दुर्घटनाओं को रोकने क्यों नहीं हो रहे कार्य, द्वारा हादसे और चक्काजाम के बाद एसपी ने लगाई अधिकारियों की क्लास

कटनी विगत 20 दिसंबर की रात्रि सड़क हादसे के बाद कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम द्वारा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर करते हुए चक्का जाम कर दिया था। द्वारा ग्राम के समीप आए दिन होने वाले हादसों को लेकर स्थानीय ग्रामीण कई बार एनएचएआई एवं श्रीजी कंपनी सहित अन्य सक्षम अधिकारियों से सुधार कार्य की गुहार लगा चुके थे, लेकिन उसके बाद भी कोई कार्यवाही न होने के कारण विगत रात्रि हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और वे सड़कों पर उतर आए। ग्रामीणों द्वारा लगभग साढे तीन घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन अवरुद्ध किए जाने एवं विरोध प्रदर्शन किए जाने के बाद आज दूसरे दिन 21 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने सभी अधिकारियों को तलब कर ग्रामीणों की समस्या को सुलझाने एवं हादसों पर अंकुश लगाने के लिए चर्चा की। चर्चा के दौरान उन्होंने एनएचएआई एवं श्रीजी कंपनी के अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवश्यक सुधार कार्य कराने के निर्देश भी दिए। आपको बता दें कि गत रात्रि हुए घटनाक्रम के बाद आज 21 दिसंबर को अपनी मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे थे। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने लोगों की मांग को सुना एवं सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु संबंधित विभाग अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में अपर कलेक्टर कटनी साधना परस्ते, डॉ संतोष कुमार डेहरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी, नगर पुलिस अधीक्षक कटनी ख्याति मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली आशीष शर्मा, चौकी प्रभारी बस स्टैंड अंकित मिश्रा, थाना प्रभारी कुठला अभिषेक चौबे, थाना प्रभारी माधवनगर अनूप सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी यातायात राहुल पांडे एवं पीडब्लूडी, एनएचएआई विभाग के अधिकारी, कर्मचारी तथा श्री.जी. कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी भी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक श्री रंजन ने ग्रामवासियों की मांग को सुनते हुए उन्हें पूरी करने एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए एनएचएआई को अविलंब सुधारात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 23

चाकू लहराते वीडियो बनाया तो खैर नहीं, छत्तीसगढ़-रायपुर में एसएसपी ने 150 हिस्ट्रीशीटर्स को दी चेतावनी

रायपुर। रायपुर पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के लिये लगातार कार्य कर रही है ताकि अपराधियों में खौफ कायम रहे। रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह ने शनिवार को 150 से ज्यादा हिस्ट्रीशीटर्स और चाकूबाजों की परेड लेकर जमकर क्लास ली। कड़ाई से समझाइश देकर अपराध से दूर रहने की बात कही। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में निवासरत 100 से अधिक चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों को क्राइम ब्रांच हाजिर किया गया। इतना ही सोशल मीडिया प्लेटफार्मो पर चाकू के साथ फोटो और वीडियो बनाकर अपलोड करने वालो को भी सख्त समझाइश दी। एसएसपी ने हिस्ट्रीशीटरों और अपराधिक तत्वों की परेड़ लेकर समझाईश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के अपराध में संलिप्त न रहे। पुलिस जब भी बुलाये तो तत्काल उपस्थित हो। उनके निवास क्षेत्रों के आसपास किसी भी प्रकार की छोटी-बड़ी घटना होने पर सूचना तत्काल पुलिस को दें और सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करें। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों में गुंडा, डॉन, माफिया, गैंगस्टर सहित अन्य कई विभिन्न नामों से अपना आईडी बनाकर हाथ में चाकू, तलवार, एयर गन, पिस्टलनुमा लाइटर गन सहित अन्य हथियारों के साथ फोटो, वीडियो व रील्स बनाकर अपने इंस्टाग्राम आईडी में अपलोड कर पोस्ट करने वालों को भी कड़ाई से समझाइश दी गई। ऐसे लोगों के आईडी को सायबर सेल की टीम डिलीट कर रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 39

‘पुष्पा 2’ OTT रिलीज: इतने दिन बाद घर में देखें मूवी, अल्लू अर्जुन की फिल्म ने 1000 करोड़ किया पार

मुंबई 'पुष्पा 2: द रूल' की ओटीटी रिलीज से जुड़ी अफवाहों पर फिल्म के मेकर्स ने विराम लगा दिया है। उन्होंने पुष्टि की है कि अल्लू अर्जुन की फिल्म सिनेमाघरों में 56 दिन पूरे करने से पहले स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर डेब्यू नहीं करेगी। मेकर्स ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर अटकलों पर बात करते हुए कहा, '#Pushpa2TheRule की ओटीटी रिलीज के बारे में अफवाहें चल रही हैं। इस हॉलिडे सीज़न में केवल बड़े स्क्रीन पर सबसे बड़ी फिल्म #Pushpa2 का आनंद लें। ऐसा नहीं होगा। 56 दिन से पहले किसी भी ओटीटी पर न आएं।' इससे पहले, फिल्म के अगले साल फरवरी में ओटीटी रिलीज होने की अफवाहें थीं और कुछ ने अनुमान लगाया था कि इसका प्रीमियर 9 जनवरी को ओटीटी पर होगा। हालांकि, मेकर्स ने अब इन अफवाहों पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट जवाब दिया है। 'पुष्पा 2' ने देश में 1004.90 करोड़ रुपये कमाकर रिकॉर्ड तोड़ दिया है, और हालिया हिट फिल्म स्त्री 2 के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। 'पुष्पा 2' की वर्ल्डवाइड कमाई विश्व स्तर पर, फिल्म ने 1435.30 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और सबसे तेजी से कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बनकर उभरी है। सुकुमार की निर्देशित 'पुष्पा 2: द रूल' एक लाल चंदन तस्कर पुष्पा राज की कहानी को आगे बढ़ाती है। 'पुष्पा 2' की कास्ट फिल्म में अर्जुन लीड रोल में हैं, जिसमें पुष्पा की पत्नी श्रीवल्ली की भूमिका में रश्मिका मंदाना और विलन भंवर सिंह शेखावत के रोल में फहाद फासिल हैं। तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली और हिंदी सहित कई भाषाओं में रिलीज़ हुई 'पुष्पा 2: द रूल' ने विश्व स्तर पर सिनेमाघरों में शानदार परफॉर्म किया है। केरल में फैंस लेकिन नहीं मिला प्यार 'पुष्पा 2' केरल में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कारोबार नहीं कर रही है, जहां अल्लू अर्जुन के बड़ी संख्या में फैंस हैं। Sacnilk वेबसाइट के अनुसार फिल्म ने KBO पर 16वें दिन केवल 2 लाख रुपये की कमाई की है। ये सोचने वाली बात है कि बड़ी फैन फॉलोइंग के बावजूद फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स क्यों नहीं मिला। वहीं नॉर्थ में फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 50

आरक्षक भर्ती से जुड़ रहे तार, छत्तीसगढ़-राजनांदगांव में पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

राजनांदगांव। राजनांदगांव में पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लालबाग थाना क्षेत्र के तहत रामपुर के पास पुलिस आरक्षक अनिल रत्नाकर ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरक्षक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि थाना लालबाग को सूचना मिली कि एक आरक्षक जो की जालबांधा चौकी जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई में पदस्थ था जो की आरक्षक भर्ती प्रक्रिया राजनांदगांव में आया हुआ था। इसकी लाश पेड़ में फांसी पर लटकी हुई मिली, आरक्षक का नाम अनिल रत्नाकर है मौके पर एफएसएल की टीम वरिष्ठ अधिकारी डॉग स्क्वायड पहुंच चुके हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस पूरे मामले में मृतक आरक्षक का नाम राजनांदगांव में हुई पुलिस आरक्षक भर्ती गड़बड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि इसके आधिकारिक पुष्टि पुलिस ने नहीं की है, पुलिस इस पूरे मामले में बचते हुए नजर आ रही है और कुछ भी कहने से इनकार कर रही है। पूर्व सीएम ने कही ये बात वहीं इस मामले को लेकर राज्य के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राजनांदगांव का पुलिस भर्ती घोटाला तो गंभीर मामला दिखता है। आरक्षक अनिल रत्नाकर ने आत्महत्या से पहले अपने हाथ पर जो लिखा है वह इसकी गंभीरता को बताता है। 'कर्मचारियों को फंसाया जा रहा है, अधिकारियों को बचाया जा रहा है। अधिकारी सब इन्वॉल्व हैं' का मतलब साफ़ है @vishnudsai जी।   """राजनांदगांव का पुलिस भर्ती घोटाला तो गंभीर मामला दिखता है।     आरक्षक अनिल रत्नाकर ने आत्महत्या से पहले अपने हाथ पर जो लिखा है वह इसकी गंभीरता को बताता है।     'कर्मचारियों को फंसाया जा रहा है, अधिकारियों को बचाया जा रहा है। अधिकारी सब इन्वॉल्व हैं' का मतलब साफ़ है। @vishnudsai जी।… ""     — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 21, 2024 Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 37

इन्वेस्टर समिट में निवेशकों से करेंगे चर्चा, छत्तीसगढ़-सीएम विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर

रायपुर. छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय कल यानी 22 दिसंबर को दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वो केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। 23 दिसंबर को वे इन्वेस्टर मीट समिट में हिस्सा लेंगे और निवेशकों से बातचीत करेंगे। राज्य सरकार बस्तर में पर्यटन की संभावनाओं को लेकर चर्चा करेगी। ये कार्यक्रम राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई दिशा देने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। ये हैं सीएम साय का शेड्यूल सीएम सचिवालय से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री दोपहर 2.15 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल माना रायपुर से नियमित विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 4.40 बजे छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे। वहीं पर रात्रि विश्राम करेंगे। परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में हुए थे शामिल बीते महीने दिल्ली में वे एनएच की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में शामिल हुए थे। बैठक के बाद छत्तीसगढ़ को 11 हजार करोड़ के विकास कार्यों की मंजूरी मिली थी। बैठक में मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम अरुण साव भी शामिल हुए थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 42

फिल्म ‘मुफासा: द लायन किंग’ ने ‘वनवास’ को दी पटखनी

मुंबई दिसंबर महीने में थिएटर में 'पुष्पा 2' के बाद अनिल शर्मा की 'वनवास' और एनिमेशन फिल्म 'मुफासा: द लायन किंग' रिलीज हुई। बीते शुक्रवार, 20 दिसंबर को रिलीज हुईं इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी। हालांकि नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा स्टारर फिल्म दूसरे दिन भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। वहीं, 'मुफासा' उससे आगे निकल गई। अनिल शर्मा ने अपने बेटे उत्कर्ष शर्मा को फिल्म 'वनवास' में कास्ट किया। इनके अलावा 'गदर 2' एक्ट्रेस सिमरत कौर को भी उनके अपोजिट लिया। पिता के किरदार में नाना पाटेकर भी दिखाई दे रहे हैं। पहले दिन इस फिल्म ने बहुत ही खराब शुरुआत की थी और 6 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने करीब 95 लाख का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ऐसे में इसने अब तक 1.55 करोड़ का भारत में नेट कलेक्शन किया है। जो कि बहुत कम है। वहीं, 'मुफासा: द लायन किंग', जिसके हिंदी वर्जन को शाहरुख खान, आर्यन खान, अबराम खान, संजय मिश्रा, श्रेयस तलपड़े जैसे कलाकारों ने आवाज दी है। उसने पहले दिन अंग्रेजी, हिंदी, तेलुगू और तमिल भाषा में कुल 8.8 करोड़ का नेट कलेक्शन भारत में किया था। वहीं, दूसरे दिन इसने करीब 14 करोड़ रुपये कमाए हैं और इसकी नेट कमाई 22.80 करोड़ रुपये हो गई है। 'मुफासा' और 'वनवास' की हो सकती है छुट्टी! 'मुफासा' ने 'वनवास' को बहुत बुरी धोबी पछाड़ दी है, जिससे ये तो तय है कि 'बेबी जॉन' के आने के बाद इसकी सांसें फूलने लग जाएंगी। वरुण धवन, वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश स्टारर ये मूवी 25 दिसंबर को थिएटर में रिलीज होगी और इससे न सिर्फ अनिल शर्मा और 'मुसाफा' को बल्कि 'पुष्पा 2' को भी नुकसान हो सकता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 42

गौहर खान ने खरीदी Mercedes-Benz C-Coupe खरीदी

मुंबई पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस और होस्ट गौहर खान ने एक लग्जरी कार खरीद ली है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। गौहर को कारों का काफी शौक है और इसी शौक को पूरा करते हुए उन्होंने सफेद रंग की Mercedes-Benz C-Coupe खरीद ली है। इसकी कीमत 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें गौहर खान पति जैद दरबार और बेटे के साथ कार संग पोज दे रही हैं। कार खरीदने के बाद गौहर खान ने केक भी काटा। साथ में घरवाले भी थे। कार ब्रांड ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर गौहर खान की कार के साथ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। फैंस एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं। गौहर खान का कार कलेक्शन और नेट वर्थ गौहर खान के कार कलेक्शन की बात करें, तो उनके पास लेटेस्ट एडिशन के अलावा Mercedes-Benz E-Class, ऑडी Q7 और ए-लिमोजीन जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस की नेट वर्थ करीब 49 करोड़ रुपये है। गौहर खान की कहां से होती है कमाई गौहर खान कई सोर्सेस से कमाई करती हैं। इनमें ब्रांड प्रमोशन से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम और ट्विटर से कमाई शामिल है। वह इवेंट्स में भी परफॉर्म करती हैं और इसके लिए 15 लाख रुपये तक फीस लेती हैं। यही नहीं, गौहर खान ने साल 2018 में क्लोदिंग ब्रांड भी लॉन्च किया था। गौहर खान का करियर प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो गौहर खान 'बिग बॉस 7' की विनर रहीं। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है। वह अब टीवी शो 'फौजी 2' में नजर आएंगी। इसमें वह लेफ्टिनेंट कर्नल सिमरजीत कौर के रोल में होंगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 53