नगर परिषद के विस्थापित दुकानदारों को निशुल्क दुकानें निर्माण कर दी जाए। दुकानदार यूनियन

कैलारस  नगर के 209 दुकानदारों की दुकान वर्ष 2012 में तत्कालीन स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अवैधानिक रूप से दुकानें तोड़ दी गई, उन्हें नोटिस भी नहीं दिए गए। दुकानदारों के मामले में पहले उच्च न्यायालय एवं बाद में माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने कंपनी की जमीन को सरकारी व नगर परिषद की मान्य करते हुए फैसला दिया है। साथ ही दुकानदारों को नुकसान का एक-एक लाख रुपये मुआवजा और जांच कर अवैधानिक रूप से दुकान तोड़ने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों के खिलाफ जांच कर कार्यवाही करने का आदेश दिए है। इस मामले में 12 वर्षों से संघर्ष कर रहे दुकानदारों की ऐतिहासिक जीत हुई है। अब दुकानदार नगर परिषद से तत्काल और निशुल्क दुकानें बनाकर देने की मांग कर रहे हैं। विस्थापित दुकानदारों की मांग है कि उन्हें पुनर्वास योजना के अंतर्गत निशुल्क दुकानें प्रदाय की जाए। क्योंकि उनकी प्रीमियम राशि बर्ष 1993 से जमा है। यह संबंध में दुकानदारों ने पहाड़गढ़ तिराहे से रैली निकाल कर नगर परिषद कार्यालय पर जबरदस्त प्रदर्शन किया और सात सूत्रीय मांग पत्र मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं अध्यक्ष के नाम से दिए गए हैं। मांगें पूरी नहीं होने पर उन्होंने आगामी दिनों में आंदोलन तेज करने का भी आव्हान किया है। इस कार्यवाही का नेतृत्व सर्वश्री अशोक तिवारी पूर्व नपाध्यक्ष, राजेश गुप्ता पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष, संतोषी लाल मंगल कोल्हूडाडा वाले, दुर्गेश गोड, ओमप्रकाश श्रीवास,  राजवीर सिंह धाकड़,  इब्राहिम शाह पूर्व पार्षद, पूरनलाल गुप्ता, कमल गुप्ता, बल्लू मामा ,अनवर खान, बीरबल धाकड़, लक्षी धाकड़ आदि ने किया। ज्ञापन में सात मांगें जो रखी गई है, उनमें निशुल्क दुकान देने, बड़ी साइज की दुकान , प्राइम लोकेशन पर देने और बरन्डा बना कर देने, सड़क की चौड़ाई समुचित रखने ,किराया पूर्ववत रखने, जिन दुकानदारों के नामांतरण नहीं हुए हैं। उनके नामांतरण तत्काल  करने आदि मांगें रखी गई है। दुकानदारों ने आगामी आंदोलन के रूप में 6 जनवरी को नगर परिषद कार्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन करने की भी घोषणा की है। recent visitors 51

मुख्यमंत्री की लाडली बहनाओं के साथ क्यों किया जा रहा है खिलवाड़ क्यों दर दर भटकाया जा रहा है आखिर क्यों

टीकमगढ़ टीकमगढ़ जिले की विकासखंड जतारा के अंतर्गत ग्राम पंचायत धमना की महिला ने लगाए b c mपर रिशपित लेने और बुरी नजर रखने के आरोप महिला ने कहा है कि मेरा नाम कमला कुशवाहा में धमना की निवासी हु मेरे दो दो बच्चे विकलांग हैं में विधवा हु आशा कार पद पर नियुक्त हू मेरे को 2022से कार्य करवाया जाता है लेकिन बेटन नहीं डाली जाती है और कहा जाता है कि अगर आप 50हजार रुपए देदो तो आप का काम हो जाएगा में 20हजार रुपए लेकर गई थी लेकिन उसने नहीं लिए कहा भाग यहां से विधवा कही की में जगह जगह भटक रही हू मेरी कोई नहीं सुन रहा है कैसे बच्चों को पालूंगी b c m मुझे कई बार रात में बुलाया में 9 बजे रात तक बैठी रही लेकिन कोई न्याय नहीं मिला recent visitors 68

स्कूल के बाहर कट्टा लगाकर कार में बैठाया, राजस्थान-भरतपुर में 10वीं की छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण

भरतपुर। डीग के पहाड़ी थाना इलाके में एक 10वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर लिया गया। यह घटना उस वक्त हुई जब छात्रा अर्धवार्षिक परीक्षा देकर स्कूल से बाहर निकल रही थी। आरोपी, जो छात्रा के ससुराल पक्ष से हैं, उन्होंने उसकी कनपटी पर कट्टा लगाकर धमकाया और आसपास के लोगों को डराने के लिए हवाई फायरिंग की। घटना के बाद आरोपी लड़की को कार में डालकर फरार हो गए।  दहेज प्रताड़ना के बाद पिता के साथ रह रही थी नाबालिग पीड़िता के पिता ने पहाड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की शादी करीब एक साल पहले गोपालगढ़ इलाके के एक युवक से करवाई गई थी। शादी के तुरंत बाद ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग शुरू कर दी। जब यह प्रताड़ना बढ़ गई, तो पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को वापस अपने घर ले लिया। नाबालिग तब से अपने पिता के साथ रह रही थी और पढ़ाई कर रही थी। वह इस समय 10वीं कक्षा में थी। सोमवार सुबह वह अर्धवार्षिक परीक्षा देने के लिए स्कूल गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब वह स्कूल गेट से बाहर निकली, तो उसके ससुराल पक्ष के लोग वहां पहले से मौजूद थे।  फायरिंग कर लोगों को डराया जैसे ही लड़की स्कूल से बाहर निकली, अपहरणकर्ताओं ने कट्टा लगाकर उसे धमकाया। लड़की ने शोर मचाकर मदद मांगी, लेकिन जब आसपास के लोग उसे बचाने के लिए पहुंचे, तो आरोपियों ने हवाई फायरिंग कर दी। डर के माहौल में वे नाबालिग को अपनी कार में डालकर फरार हो गए।  पुलिस में शिकायत दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी पिता की शिकायत पर पहाड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया है कि लड़की को सुरक्षित वापस लाने और आरोपियों को सख्त सजा दिलाने की पूरी कोशिश की जाएगी। कानूनी और सामाजिक कुरीतियों पर सवाल यह घटना न केवल अपहरण का मामला है, बल्कि समाज में मौजूद बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को भी उजागर करती है। 14 साल की उम्र में लड़की की शादी कराना बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 का उल्लंघन है। इसके साथ ही, दहेज के लिए प्रताड़ना और अब अपहरण जैसे गंभीर अपराध, समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करते हैं। recent visitors 76

देश के अंदर कारों को खरीदना महंगा हो जाएगा, सरकार ने बढ़ाया GST, कीमतों में 4% तक का इजाफा होने वाला है

नई दिल्ली 1 जनवरी, 2025 से देश के अंदर कारों को खरीदना महंगा हो जाएगा। लगभग सभी कंपनियां अपनी कारों की कीमतों में 4% तक का इजाफा करने वाली है। यानी 31 दिसंबर तक कार खरीदने का बढ़िया मौका है। हालांकि, इस बीच पुरानी कारों को खरीदना भी महंगा हो गया है। जी हां, बाजार में पुरानी कारों की डिमांड काफी ज्यादा है, लेकिन अब इन्हें खरीदने के लिए ग्राहकों को ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। दरअसल, GST कांउसिल ने 55वीं बैठक में यूज्ड कारों पर लगने वाले टैक्स को 12% से बढ़ाकर 18% करने का फैसला किया है। काउंसिल की तरफ से तय किए गए नए रेट ओल्ड व्हीकल सेक्टर में काम करने वाली कंपनियों या डीलर्स की ओर से खरीदे जाने वाले व्हीकल पर ही लागू होंगे। यदि आप रजिस्टर्ड डीलर के जरिए अपनी यूज्ड कार बेच रहे हैं, तो यह GST लागू होगा। अगर आप सीधे कार बेच रहे हैं, तो आपको यह GST नहीं देना होगा। इस तरह आपको सही कीमत तय करने के वक्त यह बात अपने दिमाग में रखनी होगी। यूज्ड कारों पर GST की नई दर पर्सनल खरीदारों पर लागू नहीं होगी। इसका मतलब यह है कि अगर आप किसी शख्स से डायरेक्ट पुरानी कार खरीदते हैं, तो आपको 18% GST की बजाय 12%ही टैक्स देना होगा। दूसरी तरफ, यूज्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल बेचने पर भी आपको 18% GST देनी होगी। हालांकि, नई EV की खरीद पर आपको 5% GST देनी होती है। GST रेट बढ़ने से नई और पुरानी कारों की कीमतों के बीच का अंतर ऐसे में कम होने वाला है। इसके अलावा पुरानी कारों की बिक्री भी प्रभावित होगी। मान लीजिए आप 18 लाख रुपए में कार खरीदते हैं। इसे किसी किसी दोस्त या रिश्तेदार या फिर जानकार को 13 लाख रुपए में बेचते हैं, तो कोई GST नहीं लगाया जाएगा। दूसरी तरफ, यदि कोई डीलर 13 लाख रुपए में कार खरीदता है और उसे 17 लाख रुपए में बेचता है, तो 18% GST केवल 4 लाख रुपए के प्रॉफिट मार्जिन पर देना होगा। इसका मतलब ये हुआ है कि अब पुरानी गाड़ी खरीदते समय फिर चाहे वो पेट्रोल, डीजल हो या फिर EV हो, 18% टैक्स प्रॉफिट मार्जिन पर देना होगा। कुल मिलाकर इससे सेकेंड कारों की कीमतों में इजाफा हो जाएगा। recent visitors 76

एनजीओ के लोगों ने महिला को बच्चे की मौत के नाम पर ठग लिए 25 लाख रुपये

बिलासपुर शहर में रहने वाली महिला से सामाजिक कार्य के लिए चंदा मांगने एक एनजीओ के लोगों ने फोन से संपर्क किया था। कथित एनजीओ के संचालकों ने बीमार और गरीब तबके के बच्चों की मदद का झांसा देकर महिला से रुपये लिए। इसके बाद एक बीमार बच्चे की मदद के लिए रुपये मांगे। महिला रुपये नहीं दे पाई, तो बच्चे की मौत का जिम्मेदार बताते हुए उन्हें ब्लैकमेल किया गया। महिला से 25 लाख की ठगी कर ली गई है। घटना की शिकायत पर रेंज साइबर थाने में जुर्म दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। रेंज साइबर थाने के प्रभारी अधिकारी आईपीएस और कोतवाली सीएसपी अक्षय प्रमोद सबद्रा ने बताया कि एक महिला ने 25 लाख की ठगी की शिकायत की है। महिला ने बताया कि एक सामाजिक कार्य के लिए कुछ लोगों ने उनसे चंदा मांगने संपर्क किया था। महिला को करने लगे ब्लैकमेल कथित एनजीओ के लोगों ने महिला को बताया कि वे बीमार और गरीब तबके के बच्चों के इलाज और उनके विकास के लिए काम करते हैं। उनकी बातों में आकर महिला ने पहले कुछ रुपये चंदा दे दिया। इसके बाद एक बीमार बच्चे के इलाज के लिए महिला से और रुपये मांगे गए। महिला तब उन्हें रुपये नहीं दे पाई। इसके बाद जालसाजों ने महिला को कॉल कर बताया कि इलाज नहीं मिलने के कारण बच्चे की मौत हो गई है। जालसाजों ने इसका जिम्मेदार महिला को बताते हुए धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद महिला से अलग-अलग बहानों से 25 लाख रुपये ले लिए गए। जब जालसाजों की मांग बढ़ती गई तो महिला ने पूरे मामले की जानकारी स्वजन को दी। इसके बाद घटना की शिकायत रेंज साइबर थाने में की गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आईपीएस अक्षय प्रमोद सबद्रा ने बताया कि मामला संवेदनशील है। इसके कारण पीड़ित महिला का नाम पुलिस की ओर से उजागर नहीं किया जा रहा है। डरने के बजाय तुरंत जाएं पुलिस के पास आईपीएस अक्षय प्रमोद सबद्रा ने बताया कि समय के साथ ही जालसाज ठगी के तरीके बदलते रहते हैं। वर्तमान में किसी केस में फंसने की बात कहकर लोगों को डाराया जाता है। इसके बाद पुलिस की ड्रेस पहना हुआ व्यक्ति वीडियो कॉल कर किसी केस में नाम आने की बात कहता है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट के नाम पर कुछ फर्जी दस्तावेज भी लोगों के मोबाइल पर भेजा जाता है। इस तरह से किसी भी तरह की धमकियों से डरने के बजाए तत्काल स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी देनी चाहिए। साथ ही इस तरह के फोन कॉल पर किसी भी तरह का लेन-देन करने से पहले पुलिस थाने में सूचना देना जरूरी है। इससे ठगी से बचा जा सकता है। recent visitors 57

कलेक्टर ने किया पोस्टर का विमोचन, राजस्थान-बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव 10 जनवरी से

बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव 10 से 12 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने इसके पोस्टर का विमोचन किया और अब तक की तैयारियों की समीक्षा की। जिला कलेक्टर ने कहा कि उत्सव में अधिक से अधिक देशी और विदेशी पर्यटक शिरकत करें, इसके मद्देनजर इसका व्यापक प्रचार-प्रचार किया जाए। उन्होंने कहा कि उत्सव के दौरान ऐसे नवाचार हों, जिससे राजस्थान की संस्कृति और परंपराओं को नई पहचान मिल सके। कलेक्टर ने बताया कि 10 जनवरी को भव्य सांस्कृतिक संध्या के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इसमें विभिन्न कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। जूनागढ़ परिसर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के दौरान हैंडीक्राफ्ट सहित स्थानीय विशेषताओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। दूसरे दिन होंगे विभिन्न कार्यक्रम जिला कलेक्टर ने बताया कि 11 जनवरी को राष्ट्रीय उच्च अनुसंधान केंद्र में ऊंट नृत्य, ऊंट फर कटिंग, ऊंट सज्जा, ऊंट दौड़ तथा अश्व से संबंधित गतिविधियां आयोजित होंगी। दोपहर 3:30 बजे जूनागढ़ से शोभायात्रा रवाना होगी। इसमें सजे-धजे ऊंट, ऊंट गाड़े, तांगे, हेरिटेज गाड़ियां, लोक कलाकार, एनसीसी, एनएसएस कैडेट्स, स्कूली विद्यार्थी भाग लेंगे। सायं साढ़े चार बजे से डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में मिस्टर बीकानेर, मिस मरवन तथा ढोला मरवण शो आयोजित होंगे। सायं 7 बजे डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। तीसरे दिन रायसर में होंगी अनेक गतिविधियां जिला कलेक्टर ने बताया कि 12 जनवरी को रायसर में रस्साकसी, कुश्ती, कबड्डी, खो-खो, साफा बांधने की प्रतियोगिता, महिला मटका दौड़ तथा ड्यून रेस आदि आयोजित होंगी। वही सैंड आर्ट एग्जिबिशन, हैंडीक्राफ्ट, फूड बाजार, हॉर्स रेस, कैमल कार्ट सफारी आदि गतिविधियां होंगी। सायं 6 से रात्रि 10 बजे तक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक केंद्रों के कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। पीले चावल बांट देंगे न्योता जिला कलेक्टर ने बताया कि 2 जनवरी को पीले चावल बांटकर आमजन को उत्सव के लिए न्यौता दिया जाएगा। इसमें रोबीले, लोक कलाकार और सजे-धजे ऊंट-घोड़े साथ रहेंगे। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से समस्त तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से इसका प्रचार-प्रसार किया जाए। सभी कार्यक्रम भव्य और गरिमामय तरीके से हों, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ऊंट उत्सव बीकानेर की पहचान से जुड़ा आयोजन है। इसके मद्देनजर इसके आयोजन में किसी प्रकार की कमी नहीं रहे। पर्यटन विभाग के उपनिदेशक अनिल राठौड़ ने उत्सव की अब तक की तैयारियों के बारे में बताया। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों से हो रहे ऊंट उत्सवों की जानकारी दी। बैठक में नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) रमेश देव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नगर) सौरभ तिवारी, जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता, इंडियन रेडक्रास सोसायटी के विजय खत्री, होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के संभागीय अध्यक्ष श्री गोपाल अग्रवाल, पर्यटन व्यवसाई विजय सिंह भाटी रायसर, किशन सिंह, पर्यटन अधिकारी पवन शर्मा, सहायक पर्यटन अधिकारी योगेश राय आदि मौजूद रहे। recent visitors 77

डोटासरा बोले- शिक्षा मंत्री को फजीहत की आदत है, राजस्थान-अब स्कूलों की छुट्टी 25 से

जयपुर। प्रदेश के स्कूलों में 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। हर साल शिविरा पंचांग में 25 दिसंबर क्रिसमस के दिन से ही सर्दी की छुट्टियां शुरू जाती हैं, जो पांच जनवरी तक चलती हैं। इस बार शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा था कि तेज सर्दी सर्दी पड़ने पर ही स्कूलों में शीतकालीन अवकाश (25 दिसंबर के बाद) किया जाएगा। हालांकि, उनके इस बयान को लागू नहीं किया गया और शिविरा पंचांग के हिसाब से ही छुटि्टयां दी गई हैं। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निदेशक सीताराम जाट ने बताया कि शिविरा पचांग में पूरे साल की एक्टिविटी होती है। उसके अनुसार ही 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक छुटि्टयां की गई है। ये प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए लागू होगा। डोटासरा बोले-मंत्री बयानबाजी से भ्रमित कर रहे अब कांग्रेस ने इस फैसले को लेकर दिलावर पर हमला बोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री कहते रहे 25 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश नहीं होगा। मंत्री निरंतर बयानबाजी कर शिक्षकों और अभिवावकों को भ्रमित करते रहे, लेकिन शिक्षा विभाग के निदेशक ने शिविरा पंचांग के अनुसार 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक छुट्टियां घोषित कर दी। मंत्री जी को बेतुके बयान और बार-बार यू-टर्न होते फैसलों से फजीहत की आदत हो गई है। दिलावर क्यूं बार-बार लेते हैं यू-टर्न – मौजूदा सरकार के एक साल के कार्यकाल में दिलावर को कई बार अपने बयानों पर यू टर्न लेना पड़ा है। recent visitors 62