गांव में दो दिन से दहशत, राजस्थान-केकड़ी में पागल कुत्ते ने 12 लोगों को काटा

केकड़ी. केकड़ी जिले के सांपला गांव में इन दिनों एक कुत्ते ने आतंक मचाया हुआ है। कुत्ते ने दो दिनों में 12 से भी ज्यादा जनों को काटकर जख्मी कर दिया है। यह कुत्ता पागल बताया जा रहा है, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई है। जानकारी के अनुसार यह कुत्ता किसी पर भी झपट पड़ता है और हाथ, पैर या पिंडलियों पर काट लेता है। अब तक 12 जने इस कुत्ते का शिकार बन कर जख्मी हो चुके हैं। कई लोगों के तो कुत्ते के काटने से गहरे घाव हो गए हैं। गांव वालों का कहना है कि उन्हें घावों की चिंता नहीं है, वे तो देर सवेर भर जाएंगे, मगर कुत्ते के पागल होने की आशंका से वे भयभीत हैं। उन्हें कुत्ते का शिकार हुए लोगों को रेबीज या हाइड्रोफोबिया से ग्रस्त हो जाने का डर सता रहा है। हालांकि सांपला के राजकीय अस्पताल में कुत्ते के काटने का शिकार हुए लोगों का इससे संबंधित उपचार शुरू कर दिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों ने परामर्श के बाद घायलों को निर्धारित चक्र के अंतर्गत एंटी रेबीज इंजेक्शन की डोज देना शुरू कर दिया है। बताया गया कि गांव के चंद्रप्रकाश शर्मा, कृष्ण गोपाल सोनी, आरुषि, प्रिया, कमरुद्दीन, जगनारायण सिंह राठौड़, मगनाराम बलाई, कृष्ण गोपाल सहित अन्य को पागल कुत्ते ने काट कर जख्मी कर दिया। उन्हें राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। अस्पताल के डॉ राधेश्याम चौधरी और डॉ जितेंद्र जाट ने इन सभी को कुत्ते के काटने के इंजेक्शन लगाकर सावधानी बरतने की सलाह दी है।चिकित्सकों का कहना है कि कुत्ते के काटने पर यह मान कर इलाज शुरू कर देना चाहिए कि वह कुत्ता रेबीज से संक्रमित है। समय पर एंटी रेबीज डोज शुरू हो जाने पर इस विषाणु से संक्रमण का खतरा टल सकता है। फिलहाल सांपला में पागल कुत्ते के काटने से लोगों में दहशत का माहौल है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 90

सुरक्षा बलों ने चलाया अभियान, छत्तीसगढ़-बीजापुर से सटे तेलंगाना के मुलुगु जिले में सात नक्सली मारे गए

बीजापुर। बीजापुर जिले से सटे तेलंगाना के मुलुगु जिले में तेलगांना के ग्रेहाउंड्स और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ जारी है. खबर है कि सुरक्षाबलों ने सात नक्सलियों को ढेर कर दिया है. हालांकि, पुलिस ने अभी तक घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. जानकारी के अनुसार, तेलंगाना ग्रेहाउंड्स और माओवादी विरोधी दस्ते ने एक संयुक्त अभियान चलाया. तेलंगाना ग्रेहाउंड्स और माओवादी विरोधी दस्ते ने एक संयुक्त अभियान में मुलुगु जिले के इथुरुनगरम में चालपाका के पास वन क्षेत्र में नक्सलियों से उनकी भिड़ंत हुई है. इसमें सात माओवादी मारे गए हैं. बताया जा रहा है कि मरने वालों में माओवादियों के प्रमुख नेता भी शामिल हैं. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 24

उपचार के दौरान महिला की मौत, राजस्थान-पाली में जंगली भालू का महिला पर हमला

पाली. पाली जिले के सिरियारी के निकट जूनी फुलाद निवासी संतोष (35) पत्नी रामसिंह रावत रविवार सुबह पर्वत सिंह की धुनी के निकट जंगल में बकरियों के लिए पेड़ की टहनियां लेने गई थी। टहनियां तोड़ते वक्त अचानक इस महिला पर जंगली भालू ने हमला कर दिया। भालू के अचानक हुए इस हमले से महिला घबरा गई।महिला घबरा गई और जब वह चिल्लाई तो उसकी आवाज सुनकर पास के खेत में काम कर रहे स्थानीय निवासी  महिला की मदद के लिए पहुंचे, लेकिन तब तक भालू वहां से भाग चुका था। उपचार के दौरान हुई मौत हमले के दौरान जंगली भालू ने महिला का चेहरा बुरी तरह नोच लिया, जिसके चलते उसे  गंभीर स्थिति में पाली के बांगड़ अस्पताल लाया गया।  बांगड़ अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। बेटे की बची जान महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के खेत में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना के वक्त मृतका का 8 वर्षीय पुत्र भी कुछ ही दूरी पर मौजूद था जो भालू की आवाज सुनकर वहां से भाग गया जिससे उसकी जान बच गई। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 88

पाकिस्तान मीडिया बोला- भविष्य के टूर्नामेंटों में पीसीबी, बीसीसीआई हाइब्रिड मॉडल पर सहमत

लाहौर. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भविष्य में आईसीसी टूर्नामेंटों के हाइब्रिड मॉडल पर खेलने के लिए सहमत हो गए हैं और इसी के साथ अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन का रास्ता साफ हो गया है। पाकिस्तान की मीडिया ने रविवार को जारी रिपोर्टों में यह जानकारी दी गई है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि एक दिन पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की अगले वर्ष 19 फरवरी से नौ मार्च तक होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर बुलाई गई बैठक में हाइब्रिड मॉडल पर आम सहमति बनी। पाकिस्तान के प्रमुख समाचार पत्र डॉन की रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इस बात पर जोर दिया है कि वह अगले तीन वर्षों में सीमा के दूसरी ओर आयोजित होने वाले टूर्नामेंटों में भी अपनी टीम के लिए इसी हाइब्रिड मॉडल को लागू करना चाहेगा। पीसीबी ने इस तरह के मॉडल पर सहमति जताई है, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने यह भी संकेत दिया है कि भविष्य में उससे किसी भी तरह के ‘एहसान’ की उम्मीद न करे। रिपोर्ट में कहा है कि पीसीबी आईसीसी को इस बात की पक्की गारंटी चाहता है कि भविष्य में भी इस हाइब्रिड मॉडल को अक्षरशः लागू किया जाएगा और कोई भी पाकिस्तानी टीम आईसीसी स्पर्धा के किसी भी मैच को खेलने के लिए भारत नहीं जाएगी और इसी तर्ज पर भारतीय टीम भी पाकिस्तान नहीं आएगी” पीसीबी के एक सूत्र ने डॉन को बताया कि आईसीसी ने दोनों क्रिकेट बोर्ड से आपसी समझ के आधार पर फैसला करने को कहा है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 43

नींबू पानी पर सात दिन चलेंगे पैदल, राजस्थान-केकड़ी से सांवलियाजी की अनूठी जनजागृति पदयात्रा शुरू

केकड़ी. इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर साइंटिफिक स्पिरिचुअलिज्म मेरठ के तप सेवा सुमिरन परिवार एवं केकड़ी के बढ़ते कदम संस्थान की ओर से आयोजित केकड़ी से चित्तौड़गढ़ जिले के मण्डफिया स्थित सुप्रसिद्ध धर्मस्थल सांवलियाजी मंदिर की जनजागृति उपवास पदयात्रा आज रविवार को केकड़ी से रवाना हुई। पदयात्रा में 8 प्रांतों के 116 पदयात्री शामिल हुए हैं। संकल्प व इच्छाशक्ति से जुड़े इस अनूठे आयोजन की सबसे खास बात यह है कि इन पदयात्रियों में अधिकांश 70 साल व इससे अधिक उम्र के बुजुर्ग व कई महिलाएं भी शामिल है। केकड़ी में सुबह 6 बजे सभी पदयात्री महेश वाटिका से घण्टाघर स्थित निर्मलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। जहां दर्शन व पूजा अर्चना के बाद सांवलिया सेठ के जयकारों के साथ नाचते-गाते यह पदयात्रा विधिवत प्रारंभ हुई। इस पदयात्रा की सबसे अचरज की बात यह है कि इसमें पदयात्री बिना कुछ खाए सात दिन में 225 किमी की दूरी तय करेंगे। इस दौरान वे सुबह शाम केवल नींबू पानी व शहद का सेवन करेंगें। यह पदयात्रा मेरठ के डॉ गोपाल शास्त्री के निर्देशन व केकड़ी के सुविख्यात अंतर्राष्ट्रीय हास्य कवि बुद्धिप्रकाश दाधीच के संयोजन में निकाली जा रही है। इससे पूर्व डॉ गोपाल शास्त्री ने शनिवार को रात्रि महेश वाटिका में पदयात्रियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उपवास की पद्धति वैज्ञानिक तरीके से कई जटिल व असाध्य रोगों को ठीक करने में पूर्णतया कारगर है। पदयात्रा संयोजक कवि बुद्धिप्रकाश दाधीच ने बताया कि यह पदयात्रा केकड़ी से कादेड़ा, बीड के बालाजी, शाहपुरा, मिन्डोलिया, महुआ कलां, भीलवाड़ा, क्यारा के बालाजी पुर, नौगांवा, राशमी, कपासन शनि महाराज मंदिर होती हुई 7 दिसंबर को चित्तौड़गढ़ जिले में मण्डफिया स्थित धर्मस्थल सांवलियाजी मंदिर पहुंचकर पूर्ण होगी। पदयात्रा में राजस्थान के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश सहित आठ प्रांतों के साधक शामिल हैं। उन्होनें बताया कि ये पदयात्री प्रतिदिन लगभग 30-32 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। पदयात्रा के समापन पर सांवलियाजी मंदिर में भगवान सांवलिया सेठ बांके बिहारी के दर्शन के बाद साधक अपने व्रत-उपवास का पारणा करेंगे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 60

दिल्ली में आप पार्टी किसी से गठबंधन नहीं करेगी और अकेले चुनाव लड़ेगी, गठबंंधन की बात से केजरीवाल का साफ इनकार

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के साथ गठबंधन से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी किसी से गठबंधन नहीं करेगी और अकेले चुनाव लड़ेगी। इससे पहले कांग्रेस ने भी राजधानी में गठबंधन की बात से साफ इनकार कर दिया था। हालांकि अरविंद केजरीवाल ने इस पर कुछ नहीं कहा था। लेकिन आज उन्होंने भी गठबंधन की किसी भी संभावना को खारिज कर दिया है। दरअसल अरविंद केजरीवाल ने उन पर कल हुए हमले को लेकर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसी दौरान उनसे दिल्ली चुनाव के लिए गठबंधन को लेकर सवाल किया गया। इसका जबाव देते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोई गठबंधन नहीं होगा। अरविंद केजरीवाल का बयान ऐसे समय में सामने आया है जब अगले साल की शुरुआत में ही दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। फिलहाल आम आदमी पार्टी का 70 में से 62 सीटों पर कब्जा है। लोकसभा चुनाव में साथ लड़ा था चुनाव इसी साल हुए लोकसभा चुनावों में बीजेपी के खिलाफ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। लेकिन इसके बावजूद सात लोकसभा सीटों में से एक पर भी जीत हासिल करने में कामयाब नहीं हो पाए थे। इतना ही नहीं, कांग्रेस ने तो यहां तक कह दिया था कि चुनावों में हार आम आदमी पार्टी की वजह से हुई है। उधर हरियाणा विधानसभा चुनावों के बाद भी ऐसी चर्चा थी कि कांग्रेस-आप में कोई गठबंधन नहीं होगा। हरियाणा में दोनों पार्टियों के बीच सीटों के लिए हुए झगड़े के चलते गठबंधन नहीं हो सका था। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 67

उप निरीक्षक और निजी सहयोगी की करतूत, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में चेक पोस्ट पर ट्रक ड्राइवरों से अवैध वसूली

बलरामपुर. बलरामपुर जिले के धनवार चेक पोस्ट ‘उपज जांच नाका’ पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है. उप निरीक्षक और उसके निजी सहयोगी पर चावल से भरी गाड़ियों को पार करने के लिए ट्रक ड्राइवरों से वसूली कर रहे हैं. मामले की जानकारी मिलने के बाद मीडिया की दखल पर मंडी उपनिरीक्षक ने 2600 रुपए वापस कर दिए. लेकिन वसूली के इस कारनामे ने मंडी पदाधिकारियों की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जानकारी के मुताबिक, धनवार अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित कृषि उपज जांच नाके पर शंकर दयाल पैकरा उप निरीक्षक और उनके निजी सहयोगी सलीम लकड़ा ने चावल ले जा रहे ट्रकों से 3250 रुपए पहले तो ले लिया. इसके बाद विवाद होने पर मीडिया के दखल पर उपनिरीक्षक शंकर दयाल पैकरा ने 650 रुपए कागजात चेक करने के नाम पर रखे, और बाकि 2600 रुपए वापस किया. चेक पोस्ट पर दैनिक कर्मचारियों की दादागिरी सूत्रों के अनुसार, कृषि उपज जांच चेक पोस्ट पर बाहरी वाहनों से दस्तावेज जांच के नाम पर वसूली की जाती है. इसके लिए मंडी चेक पोस्टों में केवल दैनिक कर्मचारियों को ज्यादा रखा जाता है ताकि विवाद होने की स्थिति में इन्हें हटाया सके और जिम्मेदार लोगों पर कोई आंच न आये. पूर्व में भी कई ऐसे मामले सामने आए हैं. बता दें, यह पहली बार नहीं है जब धनवार चेक पोस्ट से इस तरह की घटना सामने आई है. पहले भी यहां से अवैध वसूली और प्राइवेट कर्मचारियों की दादागिरी के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं. इसके बावजूद, प्रशासन ने अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है. वहीं स्थानीय व्यापारियों और ट्रक चालकों का कहना है कि चेक पोस्ट पर अवैध वसूली की घटनाओं से उनका कामकाज प्रभावित हो रहा है. कई बार प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई. उनका आरोप है कि अधिकारियों की मिलीभगत से यह अवैध खेल लंबे समय से चल रहा है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 58