Wednesday, July 8, 2026 9:47 am

02 दिसम्बर सोमवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि-आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव आएंगे। धन का प्रबंधन होशियारी से करें। कानूनी विवादों से बचें। यात्रा के योग बनेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म के कार्यों से मन को शांति मिलेगी। वृषभ राशि-कार्यस्थल पर तरक्की के कई मौके मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। अपनों का साथ मिलेगा। करियर में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। व्यापार में विस्तार होगा। रिलेशनशिप में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। मिथुन राशि-आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप घर मरम्मत कराने के लिए पैसे खर्च कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए और समय बर्बाद करने से बचना चाहिए। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। फिजिकली फिट रहने के लिए थोड़ा अधिक प्रयास करें। लव लाइफ बढ़िया रहेगी। कर्क राशि-आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए विवाद से बचें। आपको रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए ज्यादा प्रयास करना चाहिए। प्रोफेशनल लाइफ में चुनौतियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। सिंह राशि-निवेश से जुड़े डिसीजन होशियारी से लें। आपको विरासत में पैतृक संपत्ति मिल सकती है। कुछ जातक अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर मन में चिंताएं बढ़ेंगी। प्रॉपर्टी में निवेश करना उचित रहेगा। कन्या राशि-आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के नए मौकों की तलाश करें। जीवन में नए बदलावों के संकेत हैं। प्रोफेशनल लाइफ में अपार सफलता मिलेगी। आपके सभी सपने साकार होंगे। पारिवारिक जीवन में तनाव की स्थिति बनी रहेगी। रिश्तों में खटास आ सकता है। तुला राशि-आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। जीवन में नए सरप्राइज मिलेंगे। बच्चों के बढ़ते डिमांड से काफी चैलेंजिंग दिन रहेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात करें। इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। करियर में सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। वृश्चिक राशि-आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की सलाह मांगे। शांत रहें और चुनौतियों को डिप्लोमेटिक तरीके से सुलझाने की कोशिश करें। परिजनों के साथ सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। बच्चों की उपलब्धियों से पेरेंट्स गर्व महसूस करेंगे। धनु राशि-नई प्रॉपर्टी खरीदने या विरासत में संपत्ति मिलने की संभावनाएं हैं। व्यापार में तरक्की करेंगे। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हेल्दी डाइट लें। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे। मकर राशि-रियल एस्टेट में निवेश करना लाभकारी साबित होगा, लेकिन बिना सोचे-समझे निवेश न करें। बिजनेसमेन को व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए मौके मिलेंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। क्रोध से बचें। पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को शांत दिमाग से सुलझाएं। कुंभ राशि-परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लाइफस्टाइल में बदलाव लाकर स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। मौसम में परिवर्तन के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। लव लाइफ में रोमांटिक मोड़ आएंगे। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। मीन राशि-अपने करियर गोल्स को लेकर महत्वकांक्षी नजर आएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विदेश याात्रा के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों को सुलझाने की आवश्यकता होगी। प्रोफेशनल लाइफ में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। recent visitors 75

एसएसपी ने अपराध समीक्षा बैठक में गुणवत्तापूर्ण अपराध विवेचना कर पेंडिंग अपराध और शिकायत कम करने के निर्देश

रायपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह द्वारा सिविल लाईन स्थित सी-4 भवन के सभाकक्ष में रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक लिया। अपराध समीक्षा बैठक में वर्षांत तक गुणवत्तापूर्ण अपराध विवेचना कर पेंडिंग अपराध और शिकायत कम करने के निर्देश उन्होंने दिए साथ ही पूरे जिले के फरार आरोपियों की सेंट्रलाइज्ड सूची भी मांगी गई ताकि टीमें भेज कर बड़े पैमाने पर गिरफ्तारी कर अपराध कम किया जा सकें। गंभीर मामलों की विवेचना स्वयं थाना प्रभारियों को करने, साईबर संबंधी मामलों में हर संभव कार्यवाही कर पीड़ित को त्वरित राहत देने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने जोर दिया कि शिकायत सुन निराकरण तत्काल निराकरण किया जाए ताकि उन्हें वरिष्ठ कार्यालय न आना पड़े। धर्मांतरण और मवेशी तस्करी मामलों में तत्परता और कठोरता से कार्यवाही किया जाए। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा छोटी-छोटी घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए अपराधों की रोकथाम एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने कानून व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए लापरवाही न बरतते हुए उस पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये जिससे कोई भी छोटी घटना बड़ा रूप न ले सके। क्राइम ब्रांच द्वारा बनाए गए एनडीपीएस के आदतन आरोपियों, चाकूबाजों, वाहन चोरों आदि की सूची प्रभारियों को शेयर करते हुए उन पर कार्यवाही करने कहा। इसके साथ ही विजिबल पुलिसिंग पर जोर देने, असामाजिक तत्वों, निगरानी गुण्डा, अन्य बदमाशों एवं पुराने अपराधियों की गतिविधियों पर निगाह रख कर समय – समय पर विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करने कहा। इसके साथ ही नशे के पदार्थो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने तथा किसी भी सूरत में किसी प्रकार का कोई भी नशे का सामान नहीं बिकने के सख्त निर्देश देने के साथ ही नशे के सामग्रियों को पकड?े के दौरान उसके अंतिम सप्लाई चैन व आरोपियों की तस्दीक करने कहा गया। recent visitors 86

बस्तर में बीते 20 वर्षों में एचआईवी एड्स 5 से बढ़कर 2700 तक पहुंचा

जगदलपुर बस्तर में एचआईवी एड्स तेजी से पांव पसार रहा है, जागरूकता की कमी के कारण बीते 20 वर्ष में एचआईवी पीड़ित मरीजों की संख्या 5 से बढक? 2700 तक पहुंच चुकी है। जानकारों की मानें तो मरीजों की तादाद और अधिक हो सकता है। विभागीय अधिकारियों का मानना है, कि पहचान छिपाने की वजह से पीड़ित मरीजों का वास्तविक आंकड़ा बता पाना संभव नहीं है। तेजी से बढ़ रही इस बीमारी ने स्वास्थ्य विभाग के लिए एक चुनौती बन गया है बस्तर संभाग में 8 फरवरी 2003 के बाद से इस बीमारी की जांच और पहचान का काम शुरू हुआ था, जो तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शिक्षा का अभाव और जागरूकता की कमी इस बीमारी के विस्तार का सबसे बड़ा कारण है। बस्तर में एचआईवी एड्स पर काम कर रही संस्था के परियोजना समन्वयक गजेन्द्र सेठिया की मानें तो बस्तर के ग्रामीणों का रोजगार के लिए सीमावर्ती राज्यों में पलायन करते हैं। इनमें अधिकांश एचआईवी के सबसे बड़े वाहक हैं। इनके जरिए असुरक्षित यौन संपर्क से एचआईवी वायरस एक-दूसरे में फैल रहा है। इकसे बाद दो प्रतिशत ब्लड ट्रांसफ्यूजन व गर्भस्थ शिशुओं का इस रोग से पीड़ित होना है। एकीकृत परामर्श एवं परीक्षण केंद्र के काउंसलर मुकुंद दीवान ने बताया कि वर्ष 2024 में अब तक आईसीटीसी, मोबाइल वेन से तथा गर्भवती महिलाओं की लगभग 15 हजार लोगों की जांच की गई। इनमें 57 लोगों को एचआईवी पॉजीटिव पाया गया है। recent visitors 59

देवास में ढाबा संचालक जांच करने का विरोध कर रहा था, ASI पर सरिया से किया हमला, हुए घायल

देवास ढाबे पर अवैध गतिविधियों की जांच करने पहुंचे एएसआई पर ढाबा संचालक व उसके साथियों ने हमला कर दिया। ढाबा संचालक जांच करने का विरोध कर रहा था। मामले में ढाबा संचालक सहित तीन आरोपितों पर शासकीय कार्य में बाधा व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। ढाबे की जांच करने पहुंचे थे एएसआई पुलिस के अनुसार एएसआई जज सिंह अरोरा शासकीय कार्य से देवास गए थे। वापसी में थाने आते समय मोबाइल फोन पर सूचना मिली कि वरिष्ठ अधिकारी का आदेश हैं कि शराब दुकान एवं उसके आसपास चल रहे अवैध अहातों की जांच की जाए। इसके बाद अरोरा अपने वाहन चालक अंकित सोलंकी के साथ बायपास के पास शराब दुकान के सामने स्थित ढाबा पहुंचे। यहां ढाबा संचालक सुरेश बरगुंडा, उसके साथी सचिन बरगुंडा व राज बगानिया ने एएसआई से गालीगलौज करते हुए कहा कि "तू हमारे ढाबे में कैसे चेक करने आ गया।"   सरिया से हमला इसी दौरान ढाबे के अंदर से सुरेश सरिया निकालकर मारपीट करते हुए बोला, "पुलिस वाले बहुत परेशान कर रहे हैं, आज सरदार को बता दो फिर कोई पुलिस वाला इधर नहीं आयेगा" तीनों नेहमला कर दिया। सचिन ने एएसआई की पगडी खींचकर जमीन पर गिरा दी व उन्हें जमीन पर पटक दिया। कांच की बरनी भी मारी सचिन ने दुकान में रखी कांच की बरनी उठाकर एएसआई के ऊपर मारी जिससे वो बच गए। लात, घूंसों व लोहे के सरिये से मारपीट की गई। चालक सोलंकी बीचबचाव करने आया तो उसे भी आरोपित मारने दौड़े। हमले में एएसआई के दोनों पैर, पीठ में व चेहरे पर चोट आई है, जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। recent visitors 76

राज्यपाल बोले – सिकल सेल एनिमिया और ब्रेस्ट कैंसर के लिए जन जागरूकता अभियान चलाएं

रायपुर राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एम. के. राउत एवं अन्य पदाधिकारियों ने मुलाकात कर उन्हें विगत माह दुर्ग में आयोजित जूनियर रेडक्रॉस जम्बूरी का एलबम भेंट किया। आज एड्स दिवस के अवसर पर राज्यपाल को रेडक्रॉस की टीम द्वारा बैज लगाकर सम्मानित भी किया गया। रेडक्रॉस सोसायटी शाखा दुर्ग की अध्यक्ष एवं कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने राज्यपाल को जम्बूरी में आयोजित विविध गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी। राज्यपाल श्री डेका ने छत्तीसगढ़ में सिकल सेल एनिमिया और ब्रेस्ट कैंसर बीमारी की पहचान और उसके उपचार के लिए किये जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली। इन बीमारियों के संबंध में जनजागरूकता लाने के लिए रेडक्रॉस को अभियान चलाने के  निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि किसी एक जिले का चिन्हांकन कर वहां सिकल सेल एनिमिया से ग्रस्त रोगियों का सर्वे किया जाये। इसी तरह ब्रेस्ट कैंसर के रोगियों की पहचान के लिए किसी एक जिले का चिन्हांकन कर वहां सर्वे किया जाये, जिससे समय पर लोगों को चिकित्सा सुविधा मिले और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो सके। इसी अवसर पर रेडक्रॉस के पदाधिकारी, जूनियर रेडक्रॉस काउंसलर एवं जूनियर रेडक्रॉस के सदस्य उपस्थित थे। recent visitors 74

आप विधायक नरेश बाल्यान को कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया, बीजेपी नेता ने लगाए थे गंभीर आरोप

नई दिल्ली उत्तम नगर से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक नरेश बाल्यान को कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। पुलिस ने उन्हें रविवार को राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था। उन पर जबरन वसूली करने का आरोप लगाया है। इससे पहले, नरेश बाल्यान को रविवार को राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रंगदारी के एक मामले में नरेश बाल्यान को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनसे शनिवार को आरके पुरम के दफ्तर में लंबी पूछताछ की थी। दरअसल, गैंगस्टर कपिल सांगवान के साथ बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई हुई। बीजेपी नेता ने लगाए थे गंभीर आरोप बता दें, बीजेपी नेता वीरेंद्र सचदेवा और गौरव भाटिया ने नरेश बाल्यान पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि इनके सबसे बड़े समर्थक गैंगस्टर हैं। नरेश बाल्यान वसूली एमएलए हैं। गैंगस्टर के साथ बातचीत कर रहे हैं। भाजपा ने आरोप लगाते हुए आगे कहा कि एमएलए ने कहा कि फलाना बिल्डर से पैसे वसूल लें। इस तरह ये पूरी दिल्ली में गैंगस्टर्स रैकेट चला रहे हैं। recent visitors 63

अजमेर दरगाह मामले में नजीब जंग समेत पूर्व नौकरशाहों ने PM मोदी को लिखा पत्र, पीएम मोदी से हस्तक्षेप की मांग की

नई दिल्ली राजस्थान में एक स्थानीय अदालत की ओर से अजमेर शरीफ दरगाह के सर्वे का आदेश देने के कुछ दिनों बाद पूर्व नौकरशाहों और राजनयिकों के एक समूह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. पत्र में पीएम मोदी से उन सभी ‘अवैध और हानिकारक’ गतिविधियों को रोकने लगाने के लिए हस्तक्षेप की मांग की गई है, जो भारत की सभ्यतागत विरासत पर ‘वैचारिक हमला’ हैं और एक समावेशी देश के विचार को विकृत करती हैं. पूर्व नौकरशाहों और राजनयिकों के ग्रुप ने दावा किया कि सिर्फ प्रधानमंत्री ‘सभी अवैध, हानिकारक गतिविधियों’ को रोक सकते हैं. उन्होंने पीएम मोदी को याद दिलाया कि उन्होंने खुद 12वीं शताब्दी के संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के वार्षिक उर्स के अवसर पर शांति और सद्भाव के उनके संदेश को सम्मान देते हुए ‘चादर’ भेजी थी. समूह में दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग, ब्रिटेन में भारत के पूर्व उच्चायुक्त शिव मुखर्जी, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी, सेना के पूर्व उप-प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल जमीरुद्दीन शाह और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व डिप्टी गवर्नर रवि वीरा गुप्ता शामिल हैं. उन्होंने 29 नवंबर को प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में कहा कि कुछ अज्ञात समूह हिंदू हितों का प्रतिनिधित्व करने का दावा कर रहे हैं और यह साबित करने के लिए मध्ययुगीन मस्जिदों तथा दरगाहों के पुरातात्विक सर्वेक्षण की मांग कर रहे हैं कि इन स्थलों पर पहले मंदिर हुआ करते थे. समूह ने कहा कि पूजा स्थल अधिनियम के स्पष्ट प्रावधानों के बावजूद अदालतें भी ऐसी मांगों पर अनुचित तत्परता और जल्दबाजी के साथ प्रतिक्रिया देती नजर आती हैं. समूह ने कहा, ‘उदाहरण के लिए, एक स्थानीय अदालत का सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की 12वीं सदी की दरगाह के सर्वेक्षण का आदेश देना अकल्पनीय लगता है, जो एशिया में न केवल मुसलमानों के लिए, बल्कि उन सभी भारतीयों के लिए सबसे पवित्र सूफी स्थलों में से एक है, जिन्हें हमारी समन्वयवादी और बहुलवादी परंपराओं पर गर्व है.’ उसने कहा, ‘यह विचार ही हास्यास्पद है कि एक भिक्षुक संत, एक फकीर, जो भारतीय उपमहाद्वीप के अद्वितीय सूफी-भक्ति आंदोलन का एक अभिन्न अंग था और करुणा, सहिष्णुता और सद्भाव का प्रतीक था, अपने अधिकार का दावा करने के लिए किसी भी मंदिर को नष्ट कर सकता था.’ हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता द्वारा यह दावा करने के बाद कि दरगाह मूल रूप से एक शिव मंदिर थी, अजमेर की एक सिविल अदालत ने 27 नवंबर को अजमेर दरगाह समिति, केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को नोटिस जारी किया था. recent visitors 68