Saturday, July 4, 2026 9:50 am

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने पांच वर्षों से गुम 23 वर्षीय युवती को परिजनों से मिलाया

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान के निर्देशानुसार जिले में गुमशुदा महिलाओं और पुरुषों की तलाश कर उन्हें उनके परिजनों से मिलवाने के अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पांच वर्षों से गुम 23 वर्षीय युवती को दस्तयाब कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। दिनांक 6 सितंबर 2019 को धोचीमूड़ा बिजुरी निवासी नेहरू सिंह गोड़ ने अपनी 19 वर्षीय पुत्री कमला सिंह गोड़ के गुम होने की सूचना कोतवाली अनूपपुर में दर्ज कराई थी। इस संबंध में गुमशुदगी रिपोर्ट क्रमांक 47/19 के तहत मामला पंजीबद्ध कर तलाश जारी थी। कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक सतानंद कोल और आरक्षक पूर्णानंद मिश्रा ने अथक प्रयास करते हुए गुमशुदा युवती को थाना कोतमा अंतर्गत डिबरीटोला रेऊला से दस्तयाब किया। युवती को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पांच वर्षों से बिछड़ी पुत्री को वापस पाने की खुशी में परिवार ने पुलिस की सराहना की और उनकी तत्परता एवं समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया। अनूपपुर पुलिस का यह प्रयास समाज में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करेगा। recent visitors 36

भाजपा कार्यालय में हुई मोहन सरकार के सफल 1 वर्ष पूर्ण होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस संपन्न

टीकमगढ़ भारतीय जनता पार्टी के नवीन भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस संपन्न हुई। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी व प्रफुल्ल द्विवेदी ने बताया कि अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि मध्य प्रदेश में 13 दिसंबर 2023 को डॉक्टर मोहन यादव जी के नेतृत्व में गठित भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सफल एवं सार्थक 1 वर्ष पूर्ण कर लिया है, 2023 के विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के प्रचंड एवं ऐतिहासिक जन आशीर्वाद से भाजपा पार्टी की सरकार बनी,एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी का नारा चरित्रतार्थ हुआ था, आज मोहन सरकार की सफल एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश सरकार के पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार , भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नुना व वरिष्ठ भाजपाई नेता विवेक चतुर्वेदी शामिल हुए। सर्वप्रथम भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना ने कहा संगठन पर्व पर बूथ समितियों का कार्य शत प्रतिशत पूरा हुआ, पौने 2 लाख जिले में सदस्यता हुई, सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया गया और कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ग्रहण की, अब जिले में तीन नए मंडल बनाए गए हैं, जो देरी ,सावरकर व बम्होरी कलां है,जिसमें मंडल अध्यक्ष भी नियुक्त हुए हैं, संगठन पर्व में संगठन विस्तार हो रहा है जो एक उत्सव सामान है। पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार मोहन सरकार का यह प्रथम वर्ष मध्य प्रदेश में सुशासन, विकास और विरासत के संवर्धन के लिए समर्पित रहा है,हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के मंत्र सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ गौरवशाली संपन्न एवं विकसित मध्य प्रदेश की संकल्पना को साकार करने का ईमानदार प्रयास किया है। सब मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने अपनी 1 वर्ष की कार्यकाल में प्रदेश की उन्नति के लिए किसान, गरीब, महिला और युवाओं के लिए सफलता के द्वार खोल दिए हैं,इससे अन्य वर्गों के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। प्रदेश में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान शुरू किया गया है, जिसमें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित नागरिकों को लाभान्वित किया जाएगा और जल समस्याओं का मौके पर सिविल लगाकर निराकरण किया जाएगा इसमें केंद्र और राज्य सरकार की शत प्रतिशत सैचुरेशन वाली चिन्हित 34 हितग्राही मूलक योजनाओ में और 11 लक्ष्य आधारित योजनाओं के साथविभिन्न विभागों से संबंधित 63 सेवाओं का शिविर लगाकर आमजन को लाभ दिया जाएगा।  उन्होंने कहा कि मोहन सरकार भाजपा सरकार में इंदौर की हुकुमचंद मिल के 4 हजार 800  श्रमिक परिवारों की लंबित राशि 224 करोड रुपए का भुगतान किया गया, संभल 2.0 के अंतर्गत एक करोड़ 73 लाख से अधिक श्रमिकों का पंजीयन हुआ, 40 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों को 895 करोड रुपए से अधिक की अनुग्रह राशि का अंतरण हुआ। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 36 लाख से अधिक परिवारों और प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में 8 लाख से अधिक परिवारों का साकार हुआ है घर का सपना। किसान कल्याण के लिएप्रत्येक ग्राम पंचायत में पीएम किसान समृद्धि केंद्र की स्थापना होगी, रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना में किसानों को 1 हजार रुपए प्रति कितंल की दर से अधिकतम 3900 रुपए प्रति हेक्टेयर की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी, किसानों को समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेहूं पर प्रति क्विंटल 125 रुपए बोनस का भुगतान होगा। प्रदेश के विश्वविद्यालयों की कुलपति अब कुलगुरु कहलाएंगे, राज्य स्तरीय रोजगार दिवस के अवसर पर रिकॉर्ड 7 लाख युवाओं को 5 हजार का स्वरोजगार ऋण वितरण हुआ, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शासकीय सेवाओं में महिलाओं को 35% आरक्षण मिलेगा, प्रदेश की लगभग 26 लाख लाडली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर की रीफिलिंग के लिए वर्ष 2024 में 715 करोड रुपए से अधिक की राशि का अंतरण किया गया। 1 लाख से अधिक दीदीयां लखपति बनी है। वर्ष 2025 को औद्योगिक वर्ष के रूप में घोषित किया गया है, अब तक संपन्न हुई 6 रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव उज्जैन ,जबलपुर ,ग्वालियर, सागर ,रीवा और नर्मदा पुरम से रुपए 2.07 लाख करोड ,मुंबई, बेंगलुरु ,कोयंबटूर ,कोलकाता में किए गए रोड शो कार्यक्रमों में रुपए 1 लाख करोड़ से अधिक की निवेश ,भोपाल में आयोजित खनन कॉन्क्लेव में रुपए 20 हजार करोड़ के निवेश और मुख्यमंत्री के यूके और जर्मनी यात्रा में 78 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।  विक्रमोत्सव के अवसर पर विश्व की पहली विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का शुभारंभ कर भारतीय काल गणना परंपरा का  साक्षात्कार पूरी दुनिया से कराया गया, 1450 किलोमीटर लंबी श्रीराम वन गमन पथ निर्माण का निर्णय लिया गया, सुशासन बनाए रखने के लिए साइबर तहसील से नामांतरण और बटवारा जैसे राजस्व प्रकरणों का ऑनलाइन निराकरण प्रारंभ किया गया, चिकित्सा शिक्षा विभाग और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का विलय सुशासन और कार्यदक्षता का उदाहरण बना। दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के बीच एमओयू हुआ है, मध्य प्रदेश ,उत्तर प्रदेश और राजस्थान को मिलाकर बनेगा देश का सबसे बड़ा चीता कॉरिडोर, पुलिस में स्पोर्ट्स कोटा निर्धारित प्रतिवर्ष 10 सब इंस्पेक्टर एवं 50 कांस्टेबल की नियुक्ति होगी। 4 हजार 197 करोड़ की लागत से जावद- नीमच दाब युक्त सूक्ष्म सिंचाई परियोजना को स्वीकृति दी गई है। सिंहस्थ 2028 की तैयारी प्रारंभ, टास्क फोर्स का गठन हुआ,संकल्प पत्र 2023 उज्जैन को ग्लोबल स्पिरिचुअल सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। recent visitors 36

ममता बनर्जी की सरकार में मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा- अल्लाह ने चाहा तो जल्द ही मुसलमान बहुमत में होंगे

कोलकाता पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार में मंत्री फिरहाद हकीम के उस बयान को लेकर सियासी बखेरा खड़ा हो गया है जिसमें उन्होंने कहा था कि अल्लाह ने चाहा तो जल्द ही मुसलमान बहुमत में होंगे। उन्होंने शुक्रवार को एक अल्पसंख्यक छात्रों के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही थी। इस दौरान उन्होंने मुस्लिम समुदाय को इस स्थिति में लाने की आवश्यकता पर जोर दिया जहां उनकी आवाज स्वतः सुनी जाए और उनके विकास और न्याय की मांगें पूरी की जाएं। हकीम ने कार्यक्रम में कहा, "पश्चिम बंगाल में हम 33 प्रतिशत हैं और राष्ट्रीय स्तर पर हम 17 प्रतिशत हैं। हम संख्यात्मक रूप से अल्पसंख्यक हो सकते हैं, लेकिन अल्लाह ने चाहा तो हम इतने सशक्त हो सकते हैं कि हमें न्याय के लिए मोमबत्ती मार्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हम उस स्थिति में होंगे जहां हमारी आवाज स्वतः सुनी जाएगी और न्याय की मांगें पूरी होंगी।" हकीम ने न्यायपालिका में मुस्लिमों के कम प्रतिनिधित्व पर चिंता जताई। कोलकाता हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम जजों की संख्या का उन्होंने जिक्र किया। उनका कहना था कि सशक्तिकरण और मेहनत के माध्यम से इस खाई को पाटा जा सकता है। हकीम के इस बयान का एक वीडियो वायरल हो गया है। हकीम पर भड़की बीजेपी, कहा- शरिया कानून लाना चाहते हैं बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने हकीम के बयान की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि हकीम पश्चिम बंगाल और भारत में भविष्य में मुस्लिम बहुलता का इशारा कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि हकीम के बयान से यही लगता है कि मुस्लिम कानून को अपने हाथ में लेंगे जो कि शरिया कानून का समर्थन हो सकता है। मित मालवीय ने लिखा, "कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने पहले गैर मुस्लिमों को दुर्भाग्यशाली बताया था। उन्होंने दावत-ए-इस्लाम के द्वारा हिंदुओं को इस्लाम में परिवर्तित करने के प्रयासों का समर्थन किया था। अब उन्होंने कहा है कि पश्चिम बंगाल और पूरे भारत में जल्द ही मुस्लिम बहुलता होगी। हकीम का बयान यह संकेत देता है कि भविष्य में मुस्लिम न्याय को अपने हाथों में लेंगे जो शरिया कानून की ओर इशारा करता है।'' टीएमसी ने किया बचाव तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रवक्ता कुणाल घोष ने हकीम के बयान का बचाव करते हुए कहा कि उनकी बातों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "हकीम का मतलब था कि अल्पसंख्यक समुदाय के बड़े हिस्से का उत्थान करना ताकि वे मुख्यधारा में शामिल हो सकें और राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकें।" कुणाल घोष ने कहा, "मैंने फिरहाद हकीम का पूरा बयान नहीं सुना, इसलिए केवल एक बयान पर टिप्पणी करना सही नहीं है। बंगाल में हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और एकता में रहते हैं। बंगाल के लोग धर्म के आधार पर विवाद नहीं चाहते। जैसा कि मुझे जानकारी मिली है, हकीम ने शिक्षा पर जोर दिया था क्योंकि यह एक निगम कार्यक्रम था।" recent visitors 58

चौकी देरी (थाना खरगापुर) पुलिस द्वारा ₹10000 के ईनामी आरोपी को पकड़ा

टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़  मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में  अति.पु.अधी. सीताराम ,एसडीओपी टीकमगढ़  राहुल  कटरे के मार्गदर्शन  में फ़रार इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में  चौकी देरी थाना खरगापुर पुलिस द्वारा दिनांक 13.12.24 को मुखबिर सूचना पर  दबिश देकर न्यायलय टीकमगढ़ के प्र.क्र. 80/21 धारा  392 ता.हि. में फरार स्थाई वारंटी एवं प्र. क्र. 96/18 धारा 363,366 ता हि 5/6 पॉस्को एक्ट में फरार 10,000/- के ईनामी स्थाई वारंटी संजय उर्फ संजू पिता लालाराम अहिरवार उम्र 26 साल निवासी ग्राम कुड़ीला  थाना कुड़ीला  को गिरफ्तार कर  माननीय न्यायालय  पेश किया गया। ईनाम उद्घोषणा उक्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ द्वारा ₹10000/- की ईनाम उद्घोषणा की गई थी । सराहनीय भूमिका  उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक चन्दन शाक्य , प्र आर.192 घनश्याम खटीक, आरक्षक 621 अवनीस यादव, आर.574 दीपक अहिरवार , आर 138 ललित कुशवाहा , आर 398 रामकेश पटेल , आर 779 धर्मेंद्र साहू  की महत्वपूर्ण भूमिका रही। recent visitors 49

सिद्धार्थ शुक्ला मां ने बेटे के जन्मदिन के सम्मान में केक काटते हुए हुई भावुक

मुंबई दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला आज भी अपने परिवार, दोस्तों और अनगिनत फैंस के दिलों में एक खास जगह बनाए हुए हैं। 12 दिसंबर को उनके बर्थडे पर, सिद्धार्थ की मां रीता मां ने अपने प्यारे बेटे की याद को प्यार और पुराने संजोए हुए पलों के साथ मनाया, जो सभी के साथ जुड़ा हुआ था। सोशल मीडिया पर अनदेखी तस्वीरें सामने आईं, जिसमें रीता मां अपने बेटे के जन्मदिन के सम्मान में केक काटते हुए एक भावुक हो रही हैं। फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरें परिवार के करीबी दोस्तों ने शेयर कीं, जिससे सिद्धार्थ के फैंस में पुरानी यादें जुड़ीं। उन्हें बिग बॉस 13 की ट्रॉफी और उनकी तस्वीरें पकड़े हुए देखा जा सकता है। रीता मां की फोटोज और उनके चेहरे के भाव ने हर किसी की आंखें नम कर दीं। ये पहली बार नहीं है जब सिद्धार्थ को लेकर उनके फैंस भावुक हुए हैं। सिद्धार्थ शुक्ला का बर्थडे सिद्धार्थ शुक्ला अपनी एनर्जी के लिए जाने जाते हैं। 'बालिका वधू' और 'दिल से दिल तक' जैसे हिट टेलीविजन शोज के जरिए वो फेमस हुए। बिग बॉस 13 जीतने के बाद उनका करियर ऊंचाइयों पर पहुंच गया, जिससे उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग बन गई। हालांकि किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। निधन से छा गया मातम साल 2021 में एक्टर के अचानक निधन से मनोरंजन जगत में एक खालीपन आ गया, लेकिन उनकी विरासत उनके यादगार काम और परफॉर्मेंस के जरिए आज भी जिंदी है और दर्शकों के बीच कायम है। उनके फैंस अक्सर फोटोज, वीडियो और मैसेजेस के जरिए दिखाते रहते हैं कि वे आज भी उन्हें कितना याद करते हैं। गायब रहीं शहनाज गिल जैसे ही रीता मां ने सिद्धार्थ का बर्थडे मनाया, वैसे ही ये फोटोज और वीडियोज हर तरफ वायरल हो गए और फैंस की यादें एक बार और ताजा हो गईं। सोचने वाली बात ये है कि इन फोटोज और सेलिब्रेशन से शहनाज गिल गायब रहीं। उनके बारे में भी कमेंट्स में फैंस ने पूछा। recent visitors 99

बिली एलिश पर लाइव शो में किसी ने मुंह पर फेंककर मारा नेकलेस

यूएस स्टेज पर कलाकारों पर चीजें फेंकना जैसे कोई आम बात हो गई है। हाल ही में ग्रैमी अवॉर्ड विनर सिंगर बिली एलिश को इससे दो-चार होना पड़ा। वो स्टेज पर दर्शकों के लिए लाइव परफॉर्म कर रही थीं, तभी किसी ने उन्हें नेकलेस फेंककर मारा, जोकि उनके चेहरे पर जाकर लगा। गनीमत रही कि सिंगर को चोट नहीं आई और उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस जारी रखा। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बिली एलिश एरिजोना (यूएस) में परफॉर्म कर रही थीं। वो स्टेज पर बैठ गईं और गाने लगीं। लेकिन तभी दर्शकों की भीड़ में से किसी ने नेकलेस (गले का हार) उनकी तरफ फेंका। ये हार सीधे सिंगर के चेहरे पर जाकर लगा। उनके रिएक्शन से साफ पता चलता है कि उन्हें चोट लगी, लेकिन उन्होंने बिना किसी शिकायत के अपना गाना जारी रखा। पर फैंस साफ देख सकते हैं कि वो चोट लगने के कारण दर्द में थीं। फैंस उनके सब्र और संयम की तारीफ भी कर रहे हैं। इसलिए लिया था ढीले-ढाले कपड़े पहनने का फैसला बिली एलिश अक्सर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने पहले खुलासा किया था कि जब वो सिर्फ 10 साल की थीं, तब अपनी बॉडी इमेज को लेकर परेशान रहती थीं। वो अक्सर ढीले-ढाले कपड़े पहनती नजर आती हैं। इसको लेकर उन्होंने कहा कि उन्होंने ये फैसला इसलिए किया, ताकि वो कंफर्टेबल महसूस करें। वो उस समय अपने बॉडी शेप (मोटापे के कारण) से खुश नहीं थीं। साइज के कारण अपने फेवरेड ब्रांड के कपड़े तक नहीं पहन पाती थीं।   recent visitors 48

योगी सरकार के दो मंत्री महाकाल मंदिर पहुंचे तथा लेटर हेड पर भगवान महाकाल को निमंत्रण लिखकर पीले चावल के साथ भेंट किया

उज्जैन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होने जा रहे महाकुंभ में आने के लिए योगी सरकार ने भगवान महाकाल को न्योता भेजा है। योगी सरकार के दो मंत्री महाकाल मंदिर पहुंचे तथा लेटर हेड पर भगवान महाकाल को निमंत्रण लिखकर पीले चावल के साथ भेंट किया। दोनों मंत्रियों ने लिखा- ‘महाराजाधिराज महाकाल महाराज हम आपको महाकुंभ में आमंत्रित करने के लिए उपस्थित हुए हैं। दिव्य कुंभ में आप विराजमान हो तथा महाकुंभ निर्विघ्न संपन्न हो ऐसी कृपा करना।’ माता हरसिद्धि, काल भैरव, मंगलनाथ को भी निमंत्रण उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तथा राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह शनिवार सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे। उन्होंने नंदी मंडपम में बैठकर लेटर हेड पर भगवान महाकाल को निमंत्रण भेंट किया। दोनों ने भगवान महाकाल को प्रयागराज महाकुंभ में पधारने के लिए निमंत्रण लिखा तथा पीले चावल भी रखे। साथ ही दोनों ने माता हरसिद्धि, काल भैरव, मंगलनाथ को भी निमंत्रण भेंट किया। दोनों मंत्रियों ने भगवान नंदी जी के कान में भी महाकुंभ को सफलता प्रदान करने की प्रार्थना की। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में देश विदेश से करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। भगवान महाकाल को ढाई लाख रुपये का छत्र भेंट इस बीच,ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में शनिवार को मुंबई से आए भक्त ने भगवान महाकाल को 3 किलो 250 ग्राम चांदी का छत्र भेंट किया है। इसका बाजार मूल्य ढाई लाख रुपये से अधिक बताया जाता है। मंदिर प्रशासन की ओर से दानदाता का सम्मान किया गया।   मीडिया समन्वयक राजेंद्रसिंह सिसोदिया ने बताया मुंबई निवासी अक्षय शर्मा ने पुजारी राघव ओम पुजारी की प्रेरणा से भगवान महाकाल को सवा तीन किलो चांदी से निर्मित खूबसूरत छत्र भेंट किया है। छत्र पर सुंदर अक्षरों में भगवान महाकाल की स्तुति का अंकन है। दानदाता ने सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल को छत्र भेंट किया। सहायक प्रशासक ने दानदाता को दान की विधिवत रसीद प्रदान कर भगवान महाकाल की प्रसादी भेंट कर सम्मानित किया। recent visitors 49