Wednesday, July 8, 2026 8:11 am

भारत के खिलाफ बॉक्सिंग टेस्ट मैच के लिए 19 साल के युवा सैम कोंस्टास को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया टीम ने मेलबर्न में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत के खिलाफ बॉक्सिंग टेस्ट मैच के लिए 19 साल के युवा सैम कोंस्टास को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने इस युवा खिलाड़ी पर अपना भरोसा जताया है। 2011 में साउथ अफ्रीका में डेब्यू करने वाले कमिंस ने अपने पदार्पण से पहले के दिनों को याद किया और सैम कोंस्टास से कहा कि 'इस पल का आनंद लें'। पैट कमिंस ने बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मुझे लगता है कि आप हमेशा अच्छा करना चाहते हैं (लेकिन) मैं दूसरे दिन सैम (सैम कोंस्टास) से यह कह रहा था, मुझे याद है कि 18 साल की उम्र में मैं सोच रहा था कि मुझे बहुत अधिक छूट मिली है क्योंकि मैं युवा था। मुझे लगभग ऐसा लगा कि अगर मेरा खेल अच्छा नहीं रहा, तो यह मेरी गलती नहीं होगी। 'चयनकर्ताओं की होगी गलती' कमिंस ने आगे कहा, अगर मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा तो इसमें चयनकर्ताओं की गलती होगी क्योंकि उन्होंने एक 18 साल के युवा को टीम में चुना है। मैं सैम से कहना चाहूंगा कि आप अपने करियर की शुरुआत बहुत कम उम्र में कर रहे हैं और यह बॉक्सिंग डे है। इससे बहेतर कुछ नहीं हो सकता, इसलिए बस इस पल का आनंद लें। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, मुझे याद है कि मैं वाकई बहुत उत्साहित था और मुझे लगता है कि इस हफ्ते सैम के लिए भी कुछ ऐसा ही रहने वाला है। आप बस मैदान में जाकर खेलें ठीक वैसे जैसे आप बचपन में खेला करते थे। बिना किसी डर और दबाव के। आप बस खेल को आगे बढ़ाना चाहते हैं और मजे करना चाहते हैं और … इस बारे में ज़्यादा नहीं सोचना चाहते। तो यही सैम को संदेश है। निश्चित रूप से 18 साल की उम्र में मुझे भी ऐसा ही महसूस हुआ। मैं वाकई बहुत उत्साहित था। और एक बार जब खेल शुरू हो जाता है, तो आप गेम मोड में चले जाते हैं। ऐसा रहा है कोंस्टास का प्रदर्शन गौरतलब हो कि 19 साल के सलामी बल्लेबाज ने नाथन मैकस्वीनी के बाहर होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाई है। सैम कोंस्टास ने अब तक अपने करियर में 11 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं और 718 रन बनाए हैं। पिछले हफ्ते, युवा खिलाड़ी बिग बैश लीग में डेब्यू पर अर्धशतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बने। recent visitors 78

मुख्यमंत्री ने सराईटोली में पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

 श्रद्धेय अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का किया अवलोकन रायपुर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100 वीं जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम सराईटोली में श्रद्धेय अटल जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किया और द्वीप प्रज्ज्वलन कर उन्हें नमन किया।          मुख्यमंत्री श्री साय ने अटल जी के नेतृत्व, दूरदृष्टि और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और देश के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। श्री साय ने इस मौके पर श्रद्धेय श्री अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर सरगुजा क्षेत्र  आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती छत्तीसगढ़ में सुशासन दिवस के रूप में मनाई जा रही है। राज्य भर में सुशासन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिनमें केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं अंतर्गत सभी को लाभान्वित किया जा रहा है। recent visitors 51

नगरीय निकायों की चुनाव की तैयारी अब अंतिम चरण में, महापौर-अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए खर्च की सीमा हुई तय

रायपुर  नगरीय निकायों की चुनाव की तैयारी अब अंतिम चरण में है. इस कड़ी में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर नगर पालिका निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में महापौर / अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के लिए खर्च की अधिकतम सीमा तय कर दी है. राज्य निर्वाचन आयोग के परामर्श से प्रत्याशियों के लिए खर्च की अधिकतम सीमा तय की गई है. पांच लाख से अधिक आबादी वाले नगरपालिक निगम के लिए महापौर / अध्यक्ष के लिए 25 लाख रुपए, तीन लाख से पांच लाख की आबादी वाले निगम के लिए 20 लाख रुपए और तीन लाख से कम आबादी वाली निगम के लिए 15 लाख रुपए की सीमा तय की गई है. वहीं 50 हजार या उससे अधिक आबादी वाले नगरपालिका परिषद में महापौर / अध्यक्ष के लिए 10 लाख रुपए और पचास हजार से कम आबादी वाली नगरपालिका परिषद के लिए खर्च की सीमा 8 लाख रुपए तय की गई है. इसी तरह नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 6 लाख रुपए की अधिकतम सीमा तय की गई है. recent visitors 22

कार सड़क के नीचे पानी भरी खंती में पलटा, रायबरेली से भाजपा नेता दिलीप गुप्ता की दुर्घटना में मौत, मची चीखपुकार

रायबरेली उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के रहने वाले भाजपा नेता दिलीप गुप्ता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। उनका वाहन सड़क के नीचे पानी भरी खंती में पलटा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बीजेपी नेता की मौत की सूचना से परिजनों में चीख पुकार मच गई। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं में भी गहरा शोक है।    परिजनों में मचा कोहराम गौरतलब हो कि मंगलवार शाम 7 बजे दिलीप घर से अपनी कार से चित्रकूट जाने की बात कहकर निकले थे। बबेरू के पास उनकी चार पहिया सड़क के नीचे पानी भरी खंती में पलटी मिली थी। स्थानीय पुलिस द्वारा मिली सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। इस दर्दनाक हादसे से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। शाम तक भाजपा नेता का शव उनके पैतृक गांव सेवनपुर थाना खीरों आने की संभावना है। होटल व्यवसाई भी थे भाजपा नेता बता दें कि दिलीप गुप्ता रायबरेली के खीरों कस्बा के एक होटल व्यवसाई होने के साथ-साथ भाजपा मंडल खीरों के कोषाध्यक्ष भी हैं। दिलीप ने भाजपा मंडल अध्यक्ष खीरों के पद के लिए नामांकन किया था। recent visitors 188

केल्हारी में सुशासन दिवस पर अटल जी को किया गया याद

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी आज जिले विकासखण्ड मनेंद्रगढ़ के ग्राम पंचायत केल्हारी अटल चौक सहित आस पास के ग्राम पंचायत में भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस मनाया गया और अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन परिचय के बारे में बताया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला सदस्य दृगपाल सिंह, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता पीताम्बर गुप्ता जनपद सदस्य अनीता सिंह, सुनील तिवारी ने अटल जी के छायात्रित पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी का मुंह मीठा कराया गया। इस कार्यक्रम में सरपंच आशा सिंह, सचिव गंगा राम, अशोक कुमार, शिवकुमार, सौरभ, जयसिंह, संतोष, अजीत जायसवाल, सुरेश गुप्ता, आनंद गुप्ता सहित अनेक ग्रामीण लोग शामिल रहे। recent visitors 43

पीएम मोदी ने विद्वान लोगों से आजादी के 75 साल के बाद पुरानी सरकारों और भाजपा की सरकारों के विकास के कार्यों का मूल्यांकन करने का निवेदन किया

खजुराहो भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जन्मजयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड के खजुराहो में ‘केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना’ का शिलान्यास किया साथ ही ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर परियोजना का लोकार्पण एवं 1153 नवीन अटल ग्राम सेवा सदन का भूमिपूजन भी किया। पीएम मोदी ने इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का एक डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी किया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उनकी जन्म स्थल मध्य प्रदेश आकर उनके सपने को पूरा किया, पीएम मोदी ने बुंदेलखंड के खजुराहो में ‘केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना’ का शिलान्यास किया पीएम मोदी ने बेतवा और केन नदी से भरे जल को एक मॉडल  में डालकर प्रदेश को समर्पित किया। पीएम मोदी ने बुन्देली भाषा में अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा, भारत माता की जय, भारत माता की जय वीरों की धरती बुन्देलखाद में रहवे वारे सभी जन खों हमाई तरफ से हाथ जोड़के राम राम पहुंचे, उन्होंने देश दुनिया में बसे  इसाई समुदाय के लोगों को क्रिसमस की बधाई दी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की तारीफ करते हुए उन्हें कर्मठ मुख्यमंत्री बताते हुए पीएम ने सरकार का एक साल पूरा होने पर बधाई दी, पीएम ने कहा इस एक वर्ष में मप्र के विकास को नई गति मिली है। देश के विकास में अटल जी का योगदान भुलाया नहीं जा सकता उन्होंने कहा आज हम सबके के लिए प्रेरणादायी दिन है, आज अटल जी की जन्म जयंती है भारत रत्न अटल जी के जन्म के 100 साल हो रहे है ये पर्व सुशासन का, सुसेवा की हमारी प्रेरणा का भी पर्व है, थोड़ी देर पहले जब में अटल जी का  डाकटिकट और स्मारक सिक्का जारी कर रहा था तो अनेक बातें दिमाग में चल रहीं थी उन्होंने बरसों तक हम जैसे कार्यकर्ताओं को सिखाया है, संस्कारित किया है देश के विकास में अटल जी का योगदान हमेशा हम सबके स्मृति पटल पर रहेगा। सुशासन भाजपा सरकारों की पहचान है मोदी ने कहा सुशासन दिवस हमारे लिए सिर्फ एक दिन का कार्यक्रम भर नहीं है सुशासन भाजपा सरकारों की पहचान है देश की जनता ने लगातार तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनाई मप्र में आप लगातार भाजपा को चुन रहे हैं इसके पीछे सुशासन का भरोसा ही सबसे प्रबल है। पीएम मोदी ने कहा, मैं तो जो विद्वान लोग हैं लिखने पढ़ने में माहिर हैं उनसे आग्रह करूँगा कि अब जबकि आजादी के 75 साल हो चुके है तो एक बार मूल्यांकन किया जाये 100, 200 विकास के, जनहित के , सुशासन के पैरामीटर निकालें फिर हिसाब लगाये और बताएं कि क्या अंतर हैं। सुशासन पर लोगों को भरोसा है पीएम ने कहा हमारे लिए सुशासन दिवस केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है। यह भाजपा सरकारों की पहुंचान है। देश की जनता ने तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनाई। एमपी में आप सभी लगातार भाजपा को चुन रहे हैं। इसलिए क्योंकि सुशासन का भरोसा ही सबसे प्रबल है। हमारी सरकार ने विकास में पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मैं विद्वानों से आग्रह करुंगा कि देश की आजादी से अब तक किसकी सरकार ने क्या काम किया। मैं दावे से कहता हूं, देश में जब-जब भाजपा को जहां-जहां भी सेवा करने का मौका मिला है, हमने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़कर जनहित के कार्यों में सफलता पाई है। आजादी के बाद सबसे पहले नदी जल का महत्व बाबा साहब आंबेडकर ने समझा पीएम ने कहा भारत के लिए नदी जल का महत्व सबसे पहले डॉ. भीमराव आंबेडकर ने समझा। भारत में जो नदी घाटी परियोजनाएं बनीं, इसके पीछे उन्हीं का विजन था। लेकिन कांग्रेस की सरकार ने उनके इस योगदान के लिए किसी को पता नहीं चलने दिया। उन्होंने कहा कि कई राज्यों के बीच नदी जल को लेकर विवाद चल रहा है। जिस समय कांग्रेस की सकरार थी वो इस विवाद को सुलझा सकती थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। अटलजी की सरकार ने पानी से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास किया, लेकिन उनकी सरकार जाते ही कांग्रेस ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया। आजादी के दीवानों के सपनों को पूरा करने के लिए हम पसीना बहा रहे उन्होंने कहा जहाँ कांग्रेस की सरकार रही, जहाँ कम्युनिस्ट सरकार रही, जहाँ परिवारवादी सरकारें रहीं वहां क्या हुआ और जहाँ जहाँ भाजपा को सरकार चलाने का मौका मिला वहां क्या हुआ? जब जब भाजपा को जहाँ जहाँ भी सेवा करने का अवसर मिला है हमें पुराने रिकॉर्ड तोड़कर जनहित के, जन कल्याण के काम किये, पीएम बोले आजादी के दीवानों ने जो सपने देखे थे उन सपनों को पूरा करने के लिए हम पसीना बहा रहे हैं। बुंदेलखंड को हमेशा कांग्रेस ने धोखा किया : डॉ मोहन यादव पीएम मोदी को आधुनिक भागीरथ बताते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को सौगात देने के लिए धन्यवाद दिया, सीएम ने कहा मध्य प्रदेश में जब भी सूखा पड़ता था तब लोग आंख बंदकर जान लेते थे कि ये बुंदेलखंड ही होगा, लोग पलायन करते थे घर बंद कर जाते थे, लेकिन ये गौरवशाली क्षेत्र लक्ष्मीबाई, महाराजा छत्रसाल, आल्हा उदल का क्षेत्र किसी के सामने झुका नहीं, अपनी जवानी, खून पानी की तरह बहाया, लेकिन किसी के आगे हाथ नहीं फैलाया, किसी से पानी नहीं मांगा। कांग्रेस ने बरसों गरीबों से वोट लिए, वादे किये, सरकार बनाई लेकिन भूल गए कोई पैकेज नहीं दिया,लेकिन अब आपके आशीर्वाद से ये बुंदेलखंड समृद्धशाली बुंदेलखंड बनेगा। recent visitors 92

बाइक ने स्कूटी को जोरदार मारी टक्कर, इलाज के दौरान स्कूटी सवार की मौत

रायपुर राजधानी रायपुर में बीती रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. बाइक सवार युवक ने तेलीबांधा की ओर जा रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे स्कूटी सवार युवक बुरी तरह से घायल हो गया. अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं तेलीबांधा पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है. तेलीबांधा थाना टीआई विजय बघेल ने लल्लूराम डॉट कॉम को बताया कि बीती रात तेलीबांधा चौक के पास CG 04 PP 0233 क्रमांक एक्टिवा सवार युवक पचपेड़ी नाका से आ रहा था, जब वह तेलीबांधा की और मुड़ रहा था. इस दौरान महासमुंद से आने वाली CG 06 HA 2699 क्रमांक बाइक ने  जोरदार टक्कर मार दी. इससे एक्टिवा सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है. मृतक की पहचान विजय कुमार बोहरा, जो अमलीडीह पानी टंकी, राजेंद्र नगर का निवासी था. recent visitors 55