मुख्यमंत्री श्री साय से मध्यप्रदेश के खाद्य मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में मध्यप्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने सौजन्य मुलाकात की। recent visitors 55

अटल सामुदायिक भवन बिलौजी 16 जोड़े विवाह बंधन में बधे

अटल सामुदायिक भवन बिलौजी 16 जोड़े विवाह बंधन में बधे   विधायक, महापौर, निगम अध्यक्ष सहित जन प्रतिनिधियों ने नव विवाहित जोड़ो को दिया आशिर्वाद  सिंगरौली अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अन्तर्गत नगर निगम क्षेत्र  12  जोड़े एवं नगर परिषद बरगवां एवं सरई के 4  चार जोडो  का विवाह सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह का आयोजन सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह, नगर पालिक निगम सिंगरौली की महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल के विशिष्ट अतिथि एवं नगर पालिक निगम सिंगरौली के अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय , नगर निगम आयुक्त डी.के शर्मा  भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता, के गरिमाय उपस्थित में सम्पन्न हुआ।  विवाह समारोह के दौरान नगर निगम के क्षेत्र के 12 एवं नगर परिषद बरगवा एवं सरई के चार जोड़े ईश्वर को साक्षी मानकर विवाह बंधन में बधे।  इस अवसर पर  पार्षद सीमा जायसवाल , संतोष शाह, श्यामला देवी, शिवकुमारी कुशवाहा,परमेश्वर पटेल,आशीष बैस,सावन मति कुशवाहा,राम नरेश शाह,राम गोपाल पाल,कमलेश वर्मा,रविन्द्र कुमार प्रजापति,इंद्रेश शाह,अर्जुन दास गुप्ता,संदीप चौबे,संजय सिंह, नगर निगम के कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, नवजीवन विहार प्रभारी संतोष तिवारी, समंग्र सामाजिक सुरंक्षा अधिकारी ईला शाहू, आईसी मैनेजर आशीष शुक्ला, रोहित चौरसिया आदि उपस्थित रहे। recent visitors 68

आश्रय स्थल मे रूकने वाले प्रत्येक नागरिक की सुविधाओं का रखा जा रहा ख्याल

सिंगरौली नगर पालिक निगम सिंगरौली के सिटी मिशन मैनेजर कृष्णा पटेल ने बताया कि बैढ़न बस स्टैड स्थित आश्रय स्थल  मे ठण्ड को दृष्टिगत रखते हुये  आने वाले नागरिको के लिए सभी उचित प्रबंध किये गये है। उन्होंने बताया कि  बैंढन आश्रय स्थल  में ठहरने वालो  के लिए 2 कक्ष है  जिसमें 1 कक्ष महिला एवं 1 कक्ष पुरुष के लिए  प्रत्येक कक्ष में 15-15 लोगो के ठहरने की व्यवस्था है। रैन बसेरा में प्रतिदिन महिला एवं पुरुष रुकते है।  उन्होंने बताया कि धूल एवं प्रदूषण के कारण जब आश्रय स्थल में ठहरने वाले हितग्राही नहीं होते है तब तख्त से कपड़े हटा कर स्टोर रूम  में रख दिए जाते है जैसे ही हितग्राही ठहरने आते है तब आवश्यकता अनुसार उनको सामग्री उपलब्ध करा दी जाती है साथ ही आश्रय स्थल में कार्यरत केयर टेकरो द्वारा प्रतिदिन रात्रि के 9-10 बज के बीच रैंन बसेरा के आस पास  स्थानों में  सोने ठहरने वाले हितग्राहियों को आश्रय स्थल की जानकारी देकर उनको प्रेरित् कर आश्रय स्थल में ठहराने का भी कार्य किया जाता है।  सिटी मिशन मैनेजर श्री कृष्णा पटेल ने बताया कि इसके साथ ही आश्रय स्थल में ठहरने वालो के लिए गर्म पानी की भी व्यवस्था की गई एवं उनके मनोरंज के लिए आश्रय स्थल में टीव्ही भी लगाया है।  उन्होने बताया कि पिछले एक हप्ते में अब तक 80 लोगो ने अश्रय स्थल का लाभ उठाया है।उन्होंने बताया कि  आश्रय स्थल में रूकने वाले प्रत्येक नगारिक को शासन के मंशानुसार सभी सुविधाएं उपलंब्ध कराई गई है। recent visitors 61

इराक एक बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा, यूरोप और पश्चिम एशिया के बीच नया परिवहन लिंक बनाएगा

बगदाद इराक एक बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। यह प्रोजेक्ट यूरोप और पश्चिम एशिया के बीच नया परिवहन लिंक बनाएगा। इस प्रोजेक्ट की लागत 17 बिलियन डॉलर है, जिसके तीन साल में पूरा होने की उम्मीद है। इस प्रोजेक्ट को 'विकास का मार्ग' (Route of Development) नाम दिया गया है। इस प्रोजेक्ट के मिस्र की स्वेज नहर के रस्ते को टक्कर देने की उम्मीद है। स्वेज नहर का रूट एशिया और यूरोप के बीच बेहद महत्वपूर्ण व्यापार मार्ग है। द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, यह नया रूट 745 मील लंबा होगा, जो उत्तरी तुर्की सीमा से दक्षिणी फारस की खाड़ी तक फैला होगा। इसमें सड़कों, रेलवे, बंदरगाहों को शहरों से जोड़ते हुए का एक नेटवर्क बनाया जाएगा। इसका मकसद एशिया और यूरोप के बीच समुद्री यात्रा के समय को कम करना है, ताकि इसे स्वेज नहर रूट के विकल्प के तौर पर दुनिया के सामने लाया जा सके। इराक को होगा बड़ा फायदा? यह नया मार्ग ग्रैंड अल फॉ पोर्ट प्रोजेक्ट पर आधारित होगा, जो कि फारस की खाड़ी पर एक बंदरगाह है। यह इराक को अपने निर्यात को दुनियाभर में बेहतर तरीके से वितरित करने में सक्षम बनाता है। यह देश का अब तक का सबसे बड़ा विकासात्मक प्रयास है। इराकी प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल सुदानी इस परियोजना को एक टिकाऊ गैर-तेल अर्थव्यवस्था की आधारशिला के रूप में देखते हैं। वह इसे आर्थिक एकीकरण के प्रयास के रूप में देखते हैं। परियोजना का लक्ष्य बसरा और लंदन के बीच निर्बाध राजमार्ग और रेल गलियारा स्थापित करना है। इराक का कहना है कि रूट ऑफ डेवलपमेंट स्वेज नहर के मुकाबले आर्थिक रूप से अधिक व्यवहार्य विकल्प हो सकता है। इराकी परिवहन मंत्री का कहना है कि यह मिस्र स्थित स्वेज नहर की तुलना में यात्रा के समय में 12 से 15 दिनों की बचत कर सकता है। इस परियोजना को कई प्रभावशाली देशों का समर्थन मिला है। इसमें यूएई और कतर शामिल हैं। दोनों देशों ने इस संबंध में समझौते पर दस्तखत किए हैं। इस परियोजना से बहुत उम्मीदे हैं लेकिन इसके सामने कई चुनौतियां भी हैं। इराकी सरकार का कहना है कि तमाम चुनौतियों के बावजूद वह इस परियोजना को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। यह परियोजना इराक के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इराकी सरकार को उम्मीद है कि यह परियोजना इराक के लोगों के लिए एक नई उम्मीद की किरण लेकर आएगी। recent visitors 159

महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए 50 सीटर नवीन कन्या छात्रावास भवन निर्माण की स्वीकृति

महाविद्यालय शैक्षणिक एवं अकादमिक परिवेश बेहतर बनाए : आयुष मंत्री परमार शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय बुरहानपुर की साधारण सभा की बैठक हुई महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए 50 सीटर नवीन कन्या छात्रावास भवन निर्माण की स्वीकृति भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में मंत्रालय में पंडित शिवनाथ शास्त्री शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय बुरहानपुर की साधारण सभा की बैठक हुई। मंत्री परमार ने विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर, महाविद्यालयीन गतिविधियों की समीक्षा की। महाविद्यालय परिसर में कन्या छात्रावास निर्माण, परिसर तक पहुंच मार्ग निर्माण, विभिन आवश्यक उपकरण क्रय, एनसीआईएसएम के मापदंड अनुसार व्याख्याताओं एवं रीडर पदों की पूर्ति सहित विद्यार्थियों के हितों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर व्यापक चर्चा हुई। मंत्री परमार ने कहा कि महाविद्यालय में पदस्थ व्याख्याताओं एवं अधिकारियों के समयमान वेतनमान संबंधी प्रक्रिया नियत समय पर पूर्ण करें। इसके उपरांत उच्च पद प्रभार प्रक्रिया का भी नियत समयावधि पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें ताकि महाविद्यालय में वास्तविक रिक्त पदों की स्थिति के अनुरूप पदों की पूर्ति की प्रक्रिया नियत समय पर पूर्ण हो सके। परमार ने महाविद्यालय के लिए विभिन्न विषयों के लिए चयनित नवीन व्याख्याताओं की नियुक्ति सम्बंधी कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। परमार ने कहा कि महाविद्यालय आर्थिक गतिविधियों में पारदर्शिता के लिए नियमित रूप से वित्तीय वर्षों में ऑडिट कराएं। उन्होंने महाविद्यालय की साधारण सभा की बैठक नियमित रूप से करने के निर्देश दिए। आयुष मंत्री परमार ने कहा कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है। विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय में संसाधनों एवं सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो। परमार ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। महाविद्यालय परिसर में छात्राओं के लिए 50 सीटर नवीन कन्या छात्रावास भवन निर्माण के लिए अनुमोदन किया। परमार ने प्रयोगशालाओं एवं पुस्तकालयों को समृद्ध करने और संस्थागत आवश्यक समस्त मरम्मत एवं सुधार कार्यों को निश्चित समयावधि पर पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। मंत्री परमार ने महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए आवश्यक समस्त संसाधनों की उपलब्धता, नियत समय अवधि पर सुनिश्चित करने के दिशा निर्देश दिए। महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के समग्र विकास, बेहतर अध्ययन-अध्यापन, शैक्षणिक एवं अकादमिक गुणवत्ता में उत्तरोत्तर सुधार, संस्थान में शोध एवं अनुसंधान को बढ़ावा देने सहित विविध आवश्यक क्रियान्वयन के लिए दिशा निर्देश भी दिए। परमार ने कहा कि संस्थान अपनी विशेषता और उत्कृष्टता पर व्यापक कार्य करे ताकि विशिष्ट संदर्भ में संस्थान का नाम आलोकित हो और संस्थान की प्रतिष्ठा एवं विश्वसनीयता में उत्तरोत्तर वृद्धि हो। इसके लिए महाविद्यालय के अकादमिक एवं शैक्षणिक परिवेश को उत्तरोत्तर बेहतर बनाने को कहा। बैठक में बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस, महापौर नगरपालिका निगम बुरहानपुर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, प्रमुख सचिव आयुष डी.पी. आहूजा, महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. रश्मि रेखा मिश्रा सहित साधारण सभा के सदस्य एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।   recent visitors 106

सतपुड़ा वर्कर सोसायटी एवं पेंच टाइगर रिजर्व टीओएफटी अवॉर्ड से सम्मानित

भोपाल सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की संस्था सतपुड़ा वर्कर सोसायटी को वाइल्ड लाइफ टूरिज्म कम्युनिटी इनिशिएटिव-2024 के लिये टाइगर्स ट्रेवल अवॉर्ड और सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व को कैलाश संखाला विजिटर फ्रेण्डली वाइल्ड लाइफ नेशनल पार्क ऑफ द इयर-2024 अवॉर्ड से संस्था (टीओएफटी) नई दिल्ली द्वारा सम्मानित किया गया है। टीओएफटी एक स्वयंसेवी संस्था है, जिसका गठन वर्ष 2004 में वन्य-जीव संरक्षण, पर्यटन, प्लास्टिक मुक्त जंगल और बाघों के संरक्षण में योगदान जैसे उद्देश्यों को लेकर किया गया है। यह संस्था अखिल भारतीय स्तर पर कार्यरत है। टाइगर रिजर्व में संसाधन मुहैया कराने के साथ संस्था वन्य-जीव संरक्षण से जुड़ी संस्था एवं लोगों को हर वर्ष सम्मानित भी करती है। recent visitors 51

39वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप: कृष्णा चंद्रा ने जीता रजत पदक

भोपाल : भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 7 से 11 दिसंबर 2024 तक आयोजित 39वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के एथलीट कृष्णा चंद्रा ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बालक अंडर-18 भाला फेंक स्पर्धा में 64.82 मीटर थ्रो के साथ रजत पदक जीता। खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने कृष्णा चंद्रा को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि, "यह पदक मध्यप्रदेश के खेल क्षेत्र में उभरती प्रतिभाओं की मेहनत और लगन का प्रमाण है। कृष्णा ने पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।" कृष्णा की इस सफलता में उनके प्रशिक्षक मोहम्मद हदीथ के मार्गदर्शन की भी अहम भूमिका रही। मध्यप्रदेश खेल विभाग ने भी इस उपलब्धि पर टीम को बधाई दी है। यह सफलता न केवल कृष्णा के लिए बल्कि राज्य एथलेटिक्स अकादमी के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।   recent visitors 211