Saturday, July 4, 2026 10:55 am

साली ने जीजा से संबंध बनाने से किया इनकार तो जीजा ने कर दी हत्या, कूड़े के ढेर में मिला कटा हुआ सिर

कोलकाता पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक दिल दहला देने वाली घटना का खुलासा हुई है। दक्षिण कोलकाता के टॉलीगंज इलाके में कूड़े के ढेर में एक महिला का कटा हुआ सिर मिला था। 24 घंटे के भीतर ही महिला के जीजा को उसकी हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। जीजा की पहचान अतीउर रहमान लस्कर के रूप में हुई है। उसने इसलिए महिला की हत्या कर दी क्योंकि उसने उससे संबंध बनाने से इनकार कर दिया था। कोलकाता पुलिस ने उसे दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर में उसके पैतृक गांव बसुलडांगा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि लस्कर नामक एक मजदूर ने कथित तौर पर उस महिला की हत्या करने की बात कबूल की है जो पिछले दो साल से अपने पति से अलग रह रही थी। डीसीपी (दक्षिण उपनगरीय) बिदिशा कलिता ने कहा कि महिला का कटा हुआ सिर शुक्रवार को ग्राहम रोड के पास कूड़े के ढेर में मिला था और उसके धड़ और शरीर का निचला हिस्सा शनिवार को रीजेंट पार्क इलाके में एक तालाब के पास मिला था। महिला रीजेंट पार्क में एक घर में काम करती थी। वह टॉलीगंज में काम करने वाले लस्कर के साथ हर दिन काम पर जाती थी। डीसीपी ने बताया कि उसका जीजा उसके साथ संबंध बनाना चाहता था, लेकिन उसने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इस उपेक्षा से लस्कर नाराज हो गया। एक सप्ताह पहले उसने ने जीजा से दूरी बनानी शुरू कर दी, जिससे वह और भी नाराज हो गया। उसने उसका फोन नंबर भी ब्लॉक कर दिया। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार शाम को जब वह फ्री हुई तो उसने उसे अपने साथ एक निर्माणाधीन इमारत में चलने के लिए मजबूर किया। उसने वहां उसका गला घोंट दिया और फिर उसका सिर काट दिया। उसने शव को तीन टुकड़ों में काटा और उन्हें फेंक दिया। पुलिस इस संबंध में अन्य लोगों की संभावित संलिप्तता की भी जांच कर रही है। उस इलाके में कटा हुआ सिर बरामद होने से निवासियों की रूह कांप उठी और उनके अंदर डर पैदा हो गया। पुलिस को कटा हुआ सिर कैसे मिला? शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने गोल्फ ग्रीन पुलिस स्टेशन के अंतर्गत ग्राहम रोड पर एक टैंक में कटा हुआ सिर भरा एक प्लास्टिक बैग देखा था। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, शरीर का हिस्सा मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने इसे आगे की जांच के लिए एमआर बांगुर अस्पताल भेज दिया था। कोलकाता पुलिस ने इलाके के सभी उपलब्ध सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की ताकि यह पता लगाया जा सके कि कटा हुआ सिर वहां किसने फेंका। पुलिस ने कहा कि घटनास्थल से संबंधित नमूने बरामद किए गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कटे हुए सिर पर चोट के निशान और खून के धब्बे भी थे, जिससे पता चलता है कि हत्या उसके बरामद होने के 12 घंटे के भीतर हुई थी। पुलिस ने शरीर के हिस्से के का पता लगाने के लिए एक खोजी कुत्ते को भी तैनात किया। कुत्ता पुलिस को ग्राहम रोड टैंक से लगभग एक किलोमीटर दूर एक अपार्टमेंट तक ले गया। इसे बाद से इमारत में आने-जाने वालों की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए अपार्टमेंट के प्रवेश द्वार पर दो कांस्टेबल तैनात किए गए थे। recent visitors 46

संतरे का छिलका बर्न करता है फैट

विटामिन सी और कई दूसरे पोषक तत्वों से भरपूर संतरा तो वजन कम करने में मददगार है ही, उसका छिलका भी अपने कई गुणों के कारण फैट को बर्न करता है. संतरे के छिलके में विटामिन बी6, कैल्शियम, फॉलेट के अलावा पॉलिफेनॉल्स भी पाया जाता है जो डायबिटीज के साथ अल्जाइमर और मोटापा जैसी दिक्कतों को भी दूर करने में मदद करता है. संतरे के फल की तुलना में उसके छिलके में 4 गुना अधिक फाइबर होता है. इसलिए इसके सेवन के बाद देर तक भूख नहीं लगती. छिलके में मौजूद विटामिन सी फैट को बर्न करने में मदद करता है. संतरे में कैलरीज की मात्रा बेहद कम होती है. साथ ही संतरे में पानी की मात्रा अधिक होती है. एक संतरे में आमतौर पर करीब 87 प्रतिशत पानी होता है जिससे यह सर्दी के मौसम में आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है. संतरे में मौजूद फाइबर के कारण इसे खाने के बाद पेट भरा हुआ महसूस होता है. पाचन तंत्र भी सही बना रहता है और कब्ज की दिक्कत भी नहीं होती. एक स्टडी के मुताबिक, संतरे में पाया जाने वाला वाटर-साल्यूबल यानि पानी में घुलनशील विटामिन मोटापे से लड़ने और वेट को मैनेज करने में मदद करता है. यह शरीर के फैट बर्निंग प्रोसेस को भी तेज करता है.   recent visitors 67

कांग्रेस नेत्री संजू जाटव के पति पर हुआ हमला, गोली मारने के बाद स्कार्पियो और बैग लूटा, पुलिस ने दर्ज की एफआइआर

ग्वालियर भिंड की कांग्रेस नेत्री और जिला पंचायत सदस्य संजू जाटव के पति गजराज जाटव पर बीती रात ग्वालियर के बिजौली इलाके में हमला हो गया। गजराज का कहना है- वह अपने जिस दोस्त को घर छोड़ने के लिए जा रहा था, उसी ने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। गोली मारने के बाद स्कार्पियो और बैग लूट लिया। बैग में डेढ़ लाख रुपए व रिवाल्वर थी। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास की एफआइआर दर्ज की है, लेकिन पुलिस अधिकारियों का कहना है- मामला संदिग्ध है। इसकी तस्दीक की जा रही है। शताब्दीपुरम इलाके रहते हैं, स्कॉर्पियो में अन्य लोग भी थे संजू जाटव के पति गजराज जाटव का ग्वालियर के शताब्दीपुरम इलाके में भी एक घर है। वह यहां रहते हैं। रात को अपनी स्कॉर्पियो से दोस्त पुष्पेंद्र को छोड़ने के लिए जा रहे थे। गाड़ी में ही वंश प्रताप उर्फ नगद धनोलिया, भानू पर्वया भी सवार थे। पुष्पेंद्र बिजौली के सुपावली गांव में रहता है। जैसे ही गाड़ी सुपावली के पास पहुंची तो गाड़ी रुकवाकर हमला कर दिया। गजराज जाटव ने बताया कि आरोपियों ने पीछे से गोली मारी, जो उसकी पीठ में लगी। वह अस्पताल पहुंचा। आरोपित स्कार्पियो और बैग भी लूट ले गए। बिजौली थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। गाड़ी सिरोल रोड पर लावारिस हाल में मिली गजराज ने गाड़ी और बैग लूटे जाने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने रात में ही घेराबंदी की। सिरोल रोड पर गाड़ी लावारिस हालत में खड़ी मिल गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। डॉक्टर ने कराया एक्स-रे, गोली नहीं मिली एसडीओपी संतोष पटेल ने बताया कि यह मामला संदिग्ध है। जब डाक्टर ने एक्स-रे कराया तो गोली नहीं मिली। गोली जैसा जख्म भी नहीं है। फिर जिन लोगों पर आरोप है, वह परिचित हैं। एसडीओपी पटेल का कहना है- मामली की जांच की जा रही है। recent visitors 173

6 आदतों को अपनाकर आप भी लाइफ में बन सकते हैं रिच पर्सन

पैसा कमाने की चाह तो हर किसी के अंदर होती है और हर इंसान रिच बनना चाहता है। लेकिन पैसा कमाने के लिए कुछ खास तरह के गुणों का होना जरूरी है। अगर आप पैसेवाले लोगों को देखेंगे तो सब में कुछ आदतें एक जैसी मिलेंगी। जिससे पता चलता है कि ये आदते पैसा कमाने और रिच बनने में मदद कर सकती है। तो अपने व्यवहार में जल्द से जल्द इन 6 आदतों को शामिल कर लें। गोल्स सेट करें और प्लानिंग करें रिच लोग हमेशा गोल्स सेट करते हैं और उसके मुताबिक प्लान करते हैं। छोटे प्लान को अचीव करने के लिए वो हफ्ते, महीने और साल का समय लेते हैं। फिर खुद को 20 साल बाद कहां देखेंगे इस बारे में सोचते हैं। वहीं कई सारे एक्सपर्ट्स का कहना है कि गरीब लोगों के पास अपनी लाइफ का कोई प्लान नहीं होता। इसलिए लाइफ में प्लान बनाने और उसे पूरा करने के लिए गोल्स सेट करें। पैसे बनाने का सबसे अच्छा तरीका है कि पैसे को बचाकर सही जगह इन्वेस्ट किया जाए। रोजाना के खर्चों को कम कर इन्वेस्टमेंट की तरफ ध्यान देना जरूरी है। जिससे कि गरीबी से बाहर निकला जा सके। आय के होने चाहिए कई स्त्रोत अगर आप सोचते हैं कि केवल एक नौकरी से आप पैसे वाले बन जाएंगे तो ये सोच पूरी तरह से गलत है। 2019 की यू एस सेनसस ब्यूरो स्टडी ने पाया कि अमेरिका में केवल 8.8 प्रतिशत महिलाओं के पास और 8 प्रतिशत पुरुषों के पास दो से ज्यादा जॉब है। जबकि पैसे कमाने के लिए कम से कम दो से तीन आय के स्त्रोत होने चाहिए। खुद को हमेशा अपग्रेड करना जरूरी है खुद को स्किलफुल बनाना जरूरी है। नई टेक्नोलॉजी, अपने फील्ड के नए वर्क और कुछ ना कुछ नया स्किल सीखने पर फोकस करना चाहिए। जब आपके अंदर स्किल होगी तो पैसा कमाना आसान होगा। टॉक्सिक रिलेशनशिप से दूर रहें हेल्थ का वेल्थ पर गहरा असर होता है। खासतौर पर मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। मेंटल हेल्थ को स्ट्रांग रखने के लिए टॉक्सिक लोगों से दूर रहना चाहिए। ऐसे लोग जो आपके मनोबल गिराने की कोशिश करें, उनसे दूर रहें। टॉक्सिक रिलेशनशिप से दूर रहें हेल्थ का वेल्थ पर गहरा असर होता है। खासतौर पर मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। मेंटल हेल्थ को स्ट्रांग रखने के लिए टॉक्सिक लोगों से दूर रहना चाहिए। ऐसे लोग जो आपके मनोबल गिराने की कोशिश करें, उनसे दूर रहें। recent visitors 151

आज संभल में 46 साल से बंद मिले मंदिर में हुई पूजा, इस दौरान स्थानीय लोग और अधिकारी मौजूद रहे

संभल उत्तर प्रदेश के संभल में 46 साल से बंद मिले मंदिर में रविवार को विधिवत पूजा और आरती की गई। इस दौरान स्थानीय लोग और अधिकारी मौजूद रहे। बता दें, एक दिन पहले पुलिस को 46 साल पुराना मंदिर मिला था। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मुस्लिम बहुल दीपा सराय मोहल्ले में बिजली चोरी की जांच करने पहुंचे थे, तभी इसका खुलासा हुआ था। शनिवार को अधिकारियों ने देखा कि मंदिर पर ताला लगा और उसके आसपास दूसरे धर्म वालों ने कब्जा कर लिया है। तत्काल पूछताछ की गई और मंदिर के पंडितजी को बुलाया गया। ताला खोलने पर वर्षों से बंद मंदिर मिला। यह इलाका जामा मस्जिद से सटा है, जहां सर्वे के दौरान पिछले दिनों में हिंसा भड़की थी। यह मंदिर 1978 से बंद था। तब साम्प्रदायिक हिंसा के बाद हिंदुओं ने पलायन कर लिया था। दूसरे धर्म के लोग यहां बहुतायत में रहने लगे। मंदिर में एक कुआं भी मिला है। खुद अधिकारियों ने मंदिर में स्थित शिवलिंग की सफाई की। यहां हनुमानजी की मूर्ति भी मिली है।   पुजारी को रोज पूजा करने के निर्देश नगर हिंदू सभा के संरक्षक विष्णु शरण रस्तोगी का दावा है कि 1978 के बाद यह मंदिर पहली बार खोला गया है। अधिकारियों ने मंदिर की सफाई करने के बाद पुजारी को रोज पूजा करने के निर्देश दिए थे। मंदिर में स्थित कुएं में मिट्टी भर दी गई है, जिसे अब दोबारा खोला जाएगा। साथ ही यहां स्थित एक पुराने पेड़ को भी काट दिया गया है। मंदिर के आसपास का अतिक्रमण हटाया जा रहा है। संभल के डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि हम प्राचीन भगवान शिव मंदिर की सफाई कर रहे हैं। प्राचीन कुएं पर एक रैंप का निर्माण किया गया था…जब हमने रैंप को तोड़ा, तो कुआं मिला। मंदिर पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संभल के डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने कहा, इलाके में मुस्लिम समुदाय के लोग रहते हैं। जिन लोगों का मंदिर है, उन्हें सौंप दिया जाएगा। एएसआई को कार्बन डेटिंग के माध्यम से पता लगाना चाहिए कि मंदिर कितना प्राचीन है। recent visitors 67

स्कूली शिक्षा के पश्चात लगभग 34 साल बाद मिलन समारोह, एक यादगार पल

रायपुर पुराने दोस्त यारो का मिलन समारोह का कार्यक्रम राजधानी रायपुर में 15 दिसंबर को  शहर के होटल में आयोजन किया गया। आज से लगभग 33 साल पहले अविभाजित मध्यप्रदेश के दुर्ग जिले के अंतर्गत बेरला ब्लॉक में स्थित ग्राम  भींभौरी के स्कूल "जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय" में सभी अपनी शिक्षा प्राप्त करने के बाद इस बैच के उम्र के सभी लोग 49_50 साल के करीब होने में अलग अलग क्षेत्रों में अपने पैरों में खड़े होकर अपने परिवार एवं समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन अच्छे से कर रहे है। आज सभी पुराने दोस्तों द्वारा बीते हुए लम्हों को यादकर काफी प्रफुल्लित ,एवं गौरवान्वित महसूस कर इस पल का आनंद लेते हुए एक दूसरे को सम्मान एवं आदर देते हुऐ  इस "मिलन सम्मान समारोह" को यादगार बनाया। इस बीच अपने गुरुजनों को भी याद कर अपने अच्छे पलो को याद कर उनके प्रति आदर एवं सम्मान प्रकट किए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी एकत्रित हुए उनमें ..हरिशंकर वर्मा, भावना साहू ,संतोषी वर्मा, भूपेन्द्र तिवारी, मनोज वर्मा, साकेत वर्मा, सुमति बघेल,मीरा शर्मा, मधुलिका टिकरिहा, प्रेमलता, कमलेश्वर,गोपाल वर्मा, प्रदीप परगनिहा, डुमेश्वर साहू, भारत पाटिल, ओमप्रकाश, सूर्यकांत परगनिहा,शीतल साहू, खूबिराम साहू,चोवा राम ,शैलेश तिवारी, ये सभी मिलकर कार्यक्रम को यादगार बनाने में अपनी सराहनीय योगदान दिए। recent visitors 47

मौसम विभाग ने बताया- अभी शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा, पहाड़ों में बर्फबारी में इजाफा होगा जिससे पारा और लुढ़क सकता है

लखनऊ पहाड़ों में बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत में शीतलहर अपने तेवर दिखा रही है। बड़े इलाके में अभी कोहरे की मार ना पड़ने के बावजूद ठंड में कोई कमी नहीं है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों मे न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान भी शनिवार को 4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अभी शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। वहीं पहाड़ों में बर्फबारी में इजाफा होगा जिससे पारा और लुढ़क सकता है। इसके अलावा दक्षिण के राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में रविवार को भी शीतलहर जारी रहेगी। फरीदकोट में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को पंजाब में फरीदकोट सबसे ठंडा स्थान रहा। आंकड़ों के अनुसार, पंजाब के पठानकोट में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरदासपुर में 2.8 डिग्री और बठिंडा में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके मुताबिक, अमृतसर में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 7.8 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और अंडमान निकोबार के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण के ज्यादातर हिस्से में मौसम साफ रहेगा। लक्षद्वीप में ही हल्की बारिश हो कती है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में भी बूंदाबांदी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। दक्षिण के राज्यो में दोदो चक्रवाती तूफान दस्तक देने वाले हैं। ऐसे में बारिश की प्रबल संभावना है। वहीं पश्चिम-उत्तर भारत में 12 किलोमीटर की ऊंचाई पर ठंडी हवाएं चल रही हैं। वहीं पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव है। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के आसपास मध्यम बारिश औऱ बर्फबारी हो सकती है। पंजाब और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर बेहद तेज हो सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, विदर्भ, बिहार, झारखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान में शीतलहर का कहर जारी रहेगी। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में इस सप्ताह घने कोहरे की मार पड़ सकती है। recent visitors 108