Sunday, July 5, 2026 12:47 pm

भोपाल सेफ हैंड्स: एक सोशल मीडिया अभियान की शुरुआत,पीड़ितों को मिलेगी मदद..

भोपाल पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए जन-आंदोलन में बदलने के लिए व्यवसायी एवं समाजसेवी अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया “भोपाल सेफ हैंड्स” नाम से एक पेज बनाया, है। जिसका उद्देश्य भोपाल के नागरिकों को जागरूक करना और भूमाफियाओं के अत्याचार के खिलाफ, पीड़ितों की मदद के लिए कानूनी सलाह और सहायता प्रदान करना है।  “छोटा प्रयास, बड़ा बदलाव  अगर हम सब जागरूक हो जाएं, तो न केवल भूमाफ़ियों का आतंक खत्म होगा, बल्कि भोपाल को एक सुरक्षित शहर बनाने की दिशा में हम सभी योगदान दे सकते हैं।”  भोपाल सेफ हैंड्स: जनता की आवाज़ इस पेज पर पोस्ट्स तेजी से वायरल हो रही हैं हजारों लोगों ने समर्थन किया है  धीरे-धीरे यह पेज भोपाल के नागरिकों के लिए न्याय की मांग का एक मंच बनता जा रहा है। इस अभियान के तहत उन्होंने अन्याय के खिलाफ खड़े होने के लिए लोगों को प्रेरित किया और यह बताया कि किस तरह एकजुटता से बड़ी से बड़ी ताकतों को हराया जा सकता है।  छोटा प्रयास, बड़ा बदलाव “भोपाल सेफ हैंड्स” अब सिर्फ एक पेज नहीं रहा; यह एक आंदोलन बन गया है। अनिल अग्रवाल के इस प्रयास से यह साबित होता है कि यदि एक व्यक्ति अन्याय के खिलाफ खड़ा हो जाए, तो वह पूरे समाज को प्रेरित कर सकता है।  BHOPAL SAFE HANDS :  इन दिनों भूमाफियाओं की दबंगई बढ़ती जा रही है। इससे आमजन भी परेशान हैं। भूमाफियाओं के अत्याचार और अन्याय के खिलाफ भोपाल में एक नया सोशल मीडिया ग्रुप ‘भोपाल सेफ हैंड्स’ का गठन किया गया है। इस ग्रुप का उद्देश्य आम जनता को एकजुट करना और भूमाफिया के अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करना है। ताकि आम आदमी के अधिकारों का हनन रोका जा सकें। भोपाल सेफ हैंड्स ग्रुप के संस्थापक सदस्यों का कहना है कि, “शहर में बढ़ते भूमाफिया के अत्याचारों ने आम नागरिकों का जीवन कठिन बना दिया है। कई लोगों की जमीनें हड़प ली गई हैं, और लोग अपने ही हक के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस ग्रुप का लक्ष्य पीड़ितों को एक मंच देना है, जहां वे अपनी समस्याएं साझा कर सकें और सामूहिक प्रयासों से न्याय की लड़ाई लड़ सकें।  सोशल मीडिया ग्रुप के जरिए पीड़ितों को मिलेगी मदद (Bhopal Safe Hands) इस सोशल मीडिया ग्रुप में पीड़ितों की मदद के लिए कानूनी सलाह और सहायता प्रदान किया जाएगा। सोशल मीडिया के माध्यम से भूमाफिया के अत्याचारों को उजागर किया जाएगा। प्रशासन और कानून-व्यवस्था पर दबाव बनाने का प्रयास किया जाएगा। ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके।  पीड़ित नागरिकों को मिली नई दिशा ग्रुप के सदस्य सक्रिय रूप से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जागरूकता अभियान चला रहे हैं और प्रभावित लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। ग्रुप एक सदस्य ने कहा, “यह सिर्फ एक शुरुआत है। हमें उम्मीद है कि यह अभियान आम आदमी की शक्ति को उजागर करेगा और भूमाफिया के डर से मुक्त समाज की नींव रखेगा।” राजधानी के नागरिकों में इस ग्रुप को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखी जा रही है। कई लोग इससे जुड़ने के लिए आगे आ रहे हैं और इसे एक नई उम्मीद के रूप में देख रहे हैं। recent visitors 47

एक के मौत और खुद भी खाया जहर, छत्तीसगढ़-कोरबा में पत्नी-दो बच्चों पर चाकू-पत्थर से हमला

कोरबा. कोरबा में दिल दहला देनी वाली आई घटना सामने आई है। जहां पति ने पत्नी और दो बच्चों पर चाकू और पत्थर से हमला कर हत्या का प्रयास किया। इस घटना में पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पति ने घटना को अंजाम देने के बाद खुद जहर का सेवन कर जान देने की कोशिश की। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते बस्तियों के भीड़ एकत्रित हो गई। जहां आसपास लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल के लिए रवाना किया गया। दर्री थाना अंतर्गत मोहन टाकीज के पास मनोज साहू का परिवार निवास करता है। शनिवार की रात मनोज साहू उसकी पत्नी सतरूपा, 7 साल की परिधि और 12 साल की काव्या साहू शुक्रवार की रात एक साथ खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए। शनिवार की तड़के सुबह लगभग चार बजे मनोज साहू सो रहे पत्नी और बच्चों पर चाकू और पत्थर से हमला कर हत्या करने का प्रयास किया। इस दौरान कमरे के अंदर चिख पुकार मच गई और सभी घायल अवस्था में इधर-उधर भागने लगे। इस हमले में पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास लोग मौके पर पहुंचे इस दौरान मनोज साहू ने खुद जहर का सेवन कर लिया। जहां तीनों की हालत बिगड़ने लगी जिन्हें अस्पताल के लिए रवाना किया गया। घटना की सूचना मिलते ही दर्री सीएसपी विमल कुमार पाठक टीम के साथ मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए कमरे को सील कराया। स्थानीय लोगों की माने तो मनोज साहू कर्ज से परेशान था और शेयर मार्केट में लाखों रुपये गवां चुका है। इन सब बातों से लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद होते रहता था और हमेशा परेशान रहा करता था। recent visitors 50

ईसीबी को इंग्लैंड के 50 क्रिकेटर ने दी धमकी, अगर बोर्ड ने नई एनओसी नीति नहीं बदली तो ‘द हंड्रेड’ का बॉयकॉट करेंगे

इंग्लैंड इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नीति में बदलाव के विरोध में ‘इंग्लैंड के 50 प्रमुख खिलाड़ियों’ का एक समूह अगले साल की द हंड्रेड प्रतियोगिता का बहिष्कार कर सकता है। खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट में भाग लेने की बोर्ड से एनओसी की आवश्यकता होती है। रिपोर्ट के अनुसार ईसीबी ने पिछले सप्ताह उन टूर्नामेंटों के लिए एनओसी जारी नहीं करने का मन बनाया है जिनकी तारीखें उनके घरेलू सत्र साथ टकरा रही हैं। इसमें हालांकि उन खिलाड़ियों को छूट मिलेगी जिसके पास अपनी काउंटी टीमों से सिर्फ सीमित ओवरों के क्रिकेट का करार है। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘एनओसी के लिए जरूरी विदेशी लीगों की इस सूची में हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को शामिल नहीं किया गया है जबकि इसमें पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) का नाम है।’’ ऐसा माना जाता है कि खिलाड़ियों को विटैलिटी ब्लास्ट या द हंड्रेड की तारीखों से मेल खाने वाली किसी भी प्रतियोगिता के लिए एनओसी जारी नहीं की जाएगी। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘अगले साल, घरेलू सत्र से टकराने वाली लीगों में मेजर लीग क्रिकेट (अमेरिका), कनाडा की ग्लोबल टी20 लीग और लंका प्रीमियर लीग के साथ-साथ कैरेबियन प्रीमियर लीग भी शामिल है। इस सूची के और बढ़ने की संभावना है।’’ इस मामले पर ईसीबी के रुख ने खिलाड़ियों को इस सप्ताह प्रोफेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन (पीसीए) के साथ कई दौर की चर्चा करने के लिए मजबूर कर दिया है। खिलाड़ियों ने सोमवार को निकाय के सदस्यों से मुलाकात की और उसके बाद बुधवार को उनके प्रतिनिधियों की अधिकारियों के साथ बैठक हुई। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ‘इंग्लैंड के 50 प्रमुख क्रिकेटरों का एक समूह’ द हंड्रेड के बहिष्कार पर विचार कर रहा है। यह हालांकि पता नहीं चला है कि इस समूह में न्यूजीलैंड दौरे पर गई टीम का कोई खिलाड़ी है या नहीं। recent visitors 57

रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 50 प्लस स्कोर का दमदार शतक कंप्लीट कर लिया, राहुल द्रविड़ को पछाड़कर धांसू रिकॉर्ड रचा

वेलिंग्टन इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट का बल्ला जब भी चलता है तो कोई-ना-कोई रिकॉर्ड जरूर बनता या टूटता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में फ्लॉप रहे रूट ने शनिवार को दूसरी पारी में शानदार अर्धशतक ठोका। वह वेलिंग्टन में दूसरे दिन स्टंप्स के समय 106 गेंदों में 73 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें 5 चौके शामिल हैं। 33 वर्षीय रूट का यह 65वां टेस्ट अर्धशतक था। वहीं, रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 50 प्लस स्कोर का दमदार शतक कंप्लीट कर लिया है। उन्होंने करियर में 35 टेस्ट सेंचुरी जमाई हैं। उन्होंने राहुल द्रविड़ को पछाड़कर धांसू रिकॉर्ड रचा है। दरअसल, रूट टेस्ट क्रिकेट में 100 या उससे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर करने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। वह यह मुकाम हासिल करने वाले पहले इंग्लिश क्रिकेटर हैं। पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज द्रविड़ पांचवें नंबर पर खिसक गए हैं, जिन्होंने टेस्ट में 99 मर्तबा 50 प्लस स्कोर बनाया। द्रविड़ ने 63 अर्धशतक और 36 शतक लगाए थे। द्रविड़ ने सबसे लंबे फॉर्मेंट 164 मैच खेले जबकि रूट अभी 151वां टेस्ट खेल रहे हैं। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर 119 पचास प्लस स्कोर के साथ लिस्ट में टॉप पर टॉप पर हैं।सचिन ने 200 टेस्ट में 51 शतक और 68 फिफ्टी मारीं। साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक कैलिस (113) दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 45 सेंचुरी और 58 फिफ्टी ठोकीं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी अपने टेस्ट करियर में 113 पचास प्लस स्कोर किए। उन्होंने 41 शतक और 62 अर्धशतक लगाए। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर 119 – सचिन तेंदुलकर (भारत) 103 – जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) 103 – रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) 99 – राहुल द्रविड़ (भारत) रूट टेस्ट में सबसे ज्यादा फिफ्टी जड़ने वाले खिलाड़ियों लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं। उनसे आगे वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज शिवनारायण चन्द्रपॉल हैं, जिन्होंने 66 टेस्ट अर्धशतक बनाए। इस फेहरिस्त में भी सचिन शीर्ष पर मौजूद हैं। गौरतलब है कि स्टंप्स के समय इंग्लैंड का दूसरी पारी में स्कोर 378/5 था। कप्तान बेन स्टोक्स 35 रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड टीम 533 की कुल बढ़त हासिल कर चुकी है। इंग्लैंड के 280 के जवाब में मेजबान न्यूजीलैंड की पहली पारी 125 रन पर सिमटी थी। टेस्ट में सबसे अधिक फिफ्टी 68 – सचिन तेंदुलकर recent visitors 56

जसप्रीत बुमराह ने स्मिथ को घर में जो ‘जख्म’ दिया है वो कभी नहीं भरेगा, ये रिकॉर्ड भारतीय फैंस को करेगा गदगद

एडिलेड भारत के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के सामने टिकना दिग्गज बल्लेबाजों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता। वह दुनियाभर में अपनी धाक जमा चुके हैं। बुमराह ने फिलहाल ऑस्ट्रेलिया दौर पर अपनी खतरनाक गेंदों से कंगारू प्लेयर्स की नींद उड़ा रखी है। उन्होंने पर्थ में धमाल मचाने के बाद एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया की नाक में दम किया है। बुमराह ने डे-नाइट टेस्ट के दूसरे दिन 'फैब फोर' में शामिल स्टीव स्मिथ को सस्ते में निपटाया। स्मिथ 11 गेंदों में महज 2 रन ही बना सके। बुमराह ने घर में स्मिथ को जो 'जख्म' दिया है, वो कभी नहीं भरने वाला। बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 41वें ओवर की पहली गेंद लेग स्टंप पर गुड लेंथ पर डाली। दाएं हाथ के बल्लेबाज स्मिथ ने बल्ला चलाया, जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा। गेंद बल्ले का महीन लेकर विकेट के पीछे चली गई और कीपर ऋषभ पंत ने डाइव लगाकर कैच लपक लिया। इसी के साथ बुमराह ने 35 वर्षीय स्मिथ के खिलाफ एक शानदार रिकॉर्ड बनाया, जो भारतीय फैंस को गदगद कर देगा। वह स्मिथ को ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट में तीन बार आउट करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह ने पर्थ टेस्ट में स्मिथ को गोल्डन डक पर आउट किया था।   बुमराह ने पर्थ, एडिलेड के अलावा स्मिथ का मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंट (एमसीजी) में शिकार किया। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के बल्ले से 2020 में एमसीजी में महज 8 रन निकले थे। भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने स्मिथ को 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया दौरे दो बार अपना शिकार बनाया। एडिलेड टेस्ट की बात करें तो बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के ओपनर उस्मान ख्वाजा (13) और नाथन मैकस्वीनी (39) को भी अपने जाल में फंसाया। भारत के 180 के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 5 विकेट गंवाकर 208 रन जुटाए। मार्नस लाबुशेन ने 64 रन बनाए, जिन्हें नीतीश रेड्डी ने आउट किया। recent visitors 82

अजाक्स कार्यालय पर बाबा साहब अंबेडकर की पुण्यतिथि एवं महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया

भोपाल ! राजधानी स्थित अजाक्स कार्यालय सेकण्ड स्टॉप पर बाबा साहब अंबेडकर की पुण्यतिथि एवं महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया गया, जिसमें मुख रूप से मध्य प्रदेश अजाक्स के प्रांतीय सचिव इंजीनियर एम सी अहिरवार उपस्थित हुए,वहीं कार्यकम की शुरुआत बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा में फुल अर्पित करके की गई,कार्यालय में बच्चों को रेलवे,बैंकिंग,पटवारी,एवं एम पी पी एस सी की कोचिंग निःशुल्क कराई जाती हैं, वहीं इंजीनियर एम सी अहिरवार ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि,भारतीय संविधान के निर्माता,समाज सुधारक,बुद्धिजीवी और चिंतक डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने जो देश को दिया है,उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है,बाबा साहब ने सामाजिक भेदभाव और छूआ-छूत के विरूद्ध अभियान चलाया,और सबके लिए समान अधिकार,स्वतंत्रता और व्यवहार की वकालत की,बाबा साहब का देश की उन्नति के लिए दिया गया, अतुलनीय योगदान हमेशा याद रहेगा,वहीं सभी बच्चों को बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया recent visitors 96

दोस्त ने युवक के सिर पर पत्थर मारकर की हत्या, छत्तीसगढ़-दुर्ग में नहर किनारे शराब पार्टी में विवाद

दुर्ग. दुर्ग में चाकूबाजी और हत्या के मामले थमाने का नाम नहीं ले रहे हैं। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में एक बार फिर एक युवक के सिर पर पत्थर से वार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है पुलिस कुछ संदेहियो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक, खुर्सीपार के ट्रांसपोर्ट नगर में देर रात नहर के किनारे शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान मृतक लोकेश्वर बंजारे के साथ उनके दोस्तों का किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपियों ने मृतक के साथ मारपीट करते हुए पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर भिलाई एएसपी सुखनंदन राठौर,सीएसपी हरीश पाटिल समेत खुर्सीपार थाने की टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटना में शामिल मृतक के कुछ दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। recent visitors 72