Sunday, July 5, 2026 6:12 am

अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 11 हाइवा और 8 ट्रैक्टर जब्त

बिलासपुर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर खनिज और राजस्व विभाग द्वारा अवैध खनन और परिवहन पर लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है. 6 दिसम्बर को दोनों विभागों की संयुक्त टीम ने ग्राम करहीकछार में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई की. खनिज विभाग ने रेत परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर 7 हाईवा वाहनों को जब्त कर बेलगहना थाने में पुलिस सुरक्षा में रखा है. वहीं, राजस्व विभाग ने भी 4 हाईवा और 4 ट्रैक्टर जब्त किए हैं, जिन्हें तहसील कार्यालय में सुरक्षार्थ रखा गया है. इन सभी मामलों में संबंधित प्राधिकरणों द्वारा नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. करहीकछार रेत खदान के संचालक को भी नोटिस जारी किया गया है. इसके अलावा, खनिज विभाग की टीम ने घुटकु, कछार और पेण्डरवा क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते हुए 4 ट्रैक्टर जब्त कर कोनी थाने में सुरक्षार्थ रखवाए हैं. खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण पर खनिज विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही जारी है. वन विभाग भी वन क्षेत्र में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के मामलों में कठोर कार्रवाई कर रहा है. recent visitors 55

महादेव सट्टा एप का हो या शराब घोटाला जो भी दोषी है, सभी पर कार्रवाई होगी: मुख्यमंत्री साय

रायपुर धान खरीदी के मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि घर में बैठकर किसी के बारे में बोलना आसान होता है. मंडी में जाकर देखें, धान खरीदी केंद्रों में जाकर देखें. तीन तारीख को देखने गए थे, क्या हुआ. अच्छा है लोग जाएं और देखें. ब्लैम लगाने से अच्छा है कि पास से जाकर प्रत्यक्ष देखें. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि धान खरीदी में कोई दिक़्क़त नहीं हो रही है. छोटी-मोटी दिक्कतें थीं, उसको दूर कर लिया गया है. कहीं भी धान खरीदी बंद नहीं हुई थी. राइस मिलरों से बातचीत नहीं होती तो समस्या हो सकती थी. आज उनसे बातचीत हुई है. समस्या का समाधान हो गया है. बता दें कि कांग्रेस ने 10 दिसंबर को धान खरीदी केंद्रों में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. वहीं महादेव सट्टा एप्प को लेकर मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जो भी दोषी है, सभी पर कार्रवाई होगी. चाहे महादेव सट्टा एप का हो या शराब घोटाला, चाहे कोयला घोटाला को हो या DMF घोटाला. कोई भी घोटालेबाज बचेंगे नहीं. सबके ऊपर सख़्ती से कार्रवाई होगी. सीजीपीएससी में जो घोटाला किए थे, उनका भी जेल जाने का सिलसिला शुरू हो गया है. recent visitors 78

हाई कोर्ट ने शासन से पूछा कि अन्य पिछड़ा वर्ग को जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण का लाभ क्यों नहीं दिया

जबलपुर हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश शासन से पूछा है कि अन्य पिछड़ा वर्ग को जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण का लाभ क्यों नहीं दिया जा रहा है। इस सिलसिले में सरकार को जवाब पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। एडवोकेट यूनियन फार डेमोक्रेसी एंड सोशल जस्टिस संस्था ने जनहित याचिका दायर कर ओबीसी वर्ग को उसकी जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण की मांग की गई थी। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ठाकुर एवं विनायक प्रसाद शाह व राज्य शासन की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता हरप्रीत सिंह रूपराह व अमित सेठ ने पक्ष रखा। 10 दिन के स्थान पर एक माह का समय दिया शुक्रवार को सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत व न्यायमूर्ति विवेक जैन की युगलपीठ ने सरकार से पूछा कि क्यों न ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण का अंतरिम आदेश देकर समस्त याचिकाओं पर अंतिम फैसला इसके अधीन कर दिया जाए। इस पर सरकार की ओर से आपत्ति पेश की गई और कहा गया कि इन मामलों में सालिसिटर जरल तुषार मेहता पक्ष रखेंगे। पांच भागों में बांटें प्रकरण मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महाधिवक्ता प्रशांत सिंह को निर्देश दिए कि ओबीसी आरक्षण से जुड़े सभी मामलों को पांच भागों में वर्गीकृत करें। पहली वो याचिकाएं जो ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के विरोध में हैं और दूसरी वो जो इसके समर्थन में हैं। एक वर्ग में उन मामलों को रखा जाए जिसमें सामान्य प्रशासन विभाग तथा महाधिवक्ता के अभिमत के अनुसार 87:13 प्रतिशत फार्मूले को चुनौती दी गई है। एक वर्ग में उन याचिकाओं को रखा जाए जिनमें अभ्यर्थियों की नियुक्ति होल्ड करने को चुनौती दी गई है। वहीं पांचवें वर्ग में ओबीसी को उनकी जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण की मांग वाला याचिकाओं को शामिल किया जाए। मंदिर की भूमि बेचने पर 20 दिसंबर तक मांगा जवाब हाई कोर्ट की जबलपुर बेंच के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत व न्यायमूर्ति विवेक जैन की युगलपीठ ने मंदिर की भूमि बेचे जाने के रवैये पर जवाब-तलब कर लिया है। इस सिलसिले में राज्य शासन, प्रमुख सचिव, टीकमगढ़ के कलेक्टर, एसडीएम व व टीआई सहित अन्य को नोटिस जारी किए गए हैं। अगली सुनवाई 20 दिसंबर को नियत की गई है। जनहित याचिकाकर्ता खेमचंद अहिरवार की ओर से पक्ष रखा गया। दलील दी गई कि ग्राम बगौरा जिला टीकमगढ़ में ग्रामवासियों के सहयोग से हनुमान मंदिर की स्थापना की गई थी। हनुमान मंदिर शासकीय जमीन पर बनाया गया था। मंदिर लोगों की आस्था का प्रतीक है और बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने आते हैं। recent visitors 83

पिछले 10 वर्षों में पूर्वोत्तर में बजट आवंटन खर्च को लेकर वृद्धि दर्ज हुई, भारत का पूर्वोत्तर क्षेत्र प्रगति की राह पर: सर्बानंद सोनोवाल

नई दिल्ली भारत का पूर्वोत्तर क्षेत्र प्रगति की राह पर है। पिछले 10 वर्षों में पूर्वोत्तर में बजट आवंटन खर्च को लेकर वृद्धि दर्ज हुई है, जो कि 2014 में 36,108 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2023-24 में 94,680 करोड़ रुपये हो गया है। यह वित्तीय बढ़ावा इस क्षेत्र में विकास से जुड़े अंतर को कम करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 2014 के बाद से पूर्वोत्तर क्षेत्र की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए हाल ही में एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, परिवहन और जैविक खेती में प्रगति पर जोर दिया। केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएच) की संख्या को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएच) की संख्या 2014 में 80 से बढ़कर 2023 में 103 हो गई है। इसके अलावा, बेहतर कनेक्टिविटी के लिए चालू सड़क परियोजनाएं 4,016 किलोमीटर से अधिक फैली हुई हैं। उन्होंने बताया कि एक दशक की अवधि में राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार को लेकर 28 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दी कि क्षेत्र में हर साल 193 किलोमीटर से ज्यादा रेल लाइन बिछाई गई हैं। इसके अलावा, ब्रॉड-गेज लाइनों का 100 प्रतिशत विद्युतीकरण किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि पूर्वोत्तर के लिए रेल बजट में 370 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। केंद्रीय मंत्री ने विमानन क्षेत्र को लेकर जानकारी दी कि पूर्वोत्तर में अब 17 हवाई अड्डे कार्यरत हैं, जो एक दशक में हुई बड़ी वृद्धि को दर्शाते हैं। इसी के साथ साप्ताहिक उड़ानों में 113 प्रतिशत की वृद्धि के साथ बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान की जा रही है और पर्यटन के साथ-साथ व्यापार को बढ़ावा दिया जा रहा है। पूर्वोत्तर क्षेत्र में शिक्षा और जैविक खेती को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शिक्षा और कृषि से जुड़ी कईं पहल विकास को बढ़ावा देने में अहम रही। पूर्वोत्तर में विश्वविद्यालयों की संख्या में 39 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं, 1.55 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि का इस्तेमाल जैविक खेती के लिए किया गया है, जिससे सस्टेनेबल कृषि प्रैक्टिस को बढ़ावा मिला है।   recent visitors 63

7 बच्चे और एक टीचर की स्कूल में खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, कलेक्टर और एसपी पहुंचे अस्पताल, जाना बच्चों का हाल

सिंगरौली सिंगरौली जिले के शासकीय पिपरा झांपी पूर्व माध्यमिक विद्यालय के 17 बच्चे और एक टीचर दोपहर के बाद अचानक बीमार हो गए। सभी बच्चे शरीर में दर्द और अजीब हरकत की शिकायत करने लगे। जिसके बाद उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। मनोवैज्ञानिक डॉक्टर सहित कलेक्टर और एसपी अस्पताल पहुंचे और बच्चों का हाल-चाल लिया। फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। सिंगरौली कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने बताया कि, दोपहर के बाद सूचना आई थी कि पिपरा झांपी स्कूल के कई बच्चे अचानक बीमार हो गए हैं। सभी बीमार 17 बच्चों को बैढ़न के ट्रामा सेंटर लाया गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। सभी बच्चे ठीक हैं। जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात डर की वजह से बच्चों की हालत खराब हुई है। वहीं इस मामले पर बच्चों के परिजन का कहना है कि, बच्चों को उन्होंने सुबह स्कूल भेजा था। अब बच्चे बता रहे हैं कि किसी महिला का उन्हें हाथ दिखा। जिसकी वजह से वह डर गए। वहीं कई बच्चियों तो यह कह रही है कि खाना खाने के बाद उनके शरीर पर अचानक दर्द होने लगा। बहरहाल देर शाम 5:00 तक 17 बच्चे और एक टीचर को अस्पताल लाया जा चुका है। और सभी का उपचार किया जा रहा है। लेकिन बच्चों के बीमार होने की असली वजह अब तक सामने नहीं आ पाई है। यह कोई अंधविश्वास है या कोई और वजह यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी कलेक्टर के अलावा स्थानीय विधायक और भारी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल के बाहर मौजूद हैं। recent visitors 63

मशहूर एक्टर मार्क विदर्स का 77 साल की उम्र में निधन

न्यूयॉर्क हॉलीवुड से एक बुरी खबर आ रही है। 'स्ट्रेंजर थिंग्स' में नजर आए मशहूर एक्टर मार्क विदर्स का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह पैंक्रियाज के कैंसर से जूझ रहे थे। मार्क विदर्स की बेटी जैसी ने उनके निधन की जानकारी दी। बेटी ने बताया कि पिता का निधन 22 नवंबर को हो गया था। उन्हें पैंक्रियाज कैंसर था। 'वैराइटी' मैगजीन से बातचीत में मार्क विदर्स की बेटी ने कहा कि उनके पिता ने बीमारी का सामना उसी ताकत और गरिमा के साथ किया, जो उन्होंने अपनी एक्टिंग में दिखाया था। उन्होंने कॉमेडी के साथ-साथ समर्पण की भावना भी दिखाई और कई ऐसे किरदार निभाए, जो हमेशा याद रखे जाएंगे। मार्क विदर्स के शुरुआती दिन और पढ़ाई-लिखाई 25 जून 1947 को पैदा हुए मार्क विदर्स को बहुत ही कम उम्र से एक्टिंग का चस्का लग गया था। उन्होंने कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, लॉस एंजिल्स से एक्टिंग की पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने मिनेसोटा स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स किया। मार्क विदर्स का करियर और यादगार किरदार मार्क विदर्स ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए, लेकिन 1981 में Dynasty के सीजन वन में अपनी परफॉर्मेंस से वह छा गए। इसके अलावा उन्हें 'वंडर वुमन', Magnum P.I., 'क्रिमिनल माइंड्स', Days of Our Lives, L.A. Law, Matlock और Stranger Things के लिए याद किया जाता है। मार्क विदर्स के निधन से जहां पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं फैंस का भी बुरा हाल है। हॉलीवुड भी मार्क विदर्स के जाने से गमजदा है। recent visitors 73

बसपा मुखिया मायावती ने कहा- सपा और कांग्रेस मुस्लिम वोट को रिझाने में लगे हैं, अन्य मुद्दों से कोई लेना देना नहीं

लखनऊ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संभल हिंसा को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस दोनों पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दोनों दल मुस्लिमों को आपस में लड़ा रहे हैं। बसपा मुखिया मायावती ने शनिवार को लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सपा और कांग्रेस मुस्लिम वोट को रिझाने में लगे हैं। उन्हें अन्य कोई मुद्दों से कोई लेना देना नहीं है। यह दोनों पार्टियां संभल में मुस्लिम समाज के तुर्क और नॉन तुर्क को आपस में लड़ा रही हैं। इससे मुस्लिमों को सतर्क रहना है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदू बड़ी संख्या में अपराधों का शिकार हो रहे हैं। इस मुद्दे पर कांग्रेस चुप है। अब केवल मुस्लिम वोट के लिए संभल-संभल चिल्ला रही है। इस मामले में कांग्रेस, सपा के समर्थक एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। उन्होंने कहा सबसे ज्यादा दुख की बात है कि जिनकी बदौलत से ससंद में दलित वर्ग के सांसद पहुंचे हैं, वो भी अपनी अपनी पार्टी के आकाओं को खुश करने के लिए दलित उत्पीड़न के मुद्दे पर चुप हैं। चाहे वो मामला अपने देश का या पड़ोसी देश बांग्लादेश का हो। मायावती ने कहा कि बांग्ला देश में प्रताड़ि‍त हिंदुओं में अधिकांश संख्या उन दलितों और कमजोर तबके के लोगों की है जिनकी भारत देश में बहुलता होते हुए भी बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर को संविधान सभा में चुनने की सजा के तौर पर बंटवारे में पाकिस्ताभन को दे दिया गया था। इस प्रकार बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर संविधान सभा में बंगाल के जिस जैसोर क्षेत्र से चुनकर आए उसे हिंदू बहुल क्षेत्र होने के बावजूद षड्यंत्र पूर्वक पाकिस्तान के हवाले कर दिया गया जो अब बांग्लाददेश में है। इसी के चलते बाबा साहेब डॉ.भीम राव अंबेडकर वहां से इस्तीफा देकर भारत वापस आ गए। ये सब जातिवादी खेल कांग्रेस पार्टी का था और अब जब वहां इनका शोषण हो रहा है तो भारत की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस चुप है। अब वह केवल मुस्लिम वोट के लिए संभल-संभल चिल्लाु रही है।   recent visitors 83