Friday, July 10, 2026 5:48 am

ट्रेन की ठोकर से तीन लोग नदी में गिरे, छत्तीसगढ़-कांकेर में रेलवे ट्रैक पर बाइक चलाना पड़ा महंगा

कांकेर. कांकेर जिले में भानुप्रतापपुर के पास खंडी नदी पर बने बड़े पुल पर दर्दनाक हादसा हुआ. ट्रेन की ठोकर से बाइक सवार पुल से नीचे गिर गए, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना भानुप्रतापपुर से 1 किलोमीटर दूर खंडी नदी पुल पर हुई. जानकारी के अनुसार, तीन लोग बाइक पर सवार होकर पुल से गुजर रहे थे. उसी दौरान अंतागढ़ की ओर से आ रही ट्रेन को देखकर उन्होंने पुल पर ही बाइक खड़ी कर दी और किनारे खड़े हो गए. पीछे से आ रहे दूसरे बाइक सवार को ट्रेन ने ठोकर मार दी, जिससे बाइक उछलकर उनके पास खड़ी बाइक पर जा गिरी. इससे तीनों लोग नीचे नदी में जा गिरे. घटना के बाद ट्रेन को रोककर रेलवे पुलिस (RPF) और स्थानीय लोगों ने मिलकर घायलों को नदी से बाहर निकाला. तीनों को भानुप्रतापपुर रेलवे स्टेशन लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि ये लोग रेलवे ट्रेक पर कैसे बाइक चला रहे थे और क्यों बाइक चला रहे थे. थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख ने बताया कि दोनों घायलों का इलाज जारी है अभी तक उनसे जानकारी नहीं मिल सकी है. तीनों घायलों में एक मूसे खान निवासी फूलसन जिला जैसलमेर राजस्थान का है. वहीं गिरधारी टांडिया और अखिलेश मंडावी अंतागढ़ के निवासी बताये गए हैं. इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन भी हरकत में आ गया है. recent visitors 59

रणबीर कपूर ने संजय लीला भंसाली को बताया ‘गॉडफादर’

मुंबई, बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर ने फिल्मकार संजय लीला भंसाली को 'गॉडफादर'बताया है। संजय लीला भंसाली अपनी अगली फिल्म लव एंड वॉर की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल्स में हैं।इस फिल्म के जरिए भंसाली और रणबीर कपूर 17 साल बाद फिर से साथ नजर आएंगे। फैंस को उनका यह नया सहयोग देखने का बेसब्री से इंतजार है। रणबीर कपूर ने भी भंसाली के साथ काम करने को लेकर अपनी राय जाहिर की है।  हाल ही में 55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में रणबीर कपूर ने कहा है, "मैं बेहद उत्साहित हूं। वह मेरे गॉडफादर हैं। फिल्मों के बारे में मैं जो कुछ भी जानता हूं, अभिनय के बारे में जो कुछ भी जानता हूं, वह सब मैंने उनसे सीखा है।वह बिल्कुल नहीं बदले हैं। वह बेहद मेहनती हैं। वह सिर्फ अपनी फिल्मों के बारे में सोचते हैं। वह सिर्फ किरदार के बारे में बात करना चाहते हैं, वह चाहते हैं कि आप कुछ अलग बनाएं, कुछ अलग करें। लव एंड वॉर, में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल पहली बार साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 20 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।   recent visitors 63

वेस्टइंडीज के खिलाफ बांग्लादेश ने बचाया फॉलोआन

नॉर्थ साउंड (एंटीगा). बांग्लादेश की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन फॉलोआन से बचने में सफल रही लेकिन टीम अब भी 181 रन से पीछे है जबकि उसका सिर्फ एक विकेट बचा है। खराब रोशनी के कारण जब खेल रोका गया तब बांग्लादेश ने पहली पारी में नौ विकेट पर 269 रन बना लिए थे। वेस्टइंडीज ने पहली पारी नौ विकेट पर 450 रन बनाकर घोषित की थी। दिन का खेल खत्म होने पर तास्किन अहमद 11 जबकि शरीफुल इस्लाम पांच रन बनाकर खेल रहे थे। वेस्टइंडीज की ओर से अल्जारी जोसेफ ने 69 रन देकर तीन विकेट चटकाए जबकि वेस्टइंडीज की पारी में शतक जड़ने वाले जस्टिन ग्रीव्स (34 रन पर दो विकेट) और जेडन सील्स (42 रन पर दो विकेट) ने भी दो-दो विकेट हासिल किए। बांग्लादेश ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 40 रन से की और उसकी तरफ से जाकिर अली (53) और मोमीनुल हक (50) ने अर्धशतक जड़े। लिटन दास ने भी 40 रन की उपयोग पारी खेली लेकिन कोई भी बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाया। recent visitors 66

21 दिसंबर को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार है सीआईडी

मुंबई, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर लोकप्रिय शो सीआईडी 21 दिसंबर को धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार है। दो दशकों से दर्शकों के दिलों को उत्साह और उत्सुकता से भरने वाले दिग्गज कलाकारों – शिवाजी साटम (एसीपी प्रद्युमन), दयानंद शेट्टी (दया) और आदित्य श्रीवास्तव (अभिजीत) को वापस लाते हुए, प्रतिष्ठित सीआईडी ,21 दिसंबर को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार है, और यह हर शनिवार और रविवार को रात 10 बजे प्रसारित होगा। फैंस इस रोमांचक वापसी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, अपने बचपन की यादों को ताज़ा कर रहे हैं, लेकिन वे अपने प्यारे दया को घातक गोली लगते देख चौंक गए।लेकिन एक हैरान करने वाला ट्विस्ट लाते हुए, दया अपनी सिग्नेचर स्टाइल से वीरतापूर्ण वापसी करते हैं और “दरवाज़ा तोड़कर” प्रवेश करते हैं, और एक ज़ोरदार डायलॉग होते हैं: “दुश्मन भी मुझे मिटा नहीं पाए, मैं वापस आ गया, अपने लिए लड़ने और जो भूल गया है, उसे याद दिलाने की लिए – ‘दया वापस आ गया है!’” दया का किरदार निभाने वाले दयानंद शेट्टी ने अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा: “कुछ किरदार लोगों के दिलो-दिमाग में बस जाते हैं, और दया उनमें से एक है। इतने सालों बाद भी जो प्यार और तारीफ मिल रही है, मैं उससे बहुत खुश और भावुक हूं। मीम्स, जोक्स, रेफ़रेंस – यह सब इस बात का प्रमाण है कि दया का इस लोकप्रिय संस्कृति पर कितना असर पड़ा है। मैं सीआईडी के नए सीज़न में अपनी दया की भूमिका को दोहराते हुए आभारी और बेहद खुशी महसूस कर रहा हूं, और मैं उसी दमखम और जुनून को पेश करने का वादा करता हूं, जिसने दया को इतना लोकप्रिय किरदार बनाया है – अब कुछ और दरवाज़े तोड़ने, साथ ही कुछ और मामलों को सुलझाने का समय आ गया है!”   recent visitors 148

वो मेरी है कहकर युवक की कर दी हत्या, छत्तीसगढ़-राजनांदगांव में 2 प्रेमियों में खूनी संघर्ष

राजनंदगांव. छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा थाना के ग्राम खादी में एक युवती से दो युवकों का एकतरफा प्यार में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों प्रेमियों के बीच विवाद इस कदर बड़ गया कि एक को मार डाला। युवक ने कैंची से जानलेवा हमला कर दूसरे युवक की हत्या कर दी। वारदात से इलाके में सनसनी फैली गई। घटना के बाद आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में ग्रामीणों ने आरोपी युवक को सौंपने की मांग को लेकर मृतक के शव को गांव में रखकर जमकर हंगामा किया है। घटना की जानकारी पुलिस के उच्च अधिकारियों को होने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश देकर शांत कराया। बात करने के लिए बुलाया और.. पुलिस के अनुसार ग्राम खादी निवासी 22 वर्षीय धीरज यादव पिता शंकर यादव और गांव के ही 19 वर्षीय सीताराम पटेल पिता सजेलाल गांव के ही एक युवती से एक तरफा प्रेम करते थे। युवती से प्रेम मामले मेंं दोनों युवकों का विवाद हो गया। इस बीच धीरज यादव शनिवार शाम को सीताराम पटेल को बात करने के लिए एक जगह पर बुलाया। इस बीच दोनों के बीच फिर विवाद हो गया। विवाद बाद आक्रोशित सीताराम पटेल ने धीरज यादव पर कैंची से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। जमकर हंगामा घटना से आक्रोशित गांव वाले आरोपी युवक सीताराम को ग्रामीणों के हवाले करने की मांग को लेकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और जमकर हंगामा करने लगे। मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण अपनी मांग को लेकर देर रात कर नारेबाजी कर हंगामा करते रहे। इस बीच पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश दी। पुलिस आरोपी सीताराम पेटल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। recent visitors 58

लैंग्वेज से स्ट्रांग बनता है कैरियर

लीक लीक चले कायर, लीक चले कपूत लीक से हटकर चलें दर्शन, शायर, सपूत।। जी हां, वर्तमान में कैरियर के कई बेहतर विकल्प निकलकर सामने आ रहे हैं। इन विकल्पों में बहुत से विकल्प ऐसे हैं जो पैसा देते हैं मगर इनमें लाईफ का स्ट्रगल और फिल्ड की टफेस्टनेस काफी होती है। ऐसे में युवा कम रिस्की, अच्छी इनकम देने वाला और अच्छा रोजगार पाना चाहता है। यदि आपको नई तरह की भाषाऐं सीखना पसंद है और आप कई भाषाओं के लोगों से बात करना चाहते हैं तो आपके लिए केरियर का यह आप्शन काफी अच्छा साबित हो सकता है। जी हां, आप दुभाषिए, ट्रांसलेटर आदि बन सकते हैं। हर दिन ग्लोबलाईजेशन का दायरा बढ़ता जा रहा है। लोगों की पहुंच बढ़ी है। दूसरी ओर विदेशों से भी काम को हायर किया जा रहा है। जिसके लिए कंपनियों को ऐसे लोगों की जरूरत है जिसके माध्यम से विदेशी भाषाओं का अच्छा ज्ञान मिल सकता है। यही नहीं बीते वर्षों में विदेशी भाषाओं का बोलबाला है। बड़ी संख्या में भारत के विद्यार्थी फ्रेंच, जर्मन, रशियन, चाइनीज, जापानीज, स्पेनिश और कोरियन आदि सीख रहे हैं देश के कई विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा इस तरह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आने वाले समय में इस क्षेत्र में बहुत संभावनाऐं हैं। यदि आपको अंग्रेजी, हिंदी, रशियन, फ्रेंच, जर्मन, बंगाली, मराठी, उडि़या, भोजपुरी, मद्रासी आदि भाषाऐं आती हैं तो आप विदेशी भाषाओं के ज्ञान के चलते दूतावास, अनुवादक, प्रशिक्षक या अन्य किसी तरह का रोजगार पा सकते हैं वहीं दूसरी ओर क्षेत्रीय या प्रादेशिक भाषा का ज्ञान होने पर आप इन क्षेत्रों की फिल्म इंडस्ट्री, एडर्वटाईजिंग, प्रोडक्शन आदि में बतौर लेखक, डबिंग आर्टिस्ट और अनुवाद क्षेत्र आदि में अपना हाथ आजमा सकते हैं।   recent visitors 63

भोपाल गैस त्रासदी को 40 साल हो गए, लेकिन इसका असर अब भी लोगों और उनकी अगली पीढ़ियों पर महसूस किया जा रहा

 भोपाल  भोपाल गैस त्रासदी को 40 साल हो गए, लेकिन इसका असर अब भी लोगों और उनकी अगली पीढ़ियों पर महसूस किया जा रहा है। दो और तीन दिसंबर 1984 की रात यूनियन कार्बाइड के कारखाने से जहरीली मिथाइल आइसोसाइनेट (एमआईसी) गैस लीक होने से 3787 लोगों की जान गई और पांच लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए। भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज के फारेंसिक विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. डीके सत्पथी का दावा है कि त्रासदी की रात से अगले पांच सालों में 18 हजार प्रभावितों की जान गई है। भोपाल में गैस त्रासदी की बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. डीके सत्पथी ने कहा कि आपदा के पहले दिन उन्होंने 875 पोस्टमार्टम किए थे। गैस हादसे वाले दिन से लगातार बीमार थे लोग अगले पांच सालों में उन्होंने गैस प्रभावितों के 18 हजार शव परीक्षण देखे। इन शव परीक्षणों में जहर की पुष्टि तो नहीं हो पाई, लेकिन जिन लोगों की मौत हुई थी वे गैस हादसे वाले दिन से लगातार बीमार ही रहे थे। यह उस जहर का ही असर था, इसमें किसी को संदेह नहीं होना चाहिए था। गर्भवती महिलाओं के बच्चों पर पड़ा असर डॉ सत्पथी ने कहा कि यूनियन कार्बाइड ने गर्भस्थ शिशुओं में जहर के असर को हमेशा खारिज किया, लेकिन इस त्रासदी में मरने वाली गर्भवती महिलाओं के रक्त परीक्षण में यह देखा गया कि उसमें पाए गए जहरीले पदार्थों में से 50 प्रतिशत गर्भस्थ बच्चे में भी पहुंचे हुए थे, जो गर्भवती महिलाएं बच गईं उनके गर्भस्थ शिशुओं में इसका प्रभाव निश्चित रूप से पड़ा है। केवल एंडरसन ही अपराधी नहीं, सिस्टम भी है डॉ. सत्पथी ने कहा कि भोपाल गैस त्रासदी के लिए केवल यूनियन कार्बाइड का संचालक एंडरसन ही अपराधी नहीं था। वे लोग भी अपराधी थे, जिन्होंने जानबूझकर या अंजाने में ऐसे खतरनाक उद्योग को बड़ी आबादी के इलाके में संचालन की अनुमति दी, उसे चलने दिया। उद्योग सुरक्षा विभाग के वे अफसर भी अपराधी हैं जो हर महीने कंपनी में सब कुछ ठीक की रिपोर्ट भेजते रहे। लोगों ने त्रासदी से जुड़े अनुभव साझा किए कार्यक्रम में हमीदिया अस्पताल के डॉ. एचएच त्रिवेदी ने कहा कि कंपनियों को ऐसे रसायन बनाने से बचना चाहिए, जिनके दूरगामी प्रभाव और उसके एंटी डोज की कोई जानकारी न हो। पूर्व पार्षद नाथूराम सोनी ने मोहल्लों से लोगों को निकालने की घटनाएं याद कीं। वहीं बबलू कुरैशी व मुईन ने मृतकों के अंतिम संस्कार का मंजर बताया। भोपाल ग्रुप फार इंफार्मेशन एंड एक्शन की रचना ढींगरा और रशीदा बी ने बताया कि गैस त्रासदी की बरसी पर पोस्टर प्रदर्शनी भी लगी है। इसे चार दिसंबर तक देखा जा सकेगा। recent visitors 79