Saturday, July 4, 2026 8:45 am

प्रसिद्ध बैगा चित्रकार पद्मश्री जोधइया बाई बैगा का हुआ निधन

उमरिया दुनिया भर में अपनी चित्रकारी से उमरिया जिले को पहचान दिलाने वाली प्रसिद्ध बैगा आदिवासी चित्रकार और पद्मश्री सम्मानित जोधइया बाई बैगा का निधन हो गया। बीते कुछ महीनों से उनकी हालत कई दिनों से गंभीर बनी हुई थी और इलाज के लिए उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। उम्र अधिक होने और न्यूरो से संबंधित जटिलताओं के कारण उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही थी। जोधइया बाई बैगा ने अपनी अद्भुत चित्रकला से न केवल उमरिया जिले बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया। उनकी कला में आदिवासी परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत चित्रण देखने को मिलता था। वे बैगा समुदाय की कला और संस्कृति की सशक्त पहचान थीं। स्वास्थ्य में गिरावट बीते महीनें जोधइया बाई को न्यूरोलॉजिस्ट, नेफ्रोलॉजिस्ट और कार्डियोलॉजिस्ट की जरूरत थी, जो उमरिया जिला अस्पताल में उपलब्ध नहीं थे। उन्हें एसी एंबुलेंस से जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। हालांकि, उनकी स्थिति अत्यधिक कमजोर हो चुकी थी और भोजन न कर पाने के कारण उनका शरीर और अधिक दुर्बल हो गया था। देश ने खोया एक सांस्कृतिक सितारा जोधइया बाई बैगा का निधन कला और संस्कृति के क्षेत्र में एक बड़ी क्षति है। वे आदिवासी समुदाय की सशक्त आवाज थीं और उनकी कला हमेशा इस बात की याद दिलाएगी कि भारतीय परंपराओं में कितना गहराई और सौंदर्य है। उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। recent visitors 25

इंदौर में ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले गिरोह का क्राइम ब्रांच ने किया भंडाफोड़, ठगी करने वाले 8 लोग गिरफ्तार

इंदौर इंदौर क्राइम ब्रांच ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कनाड़ा थाना क्षेत्र के मानवता नगर में छापा मारकर ऑनलाइन गेमिंग सेंटर चलाने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से क्राइम ब्रांच ने 6 लैपटॉप, 29 मोबाइल और 13 अलग-अलग बैंक खातों की डिटेल और पासबुक भी जब्त की है. गिरफ्तार आरोपियों में से सात मंदसौर जिले के दलोदा के रहने वाले हैं जबकि एक आरोपी बिहार का रहने वाला है. दरअसल, इंदौर क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि कनाड़ा थाना क्षेत्र के मानवता नगर में एक घर के अंदर कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं. पुख्ता जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर छापा मारा, जहां से उन्होंने आठ लोगों को गिरफ्तार किया. इस छापेमारी की जानकारी देते हुए क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने मानवता नगर में छापेमारी की. लोगों को गेम खेलने का देते थे लालच इस दौरान मंदसौर जिले के दलोदा के रहने वाले आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक आरोपी बिहार का रहने वाला है. ये सभी आरोपी रॉक हार्ड नाम से वेबसाइट बनाकर ऑनलाइन गेमिंग एप संचालित कर रहे थे. दंडोतिया के अनुसार सभी आरोपी एक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े हुए हैं, जिसके माध्यम से उन्हें समय-समय पर निर्देश मिलते रहते हैं, जिसके आधार पर वे लोगों को गेम खेलने का लालच देते हैं और पैसा निवेश कराते हैं. दुबई के एक बैंक खाते में ट्रांसफर किया जा रहा था पैसा दंडोतिया के अनुसार, प्रत्येक खाते में एक लाख रुपए जमा होने के बाद उसे ऊपर भेजा जाता है, जिसे ये सभी आरोपी नहीं पहचानते हैं. दंडोतिया ने बताया कि यह सारा पैसा दुबई के एक बैंक खाते में ट्रांसफर किया जा रहा है, इसलिए यह माना जा सकता है कि इस गेमिंग एप को संचालित करने में अंतरराष्ट्रीय स्तर के लोग शामिल हैं. फिलहाल, इन सभी जब्त लैपटॉप, मोबाइल और बैंक खातों की जांच की जा रही है. इसके आधार पर गेमिंग एप संचालित करने वाले कई अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है. recent visitors 22

खेल एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं : उप मुख्यमंत्री

Sports work as a bond of unity: Deputy Chief Minister भोपाल। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि खेल एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं। स्वर्गीय पिता की स्मृति में आयोजित किए जा रहे टूर्नामेंट के आयोजक साधुवाद के पात्र हैं जो पिता के प्रति श्रद्धा के भाव रखकर गत 9 वर्षों से अनवरत प्रति वर्ष इस टूर्नामेंट का आयोजन कर रहे हैं। 15 दिसंबर को श्री शुक्ल ने राष्ट्रीय एकता मंच द्वारा आयोजित टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।  अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के स्टेडियम में 22 दिसंबर तक आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस टूर्नामेंट के आयोजन में मेरा कोई योगदान नहीं है। आयोजक पिता के प्रति श्रद्धाभाव रखकर इसे आयोजित कर रहे हैं और इसकी ख्याति दूर-दूर तक हो रही है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलते हुए हार जीत की चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि खेल ही वह विधा है जिसमें जीतने व हारने वाले एक दूसरे को बधाई देते हैं और जो हारते हैं वह अगली बार पूरे दमखम के साथ खेल में भाग लेते हैं।  शुक्ल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की कविता का उल्लेख करते हुए कहा कि हार जीत को एक तरफ रखते हुए खेल भावना के साथ खेलना चाहिए और खेल की तरह अन्य प्रतिस्पर्धा में भी सहयोमात्मक भाव से शामिल होना चाहिए। उन्होंने खेल प्रतियोगिता के आयोजकों को सफल आयोजन की शुभकामना दी। उप मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय ने किया। उप मुख्यमंत्री ने पूज्य पिता को श्रृद्धांजलि अर्पित की। उप मुख्यमंत्री ने क्रिकेट खेलकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर शैलेन्द्र शुक्ल, विवेक दुबे, केके गर्ग सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी, खेल प्रेमीजन तथा प्रतिभागी टीम के खिलाड़ी उपस्थित रहे। recent visitors 97

साइमन कैटिच बोले – ट्रैविस हेड को भारत ने नहीं की अच्छी गेंदबाजी

ब्रिस्बेन. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज साइमन कैटिच ने गाबा में चल रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन ट्रैविस हेड के खिलाफ भारत की गेंदबाजी योजनाओं की कड़ी आलोचना की और इसे ‘बेवकूफी भरी क्रिकेट’ बताया। कैटिच की टिप्पणी 60वें ओवर की पहली गेंद के बाद आई, जब मोहम्मद सिराज ने हेड को शॉर्ट बॉल डाली, जिन्होंने अपनी पीठ को मोड़ा और गेंद को बाउंड्री तक पहुंचा दिया। सिराज की इस रणनीति को देखकर कैटिच नाखुश हो गए। चैनल 7 के लिए कमेंट्री करते हुए उन्होंने कहा, “मोहम्मद सिराज की यह अविश्वसनीय बात है, क्योंकि पिछले ओवर में उन्होंने एक खिलाड़ी को सही जगह पर रखा था और उन्होंने दौड़कर गेंदबाजी की, जो वे बिना किसी फील्डर के करने की योजना बना रहे थे। यह बेवकूफी है। बेवकूफी भरी क्रिकेट।” “उनके पास लेगसाइड, डीप पॉइंट पर दो खिलाड़ी हैं और ट्रैविस हेड के लिए इस योजना के लिए एक खिलाड़ी ठीक उसी जगह पर है और फिर उसके पास फील्डर नहीं है। अब वह फील्डर को वहीं रखने जा रहा है।” विजिटर्स ने हेड के लिए डीप पॉइंट पर एक फील्डर रखा, जिसका मतलब था कि वह पहले से ही अपनी शर्तें तय कर रहा था और ऑफ-साइड से विकेट के स्क्वायर पर अपने अधिकांश रन बना रहा था। इसके अलावा, भारत ने हेड के खिलाफ बाउंसर की रणनीति का इस्तेमाल नहीं किया, जबकि क्रिकेट जगत जानता है कि बाएं हाथ के बल्लेबाज की क्रीज पर नए होने पर तेज लिफ्टर के खिलाफ कमजोरी है। पूर्व ऑस्ट्रेलिया कप्तान डेविड वार्नर ने फॉक्स स्पोर्ट्स पर यह बात कही, जब हेड ने चाय ब्रेक आने तक भारत के खिलाफ लगातार दो टेस्ट शतक जड़ दिए, “मुझे समझ में नहीं आता कि भारत ने हेड को आउट करने की क्या योजना बनाई है। वे उसके लिए इसे बहुत आसान बना रहे हैं।” भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा, “भारत में वे उसे ट्रैविस हेड-सिरदर्द कहते हैं।” recent visitors 53

पूनम चैंबर इमारत में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची, आग पर काबू पाने की कोशिश

मुंबई मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित बनी पूनम चैंबर इमारत में आज भीषण आग लग गई। आग की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। बता दें कि आग इमारत की दूसरी मंजिल पर लगी है लेकिन अब तक किसी के घायल होने की खबर नहीं आई है। आग कैसे लगी इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। फायर ब्रिगेड की टीमें आग को बुझाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं जबकि पुलिस ने भी घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं स्थानीय लोग और कर्मचारी इमारत के बाहर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं जबकि अग्निशमन विभाग के अधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं। घटना के बाद आसपास के इलाकों में अफरातफरी का माहौल बन गया लेकिन राहत की बात यह है कि अभी तक किसी तरह के बड़े नुकसान की जानकारी नहीं है। recent visitors 25

NHM के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों में लंबित मांगों को लेकर आक्रोश, 19 दिसंबर को सभी जिलों में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

रायपुर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्षरत हैं, लेकिन अब तक उन्हें किसी भी प्रकार का लाभ नहीं मिला है, जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है. लगातार झूठे वादों से त्रस्त NHM कर्मचारी अपने व्यथा बताने के लिए प्रदेश के सभी 33 जिला मुख्यालयों में 19 दिसंबर को प्रेस के माध्यम से प्रेस कांफ्रेंस करने का फैसला लिया है. प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी द्वारा बताया गया कि कोरोना कॉल में इन कर्मचारियों को कोरोना योद्धा का दर्जा दिया गया था, जो प्रदेश के आम जनता को आज भी मालूम हैं. उक्त कर्मचारियों द्वारा अपने जान को जोखिम में डाल कर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के इन कर्मचारियों ने रात दिन काम करके प्रदेश की आम जनता की सेवा इलाज स्वास्थ्य व्यवस्था देखरेख लगन से किया था. कोरोना योद्धा द्वारा अपनी व्यथा समस्याओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए सभी 33 जिलों प्रेस कांफ्रेस कर अपनी व्यथा को फिर से आम जनता को बताएंगे. पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारी द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिला अस्पतालों सहित मेडिकल कालेजों में 20 वर्षों से भी ज्यादा समय से अल्प वेतन एवं कम सुविधा के बावजूद प्रदेश के आम जनता को सेवा देते आ रहे हैं, एनएचएम संविदा कर्मचारियों के अच्छे कार्यों के कारण पुरे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था गुणवत्ता में लगातार वृद्धि भी हो रहा है. अच्छे कार्यों के कारण इन अस्पतालों को राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक व्यवस्था पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा रहा है. कर्मचारियों ने बताया कि उनका वेतन इतना काम है कि अपने परिवार के लालन-पालन दैनिक दिनचर्या की वस्तु खरीदने के लिए भी असमर्थ रहते हैं. खुद की जान को जोखिम में डालकर इन कर्मचारियों ने कोरोना कॉल प्रदेश की जनता की सेवा किया हैं जो आज भी आम जनता के दिलों में बसी हुई है. कुछ दिन पहले राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मीडिया के सामने इन कर्मचारियों के वेतन में 27 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा की थी, लेकिन वह भी उन्हें नहीं मिली है. कर्मचारी लगातार प्रदेश के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा सहित सभी मंत्रियों को आवेदन देकर उन्हें अपना वादा याद दिलाते रहे हैं. बता दें कि पिछली सरकार के 31 दिन के आंदोलन में इन कर्मचारियों के मंच पर भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी डॉ. रमन सिंह, अरुण साव, विजय शर्मा, ओपी चौधरी, केदार कश्यप सहित अन्य प्रमुख नेता धरना स्थल पर आए थे और भाजपा सरकार बनने के 100 दिन के भीतर मामले के निराकरण करने की बात कही थी. इन कर्मचारियों ने भाजपा सरकार बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है और पूरे प्रदेश में इनकी संख्या 16 हजार से ज्यादा है. recent visitors 66

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ट्रेक्टर ट्रॉली दुर्घटना में 4 लोगों के असामयिक निधन पर दु:ख व्यक्त किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर जिले के विकासखण्ड घाटीगाँव के अंतर्गत आंतरी- तिलावली तिराहे के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होने से हुई दुर्घटना में कैथ गांव के 4 निवासियों की असामयिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार मृतकों के परिजन के साथ हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि जारी करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने शनिवार रात हुई इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही घायलों को तत्काल जेएएच ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया और अस्पताल प्रबंधन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगतों की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं शोकाकुल परिजन को यह गहन दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।   recent visitors 99