Friday, July 10, 2026 4:41 am

सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन लगातार दो टी-20 में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने

डरबन. भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच के 15वें ओवर में शतक बनाकर लगातार दो शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गये हैं। सैमसन ने आज यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की शुरुआत की। संजू सैमसन ने अफ्रीका टीम के खिलाफ टी-20 मैच पहली बार शतक बनाया। संजू सैमसन ने अपना अर्धशतक मात्र 27 गेंदों तथा शतक 47 गेंदों पर पूरा किया। अपनी शतकीय पारी के दौरान संजू ने नौ छक्के और सात चौके भी लगाए। इस कारनामे के साथ ही वह टी-20 के लगातार दो मैचों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय और दुनिया के चौथे बल्लेबाज बल्लेबाज बन गये है। उन्होंने आज के मैच में एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने अपना पहला शतक 12 अक्टूबर 2024 को बंगालादेश के खिलाफ हैदराबाद में लगाया था। recent visitors 123

इंदौर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने गंधवानी में जनपद पंचायत लेखापाल को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा

धार पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद के निर्देश पर भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कदम उठाते हुए इंदौर लोकायुक्त इकाई ने एक बड़ी ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। इसमें शनिवार को दोपहर करीब एक बजे जनपद पंचायत कार्यालय गंधवानी के लेखापाल मनोज कुमार बैरागी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। ग्राम पंचायत बलवारी कला के सरपंच प्रतिनिधि गुलाब सिंह अजनारे ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। उनके अनुसार पंचायत द्वारा 10 लाख रुपये से सीसी रोड का निर्माण कार्य करवाया जा रहा था,। इसकी पहली किस्त के रूप में 3,00,000 रुपये की राशि पंचायत के खाते में जारी हो चुकी थी। 50 हजार रुपये मांग रहे थे इस परियोजना की शेष राशि जो अंतिम मूल्यांकन के आधार पर जारी की जानी थी, उसके लिए लेखापाल मनोज बैरागी को मांग पत्र तैयार कर जिला पंचायत कार्यालय भेजना था। आरोप है कि लेखापाल मनोज बैरागी ने इस मांग पत्र को जिला पंचायत कार्यालय भेजने के बदले सरपंच प्रतिनिधि गुलाब सिंह अजनारे से 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी। एसपी लोकायुक्त से की थी शिकायत आवेदक ने इस संबंध में शिकायत पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त राजेश सहाय से की थी। शिकायत के सत्यापन के दौरान बातचीत में यह लेनदेन तय पाया गया और 50,000 रुपये की रिश्वत देने का सहमति पत्र प्राप्त हुआ। लोकायुक्त पुलिस की टीम कर रही है जांच शनिवार को जनपद पंचायत गंधवानी के लेखापाल मनोज कुमार बैरागी को उनके कार्यालय कक्ष में 40,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है आगे की जांच जारी है। recent visitors 108

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के संकल्प से रोजगार सृजन को नई दिशा: एकीकृत समग्र पोर्टल के निर्माण की पहल

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा और उनके मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में रोजगार और स्व-रोजगार सृजन को गति देने के लिए एकीकृत समग्र पोर्टल का निर्माण किया जा रहा है। इस संकल्प का उद्देश्य रोजगार एवं स्व-रोजगार से जुड़ी समस्त योजनाओं को एक मंच पर लाकर युवाओं, महिलाओं, किसानों और उद्यमियों को एक सुलभ और एकीकृत समाधान प्रदान करना है। इस दिशा में विगत दिवस संत शिरोमणि ग्लोबल स्किल्स पार्क में सचिव तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार श्री रघुराज राजेंद्रन की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें रोजगार और स्व-रोजगार से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 19 अक्टूबर 2024 की समीक्षा बैठक में सभी विभागों को अपने रोजगार एवं स्व-रोजगार से संबंधित पोर्टल्स को राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ने और उन्हें हर्ष पोर्टल से इंटीग्रेट करने के निर्देश दिए थे, जिसके अनुपालन में शीघ्र ही समग्र पोर्टल बनाया जाएगा। इस समग्र पोर्टल के माध्यम से योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी, जिससे रोजगार सृजन के अवसरों को प्रदेश भर में सरलता से प्रचारित और सुलभ बनाया जा सकेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रयासों से इस पहल का उद्देश्य न केवल जनता के लिए रोजगार विकल्पों की उपलब्धता बढ़ाना है, बल्कि विभागीय समन्वय को भी सुदृढ़ करना है, जिससे युवा वर्ग को रोजगार और स्व-रोजगारसे जोड़कर प्रदेश की आर्थिक प्रगति हो और आत्म-निर्भरता की दिशा में सार्थक कदम उठाए जा सकें। recent visitors 68

योगी सरकार में भ्रष्‍ट अफसरों की अब खैर नहीं, मंगाई लिस्‍ट

लखनऊ यूपी में भ्रष्‍ट अफसरों की अब खैर नहीं है। उनकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। योगी आदित्‍यनाथ सरकार ने प्रदेश भर से राज्‍य कर विभाग के सबसे भ्रष्‍ट और खराब छवि वाले अधिकारियों की लिस्‍ट मंगाई है। प्रमुख सचिव राज्य कर एम देवराज ने इस संबंध समीक्षा बैठक के दौरान सभी जोनल आयुक्तों और संयुक्त आयुक्तों को निर्देश दिए। हर जिले में सचल दल और विशेष जांच दल (एसआईबी) के एक-एक सर्वाधिक भ्रष्ट अफसर के नाम मांगे गए हैं। प्रमुख सचिव एम देवराज ने जोनवार समीक्षा करते हुए यूपी के सभी अपर आयुक्‍त ग्रेड-1 और अपर आयुक्‍त ग्रेड-2 (एसआईबी) को निर्देश दिए किए एसआईबी और सचल दल के सबसे भ्रष्‍ट और खराब छवि वाले अफसरों के नाम बताएं। उन्‍होंने परफार्मेंस के आधार पर भी लिस्‍ट मांगी है। इसे लेकर उन्‍होंने एसआईबी और सचल दल के लिए मानक भी जारी कर दिए हैं। इन मानकों पर खरा न उतरने वाले अधिकारियों की लिस्‍ट बनेगी। सबसे खराब प्रदर्शन वाले एक-एकअधिकारी का नाम शासन के पास भेजा जाएगा। अधिकारियों में मचा हड़कंप सबसे भ्रष्‍ट, खराब छवि और प्रदर्शन वालों की लिस्‍ट मांगे जाने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। विभागों में इसे लेकर काफी चर्चा है। कहीं उनका नाम लिस्‍ट में न आ जाए इसे लेकर अधिकारी चिंता में हैं। कई लोगों का कहना है कि भ्रष्‍टाचार के मामलों में पहले से जांचें जारी हैं। हर साल अधिकारियों की गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) में भी इसका जिक्र किया जाता है। लेकिन सबसे ज्‍यादा भ्रष्‍ट और सबसे खराब प्रदर्शन कैसे तय होगा। इन मानकों से तय होगी परफार्मेंस एसआईबी -टैक्स कलेक्शन की स्थिति – केस प्रोफाइल की गुणवत्ता -रिपोर्ट भेजने और उसके स्तर की गुणवत्ता -वाहन चेकिंग के सापेक्ष टैक्स केस -ईवे बिल स्कैनिंग और टैक्स कलेक्शन -50 हजार से कम के बिलों का संकलन व टैक्स कलेक्शन का असर recent visitors 63

टोपलाल वर्मा बोले- सुशासन में मातृशक्ति का योगदान अहिल्या जी का जीवन

रायपुर महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय में पुण्य श्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती समारोह मनाया गया .इस अवसर पर मुख्य प्रवक्ता के तौर पर  प्रांत संघचालक राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ श्री टोपलाल वर्मा अहिल्याबाई होलकर समिति के सचिव संजय जोशी,सकल गुजराती समाज के अध्यक्ष कौशिक दत्ताकार तथा महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष श्री अजय कालेकर एवं महंत कॉलेज के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी  की विशेष उपस्थित रही। आयोजन में मुख्य प्रवक्ता श्री टोपलाल वर्मा ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से जानकारी रखी उन्होंने बताया कि किस तरह से लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का संपूर्ण जीवन सभी वर्गों के लिए समर्पित रहा है उनका कहना था कि देश में मंदिरों के पुनर्निर्माण का काम प्रारंभ हुआ है यह भी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की विचारों की देन है। 12 ज्योतिलिंर्गों की स्थापना में लोकमाता का स्थान रहा है न्याय प्रिय धार्मिक कार्यों में आगे बढ़कर हिस्सा के साथ ही सदाचारिता की शिक्षा देने पर अहिल्याबाई होल्कर का विशेष स्थान पाया जाता है।  देश में दत्तक पुत्र की परंपरा को प्रारंभ करने का श्रेय भी लोक माता को है ,महिला सशक्तिकरण सामाजिक सुरक्षा इत्यादि में भी लोकमाता के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता उन्हें भ्रष्टाचार पसंद नहीं था वह एक न्याय प्रिय  एवम सुशासन के लिए जानी जाती थी, आज भी पूरे देश में कठोर शासन व्यवस्था के साथ न्यायवादिता के लिए अहिल्याबाई होल्कर को जाना जाता है पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में भी देवी अहिल्याबाई होल्कर की विशेष भूमिका रही है जिसे आज देश आत्मसात करके आगे बढ़ रहा है उनके देखे गए सपने भारत एक हिंदू राष्ट्र बनेगा सशक्त राष्ट्र बनेगा इसी विचार पर देश की केंद्रीय शक्ति काम कर रही है अहिल्याबाई होल्कर की सोच एकात्मकता की रही है। आयोजन में सकल गुजराती समाज के अध्यक्ष कौशिक दत्ताकार करने भी विचार रखें उन्होंने बताया कि समाज किस तरह से निरंतर कार्य कर रहा है अहिल्याबाई होलकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनका कहना था कि पूरी मानवता के लिए कार्य करने वाली महिला रही है देश फिर से सोने की चिडि?ा बनेगा यह सपना हम सभी भारतीय मिलकर पूर्ण करेंगे व्यक्ति को खुशी धन कमाने से नहीं मिल सकती किसी की समस्या को हल करने में खुशी मिल सकती है।आयोजन की शुरूआत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी ने स्वागत उद्बोधन रखा और महारानी अहिल्याबाई होलकर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए देश में चुनिंदा महारानी रही है जिनके नेतृत्व को पूरा देश समर्पित होकर स्मरण करता है और जानता है इसमें से महारानी देवी अहिल्याबाई होलकर रही है मुगल शासन व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए डॉक्टर मुखर्जी ने कहा कि किस तरह से मुगल वंशियों ने देश की विरासत को मिटाने का प्रयास किया था कार्यक्रम में मंच संचालन  डॉ. अर्चना मोढक के द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन प्रोफेसर अपूर्वा शर्मा ने रखा।  कार्यक्रम में सभी प्राध्यापक एवम बड़ी संख्या में छात्र छात्रओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। recent visitors 109

इंजीनियरिंग दुनिया को बेहतर बनाने की कला है – राज्यपाल पटेल

भोपाल. रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज के हीरक जयंती में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि इंजीनियरिंग दुनिया को बेहतर बनाने की कला है। शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अधोसंरचना विकास में इंजीनियरों का बहुत बड़ा योगदान है। मानव को शिक्षा ही समर्थ और संस्कारवान बनाती है। रीवा इंजीनियरिंग कालेज बहुत गौरवशाली है। यहाँ अपनी प्रतिभा, योग्यता और परिश्रम से देश का नाम ऊँचा करने वाले कई पूर्व छात्र उपस्थित हैं। इनसे मार्गदर्शन और प्रेरणा लेकर नई पीढ़ी सफलता के शिखर छुएगी। हमारा देश तेजी से विकास कर रहा है। आज पूरी दुनिया में देश की प्रतिष्ठा दिनों दिन बढ़ रही है। 21वीं सदी भारत की सदी होने वाली है। इसे विकसित बनाने में हम जहाँ भी हैं वहाँ अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देकर देश के विकास में योगदान दें। राज्यपाल पटेल ने कहा कि विन्ध्य की धरा सफेद बाघ की जननी, चिरहुलानाथ स्वामी और महामृत्युंजय भगवान की कृपा पात्र तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भूमि है। रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज की 60 वर्ष की विकास गाथा सफलताओं से भरी है। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि इंजीनियरिंग हर तरह के विकास का मूल है। रीवा में विकास के कई बड़े कार्य हुए हैं। इन सब में इंजीनियरों का सर्वाधिक योगदान रहा है। यह इंजीनियरिंग का ही चमत्कार है कि गुढ़ की पथरीली उजाड़ पहाड़ी में 750 मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र सफलता की गाथा कह रहा है। रीवावासियों को गर्व है कि उनके सोलर प्लांट की बिजली से दिल्ली की मैट्रो ट्रेन दौड़ती है। विन्ध्य 40 मिलियन टन सीमेंट और 15 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन कर रहा है। विन्ध्य में इंजीनियरों के परिश्रम से अधोसंरचना का जो विकास हुआ है उसमें विन्ध्य के विकास की गाड़ी अब तेजी से दौड़ रही है। रीवा में पाँच साल में सिंचाई क्षमता तीन लाख से बढ़कर नौ लाख एकड़ हो जाएगी। इंजीनियरिंग कालेज के पूर्व छात्र मिलकर कालेज के विकास का रोडमैप बनाएंगे और इसे देश के सर्वश्रेष्ठ तकनीकी संस्थान के रूप में विकसित करेंगे। उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि हमारे देश में प्राचीन काल से ही ज्ञान, विज्ञान, आध्यात्म और दर्शन की परंपरा रही है। इसी ज्ञान परंपरा को समाहित करके नई शिक्षा नीति बनाई गई है। हमारे देश में आज भी हजारों साल पुराने स्मारक स्थापत्य और विज्ञान की सफलता की कहानी कहते हुए विद्यमान हैं। भारत के एक इंजीनियर ने 13वीं शताब्दी में चीन में बीजिंग शहर और दुनिया के सबसे बड़े मंदिर कंबोडिया के अंकोरवाट मंदिर की डिजाइन बनाई थी। सूर्य ऊर्जा का सबसे बड़ा और अक्षय स्त्रोत है। इसीलिए हमारे देश में सूर्य की पूजा की जाती है। मंत्री परमार ने कहा कि रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज के विकास के संबंध में जो प्रस्ताव मिले हैं उन पर दिसम्बर 2024 में आयोजित बैठक में निर्णय लिए जाएंगे। राज्यपाल पटेल ने कॉलेज की स्मारिका के प्रथम पृष्ठ का डिजिटल विमोचन किया। राज्यपाल ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह में सांसद जनार्दन मिश्र विधायक मनगवां इंजीनियर नरेन्द्र प्रजापति, अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय तथा बड़ी संख्या में पूर्व छात्र, वर्तमान छात्र एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संदीप पाण्डेय ने किया। राज्यपाल ने इंजीनियरिंग कालेज के स्वागत द्वार तथा ओपन थियेटर का किया लोकार्पण राज्यपाल ने इंजीनियरिंग कालेज के पूर्व विद्यार्थियों द्वारा निर्मित भव्य स्वागत द्वार का लोकार्पण किया। राज्यपाल ने कॉलेज के प्रवेश के द्वार के समीप ही बनाए गए मुक्ताकाश ओपन थियेटर का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर बाबा अलाउदीन खान के द्वारा स्थापित मैहर बैण्ड के कलाकारों ने मोहक धुन प्रस्तुत की। इसका निर्माण 55 लाख रुपए की लागत से कराया गया है। राज्यपाल पटेल ने इंजीनियरिंग कॉलेज में विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई भविष्य के ज्ञान-विज्ञान की झलक देने वाली टेकफेस्ट प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। राज्यपाल ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों से उनके द्वारा प्रदर्शित उपकरणों की जानकारी ली। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार, सांसद जनार्दन मिश्र, विधायक इंजीनियर नरेन्द्र प्रजापति तथा अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने बीहर रिवर फ्रंट का किया लोकार्पण राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रीवा शहर के मध्य से प्रवाहित बीहर नदी के तट पर बनाये गये बीहर रिवर फ्रंट का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि बीहर रिवर फ्रंट रीवा के लिये अनुपम सौगात है। उन्होंने अनुष्ठानिक रीति से मंगलाचरण के बीच शिला पट्टिका का अनावरण कर रिवर फ्रंट जनता को समर्पित किया। राज्यपाल पटेल का का उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के प्रसिद्ध सुपारी से निर्मित विन्घ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट कर अभिनंदन किया। राज्यपाल को रिवर फ्रंट के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम चरण में नदी के एक किनारे में 1600 मीटर लम्बाई का रिवर फ्रंट का निर्माण कराया गया है। बीहर नदी के अविरल जल प्रवाह को देखकर राज्यपाल जी अविभूत हो गये। राज्यपाल ने पचमठा आश्रम पहुंचकर माँ बीहर की पूजा अर्चना कर आरती उतारी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने पचमठा के ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व से राज्यपाल को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कैमोर पर्वत से निकली बीहर सलिला के तट पर स्थित रीवा पचमठा का इतिहास अति प्राचीन है। जगदगुरू शंकराचार्य जी ने धर्म दिग्विजय अभियान के दौरान यहां प्रवास किया था। आचार्य शंकर ने चारों दिशाओं में ज्योर्तिमठ, श्रृंगेरीमठ, गोवर्धनमठ तथा द्वारिकामठ की स्थापना की थी। उनकी परिकल्पना मध्यभारत में पाँचवे मठ की स्थापना की थी यह पाँचवा मठ है। पचमठा में चारों मठों की प्रतिकृति बनाकर इनका इतिहास प्रदर्शित किया गया है। राज्यपाल पटेल ने पचमठा आश्रम के अतिप्राचीन शिव मंदिर में पूजा अर्चना की। उल्लेखनीय है कि बीहर रिवर फ्रंट के प्रथम चरण का निर्माण म.प्र. ग्रह निर्माण मंडल एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा 25 करोड़ रूपये की लागत से किया गया है। इसके तहत नदी के वांये तट में बाबा घाट से कोतवाली घाट तक 1600 मीटर लम्बे रिवर फ्रंट में ग्रेविटी बाल, पाथवे ग्रीन टी एरिया का निर्माण किया गया है। recent visitors 76

दिव्यांगजनों को सीएम यादव ने बांटे लैपटॉप-मोट्रेट ट्राइसिकल, बोले -ऐसे कार्यक्रम में जाने से खुश हो जाता है मन

इंदौर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ग्रामीण हाट बाजार में आयोजित कार्यक्रम में 450 से अधिक दिव्यांगजनों को लैपटॉप, मोट्रेट ट्राइसिकल सहित अन्य सहायक उपकरणों का वितरण किया. इस दौरान उन्होंने कहा की कई कार्यक्रम में जाने का मौका मिलता है, लेकिन ऐसे कार्यक्रम में जाने से मन खुश हो जाता है. सीएम मोहन ने कहा कि पुण्य पाने के लिए मृत्यु लोक में हमारा जन्म होता है, लेकिन यहां काम करने के लिए हमारे दिव्यांगजनों को भी पूरा मौका मिलना चाहिए. हमारे लिए तो अभी अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के लिए खुश होने का समय है. रामभद्राचार्य जी को अभी भी सारे अध्याय याद है. सीएम मोहन ने इंदौर प्रशासन को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने इतना अच्छा मौका उपलब्ध करवाया, हमने अपने आरक्षण में भी इस बात की गुंजाइश रखी है कि 33 प्रतिशत आरक्षण बहनों के लिए है. सभी प्रकार के नौकरियों में आपके हितों का ध्यान रखते हुए सरकार सब प्रकार का प्रोत्साहन देगी. recent visitors 59