सिटी की लगातार हार पर गार्डियोला ने कहा, ‘शायद कोई दूसरी टीम है इस बार खिताब की हकदार’

लंदन मैनचेस्टर सिटी के मैनेजर पेप गार्डियोला ने कहा है कि उनकी टीम के चार साल तक प्रीमियर लीग खिताब के बाद अब किसी अन्य टीम के लिए ट्रॉफी जीतने का समय आ गया है। उन्होंने संकेत दिया कि चैंपियन के रूप में उनका दबदबा खत्म हो सकता है। सिटी को ब्राइटन एंड होव एल्बियन से 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। यह स्पेनिश दिग्गज की अपने मैनेजर करियर में पहली बार सभी प्रतियोगिताओं में लगातार चौथी हार है। उन्होंने बीबीसी स्पोर्ट से कहा, “सात वर्षों तक छह प्रीमियर लीग जीतने के बाद, शायद एक साल कोई अन्य टीम इसकी हकदार होगी।” एर्लिंग हालैंड ने पहले हाफ में सिटी को बढ़त दिलाई थी, लेकिन 78वें मिनट में जोआओ पेड्रो ने उन्हें बैकफुट पर धकेल दिया। इसके पांच मिनट बाद, ओ’राइली ने गोल करके सिटी को हरा दिया। इस तरह फैबियन हर्ज़ेलर की टीम जीत गई। यह परिणाम ब्लूज के छह वरिष्ठ खिलाड़ियों जेरेमी डोकू, जैक ग्रीलिश, जॉन स्टोन्स और रूबेन डायस के चोटिल होने के कारण अनुपस्थित रहने तथा बैलन डी’ओर विजेता रॉड्रिगो और ऑस्कर बॉब के लंबे समय से अनुपस्थित रहने के बाद आया है। गार्डियोला का मानना है कि अंतर्राष्ट्रीय अवकाश के दौरान घरेलू मैचों से मिले ब्रेक से उनकी टीम के कई खिलाड़ियों की वापसी से उनकी टीम के भाग्य में बदलाव आएगा। उन्होंने कहा, “मैं इन दस दिनों में अपने दिमाग को साफ रखूंगा, खिलाड़ी फिट होकर वापस आएंगे, यही हमारा लक्ष्य है। जब खिलाड़ी वापस आएंगे, तो मैं पहले हाफ के स्तर पर खेलना चाहूंगा। आज का पहला हाफ वाकई अच्छा था। 70 मिनट वाकई शानदार रहे। मुझे पता है कि हम कैसे खेल रहे हैं। मैं आपको आश्वस्त नहीं कर सकता। हम जिस स्तर पर खेल रहे हैं, वह कुछ मौकों पर वाकई अच्छा है, लेकिन हम लंबे समय तक इसे जारी नहीं रख पा रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय अवकाश के बाद, सिटी प्रीमियर लीग में टोटेनहैम हॉटस्पर की मेजबानी करेगी, तथा उसके बाद यूईएफए चैम्पियंस लीग में डच टीम फेयेनोर्ड का सामना करेगी। recent visitors 71

एंड्रॉयड और आईफोन यूजर ऐसे बंद करें लोकेशन ट्रैकिंग, ये है स्टेप्स

मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) प्रदाता कंपनी अपने उपयोगकर्ता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना चाहती हैं। लेकिन तकनीक के इस युग में उपयोगकर्ता की प्राइवेसी एक बड़ा मुद्दा बन चुका है। इसके लिए एंड्रॉयड और आईओएस में लोकेशन ट्रैकिंग बंद करने का खास विकल्प है, जिसे ऑफ किया जा सकता है। एंड्रॉयड: गूगल के मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) एंड्रॉयड पर लोकेशन बंद करने के दो विकल्प हैं। पहला ऊपर की तरफ दिए गए ट्रे बार में जाकर जीपीएस ऑफ कर दें। यह बैटरी सेविंग के साथ-साथ एप को    लोकेशन देना बंद कर देता है। अगर उपयोगकर्ता चाहते हैं कि एंड्रॉयड भी लोकेशन ट्रैक न कर सके तो इसके लिए सेटिंग में एक विकल्प है। स्मार्टफोन की सेटिंग्स की मदद से जब गूगल के अंदर ‘गूगल अकाउंट’ पर जाएंगे  तो उसमें ‘रिव्यू योर प्राइवेसी सेटिंग्स’ का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक कर दें। इसके बाद ‘गेट स्टार्ट’ पर क्लिक कर दें। इसके बाद उपयोगकर्ता खुद देख सकते हैं  कि एंड्रॉयड कौन-कौन सी जानकारी स्टोर कर रहा है। फोन में खुद कर सकते हैं अपनी प्राइवेसी का रिव्यू. स्मार्टफोन की सेटिंग्स की मदद से जब गूगल के अंदर ‘गूगल अकाउंट’ पर जाएंगे  तो उसमें ‘रिव्यू योर प्राइवेसी सेटिंग्स’ का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक कर दें। इसके बाद ‘गेट स्टार्ट’ पर क्लिक कर दें। इसके बाद उपयोगकर्ता खुद देख सकते हैं  कि एंड्रॉयड कौन-कौन सी जानकारी स्टोर कर रहा है। आईफोन : एप्पल के आईओएस को सुरक्षा के दृष्टिकोण से एक मजबूत ऑपरेटिंग सिस्टम माना जाता है लेकिन यूजर चाहे तो एप्पल को भी अपनी लोकेशन ट्रैक करने से रोक सकता है। पहले अपने आईफोन की सेटिंग्स में जाएं. इसके बाद प्राइवेसी का चुनाव करें. ऐसा करने के बाद लोकेशन सर्विसेस का चुनाव करें. लोकेशन हिस्ट्री को ऑफ कर दें. एप की सूची दिख जाएगी, जो लोकेशन ट्रैक करते हैं. उन एप के लिए लोकेशन ऑफ कर दें जिनके लिए वह गैर जरूरी है.   recent visitors 132

सात घायल यात्री अस्पताल में भर्ती, छत्तीसगढ़-बीजापुर में खड़े ट्रक से टकराई बस

बीजापुर. बीजापुर से रायपुर के लिए निकली यात्री बस रविवार की सुबह 5 बजे सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में बस में सवार सात यात्री घायल हुए हैं, जबकि कुछ को मामूली चोट भी आई है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच घायलों को उपचार के लिए पास के अस्पताल भिजवाया गया है। मामले की जानकारी देते हुए केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि शनिवार की रात को बीजापुर से यात्रियों को लेकर रायपुर के लिए निकली बस रविवार कि सुबह जैसे ही सिंगनपुर गुलबापारा के पास पहुंची तो सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में सात यात्री घायल हो गए, घटना के दौरान अधिकतर यात्री सो रहे थे। घटना की जानकारी लगते ही केशकाल पुलिस मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल ले जाया गया। recent visitors 75

‘हम बिल्कुल परेशान नहीं, अदालत भी है’, कर्नाटक-पूर्व CM येदियुरप्पा ने हजार करोड़ के घोटाले पर कहा

बंगलूरू. कर्नाटक में इन दिनों घोटालों का मुद्दा छाया हुआ है। मुदा और वाल्मिकी कॉरपोरेशन घोटाले को लेकर कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार विपक्ष के निशाने पर है। अब कर्नाटक में एक नए घोटाले के आरोप लग रहे हैं और इस बार निशाने पर पूर्ववर्ती भाजपा सरकार है। दरअसल, कोरोना महामारी के दौरान फंड में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। इस कथित घोटाले में जस्टिस जॉन माइकल डी कुन्हा ने सरकार को एक प्राथमिक रिपोर्ट सौंपी है। इस रिपोर्ट के बारे में जब पूर्व सीएम और वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह इस तरह के आरोप से बिल्कुल परेशान नहीं हैं। येदियुरप्पा ने कहा, 'मैं ऐसे किसी भी आरोप से बिल्कुल भी परेशान नहीं हूं। हम इसके परिणाम भुगतेंगे। एक अदालत भी है। मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई समस्या है।' 'प्रधानमंत्री ने जो कहा वह 100 फीसदी सही' वहीं, प्रधानमंत्री के बयान 'कांग्रेस ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए कर्नाटक की शराब की दुकानों से पैसे एकत्र किए' पर भाजपा नेता ने कहा, 'प्रधानमंत्री ने जो कहा वह 100 फीसदी सही है। उन्होंने यहां जमकर लूटपाट की। अब वह वह रकम महाराष्ट्र चुनाव के लिए भेजी है।' कर्नाटक विधानसभा उपचुनावों पर कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने कहा, 'मुझे 100 फीसदी यकीन है कि हम लगभग तीनों सीटें जीतने जा रहे हैं क्योंकि मैं तीनों जगहों पर गया हूं। माहौल बहुत अच्छा है। भ्रष्टाचार के इतने सारे आरोपों के कारण लोग मौजूदा सरकार से खुश नहीं हैं। इसलिए, मुझे 100 फीसदी विश्वास है कि हम लगभग सभी तीन सीटें जीतने जा रहे हैं।' क्या है एक हजार करोड़ की हेराफेरी का आरोप? कोरोना के समय कर्नाटक में भाजपा की बीएस येदियुरप्पा मुख्यमंत्री थे, ऐसे में कोरोना फंड में गड़बड़ी का आरोप पूर्व की भाजपा सरकार पर लग रहा है। आरोप है कि करोड़ों रुपये के फंड की कथित हेराफेरी की गई। मीडिया रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि जस्टिस कुन्हा की समिति को घोटाले से जुड़ी कई फाइलें गायब मिली हैं। राज्य में कोरोना के दौरान कुल 13 हजार करोड़ रुपये खर्च हुए थे। हालांकि आधिकारिक तौर पर कोई आंकड़ा नहीं बताया गया है, लेकिन सूत्रों का दावा है कि कोरोना फंड में से करीब एक हजार करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई। घोटाले की जांच रिपोर्ट को विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी पेश किया जा सकता है। वहीं सरकार ने जस्टिस कुन्हा समिति का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा दिया था ताकि अंतिम रिपोर्ट पेश की जा सके। एक हजार पन्ने की जस्टिस कुन्हा समिति की रिपोर्ट का अब सरकारी अधिकारियों द्वारा विश्लेषण किया जाएगा और एक महीने के भीतर सरकार को पेश किया जाएगा। सिद्धारमैया सरकार के लिए वरदान बनी कुन्हा समिति की रिपोर्ट कुन्हा रिपोर्ट को कांग्रेस और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के लिए एक वरदान के रूप में देखा जा रहा है, जिन्हें भाजपा मुडा घोटाले में घेरने की कोशिश कर रही है। सिद्धारमैया ने मामले में उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए राज्यपाल की मंजूरी को चुनौती देते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। वहीं कोविड फंड के कथित घोटाले को लेकर आरोप लग रहे हैं कि कांग्रेस सरकार ने बदले की भावना के तहत यह आरोप लगाए हैं। इस पर कर्नाटक सरकार के मंत्री ने कहा कि मुडा घोटाला दो महीने से भी कम पुराना है, जबकि कोरोना फंड में गड़बड़ी की जांच के लिए एक साल पहले कुन्हा समिति को नियुक्त किया गया था। कथित मुडा  घोटाला मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण या मुडा द्वारा भूमि आवंटन में अनियमितताओं से जुड़ा हुआ है। आरोप लगाए गए हैं कि सिद्धारमैया की पत्नी बीएम पार्वती को मुआवजे के तौर पर आवंटित की गई भूमि, बदले में दी गई भूमि के मूल्य से कहीं ज़्यादा है। recent visitors 101

उज्जैन से करनी सैनिक पैदल पहुंचेंगे गोगामेड़ी, स्थापित होगी सुखदेव सिंह की प्रतिमा

उज्जैन राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की राष्ट्रीय अध्यक्षा शिला शेखावत गोगामेड़ी उज्जैन पहुंची। मीडिया से चर्चा में कहा कि देश और न्याय के लिए लड़ने वाले सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की प्रथम पुण्य स्मृति पर गोगामेड़ी में लाखों की संख्या में समर्थकों की उपस्थिति में उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। वहां मंदिर भी बनाया जाएगा जहां लाखों की संख्या में देश के हर कोने से करनी सैनिक और सर्व समाज के लोग कार्यक्रम में पहुंचेंगे। कार्यक्रम में संतों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। राजनीतिक दलों के सभी लोग भी शामिल होंगे। उज्जैन जिले से करनी सैनिक बढ़ी संख्या में मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने के पैदल सफर तय करते हुए यात्रा के माध्यम से पहुंचेंगे। जहां प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उनका स्वागत कर रवाना किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश से करनी सैनिक बड़ी संख्या में गोगामेड़ी पहुंचेंगे। सभी समाज के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आव्हान भी किया जाएगा। recent visitors 49

हैवी ज्वेलरी की जगह ट्राई करें डायमंड नेकलेस

फैशन ट्रेंड के मामले में लड़कियां बहुत आगे होती है। वो नया ट्रेंड जरूर फॉलो करती है। खासतौर पर ब्राइड्स ट्रेंड के हिसाब से ही अपने स्पेशल दिन के लिए तैयार होती है। चाहे आउटफिट हो या ज्वेलरी दुल्हन सबकुछ फैशन ट्रेंड के हिसाब से ही चूज करती है। इस बार ब्राइड्स हैवी ट्रेडिशनल ज्वेलरी की जगह डायमंड ज्वेलरी पहन कर नया ही ट्रेंड शुरू कर रही है। यह नेकलेस काफी लाइट वेट है। अच्छी क्वालिटी होने के साथ-साथ यह किफायती भी है। अगर आप भी पारंपरिक ज्वेलरी से बोर हो गई है तो अपनी वेडिंग वाले दिन ट्राई करें ये डायमंड नेकलेस। यह रानी हार की तरह होते है। इनसे क्लासी और रॉयल लुक प्रदान होती है। किसी भी ब्राइड पर यह चार-चांद ही लगाने वाला है। अगर आपको बिल्कुल बारीक नेकलेस पीेस पहनना पसंद करती है तो यह हार बिल्कुल आपकी पसंद का है। यह किसी भी ब्राइड को एलिगेंट लुक देने में हेल्प करता है। चोकर का ट्रेंड तो पहले से ही हर लड़की पर छाया है। मगर डायमंड्स में चोकर डिजाइन बहुत ही उम्दा कॉम्बिनेशन है। अगर आपको अपना लुक सोबर और स्टाइलिश दोनों रखना है तो यह बेस्ट ऑप्शन है। एक ही धागे में सारे डायमंड्स को पिरोया गया है। सिंपल और खूबसूरत रूबी के साथ यह डायमंड नेकलेस सबकी पसंद है।   recent visitors 145

फरीदकोट में हुए गुरप्रीत सिंह हरि नौ की हत्या के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 2 मुख्य गुर्गे गिरफ्तार

पंजाब एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एस.एस.ओ.सी. मोहाली द्वारा ए.जी.टी.एफ. और फरीदकोट पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन के दौरान फरीदकोट में हुए गुरप्रीत सिंह हरि नौ की हत्या के मामले में शामिल कनाडा आधारित अर्श डल्ला के 2 मुख्य गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में पता चला कि आरोपियों ने 7 नवंबर 2024 को अर्श डल्ला के निर्देश पर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जसवंत सिंह गिल की भी हत्या की भी। दोनों संदिग्ध अपराध करने के बाद पंजाब वापिस आ गए, जहां उन्हें खरड़ के पास गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी से राज्य में एक और संभावित टारगेट किलिंग को अंजाम देने से रोक लिया गया है। आरोपियों से अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।  recent visitors 193