30 नवंबर शनिवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि-प्रोफेशनल लाइफ में सफलता मिलेगी। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। व्यापार में विस्तार होगा। विद्यार्थियों को करियर में नई उपलब्धि हासिल होगी। नए कार्यों की शुरुआत के लिए अनुकूल समय है। रिश्तों में गलतफहमी हो सकती है। साथी से बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें। वृषभ राशि-अपने काम पर फोकस करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। आर्थिक मामलों में अच्छा दिन है। निवेश के नए विकल्पों पर नजर रखें। पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को बातचीत करके सुलझाएं। इससे घर में सुख-शांति बनी रहेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होगी। मिथुन राशि-कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। बॉस आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। स्टॉक मार्केट में निवेश करना फायदेमंद साबित हो सकता है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्यों पर फोकस करना चाहिए। कुछ अविवाहित जातकों का शादी-विवाह तय हो सकता है। यात्रा में देरी होगी। कुछ लोगों की लाइफ में एक्स-लवर की वापसी संभव है। कर्क राशि-घर में मेहमानों के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। ऑफिस में कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। अपने सेहत पर थोड़ा ध्यान दें। हेल्दी डाइट लें। लव लाइफ शानदार रहेगी। सिंह राशि-खर्चों की अधिकता रहेगी। इसलिए आमदनी के नए स्त्रोतों की तलाश करने की आवश्यकता पड़ सकती है। गृह-क्लेश की स्थिति बनी रहेगी। परिजनों से बातचीत करके समस्या का समाधान निकालें। क्रोध से बचें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। आज धन का लेन-देन न करें। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। कन्या राशि-प्रोफेशनल लाइफ में सराहे जाएंगे। आपके द्वारा लिए गए आर्थिक फैसले लाभकारी साबित होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। फ्रेंड्स के साथ वेकेशन के प्लान में देरी हो सकती है। रिलेशनशिप में अहंकार बीच में न आने दें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। इससे आप हेल्दी और फिट रहेंगे। तुला राशि-करियर में उन्नति के कई मौके मिलेंगे। पुराने निवेशों से धन लाभ होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े कानूनी विवाद सुलझ जाएंगे। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव के संकेत हैं। जीवनसाथी से विचार मैच नहीं खाएंगे। जिससे साथी से नोकझोंक हो सकती है। अपने हेल्थ पर फोकस करें। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। वृश्चिक राशि-आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। पारिवारि जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को अपने पढ़ाई पर ज्यादा फोकस करना होगा। प्रेमी आपसे अपनी फीलिंग्स को शेयर करेंगे। इससे आपका कनेक्शन पहले से ज्यादा स्ट्रॉन्ग होगा। धनु राशि-महंगी वस्तुओं की खरीदारी करने की इच्छा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में वाद-विवादों से मन चिंतित रहेगा। कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी। इससे आय में भी वृद्धि के योग बनेंगे। शैक्षिक कार्यों में सुधार आएगा। रोमांटिक लाइफ में किसी दिलचस्प से मुलाकात के संकेत हैं। मकर राशि-कार्यों के मनचाहे परिणाम नहीं मिलेंगे। पारिवारिक जीवन की गलतफहमियों को सुलझाने का प्रयास करें। प्रोफेशनल लाइफ में मान-सम्मान बढ़ेगा, लेकिन बढ़ते तनाव से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। रोमांटिक लाइफ में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कुंभ राशि-पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के लिए खूब मेहनत करना होगा। काम के सिलसिले में सुखद यात्रा के योग बनेंगे। पार्टनर की बातों को नजरअंदाज न करें और रिश्ते को खुशहाल बनाने का प्रयास करें। मीन राशि-आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए मौके मिलेंगे। यात्रा के योग बनेंगे। विद्यार्थियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। एलर्जी की समस्या हो सकती है। सिंगल जातकों की किसी खास से मुलाकात होगी। लव लाइफ में नए रोमांटिक मोड़ आएंगे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 74

सलकनपुर में हुआ हादसा, कार के ब्रेक फैल, 5 श्रद्धालु घायल

सीहोर सीहोर जिले के प्रसिद्ध तीर्थ मां बिजासन धाम सलकनपुर में हादसे नहीं थम पा रहे हैं। प्राइवेट अनफिट टैक्सियों की मनमानी के कारण आए दिन यहां पर हादसे हो रहे हैं। ऐसे में यहां आने वाले श्रद्धालुओं की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। ऐसा ही हादसा एक बार फिर गुरुवार रात करीब 8.30 बजे हो गया। सागर निवासी कुछ लोग नर्मदा परिक्रमा के लिए निकले हुए हैं, इसी दौरान जब वे सलकनपुर पहुंचे तो उन्होंने निजी टैक्सी की गाड़ी की और उसमें 10 लोग सवार होकर मां विजयासन धाम के दरबार में पहुंचे। दर्शन करके जब ये लोग घाटी से नीचे आ रहे थे, तभी इनकी गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए और वह बिजली के खंबे से जा टकराई। घटना पहाड़ी पर सूर्य गेट के पास की बताई जा रही है। इसमें गाड़ी में सवार 10 लोगों में से 5 लोगों को चोटें आई है। घटना की सूचना मिलते ही सलकनपुर चौकी प्रभारी भवानी सिंह सिकरवार टीम के साथ रवाना हुए एवं मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। सभी घायलों को गाड़ी से रेहटी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। यहां पर घायलों का प्राथमिक इलाज किया गया। दो लोगों के मुंह में ज्यादा चोटें थी, इसके चलते उन्हें भोपाल के लिए रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सलकनपुर चौकी प्रभारी भवानी सिंह सिकरवार ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी। लगातार हो रहे हादसे, फिर भी सबब नहीं सलकनपुर में लगातार हादसे हो रहे हैं। इसके बाद भी यहां पर मंदिर समिति एवं जिला प्रशासन द्वारा सबब नहीं लिया जा रहा है। निजी टैक्सी की गाड़ियों से यहां पर श्रद्धालुओें को उपर लाने ले जाने का कार्य किया जा रहा है। यहां पर संचालित हो रही ज्यादातर गाड़ियां कंडम स्थिति में है। इन गाड़ियों की आरटीओ द्वारा भी जांच की गई थी, लेकिन आरटीओ ने गाड़ियों पर कार्रवाई करने के बजाए उन्हें यहां पर चलाने की छूट दे दी। ऐसे में अब इन कंडम वाहनों से यहां आने वाले श्रद्धालुओं की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। यहां बता दें कि इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक यहां पर इन टैक्सी वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई लोगों की जानें जा चुकी हैं तो वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं। कांग्रेस ने उठाए सवाल सलकनपुर में हुए हादसे को लेकर कांग्रेस के युवा नेता विक्रम मस्ताल शर्मा ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि सलकनपुर हमारी सबकी आस्था का केंद्र है और यहां पर आए दिन हादसे होना ठीक नहीं है। कई बार यहां चल रही टैक्सियों को लेकर भी कहा गया है कि यहां पर टैक्सी कोटे की गाड़ियां लगाई जाए, लेकिन निजी कोटे की गाड़ियों से श्रद्धालुओं को लाने ले जाने का कार्य किया जा रहा है। कंडम वाहनों से श्रद्धालुओं की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन इनकी रोकथाम के लिए कोई उचित उपाय नहीं किए जा रहे हैं। मेरा मंदिर समिति एवं बुधनी विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक रमाकांत भार्गव से भी आग्रह है कि वे इस गंभीर मामले पर संज्ञान लें। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 70

उज्जैन जिले के महिदपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व BJP विधायक मंच से उतरते ही बीजेपी के ही कार्यकर्ताओं ने की मारपीट

उज्जैन उज्जैन जिले के महिदपुर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करने के लिए शुक्रवार को जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल महिदपुर पहुंचे थे. यहां कार्यक्रम में बीजेपी के तीन बार के पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान के साथ बीजेपी के ही कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ बदसलूकी की, बल्कि मारपीट भी की. बीजेपी के पूर्व विधायक की धुनाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. महिदपुर विधानसभा क्षेत्र के नारायणा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लोकार्पण के बाद प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया, बीजेपी जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला महिदपुर की ओर जा रहे थे, तभी बोरिंग दूध प्लांट के बाहर बीजेपी नेता प्रताप सिंह आर्य ने प्रभारी मंत्री और सांसद का एक स्वागत समारोह आयोजित किया था. इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान को निमंत्रण नहीं दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद भी वह मंच पर पहुंचे और यहां स्वागत समारोह में भागीदारी करने लगे. जब प्रभारी मंत्री खुद मंच से उतर गए स्वागत समारोह के बाद बहादुर सिंह चौहान जैसे ही मंच से नीचे उतरे तो कार्यकर्ताओं ने उनकी जमकर धुनाई कर दी. घटना के बाद बहादुर सिंह चौहान और प्रताप सिंह आर्य के समर्थक आमने-सामने भी हुए, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग किया. घटना के दौरान यह देखने को मिला कि प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल को खुद यह विवाद शांत करने के लिए मंच से नीचे उतरना पड़ा. साथ ही सांसद अनिल फिरोजिया ने भी माइक लेकर कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने की हिदायत दी. बताया जा रहा है कि पूरे मामले में महिदपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. एक-दूसरे के धुर विरोधी हैं प्रताप सिंह आर्य और बहादुर सिंह चौहान याद रहे कि पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान और जिला पंचायत सदस्य प्रताप सिंह आर्य एक-दूसरे के धुर विरोधी हैं. वर्तमान में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भी दोनों ही एक-दूसरे के सामने चुनाव लड़े थे. आज भी इस विवाद का मुख्य कारण बहादुर सिंह चौहान का प्रताप सिंह आर्य के मंच पर चढ़ना ही था. बताया जाता है कि बहादुर सिंह चौहान के मंच पर चढ़ने के साथ ही कुछ लोग उनका विरोध करने लगे थे. इन्हीं लोगों ने बहादुर सिंह चौहान के मंच से नीचे उतरते ही उन पर हमला कर दिया. बहादुर सिंह चौहान के साथ आए लोग उन्हें बचा पाते, इसके पहले ही कुछ लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की कर मारपीट की.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 143

अमेरिकी सरकार ने अडानी मामले में हमें पहले नहीं बताया, भारत सरकार ने झाड़ा पल्ला

नई दिल्ली अडानी समूह और अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा लगाए गए हालिया आरोपों पर भारत सरकार ने शुक्रवार को प्रतिक्रिया दी। विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसे "निजी व्यक्तियों और संस्थाओं से जुड़ा कानूनी मामला" करार दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सरकार ने इस मामले में भारत को पहले से कोई जानकारी नहीं दी थी, और न ही किसी समन या गिरफ्तारी वारंट को लेकर अनुरोध किया गया है। इसके अलावा, मंत्रालय ने साफ किया कि भारत सरकार इस मामले में किसी भी तरह से कानूनी पक्ष का हिस्सा नहीं है। साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान रणधीर जायसवाल ने कहा, "ऐसे मामलों में स्थापित प्रक्रियाओं और कानूनी तरीकों का पालन किया जाता है। हमें इस विषय पर पहले से कोई सूचना नहीं दी गई थी।" उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में भारत और अमेरिका के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है। साथ ही जायसवाल ने बताया कि अभी तक भारत सरकार को इस संबंध में कोई समन या गिरफ्तारी वारंट तामील करने का अनुरोध प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, "ऐसे अनुरोध परस्पर कानूनी सहायता (Mutual Legal Assistance) का हिस्सा होते हैं और इसे मामलों की मेरिट पर जांचा जाता है।" अमेरिकी आरोप और अभियोग अमेरिकी न्याय विभाग ने हाल ही में एक अभियोग में अडानी समूह के गौतम अडानी, सागर अडानी और वनीत एस जैन पर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों के अनुसार, उन्होंने भारतीय अधिकारियों को 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर की रिश्वत देकर सौर ऊर्जा परियोजनाओं के ठेके हासिल किए। साथ ही, निवेशकों से धन जुटाने के दौरान इन रिश्वतों के बारे में झूठ बोला। भारतीय सरकार का रुख विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि यह मामला पूरी तरह से अमेरिकी न्याय विभाग और निजी व्यक्तियों व संस्थाओं से जुड़ा है। उन्होंने कहा, "भारत सरकार इस मामले में किसी भी कानूनी पक्ष का हिस्सा नहीं है। हम इसे अमेरिकी न्याय विभाग और निजी व्यक्तियों और संस्थाओं के बीच का मामला मानते हैं।" विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अमेरिका की ओर से भारत को कानूनी सहायता का अनुरोध प्राप्त होता है, तो भारत इसे अपने मौजूदा कानूनों और प्रक्रियाओं के तहत जांच करेगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 71

पेंच टाइगर रिजर्व में बाघ ने युवक पर किया हमला, शव का कुछ हिस्सा खा लिया, सिर धड़ से कर दिया अलग

सिवनी पेंच टाइगर रिजर्व के जंगल में बाघ ने युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बावनथड़ी वनग्राम में बाघ ने युवक पर हमले के बाद शव का कुछ हिस्सा खा लिया है। घटनास्थल से 20 वर्षीय कृष्ण कुमार भलावी का शव बरामद कर पोस्ट मार्टम के बाद वन अधिकारियों ने स्वजनों को सौंप दिया है। मवेशियों को लेकर गया था जंगल पेंच टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश सिंह ने बताया कि मृतक कृष्ण कुमार भलावी शुक्रवार सुबह जंगल में मवेशियों को चराने लेकर गया था। दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे जंगल गए मवेशी वापस घर लौटकर आ गए, जबकि मवेशियों के साथ युवक नहीं लौटा। ऐसे में युवक को लेकर परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई। शव को नोच रहा था बाघ इसकी जानकारी देकर परिवार के लोग स्थानीय बीटगार्ड को साथ लेकर युवक को खोजने जंगल पहुंचे। युवक को खोजते हुए लगभग दो किलोमीटर अंदर जंगल में पहुंचे लोगों को खून के निशान दिखाई दिए। कुछ दूरी पर बाघ की मौजूदगी होने पर ग्रामीणों ने शोरगुल किया। काफी प्रयास के बाद युवक को मारने वाला बाघ दूर जंगल में चला गया।   क्षत-विक्षत हालत में मिला शव जानकारी के अनुसार मौके पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। हमलावर बाघ ने युवक के धड़ से सिर अलग कर दिया सिर और पैर का कुछ हिस्सा खा लिया था। बाघ के हमले में युवक की मौत से परिवार व क्षेत्रवासियों में शोक और डर का माहौल है। मौके पर पहुंचे पेंच टाइगर रिजर्व के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मृतक के परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है। गौरतलब है कि जिस स्थान पर बाघ ने युवक का शिकार किया है वह पेंच-कान्हा वन्यजीव कॉरीडोर में आता है। यहां पर वन्यप्राणियों की मौजूदगी और आवाजाही बनी रहती है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 72

सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल के सेमीफाइनल में पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन बनाई जगह, किया दमदार प्रदर्शन

नई दिल्ली भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला और पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। शीर्ष वरीयता प्राप्त दो बार की चैम्पियन सिंधू ने चीन की दाइ वांग को 48 मिनट तक चले महिला एकल क्वार्टर फाइनल में 21-15, 21-17 से हराया। वहीं 2021 विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता लक्ष्य ने पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में मेराबा लुवांग मेस्नाम को 21-8, 21-19 से शिकस्त दी। सिंधू ने जीत के बाद कहा, ''आज का मैच अहम था। वह भले ही निचली रैंकिंग वाली खिलाड़ी है लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैने अपनी गलतियां सुधार ली है और उन्हें नहीं दोहराऊंगी। मैने शुरू से आक्रामक खेल दिखाया।'' सिंधू विश्व रैंकिंग में 18वें और वांग 118वें स्थान पर है। अब उनका सामना भारत की ही उन्नति हुड्डा से होगा जबकि लक्ष्य जापान के शोगो ओगावा से खेलेंगे। लक्ष्य ने कहा ,‘‘ यह अच्छा मैच था। मैं प्रदर्शन से खुश हूं। दूसरा गेम कठिन था लेकिन यह अच्छी बात है कि मैं जीत सका।'' ओडिशा ओपन 2022 विजेता हुड्डा ने अमेरिका की इशिका जायसवाल को 21-16, 21-9 से हराया। महिला युगल में दूसरी वरीयता प्राप्त त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने छठी वरीयता प्राप्त गो पेइ की और तियो मेइ शिंग को 21-8, 21-15 से शिकस्त दी। मिश्रित युगल में पांचवीं वरीयता प्राप्त ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो ने मलेशिया के लू बिंग कुन और हो लो इ को 21-16, 21-13 से हराया। आठवीं वरीयता प्राप्त आयुष शेट्टी पुरूष एकल में ओगावा से 7-21, 14-21 से हारकर बाहर हो गए। महिला एकल में तसनीम मीर और श्रियांशी वी भी हारकर बाहर हो गई । Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 63

दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस की रणनीति, हम 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और जीत के बाद ही हमारे नेता का चुनाव होगा

नई दिल्ली हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब दिल्ली में चुनावी मैदान सजने लगा है. यहां सियासी बिसात बिछने लगी है और इसी के साथ दिल्ली की सत्ता किसके हाथ होगी इस पर भी चर्चाओं के बाजार गर्म होने लगे हैं. इसी बीच दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे और गठबंधन को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा चुनाव के बाद ही अपने सीएम चेहरे का ऐलान करती है और इस बार भी यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी. दिल्ली के रण में अकेले उतरेगी कांग्रेस देवेंद्र यादव ने स्पष्ट किया, "हम कभी पहले से कुछ घोषित नहीं करते. हम 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और जीत के बाद ही हमारे नेता का चुनाव होगा. यही प्रक्रिया दिल्ली में भी अपनाई जाएगी." उन्होंने कहा कि इस समय कांग्रेस का किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं है. उन्होंने दोहराया कि "हमारा किसी से गठबंधन नहीं है, हम अकेले ही चुनाव लड़ेंगे." दिल्ली में कांग्रेस का चुनावी रुख देवेंद्र यादव ने दिल्ली में कांग्रेस की रणनीति और चुनावी तैयारी पर भी चर्चा की. उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को जीत के लिए पूरी मेहनत करने की बात कही और भरोसा जताया कि कांग्रेस दिल्ली के लोगों के समर्थन से अच्छी जीत हासिल करेगी. यह बयान ऐसे समय में आया है जब दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और विपक्षी दलों के बीच संभावित गठबंधनों की चर्चा हो रही है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 67