चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म लौटना टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फॉर्म में लौटना टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत है। रोहित ने अपनी हिटमैन इमेज के साथ न्याय करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शानदार शतकीय पारी खेली और एक बार चिर-परिचित अंदाज में दिखाई दिए। रोहित ने धुआंधार पारी खेलते हुए केवल 90 गेंदों पर 119 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा को इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया गया क्योंकि भारत ने इंग्लैंड द्वारा बनाए गए 304 रनों के स्कोर के जवाब में 44.3 ओवर में ही 308 रन बनाकर मैच और सीरीज जीत ली है। हालांकि, तीन मैचों की सीरीज में एक और मुकाबला अभी बाकी है। रोहित का अंदाज शानदार रहा क्योंकि उन्होंने 76 गेंदों पर यह शतक लगाकर अपने वनडे करियर की दूसरी सबसे तेज सेंचुरी लगाई। खराब फॉर्म से जूझ रहे किसी दिग्गज के लिए यह आंकड़ा उसकी क्लास को बयां करने के लिए काफी है। यह हेड कोच गौतम गंभीर के उस बयान से भी पूरी तरह मेल खाता है कि रोहित और कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों में देश के लिए खेलने और रन बनाने की भूख अभी बहुत बाकी है। रोहित ने इससे पहले सबसे तेज शतक 63 गेंदों पर दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया था। कुल मिलाकर यह रोहित की वापसी है और आगे उनको यह लय बरकरार रखनी होगी। वह ऐसा करेंगे तो भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी जैसे एक और बड़े आईसीसी टूर्नामेंट में खिताब के प्रबल दावेदार होंगे। इससे पहले रोहित की अगुवाई में भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप जीता था। रोहित ने एक कप्तान के तौर पर भी यह शानदार जीत हासिल की। रोहित ने 50 वनडे मैचों में टीम का नेतृत्व किया और कई मैच जिताकर दिए। वह अब तक 36 वनडे जीत दर्ज कर चुके हैं। इस मामले में क्लाइव लॉयड, रिकी पोंटिंग और विराट कोहली जैसे कप्तान 50 वनडे मैचों में 39 जीत दर्ज कर चुके थे। भारतीय टीम इस मुकाबले में विराट कोहली के साथ उतरी थी। हालांकि, भारत के पूर्व कप्तान 8 गेंदों पर 5 रनों की पारी खेलने के बाद आदिल रशीद की गेंद पर आउट हो गए। उनको लय में आना अभी बाकी है। भारतीय उपमहाद्वीप में पिचों की प्रकृति और वनडे फॉर्मेट में कोहली के शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए माहौल विराट के भी अनुकूल है। उनको सिर्फ एक अच्छी पारी की दरकार है। कुल मिलाकर चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम का विनिंग ट्रैक पर लौटना और कप्तान रोहित का पुराने अंदाज में शतक ठोकना टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 43

कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म ने बढ़ाई टेंशन, पिछली 11 पारियों में सिर्फ एक फिफ्टी

एडिलेट भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में पहली बार खेलने उतरे। रोहित अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण पहले मैच का हिस्सा नहीं थे, हालांकि दूसरे मैच के लिए उन्होंने अपनी बैटिंग पोजिशन में बदलाव किया था लेकिन ये फैसला उनके हक में नहीं गया और वह सस्ते में पवेलियन लौट गए। पिछली 11 पारियों में रोहित शर्मा ने सिर्फ अर्धशतक लगाया है, जिसमें सात बार वह दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके हैं। एडिलेड में रोहित शर्मा पहली पारी में छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे लेकिन वह कुछ कमाल नहीं दिखा सके। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने 23 गेंद में तीन रन बनाए। उन्हें स्कॉट बोलैंड ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। रोहित ने अपनी जगह केएल राहुल को ओपनिंग करने का मौका दिया, क्योंकि पहले मैच में उन्होंने यशस्वी के साथ मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दी थी। शुभमन गिल के आउट होने के बाद रोहित शर्मा 22वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतरे। रोहित ने पारी की शुरुआत अच्छी की थी और लय में नजर आ रहे थे। हालांकि बोलैंड ने उनकी पारी को ज्यादा देर तक चलने नहीं दिया और एलबीडब्ल्यू किया। रोहित का विकेट गिरने के साथ भारत के 87 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने छह विकेट लिये और स्कॉट बोलैंड और पैट कमिंस को दो-दो विकेट मिले। भारत एक विकेट पर 69 रन बनाकर अच्छी स्थिति में दिख रहा था लेकिन स्टार्क ने सलामी बल्लेबाज राहुल (64 गेंद पर 37 रन) और विराट कोहली (आठ गेंद पर सात रन) को जल्दी-जल्दी आउट कर ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी कर दिया। राहुल और शुभमन गिल (51 गेंदों पर 31 रन) ने इससे पहले दूसरे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की। भारत के लिए स्थिति तब और खराब हो गई जब बोलैंड ने लय हासिल कर चुके गिल को पगबाधा करके भारत को चौथा झटका दिया। भारत ने इस बीच 12 रन पर तीन विकेट गंवाए जिससे उसका स्कोर एक विकेट पर 69 रन से चार विकेट पर 81 रन हो गया। यशस्वी जायसवाल पहली ही गेंद पर स्टार्क की सीधी गेंद को चूककर पगबाधा हुए। ऋषभ पंत (35 गेंद में 21 रन) ने एक बार फिर आक्रामक तेवर दिखाए लेकिन कमिंस की बाउंसर पर मार्नस लाबुशेन को आसान कैच दे बैठे जिससे भारत का स्कोर छह विकेट पर 109 रन हो गया। पर्थ में पदार्पण टेस्ट में प्रभावित करने वाले रेड्डी (54 गेंद में 42 रन, तीन छक्के, तीन चौके) ने रविचंद्रन अश्विन (22 गेंद में 22 रन) के साथ सातवें विकेट के लिए 32 रन जोड़े। कमिंस ने बुमराह (00) को उस्मान ख्वाजा के हाथों कैच कराके भारत को नौवां झटका दिया जबकि इसके बाद रेड्डी भी स्टार्क की गेंद को हवा में लहराकर ट्रेविस हेड को कैच दे बैठे जिससे भारतीय पारी का अंत हुआ। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 60