बिलासपुर में महिला आयोग की जनसुनवाई में पहुंचे 30 मामले

बिलासपुर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने एक मामले में आयोग ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए हस्तक्षेप से इंकार कर दिया। मामला ये कि पत्नी ने अपने पति के खिलाफ शिकायत की थी कि उसने बिना तलाक लिए ही दूसरी शादी कर ली है। सुनवाई के दौरान पति भी उपस्थित हुआ, जिसने आयोग के समक्ष ये बात स्वीकार की और यह भी बताया कि उसकी पहली पत्नी ने भी दूसरी शादी कर ली है। आयोग ने माना कि इस मामले में दखल देने से चार जिंदगियां बर्बाद हो जाएंगी। इस टिप्पणी के साथ आयोग ने मामले को नस्तीबद्ध किया और अब इस पर आगे कार्रवाई नहीं की जाएगी। जनसुनवाई में आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, सदस्य सरला कोसरिया और लक्ष्मी वर्मा ने महिलाओं की फरियाद सुनकर उनका निराकरण करने का प्रयास भी किया। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने की बात कही। साथ ही महिलाओं को न्याय और राहत दिलाने का प्रयास किया। इस दौरान कुल 30 प्रकरणों को सुनवाई के लिए रखा गया था। अधिकांश मामलों का निराकरण किया गया। वहीं कुछ मामलों में चेतावनी देने के साथ ही विभागों को आगे की कार्यवाही के लिए पत्र प्रेषित किया गया। नौकरी लगने के नाम ठगी के मामले में दी चेतावनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लिपिक ने महिला को शासकीय नौकरी पर लगवाने का झांसा देकर दो लाख 10 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। नौकरी न लगने पर महिला ने लिपिक से रुपये लौटाने की मांग कर रही थी, लेकिन आरोपित लिपिक महिला को लगातार गुमराह कर रहा था। महिला ने मामले की शिकायत महिला आयोग में की थी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए महिला आयोग ने कहा कि आरोपित शासकीय सेवा में होते हुए भी यदि लोगों को धोखा देकर पैसा वसूल रहे हैं, तो सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के उसकी सेवा समाप्त की जा सकती है। यह समझाइश मिलने पर लिपिक ने आवेदिका के बकाया एक लाख रुपये एकमुश्त वापस करने के लिए समय मांगा। आयोग ने उन्हें 13 दिसंबर का समय दिया है। रायपुर में लिपिक अगर एक लाख रुपये लेकर उपस्थित होकर आवेदिका को प्रदान करेंगे। यदि वह 13 दिसंबर की सुनवाई में अनुपस्थित रहते हैं, तब ऐसी दशा में अनावेदक कमांक की सेवा समाप्ति के लिए अनुशंसा की जाएगी। इन मामलों में भी हुई सुनवाई     पति की मृत्यु के बाद संपत्ति विवाद में उलझे दो परिवारों ने रायपुर में सुलहनामे पर सहमति जताई। दोनों पक्षों ने बीमा और जमा राशि के बंटवारे के साथ, इलाज में खर्च हुई रकम लौटाने का भी निर्णय लिया।     संपत्ति विवाद से जुड़े एक अन्य मामले में आयोग ने दोनों पक्षों को उच्च न्यायालय में लंबित याचिका के दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।     आयोग ने पति-पत्नी के बीच सुलह कराने के बाद सखी वन स्टाप सेंटर को उनकी निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी। इस पहल का मकसद उनकी नई शुरुआत को समर्थन देना है। अगली सुनवाई रायपुर में होगी राज्य महिला आयोग की अगली सुनवाई रायपुर में 13 दिसंबर को होगी। लंबित मामलों पर पक्ष सुनने के बाद कार्रवाई की जाएगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 48

जसप्रीत बुमराह ने ख्वाजा को आउट करते हुए ही मारी कपिल देव-जहीर के क्लब में धाकड़ एंट्री

एडिलेट भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन भारतीय टीम 180 रनों पर ऑलआउट हो गई, जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 24 रनों पर पहला विकेट गंवाया। जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को 13 रनों के निजी स्कोर पर आउट किया। यह साल 2024 में टेस्ट क्रिकेट में बुमराह का 50वां विकेट था। टेस्ट क्रिकेट में इस तरह से भारत की ओर से एक साल में 50 या इससे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरा नाम जुड़ गया है। इस लिस्ट में बुमराह से पहले कपिल देव और जहीर खान का ही नाम शामिल था। कपिल देव यह कारनामा दो बार कर चुके हैं, जबकि एक बार जहीर खान ने ऐसा किया है। 1979 और 1983 में कपिल देव क्रम से 74 और 75 विकेट ले चुके हैं, वहीं 2002 में जहीर खान ने 51 टेस्ट विकेट चटकाए थे। बुमराह के खाते में 2024 में 50 विकेट दर्ज हो चुके हैं, लेकिन इस साल में अभी टीम इंडिया को दो टेस्ट मैच और खेलने हैं, जबकि एक टेस्ट जारी है। इस टेस्ट मैच में अभी दो पारियां हैं। 17 बार भारतीय गेंदबाजों ने एक साल में 50 या इससे ज्यादा विकेट लिए हैं, इस दौरान बुमराह का औसत बाकी सबसे बेहतर है। बुमराह ने इस साल 15.14 की औसत से विकेट चटकाए हैं। मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला लिया। भारतीय टीम 180 रनों पर ऑलआउट हो गई। मिचेल स्टार्क ने छह विकेट चटकाए। भारत की ओर से नीतीश रेड्डी ने 42 रन बनाए, जबकि केएल राहुल के बैट से 37 रन निकले। शुभमन गिल ने 31 रन बनाए। बुमराह ने इस साल 11वें टेस्ट मैच में 50वां टेस्ट विकेट लिया। बुमराह का इस साल बेस्ट बॉलिंग फिगर 6/45 है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 162

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती: प्रवेश पत्र में दी गई तारीख व समय पर परीक्षा में भाग नहीं लिया उन्हें मिलेगा एक और मौका

कबीरधाम कवर्धा वनमंडल अंतर्गत 65 फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती के लिए आयोजित शारीरिक नाप-जोख व दक्षता परीक्षा 25 नवंबर को पीजी कॉलेज मैदान कवर्धा में आयोजित की गई थी। इस प्रक्रिया में कुल 29 हजार 892 अभ्यर्थियों ने भाग लिया है, जिन अभ्यर्थियों ने अस्वस्थता या अन्य कारणों से अपने प्रवेश पत्र में दिए गए तारीख व समय पर परीक्षा में भाग नहीं लिया था। उन्होंने कार्यालय प्रमुख के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया है। इसके बाद उन्हें विभाग द्वारा एक और अवसर प्रदान किया गया है। अभ्यर्थी अब आठ दिसंबर को सुबह छह बजे पीजी कॉलेज मैदान कवर्धा में अपने आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर परीक्षा में शमिल हो सकते। वन मंडलाधिकारी शशि कुमार ने बताया कि वंचित अभ्यर्थियों को यह आरक्षित तिथि विशेष रूप से उनके आवेदन के आधार पर प्रदान की गई है। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय पर उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करें। अधिक जानकारी के लिए संबंधित कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। बता दें कि पूरे प्रदेश में इन दिनों फिजिकल टेस्ट का आयोजन अलग-अलग वन मंडल में किया जा रहा है। भर्ती में किसी प्रकार की गड़बड़ी या धांधली न हो, इसके लिए शारीरिक माप-जोख व दक्षता परीक्षा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के माध्यम से किया जा रहा है। लंबाई व सीना माप इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के माध्यम से होने के बाद अभ्यर्थियों को बारकोड युक्त चेस्ट जारी कर उनके पैर में गैजेट लगाया जाता है। इस गैजेट का उपयोग 200 व 800 मीटर दौड़ में किया जा रहा है, जिसका सटीक आंकड़ा तुरंत डिवाइस के माध्यम से प्राप्त हो जाता है। दौड़ के बाद गोला फेंक, लंबी कूद परीक्षा में भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का उपयोग किया जा रहा। इसमें भी तुरंत सटीक आंकड़े प्राप्त हो जाते हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 49

हमारा प्रयास कोई गौमाता सड़कों पर न रहे: मंत्री पटेल

हमारा प्रयास कोई गौमाता सड़कों पर न रहे: मंत्री पटेल गौ माता के लिए भोजन और पानी, सुरक्षा का प्रबंध करना है प्राथमिकता गौ अभ्यारण्य के लिए चिन्हित भूमि का किया निरीक्षण भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम एवं भिण्ड जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने शुक्रवार को भिण्ड जिले के ग्राम पाण्डरी में गौ-अभ्यारण्य के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया। मंत्री पटेल ने कहा कि गौ-अभ्यारण्य के लिए भूमि पर्याप्त और सुन्दर है। सुरक्षा की दृष्टि से इसमें तार फेंसिंग की जरूरत है, जिससे गौ-वंश खेतों में न जा सके। गौ-माता के लिए पर्याप्त भोजन और पानी के प्रबंध किए जाएं। उन्होंने कहा कि हम सबका प्रयास होना चाहिए कि सड़क पर कोई गौ-माता नहीं रहे। मंत्री पटेल ने कहा कि गौ-शाला के लिए दो रास्ते एवं दो द्वार बनाए जाएं। उन्होंने गौ-अभ्यारण्य की तार फेंसिंग में लगने वाले समय, पानी की व्यवस्था की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया, विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, सीईओ जिला पंचायत जगदीश कुमार गोमे सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 50

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर एक और बड़ा कदम

  700 बिस्तरीय एकीकृत नवीन अस्पताल भवन निर्माण के लिए 231 करोड़ रूपए का ई टेंडर सीजीएमएससी ने किया जारी डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर परिसर (मेकाहारा) में होगा निर्माण रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार के रूप में तरक्की और सुशासन का ये सफर लगातार आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में रायपुर के मेकाहारा में बढ़ते मरीजों का दबाव कम करने के लिए परिसर में 700 बिस्तरीय एकीकृत नवीन अस्पताल भवन निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है । उल्लेखनीय है कि इस वर्ष के बजट में मेकाहारा परिसर में 700 नवीन एकीकृत अस्पताल का प्रावधान किया था जिसके निर्माण की प्रक्रिया अब शुरू कर दी गयी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में इलाज के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध हो सके इसके लिए लगातार पूंजीगत व्यय के निर्णय लिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और नई सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दे रहे है। मेकाहारा परिसर में 700 बिस्तरीय नवीन एकीकृत अस्पताल भवन के लिए 231 करोड़ रूपए के ई- टेंडर जारी होने पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का इजाफा करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होने कहा है कि इस एकीकृत अस्पताल के निर्माण से मेकाहारा अस्पताल के  अतिरिक्त भी लोगों के पास सर्वसुविधा वाला अस्पताल रहेगा।  इसमें रायपुर सहित सम्पूर्ण प्रदेश के लोगों को इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी और लोगों को ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा। ई टेंडर के सम्बन्ध में  विस्तृत जानकारी सीजीएमएससी की वेबसाइट www.cgmsc.gov.in पर 10 दिसंबर से उपलब्ध रहेगी । इसके लिए प्री-बिड मीटिंग 19 दिसंबर को सीजीएमएससी मुख्यालय में सुबह 11 बजे होगी।  आनलाइन निविदा जमा करने की अंतिम तारीख 2 जनवरी 2025 तक होगी और 6 जनवरी 2025 को यह टेंडर खुलेगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 49

आप पार्टी के विधानसभा स्पीकर गोयल के बाद अब दिलीप पांडेय ने दिल्ली चुनावी मैदान से हटने की घोषणा कर दी

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) इस बार कई मौजूदा विधायकों के टिकट काटने जा रही है। अब इस लिस्ट में कुछ बड़े चेहरे भी शामिल हो गए हैं। विधानसभा स्पीकर राम निवास गोयल के बाद अब दिलीप पांडेय ने चुनावी मैदान से हटने की घोषणा कर दी है। तिमारपुर से विधायक दिलीप पांडेय दिल्ली डायलॉग कमीशन के अध्यक्ष रहे हैं और अभी विधानसभा में पार्टी के चीफ व्हिप हैं। 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल के संग अपनी एक तस्वीर के साथ पांडेय ने इस बार चुनाव नहीं लड़ने की सूचना दी और पार्टी में रहकर कुछ और करने की बात कही। उन्होंने लिखा, ‘राजनीति में पहले संगठन निर्माण और फिर चुनाव लड़ने के दायित्व का निर्वहन करने बाद, अब समय है आम आदमी पार्टी में ही रह कर कुछ और करने का। तिमारपुर विधानसभा में चुनाव जो भी लड़े, दिल्ली के मुख्यमंत्री तो अरविंद केजरीवाल जी ही बनेंगे, और हम सभी दिल्लीवाले मिल कर यह सुनिश्चित भी करेंगे। मेरे संबंधों की पूंजी मेरे साथ रहेगी, ऐसा विश्वास है मुझे, आप में से कोई मुझे संपर्क करे, तो इसी विश्वास को और मजबूत करे, ऐसी कामना है।’ पांडेय ने इससे पहले कहा, ‘मेरे लिए राजनीति में बने रहने का कुल संतोष यही रहा है कि हमारी सरकार की वजह से बहुत सारे आम लोगों का, गरीब लोगों का जीवन आसान हुआ, बहुत सारे बच्चों की जिंदगी के बेहतर होने की संभावनाएं प्रबल हुई।’ 2020 विधानसभा चुनाव में दिलीप पांडेय ने तिमारपुर सीट से 24151 वोटों से जीत हासिल की थी। उन्होंने भाजपा के सुरिंदर पाल सिंह को हराया था। दिलीप पांडेय जैसे बडे़ नेताओं का भी टिकट कटते देख पार्टी के विधायकों में बेचैनी है। पार्टी 11 उम्मीदवारों की पहली ही लिस्ट तीन मौजूदा विधायकों के टिकट काट चुकी है। 10 साल की एंटी इंकंबेंसी से निपटने के लिए 'आप' कई सीटों पर नए चेहरों को मौका दे रही है। भाजपा और कांग्रेस से लाकर कई नेताओं को टिकट दिया गया है। खुद अरविंद केजरीवाल कह चुके हैं कि वह जनता से मिले फीडबैक के आधार पर टिकट देने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में और भी कई चौंकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं। कुछ बड़े नेताओं की सीट भी बदल सकती है।चर्चा यह भी है कि पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को भी इस बार पटपड़गंज की बजाय किसी अन्य सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 93

कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म ने बढ़ाई टेंशन, पिछली 11 पारियों में सिर्फ एक फिफ्टी

एडिलेट भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में पहली बार खेलने उतरे। रोहित अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण पहले मैच का हिस्सा नहीं थे, हालांकि दूसरे मैच के लिए उन्होंने अपनी बैटिंग पोजिशन में बदलाव किया था लेकिन ये फैसला उनके हक में नहीं गया और वह सस्ते में पवेलियन लौट गए। पिछली 11 पारियों में रोहित शर्मा ने सिर्फ अर्धशतक लगाया है, जिसमें सात बार वह दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके हैं। एडिलेड में रोहित शर्मा पहली पारी में छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे लेकिन वह कुछ कमाल नहीं दिखा सके। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने 23 गेंद में तीन रन बनाए। उन्हें स्कॉट बोलैंड ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। रोहित ने अपनी जगह केएल राहुल को ओपनिंग करने का मौका दिया, क्योंकि पहले मैच में उन्होंने यशस्वी के साथ मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दी थी। शुभमन गिल के आउट होने के बाद रोहित शर्मा 22वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतरे। रोहित ने पारी की शुरुआत अच्छी की थी और लय में नजर आ रहे थे। हालांकि बोलैंड ने उनकी पारी को ज्यादा देर तक चलने नहीं दिया और एलबीडब्ल्यू किया। रोहित का विकेट गिरने के साथ भारत के 87 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने छह विकेट लिये और स्कॉट बोलैंड और पैट कमिंस को दो-दो विकेट मिले। भारत एक विकेट पर 69 रन बनाकर अच्छी स्थिति में दिख रहा था लेकिन स्टार्क ने सलामी बल्लेबाज राहुल (64 गेंद पर 37 रन) और विराट कोहली (आठ गेंद पर सात रन) को जल्दी-जल्दी आउट कर ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी कर दिया। राहुल और शुभमन गिल (51 गेंदों पर 31 रन) ने इससे पहले दूसरे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की। भारत के लिए स्थिति तब और खराब हो गई जब बोलैंड ने लय हासिल कर चुके गिल को पगबाधा करके भारत को चौथा झटका दिया। भारत ने इस बीच 12 रन पर तीन विकेट गंवाए जिससे उसका स्कोर एक विकेट पर 69 रन से चार विकेट पर 81 रन हो गया। यशस्वी जायसवाल पहली ही गेंद पर स्टार्क की सीधी गेंद को चूककर पगबाधा हुए। ऋषभ पंत (35 गेंद में 21 रन) ने एक बार फिर आक्रामक तेवर दिखाए लेकिन कमिंस की बाउंसर पर मार्नस लाबुशेन को आसान कैच दे बैठे जिससे भारत का स्कोर छह विकेट पर 109 रन हो गया। पर्थ में पदार्पण टेस्ट में प्रभावित करने वाले रेड्डी (54 गेंद में 42 रन, तीन छक्के, तीन चौके) ने रविचंद्रन अश्विन (22 गेंद में 22 रन) के साथ सातवें विकेट के लिए 32 रन जोड़े। कमिंस ने बुमराह (00) को उस्मान ख्वाजा के हाथों कैच कराके भारत को नौवां झटका दिया जबकि इसके बाद रेड्डी भी स्टार्क की गेंद को हवा में लहराकर ट्रेविस हेड को कैच दे बैठे जिससे भारतीय पारी का अंत हुआ। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 62