Wednesday, July 8, 2026 5:13 am

बरेली में डिरेल करने की साजिश, पटरी पर रखी लोहे की बेंच, लोकोपायलट की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

बरेली उत्तर प्रदेश के बरेली में पूर्वोत्तर रेलवे की दिबनापुर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर खुराफातियों ने लोहे का गाटर और सीमेंट का खंभा रखकर ट्रेन गिराने की साजिश की हालांकि ड्राइवर की सूझबूझ से इमरजेंसी ब्रेक लगाने से मालगाड़ी पलटने की साजिश फेल हो गई। लोहे का गाटर सीमेंट का खंभा टकराने से मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंचे सेक्शन इंजीनियर ने अज्ञात लोगों पर थाना हाफिजगंज में रिपोटर् दर्ज कराई है। पुलिस अधीक्षक उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने शनिवार रात जारी बयान में कहा कि हाफिजगंज थाना क्षेत्र में खुराफातियों ने ट्रेन पलटाने की पूरी साजिश कर रखी थी लेकिन हादसा होते होते बच गया। हाफिजगंज थाने में पूरे मामले की रिपोटर् दर्ज की गई है। पुलिस व रेलवे अधिकारी पूरे मामले की जाँच कर रहे है। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल बरेली पीआरओ राजेंद्र सिंह ने शनिवार रात बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल में एक मालगाड़ी शुक्रवार रात पीलीभीत से बरेली आ रही थी, तभी सैंथल रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर शरारती तत्वों ने टूटी हुई सीमेंट की बेंच रख दी। लोको पायलट ने ट्रेन की पटरी पर रखी सीमेंटेड बेंच को देख लिया और उसकी सतकर्ता के चलते बड़ा हादसा होने से बच गया। आरोपियों के खिलाफ हाफिजगंज थाने की पुलिस को लिखित शिकायत की गई है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं। राजेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर जब रेलवे स्टाफ पहुंचा, तो उन्होंने देखा कि ट्रैक पर सीमेंटेड बेंच के टुकड़े और लगभग 1.25 मीटर लंबा लोहे का गाटर पड़ा हुआ था। ये अवरोधक अगर समय रहते नहीं हटाए गए होते, तो ट्रेवन पटरी से उतर सकती थी। रेलवे ट्रैक से अवरोधक हटाने और मरम्मत कार्य में लगभग दो घंटे का समय लगा। इस दौरान ट्रैक की स्थिति को पूरी तरह जांचा गया और सुनिश्चित किया गया कि आगे कोई और अवरोधक ना हो। इसके बाद मालगाड़ी को सुरक्षित रूप से रवाना किया गया। सूचना ट्रेन ड्राइवर द्वारा सूचना रेल विभाग को दी गई। जिससे विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे रेलवे स्टाफ ने ट्रैक को साफ किया। करीब दो घंटे के प्रयास के बाद मालगाडी को रवाना किया गया। हालांकि घटना की वजह अन्य स्टेशनों पर खड़ी ट्रेनों को काफी देर से रवाना किया गया। भोजीपुरा से पीलीभीत की ओर जा रही टीएसजी मालगाड़ी रात्रि सवा नौ बजे के समय सैंथल रेलवे स्टेशन के निकट डिबनापुर हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक पर रखे लोहे के गाटर से टकरा गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए एमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी को वहीं रोक दिया। रेलवे ट्रैक को साफ करने के लगभग दो घंटे के बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया। recent visitors 55

राफा के फेयरवेल मैच में उनके साथ होने को लेकर उत्साहित : कार्लोस अल्काराज

मलागा (स्पेन) कार्लोस अल्कराज ने कहा है कि राफेल नडाल के लिए डेविस कप जीतना उनके लिए ‘बहुत बड़ी प्रेरणा’ है और वह राफा के फेयरवेल मैच में उनके साथ होने को लेकर उत्साहित हैं। नडाल ने पुष्टि की है कि डेविस कप उनके शानदार करियर का अंतिम टूर्नामेंट होगा और अल्कराज स्पेन के महानतम खेल आइकनों में से एक को शानदार फेयरवेल मैच देने के लिए बेताब हैं। अल्कराज ने डेविस कप फाइनल 8 मैच के लिए स्पेनिश टीम में शामिल होने के लिए मलागा में उतरने पर कहा, “यह शायद मेरे करियर का सबसे खास टूर्नामेंट है, क्योंकि जो हो रहा है, वह बहुत बड़ी चीज है। डेविस कप हमेशा से एक ऐसा टूर्नामेंट रहा है जिसे मैं एक दिन जीतना चाहता हूं। मैं स्पेन का प्रतिनिधित्व करने के लिए जुनूनी हूं। मैंने कई बार कहा है यह दुनिया की सबसे बड़ी चीजों में से एक है और किसी भी क्षेत्र में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम होना खास है। राफा का मेरे साथ होना, यह जानते हुए कि यह उसका आखिरी टूर्नामेंट है, इसे और भी खास बना देगा।” उन्होंने कहा, “मैं टीम के लिए हर संभव तरीके से योगदान देने और मदद करने की कोशिश करूंगा। अपने लिए, स्पेन के लिए और खास तौर पर राफा के लिए। कोई भी खिलाड़ी अपने अविश्वसनीय करियर को खिताब के साथ खत्म करने के लिए इससे अधिक का हकदार नहीं है। मैं जानता हूं कि डेविस कप उनके लिए कितना खास है। यह एक कठिन चुनौती होगी लेकिन राफा के लिए इसे जीतना एक बड़ी प्रेरणा है।” नडाल को मालागा में होने वाले डेविस कप फाइनल 8 के लिए स्पेन की टीम में शामिल किया गया था। वह इस प्रतियोगिता में अपने शानदार रिकार्ड को बरकरार रखना चाहेंगे, जिसमें उन्होंने 30 में से 29 एकल मैच और 12 में से आठ युगल मैच जीते हैं। 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नडाल ने चोटों के कारण पिछले दो सत्रों में मुश्किल से ही कोई मैच खेला है और 2024 सत्र के अंत में वे खेल से संन्यास ले लेंगे। अल्कराज और उनके 17 साल सीनियर हमवतन नडाल ने इस साल पेरिस में हुए ओलंपिक में युगल में साथ मिलकर खेला था, हालांकि क्वार्टर फाइनल में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। स्पेन ने छह डेविस कप खिताब जीते हैं। जिनमें से चार में नडाल ने भूमिका निभाई है। स्पेन अब मंगलवार को क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड का सामना करेगा। नडाल अब तक के दूसरे सबसे सफल पुरुष एकल खिलाड़ी के रूप में रिटायर हो रहे हैं, जो केवल उनके चिर प्रतिद्वंद्वी नोवाक जोकोविच से पीछे हैं, जिन्होंने अब तक 24 मेजर जीते हैं।   recent visitors 57

मणिपुर में प्रदर्शनकारियों ने राज्य के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के पैतृक आवास पर वोला धावा, 4 और विधायकों के घर जलाए गए

इंफाल मणिपुर के इंफाल घाटी में बढ़ते तनाव के बीच गुस्साई भीड़ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन और कांग्रेस के एक विधायक के आवासों पर हमला कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने राज्य के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के पैतृक आवास पर भी धावा बोलने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। यह हिंसा तब हुई जब जिरीबाम जिले में तीन महिलाओं और तीन बच्चों के शव मिले, जिन्हें कथित तौर पर उग्रवादियों ने अगवा कर हत्या कर दी थी। इसके बाद, इंफाल घाटी में विभिन्न हिस्सों में शनिवार को हिंसक प्रदर्शन हुए, जिनके परिणामस्वरूप अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया गया और इंटरनेट सेवाओं को भी निलंबित कर दिया गया। विधायकों के आवासों पर हमला प्रदर्शनकारियों ने इंफाल घाटी के विभिन्न इलाकों में भाजपा और कांग्रेस के विधायकों के घरों में आग लगा दी और संपत्ति में तोड़फोड़ की। पुलिस ने बताया कि निंगथौखोंग में लोक निर्माण मंत्री गोविंददास कोंथौजम, हियांगलाम बाजार में भाजपा विधायक वाई राधेश्याम, थौबल जिले में भाजपा विधायक पाओनम ब्रोजेन और कांग्रेस विधायक लोकेश्वर के घरों में आग लगाई गई। हालांकि, इस दौरान विधायकों और उनके परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे, जिसके कारण कोई जनहानि नहीं हुई। मुख्यमंत्री के पैतृक घर पर हमला प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के पैतृक घर पर भी हमला करने की कोशिश की, जो इंफाल पूर्वी जिले के लुवांगसांगबाम में स्थित है। हालांकि, सुरक्षा बलों ने उन्हें 100-200 मीटर पहले ही रोक लिया। इसके बाद, प्रदर्शनकारियों ने सिंह के घर की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर टायर जलाकर वाहनों की आवाजाही को अवरुद्ध कर दिया। जिरीबाम में शवों की बरामदगी जिरीबाम जिले में शनिवार को तीन महिलाओं और तीन बच्चों के शव बरामद हुए। ये लोग पिछले सप्ताह सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ के बाद एक राहत शिविर से लापता हो गए थे। इसके बाद से इलाके में तनाव और हिंसा बढ़ गई है। उग्रवादियों पर आरोप है कि इन्होंने इन निर्दोषों का अपहरण किया और बाद में उनकी हत्या कर दी। मुठभेड़ में 10 उग्रवादी भी मारे गए थे। कर्फ्यू और इंटरनेट सेवाएं निलंबित स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने इंफाल घाटी के कई जिलों में अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगा दिया है। साथ ही, इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के दामाद और भाजपा विधायक आर. के. इमो सहित अन्य नेताओं के घरों पर हमले के बाद प्रशासन ने सात जिलों में इंटरनेट सेवाओं को निलंबित किया। सीओसीओएमआई का सैन्य कार्रवाई की मांग मणिपुर अखंडता समन्वय समिति (सीओसीओएमआई), जो राज्य के नागरिक समाज संगठनों का प्रतिनिधित्व करती है, ने उग्रवादियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की मांग की है। समिति ने अफस्पा (सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम) को तत्काल हटाने की भी अपील की है, जिसे हाल ही में छह पुलिस थानों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में फिर से लागू किया गया था। विरोध और आगजनी की घटनाएं जारी अधिकारियों ने बताया कि उग्रवादियों ने रात में जिरीबाम कस्बे में कम से कम दो चर्चों और तीन घरों को आग के हवाले कर दिया। साथ ही, वे अन्य संरचनाओं को जलाने की कोशिश कर रहे थे, हालांकि इन दावों की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।मणिपुर में यह हिंसा और तनाव राज्य के नागरिकों के लिए एक गंभीर संकट उत्पन्न कर रहा है। प्रशासन और सुरक्षा बलों के प्रयासों के बावजूद, राज्य में शांति की बहाली के लिए अभी भी काफी संघर्ष जारी है। recent visitors 46

हिंसा को लेकर केंद्र पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, ‘न मणिपुर एक है और न सेफ है’

नई दिल्ली. मणिपुर हिंसा को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु खरगे ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। खरगे ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में मणिपुर न तो सुरक्षित है और न ही एक रहा है। खरगे ने भाजपा सरकार पर बंटवारे की राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाया। कांग्रेस अध्यक्ष ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित करते हुए लिखा कि 'आपकी डबल इंजन की सरकार में न मणिपुर एक है और न ही सेफ है। मई 2023 से मणिपुर अकल्पनीय दर्द, बंटवारे और हिंसा से गुजर रहा है, जिससे इसके लोगों का भविष्य तबाह हो गया है। हम ये पूरी जिम्मेदारी से कह रहे हैं कि ऐसा लगता है कि भाजपा जानबूझकर मणिपुर को जलते रहने देना चाहती है ताकि अपने बंटवारे की राजनीति को जारी रख सके।' .@narendramodi ji, ""    Under your double engine governments, “ना Manipur एक है, ना Manipur Safe है”     Since May 2023, it is undergoing unimaginable pain, division and simmering violence, which has destroyed the future of its people.     We are saying it with utmost responsibility that…""     — Mallikarjun Kharge (@kharge) November 17, 2024 recent visitors 70

घर पर डिस्प्ले क्वालिटी को सुधारने के कुछ आसान तरीके

नई दिल्ली आज के डिजिटल युग में, चाहे आप टीवी देख रहे हों, लैपटॉप पर काम कर रहे हों, या स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हों, एक बेहतरीन डिस्प्ले क्वालिटी से अनुभव में सुधार होता है। घर पर डिस्प्ले क्वालिटी को सुधारने के लिए कुछ आसान तरीके आज़मा सकते हैं, जिससे आपकी स्क्रीन पर रंग, ब्राइटनेस और शार्पनेस बेहतर दिखेगी। ब्राइटनेस और कंट्रास्ट को समायोजित करें स्क्रीन की ब्राइटनेस और कंट्रास्ट को सही स्तर पर सेट करना जरूरी है। अत्यधिक ब्राइटनेस से आंखों पर असर पड़ सकता है, जबकि बहुत कम ब्राइटनेस से डिस्प्ले फीका लग सकता है। टीवी या कंप्यूटर के सेटिंग्स में जाकर ब्राइटनेस और कंट्रास्ट को संतुलित करें। कलर सेटिंग्स को करें एडजस्ट बेहतर रंग क्वालिटी के लिए 'कलर टेम्परेचर' या 'कलर मोड' का उपयोग करें। आमतौर पर 'विविड' या 'मूवी' मोड रंगों को अधिक प्राकृतिक बनाता है। अपने टीवी या कंप्यूटर में 'कस्टम कलर' का विकल्प चुनें और अपनी पसंद के अनुसार एडजस्ट करें। रिजॉल्यूशन बढ़ाएं डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन जितना अधिक होगा, तस्वीरें और वीडियो उतने ही शार्प और स्पष्ट दिखेंगे। टीवी, लैपटॉप या डेस्कटॉप में उपलब्ध उच्चतम रिजॉल्यूशन सेट करें। आजकल अधिकांश डिवाइसेस में फुल एचडी और 4K रिजॉल्यूशन का विकल्प होता है, जो बेहतर डिस्प्ले के लिए उपयुक्त है। ऑडियो-विज़ुअल केबल्स का उपयोग करें HDMI केबल की गुणवत्ता डिस्प्ले पर असर डालती है। बेहतर क्वालिटी वाले HDMI केबल का उपयोग करें, खासकर अगर आप 4K डिस्प्ले का अनुभव करना चाहते हैं। पुराने VGA या अन्य केबल्स की तुलना में HDMI, डिस्प्ले और साउंड क्वालिटी को अधिक सुधारता है। ब्लू लाइट फिल्टर का उपयोग करें डिजिटल स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट आंखों को प्रभावित कर सकती है। ब्लू लाइट फिल्टर का उपयोग करें, जो स्क्रीन की गुणवत्ता को प्रभावित किए बिना आंखों को सुरक्षा प्रदान करता है। यह सुविधा आमतौर पर स्मार्टफोन और लैपटॉप में उपलब्ध होती है। recent visitors 83

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली से वर्चुअली देवास में किया सिंथेटिक एथेलेटिक ट्रैक का भूमि-पूजन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में खेल अधोसंरचना का निरंतर विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में इस दिशा में जिस प्रकार कार्य जारी है, उससे प्रदेश के खिलाड़ी विक्रम अवार्ड प्राप्त करने के साथ-साथ एशियाड और ओलंपिक में अवार्ड प्राप्त करने की ओर भी अग्रसर हो रहे हैं। देवास में कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम और श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्टेडियम से कई प्रतिभावान खिलाड़ी प्रदेश व देश को मिले हैं। श्रीमंत तुकोजीराव पवार की जयंती पर देवास को मिल रही सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक की सौगात से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के अधिक अवसर प्राप्त होंगे। देवास में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम देवास में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक के भूमि पूजन कार्यक्रम को नई दिल्ली से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। विविध विशेषताओं से समृद्ध है मालवा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देवास, उज्जैन धार और इंदौर को जोड़ते हुए क्षेत्र को वृहद महानगर के रूप में विकसित किया जा रहा है। औद्योगीकरण की दिशा में राज्य सरकार तेज गति से कार्य कर रही है। बदलते दौर में इस क्षेत्र की देश में विशिष्ट पहचान होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देवास में मां तुलजा भवानी और चामुंडा माता दो देवियों का वास है साथ ही क्षेत्र को कैला देवी का भी आशीर्वाद प्राप्त है। अपनी विविध विशेषताओं से समृद्ध मालवा, छत्रपति महाराज शिवाजी के बाद होलकर-पवार-सिंधिया और बाजीराव जी महाराज के माध्यम से हिंदवी सेना द्वारा साम्राज्य पुनर्स्थापित करने के समय से ही स्वाधीन हो गया था। इससे मालवा क्षेत्र के देव-स्थानों की आभा भी बढ़ी। पं. कुमार गंधर्व की उपस्थिति और बैंक नोट प्रेस ने देवास को विशेष महत्व प्रदान किया है। प्रदेश में 114 खेल अधोसंरचना निर्मित, 30 निर्माणाधीन उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा 114 खेल अधोसंरचना (स्टेडियम/खेल परिसर/इंडोर हॉल) निर्मित किये गये है, 30 खेल अधोसंरचना निर्माणाधीन है। प्रदेश मंव कुल 8 सिंथेटिक एथेलेटिक ट्रैक निर्मित किये गये है। देवास में 9वॉ सिंथेटिक एथेलेटिक ट्रैक कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में स्थापित किया जा रहा है। इसके अलावा 3 और एथेलेटिक ट्रैक – इंदौर, रतलाम और छतरपुर में भी स्वीकृत किये गये है। प्रदेश में खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा 12 सिंथेटिक हॉकी टर्फ की स्थापना की गई है तथा 6 सिंथेटिक हॉकी टर्फ निर्माणाधीन है। राज्य सरकार द्वारा "वन डिस्ट्रिक्ट-वन स्पोर्टस काम्पलेक्स" अन्तर्गत सभी जिलों में खेल स्टेडियम का निर्माण किया जावेगा और मुख्यमंत्री खेल अधोसंरचना योजना के तहत सभी विकासखंडो में खेल स्टेडियम बनाने की योजना है। देवास में 9 करोड़ 18 लाख की लागत बनेगा सिंथेटिक एथेलेटिक ट्रैक देवास का कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम 10.00 एकड़ भूमि में स्थित है। स्टेडियम में बैडमिंटन के 4 सिंथेटिक कोर्ट, बास्केटबॉल के 2 कोर्ट, 25 मीटर स्वीमिंग पुल, ओपन जिम, साफ्टबॉल और शतरंग खेल के अतिरिक्त महिला आत्मरक्षा के लिए कराते प्रशिक्षण संचालित है। स्टेडियम में एथेलेटिक खिलाड़ियों के लिए खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा सिंथेटिक एथेलेटिक ट्रैक की स्थापना 9 करोड़ 18 लाख रुपए की लागत से की जा रही है, जिसमें 400 मीटर सिंथेटिक एथेलेटिक ट्रेक 8 लेन की सुविधा उपलब्ध रहेंगी। खिलाड़ियों के फिटनेस के लिए 26 लाख रुपए के जिम उपकरण भी उपलब्ध कराये जायेंगे। कार्यक्रम से उप मुख्यमंत्री तथा देवास जिले के प्रभारी श्री जगदीश देवड़ा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग वर्चुअली जुड़े। देवास में हुए कार्यक्रम में देवास सांसद श्री महेन्द्र सिंह सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, विधायक श्रीमती गायत्रीराजे पवार, महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।   recent visitors 115

30 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैली गन्ने की खड़ी फसल में भीषण आग

कवर्धा  30 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैली गन्ने की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई. आग लगने से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए. हालांकि, काफी प्रयासों के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका. वहीं ग्रामीणों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक दमकल की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. यह पूरा मामला पंडरिया थाना क्षेत्र के कुम्ही गांव का है. बताया जा रहा है कि 30 एकड़ से अधिक जिस क्षेत्र में खड़ी गन्ने की फसल में आग लगी है, वह करीब 25 किसानों के खेत हैं. गन्ने के फसल में आग लगने से किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है. recent visitors 49