Monday, July 6, 2026 11:34 am

हिमाचल : बिलासपुर में 22 कश्मीरी युवकों ने दर्ज कराई शिकायत, जानें पूरा मामला

बिलासपुर  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं में 22 कश्मीरी शॉल विक्रेताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इन विक्रेताओं का आरोप है कि उन्हें अपना माल बेचने से रोका जा रहा है और राज्य छोड़ने के लिए दबाव डाला जा रहा है। मामला व्यापारिक प्रतिद्वंदिता का बताया जा रहा है। स्थानीय दुकानदारों और कश्मीरी फेरीवालों के बीच ये विवाद है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, कश्मीर से आए ये फेरीवाले पहले घुमारवीं के एसडीएम के पास गए थे। एसडीएम ने उनकी शिकायत स्थानीय पुलिस को भेज दी। अधिकारियों का कहना है कि घुमारवीं व्यापार मंडल से जुड़े स्थानीय दुकानदार और कश्मीरी फेरीवालों के बीच व्यापारिक प्रतिद्वंदिता है। इसी वजह से ये विवाद हुआ है। हालांकि फेरीवालों ने अपनी शिकायत में किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन पुलिस को शक है कि स्थानीय दुकानदार ही इसके पीछे हैं। फेरीवालों ने बताया कि उन्होंने इस महीने की शुरुआत में घुमारवीं पुलिस स्टेशन में अपने कागजात जमा किए थे। उसके बाद ही उन्होंने ऊनी कपड़े बेचना शुरू किया था। एसपी ने कही ये बात बिलासपुर के एसपी संदीप धवल ने बताया कि हमें घुमारवीं पुलिस स्टेशन में शिकायत मिली है। पिछले साल भी कश्मीरी फेरीवालों और स्थानीय दुकानदारों के बीच ऐसा ही विवाद हुआ था। दुकानदारों का कहना था कि फेरीवालों की वजह से उन्हें नुकसान हो रहा है। अभी तक किसी मारपीट की सूचना नहीं है। हमने बिलासपुर के डीसी ऑफिस से मामले में मध्यस्थता करने और इसे सुलझाने का अनुरोध किया है। अगले एक-दो दिन में दोनों पक्षों के बीच बैठक होने की उम्मीद है। कश्मीर से आए फेरी वालों ने लगाया ये आरोप कश्मीर से आए एक फेरी वाले ने बताया कि वो अपने साथियों के साथ लगभग 30 साल से यहां आ रहे हैं। पिछले दो सालों से हमें स्थानीय लोगों, खासकर दुकानदारों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि कोई शारीरिक हमला नहीं हुआ है, लेकिन हमें डराया धमकाया जा रहा है। गरीबी हमें यहां रोज़ी-रोटी कमाने के लिए लाई है। हम नवंबर-दिसंबर में आते हैं और मार्च तक रहते हैं। हम लुधियाना से थोक में सामान खरीदते हैं और यहां घर-घर और गांव-गांव जाकर बेचते हैं। आरोपों से इनकार घुमारवीं व्यापार मंडल के एक सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर उत्पीड़न के आरोपों से इनकार किया। उन्होंने कहा कि किसी ने भी फेरीवालों पर हमला नहीं किया है। वे लुधियाना से सामान खरीदते हैं और उसे यहां कश्मीरी’ उत्पाद के रूप में बेचते हैं। हमें उनकी किसी भी पुलिस शिकायत की जानकारी नहीं है। इस बीच, जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने कथित उत्पीड़न पर चिंता जताई है। एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल भट ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। recent visitors 77

एसीसी कैमोर फैक्ट्री की भट्टी में नशीले इंजेक्शन, गांजा और स्मैक जलकर स्वाहा, 6 जिलों की पुलिस ने किया जब्त

कटनी  उच्च स्तरीय ड्रग नष्टीकरण समिति जबलपुर जोन के अध्यक्ष पुलिस महानिरीक्षक अनिल सिंह कुशवाहा के द्वारा जबलपुर जोन के 6 जिलों में जप्तशुदा 4हजार 7 सौ 63 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा, 812 ग्राम स्मैक एवं 68हजार 6 सौ 19 नशीले इंजेक्शन का एसीसी फैक्ट्री केमोर में विनिष्टकरण कराया गया। आईजी जबलपुर जोन अनिल सिंह कुशवाहा के नेतृत्व एवं डीआईजी जबलपुर रेंज अतुल सिंह, डीआईजी छिंदवाड़ा रेंज सचिन अतुलकर, एसपी कटनी अभिजीत रंजन, एसपी जबलपुर संपत उपाध्याय, एसपी नरसिंहपुर श्रीमती मृगाखी डेका, एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति में एसीसी फैक्ट्री कैमोर में जबलपुर जोन के 6 जिलों में जप्तशुदा 4763 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा, 812 ग्राम स्मैक एवं 68619 नशीले इंजेक्शन को जलाया गया। जबलपुर जोन अंतर्गत के जिलों जबलपुर, कटनी, सिवनी नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा के एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थो का विधिसम्मत नष्टीकरण की कार्रवाई की गई। इन जिलों का है जब्त गांजा आज की गयी नष्टीकरण की कार्यवाही में जिला जबलपुर के 57 एनडीपीएस के प्रकरणों में कुल 1229 किलोग्राम गांजा, एवं 4 प्रकरण में 457 ग्राम स्मैक, 2 प्रकरणों में 68619 नग नशीले इंजेक्शन, जिला कटनी के 25 प्रकरणों में कुल 342 किलोग्राम गांजा, जिला नरसिंहपुर के 54 प्रकरणों में कुल 165 किलोग्राम गांजा, 37 प्रकरणों में 355 ग्राम स्मैक एवं जिला छिंदवाड़ा के 35 प्रकरणों में कुल 154 किलोग्राम गांजा, जिला सिवनी के 1 प्रकरण में 301 किलोग्राम गांजा, एवं जिला पांढुर्ना के दो प्रकरणों में 630 किलोग्राम गांजा को विधिवत् जन सामान्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, कैमोर स्थित एसीसी प्लांट की भट्ठी में जलाकर नष्ट किया गया। उच्च स्तरीय ड्रग नष्टीकरण समिति जबलपुर जोन के द्वारा सबसे ज्यादा एक प्रकरण में जप्त गांजा जिला जबलपुर के 1 प्रकरण में 1027 किलोग्राम गांजा एवं जिला कटनी के 1 प्रकरण में 1540 किलोग्राम गांजे का विनिष्टकरण किया गया है। recent visitors 86

टीकमगढ़ पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को गैंग सहित पकड़ा

टीकमगढ़ पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को गैंग सहित पकड़ा  थाना कोतवाली अंतर्गत आरोपियों को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार टीकमगढ़ फरियादी शंशाक जैन पिता ओमप्रकाश जैन उम्र 34 साल नि० सुधा सागर स्कूल के पास तालाबपुरा डोडाघाट ललितपुर ने थाना उपस्थित आकर एक टाइपसुदा स्व हस्ताक्षरित आवेदन पत्र आरोपीगण देवी सिंह, अशोक जैन, लच्छुवा प्रसाद, हीरा सिंह एवं प्रिया उर्फ विनीता लूनिया शादी के नाम पर धोखाधड़ी कर षडयंत्र बनाकर रुपये एवं जेवरात हङप लेने बाबत् संबंध मे पेश किया आवेदन पत्र के मजमून से प्रथम दृष्टया अपराध धारा 319(2),318(4), 61(2), 3(5) BNS का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ सीताराम द्वारा निर्देशित एवं एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे  के मार्गदर्शन में निरीक्षक पंकज शर्मा प्रभारी थाना कोतवाली मय हमराह पुलिस के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये एवं तत्परता से आरोपियान की तलाश की गयी जो सूचना मिली की देवी सिंह, अशोक जैन, लच्छुवा प्रसाद, हीरा सिंह एवं प्रिया उर्फ विनीता लूनिया ग्राम पठा स्टेण्ड पर दिखाई दिये जो कही वाहर जाने की फिराक में दिख रहे है। जो सूचना ग्राम पठा स्टैण्ड मय टीम के पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपियान देवी पिता दशरथ अहिरवार उम्र 31 साल नि० ग्राम तखा मजरा थाना देहात टीकमगढ 2- अशोक पिता प्रेमचंद्र जैन उम्र 35 साल नि० ग्राम पपौरा माडूमर टीकमगढ, 3-लछुआ पिता सूका अहिरवार उम्र 65 साल नि0 ग्राम गुदनवारा टीकमगढ, 4-हीरालाल उर्फ हीरा सिंह पिता रामलाल अहिरवार उम्र 32 साल नि0 ग्राम गुदनवारा टीकमगढ 5- विनीता उर्फ प्रिया सिंह पुत्री भागचंद्र नुनिया उम्र 26 साल नि0 मकान नं0 2812 बंधा गुडाहा थाना रीठी जिला कटनी टीकमगढ को मौके पर दस्तयाव कर गिर. किया गया। जो अपराध में उपरोक्त आरोपियान पास से नगद रूपये, मोबाइल, जेवरात कुल कीमती 2,40,000/- रूपये का बरामद किया गया। आरोपियान उपरोक्त को गिर. कर जेआर पर पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक पंकज शर्मा, सउनि० सतीष त्रिपाठी, प्रआर0 148 मोहन, प्रआर0 173 भूपेन्द्र, प्रआर0 02रतिराम, मप्रआर0 485 अफरोज, आर0 607 छोटेलाल, महिला आर0 563 सुधा चौधरी,सराहनीय भूमिका  रही recent visitors 60

फ्लोरिडा में पिज्जा डिलीवरी गर्ल को एक प्रेग्नेंट महिला की हत्या की कोशिश

फ्लोरिडा अमेरिका के फ्लोरिडा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के एक पिज्जा डिलीवरी गर्ल को एक प्रेग्नेंट महिला की हत्या की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कथित तौर पर महिला ने उसे 2 डॉलर की टिप देने से इनकार कर दिया था जिससे वह भड़क गई थी। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय ब्रायना अल्वेलो के रूप में हुई है। उसने महिला पर चाकू से एक दर्जन से भी ज्यादा वार किए। हालांकि महिला इस घटना में बच निकली। यह वाकया फ्लोरिडा के एक मोटेल में हुआ। महिला अपने प्रेमी और 5 वर्षीय बेटी के साथ जन्मदिन मना रही थी और उसने पिज्जा ऑर्डर किया। महिला ने डिलीवरी वर्कर को $33 के पिज्जा ऑर्डर के बाद एक छोटी सी टिप दी। ओसियोला काउंटी शेरिफ के मुताबिक अल्वेलो को यह बात अच्छी नहीं लगी। रविवार को रात 10 बजे वह एक नकाबपोश साथी के साथ चाकू से लैस होकर मोटेल में लौटी। दोनों ने महिला पर हमला कर दिया। न्यू यॉर्क पोस्ट के मुताबिक अल्वेलो ने कथित तौर पर घटनास्थल से भागने से पहले पीड़िता को 14 बार चाकू घोंपा। हमले के दौरान पीड़िता ने अपनी बेटी को बचाने की कोशिश की लेकिन हमलावरों ने उसकी पीठ पर भी वार किया। उसने मदद के लिए किसी को पुकारने की कोशिश की लेकिन अल्वेलो ने उसका फोन तोड़ दिया। हमले के बाद पीड़िता को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत स्थिर है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपी को ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर हत्या के प्रयास, घर में घुसपैठ, मारपीट और अपहरण के आरोप में केस दर्ज किए गए हैं। हालांकि उसका साथी अभी भी फरार है। अल्वेलो को जमानत देने से मना कर दिया गया है और फिलहाल उसे ओसियोला काउंटी जेल में रखा गया है। इस मामले पर पिज्जा चेन के मालिक ने दुख जताते हुए माफी मांगी है। कंपनी ने लोगों को आश्वासन दिया है कि वे जांच जारी रहने तक अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा, "ग्राहकों और टीम के सदस्यों की सुरक्षा और भलाई हमेशा हमारी प्राथमिकता रही है।" recent visitors 65

विधायक एवं कलेक्टर ने एसडीएम एवं तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण

विधायक एवं कलेक्टर ने एसडीएम एवं तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण खुटार सर्किल कोर्ट के नवीनी करण एवं अतिरक्त कंक्ष निर्माण का नारियलय तोड़कर किया शुभारंभ सिंगरौली  सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह एवं कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला के द्वारा एसडीएम कार्यालय सिंगरौली का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विधायक एवं कलेक्टर के द्वारा एसडीएम कोर्ट के सौदर्यीकरण कार्य का अवलोकन करने के साथ ही तहसील कार्यालय में स्थित खुटार सर्किल कोर्ट के अतिरक्ति कक्ष निर्माण एवं नीवीनीकरण कार्य का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया गया। विधायक एवं कलेक्टर के द्वारा एसडीम कार्यालय में स्थिति विभागो का भी अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दियें गये। कलेक्टर ने कोर्ट एवं आवसीय परिसर के मध्य स्थित रिक्त भूमि पर सीएसआर मद से पार्क निर्माण कराये जाने का भी निर्देश दियें। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सृजन बर्मा, तहसीलदार प्रीति सिकरवार सहित कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। recent visitors 36

कन्या विद्यालय में आयोजित किया गया वीर बाल दिवस

मनेद्रगढ़/एमसीबी सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के साहबजादे जोरावर सिंह ,फतेह सिंह अजीत सिंह एवं जुझार सिंह के शहादत की स्मृति में जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम गुरु गोविंद सिंह के साहबजादों के छायाचित्र पर आमंत्रित अतिथियों के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया, तत्पश्चात साहिब जादे जोरावर सिंह फतेह सिंह अजीत सिंह जुझार सिंह के बलिदान शौर्य और पराक्रम पर अतिथियों के द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। छात्रा रिया द्विवेदी दिलप्रीत कौर ने वीर बाल दिवस की सार्थकता पर विस्तार से चर्चा की। ब्लॉसम एकेडमी स्कूल के छात्रों के द्वारा शौर्य और पराक्रम दिखलाते हुए शस्त्र प्रदर्शन किया गया । शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित वीर बाल दिवस के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक नीरज अग्रवाल, उपस्थित थे ।विशिष्ट अतिथि के रूप में जे के सिंह, डॉ रश्मि सोनकर, जी पी बुनकर, जसपाल कालरा, सतीश उपाध्याय, जयंती यादव ,इकबाल सिंह जसविंदर सिंह ,प्राचार्य यूं बी मिश्रा, सत्येंद्र सिंह , गौरव अग्रवाल ,टी विजय गोपाल राव ,शिवशेखर सिंह अशोक साहू, मधुमिता, स्वाति, राजीव सोनी, रामरक्षा द्विवेदी,गोविंद दास, सिद्धकी तारीक, मुकेश बैगा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन नारायण प्रसाद तिवारी ने किया। recent visitors 87

’टॉवर गिरने की दुर्घटना में 3 श्रमिकों की मौत, 5 घायल’

’टॉवर गिरने की दुर्घटना में 3 श्रमिकों की मौत, 5 घायल’ दुर्घटना पीड़ित श्रमिकों को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के कलेक्टर ने दिए निर्देश सीईओ जिला पंचायत तथा एडिशनल एसपी ने की घायलों से मुलाकात सीधी  जिले की तहसील रामपुर नैकिन अंतर्गत ग्राम आमडाड 43 ग्राम पंचायत पटेहरा में रीवा सीधी रेलवे लाइन से प्रभावित 400 केवी जेपी निगरी सतना ट्रांसमिशन लाइन के टॉवर डायवर्जन का कार्य पावर ट्रेक इंफ्रा पश्चिम बंगाल कंपनी द्वारा कराया जा रहा था। ट्रांसमिशन लाइन के दो टॉवर शिफ्ट करते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गए। दुर्घटना की जानकारी प्राप्त होते ही कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित राहत एवं बचाव कार्य किया गया। दुर्घटना में 3 श्रमिकों की मृत्यु हो गई तथा 5 मजदूर घायल हुए हैं। सभी श्रमिक पश्चिम बंगाल के हैं। गंभीर स्थिति के कारण 2 श्रमिकों को रीवा मेडिकल कालेज रेफर किया गया है जबकि 3 का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन में किया जा रहा है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुमन राज तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव ने घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों से मुलाकात की।       कलेक्टर श्री सोमवंशी ने घायलों को समुचित चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों तथा घायलों के मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान के प्रकरण प्रेषित किए जा रहे हैं। आवश्यकतानुसार रेडक्रॉस से आवश्यक आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जावेगी। मौके पर उपस्थित जेपी निगरी सुपर थर्मल पावर सतना के अधिकारियों ने बताया कि सभी श्रमिकों का इंश्योरेन्स है तथा उन्हें त्वरित सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। कंपनी तत्कालिक रूप से 3- 3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है। recent visitors 65