Wednesday, July 8, 2026 8:56 am

महिला टीआई ने जड़ा थप्पड़, युवक ने भी दिया तमाचे का जवाब, पुलिस की रवैया से नाराज हुए परिजन

महिला टीआई ने जड़ा थप्पड़, युवक ने भी दिया तमाचे का जवाब, पुलिस की रवैया से नाराज हुए परिजन ग्रामीणों के ने सड़क पर शव रखकर किया जाम  टीकमगढ़ मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले से थप्पड़कांड का बड़ा मामला सामने आया है। जहां एक महिला टीआई द्वारा एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद गुस्साए ग्रामीण ने टीआई को थप्पड़ का जवाब थप्पड़ से दे दिया। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पहले टीआई अनुमेहा गुप्ता द्वारा युवक को थप्पड़ मारा गया। इसके बाद एक्शन का रिएक्शन हुआ और युवक समेत भीड़ में शामिल एक शख्स ने टीआई को थप्पड़ जड़ दिया। रामकिशन लोधी ने बताया कि रविवार रात किसान गोकुल लोधी घर से खेत पर जाने के लिए निकला था। आज सुबह करीब 6 बजे परिजनों को सड़क पर उसका शव पड़े होने की सूचना मिली। घटना की जानकारी लगते ही मृतक के परिजन बड़ागांव थाने शिकायत लेकर पहुंचे। इस दौरान बड़ागांव थाना पुलिस ने बुडेरा थाने का मामला बात कर परिजनों को लौटा दिया। पुलिस की रवैया से नाराज परिजनों ने ग्रामीणों के साथ सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मामला बिगड़ता देख बड़ागांव थाना प्रभारी अनुमेहा गुप्ता मौके पर पहुंच गई। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे एक युवक को चांटा मार दिया। इसके बाद ग्रामीणों और पुलिस के बीच गहमा गहमी का माहौल बन गया। करीब 1 घंटे बाद ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया गया। अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया मामला पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बड़ागांव थाना प्रभारी अनुमेहा गुप्ता ने बताया कि परिजनों की मांग पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शुरुआती जांच में मामला सड़क दुर्घटना का नजर आ रहा है। फिलहाल पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए गए है recent visitors 105

रायगढ़ में वाहन पलटने से 2 लोगों ने तोड़ा दम, छत्तीसगढ़-बलौदाबाजार में पुलिस जवान की मौत

बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ में भारी वाहनों के तेज रफतार और बेतरतीब रख रखाव के चलते लगातार दर्दनाक सड़क हादसे देखने को मिल रहे हैं. बीती रात प्रदेश के दो अलग-अलग जिलों बलौदाबाजार और रायगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई.बलौदा बाजार जिले में बीती रात सड़क दुर्घटना में घायल हुए जवान शिवकुमार कौशल की आज अस्पताल में मौत हो गई. मृतक पुलिस कर्मी के सरल स्वभाव के चलते विभाग और न्यायलय में सभी से बहुत अच्छे संबंध थे. जवान की इस तरह अचानक हुई मौत के बाद उसके परिवार समेत पुलिस विभाग में शोक की लहर है. पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारियों ने शोक व्यक्त करते हुए इसे काफी दुखद घटना बताया और कहा कि इस दुख की घड़ी में हम सब पुलिस परिवार के साथ हैं. बता दें, पुलिस जवान शिवकुमार कौशल साल 2008 से बलौदाबाजार पुलिस में पदस्थ था और न्यायालय संबंधित कार्य सम्भालता था. बीती रात वह बलौदाबाजार-भाटापारा रोड पर केडिया राईस मिल के पास से गुजर रहा था. इसी दौरान घने अंधेरे के चलते वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन आज सुबह ही जवान ने उपचार के दौरान दम दोड़ दिया. जानकारी के अनुसार जहां पर यह घटना घटी है, वहां काफी अंधेरा रहता है. इसके साथ ही वहां सड़क किनारे ट्रक और बडी गाडियां बेतरतीब तरीके से खड़ी रहती हैं. इसी के चलते पुलिस जवान भी वहां खड़े ट्रक से जा टकराया. उसके गले में गंभीर रूप से चोट आई थी. इसके बाद जिला अस्पताल में ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. तेज रफ्तार ट्रक के टक्कर से पिकअप वाहन के चालक समेत 2 की मौत वहीं रायगढ़ में भी बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. घटना रायगढ़ जिले के रायगढ़ घरघोड़ा मार्ग पर लाखा गांव की है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने मुर्गी से ले जारे पिक अप को टक्कर मार दी. इस घटना में पिकअप ट्रक के नीचे आगई और पिकअप चालक और सहचालक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर कोतवाली थाना और पूंजी पथरा थाने की पुलिस टीमें पहुंची और घंटों की मेहनत बाद दोनों शवों को निकाला. पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए रायगढ़ भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. बता दें, इस घटना में मृतकों के शव को निकालने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी. जिसके बाद उन्हें आज सुबह 5 बजे रायगढ़ अस्पताल भेजा गया. इसके अलावा पिकअप के तेज रफ्तार ट्रक के नीचे आ जाने से 200 से अधिक मुर्गियों की भी मौत हो गई. घटना के चलते से ये मार्ग कई घंटे बाद खुला. recent visitors 77

ईओडब्‍ल्‍यू ने आय से अधिक संपत्ति मामले में सौम्या चौरसिया को कोर्ट में किया पेश

रायपुर आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार आरोपी सौम्या चौरसिया को आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने आज कोर्ट में पेश किया। दस दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद ईओडब्‍ल्‍यू ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की। सौम्या चौरसिया, जो कोयला घोटाले में पहले से जेल में बंद हैं, को हाल ही में आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में भी ईओडब्‍ल्‍यू ने गिरफ्तार किया था। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और ईओडब्‍ल्‍यू ने उन्हें कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की है। रिमांड खत्म होने पर सौम्या चौरसिया कोर्ट में पेश कोयला घोटाले के मामले में पहले से जेल में बंद सौम्या चौरसिया को अब आय से अधिक संपत्ति मामले में भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने उनकी दस दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद उन्हें आज कोर्ट में पेश किया। अदालत में पेशी के दौरान, ईओडब्‍ल्‍यू ने सौम्या चौरसिया को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की। सौम्या चौरसिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में जांच चल रही थी, जिसमें यह आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अपनी कानूनी आय के मुकाबले अत्यधिक संपत्ति अर्जित की है। हाल ही में, ईओडब्‍ल्‍यू ने उनके खिलाफ सबूत जुटाए थे, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। इससे पहले चौरसिया को कोयला घोटाले में भी गिरफ्तार किया गया था, जिसमें कई अधिकारियों और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मामले दर्ज हैं। इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो और ईओडब्‍ल्‍यू की टीम लगातार जांच कर रही है, और चौरसिया की संपत्ति का विवरण भी खंगाला जा रहा है। ईओडब्‍ल्‍यू ने कोर्ट में बताया कि आरोपी की संपत्ति और अन्य वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है। recent visitors 77

बुजुर्ग-महिलाओं समेत आधा दर्जन घायल, छत्तीसगढ़-रायपुर में हिन्दू की हत्या के मुख्य गवाह के परिवार पर जानलेवा हमला

रायपुर। राजधानी के देवारपारा में रविवार रात छठी कार्यक्रम के दौरान दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इस झड़प में कई हिन्दू महिला, पुरुष और बुजुर्ग घायल हो गए. घटना का कारण पुरानी रंजिश और गवाही देने को लेकर हुए विवाद को बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार, यह विवाद एक हिन्दू युवक की हत्या के मामले में गवाही देने को लेकर शुरू हुआ. हत्या के आरोप में जेल गए मुस्लिम आरोपियों के परिजनों ने मृतक के परिजनों पर पत्थर, लाठी-डंडों से हमला कर दिया. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें झड़प के दौरान घायल हिन्दू महिला, पुरुष और बच्चे नजर आ रहे हैं. वहीं हिन्दू घर में ईंटें और पत्थर भी नजर आ रहे हैं. बलवा की सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है. recent visitors 101

करीबी पर आशंका, छत्तीसगढ़-रायपुर में घर के दीवान में रखे 63 लाख रुपये चोरी

रायपुर. रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र स्थित रेवली गांव में घटना हुई है। जहां पीड़ित बाल मुकुंद सोनकर के घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोला है। घर के दीवान में रखे गए 62 लाख 71 हजार रुपए चोरी हो गए। पीड़ित ने घटना के बाद मुजगहन थाना में मामला दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पीड़ित सोनकर ने बताया कि यह रकम एक जमीन के सौदे से मिली थी, जिसमें दो करोड़ 41 लाख रुपए थे। उन्होंने बताया कि पूरी रकम सुरक्षित स्थान पर रखी थी, लेकिन बावजूद बड़ी चोरी हो गई। चोरी को लेकर आशंका है कि यह पैसों का चोरी किसी परिचित या करीबी व्यक्ति ने की होगी। इस पूरे मामले में मुजगहन थाना पुलिस ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा कर गिरफ्तार किया जाएगा। recent visitors 79

‘प्रेम से न मानें तो जबरे मेलकर कराएंगे काम’, राजस्थान-भीलवाड़ा में कांग्रेस सचिव की धमकी

भीलवाड़ा. कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक धीरज गुर्जर एक बार फिर अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में हैं। शनिवार देर रात शाहपुरा जिले के कोठाज गांव में आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को इशारों में धमकी दी। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो कोठाज में हुए समारोह का है। इस विडियो में गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि अगर कोई आपकी बात प्रेम से नहीं मानता तो जरबे मेलने (जूते मारकर) के लिए आपका बेटा धीरज तैयार है। उनके इस बयान के दौरान पंडाल में मौजूद जनता ने तालियों के साथ इसका समर्थन किया। गुर्जर ने भजन संध्या के दौरान कोठाज और कोटड़ी गांव के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह जवानी भी आपके नाम है और बुढ़ापा भी। जब तक धीरज गुर्जर जिंदा है, तब तक आपकी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। अपने चेहरे पर कमजोरी मत लाओ। आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए धीरज गुर्जर आपके साथ खड़ा है। कार्यक्रम में गुर्जर ने भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल को निशाना बनाते हुए कहा कि जनता को राहत देने में यह सरकार पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर सरकार की आलोचना की और दावा किया कि कांग्रेस ही जनता की असली हितैषी है। गुर्जर के बयानों पर जहां एक ओर पंडाल में मौजूद लोग ताली बजाकर उनका समर्थन करते दिखे। वहीं उनके इस आक्रामक और विवादित अंदाज ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। उनके विरोधियों ने इसे गैर-जिम्मेदाराना करार दिया है। कांग्रेस से इस पर स्पष्टीकरण की मांग विधानसभा 2023 का चुनाव हारने के बाद भी धीरज गुर्जर अपने क्षेत्र में सक्रिय हैं और लगातार जनता से जुड़े मुद्दों पर आक्रामक रुख अपनाते हैं। हालांकि, उनके बयान अक्सर विवाद का कारण बनते हैं। क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने गुर्जर के इस बयान को अराजकता भड़काने वाला और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया है। उन्होंने कांग्रेस से इस पर स्पष्टीकरण की मांग की है। उल्लेखनीय है कि धीरज गुर्जर का यह बयान एक बार फिर उनके आक्रामक राजनीतिक शैली को उजागर करता है। जहां यह उनकी लोकप्रियता का प्रतीक है। वहीं उनके बयानों ने उनकी आलोचना भी बढ़ा दी है। आने वाले दिनों में उनके बयान का राजनीतिक असर देखने को मिल सकता है। पूर्व में भी दे चुके हैं विवादित बयान यह पहला मौका नहीं है, जब धीरज गुर्जर ने इस तरह का बयान दिया हो। करीब दो महीने पहले भी उन्होंने भीलवाड़ा और शाहपुरा जिले की पुलिस को टारगेट करते हुए कहा था। अगर पुलिस में दम है तो गुर्जर लिखी गाड़ी पकड़कर थाने में डालकर दिखाए। अगर ऐसा हुआ तो मेरा जूता बात करेगा। गुर्जर का यह बयान वाहनों की नंबर प्लेट पर गुर्जर लिखे होने के खिलाफ की गई पुलिस कार्रवाई के विरोध में आया था। उन्होंने थानेदारों को चुनौती देते हुए कहा था कि अगर किसी कार्यकर्ता की मोटरसाइकिल को हाथ लगाया, तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। recent visitors 86

सप्ताह भर बाद अब वहां मिला तेंदुए का शव, छत्तीसगढ़-मनेन्द्रगढ़ में पहले मिला था बाघ का शव

मनेन्द्रगढ़. मनेन्द्रगढ़ में गश्ती के दौरान बीट टामापहाड़, सर्किल देवसील, पार्क परिक्षेत्र कमर्जी अंतर्गत एक तेंदुआ की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई। घटना की पुष्टि उपरान्त क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को देर रात घटना की सूचना दी गई। उक्त घटना स्थल दुर्गम पहाड़ी, संचार साधन (नेटवर्क) विहीन क्षेत्र में स्थित है। वन संरक्षक (वन्यप्राणी) सरगुजा वन वृत्त, अम्बिकापुर, संचालक गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान, पशु चिकित्सकों की टीम, गोमर्डा अभ्यारण्य के डॉग स्क्वायड टीम एवं क्षेत्रीय कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंचे। क्षेत्रीय कर्मचारियों एवं गोमर्डा अभ्यारण्य के डॉग स्क्वायड टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास के क्षेत्र में पतासाजी किया गया। स्थल निरीक्षण उपरान्त विभागीय अधिकारी/कर्मचारी, ग्रामीणों की उपस्थिति में तीन सदस्यीय पशु चिकित्सक दल के द्वारा पोस्टमॉर्टम किया गया। पशु चिकित्सकीय टीम के परीक्षण के दौरान मृत तेंदुए की स्किन, नाखून, दांत एवं सभी अंग सुरक्षित पाये गये। मृत तेंदुए के आवश्यक सेंपल को प्रयोगशाला परीक्षण हेतु प्रीजर्व किया गया। पोस्टमार्टम कर शव का दाह संस्कार किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड टीम, स्ट्राईक फोर्स, क्षेत्रीय कर्मचारियों के संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपरान्त ही मृत्यु के संभावित कारणों के विषय में जानकारी प्राप्त होगी। तेंदुए के मृत्यु की सभी संभावित कारणों की विवेचना की जा रही है। recent visitors 45