Tuesday, July 7, 2026 3:45 am

कांग्रेस के विधायक दल की बैठक, भूपेश बघेल कहीं नजर नहीं आए

रायपुर रविवार को कांग्रेस के विधायक दल की बैठक रायपुर के एक होटल में हुई। कांग्रेस के सभी विधायक पहुंचे लेकिन भूपेश बघेल कहीं नजर नहीं आए। थोड़ी ही देर में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। सत्र से ठीक 1 दिन पहले बैठक में सदन के भीतर कांग्रेस का रुख क्या रहेगा? इसकी रणनीति नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व उपमुख्यमंत्री TS सिंहदेव ने मिलकर तैयार की। सभी को इंतजार था कि भूपेश बघेल भी आएंगे। लेकिन करीब 2 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं आए। बंद कमरे में कांग्रेसी विधायकों की बैठक चलती रही। नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, TS सिंहदेव और दीपक बैज बैठक को लीड कर रहे थे। जब कुछ घंटे बीत जाने के बाद भी भूपेश बघेल नहीं आए तो खबर आई की बघेल की तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से वह बैठक में शामिल नहीं होंगे। बैठक खत्म होने के बाद जब चरण दास महंत मीडिया के सामने आए, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि इससे पहले आप मुझसे पूछे मैं आपको बता देना चाहता हूं कि भूपेश बघेल जी की तबीयत ठीक नहीं है। उन्हें सर्दी जुकाम होने की वजह से वह घर पर आराम कर रहे हैं। लेकिन पूरी मुस्तैदी के साथ सदन में नजर आएंगे और सरकार से जनहित के सवाल करते हुए सभी नेता सदन में दिखाई देंगे । स्थगन और ध्यानाकर्षण लेकर आएगी कांग्रेस करीब 4 दिन की विधानसभा की कार्रवाई में कांग्रेस स्थगन और ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लेकर आएगी। 16 से 20 दिसंबर तक चलने वाले सदन में कांग्रेस अनुपूरक बजट पर भी चर्चा करेगी। कांग्रेस विधायक इस कोशिश में हैं कि उनके इलाकों में अटके जनता के कामों को लेकर भी बात सदन में उठाई जाए। पूर्व मंत्री-विधायक बुलाए गए कांग्रेस ने नया प्रयोग करते हुए पहली बार विधायक दल की बैठक में पूर्व विधायक और पूर्व मंत्रियों को बुलवाया। सीनियर नेताओं से उनके अनुभव जाने गए। यह भी पूछा गया कि बताइए सरकार को सदन में कैसे घेरें। महंत ने कहा- पूरा प्रदेश आक्रोश में है। धान खरीदी, शराब बेचने का मुद्दा सदन में उठाएंगे। छत्तीसगढ़ को 1 साल में इस सरकार ने बदहाली की हालत में ले जाने का काम किया है। हम विधानसभा के हर एक मिनट का उपयोग करके जनता के हित के विषय लेकर आएंगे। भाजपा के लोग जो सुशासन कहते हैं, इनका तो ये सुशासन कुशासन से भी बढ़कर है। एक महीने सत्र चले मुद्दों की कमी नहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा के उन आरोपों पर जवाब दिया, जिसमें कांग्रेस के पास मुद्दा न होने की बात आती है। बैज ने कहा- ये तो चार दिन का सत्र लेकर आए हैं। अगर एक महीने भी सत्र चले तो भी हमारे पास मुद्दों की कमी नहीं है। इस समय कांग्रेस पार्टी सदन के अंदर और सदन के बाहर दोनों तरह से जनता की लड़ाई लड़ रही है। महिलाओं पर अत्याचार हुआ है, बच्चों की टॉयलेट में पढ़ाई चल रही है। सदन में हंगामे की वजह से कार्रवाई के प्रभावित होने को लेकर बैज ने कहा- हमारा विधायक दल चाहता है चर्चा हो। लेकिन सरकार यदि चर्चा से भागेगी तो, कैसे चलेगा। हंगामा करना हमारा मकसद नहीं है चर्चा करना कांग्रेस का मकसद है।​​​​ शाह के दावे पर सिंहदेव की चिंता रविवार को रायपुर में अमित शाह ने फिर से कहा कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म कर देंगे। इसे लेकर सिंहदेव ने कहा- इस तरह की डेडलाइन को प्राप्त करने के लिए छत्तीसगढ़ के एक भी निर्दोष व्यक्ति की फर्जी एनकाउंटर में मृत्यु की बात सामने नहीं आनी चाहिए। जब आप ऐसी डेडलाइन रखते हैं तभी इस प्रकार की स्थितियां बनती हैं। इस उतावलेपन को कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। सरगुजा से नक्सलवाद खत्म करने के भाजपा के दावे को लेकर सिंहदेव ने कहा कि यह पार्टी की बात नहीं है। ये लॉ एंड आर्डर का विषय है।   recent visitors 27

उप मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता मंच द्वारा आयोजित टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया

स्व. भैयालाल जी शुक्ल की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने किया शुभारंभ खेल एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं – उप मुख्यमंत्री  उप मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता मंच द्वारा आयोजित टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि खेल एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं। मेरे स्वर्गीय पिताजी की स्मृति में आयोजित किये जा रहे टूर्नामेंट के आयोजक साधुवाद के पात्र हैं, जो पिताजी के प्रति श्रद्धा भाव रखकर प्रतिवर्ष इस टूर्नामेंट का आयोजन कर रहे हैं। शुक्ल ने राष्ट्रीय एकता मंच द्वारा आयोजित टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि इस टूर्नामेंट की ख्याति दूर-दूर तक हो रही है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलते हुए हार-जीत की चिंता नहीं करनी चाहिए, क्योंकि खेल ही वह विधा है, जिसमें जीतने व हारने वाले एक-दूसरे को बधाई देते हैं और जो हारते हैं वह अगली बार पूरे दमखम के साथ खेल में भाग लेते हैं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता का उल्लेख करते हुए कहा कि हार-जीत को एक तरफ रखते हुए खेल भावना के साथ खेलना चाहिए और खेल की तरह अन्य प्रतिस्पर्धा में भी सहयोमात्मक भाव से शामिल होना चाहिए। उन्होंने खेल प्रतियोगिता के आयोजकों को सफल आयोजन की शुभकामना दी। उप मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय ने किया। उप मुख्यमंत्री ने पूज्य पिताजी को श्रृद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शैलेन्द्र शुक्ल, विवेक दुबे, के.के. गर्ग सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी, खेल प्रेमीजन तथा प्रतिभागी टीम के खिलाड़ी उपस्थित रहे।   recent visitors 15

मंत्री सारंग ने कोसमघाट में वाटर स्‍पोर्ट के लिए किया स्‍थल निरीक्षण

 जबलपुर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने रविवार को जबलपुर में गौर नदी के पास स्थित कोसमघाट में वॉटर स्‍पोर्ट के लिए स्‍थल निरीक्षण किया। इस अवसर पर मंत्री सारंग ने बताया कि भारतीय सेना द्वारा वर्ष 2015 से इस क्षेत्र में रोइंग वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी का संचालन किया जा रहा है। राज्य शासन और सेना द्वारा संयुक्त रूप से इस क्षेत्र को वॉटर स्पोर्ट्स का हब बनाने के लिए संभावनाएँ तलाशी जा रही हैं। मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वप्न को साकार करने राज्य शासन द्वारा खेल, खिलाड़ी और खेल मैदान को विकसित करने लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्री सारंग ने प्रदेश में वॉटर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में अपार संभावनाएँ होने की जानकारी भी दी। इस दौरान विधायक सर्वअजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, कमलेश अग्रवाल, नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, कलेक्टर दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय एवं सेना के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।   recent visitors 33

Forex मार्केट में 4.85 करोड़ की धोखाधड़ी, क्राइम ब्रांच ने गैंग के 5वें सदस्य को किया गिरफ्तार

Forex मार्केट में 4.85 करोड़ की धोखाधड़ी, क्राइम ब्रांच ने गैंग के 5वें सदस्य को किया गिरफ्तार गैंग के अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार भोपाल क्राइम ब्रांच इंदौर ने फॉरेक्स मार्केट में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाली अंतर्राज्यीय गैंग के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में गैंग के कुल 5 आरोपी नागपुर (महाराष्ट्र), रायपुर (छत्तीसगढ़), सूरत और भरूच (गुजरात) से गिरफ्तार किए जा चुके हैं। हाल ही में पकड़ा गया आरोपी हीरेन पटेल (37) गैंग का सक्रिय सदस्य है, जो फर्जी बैंक खातों का इस्तेमाल कर ठगी की रकम दुबई में गैंग के सरगनाओं तक पहुंचाता था। धोखाधड़ी का तरीका और घटना का विवरण फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां गैंग के सदस्यों ने फॉरेक्स ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच दिया। आरोपी ने फरियादी को Mstock Max नामक सॉफ्टवेयर डाउनलोड करवाया, जिसमें फर्जी प्रॉफिट दिखाया गया। शुरुआत में 10,000 रुपये के निवेश पर 40,000 रुपये का फर्जी प्रॉफिट दिखाकर उन्हें लालच दिया गया। इसके बाद फरियादी ने गैंग के बताए बैंक खातों में 4.85 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। सॉफ्टवेयर में 16 करोड़ रुपये का फर्जी प्रॉफिट दिखाने के बाद जब फरियादी ने पैसे निकालने का प्रयास किया, तो राशि विड्रॉल नहीं हुई और गैंग ने उनसे संपर्क तोड़ दिया। अब तक की पुलिस कार्रवाई क्राइम ब्रांच ने इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। हाल ही में पांचवें आरोपी हीरेन पटेल को गुजरात के भरूच जिले से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने मानव इंटरप्राइजेज नामक फर्जी कंपनी बनाकर 50 लाख रुपये गैंग के खातों में ट्रांसफर किए। इनमें से 30 लाख रुपये दुबई भेजे गए थे। रिकवरी और जांच की स्थिति क्राइम ब्रांच ने अब तक फरियादी के 75 लाख रुपये वापस दिलवाए हैं, और 70 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज करवाए हैं, जिन्हें कोर्ट की प्रक्रिया के बाद वापस किया जाएगा। गैंग के अन्य साथियों और उनके नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ जारी है। साइबर एडवाइजरी 1. मुनाफे के लालच में किसी भी निवेश योजना पर आंख बंद कर भरोसा न करें। 2. किसी सॉफ्टवेयर या एप्लिकेशन को बिना जांच-पड़ताल के डाउनलोड न करें। 3. अपने ट्रेडिंग अकाउंट की जानकारी साझा करने से बचें। 4. फ्रॉड होने पर तुरंत अपने नजदीकी थाने, Ncrp पोर्टल/1930 या क्राइम ब्रांच की साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करें।   recent visitors 12

भोपाल की सर्द हवाओं में रिश्तों की मिठास से भरी एक यादगार शाम

भोपाल की सर्द हवाओं में रिश्तों की मिठास से भरी एक यादगार शाम भोपाल  सर्द रात की हल्की फुहारें और रोशनी से जगमगाते खुले मैदान का भव्य नजारा, ऐसा लग रहा था जैसे भोपाल किसी उत्सव की गोद में बसा हो। इस मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसने न केवल अपनी भव्यता से सबका दिल जीता, बल्कि शहर की दो प्रमुख शख्सियतों—भोपाल के लोकप्रिय सांसद आलोक शर्मा और प्रतिष्ठित व्यवसायी अनिल अग्रवाल की आत्मीयता और गरिमा से खास बन गया। कार्यक्रम स्थल पर सजावट की बारीकियों से लेकर, रंग-बिरंगी रोशनी और खुशबू बिखेरते फूलों ने ऐसा समां बांधा कि हर चेहरा मुस्कान से खिला हुआ नजर आया। यहां सिर्फ सुंदरता ही नहीं, बल्कि मानवीय रिश्तों की गर्माहट भी फिजा में घुली हुई थी। इस आयोजन का केंद्र तब बना, जब शहर के हरदिलअजीज सांसद आलोक शर्मा और प्रसिद्ध व्यवसायी अनिल अग्रवाल ने अपनी आत्मीय मौजूदगी से इस शाम को और खास बना दिया।  आलोक शर्मा: सादगी और जनप्रियता का प्रतीक आलोक शर्मा अपनी विनम्रता और जनता के प्रति अपनी निष्ठा के लिए पूरे भोपाल में जाने जाते हैं। राजनीति के ऊंचे मुकाम पर पहुंचने के बावजूद उनकी सादगी और सरल स्वभाव ने हमेशा उन्हें जनता से जोड़े रखा है। इस आयोजन में उनकी उपस्थिति ने लोगों का दिल जीत लिया। आलोक शर्मा न केवल एक राजनेता हैं, बल्कि अपने मधुर स्वभाव के कारण वे हर वर्ग के लोगों के प्रिय हैं।  अनिल अग्रवाल: व्यापारिक सफलता और सामाजिक उदारता का संगम दूसरी ओर, अनिल अग्रवाल ने शहर के व्यवसायिक क्षेत्र में जो सफलता हासिल की है, वह उनकी दूरदर्शिता और मेहनत का नतीजा है। लेकिन व्यवसाय के साथ-साथ उनकी सामाजिक छवि भी बेहद मजबूत है। अनिल अग्रवाल की गिनती भोपाल के उन व्यक्तियों में होती है, जो हर मौके पर अपनी उदारता और आत्मीयता का परिचय देते हैं।  कार्यक्रम की आत्मीय झलक शाम का सबसे खास क्षण तब आया, जब आलोक शर्मा और अनिल अग्रवाल कार्यक्रम में साथ खड़े नजर आए। दोनों के चेहरों की मुस्कान और आपसी बातचीत ने यह जता दिया कि यह केवल एक औपचारिक मुलाकात नहीं थी, बल्कि गहरी दोस्ती और आपसी सम्मान का प्रतीक थी। इस आत्मीय माहौल में अनिल अग्रवाल ने बड़े प्रेम से आलोक शर्मा का स्वागत किया और उन्हें मिठाई की थाली भेंट की। इस पर आलोक शर्मा ने मुस्कराते हुए मिठाई का एक टुकड़ा उठाया और मजाकिया लहजे में बोले, “इस मिठाई से तो भोपाल की सारी खुशबू आती है। लगता है यह भी अनिल भाई की खास व्यवस्था है!” उनके इस मजाक ने वहां मौजूद सभी लोगों को हंसी से लोटपोट कर दिया। यह पल न केवल समारोह की भव्यता बढ़ा रहा था, बल्कि यह दिखा रहा था कि किस तरह आत्मीयता और सम्मान से समाज की नींव मजबूत होती है।  दोस्ती की मिसाल इसके बाद अनिल अग्रवाल ने कहा, “साहब, आपका आना ही हमारे लिए सबसे बड़ी मिठास है। भोपाल के हर आयोजन की शान आप ही होते हैं।” इस पर आलोक शर्मा ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “बस, आप जैसे दोस्तों का प्यार ही मेरी असली ताकत है।” यह संवाद वहां मौजूद सभी लोगों के दिलों को छू गया। एक तरफ यह भोपाल के दो प्रमुख व्यक्तित्वों की दोस्ती और आत्मीयता को दिखा रहा था, तो दूसरी तरफ इसने आयोजन को और खास बना दिया।  तस्वीरों में कैद हुआ अपनत्व शाम ढलते-ढलते जब इन दोनों हस्तियों की तस्वीर खिंची, तो वह महज एक फोटो नहीं थी, बल्कि यह भरोसे, सम्मान और गहरे रिश्तों का प्रतीक बन गई। यह तस्वीर शहर के लोगों को यह एहसास दिला गई कि जब बड़े लोग भी सहजता और प्रेम से एक साथ आते हैं, तो वह समाज के हर वर्ग को जोड़ने का काम करते हैं।  भोपाल के लिए एक यादगार शाम यह आयोजन केवल एक सामाजिक समारोह नहीं था, बल्कि यह भोपाल के सांस्कृतिक और सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने का एक उदाहरण बन गया। सांसद और व्यवसायी की जोड़ी ने यह साबित कर दिया कि जब सम्मान और अपनत्व साथ हो, तो हर आयोजन अपने आप यादगार बन जाता है। भोपाल की इस खास शाम ने न केवल रिश्तों की मिठास बढ़ाई, बल्कि यह संदेश भी दिया कि सादगी और आत्मीयता से ही समाज का विकास संभव है। recent visitors 13

ओरछा भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और वास्तुकला का एक अद्वितीय केंद्र है – राज्यपाल पटेल

निवाड़ी प्रदेश के माननीय राज्यपाल महोदय मंगुभाई पटेल आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर ओरछा पहुंचे। ओरछा प्रवास के दौरान उन्होंने सांस्कृतिक धरोहरों का अवलोकन किया और वहां की अनूठी परंपराओं से रूबरू हुए। राज्यपाल पटेल ने अपने दौरे की शुरुआत रामराजा मंदिर में भगवान रामराजा के दर्शन कर की। यहां उन्होंने भगवान की पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और तरक्की की कामना की। मंदिर परिसर में उन्होंने स्थानीय पुजारियों और श्रद्धालुओं से बातचीत की। मंदिर दर्शन के बाद जहांगीर महल पहुंचे। जहां उन्होंने महल के अद्वितीय स्थापत्य कला और नक्काशी को देखकर इसकी प्रशंसा की। इसके बाद वह सातार घाट स्थित चंद्रशेखर आजाद स्मृति स्थल पहुंचे और चंद्रशेखर आजाद को नमन किया। प्रवास के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यहां उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को होमस्टे की विशेषताओं और पर्यटकों को दी जाने वाली सुविधाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करने की जरूरत बताई। इस अवसर पर उन्होंने बुंदेली व्यंजनों का स्वाद लिया और उसकी जमकर तारीफ की। इस अवसर पर बच्चों ने महामहिम राज्यपाल को उनका प्रतीकात्मक चित्र और बुंदेली पेंटिंग भेंट की। इस अवसर पर निवाड़ी विधायक अनिल जैन, कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, एडीसी शशांक, पुलिस अधीक्षक डॉ. रायसिंह नरवरिया, एसडीएम निवाड़ी अनुराग निंगवाल, तहसीलदार ओरछा सुमित गुर्जर ओएसडी अरविंद पुरोहित, अखिलेश अयाची सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। recent visitors 11

आब्जर्वर ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

आब्जर्वर ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण राज्य पात्रता परीक्षा में 2850 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा शहडोल  मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग रेसीडेन्सी एरिया इंदौर के द्वारा राज्य पात्रता परीक्षा सेट 2024 आज दोपहर 12:00 बजे से 03:00 बजे तक एक सत्र में जिला मुख्यालय में बनाए गए 13 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई। आयोजित की गई राज्य पात्रता परीक्षा का निरीक्षण ऑब्जर्वर श्री देवेंद्र सिंह मरकाम एवं कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने किया तथा परीक्षा केंद्रों में आयोजित परीक्षा के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग रेसीडेन्सी एरिया इंदौर के द्वारा राज्य पात्रता परीक्षा सेट 2024 हेतु जिला मुख्यालय में बनाए गए 13 परीक्षा केंद्रों में कुल 2850 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। recent visitors 16