Wednesday, July 8, 2026 9:15 am

26 वर्ष से दिल्ली की सत्ता से बाहर रही भाजपा मोदी के कार्यक्रमों के जरिए चुनावी माहौल बनाने का प्रयास करेगी

नई दिल्ली दिल्ली दंगल में भाजपा प्रधानमंत्री के दो बड़े कार्यक्रमों के सहारे ताल ठोकेगी। 26 वर्ष से दिल्ली की सत्ता से बाहर रही भाजपा मोदी के कार्यक्रमों के जरिए चुनावी माहौल बनाने का प्रयास करेगी। दोनों स्थानों पर दिल्ली से जुड़ी विकास योजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। विकास योजनाएं और पीएम के चेहरे के सहारे भाजपा दिल्ली में 10 वर्ष से काबिज आप को चुनौती देगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 दिसंबर को रोहणी के जापानी पार्क में कार्यक्रम कर मेट्रो फेज-चार का उद्घाटन करेंगे। इसी दिन न्यू अशोक नगर तक नमो भारत का परिचालन शुरू हो सकता है। इसके बाद तीन जनवरी को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में कार्यक्रम किया जाएगा। यहां पीएम दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के दो चरणों का उद्घाटन कर सकते हैं। दोनों कार्यक्रमों में दिल्ली से जुड़ी अन्य विकास योजनाओं का भी उद्घाटन किया जा सकता है। प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारी शुरू हो गई है। द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन भी किया जा सकता है। भाजपा ने संगठन स्तर पर भी कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली के दो बड़े इलाकों में पीएम के कार्यक्रमों के बाद भाजपा अन्य नेताओं के कार्यक्रम क्षेत्रवार लगाएगी। आचार संहिता लगते ही काम रुकेंगे दिल्ली में विधानसभा चुनाव की घोषणा जनवरी के पहले सप्ताह में हो सकती है। पांच जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होना है। इसी के आसपास चुनाव आयोग राजधानी में चुनावों को घोषणा कर सकता है। इसके बाद दिल्ली में आचार संहिता लग जाएगी और विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास रुक जाएगा। सीटों के समीकरणों के आधार पर गुणा-भाग में जुटी भाजपा ने विधानसभा सीटों पर अभी पहली सूची जारी नहीं की है। आप के अलावा कांग्रेस भी अपनी दूसरी सूची जारी कर चुकी है, लेकिन भाजपा में अभी मंथन चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, पीएम के कार्यक्रमों के बाद सूची जारी होने की संभावना है। भाजपा बड़े नेताओं के चुनाव लड़ने की संभावना और सीटों के समीकरणों के आधार पर गुणा-भाग में जुटी है। प्रदेश स्तर पर चर्चा के बाद नामों को आलाकमान के पास भेज दिया गया है। केंद्रीय नेताओं की सहमति के बाद पहली सूची जारी की जाएगी। इसमे पूर्व सांसदों के नाम भी शामिल हो सकते हैं। recent visitors 55

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी के सुशासन एवं विकास का स्वप्न मध्य प्रदेश में हुआ साकार: राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल

अनूपपुर मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने कहा है कि आज का दिन मध्य प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन है। जो भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने नदी जोड़ो परियोजना का स्वप्न देखा था, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने साकार करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अथक प्रयास से देश की पहली केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना का शिलान्यास हुआ है। यह सच्चे अर्थों में भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती को सार्थक करेगा। मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग (राज्य मंत्री) श्री दिलीप जायसवाल आज अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत कोतमा के ग्राम उमरदा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राज्य मंत्री ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार में हर क्षेत्र में विकास की धाराएं बह रही है। हमारी सरकार युवा, गरीब, महिला एवं किसानों का उत्थान एवं कल्याण के लिए अनेक योजनाएं एवं कार्यक्रम संचालित कर रही है। जिससे उनके जीवन में आर्थिक एवं सामाजिक परिवर्तन आ सके। उन्होंने कहा कि अनूपपुर जिले के 3 ग्रामों में अटल ग्राम सुशासन भवन (पंचायत भवन) का भूमि पूजन हो रहा है। यह पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी का मत था कि पंचायत भवन, ग्राम पंचायत की सर्वाधिक मूल एवं महत्वपूर्ण अधोसरंचना है। इन भवनों की ग्राम पंचायतों के व्यवहारिक रूप से कार्य एवं दायित्वों के संवहन और कार्य संपादन में महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से अटल ग्राम सुशासन भवन (पंचायत भवन) जिले के ग्राम पंचायत खमरौध, उमरदा एवं बहेराबांध का भूमि पूजन किया। प्रत्येक अटल ग्राम सुशासन भवन (पंचायत भवन) में 37.50 लाख रुपए की लागत से निर्माण किया जाएगा। जिसका राज्य मंत्री ने भी भौतिक रूप से उपस्थित होकर मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया। कार्यक्रम पूर्व प्रधानमंत्री भारत-रत्न से सम्मानित स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर मध्यप्रदेश के खजुराहो में देश की पहली महत्वाकांक्षी और बहुउद्देशीय केन-बेतवा राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना का शिलान्यास कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उद्बोधन सीधा प्रसारण के माध्यम से देखना एवं सुना गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत कोतमा के अध्यक्ष जीवन सिंह, उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, जनपद सदस्य मीना साहू, गेंदिया सिंह श्याम, रामखेलावन तिवारी, सरपंच उमरदा अखिलेश सिंह, सरपंच बहेराबांध मनमोहन सिंह, सरपंच खमरौध पिंकी सिंह, मुख्य कार्य पालन अधिकारी जनपद पंचायत कोतमा उषा किरण गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक गण उपस्थित थे। recent visitors 89

भू-माफिया के अवैध कब्जे को हटाने को लेकर ग्रामीणों ने घेरा पुलिस थाना, धरना की दी चेतावनी

बिलासपुर जिले के गांव पौंसरा में आज ग्रामीणों ने भू-माफिया के अवैध कब्जे को हटाने के लिए पुलिस थाना का घेराव किया. साथ ही मांगे पूरी नहीं होने पर पुलिस थाने में धरना देने की भी चेतावनी दी. इसके बाद से कोनी थाने में तनावपूर्ण स्थिति है. वहीं मामले को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आ रहा है. दरअसल, भू-माफिया संजय सिंह ने गांव पौंसरा में एक एकड़ शासकीय भूमि पर कब्जा कर लिया है. इससे नाराज ग्रामीणों ने आज बड़ी संख्या में एकजुट होकर कोनी थाने का घेराव किया. जिससे थाने में तनावपूर्ण स्थिति बन गई. ग्रामीणों का आरोप है कि भू-माफिया संजय सिंह ग्रामवासियों को जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देता है. ग्रामीणों ने अवैध कब्जा हटाने की मांग की है और मांगे पूरी नहीं होने पर थाने में धरने की चेतावनी दी है. बता दें कि पूर्व बीजेपी विधायक रजनीश सिंह पौंसरा गांव के निवासी है. विधायक सुशांत से भवन निर्माण की मांग वहीं गांव वालों ने विधायक सुशांत शुक से समाज के लिए भवन निर्माण की मांग की है. पत्र लिखकर बताया कि ग्राम पंचायत पौंसरा के धुरीपारा मोहल्ला में धुरी समाज के लिए 50 डिसमील जमीन ग्राम पंचायत पौंसरा में चिन्हांकित किया गया है. वर्तमान में धुरी समाज के समाजिक कार्यक्रम करने में परेशानी होती है. जिसके लिए जमीन वापस करने की मांग की है. recent visitors 40

दिल्ली दंगों के पोस्टर बॉय शाहरुख पठान को सीलमपुर सीट से उतारा जा सकता है, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के संकेत

नई दिल्ली ताहिर हुसैन के बाद दिल्ली दंगों के एक और आरोपी शाहरुख पठान को भी चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने पुष्टि तो नहीं की है, लेकिन संकेत जरूर दिए हैं। चर्चा है कि शाहरुख पठान को सीलमपुर सीट से उतारा जा सकता है। दिल्ली में फरवरी में चुनाव हो सकते हैं और ओवैसी की पार्टी करीब 10 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। इस चर्चा की शुरुआत तब हुई जब एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमई ने दिल्ली दंगों के पोस्टर बॉय बन चुके शाहरुख पठान के घर जाकर उनके परिवार से मुलाकात की। दिल्ली दंगों के दौरान वह हथियार लहराते हुए दिखा था। उसने एक पुलिसकर्मी पर पिस्टल तान दी थी। शाहरुख इस समय जेल में बंद है। शाहरुख से पहले ओवैसी की पार्टी दंगों के एक और बड़े आरोपी ताहिर हुसैन को टिकट दे चुकी है। दो दिन पहले जमई ने एक्स पर पठान की मां से मुलाकात की तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा, 'पिछले दिनों जेल में बंद शाहरुख पठान के घर पर उनकी मां से मेरी मुलाकात हुई। दिल्ली मजलिस (AIMIM) का एक डेलिगेशन उनके परिवार से मुलाकात करके उनके हालात और कानूनी सहायता के सिलसिले में बातचीत की है। दिल्ली में इंसाफ की मुहीम में हमारा यह छोटा सा कदम कई परिवारों को हौसला देगा, जिनके बच्चे बिना ट्रायल के सालों से जेल में बंद है। सुप्रीम कोर्ट के अनुसार जमानत उन कैदियों का अधिकार है जिनके मामले लंबित हैं। उनकी मां का कहना है कि अरविंद केजरीवाल के इशारे पर ही उनके बेटे पर केस दर्ज किया गया और यह बात वह भूल नहीं सकेंगे।' जमई ने कुछ मीडिया चैनल्स से बातचीत में कहा कि टिकट को लेकर अंतिम फैसला हाईकमान करता है। प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर मेरी जो जिम्मेदारी थी वह पूरी की है। शाहरुख को टिकट मिलने की चर्चा को खारिज किए बिना उन्होंने कहा कि अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन सीलमपुर से एक मजबूत उम्मीदवार की आवश्यकता है, क्योंकि आप और कांग्रेस के नेता पाला बदल चुके हैं। एमआईएम जिनको भी सीलमपुर से टिकट देगी वह मजबूत उम्मीदवार को देगी। recent visitors 170

राजनांदगांव पुलिस भर्ती प्रक्रिया मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने रद्द की पुलिस भर्ती प्रक्रिया

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने राजनांदगांव पुलिस भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया है. पुलिस भर्ती प्रक्रिया गड़बड़ी मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चार आरक्षक भी शामिल हैं. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में परिधि निषाद, योगेश कुमार धुर्वे, पवन कुमार साहू, नुतेश्वरी धुर्वे, धर्मराज मरकाम और पुष्पा चंद्रवशी का नाम शामिल है. राजनांदगांव पुलिस भर्ती प्रक्रिया गड़बड़ी मामले में लालबाग थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था. विवेचना के दौरान धारा 61(2), 3(5) BNS जोड़ी गई. विवेचना के दौरान आरक्षक भर्ती संवर्ग में अभ्यर्थियों को मशीन में छेड़खानी कर अंक में लाभ दिलाने को लेकर अभ्यर्थी मीना पात्रे ने पूछताछ में बताया था कि 14 दिसंबर को सुबह आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के दौरान अपनी परिचित पुलिस स्टॉफ को अनुचित तरीके से आर्थिक लुभावना ऑफर दिया था. आरोपिया मीना पात्रे के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया. आरक्षक की आत्महत्या से हुआ खुलासा बता दें कि पुलिस भर्ती प्रक्रिया में धांधली का खुलासा तब हुआ जब पुलिस आरक्षक अनिल कुमार रत्नाकर का शव 21 दिसंबर को ग्राम रामपुर के पास फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला था. आरक्षक के हाथ में लिखा था कि भर्ती प्रक्रिया में केवल कर्मचारियों को फंसाया जा रहा है, जबकि अधिकारी भी इस घोटाले में शामिल हैं. बनाई गई है एसआईटी आरक्षक के आत्महत्या के बाद जब मामला गरमाया तो पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) राजनांदगांव रेंज दीपक कुमार झा ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है. आईजी ने एसआईटी को 10 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं. recent visitors 50

रूस जा रही फ्लाइट हुई क्रैश, हादसे में छह यात्रियों के जीवित बचने की पुष्टि की गई है, जबकि दर्जनों लोगों के मारे जाने की आशंका

कजाकिस्तान कजाकिस्तान के एक्टाऊ शहर के पास एक विमान दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। इस हादसे में छह यात्रियों के जीवित बचने की पुष्टि की गई है, जबकि दर्जनों लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। कजाकिस्तान की सरकार के अनुसार, यह दुर्घटना एक्टाऊ हवाई अड्डे के पास हुई। विमान अजरबैजान एयरलाइन्स का था। रूस के ग्रोजनी जा रहा था। ग्रोजनी में घने कोहरे के कारण इसे मार्ग बदलने के लिए कहा गया था। विमान पर 105 यात्री और 5 चालक दल के सदस्य सवार थे। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ डरावनी तस्वीरें सामने आईं। उनमें विमान को क्रैश होकर जमीन पर गिरते हुए और आग के गोले में तब्दील होते हुए देखा गया। आपातकालीन बचावकर्मी विमान के टूटे-फूटे हिस्सों के पास दिखे। वह जीवित बचने वालों को निकालने की कोशिश कर रहे थे। अजरबैजान एयरलाइन्स से अभी तक इस दुर्घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, कुछ रिपोर्टों में पुष्टि की गई है कि छह यात्री दुर्घटना में बच गए हैं। दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। इससे पहले ब्राजील में हुई एक और हवाई दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई थी। यह विमान ग्रामाडो शहर में एक मोबाइल फोन की दुकान में गिरा। इसमें 10 यात्री और चालक दल के सदस्य मारे गए। इस दुर्घटना में 12 से अधिक लोग घायल हुए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। recent visitors 101

केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड में 2.51 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचित किया जाएगा, 2030 तक परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य

छतरपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के ड्रीम प्रोजेक्ट केन-बेतवा लिंक परियोजना का शुभारंभ किया । यह परियोजना बुंदेलखंड के लिए ऐतिहासिक बदलाव का मार्ग प्रशस्त करेगी। बांदा सहित यूपी के चार जिलों के लगभग 2.51 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचित किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता सिंचाई मंडल बांदा श्याम जी चौबे ने बताया कि बांदा और पैलानी में केन नदी पर दो नए बैराज बनाए जा रहे हैं। वर्तमान में यहां केन नहर प्रणाली से 87 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होती है। इस परियोजना के माध्यम से इसे बढ़ाकर लगभग दो लाख हेक्टेयर किया जाएगा। इससे बांदा के किसान खुशहाल होंगे। अन्य जिलों को भी लाभ परियोजना से महोबा, झांसी और ललितपुर के हजारों हेक्टेयर भूमि को भी सिंचित किया जाएगा। महोबा में 37 हजार हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि को सिंचाई का लाभ मिलेगा। झांसी में 17 हजार हेक्टेयर भूमि संचित होगी। जबकि ललितपुर में 3 हजार हेक्टेयर भूमि को सिंचित किया जाएगा। पुराने बांधों का होगा जीर्णोद्धार बुंदेलखंड के ऐतिहासिक बांधों का पुनर्निर्माण भी परियोजना का हिस्सा है। बरुआ सागर बांध जो 300 साल पहले 1700 में निर्मित हुआ था, अब जीर्णोद्धार होगा। बरियारपुर वियर 1906 में बना था, इसका भी पुनर्निर्माण कराई जाने की योजना है। पारीक्षा वियर 1910 में निर्मित हुआ था इसे नए रूप में संवारा जाएगा। इसी तरह परियोजना के तहत यूपी में 21 किमी लंबी लिंक चैनल बनाई जाएगी। इसके लिए 271 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। 2030 तक पूरा होगा सपना बांदा और पैलानी में दो बैराज बनाए जाएंगे। इनमें करीब 2,000 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसका निर्माण कार्य जून 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य है। योगी सरकार ने परियोजना को 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा महोबा में 510 करोड़ रुपये की लागत से 15 बांध और तालाबों के जीर्णोद्धार का कार्य भी मार्च 2028 तक पूरा किया जाएगा। recent visitors 151