Friday, July 10, 2026 12:01 pm

दिखना है हटके तो अपनाएं ये फैशन स्टाइल

हर कोई डिफरेंट दिखना किसे पसंद नहीं है। इसके लिए आप क्या कुछ नहीं करते। अब अपने वॉर्डरोब की पुरानी चीजों के साथ भी कुछ इंटरेस्टिंग करें। इससे बिना किसी खर्चे के आपको मिलेगा हटके स्टाइल और सभी नजरें आपको देखती ही रह जाएंगी। खुद के लुक को रीडिफाइन करने का परफेक्ट तरीका है फंकी नेकपीस कैरी करना। इनसे ऑर्डिनरी ड्रेस में भी ग्लैम टच लाया जा सकता है। इसे आप खुद भी डिजाइन कर सकती हैं। किसी पुराना नेकपीस को नियॉन शेड के नेल कलर से पेंट करें। इसके बाद आपका नया कूल नेकलेस रेडी है। फैशन के टशन में बेल्ट्स वापस पसंद की जा रही हैं और लिटल ब्लैक ड्रेस के साथ ट्रेंडी लेदर बेल्ट आपका लुक ही बदल देगी। वैसे, आप पुरानी बेल्ट से भी चिक बेल्ट बन सकती है। इसके लिए पुरानी बेल्ट को लाइमस्टोन से अच्छी तरह घिस लें और इस पर अलग-अलग तरीके के पैटर्न बना लें। किसी खास डिजाइन में हॉरिजॉन्टल या वर्टिकल स्ट्राइप्स बना सकती हैं या फिर कुछ हटके डिजाइन भी किया जा सकता है। पार्टीज और वेडिंग्स में तो जाना हो तो ग्लिटर हील्स वाले फैन्सी फुटवियर्स ट्राई करें। इसके लिए आपको चाहिए पुरानी बैली या स्टिलटोज, ग्लू, फाइन गलटर, पुराना पेंट ब्रश और टेप। ग्लिटर को केयरफुल होकर हैंडल करें। शूज में पुराना पेपर भर दें और अगर हील्स पर ग्लिटर नहीं लगा रही हैं, तो इस पर टेप चिपका दें। ब्रश की हेल्प से फुटवियर के छोटे से एरिया पर ग्लू लगाएं और फिर उसी या दूसरे ब्रश से उस पर ग्लिटर फैला दें। थोडे-थोडे एरिया पर ब्लू लगाकर ग्लिटर लगाती चें और फिर पंखे के नीचे 5-6 घंटे के लिए सूखने छोड दें। फिर इसे हेयर स्प्रे की मदद से सेट कर लें। अब आप इन स्पेशल फुटवियर्स के साथ जमकर टशन दिखा सकती हैं।   recent visitors 155

‘जनता भिक्षा नहीं, आराम देगी भाई साहब’, राजस्थान-दौसा में डोटासरा का किरोड़ी मीणा पर तंज

दौसा. दौसा में अपने भाई के जगमोहन मीणा के लिए चुनाव प्रचार कर रहे बीजेपी सरकार के मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने प्रचार का अनोखा तरीका इस्तेमाल किया। वे लोटा लेकर घर-घर वोट की भिक्षा मांगने निकले। किरोड़ी के इस अंदाज पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जोरदार तंज कसा। उन्होंने दौसा में ही चुनावी सभा में कहा कि मंत्री होकर जनता को कुछ देने की जगह हाथ फैला रहे हैं। दौसा की गलियों में "भिक्षां देहि" कह रहे हैं, उन्हें जनता "आराम देहि" का आशीर्वाद देगी। डोटासरा ने कहा कि जो सरकार में हैं, कुछ देने की हैसियत रखते हैं, जिनके पास सब कुछ देने के लिए है, वो खुद भिक्षा मांगने को उतारू हैं। मैं आपको मान गया, आपको सैल्यूट करता हूं। प्रणाम करता हूं। जो मंत्री हैं, पूरे प्रदेश में सातों सीटों पर जाना चाहिए। वह गली-गली में घूम रहे हैं तो आपको मानना पड़ेगा। भवानी रूठ गई और भवानी जाग गई, क्या बात है क्या चल रहा है। कल आपने देखा नहीं क्या पिक्चर, भिक्षा देही। अब भिक्षा देही नहीं आराम देहि होगा। भाई साहब, जनता यह भिक्षा नहीं देगी, अब आराम देगी। recent visitors 132

तीन नाबालिग सहित पांच आरोपी पकड़े, छत्तीसगढ़-बेमेतरा में पुलिसकर्मी को वाहन से रौंदने की कोशिश

बेमेतरा. बेमेतरा में पुलिसकर्मी को वाहन से रौंदने की कोशिश हुई है। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें तीन नाबालिग हैं। इस मामले में पीड़ित आरक्षक स्वप्निल पांडेय चौकी खंडसरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। स्वप्निल ने अपने आवेदन में बताया कि सात नवंबर की रात को अपने बाइक से रात्रि गश्त कर रहे थे। सफेद चारपहिया वाहन रात 1.15 बजे ग्राम चमारी अतरिया से खंडसरा की ओर आ रहा था। इस वाहन का चालक गाड़ी को मोड़कर वापस अतरिया की ओर भागने लगा। संदेह होने पर अपने साथी आरक्षक चंद्रकांत को बाइक में बैठाकर वाहन का पीछा किया। चमारी मोड के पहले मैजिक वाहन क्रमांक सीजी/17/टी/1090 को ओवरटेक कर आगे बढ़े थे। रोकने के लिए इशारा कर चिल्ला रहे थे, टाटा मैजिक वाहन का चालक अपने वाहन को नहीं रोका। वाहन चालक द्वारा अपने वाहन को तेज गती से बढ़ा कर जान से मारने की नियत से पुलिसकर्मी को ठोकर मारी। इससे दोनों आरक्षक गिर गए। बाइक भी टाटा मैजिक वाहन में फंस गई। आगे नहीं बढ़ सकी। तभी आरोपी मौके से भाग गए। दोनों पुलिसकर्मियों ने पास में जाकर देखने पर उक्त वाहन में बिजली ट्रांसफार्मर का सामान रखा मिला। इस घटना से दोनों आरक्षक को चोट लगी है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 110, 3(5) बीएनएस का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान आज शुक्रवार को आरोपी आशिक देवार उम्र 20,  राहुल देवार उम्र  21 दोनों निवासी नवापारा दाढ़ी थाना दाढ़ी जिला बेमेतरा से पूछताछ की गई। इन दोनों ने बताया कि अपने तीन अन्य साथी के साथ वाहन में जाकर ग्राम अंधियारखोर बिजली ऑफिस के सामने रखे बिजली ट्रांसफार्मर के सामान की चोरी कर लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिस द्वारा रोके व पकड़े जाने के डर से गाड़ी को आरक्षक के बाइक के ऊपर चढ़ा दिया। पुलिस ने इन आरोपी के खिलाफ चोरी का भी मामला दर्ज किया है। दो आरोपी को जिला कोर्ट में पेश कर रिमांड में भेज दिया है।  तीन नाबालिग को किशोर बोर्ड न्यायालय में पेश किया गया है। recent visitors 89

डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस को सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी, महिलाओं के लिए विशेष सुविधा का किया एलान

लखनऊ राजधानी लखनऊ में शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाई। यह कमता से लेकर एयरपोर्ट तक चलेगी। 10 नवंबर से इसका संचालन शुरू हो जाएगा। इसमें न्यूनतम किराया 12 रुपये होगा। वहीं अधिकतम किराया 45 रुपये होगा। सीएम ने इसे सुबह हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर उनके साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सहित अधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर सीएम ने कहा कि डबल डेकर सिटी बस की एमएसटी बनवाने पर महिलाओं को 50% की छूट मिलेगी। शनिवार सुबह इससे हेरिटेज टूर कराया जाएगा। इसमें महिलाओं को मुफ्त में यात्रा का लाभ मिलेगा। recent visitors 52

फोटोग्राफी व क्रिएटिविटी के साथ करियर में लगाएं चार चांद

आजकल फोटोग्राफी का शौक तो हर दूसरे शख्स में देखने को मिल जाता है। अगर आपका ये शौक आपका पैशन है तो फोटोग्राफी एक ऐसा कॅरियर है, जो आपको पैसा, ग्लैमर, शोहरत और देश-विदेश घूमने का मौका देता है। इन्हीं में से एक ट्रैवल फोटोग्राफी एक ऐसा फील्ड है जिसमें युवाओं को नौ से पांच ड्यूटी करने की बजाय कैमरे से देश-दुनिया को एक्सप्लोर करने की आजादी मिलती है। इस फील्ड में सफलता के लिए जरूरी है कि आप उसके लायक स्किल्स डेवलप करें। साथ ही इसके लिए एक्स्ट्रा क्रिएटिविटी और अटेंटिविटी की जरूरत होती है। क्या है एजुकेशनल क्वालिफिकेशन: इस फील्ड में सीखने की कोई भी लिमिटेशन नहीं है। इसके लिए सबसे आसान ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कई इंस्ट्रक्शनल वीडियो मौजूद हैं, जिन्हें फॉलो कर आप फोटोग्राफी की बारीकियां आसानी से सीख सकते हैं। प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो आप हायर सेकंडरी या ग्रेजुएशन के बाद फोटोग्राफी से रिलेटेड कोर्स कर सकते हैं। इंडिया में कई इंस्टीट्यूट्स फोटोग्राफी और ट्रैवल फोटोग्राफी में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और डिग्री कोर्स कराते हैं। क्या है स्कोप: नेशनल ज्योग्राफी और आउटलुक ट्रैवलर्स में हमेशा क्वालिटी प्रोफेशनल्स की डिमांड रहती है। इसके अलावा, किसी स्टूडियो में या सीनियर फोटोग्राफर के असिस्टेंट के रूप में काम शुरू कर सकते हैं। फोटोग्राफी फील्ड में संभावनाओं की बात करें तो इसमें कॉम्पिटिशन काफी टफ हो गया है। स्टॉक सेलिंग का ट्रेंड जोरों पर है। लेकिन ट्रैवल मैगजीन, ब्लॉग्स, टूर कंपनीज और ट्रैवल पोर्टल्स के आने से ट्रैवल फोटोग्राफर्स की मार्केट में डिमांड बढ़ी है।   recent visitors 134

‘पीएम मोदी की कृपा से आप चूहे से शेर बने हैं’, राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष पर के राजकुमार रोत का हमला

जयपुर. विधानसभा उपचुनाव में चौरासी सीट दिन प्रतिदिन विवादित बयानों के घेरे में आती जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ चौरासी आए थे। युवा मोर्चा के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मदन राठौड़ ने राजकुमार रोत को चूहा बताते हुए एक कहानी सुनाई थी। मदन राठौड़ ने कहा था कि एक चूहा था, जो संत की कृपा से शेर बन गया और शेर बनते ही उसने संत को खाने का प्रयास किया तो संत ने उसे पुनः चूहा बना दिया। इसलिए की जनता ने जिस चूहे को लोकसभा सांसद बनकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजा है। अब वक्त आ गया है कि यही जनता मंत्र पढ़कर शेर बन गए राजकुमार रात को दोबारा चूहा बना दे। मदन राठौड़ के इस बयान पर सांसद राजकुमार रोत ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो खुद प्रधानमंत्री मोदी की कृपा पर चल रहे हैं, वह मुझे बताएंगे कि मैं कौन हूं मुझे डूंगरपुर बांसवाड़ा की जनता ने आशीर्वाद दिया है और यह जनता 13 तारीख को तय करेगी की कौन चूहे से शेर बनता है और कौन शेर से चूहा। कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी में राजकुमार रोत पर 5 साल में मोटरसाइकिल से गाड़ी पर आने का कच्चे मकान से पक्का मकान बनाने का आरोप लगाया था, जिसका जवाब देते हुए राजकुमार रोत ने कहा कि चार बार का विधायक बाबूलाल खराड़ी अपने घर में नहाने के लिए बाथरुम नहीं बन सके। वह क्षेत्र के विकास की बात करते हैं, जो अपना घर नहीं बना पाए। वह क्षेत्र का विकास क्या करेंगे और अगर कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कोई विकास किया है तो हमें बताएं। राजकुमार ने कहा कि मैं और मेरी पत्नी दोनों के पगार आते हैं और उसी पगार से अगर मैं गाड़ी चला रहा हूं तो भाजपा नेताओं को क्या तकलीफ है? उसी पगार से अगर मैंने पक्का घर बना लिया तो इनको क्यों तकलीफ हो रही है। भारतीय आदिवासी पार्टी में फूट की खबरों पर उन्होंने कहा कि भाजपा को हमारी इतनी चिंता क्यों है? वह क्यों खुद की चिंता नहीं कर लेते, क्यों पूरा दलबल लगाकर चौरासी में लगे हुए हैं। राजकुमार रोत ने कहा कि इस बार हमारी जनता ने ठान लिया है कि भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाएंगे। recent visitors 164

बलूचिस्तान :क्वेटा रेलवे स्टेशन पर बड़ा धमाका, 21 से ज्यादा की मौत, 30 घायल

 क्वेटा पाकिस्तान एक बार फिर से बड़े धमाके से दहल (Pakistan Bomb Blast) गया है. क्वेटा में धमाका होने की जानकारी सामने आई है. इस धमाके में 21  से ज्यादा लोगों की मौत और 30  के करीब लोगों के घायल होने की खबर है. पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक, ये बम धमाका क्वेटा रेलवे स्टेशन के पास हुआ है. ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचने से कुछ समय पहले ही बम विस्फोट हो गया. धमाके के समय प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भारी भीड़ थी. इस घटना में बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने का अंदेशा है. रेलवे स्टेशन के पास धमाका, कई मौतें धमाके की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचावकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए. बड़ी संख्या में मौतों और घायलों को देखते हुए क्वेटा के अस्पताल में इमरजेंसी लागू कर दी गई है. वहीं डॉक्टर्स के साथ ही एक्स्ट्रा स्टाफ बुलाया गया है.  घायलों का इलाज लगातार जारी है. रेलवे अधिकारियों के हवाले से सामने आई खबर के मुताबिक सुबह 9 बजे जाफर एक्सप्रेस पेशावर के लिए रवाना होनी थी. धमाके की वजह ट्रेन प्लेटफॉर्म पर नहीं पहुंची. पेशावर के लिए रवाना होने वाली थी ट्रेन बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने एक बयान में कहा कि पुलिस और सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. रिंद ने कहा कि विस्फोट की प्रकृति की जांच की जा रही है. बम निरोधक दस्ता घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर रहा है और घटना पर रिपोर्ट मांगी गई है. सरकारी अधिकारी ने कहा कि वहां के अस्पतालों में ‘इमरजेंसी’ लागू कर दी है. उन्होंने कहा कि “घायलों को चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है.”  घटनास्थल की फुटेज में रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर मलबा दिखाई दे रहा है.धमाके के समय एक ट्रेन प्लेटफॉर्म से पेशावर के लिए रवाना होने के लिए तैयार थी. शनिवार की सुबह पाकिस्तान के बलूचिस्तान के क्वेटा शहर के रेलवे स्टेशन पर धमाका हुआ. इस धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 तक पहुंच गई है. साथ ही अभी तक कम से कम 46 लोग घायल भी हुए हैं. अधिकारियों ने मरने वालों की संख्या में इज़ाफ़े की आशंका भी ज़ाहिर की है. बलूचिस्तान के हेल्थ कोऑर्डिनेटर अधिकारी वसीम बेग ने बीबीसी को घटना की जानकारी देते हुए बताया, "कम से कम चार लोगों के शव सिविल अस्पताल लाए गए हैं." क्वेटा के एसएसपी आपरेशंस मुहम्मद बलूच ने बीबीसी को बताया, "यह धमाका रेलवे स्टेशन पर उस वक़्त हुआ जब क्वेटा से रावलपिंडी जाने वाली ज़फ़र एक्सप्रेस के यात्री ट्रेन आने का इंतज़ार कर रहे थे. धमाके के वक़्त ज़्यादातर यात्री प्लेटफ़ॉर्म पर ही मौजूद थे." मुहम्मद बलूच ने कहा कि घायल व्यक्तियों को क्वेटा के सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में रेफ़र कर दिया गया है. रेलवे स्टेशन पर हुए इस धमाके के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. धमाके की इस घटना पर बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफ़राज़ बुगती ने क्वेटा रेलवे स्टेशन पर हुए विस्फोट की निंदा करते हुए घटना की जांच के आदेश दे दिये हैं. उन्होंने कहा, "यह घटना आतंकियों के निर्दोष लोगों, बच्चों, मज़दूरों और महिलाओं को निशाना बनाने की एक कड़ी का हिस्सा है." बलूचिस्तान के सीएम ने कहा, "सूबे में आतंकियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई जारी है." बढ़ सकता है मरने वालों का आंकड़ा घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है.  इसे देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है.पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, धमाका रेलवे स्टेशन के बुकिंग कार्यालय में हुआ. धमाका किस वजह से हुआ इसकी अब तक तोई जानकारी सामने नहीं आई है. धमाका होने के कारण की जांच की जा रही है. पिछले दिनों हुए धमाके में हुई थी 7 की मौत पाकिस्तान में नवंबर की शुरुआत में भी बड़ा धमाका हुआ था.  बलूचिस्तान इलाका एक बड़े बम धमाके से दहल गया था. इस धमाके में 5 स्कूली बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं 22 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. घायलों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जानकारी के मुताबिक, बम धमाका रिमोट की मदद से किया गया था. एक बार फिर से बम धमाका हुआ है. recent visitors 56