Monday, July 6, 2026 12:32 pm

सौरभ शर्मा मामले में ED की एंट्री, घर और दफ्तर लिया कब्जे में, CRPF जवानों के साथ सर्चिंग जारी

भोपाल मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के पूर्व सिपाही सौरभ शर्मा मामले में शुक्रवार को बड़ा अपडेट सामने आया है. प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की टीम भोपाल और ग्वालियर स्थित सौरभ के घर और दफ्तर पहुंच गई है. लोकायुक्त और आयकर विभाग के ईडी इस मामले की जांच करने में जुटी है. लोकायुक्त का छापा पड़ने के बाद से ही फरार चल रहे सौरभ शर्मा के अरेरा कॉलोनी ई-7 स्थित घर और दफ्तर में सीआरपीएफ जवानों के साथ ED की सर्चिंग जारी है. जबकि ग्वालियर में विनय नगर सेक्टर-2 स्थित सौरभ के पैतृक घर पर भी एजेंसी ने दबिश दी है. दोनों  शहरों के की पॉश इलाकों में सौरभ शर्मा का घर है. दरअसल, लोकायुक्त छापे मामले का प्रमुख आरोपी सौरभ शर्मा फ़िलहाल पत्नी दिव्या समेत फरार चल रहा है. उसके वकील ने अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन अदालत ने उसे खारिज कर दिया. बता दें कि लोकायुक्त पुलिस के छापे में पूर्व सिपाही सौरभ शर्मा के पास 7.98 करोड़ रुपये की चल संपत्ति मिली है, जिसमें 2.87 करोड़ रुपये नकद और 234 किलोग्राम चांदी शामिल है.   भ्रष्टाचार निरोधक लोकायुक्त पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि लोकायुक्त पुलिस ने 18 और 19 दिसंबर को सौरभ शर्मा के आवास और कार्यालय की तलाशी ली थी. लोकायुक्त पुलिस महानिदेशक जयदीप प्रसाद ने बताया कि सौरभ शर्मा के पिता आरके शर्मा सरकारी डॉक्टर थे और उनकी 2015 में मृत्यु हो गई थी. आईपीएस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद सौरभ शर्मा को 2015 में अनुकंपा के आधार पर राज्य परिवहन विभाग में कांस्टेबल के पद पर नियुक्ति मिली और उसने 2023 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली. उन्होंने कहा कि सौरभ शर्मा ने भ्रष्ट तरीकों से अर्जित धन का इस्तेमाल भारी संपत्ति अर्जित करने में किया, जिसमें अपनी मां उमा, पत्नी दिव्या, रिश्तेदारों और करीबी सहयोगियों चेतन सिंह गौड़ और शरद जायसवाल के नाम पर स्कूल और होटल स्थापित करना शामिल है. आयकर विभाग ने शर्मा के सहयोगियों गौड़ से नकदी और सोना भी जब्त किया है. प्रसाद ने बताया कि तलाशी के दौरान मिले बैंक विवरण और जमीन के दस्तावेजों की जांच की जा रही है. सौरभ के पास से मिली थी चांदी और कैश दरअसल, लोकायुक्त टीम ने परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के ठिकानों पर छापा मारा था। जहां से 235 किलो चांदी और 2.95 करोड़ रुपए कैश मिले थे। वहीं 19 दिसंबर की देर रात मेंडोरी के जंगल से एक कार से 52 किलो सोना और 10 करोड़ रुपए कैश आईटी की टीम ने बरामद किया था। घर के सामान, आभूषण और नगद जिसकी कुल कीमत 3 करोड़ 86 लाख रुपये है। सौरभ के सहयोगी के निवास से भी मिले थे करोड़ों रुपये वहीं आरोपी के कार्यालय जहां उनका सहयोगी चेतन सिंह गौर का निवास भी है, वहां से चांदी और नगद, कुल 4 करोड़ 12 लाख की संपत्ति बरामद की गई थी। बताया जा रहा है कि प्रदेश के अलग-अलग जगह पर बेनामी संपत्ति के दस्तावेज भी मिले थे। सौरभ शर्मा को पिता की जगह अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। उन्होंने सिर्फ 10-12 साल की नौकरी की, फिर परिवहन विभाग से वीआरएस ले लिया था। आयकर विभाग के अधिकारियों के हाथ लगी सौरभ की डायरी से बड़ा खुलासा हुआ। डायरी की मानें तो परिवहन विभाग में हर साल 100 करोड़ का काला हिसाब होता था। प्रदेश के 52 RTO और बड़े अफसरों के नाम, नंबर, पता के साथ हर माह पहुंचने वाली रकम लिखी है। उगाही की काली कमाई का पैसा ऊपर तक पहुंचाने का अनुमान है। सौरभ के सहयोगी चेतन का 150 पन्ने में बयान दर्ज हुआ। चेतन ने अफसरों के साथ कई बड़े नेताओं से सौरभ के गठजोड़ का भी खुलासा किया है। इस मामले में लोकायुक्त, आईटी के बाद ईडी की एंट्री हुई। प्रवर्तन निदेशालय ने सौरभ शर्मा और उसके साथी चेतन के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत केस दर्ज किया था। दुबई से लौटने के बाद सौरभ शर्मा और उसके परिवार से पूछताछ की जाएगी। IT का लुक आउट सर्कुलर, सौरभ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज आयकर विभाग ने लुक आउट सर्कुलर जारी किया था। वहीं दुबई में बैठे सौरभ शर्मा ने अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए भोपाल कोर्ट में पिटीशन दायर की थी, लेकिन भोपाल कोर्ट ने यह याचिका खारिज कर दी। इस मामले में आज शुक्रवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन वकील के विशेष अनुरोध पर जज ने कल गुरुवार को ही सुनवाई कर दी।सौरव शर्मा के वकील ने अदालत में दलील दी थी कि आरोपी लोक सेवक नहीं है, इसलिए उसे अग्रिम ज़मानत का लाभ दिया जाए। न्यायाधीश ने अपने आदेश में उसे लोक सेवक मानते हुए एवं अपराध की गंभीरता को देखते हुए अग्रिम जमानत देने से इंकार कर दिया। फिलहाल इस पूरे मामले में लोकायुक्त, आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय, तीनों एजेंसियां जांच में जुटी हुई है।   recent visitors 93

मध्य प्रदेश बोर्ड के विद्यार्थियों को 11वीं में लिए विषयों को 12वीं में भी लेना होंगे

भोपाल  मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं के विद्यार्थी 31 दिसंबर तक त्रुटि सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने विद्यार्थियों पर प्रति विषय त्रुटि सुधार के लिए 500 रुपये का अर्थदंड लगाया है। माशिमं ने इसके दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें निर्देशित किया गया है कि विद्यार्थी ने जो विषय 11वीं में लिया है, उसी विषय को 12वीं में लेगा। अगर किसी विद्यार्थी को 11वीं में कोई विषय कठिन लगता है तो भी वह 12वीं में नहीं बदल सकता है। अगर 12वीं के परीक्षा फार्म में स्कूल की ओर से गलती से विषय बदल गया हो तो ही त्रुटि सुधार शुल्क जमा कर किया जाएगा। मंडल ने पूरी तरह से लगाई रोक हालांकि, तीन साल पहले तक माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 12वीं में संकाय बदलने की सुविधा दी जाती थी। पिछले साल भी कुछ विशेष प्रकरणों में विषय बदलने की सुविधा दी गई, लेकिन अब मंडल ने पूरी तरह से इस पर रोक लगा दी है। इस बार भी मंडल ने 12वीं में सिर्फ त्रुटि सुधार की सुविधा दी है। हालांकि कई विद्यार्थियों ने स्कूल प्राचार्य व मंडल में इसकी शिकायत की है कि माशिमं विद्यार्थियों को विषय परिवर्तन का अवसर दे, लेकिन माशिमं ने सिर्फ त्रुटि सुधार परिवर्तन का ही अवसर दिया है। ऑनलाइन रहेगी त्रुटि सुधार की व्यवस्था माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी दिशा-निर्देश में बताया गया कि शैक्षणिक सत्र 2024-2025 के लिए संस्था द्वारा ऑनलाइन प्रविष्टि में विषयों में की गई त्रुटि के सुधार की सुविधा 31 दिसंबर तक प्रदान की गई है। इसे 500 रुपये प्रति विषय अर्थदंड के साथ विषयों में त्रुटि सुधार कर सकते हैं। संबंधित संस्था प्राचार्य को त्रुटि सुधार के साथ एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर संबंधित छात्र की कक्षा 11वीं में उत्तीर्ण की अंकसूची एवं इस आशय का घोषणा-पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। जिन विद्यार्थियों के विषयों में त्रुटि सुधार किया गया है, उन विद्यार्थियों ने 11वीं कक्षा में उन्हीं विषयों का अध्ययन किया है या स्कूल द्वारा उन्हीं विषयों की अंकसूची छात्रों को जारी की गई है। यदि यह पाया जाता है कि किसी स्कूल द्वारा तथ्यों को छुपाते हुए गलत तरीके से विषयों में संशोधन किया गया है तो शासकीय विद्यालय होने की स्थिति में संबंधित संस्था प्राचार्य के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के लिए लोक शिक्षण संचालनालय की आयुक्त को पत्र लिखा जाएगा। वहीं निजी स्कूल होने की स्थिति में संबंधित विद्यालय की संबंद्धता तत्काल प्रभाव से समाप्त की जा सकेगी। recent visitors 107

डबरा में एटीएम काटकर लाखों की लूट, सीसीटीवी में कैद बदमाश; सफेद कार में आए

ग्वालियर ग्वालियर शहर में एक बार फिर एटीएम में लूट की वारदात हुई है। गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी कार सवार बदमाश आनंद नगर में एसबीआई के एटीएम पर पहुंचे। यहां लगे कैमरों पर ब्लैक स्प्रै करने के बाद एटीएम काटा और फिर उसमें रखा कैश निकालकर ले गए। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि वो कितना कैश ले गए हैं। एसबीआई के अधिकारी इसका आंकलन कर रहे हैं। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात के अनुसार रात करीब 3 बजे बदमाश एटीएम में पहुंचे थे। ये मुंह पर कपड़ा लपेटे हुए थे। सबसे पहले उन्होंने काले रंग का स्प्रे वहां लगे सीसीटीवी कैमरों पर किया। इसके बाद एटीएम को काटकर उसमें रखा कैश निकाल लिया और फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद बहोड़ापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसके पहले भी ग्वालियर के डबरा में बदमाश एटीएम काटकर उखाड़ ले गए थे। मशीन को काटने में समय लगा होगा बदमाशों को एटीएम के कैबिन में लगे सीसीटीवी पर स्प्रै करने के बाद इसे काटने में समय लगा होगा। इस दौरान ना तो एटीएम का अलार्म बजा और ना ही कोई पुलिसकर्मी यहां गश्त करने पहुंचा। recent visitors 49

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर सीएम साय ने शोक व्यक्त करते हुए सभी सार्वजनिक कार्यक्रम किए रद्द

रायपुर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक व्यक्त किया है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री के आज होने वाले तमाम कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं. पहले से ही तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज रायपुर और धमतरी में कार्यक्रम था, जिन्हें जिसमें वे रायपुर में कच्छ कड़वा पाटीदार समाज के स्वर्णिम महोत्सव के साथ धमतरी में हितग्राहियों को स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम के अलावा विकास कार्यों के अनेक लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे. लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद इन तमाम कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है. यही नहीं उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों के भी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं. मनमोहन सिंह को बताया अर्थशास्त्र का दिग्गज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है. सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर मुख्यमंत्री साय ने लिखा कि मनमोहन सिंह अर्थशास्त्र के उन दिग्गजों में से एक थे, जो देश के वित्त मंत्री, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर और योजना आयोग के प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे. उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों और शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की. recent visitors 53

डेब्यू टेस्ट मैच की पहली गेंद पर बनाया रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ ऐसा

नईदिल्ली  दक्षिण अफ्रीका की ओर से डेब्यू करने वाले कॉर्बिन बॉश ने अपनी पहली ही गेंद पर पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद को आउट कर इतिहास रच दिया है. उन्होंने उप-कप्तान सऊद शकील को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया.  दक्षिण अफ्रीका के लिए डेब्यू करने वाले कॉर्बिन बॉश गुरुवार को अपने टेस्ट करियर की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले केवल पांचवें दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज बन गए हैं. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने सेंचुरियन में पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में अपना टेस्ट डेब्यू किया. उन्हें सैम अयूब और कप्तान शान मसूद की पाकिस्तान की ओपनिंग साझेदारी को तोड़ने के लिए 15वें ओवर में उतारा गया था. मसूद अपने दृष्टिकोण में दृढ़ दिख रहे थे, बॉश की पहली टेस्ट डिलीवरी ने उनकी और दक्षिण अफ्रीका दोनों की इच्छा को हकीकत में बदल दिया. उन्होंने ड्रिंक्स ब्रेक के ठीक बाद गेंद को ऊपर की ओर पिच किया और मसूद को चौंका दिया. कप्तान और उप-कप्तान दोनों को किया आउट शान मसूद उस गेंद को समझ नहीं पाए और उन्होंने एक ढीला शॉट खेला जो गली में मार्को जेनसन के हाथों में चला गया. अपने टेस्ट करियर की पहली गेंद पर विकेट लेने के साथ ही कॉर्बिन बॉश एक विशिष्ट क्लब में शामिल हो गए, जिसमें बर्ट वोग्लर (इंग्लैंड के खिलाफ, जोहान्सबर्ग, 1906), डेन पीट (जिम्बाब्वे के खिलाफ, हरारे, 2014), हार्डस विल्जोएन (इंग्लैंड के खिलाफ, जोहान्सबर्ग, 2016) और त्शेपो मोरेकी (न्यूजीलैंड के खिलाफ, माउंट माउंगानुई, 2024) शामिल हैं. 2024 में 3 गेंदबाजों ने किया यह कमाल गेंदबाजों द्वारा करियर की पहली गेंद पर विकेट लेने के 25 उदाहरणों में से तीन 2024 में हुए हैं, जो एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक है. बॉश से पहले, जनवरी में एडिलेड ओवल में वेस्टइंडीज के युवा गेंदबाज शमर जोसेफ ने अपनी पहली ही गेंद पर स्टीवन स्मिथ का विकेट लिया था. फरवरी में माउंट माउंगानुई में दक्षिण अफ्रीका के शेपो मोरेकी ने न्यूजीलैंड के डेवॉन कॉनवे को आउट किया था. पाकिस्तान के बल्लेबाज ढेर बॉश ने दिन का अपना दूसरा विकेट पाकिस्तान के उप-कप्तान सऊद शकील को आउट कर किया. मसूद के डिप्टी ने क्रीज पर आते ही रन बनाने के लिए उतावले दिखे. तेजी से रन बनाने की चाहत में उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया. उन्होंने अपने शॉट के लिए सही एंगल खोजने के लिए अपने स्टंप पर हाथ फेरा, लेकिन जगह खत्म हो गई. सतह से उछलने के बाद गेंद ने ऊंचाई हासिल कर ली, जिससे शकील के पास जगह नहीं बची. गेंद उनके दस्ताने से टकराकर विकेटकीपर काइल वेरिन के पास चली गई. कार्बिन बॉश ने हासिल की बड़ी उपलब्धि कॉर्बिन बॉश साउथ अफ्रीका की ओर से डेब्यू टेस्ट में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले ओवरऑल पांचवें गेंदबाज बने. इससे पहले बर्ट वोलगर ने साल 1906 में जबकि डेन पीट ने 2014 में यह कारनामा किया था. हार्डूस विलहॉन ने 2016 में वहीं शेपो मोरेकी ने 2024 में अपने टेस्ट डेब्यू में पहली ही गेंद पर विकेट लेकर इतिहास कायम किया था. साउथ अफ्रीका की टीम 1889 से टेस्ट क्रिकेट खेल रही है. 135 साल के टेस्ट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब साउथ अफ्रीका के किसी गेंदबाज ने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में डेब्यू पर पहली गेंद पर विकेट लिया हो. पाकिस्तान की पहली पारी 211 रन पर ढेर पाकिस्तान ने पहली पारी में 211 रन बनाए. उसकी ओर से कामराम गुलाम ने सबसे ज्यादा 54 रन की पारी खेली जबकि आमिर जमाल 28 रन बनाकर दूसरे बड़े स्कोरर रहे. साउथ अफ्रीका की ओर से डेन पीटरसन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए जबकि बॉश के खाते में 4 विकेट आया. पाकिस्तान के पहली पारी 211 रन के जवाब में साउथ अफ्रीका ने पहले दिन का खेल खत्म होने पर 3 विकेट पर 82 रन बनाए. एडेन मार्करम 47 रन पर नाबाद हैं. दूसरे छोर से कप्तान बावुमा साथ निभा रहे हैं.   recent visitors 186

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने व्यक्त किया शोक

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रख्यात अर्थशास्त्री, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि उनकी विद्वत्ता, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा हमेशा प्रेरणा का स्रोत बनी रहेंगी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और परिजन एवं प्रशंसकों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।   recent visitors 33

भाजपा संगठन की बैठक में शामिल होने रायपुर पहुंचे प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन

रायपुर भाजपा संगठन की आज महत्वपूर्ण बैठक होगी. बीजेपी स्वच्छ रूप से सभी को मौका देती है. बीजेपी का यह रेगुलर प्रोसेस है, इसी प्रक्रिया में सभी मंडल अध्यक्ष चुने गए हैं. अब जिला अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी होगी. केवल बीजेपी पार्टी में बूथ से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव होता है. यह बात भाजपा संगठन की बैठक में शामिल होने पहुंचे प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने मीडिया से चर्चा में कही. छत्तीसगढ़ में भाजपा मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद मचे बवाल को लेकर पार्टी एक्शन मोड में नजर आ रही है. दो मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति रद्द होने के बाद आज भाजपा कार्यालय में बड़ी बैठक होने जा रही है. इसमें शामिल होने के लिए आज रायपुर पहुंचे प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने रायपुर विमानतल पर मीडिया से चर्चा की. मंडल अध्यक्ष के चुनाव में वाद-विवाद की स्थिति को लेकर नितिन नबीन ने कहा कि कई पार्टियों में एक ही परिवार के लोग नेतृत्व करते नजर आते हैं, लेकिन भाजपा सभी को अपनी अपेक्षाएं व्यक्त करने का मौका देती है. भाजपा अपने संगठन को लोकतांत्रिक तरीके से खड़ा करती है. इससे यह स्पष्ट होता है कि बीजेपी के बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ता भी अध्यक्ष बनने के लिए तत्पर है. वहीं साय मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर नितिन नबीन ने कहा कि जल्द इंतजार खत्म होगा. हमारे यहां लोग हैं और सभी की अपेक्षाएं हैं. यह भाजपा की स्वस्थ परंपरा है कि लोगों को लगता है उन्हें मौका मिलना चाहिए. बहुत जल्द आप लोगों का इंतजार खत्म होगा. recent visitors 90