MY SECRET NEWS

बीजेपी को फरवरी के अंत तक नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है, राज्यों की इकाई में भी होगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली बीजेपी को फरवरी के अंत तक नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी के मुताबिक जनवरी के मध्य तक आधे राज्यों में चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्यों में भी 60 फीसदी इकाई अध्यक्षों के कार्यकाल पूरे होने वाले हैं। अगले महीने के मध्य तक नए अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। बता दें कि जेपी नड्डा 2020 से ही बीजेपी अध्यक्ष हैं। इसके अलावा वह केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री भी हैं। एक सीनियर नेता ने कहा, फरवरी के अंत तक बीजेपी के नए अध्यक्ष पद ग्रहण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नए अध्यक्ष सरकार से भी हो सकते हैं और संगठन से भी हो सकते हैं। इसपर कोई अंतिम फैसला नहीं किया गया है। आम तौर पर बीजेपी अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का ही होता है। हालांकि 2024 के आम चुनाव को देखते हुए जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ा दिया गया था। आम चुनाव के बाद बीजेपी की वापसी भी हो गई। बीजेपी में अध्यक्ष पद को लेकर मंथन लंबे समय से चल रहा है। अगस्त में भी इसको लेकर मंथन किया गया था लेकिन उस समय महाराष्ट्र, झारखंड और जम्मू-कश्मीर, हरियाणा के चुनाव करीब थे। ऐसे में यथास्थिति बनाए रखने का ही फैसला किया गया। 2014 में केंद्र में पूर्ण बहुमत से मोदी सरकार बनने के बाद अमित शाह को तीन साल के लिए पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। पार्टी के संविधान मुताबिक उसी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है जो कि कम से कम 15 साल से पार्टी का सदस्य हो। इससे पहले 2010 से 2013 तक संगठन की कमान नितिन गडकरी के पास थी। राजनाथ सिंह 2005 से 2009 तक और फिर 2013 से 14 तक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। 2014 से 2020 तक अमित शाह ने बीजेपी की कमान संभाली। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 33

नीमच जिले के निवासी जिनेंद्र सुराणा के करीब 12 लाख रुपए मूल्य के शेयर 40 दिन बाद भी जमा नहीं हुए, सेबी से शिकायत

नीमच मध्य प्रदेश के एक सीनियर सिटीजन के 12 लाख रुपये की कीमत के शेयर 40 दिन बाद भी खाते में जमा नहीं हुए है। जबकि इन शेयर का एक दिन बाद ही खाते में जमा हो जाना अपेक्षित था। इस मामले की शिकायत भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी), नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड (सीडीएसएल) से की गई है। राज्य के नीमच जिले के निवासी जिनेंद्र सुराणा के करीब 12 लाख रुपए मूल्य के शेयर खुद के डीमैट अकाउंट में चालीस दिन बीतने के बाद भी क्रेडिट (जमा) नहीं हुए है। सुराणा के मुताबिक इंदौर के ब्रोकर ‘स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड’ के माध्यम से आठ नवंबर 2024 को भेल के 2066, टाटा पावर के 1100 कुल 12 लाख रुपये के शेयर खरीदे थे जो कि अगले ही दिन सुराणा के डीमैट अकाउंट में जमा हो जाने थे परंतु तय समय अवधि बीतने के बाद भी जब उनके खाते में यह शेयर जमा नहीं हुए तो सुराना ने स्वस्तिक इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड से पूछताछ की। सुराणा के अनुसार उन्होंने जिसके जरिए यह शेयर खरीदे थे वहां से बताया गया कि किसी तकनीकी सुधार प्रक्रिया के कारण यह गड़बड़ी हुई है लेकिन एक माह से अधिक का समय बीतने के बावजूद खरीदे हुए शेयर उनके डीमेट अकाउंट में क्रेडिट नहीं हुए और न ही कोई संतुष्टि कारक उत्तर मिला। इस पूरे घटनाक्रम से परेशान सीनियर सिटीजन सुराणा ने 12 लाख रुपये राशि के शेयर खाते में जमा न होने की शिकायत ऑनलाइन भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी), नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड (सीडीएसएल) से की है। उसके बावजूद भी अभी तक खाते में शेयर जमा नहीं हुए हैं। सुराणा ने बताया है कि उनके द्वारा पूनावाला के 2100 एवं ट्रेंट के 84 शेयर खरीदे गए थे, जो उनके खाते में मंगलवार को जमा हुए है, जबकि दो कंपनियों के शेयर अब तक जमा नहीं हुए हैं। सुराणा का कहना है कि सूचना प्रौद्योगिकी के दौर में इस तरह की देरी कई सवाल खड़े तो करती ही है, साथ में शेयरधारकों के लिए चिंता वाला भी है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 43

रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर शहरों को जोड़ने नई विमान सेवा 19 दिसंबर से शुरू होगी

पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी बुकिंग, शुरूआती किराया मात्र 999 सप्ताह में तीन दिन गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित होगी उड़ानें रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ में केन्द्र सरकार की रिजनल कनेक्टिविटी योजना के तहत हवाई सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है।रिजनल कनेक्टिविटी योजना के तहत शुरू हो रही नई उड़ान सेवाओं का उद्देश्य हवाई यात्रा को न केवल किफायती बनाना है बल्कि क्षेत्र में यात्रियों के लिए पसंदीदा विकल्प भी बनाना है। इन उड़ानों के शुरू होने से व्यापारिक यात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय समुदायों को बहुत लाभ होगा, समय की बचत होगी और आर्थिक विकास के नए द्वार खुलेंगे।       इसी कड़ी में रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। इन तीनों शहरों को जोड़ने के लिए नई उड़ान सेवा का संचालन 19 दिसंबर, 2024 से शुरू होने जा रहा है।       रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर को जोड़ने वाली नई उड़ानें सप्ताह में तीन दिन गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित होंगी। यह नई सेवा न केवल यात्रा के समय को कम करेगी बल्कि इंटरसिटी यात्राओं को एक आरामदायक और सुविधाजनक बनाएगी, जिससे पर्यटन, व्यापार के अवसरों और क्षेत्रीय विकास को और बढ़ावा मिलेगा। इन शहरों में पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर यात्री विमान सेवा के लिए बुकिंग करा सकते हैं। इस नई उड़ान सेवा का शुरुआती किराया मात्र 999 रूपए रखा गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए www.flybig.in पर सम्पर्क किया जा सकता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 131

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आज ‘खेल प्रतिभाओं का सम्मान एवं प्रोत्साहन समारोह’ होगा

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आज दोपहर 12:30 बजे तात्या टोपे खेल स्टेडियम में मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व के उपलक्ष्य में 'खेल प्रतिभाओं का सम्मान एवं प्रोत्साहन समारोह' होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग करेंगे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा मध्यप्रदेश के श्रेष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिये यह आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया जायेगा। इस परिप्रेक्ष्य में मंत्री श्री सारंग ने विधानसभा स्थित अपने कक्ष में खेल अधिकारियों के साथ समारोह पूर्व समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि समारोह गरिमापूर्ण एवं भव्य हो। समारोह में खिलाड़ियों को किट वितरण, श्रेष्ठ खिलाड़ियों का सम्मान और खेल प्रोत्साहन की अन्य गतिविधियों को शामिल किया जाये। इसमें उत्कृष्ट खिलाड़ी, कोच एवं स्थानीय जन-प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाये। स्पोर्ट्स एक्टिविटी में शामिल लोगों का सहयोग लिया जाये। कार्यक्रम की ब्रॉण्डिंग एवं बोर्डिंग की व्यवस्थाएँ भी सुनिश्चित हो। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि खेल छात्रवृत्ति में स्वर्ण जीतने वाले बच्चों को प्रतीकात्मक रूप से चेक वितरण किया जाये। समारोह में खिलाड़ियों को किट वितरण, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि, प्रशिक्षण केन्द्र संचालन को प्रोत्साहन राशि आदि का वितरण भी सुनिश्चित हो। उपलब्धियों पर आधारित शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन भी समारोह में किया जाये। बैठक में संचालक श्री रवि कुमार गुप्ता, संयुक्त संचालक श्री बी.एल. यादव, उप सचिव श्री संजय जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 56

इस वर्ष प्रदेश में राज्य सरकार ने परिवहन से राजस्व आय 3 हजार 54 करोड़ रूपये हुई

भोपाल परिवहन विभाग को इस वर्ष अप्रैल से नवम्बर 2024 तक 3 हजार 54 करोड़ रूपये की राजस्व आय प्राप्त हुई है। इस वर्ष प्रदेश में राज्य सरकार ने परिवहन से राजस्व आय का लक्ष्य 5 हजार 500 करोड़ रूपये का निर्धारित किया है। परिवहन विभाग को पिछले वर्ष 2023-24 में 4 हजार 606 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ था, जो वर्ष 2022-23 के मुकाबले 14.61 प्रतिशत अधिक रहा था। परिवहन विभाग की 50 सेवाएं फेसलेस परिवहन विभाग की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिये विभाग ने अनेक कार्य किये हैं। वाहनों के रजिस्ट्रेशन, परमिट और ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित अधिकतर सेवाओं एनआईसी के पोर्टल "वाहन" और "सारथी" माध्यम से फेसलेस रूप में शुरू की गई हैं। अब आवेदक को सेवा प्राप्त करने के लिये ऑनलाइन आवेदन करने के बाद कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है। विभाग ने अपनी 50 सेवाओं को फेसलेस किया है। परिवहन विभाग ने वाहन चेकिंग के दौरान पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से चेकिंग में वसूल किये जाने वाले राजस्व को केशलेस रूप में वसूल किये जाने के लिये भारतीय स्टेट बैंक से अनुबंध किया है। अनुबंध के बाद प्रदेश के सभी परिवहन कार्यालयों एवं रोड सेफ्टी एण्ड एनफोर्समेंट चेकिंग पाइंट पर पीओएस मशीन उपलब्ध कराई हैं। इस व्यवस्था से विभाग को अच्छे परिणाम भी मिले हैं।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 24

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 22 हजार 460 करोड़ का सदन में किया अनुपूरक बजट पेश, चर्चा आज होगी

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र जारी है। सदन में दूसरे दिन अनुपूरक बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 22 हजार 460 करोड़ का सप्लीमेंट्री बजट पटल पर रखा। आज सदन में इस पर चर्चा होगी। एमपी विधानसभा शीताकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। सदन में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 2024-25 के लिए 22 हजार 460 करोड़ का सप्लीमेंट्री बजट पटल पर रखा है। कल बुधवार को इस पर चर्चा होगी। बजट पर चर्चा के लिए चार घंटे का समय तय किया गया है। इसके साथ ही विधानसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है। मंत्री धर्मेंद्र लोधी का प्रस्ताव, कांग्रेस ने पूछे सवाल मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने कहा कि शारदा देवी मंदिर अधिनियम संशोधन स्वीकार किया जाय। सतना जिला अब मैहर किया जाय। न्यायालय सतना से मैहर किया जाना है। भूमि अर्जन से जुड़े मामले मैहर से होने की मांग की है। वहीं कांग्रेस विधायक बाला बच्चन ने मंत्री लोधी से सवाल पूछा। संशोधन पर उन्होंने कहा कि मंदिर समिति का उल्लेख हो, मंत्रीजी शासकीय अशासकीय सदस्यों की जानकारी दे। भूमि अर्जन प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट करें। अब विधानसभा में इस प्रस्ताव पर कल चर्चा होगी। MP विधानसभा में PM मोदी और सोनिया गांधी पर टिप्पणी कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी की। इसके बाद मंत्री इंदर सिंह परमार ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर टिप्पणी की। टिप्पणियों के बाद दोनों तरफ से विरोध हुआ। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने टिप्पणियों को विलोपित कर दिया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 27