दिल्ली में महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कल से होंगे शुरू

नई दिल्ली दिल्ली की महिलाओं और बुजुर्गों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली में महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन सोमवार 23 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल आज इसका ऐलान किया। इसके लिए ‘आप’ कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जाकर महिलाओं और बुजुर्गों का रजिस्ट्रेशन करेंगे। 'आप' मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा कि महिला सम्मान निधि के 2100 रुपये के लिए दिल्ली सरकार द्वारा कल से रजिस्ट्रेशन शुरू किया जा रहा है। ‘आप’ पार्टी की तरफ से टीम लोगों के घर जाएगी और वहां पर जाकर रजिस्ट्रेशन करेगी। दूसरी योजना संजीवनी के तहत 60 से अधिक उम्र के बुजुर्गों का मुफ्त इलाज करने की योजना है। सबके इलाज का खर्चा दिल्ली सरकार की तरफ से वहन किया जाएगा। इसका रजिस्ट्रेशन भी कल से किया जाएगा क्या है महिला सम्मान योजना केजरीवाल ने बीते 12 दिसंबर को ही दिल्ली सरकार की ओर से मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू करने की घोषणा की थी। केजरीवाल ने कहा था कि यदि चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी फिर से सत्ता में लौटती है तो मासिक सहायता राशि 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,100 रुपये की जाएगी। ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ की घोषणा इस वर्ष का बजट पेश करते हुए मार्च में 2,000 करोड़ रुपये के आवंटन के प्रावधान के साथ की गई थी। उसे दिल्ली कैबिनेट ने भी मंजूरी दे दी है। योजना के तहत दिल्ली में 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी पात्र महिलाओं को मूल रूप से 1,000 रुपये प्रति माह देने का प्रस्ताव था। ‘आप’ सरकार ने मौजूदा बजट के तहत इस योजना के लिए 2000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। संभावित लाभार्थियों की पात्रता के लिए मानदंड यह है कि महिला सरकारी नौकरी न करती हो या उसे पेंशन नहीं मिलती हो और वह जीएसटी या आयकर का भुगतान नहीं करती हो। 'बुजुर्गों का मुफ्त इलाज होगा' इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने 18 दिसंबर को ऐलान किया था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद हमारी 'आप' की सरकार बनने के बाद संजीवनी योजना लागू कर दिल्ली के 60 साल से ऊपर के हर बुजुर्ग का मुफ्त इलाज कराएंगे। केजरीवाल ने कहा था कि हमारी सरकार बनने पर 60 साल से अधिक सभी बुजुर्गों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि बुढ़ापे में सभी को एक चीज तकलीफ देती है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे 100 बीमारियां आदमी को घेर लेती हैं। आदमी की सबसे बड़ी चिंता होती है कि वह इलाज कैसे कराएगा। मैं दिल्ली के बुजुर्गों के लिए 'संजीवनी योजना' का ऐलान कर रहा हूं। 60 साल से ऊपर के जितने भी बुजुर्ग हैं, उनका पूरा इलाज मुफ्त कराया जाएगा। हम चुनाव के बाद इस योजना को पारित करेंगे। ‘आप’ संयोजक ने कहा कि बुजुर्ग चाहे सरकारी अस्पताल में इलाज कराना चाहें या प्राइवेट अस्पताल में, उनका पूरा इलाज मुफ्त कराया जाएगा। अमीर हो या गरीब, सभी बुजुर्गों का इलाज मुफ्त कराया जाएगा। इस योजना में कोई अपर लिमिट नहीं होगी, जितना भी बुजुर्गों की बीमारी पर खर्चा आएगा उसे दिल्ली सरकार वहन करेगी। recent visitors 67

एमसीबी जिले की स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत महिला को स्वास्थ्य योद्धा पुरस्कार से किया गया सम्मानित

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी मनेन्द्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर जिले के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत श्रीमती सीता कासी  आर.एच.ओ महिला को स्वास्थ्य योद्धा पुरस्कार से किया गया सम्मानित श्रीमती सीता कासी स्वास्थ्य विभाग में आयु.आरोग मन्दिर खमरौध में कार्यरत हैं यह बहुत ही गौरव की बात है कि श्रीमती सीता कासी ने स्वास्थ्य विभाग एवं एमसीबी जिले के भरतपुर का नाम रोशन किया है वाकई एक बहुत ही गौरव पूर्ण क्षण है कि एमसीबी जिले की महिला को स्वास्थ्य योद्धा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है यह उनके अदि्वतीय समर्पण मेहनत और समाज के लिए उनके योगदान को मान्यता देने का एक महत्वपूर्ण कदम है इस पुरस्कार के माध्यम से उनकी मेहनत को सराहा गया है जो स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए समाज के हर वर्ग की‌ भलाई के लिए काम कर रही है ऐसे पुरुस्कार महिला सशक्तिकरण और उनके प्रयासों की सराहना करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र में उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं का प्रसव ,पन्जीयन, आयुष्मान कार्ड, मितानिनो की बैठकों में उपस्थित होकर व अन्य राष्ट्रीय कार्य क्रमो में जानकारी उपलब्ध कराई है। recent visitors 48

किसानों की समस्याओं के लिए आगे आएं समाजसेवी तो तुरंत हुआ निराकरण

टीकमगढ़ ज़िला टीकमगढ़ के अंतर्गत लिधौरा खास के अंतर्गत विद्युत मण्डल पहुंचकर अलग अलग समस्याओं का निपटारा लेकर लगभग दर्जन भर लोग पहुंचे समाजसेवी राजेश बंशकार ने कहा कि आज किसान गेहूं की फसल के लिए वुआओनी शुरू हो गई है किसान दिन रात खेत पर अपनी फसल के लिए परेशान हैं जिसमे किसान को सबसे अधिक बिजली की आवश्यकता है साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों की आम जनता भी बिजली की समस्या परेशान हैं जिसकी कोई भी सुनवाई नहीं है और जितने भी जनप्रतिनिधि चुनाव के समय दिखाई देते हैं वो आज क्षेत्र मे एक भी नही दिख रहे वही विद्युत विभाग की तरफ से गरीब असहाय लोगों पर मनमाने तरीके से बिल वसूले जा रहे हैं ऐसा ही एक मामला सामने आया कि जिस गरीब किसान का बिल कल तक 150 रूपए महिने आता था अचानक उसका बिल 44 हजार रूपए आया है अब बेचारा किसान इतना बिल कहा से दे वही वरिष्ठ समाजसेवी यदि बिजली विभाग अपनी मनमानी नहीं रोकता हैं तो हम सबको सड़कों पर उग्र आंदोलनो के माध्यम से जनता के लिए आगे आएंगे वही वरिष्ठ समाजसेवी रामसिंह यादव ने कहा है कि पूरे ज़िले में भ्रष्टाचार अपने चर्म पर हैं ग़रीब की कोई सुनने बाला नही है अधिकारी जनता से सीधे मुंह बात नही करते है इसमे बेचारी गरीब जनता क्या करें जब बिजली के सभी विषयों को लेकर समाजसेवी राजेश बंशकार और रामसिंह यादव ने विद्युत मण्डल के संबंधित अधिकारी से बात की तो अधिकारी द्वारा तुरन्त निराकरण किया इस मौके पर  नीतेश रजक,रामदास रैकवार,संदीप यादव,भगीरथ, प्रमोद बंशकार आदि के साथ साथ किसान एवं ग्रामीण मोजूद रहे recent visitors 47

अमित शाह के बचाव में अब भाजपा विपक्ष के खिलाफ पलटवार करने के लिए बीजेपी ने खास रणनीति तैयार की

लखनऊ भीमराव अंबेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर विपक्षी दलों का विरोध जारी है। ऐसे में अब भाजपा विपक्ष के खिलाफ पलटवार करने के लिए बीजेपी ने खास रणनीति तैयार की है। भाजपा दलितों से संबंधित मुद्दों पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को बेनकाब करने के लिए एक जवाबी अभियान शुरू करने की कोशिश में है। पार्टी ने अपने एससी/एसटी मोर्चा को एससी/एसटी समुदाय को एकजुट करने और केंद्र और यूपी में पिछली कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सरकारों के तहत लिए गए दलित विरोधी कदमों को उजागर करने के लिए सभी विधानसभा सीटों पर जवाबी अभियान की योजना बनाने के लिए कहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूपी बीजेपी एससी/एसटी मोर्चा के अध्यक्ष राम चंद्र कन्नौजिया ने कहा है कि कांग्रेस और सपा दलितों की सबसे बड़ी दुश्मन रही हैं। यह एक ऐतिहासिक सच्चाई है जिसे लोगों को बताने की जरूरत है। कन्नौजिया ने सीएम योगी से मुलाकात की और कई अतिरिक्त उपाय सामने रखे, जिन्हें सरकार सामाजिक रूप से उत्पीड़ित वर्गों के कल्याण के लिए शुरू कर सकती है। रणनीति के बारे में उन्होंने बताया कि पार्टी जमीनी स्तर पर विपक्ष को बेनकाब करने के लिए अभियान शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्ष की पिछली सरकारों में दलितों के खिलाफ उठाए गए कदम और नारों को उजागर करेगी। इस बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी में होने वाले चुनावों के बाद इस अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस बारे में दलित बहुल्य इलाकों में जानकारी दे दी गई है और पिछले 10 सालों में बीजेपी द्वारा दलितों के लिए किए कामों की चर्चा की जाएगी। कांग्रेसी 24 को निकालेंगे आंबेडकर सम्मान मार्च डॉ भीमराव आंबेडकर के अपमान के विरोध में कांग्रेस 24 दिसंबर को पूरे भारत में मार्च निकालेगी। केंद्रीय महासचिव केसी बेणुगोपाल ने इस संबंध में राज्यों को पत्र भेजा है। इसे बाबा साहब भीमराव आंबेडकर सम्मान मार्च नाम दिया गया है। इसके पहले रविवार व सोमवार को कांग्रेस सांसद और सीडब्ल्यूसी के सदस्य अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रो, राज्य मुख्यालयों, जिला मुख्यालयों पर पत्रकारों से बातचीत कर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफा की मांग करेंगे। सपाइयों का गृहमंत्री के खिलाफ ज्ञापन सपा ने डा. भीमराव आंबेडकर के अपमान को मुद्दा बनाते हुए शनिवार को प्रदेशभर में जिलाधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की। लखनऊ में पार्टी के जिला व महानगर के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। बसपा 24 को सभी जिलों में करेगी प्रदर्शन बसपा सुप्रीमो मायावती ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर का किए गए अपमान के खिलाफ 24 दिसंबर को देशव्यापी आंदोलन करने का फैसला किया है। बसपा इस दिन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करेगी। recent visitors 53

धारदार चाकू लिए लोगों को डरा धमका रहा था पूर्व जिला बदर बदमाश, पैदल पेट्रोलिंग करते हुए रंगनाथ नगर पुलिस ने दबोचा

कटनी क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बहाल रखने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र में पैदल पेट्रोलिंग के दौरान रंगनाथ नगर पुलिस ने पूर्व जिला बदर अपराधी को धारदार हथियार के गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एंव नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा द्वारा क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियो पर अंकुश लगाने एंव शांति व्यवस्था व कानून व्यवस्था कायम रखने हेतु लगातार निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में प्रतिदिन रंगनाथ पुलिस के द्वारा क्षेत्र में पैदल भ्रमण एंव दबिश कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में गत रात्री थाना प्रभारी उप निरी. नवीन नामदेव एंव उनकी टीम के द्वारा लखेरा, गड्डा टोला, झर्रा टिकुरिया, पाठक वार्ड आदि क्षेत्रो में सघन पैदल भ्रमण किया गया, साथ ही गली नुक्कड़ में दिख रहे असामाजिक तत्वो को चेक किया गया। इसी दौरान शास्त्री चौक में एक व्यक्ति लोहे का धारदार चाकू लिये आने जाने वाले राहगीरो को डराते धमकाते मिला। मौके पर कार्यवाही करते हुये आरोपी अतुल उर्फ विकास वंशकार पिता बनारस वंशकार उम्र 20 साल निवासी लक्ष्मी चौक झर्रा टिकुरिया थाना रंगनाथनगर कटनी को गिरफ्तार करते हुये लोहे के धारदार चाकू को जप्त कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द किया गया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाते हुये आरोपी को जिला जेल कटनी भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रंगनाथ नगर उप निरीक्षक नवीन नामदेव, प्र.आर.अजय तिवारी, प्र.आर. उमारमन बागरी, आर शुभम एंव अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। recent visitors 40

अटल जी के सपने को मोदी जी करेंगे साकार केन – बेतवा लिंक परियोजना के माध्यम से ..

छतरपुर राजनगर क्षेत्र के विधायक अरविंद पटेरिया के द्वारा आयोजित आज प्रेस वार्ता के माध्यम से पत्रकारों को संबोधित करते हुए आपने कहा कि केन बेतवा लिंक परियोजना जैसी बुंदेलखंड को एक बड़ी सौगात जो कि अटल जी का सपना था उसे हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 25 तारीख को आधारशिला रखकर सपने को साकार करेंगे । विधायक अरविंद पटेरिया ने प्रेस वार्ता के माध्यम से कहा कि केन बेतवा लिंक परियोजना इस क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी सौगात है क्योंकि बुंदेलखंड अंचल से बहुत बड़ा पलायन महानगरों की ओर जो होता था वह पलायन रुकेगा और हर खेत में पानी पहुंचेगा जिससे कि अब हमारे इस क्षेत्र के किसान भी समृद्धिशाली बनेंगे तथा पूरा बुंदेलखंड पानीदार होगा, वही आपने कहा कि इस परियोजना के आधारशिला रखने के लिए 25 दिसंबर को जो हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी खजुराहो पधार रहे हैं उसमें संपूर्ण बुंदेलखंड क्षेत्र के लोग खजुराहो के मेला ग्राउंड में पहुंचकर अटल जी के सपने को साकार होते हुए देखेंगे । इस परियोजना के शिलान्यास हेतु खजुराहो के चयन पर आपने कहा कि इस हेतु हमारे खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के सांसद विष्णुदत्त शर्मा जी के विशेष प्रयासों से राजनगर विधानसभा क्षेत्र के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो को यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जहां पर बुंदेलखंड की सबसे बड़ी परियोजना का आधारशिला हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री खजुराहो के मेला ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करके क्षेत्र को सौगात देंगे, इस अवसर पर संपूर्ण बुंदेलखंड अंचल के लोग यहां पहुंचेंगे । recent visitors 64

गायों ने दौड़ाकर गाड़ी को रोका, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में कार चालक ने बछड़े को टक्कर मारकर घसीटा

रायगढ़। मां आखरी मां होती है और एक मां अपने बच्चे से कितना प्यार करती है, इसकी कई मिसालें अब तक देखी जा चुकी हैं। रायगढ़ जिले में बेजुबान मवेशियों का दिल छू लेने वाला एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो मां की ममता का एक बेहतर उदाहरण है। स्टेशन चौक पर एक बछड़े को टक्कर मारने के बाद उसे घसीटते हुए ले जा रही कार को मौके पर मौजूद अन्य गायों ने दौड़ा लिया। गायों ने कार के आगे पहुंचकर उसे रोक लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से कार के नीचे से बछड़े को निकालकर उसका उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि स्टेशन की तरफ से आ रही एक कार ने सड़क किनारे खड़े बछड़े को टक्कर मार दी। बछड़ा कार में फंस गया और चालक उसे घसीटते हुए ले जा रहा था। इस दौरान वहां मौजूद गायों ने कार को दौड़ा लिया। गायें कार के आगे पहुंच गईं और कार को रोक लिया। इसके बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने कार को एक तरफ से उठाया और कार के नीचे फंसे बछड़े को निकालकर उसे उपचार के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार, बछड़े के पेट में चोट आई है और उसका एक पैर टूट गया है। लोग घायल बछड़े को जिस जगह उपचार के लिए ले गए बाकी गाय भी वहां जा पहुंचीं और घायल बछड़े को चाटने के अलावा उसका उपचार करने वालों को भी सूंघते चाटते देखा गया। मानो वो अपनी भाषा में बछड़े की जान बचाने वालों का धन्यवाद कहती हों। विश्व हिंदु संगठन के सदस्य जगजोत सिंह भल्ला ने बताया, 'हमें आज सवा दो बजे के आसपास सूचना मिली कि सुभाष चौक के पास एक कार को रोका गया और उस कार के नीचे एक बछड़ा फंसा हुआ है, जिसे कार चालक बहुत दूर से घसीटते हुए लेकर पहुंचा है। कार चालक का नाम सलीम अंसारी बताया जा रहा है। इस घटना में बछड़े को बहुत गंभीर चोट आई है। हम इस मामले में कार चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं। गाड़ी चालक के द्वारा बड़ी लापरवाही बरती गई है।' recent visitors 70