Friday, July 10, 2026 10:10 pm

पलवल के पास जिला नागरिक अस्पताल के समीप पीएनजी पाइपलाइन फटने से दो दुकानें में लगी आग, एक की मौत

पलवल पलवल के पास जिला नागरिक अस्पताल के समीप पीएनजी पाइपलाइन फटने से दो दुकानें में आग लग गई। हादसे में चाय की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया। मृतक की पहचान शिव विहार कालोनी निवासी हरी सिंघला के रूप में हुई हरी से चाय की छोटी सी दुकान खोल रखी थी घटना के समय वह गैस चूल्हे पर चाय बना रहते थे। दुकान के आगे से ही पाइप लाइन जा रही है। रिसाव के बाद पाइप लाइन से निकली गैस से तेजी से फैली और गैस चूल्हे की आग से आग धधक उठी। हरी बुरी तरह से झुलस गए। अन्य दुकानदार आग लगने पर वहां से भाग खड़े हुए। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ी ने आग बुझा दी। recent visitors 95

डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद सऊदी अरब में जुटे 50 से ज्‍यादा मुस्लिम देशों के नेता

नई दिल्ली डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत चुके हैं। उनका शपथ ग्रहण समारोह 20 जनवरी 2025 को होगा। इसके बाद वह आधिकारिक रूप से राष्ट्रपति पद की शक्ति हासिल कर पाएंगे। मगर, इससे पहले ही खाड़ी क्षेत्र के इस्लामिक देशों में हलचल तेज हो गई है। खाड़ी में जारी संघर्ष के बीच सोमवार को सऊदी अरब में एक महत्वपूर्ण अरब-इस्लामिक सम्मेलन किया गया। इसमें 50 से ज्यादा देशों के नेताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य एजेंडा सभी इस्लामिक देशों को इजरायल के खिलाफ एकजुट करना था। सऊदी अरब समेत कई देशों ने इजरायल के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की मांग की। ईरान के राष्ट्रपति सम्मेलन में नहीं पहुंचे हालांकि, इस बैठक में शामिल होने के लिए ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान नहीं पहुंचे। उन्होंने इसकी वजह अपनी व्यस्तता को बताया है। इस सम्मेलन में सभी इस्लामिक देशों ने पहली बार लेबनान, गाजा, फिलिस्तीन में इजरायल की कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाई है। सभी देशों ने इजरायल के हमलों को तुरंत रोकने की अपील भी की है। सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने दो टूक कहा कि फिलिस्तीनियों के जनसंहार की सऊदी अरब निंदा करता है। इजरायल को तुरंत अपनी कार्रवाई रोक देनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि फिलीस्तीन स्वतंत्र देश है और उसको इंडिपेंडेंट कंट्री का दर्जा मिलना चाहिए। सभी मुस्लिम देश एकजुट हों- तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन सम्मेलन ने तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने गाजा में हो रहे 'नरसंहार' की बात उठाई। उन्होंने कहा कि मुस्लिम देशों को एकजुट होकर जिस तरह से इसकी आलोचना करनी चाहिए, वैसी नहीं की जा रही है। गाजा की वर्तमान दशा इसी का नतीजा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिमी देश पूरी तरह से इजरायल का समर्थन कर रहे हैं। सम्मेलन में 33 सूत्रीय मसौदा पेश करते हुए फिलिस्तीन के प्रति समर्थन जाहिर किया गया है। साथ ही लेबनान, ईरान, इराक और सीरिया की संप्रभुता के उल्लंघन की निंदा की गई। सम्मेलन में येरुशलम की अल-अक्सा मस्जिद के मुद्दा पर भी चर्चा हुई। मुस्लिम नेताओं ने आरोप लगाया कि अल अक्सा मस्जिद की पवित्रता का इजरायल बार-बार उल्लंघन कर रहा है। इसके अलावा, इजरायल-गाजा संघर्ष खत्म करवाने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की गई है। संयुक्त राष्ट्र की तरफ से फलस्तीन की समस्याओं का समाधान करने पर भी जोर दिया गया। recent visitors 88

बसपा द्वारा जिला कार्यकारिणी में अचानक परिवर्तन कर संगठन की बागडोर नए जिलाध्यक्ष के हाथ सौंपी

मैनपुरी उपचुनाव को लेकर करहल विधानसभा सीट पर राजनीतिक पारा पहले ही गरमाया है। ऐसे में बसपा द्वारा जिला कार्यकारिणी में अचानक परिवर्तन कर संगठन की बागडोर नए जिलाध्यक्ष के हाथ सौंप दी। किसी मामले लेकर कराई गई संगठनात्मक जांच में दोषी मिलने पर जिलाध्यक्ष को हटाकर मनीष सागर को जिम्मेदारी सौंपी है। उपचुनाव में बसपा पूरा दम भर रही है। स्थानीय नेताओं के बीच मनमुटाव को लेकर पहले ही समर्थकों में बिखराव की स्थिति है। संगठन को मजबूती देने और पार्टी की नीतियों को मतदाताओं तक पहुंचाने के लिए बसपा प्रमुख मायावती ने पूर्व मंत्री एवं मंडल प्रभारियों को करहल की जिम्मेदारी सौंपी है। महीने भर से सभी घर-घर जाकर मतदाताओं तक संगठन की बात रख रहे हैं। अचानक सोमवार को पार्टी अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र शाक्य को उनके पद से हटा दिया। जिला प्रभारी का दायित्व संभाल रहे मनीष सागर को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके साथ नवरतन बौद्ध एवं देवेंद्र बघेल को जिला प्रभारी बनाया है। मंडल को-आर्डिनेटर दीपक पेंटर का कहना है कि पार्टी नेतृत्व द्वारा फेरबदल किया गया है। किसी प्रकरण को लेकर जांच कराई गई थी।   recent visitors 78

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में कई प्रस्ताव को मिली मंजूरी

भोपाल प्रदेश में 30 जून और 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को एक वेतनवृद्धि का लाभ दिया जाएगा। इसके आधार पर ही उनकी पेंशन का निर्धारण भी होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। गौरतलब है कि अभी तक 30 जून और 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को जुलाई और जनवरी में मिलने वाले वार्षिक वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलता था। हाईकोर्ट ने कुछ प्रकरणों में कर्मचारियों के पक्ष में निर्णय दिया तो वित्त विभाग ने यह आदेश जारी कर दिया कि जिन मामलों में कोर्ट का निर्णय होगा, उन्हें ही लाभ दिया जाएगा। इसे अव्यवहारिक माना गया। मुख्य सचिव अनुराग जैन के समक्ष जब यह विषय आया तो उन्होंने एक जैसी व्यवस्था बनाने की बात कही, जिस पर वित्त विभाग ने यह प्रस्ताव तैयार किया कि जो कर्मचारियों 30 जून या 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होंगे, उन्हें भी वार्षिक वेतनवृद्धि का लाभ दिया जाएगा और उसके हिसाब से पेंशन का निर्धारण होगा। इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर कैबिनेट में नर्मदापुरम के बाबई मोहासा में नवकरणीय ऊर्जा के लिए भूमि की आवंटित करने का निर्णय लिया गया। मुरैना में बनेगा सोलर एनर्जी स्टोरेज का प्लांट। भोपाल के भंवरी में अतिरिक्त भूमि की आवंटित। 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जन्म जयंती पर धार और शहडोल में होंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे।   recent visitors 74

झुहाई शहर में एक ड्राइवर द्वारा भीड़ को टक्कर मारने के बाद 35 लोगों की मौत, 43 अन्य घायल

बीजिंग चीन के दक्षिणी शहर झुहाई में स्पोर्ट्स सेंटर के बाहर लोगों के समूह को कार ने टक्कर मार दी, जिससे 35 लोगों की मौत हो गई और 43 अन्य घायल हो गए। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चीन के झुहाई शहर में कार की टक्कर में घायल हुए लोगों के इलाज के लिए हरसंभव प्रयास करने का वादा किया है। पुलिस का कहना है कि झुहाई शहर में एक ड्राइवर द्वारा भीड़ को टक्कर मारने के बाद 35 लोगों की मौत हो गई और 43 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को बताया कि 62 वर्षीय चालक को हिरासत में लिया गया है। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि यह हमला था या दुर्घटना। किसी कारण का उल्लेख नहीं किया गया और पुलिस ने कहा कि जांच जारी है। सोमवार रात को हुई इस घटना पर कड़ी सेंसरशिप लगाई जा रही है, क्योंकि झुहाई एयरशो मंगलवार को शुरू हुआ था। पुलिस ने व्यक्ति की पहचान केवल उसके पारिवारिक नाम फैन से की, जो चीनी अधिकारियों द्वारा अपनाई जाने वाली प्रथा के अनुरूप है। पुलिस के बयान में कहा गया है कि वाहन ने सोमवार शाम को "कई" पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। recent visitors 84

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद छावनी में तब्दील अयोध्या

अयोध्या खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर को 16-17 नवंबर को बम से उड़ाने की धमकी दी। उसने वीडियो मैसेज करके यह धमकी दी, जिसके बाद पूरे अयोध्या को छावनी में तब्दील कर दिया गया। इस धमकी के बाद एसपी ने पूरे अयोध्या का निरीक्षण कर सभी संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया, जो मौजूदा समय में सभी गतिविधियों पर पैनी निगाहें बनाए हुए हैं। उधर, इस धमकी के संबंध में जब राम मंदिर पर तैनात रहने वाले अधिकारियों से सवाल किया गया, तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। बता दें कि अयोध्या में वैसे भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहते हैं। हर समय वहां पर सुरक्षाबलों की तैनाती बड़ी संख्या में रहती है। लेकिन, अब खालिस्तानी आतंकी ने इस मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी है और सुरक्षा-व्यवस्था को पहले से भी ज्यादा दुरूस्त कर दिया गया है। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में भारी सुरक्षाबलों के बीच ही श्रद्धालुओं को मंदिर के अंदर प्रवेश करने की इजाजत दी जाती है। अयोध्या रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने कहा, “खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का धमकी भरा वीडियो सामने आने के बाद पूरे अयोध्या के सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। सभी संवेदनशील स्थानों पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया, ताकि हर गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके।” उन्होंने कहा, “धमकी के संबंध में जो वीडियो सामने आया है, उसकी सत्यता की जांच की जा रही है, ताकि इस बात की पुष्टि की जा सके कि इस धमकी में कितनी सच्चाई है, क्योंकि आमतौर पर देखा जाता है कि कई बार लोगों के बीच खौफ पैदा करने के मकसद से भी इस तरह की झूठी धमकियां दी दे जाती हैं, तो ऐसी स्थिति में वीडियो की सत्यता की जांच करना जरूरी हो जाता है।” हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है कि जब आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी है, बल्कि इससे पहले भी वो इस तरह की धमकी दे चुका है। recent visitors 93

आचार्य डॉ. शर्मा बोले – लेखनी से सुधारने संवारने की गुजारिश का भाव लेखन को ऊंचाई पर ले जाता है

दुर्ग शायर राकेश गुप्ता रूसिया की काव्य कृति धरोहर इक गजल नामा का विमोचन माखन मिष्टी होटल आदर्श नगर दुर्ग में 10 नवंबर को हुआ। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में आचार्य डॉ महेश चन्द्र शर्मा ने कहा कि रचनाकार ने लेखन पूर्व अपनी लेखनी से सुधारने संवारने की गुजारिश की है रचनाओं के प्रति यही समर्पण भाव काव्य कृति को ऊंचाई पर ले जाता है। कवि राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त  के समाज से हैं उनकी परम्परा को आगे बढ़ा रहे हैं। सामाजिक जनों से उन्होंने दुर्ग भिलाई में मैथिलीशरण गुप्त की प्रतिमा स्थापित करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि डॉ परदेशी राम वर्मा ने कहा कवि को पढ़कर आश्वस्त हुआ कि साहित्य की गंगा कभी सूखती नहीं है। यह शेर कि -वहम है तेरी शोहरत के सब कायल हुए, उन्हीं पेड़ों से लिपटे सांप जो संदल हुए कवि ने जीवन की हकीकत को बयां किया है।  समाजसेवी, राजनेता ब्रजेश बिचपुरिया ने कहा कि रचनाकार ने अपनी शायरी में प्रेम और दर्द के साथ सामाजिक विषयों पर भी शेर कहे हैं यही बात रचना को लोगों से जोड़ती है । कवि विजय गुप्ता मुन्ना ने मौन क्यों महफिल की जरूरत हो गई को विस्तार देते कहा रूसिया की गजल कुछ जिÞन्दगी ने बदला कुछ हम बदल गये भाव है कि तकलीफों के बाद इंसान खुद को बदलकर नवसृजन कर सकता है, दर्द जीवन का स्थाई भाव है जिस पर कवि की गहरी पकड़ है। दीप प्रज्जवलन से शुभारंभ व यश दलवी की सरस्वती वंदना पश्चात हिन्दी साहित्य भारती की उपाध्यक्ष डॉ हंसा शुक्ला ने स्वागत भाषण में कहा धरोहर-इक गजल नामा दिल की गहराइयों में उतर कर लिखी गई शायरी है, युवा हृदय की भावनाओं को  बड़ी खूबसूरती से जिया गया है, यह एक संजोकर रखने योग्य किताब है। डॉ नौशाद सिद्दीकी सब्र ने समीक्षा आलेख में बताया किताब में कुल 108 गजलें हैं, जो गजलकारों के लिए रौशनी बनेगी,मेरे घर का पता जब ढूंढते आई मुसीबत, न रिश्ता गैरों से कोई न अपना काम आया कोड किया। संस्था सचिव चंद्रकांत साहू ने अध्यक्ष बलदाऊ राम साहू का आलेख कि शायर ने परम्परागत गजलों के शिल्प को बरकरार रखा है,का वाचन किया। कवि राकेश गुप्ता रूसिया जो कि अपेक्स बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं धरोहर- इक गजल नामा  की रचना यात्रा का जिक्र करते हुए अपनी गजल उलझने सुलझाने में कुछ इस तरह उलझे रहे, सामने थी जिन्दगी हम हाथ ही मलते रहे, लौटकर आओगे तुम रौशन किये थे रहगुजर, बुझ गये सारे चरागाँ बस हमीं जलते रहे सुनाईं। मंच संचालन शेरों-शायरी के साथ डॉ इसराइल बेग शाद ने किया। शाल श्रीफल मोमेंटो से अतिथियों के सम्मान उपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में साहित्य जगत के सुशील यादव, ताम्रकार, मंजूलता शर्मा, बी के वर्मा, शुचि भवि, राम नारायण सुनगरिया, शायर यादव, कवि श्रीवास्तव, सीता गुप्ता, शशि प्रभा गुप्ता, गायिका संगीता सिजारिया, गहोई वैश्य समाज के अध्यक्ष पवन ददरया और उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी उपस्थित थे। recent visitors 57