चोरी के शक में युवक पर जानलेवा हमला, राजस्थान-अजमेर 5 आरोपी पिस्टल-वाहन के साथ गिरफ्तार

अजमेर. अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में युवक से मारपीट कर हवाई फायरिंग करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 पिस्टल और घटना में इस्तेमाल किया गया वाहन भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार बीती 25 नवंबर को अलवर गेट थाने में इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने जिला स्पेशल टीम और साइबर सेल के साथ मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने चोरी के शक में एक युवक से मारपीट की और उसके बाद हवाई फायरिंग की थी। आरोपियों की पहचान दीपक गुर्जर, सुरेश गुर्जर, फरहान खान, दीपक गुर्जर और काव्य भडाणा के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी अजमेर और आसपास के इलाकों से हैं। एसपी वंदिता राणा ने बताया कि 24 नवंबर की रात मुख्य आरोपी दीपक गुर्जर अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल हुआ था। शादी समारोह के दौरान चोरी की अफवाह फैलने पर आरोपियों ने एक युवक को पकड़कर उससे मारपीट की। इस दौरान भीड़ जमा हो गई, जिसे देखकर आरोपियों ने हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्टल और वारदात में इस्तेमाल वाहन भी बरामद किए हैं। पुलिस अब आरोपियों से हथियारों के संबंध में और पूछताछ कर रही है। recent visitors 53

नगर परिषद की बैठक में भ्रष्टाचार के लगे आरोप, राजस्थान-दौसा में सफाई-सड़क-बिजली पर हंगामा.

दौसा. दौसा नगर परिषद की साधारण सभा की बैठक में पार्षदों ने सफाई, सड़क मरम्मत और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर परिषद के सभापति और आयुक्त को घेरकर नगर परिषद पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। यह बैठक पूर्व सभापति ममता चौधरी को हटाने के बाद पहली बार हुई, जिसमें लगभग सभी पार्षद उपस्थित थे। पार्षदों ने बैठक के दौरान सफाई ठेकेदार की मनमानी, नगर परिषद की उदासीनता और भ्रष्टाचार को लेकर तीखी नाराजगी जताई। वार्ड 10 की पार्षद आशा खंडेलवाल ने कहा कि उनके वार्ड में महीनों से लाइट और सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए भी कोई योजना नहीं बनाई गई है। पार्षद सनी खान का कहना था कि सफाई निरीक्षकों का रवैया पार्षदों के प्रति ठीक नहीं है। उनके वार्ड में गंदगी और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। पार्षद पूर्ण सैनी ने कहा कि उनके वार्ड में पानी, बिजली और सड़कों की समस्याएं जस की तस हैं। उन्होंने सफाई ठेकेदार पर नगर परिषद के साथ मिलकर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। परिषद के हो-हल्ले के बीच सभापति कल्पना जैमन ने पार्षदों की शिकायतों पर कहा कि अधिकांश शिकायतें सफाई, सड़क और बिजली से जुड़ी हैं। उन्होंने इन मुद्दों की जांच कराने और शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि बैठक में 12 एजेंडे पर चर्चा हुई, जिनमें से 10 पर सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही पार्षदों की मांग के अनुसार सफाई के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। सीवरेज का काम पूरा होते ही टूटी सड़कों की मरम्मत और नई सड़कों का निर्माण शुरू किया जाएगा। साथ ही वार्डों में ग्रेवल रोड बनवाई जाएंगी और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। recent visitors 69

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया कोहराम , 265 करोड़ की कमाई की

मुंबई, दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' ने भारतीय बाजार में 265 करोड़ रूपये की शानदार कमाई कर ली है। सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म पुष्पा 2 द रूल की स्पेशल स्क्रींनिग 04 दिसंबर को हुयी थी। स्पेशल स्क्रीनिंग में इस फिल्म ने 10.1 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। 'पुष्पा 2: द रूल' , 05 दिसंबर को 12 हजार से अधिक स्क्रीन पर रिलीज किया गया। यह फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज की गयी। रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा दिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार पुष्पा 2 द रूल ने अपने पहले दिन 164.25 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने दूसरे दिन तेलुगु में 27.1 करोड़ रुपये, हिंदी में 55 करोड़ रुपये, तमिल में 5.5 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 0.6 करोड़ रुपये और मलयालम में 1.9 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस तरह यह फिल्म 265 करोड़ की कमाई कर चुकी है। पुष्पा: द राइज के सीक्वल पुष्पा 2: द रूल में अल्लू अर्जुन पुष्पा राज की भूमिका में और रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली की भूमिका में वापस आ गयी हैं। इस फिल्म में फहाद फासिल की भी अहम भूमिका है।इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है और इसका संगीत टी-सीरीज ने दिया है। recent visitors 58

करियर के इन क्षेत्रों में बढ़ाएं रुचि ताकि तरक्की के साथ बरसता रहे धन

हर कोई देवी लक्ष्मी की कृपा चाहता है। बात अगर करियर की करें, तो हर युवा ऐसी नौकरी चाहता है, जिसमें खूब धन भी बरसे और लगातार तरक्की भी मिलती रहे। अगर आप भी चाहते हैं कि लक्ष्मी आप पर मेहरबान रहें, तो अपनी रुचि करियर के उन क्षेत्रों में बढ़ाएं, जिनमें आज और आने वाले दिनों में भी लगातार आकर्षक सैलरी मिलने की पूरी उम्मीद होती है। डाटा साइंटिस्ट: इंटरनेट के इस दौर में बढ़ते ऑनलाइन डाटा कलेक्शन को देखते हुए आजकल देश में डेटा साइंटिस्ट की काफी डिमांड है। आकड़ों के अनुसार, पिछले एक साल में इस पेशे की डिमांड करीब 40 फीसदी तक बढ़ी है। इस फील्ड में कमाई की भी बेहतर संभावनाएं हैं। हाल में आए एक सर्वे की मानें, तो अनुभवी डाटा साइंटिस्ट की टॉप सालाना सैलरी आजकल 60 लाख से 70 लाख रुपये तक है। इन्हें किसी भी आइटी प्रोग्रामर्स के मुकाबले दो से तीन गुना ज्यादा सैलरी मिल रही है। इस हाईपे पैकेज के कारण ही यह फील्ड आज के टॉप 10 करियर में शुमार किया जाता है। दरअसल, डाटा साइंटिस्ट आइओटी, डिवाइसेज, सेंसर्स, सर्वर्स तथा बायोमेट्रिक मॉनीटर्स आदि के जरिए एकत्रित होने वाले डाटा को मेंटेन रखने तथा उसकी एनालिसिस करके महत्वपूर्ण जानकारियां निकालने में काफी कुशल होते हैं। यही वजह है कि तकरीबन सभी बड़ी कंपनियों को आज इनकी जरूरत है। इनकी मदद से बिजनेस कंपनियां पूर्वानुमान लगाकर अपनी सेल्स और मार्केटिंग रणनीति को और मजबूत कर सकती हैं और फायदे कमा सकती हैं। कोर्स एवं योग्यता: अगर आप ग्रेजुएट्स हैं या फिर बीई/बीटेक बैकग्राउंड के हैं, तो डाटा सांइस में पीजी डिप्लोमा कोर्स करके इस फील्ड में एंट्री पा सकते हैं। भारत में आइआइटी खड़गपुर, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु और आइआइएम में डाटा साइंस से संबंधित कोर्स ऑफर किए जाते हैं। इनके अलावा, कई निजी संस्थानों में भी आजकल डाटा सांइस में अंडरग्रेजुएट इंटीग्रेटेड कोर्स ऑफर किए जा रहे हैं, जिसे 12वीं के बाद कर सकते हैं। यदि आप जॉब करते हुए अपनी स्किल बढ़ाकर इस फील्ड में आना चाहते हैं, तो जिगसॉ, एनालिटिक्सलैब जैसे कुछ इंस्टीट्यूट ऑनलाइन माध्यम से भी बिग डाटा एनालिटिक्स में शॉर्ट टर्म कोर्स कराते हैं, जिसे युवाओं द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है। एआइ/एमएल एक्सपर्ट: कंपनियों में ऑटोमेशन पर जोर दिए जाने से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) और मशीन लर्निंग (एमएल) एक्सपर्ट की मांग भी लगातार बढ़ रही है। डाटा साइंटिस्ट की तरह ही यह फील्ड भी एक हाईपेइंग जॉब है। सैलरी डॉट कॉम के अनुसार, तीन से पांच साल के अनुभवी लोगों को इस फील्ड में 40 से 50 लाख रुपये तक सालाना पैकेज मिल रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग की मांग और तेजी से बढ़ेगी, क्योंकि इस तकनीक के फायदे देखते हुए हर जगह इसके उपयोग की संभावनाएं देखी जा रही हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक कंप्यूटर बेस्ड सिस्टम है और एमएल इसी का एक सॉफ्टवेयर है, जो उन सभी कार्यों को भी करने में सक्षम होता है जिसे सिर्फ इंसान ही कर सकते हैं। एआइ के इस्तेमाल की बात करें, तो अभी गूगल, फेसबुक, ट्विटर, अमेजन जैसी बड़ी सर्च इंजन, सोशल मीडिया और ई-कॉमर्स कंपनियों में एआइ तकनीक का सबसे अधिक उपयोग हो रहा है। इसके अलावा, रोबोटिक्स और डाटा माइनिंग के फील्ड में भी ऐसे प्रोफेशनल्स की काफी मांग देखी जा रही है। कोर्स एवं योग्यताएं: जो युवा इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर, आइटी, डाटा साइंस या फिर मैथ्स बैकग्राउंड के हैं, उनके लिए यह सबसे अधिक उपयुक्त कोर्स है। हाल में इंडस्ट्री की जरूरतों को देखते हुए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, हैदराबाद ने पहली बार एआइ/एमल में बीटेक डिग्री प्रोग्राम शुरू किया है। आइआइटी बांबे में भी एमएल में पीजी डिप्लोमा तथा मास्टर्स प्रोग्राम कराए जा रहे हैं। इसके अलावा, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया, आइबीएम जैसी कुछ टॉप आइटी कंपनियां भी इसकी ट्रेनिंग उपलब्ध करा रही हैं। ब्लॉकचेन डेवलपर: नई तकनीक के रूप में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी की भी चर्चा आजकल खूब है। आने वाले समय में सरकारी प्रतिष्ठानों से लेकर प्राइवेट कंपनियों तक हर जगह ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी की समझ रखने वाले ब्लॉकचेन एनालिस्ट/ब्लॉकचेन डेवलपर की भारी जरूरत होगी। यह जॉब भी नए जमाने की टॉप 10 नौकरियों में शुमार है, जिसमें प्रोफेशनल्स को 45 से 50 लाख रुपये तक का पैकेज मिल रहा है। विशेषज्ञों की मानें, तो क्रिप्टोकरेंसी के अलावा जल्द ही इस तकनीक का प्रभाव इंटरनेट कनेक्टिविटी तथा डाटा सिक्युरिटी जैसे क्षेत्रों में भी देखने को मिलेगा। कोर्स एवं योग्यता: ब्लॉकचेन तकनीक की मांग को देखते हुए भारत के कई आइआइटी संस्थानों के इंजीनियरिंग प्रोग्राम में अलग से एक माड्यूल के तौर पर इस विषय को जोड़ा जा रहा है ताकि छात्रों को इसकी जानकारी दी सके। इसके अलावा, आइबीएम, टैलेंट स्प्रिंट जैसे कुछ संस्थानों में यह कोर्स कराया जा रहा है। कोर्सेरा उडेमी जैसे पोर्टल्स के द्वारा भी इसके लिए शॉर्टटर्म कोर्स चलाए जा रहे हैं, जहां से आप इसे ऑनलाइन भी कर सकते हैं। यह कोर्स एक माह से लेकर तीन और छह माह की अवधि का है, जिसे कोई भी युवा कर सकता है। लेकिन जो लोग इंजीनियरिंग या प्रोग्रामिंग बैकग्राउंड के हैं, कोडिंग/जावा जानते हैं या फिर सॉफ्टवेयर डेवलपिंग, बैंकिंग/फाइनेंशियल सेक्टर में हैं, उनके लिए यह कोर्स ज्यादा उपयुक्त है। सॉफ्टवेयर डेवलपर: वेबसाइट्स और एप्स के बढ़ते बाजार की वजह से दुनियाभर में सॉफ्टवेयर डेवलपर की मांग लगातार बढ़ रही है। सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में डेवलपर की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है, जहां ये प्रोफेशनल एप्लिकेशन की डिजाइनिंग, डेवलपमेंट एक्टिविटी, लैंग्वेज की प्रोग्रामिंग, असेंबलिंग और टूल्स डेवलपमेंट जैसी तमाम चीजों को डेवलप करने का काम करते हैं। साथ ही पुराने हो चुके सॉफ्टवेयर एप्लिकेशंस में नए फंक्शन, स्पेसिफिकेशन, खामी व स्पीड पर काम करके उसे अपडेट रखने का काम भी इन्हीं का होता है। जो स्टूडेंट्स सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग या डेवलपमेंट के क्षेत्र में काम करने की इच्छा रखते हैं, वे प्रोग्रामिंग, कंप्यूटर साइंस या सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग का कोर्स कर सकते हैं। इसके लिए साइंस स्ट्रीम के साथ ग्रेजुएट होना जरूरी है। एंट्री लेवल डेवलपर्स को शुरुआत में 4 से 6 लाख रुपये तक पैकेज मिलता है, जो अनुभव बढ़ने पर 25 से 30 लाख रुपये तक हो सकता है। प्रोडक्ट मैनेजर: मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों तथा बड़े-बड़े प्रतिष्ठानों में … Read more

आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में नाबालिग को फुसलाकर दुष्कर्म

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले मे नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता को इस बात का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जुटमिल थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, जूटमिल थाना में पीड़िता के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 3 नवंबर को उसी के मोहल्ले में रहने वाले एक युवक दीपक भारद्वाज 22 साल निवासी सराईभदर ने उसकी नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर सराईभदर गांधीनगर नाला के पास ले जाकर जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और फिर इस घटना का जिक्र किसी और से करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। recent visitors 73

ग्लोबल एंटरटेनर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित हुए कपिल शर्मा

नई दिल्ली, कॉमेडियन कपिल शर्मा को एनडीटीवी इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स के ग्लोबल एंटरटेनर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा गया है। कपिल शर्मा ने इस दौरान अपने शो द ग्रेड इंडिया कपिल शो से लेकर डिप्रेशन तक जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। एनडीटीवी इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स शो में कपिल शर्मा से सवाल-जवाब किए गए।जिसमें उन्होंने बड़ी बात कही है। कपिल शर्मा से पूछा गया कि आपने बहुत से डाउनफॉल देखे, लेकिन आप हर बार विनर बनकर खड़े हुए. लेकिन आज का बच्चा डिप्रेशन में चला जाता है, काउंसलर की जरूरत पड़ती है, इस पर कुछ कहना चाहेंगे ? इस सवाल पर कपिल शर्मा ने कहा, 'मेरा लाइफ में मानना है कि काम करते जाइए, काम करते जाइए, बाकी चीजें उसका बाय प्रोडक्ट है आती जाती रहेंगी। हमने तो बड़े होकर डिप्रेशन या मेंटल हेल्थ के बारे में सुना होगा।बचपन में यदि दिल नहीं होता था स्कूल जाने का, तो पिताजी दो थप्पड़ मारकर स्कूल भेज देते थे।अमेरिका से यूक्रेन ने क्या कहा पता है, लेकिन हमारे पिताजी के साथ बाथरूम में क्या हो गया यही नहीं पता होता. इसलिए सोशल मीडिया पर कम समय बताएं, अपने आसपास के लोगों के साथ घुले मिलें. रोज सुबह उठें, हर दिन नया दिन है।ऊपर वाले को शुक्रगुजार हों। एनडीटीवी इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स में कपिल शर्मा से गाने की फरमाइश की गई. जिसके बाद उन्होंने वह पंजाबी गाना भी गाया जो अपनी पत्नी के लिए गाते हैं।   recent visitors 57

ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम अगले साल जून-जुलाई में वेस्टइंडीज के दौरे पर तीन टेस्ट मैच खेलेगी: निक हॉकली

एडिलेड क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के सीईओ निक हॉकली ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम अगले साल जून-जुलाई में वेस्टइंडीज के दौरे पर तीन टेस्ट मैच खेलेगी, जबकि पहले यह तय था कि केवल दो मैच होंगे। नई विश्व टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया को वेस्टइंडीज में सिर्फ दो टेस्ट खेलने थे। लेकिन हॉकली ने बताया कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और क्रिकेट वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज कराने का फैसला किया है। इस साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच हुई दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी। ऑस्ट्रेलिया 2015 के बाद पहली बार वेस्ट इंडीज में टेस्ट सीरीज खेलने जाएगा। उस समय ऑस्ट्रेलिया ने डोमिनिका और जमैका में दोनों टेस्ट जीते थे। हॉकली ने कहा, “मुझे खुशी है कि अब तीन टेस्ट मैच खेले जाएंगे। हालांकि वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड से तारीखों और स्थानों को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन यह निश्चित रूप से तीन मैचों की बड़ी सीरीज होगी, जैसी होनी चाहिए।” उन्होंने आगे कहा, “विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के नियमों के अनुसार हमें कम से कम दो मैच खेलने थे। लेकिन खिलाड़ियों और प्रशंसकों के लिए तीन मैच बेहतर है, क्योंकि दो मैचों की सीरीज में 1-1 की स्थिति से कोई संतुष्ट नहीं होता।” जब उनसे पूछा गया कि क्या इन तीन मैचों में से कोई एक पिंक बॉल डे-नाइट टेस्ट होगा, तो उन्होंने कहा, “यह अभी तय नहीं हुआ है। समय आने पर जानकारी दी जाएगी।” शुक्रवार को एडिलेड टेस्ट के दौरान अंतिम सत्र में दो बार लाइट्स बंद होने की घटना पर उन्होंने कहा, “यह स्विचिंग का मामला था। हमें भरोसा दिलाया गया है कि अब यह दोबारा नहीं होगा।” इसके अलावा, हॉकली ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बारे में बात करते हुए कहा कि मौजूदा हालातों में हाइब्रिड मॉडल ही समझदारी भरा फैसला लगता है। बता दें कि यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में होना प्रस्तावित है लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान नहीं जा रही है। दोनों देशों के बीच किसी तरह का द्विपक्षीय क्रिकेट भी नहीं होता है। इस वजह से चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल और जगह के निर्धारण पर फैसला रुका रहा है।   recent visitors 65