Monday, July 6, 2026 11:08 pm

21 नवंबर 2024 गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन परेशान हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पिता का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। व्यापार में विस्तार का अवसर मिल सकता है। वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रह सकता है। कार्यों में सफलता हासिल करने के लिए आलस्य को दूर करें। कार्यक्षेत्र में आज कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी करने वालों को ऑफिस की पॉलिटिक्स का शिकार होना पड़ सकता है। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। परिवार का कोई सदस्य अच्छी खबर दे सकता है। सेहत को लेकर सचेत रहने की जरूरत है। संतान का साथ मिलेगा। जीवनसाथी कोई सरप्राइज दे सकता है। ऑफिस में टास्क को पूरा करने के लिए ज्यादा समय देना पड़ सकता है। कारोबार में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए आज निवेश वर्जित रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। बिजनेस में लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा का योग बन रहा है। कुछ जातकों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। कारोबार में बदलाव की संभावना बन रही है। किसी बात को लेकर मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन परेशानी भरा रहेगा। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। रिस्क न लें। रुपए-पैसे को मामलों में सावधानी बरतें, वरना आर्थिक नुकसान हो सकता है। भावुकता में आकर कोई फैसला न लें। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। सेहत पहले से बेहतर होगी। आज धन संबंधी परेशानियां दूर हो जाएंगी। कुछ लोगों का शादी-ब्याह भी तय हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यवर्धक रहेगा। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। गुस्से पर कंट्रोल रखें। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। पैतृक संपत्ति का भी लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार की स्थिति अच्छी होगी। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। निवेश से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें, वरना कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं। धनु राशि- धनु राशि वालों को आज को कोई सुखद समाचार मिल सकता है। परिवार में चली आ रही कोई अनबन दूर होगी। बड़े-बजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा करने वालों को उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ पहले से बेहतर होगी। कारोबार में आय में वृद्धि होगी। मकर राशि- मकर राशि वालों को करियर में अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। कामकाज में बिजी रहने के कारण परिवार के लिए समय निकालना थोड़ा मुश्किल होगा। नौकरी के लिए इंटरव्यू आदि में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। कुंभ राशि– कुंभ राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। आज आर्थिक लाभ होगा। विवाह के लिए कुछ लोगों को अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। बिजनेस में लाभ होगा। कार्यस्थल पर आपकी स्किल की तारीफ हो सकती है। धन से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर भागदौड़ ज्यादा रहेगी। मीन राशि- मीन राशि वालों को आज मिश्रित फलों की प्राप्ति होगी। संतान व व्यापार अच्छा दिख रहा है। लव लाइफ को सतर्क रहें, वरना जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। आर्थिक रूप से अच्छी स्थिति रहेगी। धन का निवेश अभी टाल दें। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। recent visitors 124

ट्रेन लेट होने से भड़के यात्री अब अपने गुस्से को ट्रेन और रेल कर्मचारियों पर निकाल रहे, इंजन की खिड़की का कांच तोड़

जबलपुर ट्रेन की धीमी रफ्तार, यात्रियों का तनाव और गुस्सा बढ़ा रही है। यहां तक की यात्री अब अपने गुस्से को ट्रेन और रेल कर्मचारियों पर निकाल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जबलपुर के मदनमहल स्टेशन में सामने आया। ज्‍यादा रुकने की वजह से यात्रियों ने स्टेशन पर जमकर हंगामा मदनमहल स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन के यात्रियों ने ट्रेन लेट होने का गुस्सा ट्रेन के इंजन और कर्मचारियों पर निकाला। घटना 15 नवंबर की बताई जा रही है। ट्रेन के समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंचने और कई स्टेशनों पर अधिक समय तक रुकने की वजह से यात्रियों ने स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। यात्रियों के गुस्से को देखते हुए तत्काल ट्रेन तो रवाना कर दी इस दौरान कुछ यात्रियों ने ट्रेन के इंजन की खिड़की का कांच फोड़ दिया गया। यात्रियों के गुस्से को देखते हुए तत्काल ट्रेन तो रवाना कर दी और घटना को दबा दिया गया।  कई बार विरोध जताने के बाद यात्रियों का गुस्‍सा सातवें आसमान पर यात्रियों ने कई बार विरोध जताया। ट्रेन जब 15 नवंबर की सुबह 7.30 बजे मदन महल स्टेशन आकर खड़ी हुई। ट्रेन को करीब आधे घंटे तक खड़ा रखा, जिससे यात्री नाराज हुए और उन्होंने स्टेशन पर हंगामा कर दिया। इसी बीच में कुछ यात्रियों ने लोको इंजन की खिड़की के एक तरफ का कांच फोड़ दिया। लोको पायलट ने किसी तरह से ट्रेन को आगे रवाना किया हंगामा के बीच लोको पायलट ने किसी तरह से ट्रेन को आगे रवाना किया और इसकी सूचना कंट्रोल को भेजी। जबलपुर स्टेशन को रेलवे अधिकारियों ने अटेंंड कर सुरक्षित आगे के लिए रवाना किया। इंटरनेट मीडिया पर घटना की तस्वीर सामने आने के बाद मामला खुला मामले का ठंडा कर दिया। इस बीच इंटरनेट मीडिया पर घटना की तस्वीर सामने आने के बाद रेलवे हरकत में आया और अब ट्रेन लेट करने वाले रेलवे कर्मचारी और यात्रियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। recent visitors 134

केंद्र सरकार पर चुनाव आयोग को कमजोर करने का आरोप लगाया: कैप्टन अजय यादव

चंडीगढ़ हरियाणा के पूर्व मंत्री और कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन कैप्टन अजय यादव ने बुधवार को खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर चुनाव आयोग को कमजोर करने का आरोप लगाया। अजय यादव ने कहा कि 'भारत जोड़ो संविधान अभियान' 26 नवंबर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक चलाया जाएगा। जो असमानता आ रही है, उसके बारे में इस अभियान में बात की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े-बड़े पूंजीपतियों के हाथों में एयरपोर्ट, बंदरगाह और रेलवे स्टेशन दिए जा रहे हैं। चुनाव आयोग की शक्तियां कम की जा रही हैं। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय), सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) और आयकर विभाग का दुरुपयोग किया रहा है। जो भाजपा में शामिल हो जाते हैं, वे पाक-साफ हो जाते हैं और जो कांग्रेस में रहते हैं, उनके ऊपर जांच एजेंसियों के छापे पड़ते हैं। इन सभी विषयों पर इस अभियान में बात की जाएगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि शिक्षा और कृषि के क्षेत्र में सर्वेक्षण हो जाता है। जानवरों तक का सर्वेक्षण हो जाता, लेकिन क्या कारण है कि जातीय जनगणना नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा, "जातीय जनगणना करने से अमीर और गरीब के बारे में पता चलेगा और असमानता को दूर करने में मदद मिलेगी। असमानता को दूर करने के लिए हम नीति बना सकते हैं और लोगों को समानता का अधिकार देने की बात करेंगे।" महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा कांग्रेस पर बिटक्वाइन के इस्तेमाल का आरोप लगा रही है। इस पर कैप्टन यादव ने कहा कि आरोप लगाना बहुत आसान है, लेकिन उनका एक मंत्री पांच करोड़ रुपये का साथ पकड़ा गया है। वह बाकायदा एक होटल के अंदर पैसे बांटते हुए पकड़ा गया है। ऐसे में वे पहले अपने गिरेबां में झांक कर देखें। बिटक्वाइन का सिर्फ आरोप है, जबकि उनके खिलाफ तो सबूत मिल गया है। recent visitors 117

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि प्रदूषण कम करने के लिए ग्रेप-4 के प्रावधानों के तहत सरकार ने कई कदम उठाए

नई दिल्ली दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने वायु प्रदूषण को कम करने और जनता को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार के फैसले की जानकारी साझा करते हुए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि प्रदूषण कम करने के लिए ग्रेप-4 के प्रावधानों के तहत सरकार ने कई कदम उठाए हैं। उसी क्रम में बुधवार को दिल्ली सरकार ने सरकारी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि कार्यालय 50 प्रतिशत क्षमता से खुलेंगे, जबकि 50 प्रतिशत कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। आवश्यक सेवाएं वाले विभाग में वर्क फ्रॉम होम लागू नहीं होगा। इसे लागू करने के लिए पर्यावरण विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग और औद्योगिक संघ फिक्की, एसोचैम और सीआईआई के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक दिल्ली सचिवालय में हुई। उन्होंने कहा कि प्राइवेट संस्थानों में भी 50 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम करने के लिए निर्देश जारी की जा रही है। प्राइवेट संस्थान अपना कार्यालय खोलने का समय सुबह 10.30 बजे या 11 बजे करें। साथ ही प्राइवेट कंपनी अपने कर्मचारी के लिए शटल बस सेवा शुरू करें। इसके लिए भी एडवाइजरी जारी की जा रही है। गोपाल राय ने कहा कि पूरे उत्तर भारत में बदलते मौसम में प्रदूषण का प्रभाव मारक होता जा रहा है। पूरा उत्तर भारत गंभीर प्रदूषण की चपेट में है। दिल्ली सरकार प्रदूषण को कम करने के लिए कई अभियान चला रही है, जैसे एंटी डस्ट अभियान, बायो डीकम्पोजर का छिड़काव, पौधरोपण अभियान, जागरूकता अभियान आदि। पूरी दिल्ली में सड़कों पर 200 मोबाइल एंटी स्मॉग गन से पानी के छिड़काव का अभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में वर्क फ्रॉम होम का निर्णय लिया गया है। सरकारी के साथ-साथ प्राइवेट कार्यालयों में भी वर्क फ्रॉम होम लागू होगा। अत्यावश्यक सेवाएं वाले विभाग में वर्क फ्रॉम होम लागू नहीं होगा, वह पूरी क्षमता के साथ काम करेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार अपने स्तर पर लगातार प्रयास कर रही है। ग्रेप-4 के प्रावधानों को कड़ाई से लागू करने के लिए उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग कर आदेश जारी किया गया है कि ग्रेप-4 के नियमों को लागू करवाने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लेकिन, पड़ोस के राज्यों को भी कड़े कदम उठाने होगें। उसके बाद ही दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण को कम किया जा सकता है। recent visitors 284

मणिपुर सरकार ने हिंसा के चलते मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को तीन दिन और निलंबित रखने का फैसला किया

मणिपुर मणिपुर सरकार ने हिंसा की हालिया घटनाओं के मद्देनजर सात जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा का निलंबन बुधवार को तीन और दिन के लिए बढ़ा दिया। सरकारी आदेश में कहा गया है, “राज्य सरकार ने कानून और व्यवस्था की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करने के बाद मणिपुर के इं‍फाल ईस्ट, इंफाल वेस्ट, बिष्णुपुर, थौबल, काकचिंग, कांगपोकपी और चुराचांदपुर जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को तीन दिन और निलंबित रखने का फैसला किया है।” मणिपुर सरकार ने 16 नवंबर को सात जिलों में मोबाइल ए‍वं ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं दो दिन के लिए निलंबित कर दी थीं, ताकि असामाजिक तत्व ऐसी सामग्री का प्रसार न कर सकें, जिससे कानून एवं व्यवस्था प्रभावित हो। सोमवार को मोबाइल और ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध दो दिन के लिए और बढ़ा दिया गया था। हालांकि, आम लोगों, स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों और विभिन्न कार्यालयों को होने वाली दिक्कतों को देखते हुए मंगलवार को ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं सशर्त बहाल कर दी गई थीं। recent visitors 75

महाराष्ट्र चुनाव के दौरान उम्मीदवार बालासाहेब शिंदे की मौत, मतदान केंद्र पर मची अफरातफरी

महाराष्ट्र बीड विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय उम्मीदवार बालासाहेब शिंदे की मतदान केंद्र पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इस घटना के बाद मतदान केंद्र पर अफरातफरी का माहौल बन गया। तुरंत ही शिंदे को पास के अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार, शिंदे के निधन के बाद अब बीड विधानसभा चुनाव के बारे में आगे का निर्णय लिया जाएगा। लोक प्रतिनिधित्व कानून (Representation of Peoples Act 1951) के अनुसार, अगर चुनाव के दौरान किसी उम्मीदवार की मौत हो जाती है तो उस सीट पर मतदान को स्थगित किया जा सकता है। recent visitors 72

मौसम में काफी बदलाव के चलते लोगों की सेहत पर पड़ रहा बुरा असर, अधिकांश बच्चे निमोनिया से पीड़ित

पंजाबा पश्चिमी विक्षोभ के कारण जहां मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है, वहीं लोगों की सेहत पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। मौसम में तेजी से बदलाव और सुबह-शाम खराब हवा और ठंड के कारण लोगों को खांसी, जुकाम, गले में खराश और दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। घुटनों के दर्द और पहले से मौजूद सांस की बीमारी वाले बुजुर्गों में इसका असर देखा जा रहा है। अधिकांश बच्चे निमोनिया से पीड़ित हैं। पिछले एक सप्ताह से आ रहे मरीजों में मौसमी बीमारियों के लक्षण सबसे ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। मौसम में तेजी से आए बदलाव का असर लोगों की सेहत पर काफी असर पड़ रहा है। दिवाली पर पटाखों के धुएं और पराली के धुएं से अस्थमा के मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और अब सर्दी शुरू होने के साथ ही वायरल सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या रोजाना 500 से बढ़कर 700 हो गई है। इसमें 90 से 100 मरीज वायरल बुखार से पीड़ित हैं और अधिकतर मरीज जोड़ों के दर्द और तेज बुखार से पीड़ित हैं। इसके अलावा 30-40 लोग अस्थमा की शिकायत लेकर आ रहे हैं। उन मरीजों की उम्र 50 साल से ज्यादा है। छोटे बच्चों में सर्दी, सामान्य खांसी और वायरल निमोनिया के 15 से 20 मामले सामने आ रहे हैं। डॉ. विशाल ने बताया कि बदलते मौसम में संक्रमण, बैक्टीरिया और वायरस का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले मरीजों में बीमारियों का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में बच्चों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है।. वायरल के मौसम में बच्चों में वायरल निमोनिया का खतरा बढ़ जाता है। पहले यह संख्या 2 से 5 थी लेकिन अब यह संख्या 12 से बढ़कर 20 हो गई है। recent visitors 83