10 प्रतिशत की वृद्धि होगी, जिसे 5 तक पूर्णांकित किया जायेगा। विदेशी पर्यटकों के लिये शुल्क दोगुना होगा।   recent visitors 130

‘मैं PM मोदी और CM योगी का दुश्मन हूं’, ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ पर भड़के अकबरुद्दीन ओवैसी

महाराष्ट्र महाराष्ट्र के संभाजीनगर में AIMIM के प्रमुख असद्दुदीन ओवैसी के छोटे भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ के नारे "बंटेंगे तो कटेंगे" पर कड़ा पलटवार किया है। अकबरुद्दीन ने इस नारे के मुकाबले इत्तेहाद (एकता) का नारा दिया और मुस्लिम समुदाय से एकजुट होकर उनकी पार्टी AIMIM को समर्थन देने की अपील की।   "बंटेंगे तो कटेंगे" पर अकबरुद्दीन का पलटवार अकबरुद्दीन ओवैसी ने योगी आदित्यनाथ के "बंटेंगे तो कटेंगे" के नारे को चुनौती दी। उन्होंने कहा, "आप लोग बीफ, मॉब लिंचिंग, घर वापसी, टोपी और दाढ़ी के नाम पर देश में नफरत फैला रहे हैं। क्या इससे देश कमजोर नहीं हो रहा?" उन्होंने कहा कि ये हरकतें केवल हिंदू-मुसलमान के बीच दरार डालने का काम कर रही हैं। अकबरुद्दीन ने यह भी जोड़ा कि मुसलमानों और हिंदुओं को आपस में लड़ाकर देश को बांटना सही नहीं है।   'हिंदुस्तान मेरा भी है'… अकबरुद्दीन ने जनता से कहा, "नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ, हिंदुस्तान जितना आपका है, उतना ही मेरा भी है।" उन्होंने यह स्पष्ट किया कि वह एक मुसलमान हैं, और इसलिए मुसलमानों की आवाज उठाते हैं। अकबरुद्दीन का यह बयान धार्मिक और सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने की कोशिश के रूप में देखा जा सकता है, जबकि बीजेपी और उनके समर्थकों द्वारा आरोप लगाए गए हैं कि वे देश में धर्म के आधार पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने आगे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं तो खुला बोल रहा हूं कि मैं मोदी-योगी का दुश्मन हूं।   ओवैसी का विवादित बयान: 'अभी 15 मिनट बाकी है' अकबरुद्दीन ओवैसी ने अपने भाषण के दौरान एक बार फिर "15 मिनट" का संदर्भ दिया, जो कि कुछ साल पहले उनके द्वारा दिए गए विवादित बयान से जुड़ा हुआ था। उन्होंने लोगों से कहा कि "कैंपेनिंग का टाइम 10 बजे, अभी 15 मिनट बाकी है", यह इशारा उस बयान की ओर था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि 15 मिनट में वह देश के हालात बदल सकते हैं। ओवैसी ने इस अवसर पर भी योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनकी नीतियों को नकारात्मक बताया। मतदान को लेकर AIMIM का चुनावी अभियान तेज अकबरुद्दीन ओवैसी ने यह भी दावा किया कि 20 नवंबर को महाराष्ट्र में वोटिंग के दौरान आसमान में केवल पतंग ही नजर आएगी। यह बात उन्होंने AIMIM के चुनावी चिह्न 'पतंग' के संदर्भ में कही, जो पार्टी का प्रतीक है। साथ ही उन्होंने 23 नवंबर को होने वाली वोटों की गिनती के दिन भी अपनी पार्टी की जीत का दावा किया।    मुसलमानों की एकजुटता का आह्वान अकबरुद्दीन ओवैसी के इस बयान ने एक बार फिर धार्मिक राजनीति और सांप्रदायिक एकता के बीच बढ़ते तनाव को उजागर किया। उनका इत्तेहाद का नारा इस बात की ओर इशारा करता है कि मुस्लिम समुदाय को एकजुट होकर अपनी राजनीतिक ताकत दिखानी चाहिए। ओवैसी का यह कदम भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों की आलोचना करने का एक तरीका था, जबकि वह अपनी पार्टी की मुस्लिम समुदाय के बीच स्थिति को मजबूत करने की कोशिश कर रहे   recent visitors 75

वाशिम विधानसभा क्षेत्र में उमड़ा यह अपार जन सिंधु महाराष्ट्र में भाजपा की विजय गाथा लिखने जा रहा है: सीएम योगी

महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महाराष्ट्र के वाशिम में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने कांग्रेस और महाविकास अघाड़ी पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वाशिम विधानसभा क्षेत्र में उमड़ा यह अपार जन सिंधु महाराष्ट्र में भाजपा की विजय गाथा लिखने जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने जिस दुष्ट अफजल को मार गिराया था उसके नाम पर औरंगाबाद का नाम होना, याद करना इसको हटना ही चाहिए था, इसे संभाजीनगर के रूप में पहचान मिलनी ही थी। छत्रपति शिवाजी महाराज का संघर्ष हो या संभाजी महाराज का, हमें नई प्रेरणा देता है। छत्रपति शिवाजी महाराज हम सबको एकजुट करके लेकर गए थे। हर भारतवासी को अपने साथ जोड़े थे। अपनी सेना का हिस्सा बनाए थे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव में दो महा गठबंधन चुनाव लड़ रहे हैं। एक तरफ महायुति गठबंधन है और दूसरी और महा अघाड़ी के रूप में 'महाअनाड़ी' गठबंधन है। मैं अनाड़ी इसलिए कहता हूं जिसे राष्ट्र की चिंता नहीं हो, वह अनाड़ी ही होगा। एक समय था जब आतंकवादी देश में घुसकर विस्फोट करते थे, आज पीएम मोदी के नेतृत्व में कोई सीमा पर अतिक्रमण करता है तो उसका राम नाम सत्य हो जाता है। सीएम योगी ने वाशिम में शिवाजी बनाम औरंगजेब का वैचारिक मुद्दा उठाकर हिन्दुत्व को तेज धार देने वाली स्पीच दी। योगी ने कहा कि जिस तरह से वाशिम विधानसभा क्षेत्र में लोग उमड़े हैं, यह महाराष्ट्र में भाजपा की विजय गाथा लिखने जा रहा है। उन्होंने कहा कि सत्ताएं तो आएंगी-जाएंगी, लेकिन हमारा 'भारत' रहना चाहिए और 'भारत' दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनना चाहिए। विपक्षी कहते थे राम हुए नहीं, कृष्ण हुए नहीं, आज भले ये चुनाव में कह रहे हो लेकिन इन पर भरोसा मत करिएगा। राम हमारी रग-रग में हैं, कण-कण में हैं। इसके अलावा सीएम योगी ने आगे कहा कि बंटिए मत! क्योंकि जब भी बंटे थे तो कटे थे। एक हैं तो नेक हैं, एक हैं तो सेफ हैं। recent visitors 75

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विभाग की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

रायपुर, छत्तीसगढ़ में पाए जाने वाले महत्वपूर्ण और सामरिक महत्व के खनिजों की आकर्षक प्रदर्शनी नवा रायपुर अटल स्थित राज्योत्सव मेला ग्राउंड में लगाई गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 5 नवंबर को प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में सामरिक महत्व के खनिजों की प्रदर्शनी के साथ ही इसके महत्व और उपयोग की जानकारी भी प्रदर्शित की गई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव एवं खनिज विभाग के सचिव श्री पी. दयानंद और खनिज विभाग के संचालक श्री सुनील जैन भी उनके साथ थे। खनिज विभाग के स्टॉल में आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने में, छत्तीसगढ़ प्रदेश में उपलब्ध महत्वपूर्ण एवं सामरिक महत्व के खनिजों के योगदान को दर्शाया गया है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए क्रिटिकल एवं स्ट्रैटेजिक मिनरल्स की महत्वपूर्ण भूमिका है। इन मिनरल्स में लिथियम, टाईटेनियम, निकल ग्रेफाईट, ग्लुकोनाईट, टिन आदि शामिल है, इन मिनरल्स का उपयोग रक्षा, उर्जा, संचार, अतरिक्ष और परमाणु उद्योगों में किया जाता है। जो देश की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा के लिए अति महत्वपूर्ण है। खनिज विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 में 39 मुख्य खनिज ब्लॉकों का ई-नीलामी के माध्यम से आबंटन की योजना है। देश में महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉको का ई-नीलामी के माध्यम से सफलतापूर्वक आबंटन हेतु खनिज विभाग द्वारा किये गये प्रयास एवं उत्कृष्ट उपलब्धियों को भारत सरकार द्वारा 02 राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा गया है। खनिज विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के किटिकल एवं स्ट्रेटजिक मिनरल्स के 07 ब्लॉकों की नीलामी की जा चुकी है। छत्तीसगढ़ राज्य देश का प्रथम राज्य है, जहाँ लिथियम मिनरल्स का जिला कोरबा स्थित कटघोरा लिथियम ब्लॉक की ई-नीलामी के माध्यम से आबंटन किया गया। है। इन मिनरल्स की खनम् और प्रसस्करण का छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान रहेगा और देश की प्रमुख खनिज उत्पादक राज्यों में छत्तसगढ़ एक महत्वपूर्ण राज्य होगा। वर्ष 2015 में भारत सरकार द्वारा खनिज अधिनियमों एवं नियमों में किये गये व्यापक बदलाव के फलस्वरूप खनिज ब्लॉकों का ईनीलामी के माध्यम से आबंटन का मार्ग प्रशस्त हुआ है जिसके फलस्वरूप अब तक राज्य में कुल 37 मुख्य खनिज ब्लाकों को सफलतापूर्वक नीलाम किया गया है। सफलतापूर्वक आबंटित इन ब्लॉकों में से लौह अयस्क, चूनापत्थर एवं बाक्साईट जैसे बल्क खनिजों के अलावा क्रिटिकल, स्ट्रेटजिक एवं डीपसीटेड मिनरल्स जैसे ग्रेफाईट, ग्लूकोनाईट, निकल क्रोमियम पीजीई एवं गोल्ड के 09 खनिज ब्लॉक्स का सफलतापूर्वक आबंटन किया गया है। छत्तीसगढ़, देश में पहला राज्य है जहां सर्वप्रथम चूनापत्थर खनिज ब्लॉक का आबंटन ई-नीलामी के माध्यम से किया गया एवं इसी प्रकार देश में पहला लीथियम ब्लॉक का आबंटन भी छत्तीसगढ़ में हुआ है। प्रदेश में नीलामी के माध्यम से अब तक आबंटित 37 मुख्य खनिज ब्लॉकों से राज्य को रायल्टी, डीएमएफ एवं एनएमईटी के अतिरिक्त, खदान अवधि में, लगभग एक लाख 25 हजार करोड़ से अधिक की राशि बतौर ऑक्शन प्रीमियम प्राप्त होगा।   recent visitors 77

सागर के संपूर्ण विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि सागर के संपूर्ण विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि खाद , उर्वरक के वितरण में किसान भाइयों को कोई असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जावे। सागर का बहु प्रतीक्षित सागर बाईपास का कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। सागर से भोपाल फोरलेन सड़क का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ होगा यहां 2100 करोड़ रुपए की लागत से सागर-दमोह फोरलेन भी बनेगा। उप मुख्यमंत्री एवं सागर ज़िले के प्रभारी मंत्री श्री शुक्ल ने सागर कलेक्टर कार्यालय में जिला योजना समिति की बैठक में विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। राइट टू हेल्थ के साथ-साथ राइट टू स्क्रीनिंग पर भी ज़ोर दें उप मुख्यमन्त्री ने कहा कि राइट टू हेल्थ के साथ-साथ राइट टू स्क्रीनिंग पर भी ज़ोर दें ताकि संपूर्ण जिले वासियों की हेल्थ प्रोफाइलिंग की जा सके। सभी नागरिकों की स्वास्थ्य जाँच की व्यवस्था की जाये। आईपीएचएस-12 (इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड्स -12) के अनुसार स्वास्थ्य विभाग में मैनपावर की कमी जल्द पूरी होगी। साथ ही जिला चिकित्सालय और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के मर्जर के बाद डॉक्टरों की कमी भी पूरी होगी तथा अन्य विभाग भी शुरू होंगे। उन्होंने निर्देश दिये कि इंदिरा नेत्र चिकित्सालय में गैप एनालिसिस करें जिससे अस्पताल के अंडर यूटिलाइजेशन से संबंधित मुद्दों पर कार्य किया जा सके। जल जीवन मिशन में पानी की गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों में पानी की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जावे एवं रेस्टोरेशन कराएं। जल जीवन मिशन के अंतर्गत 1792 ग्रामों के 3 लाख 31 हज़ार 958 परिवारों को पानी प्रदान किया जाना है। उन्होंने जल निगम के माध्यम से जिले में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की भी समीक्षा की और निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं का कार्य समय सीमा में किया जावे जिससे कि समय पर शुद्ध पेयजल प्रदान किया जा सके और सिंचाई भी की जा सके। उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले की जिन विधानसभा क्षेत्रों के व्यक्तियों के नाम आवास सूची से छूटे हुए हैं उनका पुनः परीक्षण कराएं और मैपिंग की कार्रवाई शुरू करें जिससे कि छूटे हुए पात्र व्यक्तियों को भी शीघ्रता से आवास प्रदान किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी कार्य शीघ्रता से पूरे करें। सागर-दमोह फोरलेन का कार्य समयसीमा में पूर्ण करें उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने निर्देश दिए कि सागर जिले की बहु प्रतीक्षित सागर बाईपास का वर्क आर्डर जारी होने के साथ ही शीघ्रता से कार्य पूर्ण किया जाए। 2100 करोड रुपए की लागत से बनने वाली सागर-दमोह फोरलेन के कार्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं निर्देश दिए कि वर्क आर्डर जारी होते ही कार्य प्रारंभ करें और भू अर्जन के कार्य भी शुरू करें। सागर भोपाल फोरलेन सड़क के संबंध में निर्देश दिए कि बेलखेड़ी सड़क से ग्यारसपुर विदिशा रायसेन होते हुए जो फोरलेन सड़क बन रही है, उसे बेरखेड़ी सड़क से सागर तक जोड़ा जाए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने एनएचएआई के अंतर्गत जिले में चल रहे कार्यों की समीक्षा की और निर्देश दिए कि जो कार्य स्वीकृत हुए हैं उनका डीपीआर तैयार करें और विभाग को प्रेषित करें, जिससे कि राशि स्वीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा सके। उन्होंने तिलीचौराहा- गिरधारीपुरम रोड का काम शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिये। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज का होगा विस्तार उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्यों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि तिलीमाफी में बन रहे छात्रावास का कार्य गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करें जिससे कि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज परिसर में बने छात्रावासों के स्थान पर अस्पताल का विस्तार किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय का बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में मर्जर होने के बाद डॉक्टर की कमी पूरी होगी एवं बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में सीटें बढ़ाने की परेशानी भी खत्म होगी। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के लिए जो भी वित्तीय आवश्यकता है उसका एक विस्तृत प्रारूप तैयार कर प्रस्तुत करें जिससे सभी कार्य समय सीमा में कराये जा सकें। recent visitors 68

दिल्ली उच्च न्यायालय ने यमुना नदी के गंभीर प्रदूषण का हवाला देते हुए कोई भी निर्देश जारी करने से इनकार कर दिया

नई दिल्ली यमुना नदी के तट पर छठ पूजा करने की अनुमति मांगने के लिए एक जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की गई, जिसमें इस अनुष्ठान पर प्रतिबंध को चुनौती दी गई। हालांकि, दिल्ली उच्च न्यायालय ने यमुना नदी के गंभीर प्रदूषण का हवाला देते हुए कोई भी निर्देश जारी करने से इनकार कर दिया। दिल्ली के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस बात पर जोर दिया कि लोगों को नदी में पूजा करने की अनुमति देने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। उन्होंने हाल ही में हुए एक मामले का हवाला दिया जिसमें एक व्यक्ति प्रदूषित पानी में डुबकी लगाने के बाद बीमार पड़ गया था और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अदालत ने यह भी बताया कि पूजा के लिए करीब 1,000 वैकल्पिक स्थान निर्धारित किए गए थे, तथा उत्सव के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। परिणामस्वरूप, याचिका खारिज कर दी गई। न्यायालय ने कहा कि अन्य घाट और निर्दिष्ट क्षेत्र हैं जहां लोग सुरक्षित रूप से पूजा कर सकते हैं। लोग बीमार पड़ सकते हैं- कोर्ट अदालत ने कहा कि यह प्रतिबंध संभवतः यमुना नदी में प्रदूषण के उच्च स्तर के कारण लगाया गया है, तथा चेतावनी दी कि ऐसे जहरीले पानी में नहाने से लोग बीमार पड़ सकते हैं। न्यायालय पूर्वांचल नव निर्माण संस्थान द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें यमुना नदी के तट पर छठ पूजा करने की अनुमति मांगी गई थी। याचिकाकर्ता का तर्क है कि पहले कोविड-19 महामारी के दौरान अनुमति नहीं दी गई थी और अब प्रतिबंध फिर से लगा दिए गए हैं, जिससे लोगों को दिल्ली में पारंपरिक तरीके से पूजा करने से रोका जा रहा है। दिल्ली सरकार के वकील ने अदालत को बताया कि लोगों के लिए अन्य स्थानों पर अनुष्ठान करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। जहरीले झाग ने भक्ति को फीका कर दिया मंगलवार को पारंपरिक 'नहाय खाय' के साथ चार दिवसीय छठ पर्व शुरू हुआ, लेकिन दिल्ली में कालिंदी कुंज के पास यमुना नदी के तट पर एक भयावह दृश्य ने धार्मिक भावना को बाधित कर दिया। हाल ही में श्रद्धालु बड़ी संख्या में एकत्र हुए थे और उन्होंने पूजा-अर्चना की तथा पवित्र स्नान किया, जो सूर्य देव को समर्पित त्यौहार का एक अभिन्न अंग है। हालांकि, नदी की सतह पर तैरते जहरीले झाग के दृश्य ने उनकी भक्ति को फीका कर दिया, जो शहर के चल रहे प्रदूषण संकट की भयावह याद दिलाता है। recent visitors 102

भोपाल कलेक्टोरेट गाइडलाइन पर पहले जन-प्रतिनिधियों से चर्चा करें : उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने भोपाल कलेक्टर गाइडलाइन के संबंध में सभी जन-प्रतिनिधियों से चर्चा करने के बाद अंतिम निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा के निवास पर आज यहां कलेक्टर गाइडलाइन के संबंध में भोपाल सांसद श्री आलोक शर्मा, विधायक सर्वश्री रामेश्वर शर्मा और भगवानदास सबनानी ने सुझाव पत्र सौंपा। श्री देवड़ा ने प्रमुख सचिव वाणिज्यिक कर, महानिरीक्षक पंजीयन, कलेक्टर भोपाल और संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा कर कहा कि वे पहले जन-प्रतिनिधियों से प्रत्येक बिंदु पर चर्चा कर उनका मत और सुझाव लें। इसके बाद अग्रिम कार्यवाही करें।   recent visitors 66