Day: November 25, 2024
शादी के सीजन में चोरी करने वालों का गैंग सक्रिय, गहने और कैश पर करते है हाथ साफ
भिलाई जैसे ही शादी का सीजन शुरू हुआ, चोरी करने वालों का गैंग भी सक्रिय हो गया है। ये बदमाश अब शादी समारोहों में मेहमानों के रूप में पहुंचकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। हाल ही में अंजोरा के मैरी गोल्ड रिसॉर्ट में एक शादी समारोह के दौरान भी ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां एक बैग पर चोर गिरोह ने हाथ साफ कर दिया, जिसमें गहने और पैसे थे। इस घटना की रिपोर्ट अंजोरा चौकी में दर्ज कराई गई है, लेकिन चोर का कोई सुराग अब तक नहीं मिल पाया है। यह पहली बार नहीं है कि इस तरह की चोरी की घटनाएं हुई हो। बीते साल पुलगांव के एक मैरिज पैलेस में भी शादी के दौरान चोरी हुई थी, लेकिन उस मामले में भी आरोपी का अब तक पता नहीं चल पाया है। अब एक बार फिर से इन चोर गिरोहों की सक्रियता बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, खासकर बालाघाट और महाराष्ट्र के गोंदिया क्षेत्र से जुड़े गिरोहों की। इन गिरोहों का लक्ष्य यही होता है कि ये लोग महंगे कपड़े पहनकर शादियों में मेहमानों के रूप में शामिल होते हैं और मौका पाते ही चोरी कर भाग जाते हैं।naidunia_image अंजोरा चौकी में दर्ज एफआईआर से यह पुष्टि हो चुकी है कि इन गिरोहों के बदमाशों ने अपनी सक्रियता शुरू कर दी है। 20 नवंबर को हुई घटना में चुराए गए गहनों और पैसों से भरे बैग के बारे में अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। गिरोह में महिलाएं और बच्चे भी शामिल यह गिरोह सिर्फ पुरुषों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें महिलाएं और बच्चे भी सक्रिय रूप से शामिल होते हैं। ये सदस्य अच्छे कपड़े पहनकर समारोह में शामिल होते हैं। महिलाएं और बच्चे खासतौर पर स्टेज के सामने रहते हैं, जहां वे महंगे सामानों पर नजर रखते हैं और जैसे ही कोई मौका मिलता है, चोरी कर फरार हो जाते हैं। पिछले साल पुलगांव में हुई चोरी की घटना में भी एक बच्चे का हाथ था, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी मिला था, लेकिन उसे पकड़ने में पुलिस नाकाम रही। शादी के सीजन में इन गिरोहों के बढ़ते खतरे के बीच, स्थानीय प्रशासन को कड़ी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, ताकि इन अपराधियों को पकड़ा जा सके और और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। recent visitors 48
बांग्लादेश में यूनुस सरकार का असली चेहरा आया सामने, ISKCON के चिन्मय प्रभु को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ढाका बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार के बीच अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय का नेतृत्व कर रहे चिन्मय प्रभु को गिरफ्तार कर लिया गया है. बांग्लादेश के इस्कॉन मंदिर की तरफ के बताया गया कि चिन्मय प्रभु को कथित तौर पर ढाका पुलिस की जासूसी शाखा के अधिकारियों ने ढाका हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया. चिन्मय प्रभु ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में शुक्रवार को रंगपुर में एक विशाल विरोध रैली को संबोधित किया था. बीएनपी की अगुवाई और सहयोग में कट्टरपंथी जमात ए इस्लामी खुलेआम इस्कॉन भक्तों की हत्या करने की धमकी दे रहा है। इसी क्रम में बांग्लादेश इस्कॉन के आध्यात्मिक नेता चिन्मय कृष्ण प्रभु ने हिन्दुओं को बांग्लादेशी सरजमी की असली संतान करार दिया और आरोप लगाया कि सरकार हिन्दुओं को आपस में बांटने की साजिश रच रही हैं। चिन्मय प्रभु शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर अपनी आवाज उठाते रहे हैं. शुक्रवार को ही उन्होंने रंगपुर में एक विशाल विरोध रैली को संबोधित किया था. शेख हसीना के जाने के बाद से निशाने पर हैं बांग्लादेशी हिंदू बांग्लादेश में छात्र आंदोलन के कारण शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद से वहां रहने वाले अल्पसंख्यक हिंदू निशाने पर हैं. छात्र आंदोलन के दौरान हिंदुओं और उनके धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया गया था. बांग्लादेश के खुलना, मेहरपुर स्थित इस्कॉन मंदिर को भी निशाना बनाया था. इस हमले को लेकर चिन्मय प्रभु ने हिंदू मंदिरों की सुरक्षा पर गहरी चिंता जताई थी. उन्होंने तब आजतक से बातचीत में कहा था, 'चटगांव में तीन मंदिर खतरे में हैं, लेकिन हिंदू समुदाय ने मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों के साथ मिलकर अब तक उन्हें बचाया है.' उन्होंने दावा किया था कि हिंदू समुदाय चटगांव में पुलिस और रैपिड एक्शन बटालियन से मदद के लिए अनुरोध कर रहा है लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिल रहा. चिन्मय प्रभु ने कहा था, 'कई हिंदू और अन्य अल्पसंख्यक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा के रास्ते भारत भाग रहे हैं.' सोशल मीडिया साइट एक्स पर ‘वॉयस ऑफ बांग्लादेशी हिन्दू’ ने एक पोस्ट किया। जिसके जरिए हैंडल ने चिन्मय कृष्ण प्रभु के बयान को कोट किया, “हम आर्य हैं, हम इस मिट्टी की सच्ची संतान हैं। इस देश को छोड़कर कहीं मत जाओ। वे हमें बांटने की कोशिश कर रहे हैं। एकजुट रहो, बंटे मत रहो।” उल्लेखनीय है कि 5 अगस्त को शेख हसीना वाजेद की सरकार के गिरने के साथ ही वहां पर बीएनपी की अगुवाई में इस्लामिक कट्टरपंथी सरकार बांग्लादेश की सत्ता में आती है। इसके साथ ही अल्पसंख्यकों के खिलाफ अचानक से कट्टरपंथियों के हमले बढ़ गए। हर दिन हिन्दुओं पर किसी न किसी तरह से हमले किए गए। जब इस्कॉन की अगुवाई में चिटगांव में हिन्दुओं ने रैली निकाली तो उसके अगले ही दिन बांग्लादेशी झंडे का अपमान करने का आरोप लगाते हुए इस्कॉन के अध्यक्ष चिन्मय कृष्ण दास समेत 19 लोगों के खिलाफ देश द्रोह का केस दर्ज कर लिया गया। हाल ही में इस्कॉन को बांग्लादेश में आतंकी करार दे दिया गया। recent visitors 59
डौंडीलोहारा नगर पंचायत के निर्माण कार्यों में गड़बड़ी, छत्तीसगढ़-बालोद में 1.37 करोड़ का फर्जीवाड़ा
बालोद. बालोद जिले के डौंडीलोहारा नगर पंचायत करोड़ों के निर्माण कार्यों में गड़बड़ी के आरोपों के कारण सुर्खियों में है। एक करोड़ 37 लाख रुपए के निर्माण कार्यों में गड़बड़ी व दस्तावेज में कूटरचना के आरोप जिला कांट्रेक्टर एसोसिएशन बालोद व निविदा में शामिल ठेकेदारों ने लगाए हैं इसके साथ ही राजहरा नगरीय निकाय में भी भ्रष्ट्राचार का आरोप लगा है। जिसपर सांसद भोजराज नाग ने लापरवाही पर कार्रवाई की बात कही है तो भाजपा नेता सौरभ लूनिया ने 5 साल के भ्रष्ट्राचार का तरीका भाजपा शासन में अपनाने का आरोप अधिकारियों पर लगाया है वहीं विधायक कुंवर सिंह निषाद ने इसे सरकार की नाकामी बताई है। चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने का आरोप निविदा में हिस्से लेने वाले ठेकेदारों ने अपने चाहते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने कूट रचना रचना का आरोप लगाया है यहां पर प्रकाश शर्मा ने बताया कि पहले तय सीमा में टेंडर फॉर्म जमा करने कहा गया तो केवल तीन प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया इसके बाद अपने चेहरे ठेकेदारों के लिए इन्होंने मनमानी ढंग से समय बढ़ा दिया जिसके बाद इसी काम के लिए 13 ठेकेदारों ने हिस्सा लिया जिसमें से 10 ठेकेदार उनके पहचानते हैं उन्होंने कहा कि यहां पर नगर पंचायत में कांग्रेसीकरण करने की कोशिश की जा रही है जिसकी हमने उच्च स्तरीय शिकायत दर्ज कराई है। सांसद ने कही कार्रवाई की बात तो विधायक ने लगाया आरोप पूरे घटनाक्रम के सवालों पर सांसद भोजराज नाग ने लापरवाही बर्दाश्त नहीं होने और इस तरह की घटनाओं पर कार्रवाई की बात कही है तो वही विधायक कुंवर निषाद ने कहा कि बड़ी ही चिंता की बात है कि जो पहले हुआ नहीं वो होने लगा है उन्होंने कहा टेंडर प्रक्रिया में व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कूट रचना की जा रही है विष्णु देव सहायक के सुशासन की पोल यहां पर खुलने लगी है। कलेक्टर ने गठित की जांच समिति टेंडर लापरवाही के मामले पर कांट्रेक्टर एसोसिएशन की शिकायत के बाद कलेक्टर नहीं जांच समिति गठित की है जिसमें एसडीएम शिवनाथ बघेल, सहायक कोषालय अधिकारी नेमेंद्र देशमुख और जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग के महा प्रबंधक गोपाल राव को शामिल किया गया है जांच कहां तक पहुंची इसके लिए एसडीएम से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया और कार्यालय में भी नहीं थे हालांकि जांच होने के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा। दस्तावेज करते हैं गायब ठेकेदार रजत भंसाली, और महावीर तातेड नहीं बताया कि हम सब सारे रास्ता भेज लगते हैं उसके बावजूद भी अधिकारियों द्वारा यह कहकर हमारे फार्म को रिजेक्ट किया जाता है और कमियां बताई जाती है कि आपका दस्तावेज पूरे नहीं है हम पुराने ठेकेदार हैं और सारे दस्तावेज नियम के हिसाब से लगते हैं परंतु न जाने क्यों यहां पर नगर पंचायत में जबरदस्ती हमारे को परेशान कर रहा जा रहा है और अन्य ठेकेदारों को जो अधिकारियों के चाहते हैं उन्हें लाभ पहुंचाने की साजिश रची जा रही है। recent visitors 56
29 नवंबर को रिलीज होगी दिल्ली बस
मुंबई, शरीक मिन्हाज के निर्देशन में बनी फिल्म दिल्ली बस , 29 नवंबर को रिलीज होगी। वर्ष 2012 की एक घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। चलती बस में एक लड़की के साथ जिस तरीके से दरिंदगी की गई। उसने हमारे समाज को शर्मसार कर दिया। फिल्म ‘दिल्ली बस' उसी घटना की याद दिलाती है। शरीक मिन्हाज के निर्देशन में बनी फिल्म दिल्ली बस में शाहिद कपूर की मां नीलिमा आजमी के अलावा ताहिर कमाल खान ,अंजन श्रीवास्तव, आज़ाद हुसैन, दिव्या सिंह ,जावेद हैदर ,शीश खान और विक्की आहूजा की प्रमुख भूमिका है। शरीक मिन्हाज ने कहा, यह फिल्म उस लड़की को श्रद्धांजलि है, जो 2012 में हुए बर्बर गैंगरेप के बाद पूरे देश में निर्भया के रूप में जानी गई। इस फिल्म हम निर्भया को समर्पित करना चाहेंगे। निर्भया ने अपनी जिंदगी और सम्मान के लिए लड़ाई लड़ी। हम उसे इस फिल्म के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस फिल्म के जरिए हम समाज में बदलावा लाना चाहते हैं। महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों और समस्याओं को उजागर करना चाहते हैं। फिल्म में खास किरदार निभा रहे ताहिर कमाल खान ने कहा, इस फिल्म के माध्यम से हमने सच्चाई दिखाने की कोशिश की है। फिल्म के कुछ दृश्यों को लेकर सेंसर बोर्ड को आपत्ति थी। हमने इसके लिए कड़ी लड़ाई लड़ी। अब फिल्म को छह साल के बाद सेंसर सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म दिल्ली बस के निर्माता विपुल शाह, सह-निर्माता तारिक खान हैं। यह फिल्म 29 नवंबर को रिलीज होगी। recent visitors 68
शेयर मार्केट में जोरदार तेजी, निवेशकों के लिए खुशखबरी
मुंबई सोमवार को भारतीय शेयर मार्केट ने शानदार तेजी का प्रदर्शन किया, जिससे निवेशकों में खुशी की लहर दौड़ गई. सेंसेक्स में 992 अंक (1.25%) की वृद्धि देखी गई, और यह 80,109 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 314 अंक (1.32%) बढ़कर 24,221 पर पहुंच गया. यह तेजी पूरी मार्केट में हरियाली का संकेत देती है, जिससे लगभग सभी प्रमुख सूचकांक हरे निशान में बंद हुए. बैंकिंग शेयरों ने किया मार्केट का नेतृत्व मार्केट में इस तेजी की अगुवाई मुख्य रूप से बैंकिंग सेक्टर ने की. निफ्टी बैंक इंडेक्स में 2.10% की बढ़त देखी गई, जो 1,072 अंक बढ़कर 52,207 पर बंद हुआ. बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों में तेजी का कारण मार्केट में भरोसा और मजबूत प्रदर्शन था. इस क्षेत्र में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, और एसबीआई जैसे बड़े नाम प्रमुख गेनर्स में शामिल थे. बाजार में तेजी का नेतृत्व बैंकिंग शेयरों की ओर से किया गया। निफ्टी बैंक 1,072 अंक या 2.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 52,207 पर बंद हुआ। भारतीय शेयर बाजार में लगातार दो कारोबारी सत्रों से तेजी देखी जा रही है। इस दौरान सेंसेक्स करीब 3,000 अंक बढ़ा है। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखी गई। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 360 अंक या 2.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,115 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 883 अंक या 1.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 55,900 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर करीब सभी सेक्टरोल सूचकांक हरे निशान में बंद हुए हैं। ऑटो, पीएसयू बैंक, रियल्टी, एनर्जी, इन्फ्रा और पीएसई सबसे अधिक तेजी देखी गई। सेंसेक्स पैक में एलएंडटी, एसबीआई, अदाणी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, रिलायंस, कोटक महिंद्रा बैंक, टीसीएस, एचयूएल, एक्सिस बैंक, एमएंडएम, एनटीपीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप गेनर्स थे। जेएसडब्ल्यू स्टील, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, एचसीएल टेक और मारुति सुजुकी टॉप लूजर्स थे। बाजार के जानकारों का कहना है कि महाराष्ट्र के चुनावी नतीजों का शेयर बाजार पर सकारात्मक असर देखने को मिला है। इससे उम्मीद बढ़ी है कि सरकार वित्त वर्ष 25 की दूसरी छमाही के अपने पूंजीगत खर्च के लक्ष्य को पूरा कर पाएंगी। यह एक व्यापाक तेजी है। इसमें कैपिटल गुड्स, इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्रियल सेक्टर की कंपनियों ने आउटपरफॉर्म किया है। अच्छे मानसून और फेस्टिव सीजन के बाद शादियों के सीजन से बाजार का रुझान आने वाले समय में तेजी का रह सकता है। मुख्य गेनर्स और लूजर्स सेंसेक्स के प्रमुख गेनर्स में एलएंडटी, एसबीआई, अडानी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, रिलायंस, कोटक महिंद्रा बैंक, और टीसीएस जैसे बड़े नाम थे. वहीं, जेएसडब्ल्यू स्टील, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स और इन्फोसिस जैसे स्टॉक्स को नुकसान उठाना पड़ा. इन शेयरों में गिरावट का कारण मार्केट के कुछ कमजोर क्षेत्रों का प्रदर्शन हो सकता है, लेकिन अधिकांश शेयरों ने सकारात्मक रुझान बनाए रखा. चुनावी परिणामों का असर विशेषज्ञों का मानना है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के परिणाम ने मार्केट में सकारात्मक असर डाला है. इससे यह उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार वित्त वर्ष 2025 के दूसरे हाफ में अपने पूंजीगत खर्च के लक्ष्य को पूरा करने में सफल रहेगी. यह एक व्यापक तेजी का संकेत है, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर और कैपिटल गुड्स सेक्टर की कंपनियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है. आगे का मार्केट कैसा रहेगा? मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों और अच्छे मानसून के बाद, विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी शादी सीजन और फेस्टिव सीजन में मार्केट में और तेजी देखने को मिल सकती है. इस समय निवेशकों को स्मार्ट निवेश की ओर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी जा रही है, ताकि वे इस तेजी का पूरा फायदा उठा सकें. recent visitors 76
26 किलो चांदी से बनी पालकी में बेजोड़ नक्काशी, छत्तीसगढ़-भिलाई के भक्त ने बाबा महाकाल को भेंट की रजत पालकी
भिलाई/उज्जैन। बाबा महाकाल (Baba mahakal) के दरबार में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के एक शख्स ने रजत पालकी (Silver Palanquin) भेंट की। इसकी कीमत करीब 22 लाख रुपए बताई जा रही है। हालांकि, इसे दान करने वाले भक्त ने अपना नाम गुप्त रखा है। जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के भिलाई के एक भक्त ने गुप्त दान में बाबा महाकाल को चांदी की पालकी भेंट की। धर्मास्त्र पुजारी भावेश व्यास, लोकेंद्र व्यास की प्रेरणा से लगभग 100 दिनों में यह पालकी लगभग 20 किलो 600 ग्राम तैयार हुई है। पालकी पूजन में मंदिर समिति के सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी, राम जी पुजारी समिति सदस्य रामनाथ जी महाराज भरतरीगुफा, प्रशांत त्रिपाठी विशेष सबसे उपस्थित थे। बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे भारतीय क्रिकेटर मयंक और यश: भस्म आरती में हुए शामिल, जलाभिषेक भी किया। सुंदर तरीके से तैयारी की गई पालकी पुजारी भावेश व्यास ने बताया कि आज मार्गशीष मास की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को छत्तीसगढ़ के भिलाई से आए जजमान ने महाकालेश्वर मंदिर समिति को रजत पालकी दान की है। उनकी काफी समय से इच्छा थी कि बाबा महाकाल को कुछ भेंट की जाए। भगवान महाकाल की पालकी बहुत सुंदर तरीके से तैयार की गई है। रजत पालकी में क्या है खास? पुजारी ने आगे बताया कि पालकी में भगवान को सूर्य मंडित किया गया है। स्वस्तिक अर्पित किया गया है। आगे के भाग में 2 सिंह का अनावरण किया गया है। कमल पुष्प से पालकी को सजाया गया है। इसे उज्जैन में बनवाया गया है। recent visitors 59