प्रकाश आंबेडकर ने कहा-वही पुरानी सोच, ये लोग तब भी सफल नहीं हुए थे और आज भी सफल नहीं हो सकेंगे

मुंबई होम मिनिस्टर अमित शाह के बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर पर दिए बयान को लेकर हंगामा मचा हुआ है। कांग्रेस ने पूरे देश में ऐलान किया है तो वहीं संसद में हंगामा बरपा है। इस बीच भीमराव आंबेडकर के पोते और बहुजन वंचित अघाड़ी के नेता प्रकाश आंबेडकर का भी बयान सामने आया है। उन्होंने अमित शाह के बयान को लेकर कहा कि यह तो इन लोगों की पुरानी मानसिकता है। उन्होंने कहा, 'भाजपा के अस्तित्व में आने से पहले भी जनसंघ और आरएसएस ने बाबासाहेब का विरोध किया था। ऐसा तब किया गया, जब संविधान को अपनाया जा रहा था।' प्रकाश आंबेडकर ने कहा कि ये लोग तब भी सफल नहीं हुए थे और आज भी सफल नहीं हो सकेंगे। उन्होंने कहा, 'यह कोई नई बात नहीं है। वे अपने पुराने प्लान लागू नहीं कर पाए हैं। इसकी वजह कांग्रेस नहीं बल्कि बाबासाहेब आंबेडकर हैं। आगे भी ये लोग सफल नहीं पाएंगे।' बता दें कि भीमराव आंबेडकर पर अमित शाह के बयान पर विवाद थमा नहीं है। कांग्रेस उनके इस्तीफे की मांग कर रही है तो वहीं लालू यादव का कहना है कि शाह को राजनीति से ही इस्तीफा दे देना चाहिए। अमित शाह ने कहा था कि इन दिनों आंबेडकर-आंबेडकर कहना फैशन बन गया है। इतना यदि ये भगवान का नाम लेते तो 7 जन्मों तक के लिए स्वर्ग मिल जाता। इस पर भी प्रकाश आंबेडकर ने खासतौर पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भगवान का नाम लेना तो फिर एक तरह से मनुवाद को ही स्वीकार करना हुआ। प्रकाश आंबेडकर ने इस बीच महाराष्ट्र के परभणी में हुई हिंसा का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि वहां मारे गए सोमनाथ सूर्यवंशी के परिजनों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा मिलना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस समेत महाविकास अघाड़ी पर भी निशाना साधा। प्रकाश आंबेडकर ने कहा कि ये लोग नाम बहुत लेते हैं, लेकिन परभणी कोई नहीं गया। ये लोग सिर्फ बाबासाहेब के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि परभणी में तो गोधरा जैसे हालात पैदा करने की कोशिश की गई थी। recent visitors 59

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्ला खां और रोशन सिंह जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजिल अर्पित की

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल जी, अशफाकउल्ला खां और रोशन सिंह जी के बलिदान दिवस पर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्र को स्वतंत्रता के लिए जागृत करने के अपने अटल संकल्प के लिए प्राणों की आहूति देने वाले अमर शहीदों के ऋण से राष्ट्र कभी उऋण नहीं हो सकेगा।   recent visitors 50

राज्यों से आये महापौरों ने किया पौधारोपण, राजस्थान-जयपुर समारोह-2024 में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान

जयपुर। जयपुर समारोह-2024 के अन्तर्गत 18 नवम्बर से हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत बुधवार को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट अपग्रेडेशन, एवं एसटीपी निर्माण का लोकार्पण नगरीय विकास स्वायत्त शासन राज्य मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा एवं विधायक बगरू डॉ. कैलाश वर्मा के कर कमलों द्वारा किया गया। साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मोलश्री, अशोक, कचनार के पेड़ लगाए गये। इस अवसर पर देशभर से आये 30 से अधिक महापौर एवं नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर, आयुक्त श्रीमती रूकमणि रियाड़, सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश नन्दनी, समिति अध्यक्ष अक्षत खूटेटा एवं स्थानीय पार्षद मौजूद रहे। आमेर क्लार्क में शहरीकरण से होने वाले दुष्परिणाम और समाधान विषय पर सेमीनार आयोजित की गई। जिसमें उपमुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा ने शिरकत की। देशभर से आये महापौर ने भी अपने विचार व्यक्त किये। recent visitors 59

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोवा मुक्ति दिवस की दी बधाई

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोवा के नागरिकों को गोवा मुक्ति दिवस की बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुर्तगाल की पराधीनता से मुक्ति के लिए आंदोलन में सहभागिता करने वाले सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि वैभवशाली विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर गोवा प्रगति के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है।   recent visitors 42

विज्ञान और तकनीक की उन्नति ने साइबर अपराधों के स्वरूप को बदला :राज्यपाल पटेल

साइबर क्राइम के बदलते स्वरूप से समाज को जागरूक करना जरूरी:राज्यपाल पटेल राज्यपाल ने 7वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आर.टी.आई.पी. 2 आर- 2024 का किया शुभारम्भ विज्ञान और तकनीक की उन्नति ने साइबर अपराधों के स्वरूप को बदला :राज्यपाल पटेल मेनिट में तीन दिवसीय आयोजन गुरूवार से भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि विज्ञान और तकनीक की उन्नति ने साइबर अपराधों के स्वरूप को बदला है। साइबर अपराध के बदलते पैटर्न जैसे- डिजिटल अरेस्ट, हैकिंग, फिशिंग आदि से समाज को जागरूक करना बहुत जरूरी है। राज्यपाल पटेल मेनिट भोपाल में “रिसेंट ट्रेंड्स इन इमेज प्रोसेसिंग एण्ड पैटर्न रिकग्निशन” विषय पर 7वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आर.टी.आई.पी. 2 आर- 2024 के शुभारम्भ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह तीन दिवसीय सम्मेलन भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान और मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान भोपाल के संयुक्त तत्वाधान में मेनिट परिसर में आयोजित किया गया है।    राज्यपाल पटेल ने कहा कि आज का समय डिजिटल युग है। इसलिए समाज को विज्ञान और तकनीक के सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पक्षों के बारे में जागरूकता आवश्यक है। उन्होंने विशेषज्ञों से कहा कि भारतीय ज्ञान परम्परा में निहित विज्ञान और तकनीकी ज्ञान की प्रगति का समाज और राष्ट्र के हित में विमर्श करे। सम्मेलन के माध्यम से तकनीक के परिवर्तनकारी क्षेत्रों के विकास में अपना योगदान देने आगे आए। राज्यपाल पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत समृद्ध है। राज्य में तकनीकी और औद्योगिक विकास के लिए आवश्यक दूरदर्शी दृष्टिकोण और अपार संभावनाएं है। प्रदेश की नीति और रीति, अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के विषय के अनुरूप है। उन्होंने पारस्परिक सहयोग से डिजिटल क्रांति के मुख्य घटक इमेज प्रोसेसिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सम्भावनाओं पर पहल की सराहना की। राज्यपाल पटेल ने सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर सम्मेलन का शुभारम्भ किया। उनका पुष्प-गुच्छ से स्वागत और शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में साऊथ डकोटा यूनिवर्सिटी यू.एस.ए. के विषय विशेषज्ञ के.सी. संतोष, दुबई में कार्यरत डॉ. विनयातोष मिश्रा ने इमेज प्रोसेसिंग और पैटर्न रिकग्निशन विषय पर शोध की सम्भावनाओं पर प्रकाश डाला। मेनिट संस्थान के डायरेक्टर के.के. शुक्ला ने संस्थान के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में शोध, विकास और एम्स भोपाल के साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी। आईआईआईटी के डायरेक्टर प्रो. आशुतोष कुमार सिंह ने कॉन्फ्रेंस के आयोजन, उद्देश्य और विकसित भारत के निर्माण में तकनीक और शोध के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। आभार डॉ. दीप चन्द्र जोशी ने माना। सम्मेलन में देश-विदेश से आए विषय विशेषज्ञ, शोधकर्ता, विद्यार्थी गण उपस्थित रहे। उनके साथ दूरस्थ क्षेत्रों के विशेषज्ञ और विद्यार्थी भी ऑनलाइन शामिल हुए।   recent visitors 56

गृह मंत्री खराड़ी बोले-वर्तमान चुनौतियों को ध्यान में रख सुदृढ़ीकरण कर रही सरकार, राजस्थान-गृह रक्षा आरक्षियों का 20 साल बाद दीक्षांत समारोह

जयपुर। बेगस में फतेहपुरा स्थित गृह रक्षा के केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान में नवनियुक्त आरक्षी, आरक्षी ड्रममैन, आरक्षी बिगुलर एवं आरक्षी वाहन चालकों का भव्य दीक्षांत समारोह बुधवार को आयोजित किया गया। समारोह जनजाति क्षेत्रीय विकास एवं गृह रक्षा विभाग मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री खराड़ी ने कहा कि सरकार वर्तमान चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए गृह रक्षा संगठन के सुदृढ़ीकरण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। विभाग के 7 कार्यालयों के निर्माण के लिए शीघ्र ही बजट आवंटन का प्रयास किया जा रहा है। विभाग में 4 उप समादेष्टा, 84 प्लाटून कमाण्डर एवं 149 आरक्षियों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र ही प्रारम्भ की जाएगी। 2 अतिरिक्त सीमा गृह रक्षा बटालियन के गठन के भी प्रयास किये जा रहे है।     महानिदेशक एवं महासमादेष्टा श्री राजेश निर्वाण ने कार्यक्रम में कहा कि विभाग में लगभग 20 वर्षों से भी अधिक समय के उपरांत दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें 88 पुरूष एवं 25 महिला आरक्षी, आरक्षी वाहन चालक सम्मिलित हुए है। इनका प्रशिक्षण पुलिस ट्रेनिंग स्कूल अलवर में 16 सप्ताह, केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान में 96 दिवस तथा फील्ड ट्रैनिंग के लिए शहरी एवं सीमा गृह रक्षा दल में 1-1 माह के लिए संपन्न हुआ है। अप्रैल, 2024 से नवंबर, 2024 तक स्वयंसेवकों के नियोजन में 1836 की वृद्धि हुई है। कार्यक्रम में पारितोषिक वितरण के दौरान मुख्य अतिथि श्री खराड़ी द्वारा 26 जनवरी, 2023 के अवसर पर गृह रक्षा विभाग के उप समादेष्टा श्री रामजीलाल जाट एवं मानद कंपनी कमाण्डर श्री मोहन सिंह चौहान को महामहिम राष्ट्रपति महोदय द्वारा प्रदत्त सराहनीय सेवा पदक एवं स्क्रॉल प्रदान की। इसके अतिरिक्त मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षी वाहन चालकों में श्री रामस्वरूप गढ़वाल को आलराउण्डर एवं इनडोर में प्रथम तथा श्री नन्दा राम जाट को आउटडोर में प्रथम तथा आरक्षियों में श्री रजनीश कुमार को आलराउण्डर एवं इन्डोर में प्रथम तथा श्री सता राम को आउटडोर में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए प्रशस्ति पत्र मय ट्रॉफी प्रदान की। कार्यक्रम की शुरुआत में ड्रम की जोशीली ताल पर कदम से कदम मिलाते हुए नवनियुक्त आरक्षियों द्वारा राष्ट्र ध्वज तथा विभागीय ध्वज के साक्ष्य में शपथ ग्रहण की गयी। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर आरक्षी सुश्री ममता चौधरी ने किया। दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री खराड़ी को डीजी श्री निर्वाण द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। अंत में केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक द्वारा कार्यक्रम में पधारे सभी अधिकारियों, अतिथियों एवं मीडिया कर्मियों को धन्यवाद प्रेषित कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में महानिदेशक राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो श्री हेमन्त प्रियदर्शी, विशिष्ट शासन सचिव गृह श्रीमती अनुप्रेरणा कुंतल एवं गृह रक्षा विभाग के कार्मिक  आरक्षियों के परिजन, स्वयंसेवक तथा अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, मीडियाकर्मी तथा अतिथि शामिल हुए। recent visitors 48

नक्सल मामलों को लेकर चार जगहों पर छापेमारी, छत्तीसगढ़-बीजापुर में NIA की दबिश

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल मामलों को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पर दबिश दी है. NIA की टीम आज सुबह 5 बजे से जिले के चार अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है. इस ऑपरेशन में बीजापुर के भैरमगढ़, आवापल्ली, तररेम और अन्य इलाकों में NIA की रेड कार्रवाई जारी है. इससे पहले, NIA ने पालनार इलाके में दबिश देकर नक्सल सामग्री की बरामदगी की थी और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था. NIA के इस अभियान से नक्सल गतिविधियों में शामिल लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और इलाके में सुरक्षा को मजबूत किया जा रहा है. बता दें कि, NIA की टीम ने करीब सप्ताहभर पहले सुकमा जिले में भी छापा मारा था। नक्सल मामले में कुछ लोगों को हिरासत में भी किया था। इसके अलावा सुकमा से लगे पड़ोसी राज्य ओडिशा के मलकानगिरि में भी छापेमार कार्रवाई की गई थी। recent visitors 42