विधायक फूल सिंह बरैया ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को मोदी का प्रोडक्ट बताया, धार्मिक यात्रा करके लोगों को धर्मांध बनाने का काम किया

दतिया  बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मोदी का प्रोडक्ट हैं। धार्मिक यात्रा करके लोगों को धर्मांध बनाने का काम किया जा रहा है। धर्मांध व्यक्ति पर हमेशा के लिए राज किया जा सकता है। यह बयान दिया है कांग्रेस के विधायक फूल सिंह बरैया ने। बरैया, मध्य प्रदेश के दतिया जिले की भांडेर सीट से विधायक हैं। उनके बयान के बाद खलबली मच गई है। दरअसल, पत्रकारों ने भोपाल में फूल सिंह बरैया से बागेश्वर बाबा की धार्मिक यात्रा पर सवाल किया तो वे भड़क गए। बरैया ने कहा है कि भाजपा और आरएसएस मजबूत होना चाहते हैं। इसके लिए वे खुद को होने वाले लाभ के लिए धार्मिक आयोजन करते हैं। धार्मिक यात्रा करके लोगों को धर्मांध बनाने का काम किया जा रहा है। धर्मांध व्यक्ति पर हमेशा के लिए राज किया जा सकता है। पीसीसी बैठक में शामिल हुए थे बरैया फूल सिंह बरैया  प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (पीसीसी) में प्रदेश कांग्रेस की कार्यसमिति बैठक में शामिल हुए थे। उसके बाद ही उनका यह बयान सामने आया। बरैया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश में ताकत घट रही है। मोदी कमजोर रहे हैं। वे यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि इंडिया में हिन्दू है ही नहीं, तो हिंदू राष्ट्र कैसे बनेगा? आपको बता दें कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 'सनातन हिंदू एकता' पदयात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा का दूसरा दिन था। हमेशा बड़बोले रहे हैं बरैया अनुसूचित जाति के नेता फूल सिंह बरैया दतिया की भांडेर विधानसभा सीट से 2023 के विधायक चुने गए हैं। वे लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भिंड-दतिया सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी भी रहे, लेकिन हार गए। विधानसभा चुनाव 2023 में एक प्रतिज्ञा के मुताबिक खुद का मुंह काला करने राजभवन पहुंच गए थे। उन्होंने कहा था कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रदेश में 50 से ज्यादा सीटों पर जीतेंगी तो वह अपना मुंह काला कर लेंगे, जब परिणाम आये तो कांग्रेस महज 66 सीटों पर ही सिमट गई थी। recent visitors 104

संतुलन बिगड़ने पर हादसे में चार घायल, राजस्थान-हनुमानगढ़ में खड़े ट्रक से कार टकराने से महिला की मौत

हनुमानगढ़. हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को संतुलन बिगड़ने से कार रोड किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई। वहीं, पिता और दो पुत्र सहित चार लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे में गंभीर घायलों को सूरतगढ़ के ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया गया, जिसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार सूरतगढ़ थाना क्षेत्र के गांव करणीसर निवासी कृष्णलाल मारुति अल्टो गाड़ी में सवार होकर सूरतगढ़ की तरफ जा रहे थे। सूरतगढ़ के गांव रामपुरा रंगमहल के पास सूरतगढ़ रोड़ पर शुक्रवार को कार का संतुलन बिगड़ने से कार रोड के किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि घटना में कार में सवार पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को अन्य वाहनों द्वारा तुरंत सूरतगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचते ही गीता (55 वर्ष ) ने दम तोड़ दिया। वहीं, कृष्णलाल (65 वर्ष), दिलीप (25 वर्ष) आसाराम (35 वर्ष) और दीपक (32 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सूरतगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर घटनास्थल पहुंचे। पीलीबंगा थाने के सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर लाल ने बताया कि जब वे टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे तब वहां ट्रक ड्राइवर और हेल्पर मौजूद नहीं थे। दुर्घटना को लेकर पीड़ित परिवार द्वारा पीलीबंगा थाने में रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस थाने में कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है। फिलहाल पीलीबंगा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। recent visitors 144

ओम बिरला के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी बधाई

नई दिल्ली देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी के मुताबिक उन्होंने लोकतांत्रिक मर्यादा का हमेशा मान रखा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने ‘भारत को जानिए’ क्विज में भाग लेने की अपील की है। लोकसभा स्पीकर 23 नवंबर को 62 साल के हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए बधाई दी। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने लिखा-अपनी सरल, सहज और सक्षम कार्यशैली से लोकसभा अध्यक्ष के रूप में विशिष्ट पहचान बनाने वाले ओम बिरला जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। लोकतांत्रिक मर्यादा और संसदीय गरिमा की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने विदेशों में बसे भारतीयों से एक अपील की। भारत को जानिए क्विज में हिस्सा लेने को कहा और इसके साथ ही लिंक भी शेयर किया। 3 देश के गुयाना दौरे से लौटे पीएम मोदी ने लिखा- हम प्रवासी समुदाय संग संबंध मजबूत कर रहे हैं! विदेश में रहने वाले भारतीय समुदाय और अन्य देशों के मित्रों से ‘भारत को जानिए क्विज़’ में भाग लेने का आग्रह करता हूं। यह क्विज़ भारत और दुनिया भर में फैले इसके प्रवासी समुदाय के बीच संबंधों को और गहरा करता है। यह हमारी समृद्ध विरासत और जीवंत संस्कृति को तलाशने की कोशिश करता है। विजेताओं को अद्वितीय भारत को देखने समझने का अवसर मिलेगा। अपने इस पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने बीकेजे क्विज़ का लिंक भी साझा किया है। भारत को जानिए क्विज़ का मकसद, प्रवासी भारतीयों और विदेशियों को भारत की समृद्ध विरासत और संस्कृति के बारे में जानकारी मुहैया कराना है। इस क्विज़ के जरिए, भारत के इतिहास, संस्कृति, विकास, राष्ट्र-निर्माण, और दुनिया में योगदान के बारे में जानकारी हासिल की जाती है। पांचवा संस्करण 11 नवंबर से शुरू हो चुका है जो आगामी 10 दिसंबर तक जारी रहेगा।   recent visitors 69

एमपी में चल रहे अदाणी के प्रोजेक्ट की भी जांच होनी चाहिए: जीतू पटवारी

भोपाल अदाणी पर अमरीका में केस दर्ज होने के बाद कांग्रेस हमलावर हुई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया।  पटवारी ने कहा कि जब अदाणी पर अमरीका में एफआइआर हो सकती है तो हमारे देश में क्यों नहीं। शिवराज सरकार के दौरान अदाणी ने 80 हजार करोड़ रुपए निवेश के वादे किए थे। एमपी में चल रहे अदाणी के प्रोजेक्ट की भी जांच होनी चाहिए। अदाणी-मोदी सरकार का चोली-दामन का रिश्ता जितेंद्र भंवर सिंह ने कहा है कि बिजली कंपनियों में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। अधिकारियों ने कब कितना पैसा लिया, इसका पूरा खुलासा एफबीआई ने किया है। जितेंद्र भंवर सिंह ने आगे कहा कि अदाणी और मोदी सरकार का चोली-दामन का रिश्ता है। सारे फायदे अदाणी और उनके सहयोगियों को सारे फायदे वाले काम अदाणी और उनके सहयोगियों को दिए जा रहे हैं। रक्षा संबंधी सौदे से जुड़े काम हों या फिर मुंबई के धारावी में एक लाख करोड़ की जमीन। देश के सारे बड़े काम अदाणी को दिए जा रहे हैं। इतने बड़े मामले सामने आने के बाद ही ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स को कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। बदल गया है मोदी सरकार का नारा- जीतू पटवारी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि बीजेपी के नेता हमेशा अदाणी का बचाव करते रहे हैं। भाजपा सरकार हम दो हमारे दो वाली नीति पर चल रही है। इनके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर केस दर्ज हुए हैं वह सब नरेंद्र मोदी के दोस्त हैं। पटवारी ने कहा कि 2234 करोड़ की रिश्वत ऊर्जा विभाग के अफसरों को दी गई है। बहुत हुआ भ्रष्टाचार अबकी बार मोदी सरकार का नारा अब खूब करो भ्रष्टाचार चल रही मोदी सरकार में बदल गया है। देश नहीं बिकने दूंगा उनका नारा अब अदाणी के लिए होगा जीतू पटवारी ने आगे कहा कि अदाणी ने मीडिया से लेकर सरकारी संस्थानों पर अलग-अलग तरीके से कब्जा जमाया है। न्यूयॉर्क टाइम्स के लेख में अदाणी पर लगे आरोपों का खुलासा किया गया है। जीतू पटवारी ने कहा कि अदाणी पर अमरीका में कार्रवाई हो सकती है तो, उनके खिलाफ भारत में कार्रवाई क्यों नहीं हो सकती? पटवारी बोले, मोदी जी नारा लगाते हैं, देश नहीं बिकने दूंगा उनका नारा अब अदाणी के लिए होगा कि देश नहीं छूटने दूंगा। 10 साल में 7 गुना तक बढ़े बिजली के दाम जीतू ने भाजपा पर आरोप लगाया कि 10 साल में साढ़े 16 लाख करोड़ की कर्ज माफी और फायदा अदाणी को दिया गया है। देश में बिजली की कीमत 10 साल में 5 से 7 गुना बढ़ी है। उसके पीछे षड्यंत्र है। recent visitors 76

हाथों में हथियार और चेहरों पर दिखी मुस्कान, छत्तीसगढ़-सुकमा में 10 नक्सलियों को ढेर कर थिरके जवान

सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी। यहां के थाना भेज्जी इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान 10 नक्सलियों को मार गिराया गया। जिसके बाद डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड) के जवानों ने अलग ही अंदाज में जश्न मनाया। अधिकारियों ने मिठाई खिलाकर जवानों का मुंह मीठा कराया। वहीं मुठभेड़ के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी सुरक्षाबलों के कार्य की सराहना की है। 10 नक्सलियों को एनकाउंटर में ढेर करने के बाद जवानों ने लोकगीत पर जमकर नृत्य किया। हाथों में हथियार लिए जवान जमकर थिरके। एनकाउंटर के बाद जवानों का उत्साह देखते ही बना। खुशी में झूमते हुए कुछ जवानों ने अपने साथियों के डांस का वीडियो भी बनाया। जिसमें जवानों में अलग ही ऊर्जा और जोश देखने को मिला। सोशल मीडिया पर भी लोग वीडियो साझा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए सुरक्षाबल के जवानों ने आज सुबह सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों को मिली यह सफलता सराहनीय है। सीएम साय ने आगे लिखा कि नक्सलियों के खिलाफ हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करते हुए मजबूती के साथ लड़ाई लड़ रही है। बस्तर में विकास, शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। recent visitors 60

गंदगी और कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर कार्रवाई, राजस्थान-पाली डीएम अचानक पहुंचे अस्पताल

पाली. जिला कलेक्टर एल एन मंत्री शुक्रवार को रोहट पहुंचे और अस्पताल, स्कूल एवं अन्नपूर्णा रसोई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में पसरी गंदगी देखकर खफा हुए कलेक्टर ने व्यवस्थाएं सुधारने एवं अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। अस्पताल पहुंचते ही उन्होंने सर्वप्रथम उपस्थिति रजिस्टर चेक किया, जिसमें लेखाकार की उपस्थिति दर्ज नहीं होने पर उन्होंने कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी के साथअन्य कर्मचारियों के भी खाली कॉलम देख कार्रवाई करने व नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। दिए ये निर्देश इस दौरान जब डीएम एमरजेंसी वार्ड में पहुंचे तो बेड पर बिछी हुई चादर पर दाग दिखाई देने, ओटी कक्ष में पानी नहीं आने व ओटी में बने शौचालय व परिसर में साफ-सफाई नहीं होने पर अधिकारियों को खरी खोटी सुनाते हुए सफाई ठेकेदार को नोटिस थमाने व पाबंद करने के निर्देश दिए। प्रसूताओं से की मुलाकात डी एम एल एन मंत्री ने लेबर रूम में भर्ती प्रसूताओं से भी अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और उपचार में परेशानी आने पर निसंकोच शिकायत करने की अपील की। शौचालयों की गंदगी देखकर लगाई फटकार डीएम ने जब शौचालयों की स्थिति देखी तो वे गंदगी देखकर उन्होंने स्टाफ से ये तक कह दिया क्या आप के घर में भी ऐसा ही होता है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीज स्वस्थ होने आता है न कि बीमार होने के लिए। उन्होंने कहा कि सरकार जब पैसा दे रही है तो उन पैसों का उपयोग करें और अस्पताल परिसर को साफ-सुधरा रखें। स्कूल का किया निरीक्षण डीएम अस्पताल के निरीक्षण के बाद राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल पहुंचे और  विद्यालय में चल रहे मरम्मत कार्य के बंद होने एवं कचरे को देख रमसा के संबंधित अधिकारी को फोन पर  कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने  कक्षाओं का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से भी चर्चा करते हुए पोषाहार की गुणवत्ता, मैदान क्लास रूम, पानी बिजली आदि की व्यवस्था के बारे में जानकारी भी ली। ये रहे मौजूद डीएम के निरीक्षण के दौरान रोहट उपखंड अधिकारी पूरन कुमार, तहसीलदार प्रकाश पटेल, डॉक्टर वागाराम पटेल, संस्था प्रधान मौजूद रहे। recent visitors 57

इंदौर में मिला मतांतरण करवाने वाला संगठित गिरोह,घर में आकर मतांतरण के लिए दे रहे थे प्रलोभन

 इंदौर  हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने हिंदुओं को क्रिश्चियन बनाने वालों को पकड़ा है। आरोपित ग्रामीण क्षेत्र और पॉश कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को मुफ्त शिक्षा, कार और आर्थिक मदद का प्रलोभन देकर मतातंरण के लिए तैयार करते थे। हिंदू धर्म के संबंध में भी भ्रामक बातें कर रहे थे। आरोपित कैलाश मसीह शुक्रवार दोपहर स्कीम-78 में रहने वाले कमलेश्वर प्रधान के घर पहुंचा था। उसने कैलाश को क्रिश्चियन धर्म के बारे में भ्रामक बातें बताई और बाइबिल पढ़ने लगा। मतांतरण का संगठित गिरोह इसी बीच हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी मानसिंह राजावत, राजकुमार टेटवाल सहित अन्य लोग पहुंच गए। कैलाश से पूछताछ की तो बताया देवासनाका पर आफिस है। टीम पहुंची तो राफेल पाल और एंजलिश नामक महिला मिली जो मतांतरण का संगठित गिरोह संचालित कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। राजावत का आरोप है कि पाल और कैलाश के कार्यालय में कंप्यूटर, सैकड़ों बाइबिल, धार्मिक पर्चे और मतांतरण करने वालों का रिकॉर्ड मिला है। आरोपित ऐसे लोगों को टारगेट करते हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहती है। और ऐसे लोग जो उनके झांसे में आ जाते हैं। पुलिस को कमलेश्वर और सेल्विन उर्फ सन्नी ने शिकायत दर्ज करवाई है। कुछ साल पहले की थी घर वापसी कमलेश्वर ने पुलिस को बताया कि वह मूलत: झाबुआ जिले का रहने वाला है। उसके पूर्वजों ने क्रिश्चियन धर्म स्वीकार लिया था, लेकिन उसने कुछ साल पूर्व घर वापसी कर ली। 22 जून को कैलाश उसके पास आया और पता पूछा। इस दौरान उसने चर्चा की और उसके बारे में जानकारी हासिल कर ली। कॉल कर काउंसलिंग कर रहा था कैलाश बार-बार कॉल कर क्रिश्चियन धर्म के संबंध में काउंसलिंग करने लगा। शुक्रवार को वह चर्चा के लिए घर आया था। उसने सनातन धर्म के बारे में अफवाह फैलाई। इसी बीच हिंदू संगठन के पदाधिकारी पहुंच गए। कमलेश्वर के मुताबिक उसके बच्चों को मुफ्त शिक्षा और कार का लालच दिया जा रहा था। पुलिस ने देर रात कैलास मसीह के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया। recent visitors 63