Saturday, July 4, 2026 7:40 am

जिले में नगरीय निकाय और नगर पंचायत चुनाव का वार्ड आरक्षण का कार्यवाही 17 एवं 19 दिसंबर को

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के द्वारा छत्तीसगढ़ नगरपालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण) नियम 1994 के तहत नगरीय निकायों के वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही हेतु निर्देश जारी किए गए हैं। एमसीबी जिला कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार जिले की आरक्षण प्रक्रिया नियमानुसार निम्न प्रकार से आयोजित होगी। नगरपालिका परिषद् मनेंद्रगढ़ की 22 वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया 17 दिसंबर 2024 को दोपहर 3 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष एमसीबी में होगी। नगर निगम चिरमिरी की 40 वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया 19 दिसंबर 2024 को प्रातः 11 बजे नगर निगम चिरमिरी के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। नगर पंचायत झगराखांड की 15 वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया 19 दिसंबर 2024 को प्रातः 11 बजे नगर पंचायत झगराखांड के सभाकक्ष में होगी। नगर पंचायत नई लेदरी की 15 वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया 19 दिसंबर 2024 को प्रातः 11 बजे नगर पंचायत नई लेदरी के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। नगर पंचायत खोंगापानी की 15 वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया 19 दिसंबर 2024 को प्रातः 11 बजे नगर पंचायत खोंगापानी के सभाकक्ष में संपन्न होगी। नगर पंचायत जनकपुर की 15 वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया 19 दिसंबर 2024 को प्रातः 11 बजे जनपद पंचायत भरतपुर के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। उक्त प्रक्रिया नियमानुसार एवं निर्धारित समय-सारिणी के तहत संपन्न की जाएगी। उपरोक्त वर्णित कार्यवाही के समय सर्व साधारण की जानकारी एवं नियमानुसार आरक्षण की कार्यवाही में साक्ष्य के रूप में उपस्थिति हेतु सूचना प्रकाशित की किया गया है। recent visitors 23

विष्णुदत्त शर्मा पहुंचे खजुराहो, केन बेतवा लिंक परियोजना की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

खजुराहो मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा खजुराहो पहुंचे। जहां उन्होंने केन बेतवा लिंक परियोजना की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वीडी शर्मा ने बताया कि केन बेतवा लिंक परियोजना की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रखेंगे। रविवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा खजुराहो पहुंचे। मीडिया से चर्चा करते हुए खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी केन बेतवा लिंक परियोजना के फाउंडेशन स्टोन का अनावरण करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी का केन बेतवा लिंक परियोजना एक ड्रीम प्रोजेक्ट था। जिसको भारत के प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं, जो एक सौभाग्य की बात है। आपको बता दें कि वीडी शर्मा, प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर सारी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए खजुराहो पहुंचे हैं। वे प्रशासन और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड की बहु प्रतीक्षित केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का भूमिपूजन इसी महीने 25 दिसंबर को होगा। नदी जोड़ो अभियान की कल्पना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की थी और 25 दिसंबर को अटल जी जयंती भी है। सीएम डॉ मोहन यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर इस परियोजना की आधारशिला रखने का आग्रह किया है। recent visitors 22

विवादास्पद चुनावों में बृजिंदर सिंह को निर्विरोध आईजीयू अध्यक्ष चुना गया

नई दिल्ली. बृजिंदर सिंह को रविवार को यहां वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के दौरान लगातार दूसरी बार भारतीय गोल्फ संघ (आईजीयू) का अध्यक्ष चुना गया। साल 2024 से 2026 के कार्यकाल के लिए आईजीयू पदाधिकारियों और संचालन परिषद के चुनाव निर्विरोध हुए क्योंकि उम्मीदवारों की संख्या उपलब्ध पदों के बराबरी थी। सिंह अध्यक्ष पद के लिए अकेले उम्मीदवार थे, जबकि एस के शर्मा और संजीव रतन क्रमशः सचिव और कोषाध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुने गए। संचालन समिति के लिए चुने गये नौ सदस्यों में फरजान आर हीरजी (झारखंड), हरपुनीत सिंह संधू (चंडीगढ़), हरीश कुमार (उत्तराखंड), नागेश सिंह (असम), डॉ परम नवदीप सिंह (राजस्थान), समीर सिन्हा (गुजरात), शशांक संदू (महाराष्ट्र), सिमरजीत सिंह (उत्तर प्रदेश), और वीरेन सिंह घुम्मन (पंजाब) है। बृजिंदर सिंह ने कहा, ‘‘नई टीम का मुख्य फोकस पिछले कुछ वर्षों में किए गए अच्छे काम को जारी रखना है। अधिकांश सदस्य पछली संचालन समिति का हिस्सा रहे हैं और अनुभवी गोल्फर हैं। हम अपने विकास पथ को लेकर स्पष्ट हैं और उस दिशा में काम करना जारी रखेंगे।’’ ‘इंडिया हैबिटेट सेंटर’ में आयोजित चुनाव न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रामेश्वर सिंह मलिक की देखरेख में आयोजित किया गया था। न्यायमूर्ति मलिक को दिल्ली उच्च न्यायालय ने चुनाव अधिकारी (आरओ) के रूप में चुनाव की निगरानी करने की अनुमति दी है। वह न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) ओपी गर्ग और न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) प्रमोद कोहली के बाद तीसरे इस पद पर नियुक्त व्यक्ति हैं। दिलचस्प बात यह है कि आईजीयू महासचिव हरीश शेट्टी के नेतृत्व में एक प्रतिद्वंद्वी गुट भारतीय ओलंपिक संघ के मुख्यालय ओलंपिक भवन में एक समानांतर वैकल्पिक एजीएम आयोजित कर रहा है, जिसमें न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) ओपी गर्ग चुनाव अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। इस गुट में शेट्टी का अध्यक्ष और बसंत कुमार रेप्सवाल का महासचिव चुना जाना तय है। बंगाल गोल्फ संघ ने न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मलिक की आरओ के रूप में नियुक्ति को चुनौती दी थी लेकिन दिल्ली उच्च न्यायालय ने आईजीयू चुनावों में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था और मलिक को निर्वाचन अधिकारी के रूप में काम करने की अनुमति दी थी। अदालत ने हालांकि याचिकाकर्ता को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कानूनी रूप से चुनौती देने की छूट दी है। कानूनी चुनौती की संभावना के बारे में पूछे जाने पर, सिंह ने कहा, ‘‘दिल्ली उच्च न्यायालय ने स्पष्ट रूप से कहा है कि न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रामेश्वर सिंह मलिक द्वारा घोषित निर्वाचक मंडल और परिणाम कानूनी रूप से वैध हैं। अगर परिणामों को चुनौती दी जाती है, तो हम अदालतों के माध्यम इसका समाधान करेंगे। हम इसमें और कुछ नहीं कर सकते हैं।’’ recent visitors 33

केन्द्रीय मंत्री अमित शाह बोले- किसी भी सशस्त्र बल के लिए ‘प्रेसिडेंट कलर’ मिलना बहुत गर्व का विषय

रायपुर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज अपने छत्तीसगढ़ दौरे के पहले दिन रायपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस को 'प्रेसिडेंट कलर' प्रदान किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि राष्ट्रपति का निशान मिलना किसी भी सशस्त्र बल के लिए बहुत गर्व का विषय है और अपनी स्थापना के 25 साल की अल्पावधि में ही छत्तीसगढ़ पुलिस ने राष्ट्रपति का विश्वास जीतकर इस सम्मान को प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस अपने जुनून, वीरता और समर्पण के साथ देश के सर्वश्रेष्ठ पुलिस बलों में से एक है। गृह मंत्री ने कहा कि अपनी स्थापना के 25वें वर्ष में प्रवेश करते ही राष्ट्रपति के निशान से सम्मानित होना छत्तीसगढ़ पुलिस की कड़ी मेहनत, समर्पण, बहादुरी और जनता के प्रति लगाव का द्योतक है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस विशिष्टता, प्रतिबद्धता, बहादुरी और समर्पण के साथ राज्य की जनता की सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि कानून और व्यवस्था को सुदृढ़ करने, नक्सलवाद मुक्त और नशामुक्त भारत अभियान, सार्वजनिक सुरक्षा औऱ नागरिकों के जीवन को सुलभ बनाने के अपने प्रयासों में छत्तीसगढ़ पुलिस हमेशा अग्रणी रही है। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि आज सरदार पटेल जी की पुण्यतिथि है। उन्होंने कहा कि सरदार साहब के अदम्य साहस और दृढ़ता ने ही इस देश को एक करने का काम किया। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सरदार साहब के अधूरे कामों को पूरा किया और धारा 370 को समाप्त कर कश्मीर को हमेशा के लिए भारत के साथ जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश कृतज्ञता के साथ सरदार साहब को श्रद्धांजलि दे रहा है। श्री अमित शाह ने कहा कि दशकों से चली आ रही छत्तीसगढ़ के गठन की मांग को श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने पूरा किया था। गृह मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 31 मार्च, 2026 से पहले छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों को भी नक्सलवाद से मुक्त कराने के प्रति कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस बहादुरी के साथ इस संकल्प की प्राप्ति की दिशा में बढ़ रही है और पिछले एक साल में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में कई उपलब्धियां प्राप्त की हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले एक साल में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में सुरक्षा बलों ने 287 नक्सलियों को न्यूट्रलाइज़ किया है, 1000 को गिरफ्तार किया है और 837 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने कहा कि मारे गए नक्सलियों में 14 शीर्ष नक्सली शामिल हैं। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ मोदी सरकार की सख्त नीति के कारण 4 दशकों में पहली बार नागरिकों और सुरक्षाबलों की मृत्यु का आंकड़ा 100 से नीचे आया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 10 साल में नक्सलवाद पर नकेल कसी गई है जिसके कारण सुरक्षाबलों की मृत्यु में पहले के 10 साल की तुलना में 73% और नागरिकों की मृत्यु में 70% की कमी आई। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने अन्य सुरक्षाबलों के साथ मिलकर पिछले एक वर्ष में नक्सलवाद पर अंतिम प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास के कई काम हुए हैं। श्री अमित शाह ने कहा कि 1951 में सबसे पहला राष्ट्रपति का निशान भारतीय नौसेना को दिया गया था और आज इस निशान को पाने के लिए किसी भी सशस्त्र बल को 25 साल तक सेवा देनी होती है। उन्होंने भारत की राष्ट्रपति महोदया को भी छत्तीसगढ़ पुलिस की 25 साल की सेवा, समर्पण, त्याग और बलिदान को सम्मानित करने के लिए धन्यवाद दिया। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और राज्य सरकार 31 मार्च, 2026 से पहले छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के संपूर्ण खात्मे के प्रति कटिबद्ध हैं। गृह मंत्री ने नक्सलियों से हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर विकास के रास्ते पर अग्रसर होने और छत्तीसगढ़ के विकास में अपना योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बहुत अच्छी सरेंडर पॉलिसी बनाई है जिसमें आत्मसमर्पण के बाद हर नक्सली के पुनर्वास की व्यवस्था की गई है। श्री अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने संगठित अपराधों और नारकोटिक्स के खिलाफ भी दृढ़ता के साथ काम करते हुए बड़ी सफलताएं अर्जित की हैं। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी, 2024 से 30 सितंबर, 2024 तक नारकोटिक्स के 1100 केस दर्ज किए गए हैं, 21 हज़ार किलोग्राम गांजा, 6 हज़ार किलोग्राम अफीम और लगभग 1 लाख 95 हज़ार नशीली दवाओं की गोलियों को ज़ब्त किया गया है और इन मामलों में 1400 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि PITNDPS के उपयोग में भी छत्तीसगढ़ सबसे आगे रहा है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि एक विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित बस्तर के संकल्प को सिद्ध करने में छत्तीसगढ़ पुलिस के हर जवान का बहुत बड़ा योगदान रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण में भी छत्तीसगढ़ का भी बहुत बड़ा योगदान स्वर्णिम अक्षरों में अंकित होगा। गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों से कहा कि प्रेसिडेंट कलर मात्र एक अलंकरण नहीं है, बल्कि ये सेवा, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ये निशान उन अनगिनत चुनौतियों की याद दिलाता है जिनका सामना दृढ़ता के साथ करना है। श्री शाह ने कहा कि प्रेसिडेंट कलर, अलंकरण के साथ-साथ एक दायित्व भी है और छत्तीसगढ़ पुलिस का हर जवान यह दायित्व निभाएगा और अपने कर्तव्य को निभाने में एक कदम भी पीछे नहीं हटेगा। recent visitors 24

नकली पिस्टल से धमकाकर वसूले 12 लाख, पुलिस ने नकली पिस्टल, गहने और चेक जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया

भोपाल राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स पुलिस ने सूदखोरी के आरोप में नरेंद्र रघुवंशी को गिरफ्तार किया, जिसने अर्पित अहिरवार से नकली पिस्टल दिखाकर 9 लाख रुपये के बदले 12 लाख वसूले और 13 लाख और मांग रहा था. पुलिस ने नकली पिस्टल, गहने और चेक जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है. कटारा हिल्स थाना प्रभारी बिजेंद्र निगम ने 'आजतक' से बात करते हुए बताया कि अर्पित अहिरवार नाम के युवक ने थाने आकर आवेदन दिया था कि उसे पैसों की जरूरत थी, इसलिए उसने पड़ोस में रहने वाले और बड़े पैमाने पर ब्याज का कारोबार करने वाले नरेंद्र रघुवंशी से 23 नवंबर 2021 से 22 अक्टूबर 2024 तक 9 लाख 15 हजार 500 रुपए ब्याज पर उधार लिए थे. इसके एवज में उसने अब तक ब्याज समेत 12 लाख 5 हजार रुपए चुका दिए हैं. लेकिन इसके बाद भी नरेंद्र रघुवंशी 13 लाख 23 हजार रुपए और मांग रहा है. इतना ही नहीं पीड़ित ने बताया कि नरेंद्र रघुवंशी घर आकर उसे और उसके पिता को धमकाने और गाली-गलौज करने लगा था. नरेंद्र रघुवंशी अक्सर अपनी कमर पर पिस्तौल लटकाए रहता था और कहता था कि अगर ब्याज नहीं चुकाया तो गोली मार दूंगा. पीड़ित ने बताया कि उसकी धमकी के चलते उसने जबरदस्ती अनुबंध पर हस्ताक्षर करवा लिए और ब्याज के बदले उसकी मां के सोने के जेवर ले लिए और एसबीआई बैंक के पांच खाली चेक, पीड़ित की मां के सहकारी बैंक के दो खाली चेक और उसके भाई के एसबीआई बैंक के दो चेक भी ले लिए, जिनमें उसने साढ़े तीन लाख रुपये की रकम भरकर हस्ताक्षर कर दिए. 3 लाख रुपये, जेवर और बैंक चेक जब्त वहीं, युवक की शिकायत पर कटारा हिल्स थाने में नरेंद्र रघुवंशी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ में नरेंद्र रघुवंशी ने जुर्म कबूल कर लिया. साथ ही आरोपी के पास से एक पिस्तौल जब्त की गई, जो नकली पिस्तौल थी. इसके अलावा उसके पास से तीन लाख रुपये के सोने के जेवर और पीड़ित द्वारा दिए गए बैंक चेक जब्त किए गए हैं. recent visitors 22

विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप: महिलाओं के 87 किग्रा वर्ग में वू यान ने जीते तीन स्वर्ण पदक

बीजिंग. अंतर्राष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, बहरीन में जारी 2024 विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में 14 दिसंबर को 23 वर्षीय चीनी खिलाड़ी वू यान ने महिलाओं के 87 किग्रा वर्ग में तीन स्वर्ण पदक जीते। महिलाओं के 87 किग्रा वर्ग में चीनी टीम ने दो खिलाड़ियों वू यान और श्यू लिन्यूए को प्रतिस्पर्धा के लिए भेजा था। पिछले तीन राष्ट्रीय चैंपियनशिप में इस स्तर की चैंपियन वू यान के पास प्रतियोगिता में कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं था, सभी छह प्रयास सफल रहे, और कुल स्कोर दूसरे स्थान से 15 किलोग्राम अधिक था। पुरुषों की 109 किग्रा प्रतियोगिता में, चीनी टीम के ली वेनलोंग ने औसत प्रदर्शन किया और 11वें स्थान पर रहे। इस विश्व चैंपियनशिप में चीनी टीम के पास 20 खिलाड़ियों का पूरा कोटा है, जिनमें से 18 युवा खिलाड़ी हैं जो पहली बार विश्व चैंपियनशिप में भाग ले रहे हैं। recent visitors 34

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मऊगंज के छात्रावास में हुई घटना पर लिया तुरंत संज्ञान

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज जिले के नईगढ़ी स्थित अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्रावास में देर रात सिलेंडर फटने से 8 छात्रों और एक रसोइये के घायल होने की घटना को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है। जिला प्रशासन द्वारा सभी घायलों को समुचित उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रीवा भेजा गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना में अत्यंत गंभीर रूप से घायल छात्र को 2 लाख रूपये गंभीर घायल छात्रों को 50-50 हजार रूपये और अन्य घायलों को नियमानुसार आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हॉस्टल अधीक्षक को तुरंत निलंबित करने और जांच समित का गठन किया गया है, जो अपना प्रतिवेदन एक सप्ताह में प्रस्तुत करेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के सभी जिलों के छात्रावासों में सुरक्षा के मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।   recent visitors 23