Sunday, July 5, 2026 3:36 pm

फ्लोरा मैक्स की एजेंट के पति ने जहर पीकर की आत्महत्या, 8 दिन में दो ने दी जान

कोरबा महिलाओं को आजीविका से जोड़ने का झांसा देकर फ्लोरा मैक्स कंपनी ने 110 करोड़ रुपये की ठगी की थी। इसके बाद कंपनी के एजेंटों पर निवेशकों के पैसे वापस लौटने का दबाव बढ़ता जा रहा। लोन देने वाले बैंक और निजी फाइनेंस कंपनियां भी एजेंट्स को डरा-धमका रहे है। इससे महिला एजेंट परेशान हैं, साथ ही स्वजन भी मानसिक प्रताड़ना के दौर से गुजर रहे हैं। एक महिला एजेंट के पति ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों की प्रताड़ना से जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। आठ दिन के अंदर आत्महत्या की यह दूसरी घटना है। जांजगीर- चांपा जिले के चांपा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम दारंग में रहने वाली नीरा साहू दो साल पहले फ्लोरा मैक्स कंपनी से जुड़ी थी। इस दौरान उसने आस-पास के क्षेत्र के करीब 380 महिलाओं को कंपनी से जोड़ा था। ज्यादातर महिलाओं ने 30-30 हजार रुपये लोन लेकर कंपनी में जमा कराया था। लोन की किस्त जमा करना किया बंद कुछ ऐसी भी महिलाएं इसमें शामिल हैं, जिन्होंने 60 से 90 हजार रुपये तक निवेश किया है। कंपनी ने प्रति माह 2,600 रुपये वेतन प्रदान करने और लोन की राशि जमा करने का भी भरोसा दिलाया था। कुछ माह तक लोन की किस्त की राशि कंपनी ने जमा की, फिर अचानक बंद कर दिया गया। किस्त नहीं पटने पर महिलाओं पर बैंक और निजी कंपनियां नोटिस जारी करने लगीं। महिलाओं ने संयुक्त रूप से चांपा थाना में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला पंजीबद्ध किया है। उधर, निवेश करने वाली महिलाएं बैंक के कर्जा से मुक्ति पाने नीरा के घर का चक्कर काट रहे थे। तनाव में जी रहे संतोष ने खाया जहर नीरा के घर की भी आर्थिक स्थिति चरमरा गई। बेहतर कार्य के लिए कंपनी से नीरा को प्रदान की गई स्कूटी को पुलिस जब्त कर ले गई। निजी फाइनेंस कंपनी के लोग लगातार नीरा और उसके पति संतोष साहू 50 साल के लिए जेल भेज देने की चेतावनी दे रहे थे। सरकारी आवास की सुविधा बेहद मानसिक तनाव से गुजर रहे संतोष ने गुरुवार को जहर खा लिया। उसे चांपा स्थित बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान देर रात को उसकी मौत हो गई। बताते चलें कि कोरबा जिले में संचालित फ्लोरा मैक्स नामक कंपनी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का वादा किया था। छत्तीसगढ़ के पांच जिला कोरबा समेत बिलासपुर, जांजगीर- चांपा, मुंगेली व रायगढ़ के 37 हजार महिलाओं से करीब 110 करोड़ रुपये जमा कराया। इसमें 95 प्रतिशत से अधिक महिलाओं ने लोन पर पैसे लेकर जमा किए थे। कोरबा के कोतवाली में भी धोखाधड़ी का एक ओर मामला दर्ज है। ईमलीडुग्गू में रहने वाले कंपनी के डायरेक्टर अभिषेक सिंह समेत 13 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। धमका रहे थे फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी संतोष साहू का अस्पताल में मरणासन्न बयान लेने वाले नायब तहसीलदार प्रशांत गुप्ता ने बताया कि उसकी हालत बेहद नाजुक थी। किसी तरह उसने बताया कि एक निजी फाइनेंस कंपनी के कुछ कर्मचारी लगातार उसे धमका रहे थे। जितनी राशि फाइनेंस कंपनी मांग रही थी, उतना जमा करने के लिए उसके पास नहीं था। कोई रास्ता उसे नहीं सुझा, तो उसने कीटनाशक पीकर जान दे दी। पुलिस ने फाइनेंस कंपनियों को दी चेतावनी आठ दिन पहले करतला थाना क्षेत्र के ग्राम सकदुकला में रहने वाली एजेंट भगवती बाई ने आत्महत्या कर ली थी। उसने करीब 80 महिलाओं को कंपनी से जोड़ा था। उसके बाद उन महिलाओं ने अपने परिचित महिलाओं को कंपनी से जोड़ा, इस तरह चेन तैयार होता चला गया। भगवती पर भी निवेशकों के पैस वापस लौटाने का भारी दबाव था। उसने घर में फांसी लगा कर जान दे दी। आठ दिन के अंदर फ्लोरा मैक्स के एजेंट से जुड़े आत्महत्या के दूसरी घटना ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। कोरबा पुलिस ने करीब 45 बैंक व फाइनेंस कंपनियों की बैठक लेकर एजेंट व निवेशकों को परेशान नहीं करने की समझाइश दी है। सभी जिलों से आरोपियों की संपत्ति का मांगा ब्यौरा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने राज्य के सभी कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर आरोपितों का ब्योरा उपलब्ध कराया है। साथ ही उनके व उनके निकटतम रिश्तेदारों की चल-अचल संपत्ति का विवरण मांगा है। पुलिस आरोपितों की संपत्ति कुर्क कर उसने मिलने वाली राशि पीड़ितों को वापस लौटाने की कार्रवाई करेगी। recent visitors 44

‘ऐसा कौनसा राजकार्य बाधित हुआ?’, राजस्थान-जयपुर में डॉ. किरोड़ीलाल पर केस पर भड़के बेनीवाल

जयपुर. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सवाल किया है कि जयपुर के महेश नगर थाने में राजस्थान सरकार के वरिष्ठ मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मामला किसके कहने पर दर्ज किया गया? सांसद बेनीवाल ने कहा कि एसओजी ने राजस्थान में एसआई भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के प्रमाण दिए हैं। ऐसे में इस भर्ती को रद्द करवाने की मांग कर रहे मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के खिलाफ दर्ज मामला समझ से परे है। उन्होंने सवाल उठाया कि आंदोलित छात्रों से जानकारी लेने के प्रयास में आखिर कौन सा राजकार्य बाधित हुआ। बेनीवाल ने यह भी कहा कि एक मंत्री का यह कहना कि "सरकार मेरी है, तो क्या मैं अन्याय सहन करूंगा" स्पष्ट करता है कि भाजपा सरकार बेरोजगारों के मुद्दों पर असंवेदनशील है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। एसओजी, पुलिस मुख्यालय और एडवोकेट जनरल द्वारा भी भर्ती को रद्द करने की सिफारिश की जा चुकी है लेकिन सरकार अब तक इस पर चुप है। किसानों के मुद्दे पर जताई नाराजगी सांसद हनुमान बेनीवाल ने शंभु बॉर्डर पर किसानों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि देश के किसान अपनी वाजिब मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन केंद्र सरकार अपनी हठधर्मिता पर अड़ी हुई है। बेनीवाल ने कहा कि समर्थन मूल्य पर खरीद की गारंटी का कानून बनाने सहित अन्य मांगों को लेकर किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं। इसके बावजूद केंद्र सरकार केवल किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय और कृषि मंत्री को ट्वीट कर किसानों की मांगों पर त्वरित संज्ञान लेने और सकारात्मक हल निकालने की अपील की। recent visitors 57

Kaun Banega Crorepati में अमिताभ बच्चन ने एमपी के मोबाइल ऐप को लेकर पूछा गया सवाल

 भोपाल चर्चित टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में शुक्रवार को होस्ट अमिताभ बच्चन ने मध्य प्रदेश सरकार की ओर से विकसित 'लोकपथ' ऐप से जुड़ा सवाल पूछा. इस पर पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने अमिताभ बच्चन का आभार व्यक्त किया है. दरअसल, लोकपथ मध्य प्रदेश सरकार द्वारा क्षतिग्रस्त सड़कों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विकसित किया गया एक ऐप है. ये प्रतिभागी मप्र के नरसिंहपुर जिले के रचित बेल्थरिया थे, जिन्होंने इस सवाल का सही जवाब दिया। पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने केबीसी में मप्र के नवाचार को स्थान देने के लिए फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन को धन्यवाद दिया हैं। उन्होंने कहा कि महज 6 महीने में इस एप्लीकेशन ने प्रदेश के साथ-साथ देश स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर ली है। इससे मप्र की सड़कों की गुणवत्ता ओर अच्छी हुई है। क्योंकि आम लोग भी सड़क पर गड्ढा देखते ही उसकी रिपोर्ट सीधे विभाग को भेज सकते हैं। केबीसी में पूछा गया लोकपथ ऐप से जुड़ा सवाल पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि 'मध्य प्रदेश का लोकपथ ऐप अब राष्ट्रीय पहचान बन चुका है. हाल ही में इस ऐप का उल्लेख देश के सबसे प्रतिष्ठित टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में हुआ. इस कार्यक्रम के होस्ट और मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोकपथ ऐप से जुड़ा सवाल प्रतिभागी से पूछा जो न केवल मध्य प्रदेश के लिए गर्व का विषय है, बल्कि प्रदेश में सड़कों के रखरखाव और सुधार के लिए किए गए नवाचारों को भी राष्ट्रीय स्तर पर रेखांकित करता है'. 'सिर्फ 6 महीने में ऐप ने बनाई राष्ट्रीय पहचान' राकेश सिंह ने 'कौन बनेगा करोड़पति' में मध्य प्रदेश के नवाचार को स्थान देने के लिए एमपी सरकार की ओर से अमिताभ बच्चन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 'सिर्फ 6 महीने में इस ऐप ने प्रदेश से निकलकर राष्ट्र स्तर पर अपनी पहचान स्थापित की है. लोकपथ ऐप प्रदेश की जनता के लिए एक बड़ा नवाचार है, जो सड़कों को गुणवत्तापूर्ण , सुरक्षित और सुदृढ़ बनाने में सहायक है.' लोकपथ ऐप पर अब तक मिलीं 4536 से अधिक शिकायतें उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लोकार्पित लोकपथ ऐप, लोक निर्माण विभाग की एक अनूठी पहल है जिसका उद्देश्य प्रदेश की सड़कों से जुड़ी समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है. नागरिक इस ऐप के माध्यम से क्षतिग्रस्त सड़कों की रिपोर्ट सीधे विभाग को भेज सकते हैं, जिससे समस्याओं का शीघ्र समाधान हो रहा है' सरकार के मुताबिक लॉन्च होने से लेकर अब तक लोकपथ ऐप पर 4536 से अधिक शिकायतें प्राप्त की गई हैं, जिनमें से 95 प्रतिशत शिकायतों का निराकरण 7 दिनों के भीतर किया गया.   recent visitors 76

ऑस्कर मारिटू के चीनी सुपर लीग क्लब युन्नान युकुन में शामिल होने की संभावना

बीजिंग ऑस्कर मारिटू का युन्नान युकुन में शामिल होना तय है, ऐसी खबरें हैं कि उन्होंने नव-प्रवर्तित चीनी सुपर लीग क्लब के साथ समझौता कर लिया है। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य का यह स्ट्राइकर बुधवार रात युक्सी, युन्नान प्रांत पहुंचा, जहां युकुन स्थित है, और वह को प्री-सीजन प्रशिक्षण के लिए टीम में शामिल होगा। इंटरनेट पर पोस्ट की गई एक तस्वीर में फारवर्ड मारिटू को युन्नान युकुन बैनर के नीचे प्रशंसकों के एक समूह के साथ देखा जा सकता है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि मारिटू और युन्नान क्लब ने एक साल के विकल्प के साथ तीन साल के अनुबंध पर सहमति व्यक्त की है। मारिटू ने अगस्त के मध्य में वेतन विवाद के कारण चीन की शीर्ष टीम कैंगझोउ माइटी लायंस को छोड़ दिया था।   recent visitors 71

इंटर मियामी के साथ रिकॉर्ड सीज़न के बाद एमएलएस के सबसे मूल्यवान खिलाड़ी चुने गए मेसी

मियामी इंटर मियामी के साथ एक बेहतरीन सीज़न के बाद लियोनेल मेसी को मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) का सबसे मूल्यवान खिलाड़ी चुना गया। मेसी को यह पुरस्कार उनके प्रदर्शन के बाद दिया गया, जिसकी बदौलत मियामी ने नियमित सत्र में 74 अंकों का रिकॉर्ड बनाया, जिससे क्लब को अपना पहला सपोर्टर्स शील्ड मिला। एमवीपी समारोह में मेसी ने कहा, मैं यह पुरस्कार किसी और स्थिति में प्राप्त करना पसंद करता, जब मैं शनिवार को फाइनल खेल पाता। इस साल एमएलएस चैंपियन बनने का हमारा बड़ा सपना था। ऐसा नहीं हुआ, लेकिन अगले साल हम फिर से कोशिश करने के लिए और मजबूत होकर वापस आएंगे। 37 वर्षीय अर्जेंटीना के इस खिलाड़ी ने लीग में सबसे ज़्यादा 36 गोल (20 गोल और 16 असिस्ट) करके नियमित सीज़न का समापन किया। यह पुरस्कार मेसी के लिए चोटों से भरे सीज़न में आया है, जिसमें उन्होंने इस साल सिर्फ़ 19 मैच खेले हैं। एमएलएस कमिश्नर डॉन गार्बर ने कहा,लियो, बधाई। हमारी पूरी लीग, हमारे पूरे देश और यहाँ और पूरी दुनिया में खेल से प्यार करने वाले हर व्यक्ति की ओर से, हम आपको अपनी लीग में पाकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का मेजर लीग सॉकर में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनना हम सभी के लिए एक सपना है।” मेसी और उनकी इंटर मियामी एमएलएस कप प्लेऑफ में जीत की लय को जारी नहीं रख सके और अटलांटा यूनाइटेड के खिलाफ पहले दौर में ही बाहर हो गए। मेसी एमवीपी पुरस्कार जीतने वाले 10वें दक्षिण अमेरिकी खिलाड़ी हैं और लुसियानो अकोस्टा, डिएगो वैलेरी, गिलर्मो बैरोस शेलोटो और क्रिश्चियन गोमेज़ के बाद अर्जेंटीना के पांचवें खिलाड़ी हैं।   recent visitors 50

भोपाल में जब्त 45 हजार लीटर शराब पर रोड रोलर चला, शराब की कीमत एक करोड़ 53 लाख रुपये आंकी गई

भोपाल  भोपाल जिले में पिछले 21 महीने के दौरान जब्त 45 हजार लीटर देसी-विदेशी शराब पर शुक्रवार को रोड रोलर चला दिया गया। नष्ट की गई शराब की कीमत एक करोड़ 53 लाख रुपये आंकी गई है। विदेशी शराब भंडारागार गांधीनगर में अधिकारियों की मौजूदगी में करीब तीन घंटे तक कार्रवाई की गई । आबकारी विभाग ने यह शराब एक जनवरी 2023 से 30 सितंबर 2024 के बीच जब्त की थी। आबकारी विभाग ने इस समय सीमा में नौ हजार 793 प्रकरण बनाए थे। इसके तहत अंग्रेजी शराब छह हजार 408 लीटर, बीयर चार हजार 997 लीटर, देसी शराब आठ हजार 602 लीटर, हाथ भट्टी शराब 25 हजार लीटर नष्ट की गई है। डिप्टी कलेक्टर अजय शर्मा ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई शराब को नष्ट कराया गया है। अस्पताल में भर्ती कराने वाले युवक ने अपना नाम तो फर्जी लिखाया ही था, घायल का नाम भी गलत बताया था। युवक की मौत होने पर मामला हत्या का निकला। पुलिस ने सौ से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस दौरान हमीदिया अस्पताल के कैमरे के फुटेज से कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस ने इस अंधे कत्ल के मामले का पर्दाफाश कर दिया। इस मामले में शामिल दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। recent visitors 30

मप्र के शासकीय सेवकों से दो हजार करोड़ रुपए की वसूली के प्रकरण न्यायालय में

भोपाल मप्र के सेवानिवृत्त और कार्यरत शासकीय सेवकों के वेतन निर्धारण में हुई त्रुटि के फलस्वरूप लगभग 6000 से भी अधिक लोगों के वेतन से अब तक दो हजार करोड़ रुपए की वसूली के आदेश हो चुके हैं । इस आदेश के विरुद्ध माननीय न्यायालय में लगभग 5000 शासकीय सेवकों ने मुकदमे दायर कर रखे हैं। यह अत्यंत गंभीर मुद्दा है। किन्तु इसका हल अभी तक नहीं निकला है। इसी गम्भीर मुद्दे पर डा अजित बाबू जैन की बहुचर्चित पुस्तक पूजा ला हाउस इन्दौर से प्रकाशित हुई हुई थी जिसका नाम है – मप्र वेतन निर्धारण नियम 2025 । इस पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम दिनांक 4 दिसम्बर को भोपाल में आयोजित हुआ था। इस पुस्तक में वेतन निर्धारण की हर समस्या का समाधान मिल रहा है जिससे गलत वेतन निर्धारण होने की सम्भावना ही नहीं रह जाती है। इसके अलावा भी पुस्तक लेखक डॉ अजित बाबू जैन प्रयास कर रहे हैं कि भविष्य में किसी भी शासकीय सेवक के वेतन से वसूली न हो और शासन को भी अधिक भुगतान के कारण होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।इसके लिए उन्होंने सम्पूर्ण मप्र के शासकीय कार्यालयों मैं पदस्थ जिम्मेदार कर्मचारियों अधिकारियों को प्रशिक्षित करने संकल्प लिया है। इसी संकल्प के तहत उनके प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्होंने उज्जैन सम्भाग का चयन किया है। उज्जैन सम्भाग के अन्तर्गत आने वाले सभी जिला कार्यालयो के कर्मचारियों अधिकारियों को डॉ अजित बाबू जैन दिनांक 18 , 19 और 20 दिसम्बर को पी टी एस उज्जैन में प्रति दिन 11 से 5 बजे तक प्रशिक्षण देंगे। उज्जैन के पश्चात मप्र के सभी सम्भागो में प्रशिक्षण कार्यक्रम की योजना बनाई गई है। डॉ अजित बाबू जैन का यह कार्यक्रम निश्चित रूप से लोकहित और शासनहित की भावना प्रदर्शित करता है। recent visitors 23