निर्माण कार्यो का लोकापर्ण एवं भूमिपूजन जन प्रतिनिधियों से कराया जाना सुनिश्चित करे :कलेक्टर

सिंगरौली. कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के अध्यक्षता में कलेक्टर के निधारित सीड्यूल के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में निर्माण विभागो की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर द्वारा जिला में चल रहे निर्माण कार्यो की प्रगति की जानकारी विभावार लेने के पश्चात निर्देश दिये कि चल रहे निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करायें। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे संविदाकार जिनके द्वारा निर्माण कार्य में लापरवही की जा रही है उनके विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित करे। तथा सभी निर्माण अधिकारी यह सुनिश्चित करे कि कार्यो का लोकापर्ण एवं भूमि पूजन जन प्रतिनिधियों से कराया जायें। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियो को इस आशय के निर्देश दियें कि नवीन निर्माण कार्यो के लिए जमीन आवंटन हेतु आवेदन की प्रक्रिया तत्काल करे। यदि किसी प्रकार का अवरोध या अतिक्रमण  है तो तत्काल संबंधित अधिकारी से सम्पर्क इसे हटायें जाने की कार्यवाही करे। कलेक्टर ने सीएम हेल्प लाईन में लंबित शिकायतो को समय सीमा के अंदर निराकरण करने के निर्देश दियें। उन्होने गोड़ परियोजना के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दियें। साथ ही ऐसे अधिकारी जो बैठक में अनुपस्थित है उनके विरूद्ध नोटिस जारी करने के निर्देश दिये ।बैठक के अंत में निर्देश दिया गया कि कार्य के गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी मिलने पर संबंधित एजेसी के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश, कार्यपालन ंयत्री लोक निर्माण विभाग विनोद चौरसिया, कार्यपालन यंत्री पीआईयू प्रदीप चडार, अलोक मिश्रा, मनोज बाथम सहित संबंधित विभागो के सहायक एवं उपयंत्री उपस्थित रहे। recent visitors 66

‘मोदी का करिश्मा आज भी जनता के सर चढ़कर बोल रहा’, छत्तीसगढ़-CM साय ने प्रधानमंत्री को दिया क्रेडिट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महाराष्ट्र समेत देश के अन्य राज्यों में हुए उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया और कहा कि उनका करिश्मा आज भी जनता के सर चढ़कर बोल रहा है। सीएम ने भाजपा की सफलता को पीएम मोदी की जनहितकारी आर्थिक नीतियों पर जनता के भरोसे की मुहर बताया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने आधिकारिक अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा- ”आज आये चुनाव परिणाम की अगर समग्रता में बात करें तो, देशभर में जिस तरह की शानदार जीत हमें मिली है, उससे एक बार और स्पष्ट हुआ है कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का करिश्मा आज भी जनता के सर चढ़ कर बोल रहा है। महाराष्ट्र बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण राज्य है। मुंबई, देश की आर्थिक राजधानी कही जाती है। वहां पर भाजपा को मिली अपार सफलता वास्तव में मोदीजी की जनहितकारी आर्थिक नीतियों पर भी जनता के भरोसे की मुहर है।” सीएम साय ने अपनी पोस्ट में आगे कहा कि- ”यूपी की जनता ने भी यह बताया है कि वहां भी मोदी जी और योगी जी के कार्यों के प्रति अपार समर्थन है। राज्यों में हुए उपचुनाव के परिणाम भाजपा शासित राज्यों की नीतियों और कार्यों पर जनादेश है। यूपी के अलावा भी बात चाहे बिहार की हो, राजस्थान या पड़ोसी मध्यप्रदेश की, हर जगह भाजपा को अच्छी सफलता मिली है। भारतीय जनता ने पार्टी की झोली भर दी है। हां! झारखंड का जनादेश हमारी अपेक्षा के अनुकूल नहीं आये। हम वहां के जनादेश को भी विनम्रता से स्वीकार करते हैं।” सीएम साय ने कहा ”आज आया जनादेश समग्रता में भाजपा के लिए काफी उत्साहजनक है। रायपुर दक्षिण का जनादेश कहीं न कहीं आगामी निकाय चुनाव की सफलता का संकेत भी है। ऐसा इसलिए क्योंकि किसी भी राजधानी की सीट मुख्यतया समूचे प्रदेश का प्रतिनिधि सीट होती है। राजधानी में प्रदेश में हर कोने से लोग आ कर बसे होते हैं। इस परिणाम ने निकाय चुनाव के प्रति भी हमें और अधिक आशान्वित किया है। माननीय मोदी जी, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी, अमित शाह जी और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई। राजग गठबंधन के सभी नेताओं को भी बधाई। मतदाताओं को धन्यवाद। अभिनंदन।” CM साय की एक्स पोस्ट – आज आये चुनाव परिणाम की अगर समग्रता में बात करें तो, देश भर में जिस तरह की शानदार जीत हमें मिली है, उससे एक बार और स्पष्ट हुआ है कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी का करिश्मा आज भी जनता के सर चढ़ कर बोल रहा है। महाराष्ट्र बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण राज्य है। मुंबई, देश की…     — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) November 23, 2024 recent visitors 66

थाना सिविल लाइन पुलिस ने सागर रोड में हुई लूट का किया खुलासा

मातगुंवा. 19 नवंबर को फरियादी विकास नामदेव निवासी ग्राम बरद्वाहा थाना मातगुंवा की सागर रोड एटीएम से पैसे निकालने पश्चात तीन अज्ञात आरोपियों द्वारा मोटरसाइकिल रोक कर लूट करने संबंधी रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में भारतीय न्याय संहिता के तहत लूट का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए, साथ ही छतरपुर नगर एवं आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।   थाना सिविल लाइन पुलिस टीम ने एकत्रित साक्ष्य एवं जानकारी के आधार पर लूट मे शामिल तीनों आरोपियों उद्देश्य उर्फ शिवम ताम्रकार पिता चंद्रहास ताम्रकार नि. केशवगंज वार्ड थाना मोतीनगर सागर (म.प्र.), संजय सोनी पिता मुरारी लाल सोनी नि. बड़ा बाजार थाना मोतीनगर जिला सागर (म.प्र.), राज शुक्ला पिता रमाकांत शुक्ला नि. बडतूमा थाना मकरोनिया जिला सागर (म.प्र.) को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों द्वारा लूट करना स्वीकारा गया। एवं आरोपियों से लूटी गई राशि 30 हजार 200 रूपये, मोबाईल फ़ोन, एवं घटना मे प्रयुक्त रॉयल एनफील्ड मोटरसाईकिल जिसे आरोपियों ने इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र से चोरी की थी, कुल संपत्ति कीमत करीब ढाई लाख रुपए बरामद की गई। आदतन अपराधी उद्देश्य उर्फ शिवम ताम्रकार के विरुद्ध जिला सागर, इंदौर के थानों में चोरी और लूट के एक दर्जन अपराध, राज शुक्ला के विरुद्ध लूट, चोरी जैसे 7 अपराध एवं संजय सोनी के विरुद्ध लूट, अवैध वसूली सहित 3 अपराध पूर्व से दर्ज हैं। विवेचना कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक वाल्मीकि चौबे, शैलेन्द्र चौरसिया , उनि. किशोर पटेल प्रभारी साइबर सेल, प्र.आर. वीरेन्द्र रोहित, प्र.आर. हरचरण राजपूत, आर. धर्मेन्द्र चतुर्वेदी , अरविंद सिंह,  हरेन्द्र  मुकेश चौहान, युवराज, मनीष, राजीव यादव, धर्मराज, विजय की भूमिका रही। recent visitors 95

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का मेगा ऑक्शन, इन 12 खिलाड़ियों पर सबसे पहले लगेगी बोली

जेद्दा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में हो रहा है. मेगा ऑक्शन में 577 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. हालांकि अधिकतम 204 खिलाड़ी ही बिक सकेंगे. आईपीएल का ये 18वां ऑक्शन हैं, जो काफी दिलचस्प रहने वाला है. मेगा ऑक्शन की शुरुआत में मार्की प्लेयर्स की नीलामी होगी. इसके लिए बीसीसीआई ने 12 खिलाड़ियों को सेलेक्ट किया है. मार्की सूची की पहली लिस्ट में ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, जोस बटलर, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा और मिचेल स्टार्क के नाम हैं. वहीं दूसरी लिस्ट में केएल राहुल, युजवेंद्र चहल, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मिलर, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज शामिल हैं. इन 12 खिलाड़ियों में 11 ऐसे हैं, जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये हैं. वहीं डेविड मिलर का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये है. सबसे पहले जोस बटलर की बोली लगेगी. मार्की लिस्ट-1 (M1): जोस बटलर (इंग्लैंड) श्रेयस अय्यर (भारत) ऋषभ पंत (भारत) अर्शदीप सिंह (भारत) कगिसो रबाडा (साउथ अफ्रीका) मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) मार्की लिस्ट-2 (M2): केएल राहुल (भारत) युजवेंद्र चहल (भारत) लियाम लिविंगस्टोन (इंग्लैंड) डेविड मिलर (साउथ अफ्रीका) मोहम्मद शमी (भारत) मोहम्मद सिराज (भारत) पंत के पास इतिहास रचने का मौका! इस दो दिवसीय मेगा नीलामी में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पर सबकी निगाहें हैं, जो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हो सकते हैं. ऋषभ मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं, जिन्हें साल 2024 में केकेआर ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. पंजाब किंग्स के पास सर्वाधिक 110.50 करोड़ रुपये का पर्स है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के पास 83 करोड़ रुपये है. दिल्ली कैपिटल्स के पास 73 करोड़ रुपये और राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड है, जिससे वे अपने पूर्व कप्तान को खरीद सकते हैं. वैसे समझा जाता है कि पंत नहीं चाहते कि दिल्ली आरटीएम कार्ड का प्रयोग करे क्योंकि अलग होते समय संबंधों में दरार आ गई थी और पंत खुद को अब टीम का हिस्सा नहीं मानते. उन्होंने कहा भी था, 'मेरा रिटेंशन पैसे को लेकर नहीं था. यह तय है.' चेन्नई सुपर किंग्स या मुंबई इंडियंस के पास सिर्फ 45 करोड़ रुपये है और वे उन्हें इस कीमत पर खरीदने की स्थिति में नहीं होंगे. हर दो साल में टीम बदलने के लिए मशहूर पंजाब किंग्स के पास काफी बड़ा पर्स है और मुख्य कोच रिकी पोंटिंग अपने पसंदीदा खिलाड़ी के साथ फिर एकजुट होना चाहेंगे. लामी के लिए 81 खिलाड़ियों का बेसप्राइस दो करोड़ रुपये है. मौजूदा भारतीय क्रिकेटर एक मिलियन डॉलर (8.5 करोड़ रुपये) का आंकड़ा पार कर सकते हैं. पिछले तीन सत्र में 96 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट ले चुके अर्शदीप सिंह पर भी बड़ी बोली लग सकती है. पंजाब के पास आरटीएम कार्ड है लेकिन पता नहीं कि बोली कहां तक जाती है. तेज गेंदबाजों की भी काफी मांग होंगी, जबकि श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को छोड़कर भारत के लगभग सभी स्टार क्रिकेटर लिए जा चुके हैं. अय्यर कप्तानी के लिए दिल्ली की पसंद हो सकते हैं. आरसीबी , कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंटस, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के लिए तीन संभावित कप्तान पंत, राहुल या अय्यर हो सकते हैं. भारतीय खिलाड़ियों में ईशान किशन भी प्रमुख होंगे, लेकिन इस बार मुंबई इंडियंस उन्हें पिछली बार की तरह 15 करोड़ रुपये में खरीदने की स्थिति में नहीं है. इन खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें 1. खलील अहमद: जो अर्शदीप सिंह को नहीं खरीद पाएंगे, उनकी निगाहें खलील पर होंगी.यश दयाल को आरसीबी ने बरकरार रखा है लिहाजा खलील को अच्छे दाम मिल सकते हैं.मांग-आपूर्ति समीकरण के तहत उन पर अच्छी बोली लग सकती है. 2. दीपक चाहर: पिछले कुछ साल में चोटों से परेशान रहे चाहर पावरप्ले में अच्छे स्विंग गेंदबाज साबित होते हैं. उनके लिए कई टीमें दम लगा सकती है. उन्होंने रणजी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन भी किया है. 3. आवेश खान: पिछले सत्र में राजस्थान रॉयल्स के लिए 19 विकेट लेने वाले आवेश खान 10 करोड़ रुपये में खरीदे गए थे. उन्हें एक बार फिर अच्छा दाम मिल सकता है. 4. हर्षल पटेल: हमेशा आईपीएल में हर्षल पटेल को मोटा करार मिलता है. राष्ट्रीय टीम के लिए चयन में भले ही उनके नाम पर विचार नहीं होता है, लेकिन पिछले सत्र में 24 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज को आईपीएल में अनदेखा नहीं किया जा सकता. 5. भुवनेश्वर कुमार: पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन करने वाले भारत के सीम और स्विंग गेंदबाज कम ही हैं और भुवनेश्वर के पक्ष में उनका अनुभव भी है. उन्हें 10 करोड़ से कम में खरीदा जा सकता है और दुनिया जानती है कि सीएसके के असल कप्तान एम एस धोनी को अनुभवी खिलाड़ी कितने पसंद हैं. recent visitors 116

घूरा विद्यालय में विधायक अरविन्द्र पटैरिया ने छात्र छात्राओं को वितरण की साइकिल

बमीठा. राजनगर विधायक अरविन्द्र पटैरिया ने शा उ मा विद्यालय में छात्र छात्राओं को साइकिलें वितरित की। शा उ मा विद्यालय घूरा में साईकिल वितरण समारोह के मुख्यातिथि अरविन्द्र पटेरिया विधायक राजनगर, अध्यक्षता पुष्पेन्द्र अवस्थी उपा जनपद पंचायत राजनगर ने 243 साईकिलें छात्र छात्राओं को वितरित की इस मौके पर विधायक अरविन्द्र पटैरिया ने कहा घूरा स्कूल में विद्यार्थियों को कमरों की कमी नहीं पड़गी अतिरिक्त कक्ष का निर्माण जल्द से जल्द होगा आने वाले समय में घूरा बमीठा में सी एम राइस स्कुल खोला जायेगा भाजपा सरकार विद्यार्थियों को शिक्षित करने के लिए कई योजनाएं लाई है गरीब का बच्चा होसियार है तो उसकी पढ़ाई का खर्च सरकार उठाती है बच्चे देश का भविष्य हैं मन लगा कर पढ़ो और आगे बढ़ो कार्यक्रम में कु अकांक्षा रावत बी ई ओ राजनगर, प्रभारी प्राचार्य राजेन्द्र सिंह बुन्देला, सोनू नगरिया, मंजू जैन सरपंच प्रतिनिधि बमीठा , सुनील शिवहरे सरपंच घूरा, जनपद रिंकू महाराज, मौजूद रहे। recent visitors 50

भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत महाविद्यालय स्तरीय अकादमिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का हुआ समापन कार्यक्रम

भोपाल शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ द्वारा प्राचार्य डॉ.उमेश कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती काजल रतन, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.बाऊ पटेल के निर्देशन में महाविद्यालय स्तरीय 18 नवंबर से 23 तक आयोजित अकादमिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का हुआ समापन। श्री रजनीश जाटव द्वारा भारतीय लोक संस्कृति और आधुनिक शिक्षा में उसके महत्व के बारे में बताया।विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय,तृतीय एवं सहभागिता करने वाली समस्त छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।मंच संचालन श्रीमती काजल रतन द्वारा एवं आभार डॉ.बाऊ पटेल द्वारा दिया गया।कार्यक्रम में श्री रजनीश जाटव,श्री मनोज कुमार प्रजापति,डॉ.नीरज विश्वकर्मा,श्री प्रवीण साहू,डॉ.वर्षा भृंगारकर,डॉ.दुर्गा मीना,डॉ.रीमा नागवंशी,डॉ.मनीष दीक्षित,श्रीमती संगीता कहार,महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रही। recent visitors 50

अथिया शेट्टी बोलीं- ‘राहुल कभी भी हार नहीं मनाता’

नई दिल्ली. बॉलीवुड और क्रिकेट का पुराना नाता रहा है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के अलावा केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) की जोड़ी भी खेल और मनोरंजन जगत के रिश्ते को मजबूती देती है। मौजूदा समय में राहुल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे हैं और इस 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले की दूसरी पारी में उन्होंने जुझारू अर्द्धशतकीय पारी खेली है। जिसको लेकर अब उनकी पत्नी अथिया शेट्टी ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने केएल राहुल की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। अथिया ने की राहुल की तारीफ पर्थ के मैदान पर केएल राहुल ने दूसरी पारी में बेहतरीन पारी खेलते हुए 77 रन बनाए। हालांकि, वह अपनी इस इंनिंग को शतक में तब्दील करने से चूक गए। लेकिन जिस तरह से उन्होंने यशस्वी जायसवाल का साथ निभाया और पहले विकेट के लिए रिकॉर्डतोड़ 201 रनी शानदार ओपनिंग साझेदारी निभाई। केएल राहुल का पारी को लेकर अब वाइफ अथिया शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट स्टोरी शेयर की है। इस तरह से अथिया शेट्टी ने राहुल की कमाल की बल्लेबाजी की प्रशंसा की है। बता दें कि ये पहला मौका नहीं है, जब केएल राहुल ने क्रिकेट के मैदान में धमाल मचाया और उनकी लेडी लव की तरह इस तरह प्रतिक्रियाएं सामने आई हों। इससे पहले भी कई बार अथिया शेट्टी ऐसा कारनामा कर चुकी हैं। इतना ही नहीं अक्सर ये कपल सोशल मीडिया पर प्यार भरी तस्वीरों को शेयर करता रहता है, जिसे फैंस भी काफी पसंद करते हैं और वे पोस्ट खूब वायरल होती हैं। जल्द मां बनेंगी अथिया शेट्टी बीते साल की शुरुआत में अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी हुई थी। कुछ समय में ये कपल दो से तीन होने वाला है, क्योंकि जल्द ही अथिया अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। हाल ही में सोशल मीडिया पर अथिया शेट्टी ने अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया है। बता दें कि अथिया हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी हैं और सूरज पंचोली की फिल्म हीरो से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।   recent visitors 53