गंगा में युवती कूद कर की खुदखुशी की कोशिश , गोताखोरों ने बचाया

हापुड़/अमरोहा अमरोहा के गजरौला में ब्रजघाट गंगा पुल से गंगा में कूदी युवती को गोताखोरों ने बचा लिया। सूचना पर गए पुलिसकर्मी युवती को अपने साथ ले गए। उसके परिजनों को बुलाया। जिनके साथ युवती को भेजा जा रहा है। घटना सुबह 8.30 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों और हापुड़ जिले के ब्रजघाट गंगा तट पर मुस्तैद गोताखोरों ने बताया कि एक युवती ब्रजघाट गंगा पुल की हादसे से बचाने के लिए बनाई लोहे की जाली पर चढ़ी। फिर कुछ मिनट तक बैठने के बाद युवती ने गंगा में छलांग लगा दी। उसे कूदते देख गंगा तट पर मुस्तैद गोताखोर चंद्रभान, विशाल, रोशन, राजू, विनोद, कुंवरपाल, मुकेश, दीपचंद नाव लेकर दौड़ पड़े। गंगा जल में डूबने से बचने लिए संघर्ष कर रही युवती को गोताखोरों ने मशक्कत कर बचाया। उसे नाव में बैठाकर किनारे पर ले गए। पता लगने पर ब्रजघाट चौकी के पुलिसकर्मी पहुंच गए। युवती को अपने साथ ले गए। वह हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के गांव निवासी है। युवती को परिजनों के साथ भेज दिया गया। पारिवारिक कलह में गंगा में कूदी थी युवती पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय युवती पारिवारिक कलह में गंगा में कूदी थी। 16 जनवरी 2025 को युवती की शादी है। लेकिन किसी बात से परेशान थी। परेशान  युवती घर से निकली और खुदकुशी की कोशिश की, ब्रजघाट चौकी इंचार्ज इंद्रकांत यादव ने बताया कि पुल से कूदने वाली युवती को गोताखोरों ने बचा लिया है। फिलहाल युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। recent visitors 30

विधायक देवसर एवं कलेक्टर ने पिपराझापी विद्यालय पहुच बच्चो को किया मोटिवेट

विधायक देवसर एवं कलेक्टर ने पिपराझापी विद्यालय पहुच बच्चो को किया मोटिवेट विद्यालय का रंग रोगन एवं मरम्मत कराने का कलेक्टर ने दिया निर्देश        सिंगरौली  देवसर विधानसभा के विधायक श्री राजेन्द्र मेश्राम एवं कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला के द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपराझापी में पहुचकर विद्यालय में पदस्थ शिक्षिकाओं एवं बच्चो से मुलकात कर उनके स्वास्थ्य एवं मनोस्थिति के संबंध में जानकारी ली।      विधायक श्री मेश्राम ने बच्चो को कक्षा में एक साथ बुलाकर प्रेरित करते हुये कहा कि मन के जीते जीत है मन के हारे हार आपके मन में जो वहम है उसको दूर करे। सिर्फ अपने शिक्षा में ध्यान दे उन्होंने कहा कि आप सब अपने मन में  डर का जो वहम बैठ गया उसको बाहर निकाले। उन्होने बच्चो का मनोबल बड़ाते हुये कहा कि अपने पसंदीदा विषय के के बारे मे अपने सहपाठियों के बताये तथा यह पूछे कि उनका पसंदीदा विषय क्या है। इसके अलावा खेलो मे रूचि लेकर सहभागीता करे। इन सब चीजो में मन लगाने से अपने मन में बैठा वहम अपने आप दूर हो जायेगा।  वही कलेक्टर ने बच्चो को प्रेरित करते हुयें कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करे। अपना पूरा ध्यान पड़ने में लगाये। अपना लक्ष्य निर्धारित करे कि आने वाले समय में क्या बनना है। इसी को ध्यान में रखकर पढाई करे साथ दिन में कम से कम एक घण्टा अपना पसंदीदा खेल भी खेले।      कलेक्टर एवं विधायक ने संयुक्त रूप से विद्यालय का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने विद्यालय के माध्यम भोजन की गुणवत्ता की जॉच कर निर्देश दिये कि विद्यालय में बच्चो को मीनू के आधार पर गुणवत्तायुक्त मध्यान भोजन उपलंब्ध कराये। उन्होंने कहा कि मध्यान भोजन की गुणवत्ता में अगर कमी मिली तो संबंधित के विरूद्ध काठोर कार्यवाही की जायेगा। उन्होंने विद्यालय परिसर की जॉच करने हुये निर्देश दिये कि विद्यालय के बाउन्ड्रीवाल निर्माण हेतु संबंधित पट्टेदार से  समन्यव बनाकर बाउन्ड्रीवाल निर्माण की  कार्यवाही सुनिश्चित कराये उन्होंने निर्देश दिये विद्यालय के सम्पूर्ण मरम्मत हेतु स्टीमेट तैयार कर प्रस्तुत करे। ताकि विद्यालय के  सभी कंक्षो का मरंम्मत हो सके एवं मरंम्मत कार्य पूर्ण होने पर गुणवत्ता की जॉच करने के पश्चात ही हैन्डओवर ले। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि हैन्डपम्प से पानी निकासी के लिए बनाई गाई नाली कि साफ सफाई कराये एवं उसे ढकने की कार्यवाही करे करे ताकि विद्यालय परिसर का वातावरण अच्छा रहे। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि विद्यालय के दिवालो पर पठन पाठन संबंधी पेटिंग कराये ताकि बच्चो पढ़ाई करने के लिए प्रेरित हो। इसके साथ विद्यालय में शिक्षक एवं छात्रो के लिए अलग अलग शौचालय का भी निर्माण कराया जाये। उन्होने निर्देश दियें कि विद्यालय के सभी कक्षो में उचित विद्युत व्यवस्था कराये। ताकि बच्चे पर्याप्त रोशनी में पढ़ाई कर सके वा उनके मन मे जो वहम बैठ गया उसको दूर किया जा सके। कलेक्टर ने विद्यालय में पदस्थ शिक्षको को निर्देश दिये कि विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रो के अभिभावको से मुलाकात कर बच्चो को विद्यालय मे भेजने के लिए प्रेरित करे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सिंगरौली सृजन बर्मा, तहसीलदार प्रीति सिकरवार, जिला शिक्षा अधिकारी एस.बी सिंह,डीपीसी आर.एल शुक्ला उपस्थित रहे। recent visitors 20

बावड़ी की पहली मंजिल के गलियारों से हटा रहे मिट्टी, एएसआई की टीम भी पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी

संभल संभल के चंदौसी में मुस्लिम बहुल मोहल्ला लक्ष्मणगंज में मिली बावड़ी में सातवें दिन बावड़ी की पहली मंजिल के गलियारों से मिट्टी हटाने का काम जारी है। एएसआई की टीम भी बावड़ी स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी है। इससे पहले, गुरुवार को भी पहली मंजिल के गलियारों से मिट्टी हटाने का काम किया गया। 40 से 45 मजदूर गलियारों से मिट्टी निकाल कर ट्रैक्टर-ट्राली में भरने में लगे रहे। दिन भर की मेहनत के बाद पहली मंजिल के एक साइड के गलियारे का पूरा फर्श साफ कर दिया गया है। वहीं बावड़ी में उतर रही सीढ़ियों के सामने बावड़ी का कुआं बताया जा रहा है। वहां मिट्टी इकट्ठा कर वहां की खोदाई पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि पहली मंजिल की पूरी तरह से सफाई होने के बाद ही कुआं की साइड वाली की मिट्टी निकाली जाएगी। बृहस्पतिवार को भी सुबह साढ़े 10 बजे करीब नगर पालिका परिषद की सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रियंका सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंची। दो शिफ्ट में 40-45 मजदूरों की ड्यूटी लगाई जा रही है। लंच टाइम तक एक टीम काम कर रही है तो लंच के बाद दूसरी टीम काम कर रही है। सुबह 10 बजे एएसआई की टीम के सर्वे के बाद करीब 11 बजे मजदूर फावड़ा और परात लेकर बावड़ी के प्रथम मंजिल पर पहुंचे। जहां गलियारों से मिट्टी हटाने का काम शुरू किया। सीढ़ियों तक मजदूर लाइन में खड़े होकर एक दूसरे से मिट्टी से भरी परात लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली तक पहुंचा रहे थे।   शाम पांच बजे तक कार्य बंद कर दिया गया। तब तक बावड़ी में सीढ़ियों से उतरने के बाद दायीं ओर के गलियारे के फर्श को पूरी तरह से साफ कर दिया गया। जबकि दूसरी तरफ के गलियारे की मिट्टी उस ओर के गेट पर लाकर काम रोक दिया गया। इतना ही नहीं बावड़ी की सीढ़ियों के सामने वाली साइड में कुआं बताया जा रहा है। जिससे वहां का गेट मिट्टी भर कर बंद कर दिया गया है। इसकी खोदाई ऊपरी मंजिल की सफाई करने के बाद ही होगी। चंदौसी के मोहल्ला लक्ष्मणगंज में बावड़ी का सर्वे करती एएसआई की टीम मुस्लिम बहुल मोहल्ला लक्ष्मणगंज में मिली बावड़ी की पहली मंजिल के गलियारों से मिट्टी हटाने का काम जारी है। उधर,तीसरे दिन भी एएसआई की टीम ने बावड़ी स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। सुबह 10 बजे से टीम माैके पर पहुंची। उन्होंने बावड़ी की पहली मंजिल के गलियारों में घुस कर छानबीन कर फोटो और वीडियोग्राफी भी की। इसके अलावा बावड़ी की नापजोख की गई। नगर पालिका की सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रियंका सिंह ने बताया कि एएसआई की सर्वे कर रही है। सदस्यों ने बावड़ी में फोटो व वीडियोग्राफी की। पहली मंजिल पर नापजोख भी की है। एएसआई टीम ने की बावड़ी की फोटो और वीडियोग्राफी इससे पहले, दूसरे दिन भी एएसआई की टीम ने बावड़ी स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे से पहले एएसआई टीम के राजेश कुमार और मुकेश कुमार बावड़ी पर पहुंचे। यहां उन्होंने बावड़ी की पहली मंजिल के गलियारों में घुस कर छानबीन की और फोटो लिए। वीडियोग्राफी भी की। साथ ही बावड़ी की नापजोख करने भी की। इतना ही नहीं बाद में नमूने भी ले जाने की बात कही है। संभल के चंदौसी में मुस्लिम बहुल मोहल्ला लक्ष्मणगंज में मिली बावड़ी को देखने के लिए जहां शहर के कोने-कोने से लोग पहुंच रहे हैं। वहीं कुछ लोग बावड़ी को देख कर वह अपने बचपन के समय में देखी बावड़ी के मॉडल को याद कर रहे हैं। यादों का ताजा करते हुए लोगों का कहना है कि बावड़ी का मुख्य गेट लोहे की सरियों का था। दो सीढि़यां चढ़ने के बाद लोहे के गेट से बावड़ी में प्रवेश किया जाता था। यहां किन्नर भी रहते थे। इस संदर्भ में बावड़ी देखने आए कुछ लोगों से बातचीत हुई तो उन्होंने बावड़ी से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा किया। मैं किशोरावस्था में बावड़ी पर कई बार आया हूं। बावड़ी तीन मंजिला इमारत है। बावड़ी में जाने वाली सीढि़यों से पहले लोहे की सरियों का गेट भी है। गेट से पहले दो सीढि़यां बनी हैं। उस गेट से होकर बावड़ी में प्रवेश किया जाता था। इसके अलावा मुख्य गेट पर एक शिलापट लगा हुआ है। बावड़ी किसने बनवाई थी और कब बनी थी। शिलापट पर अंकित है। -मन्तेश वार्ष्णेय, व्यापारी मैं यहां किशोरावस्था में कई बार आया हूं। उस समय यहां किन्नर रहते थे। आसपास शरीफा, कमरख और अमरूद की बगिया थी। कुआं भी स्पष्ट दिखई देता था। बावड़ी की एक मंजिल दिख गई है। अब दो मंजिल और रह गई हैं। -अनिल अग्रवाल, व्यापारी  recent visitors 34

12 वर्षीय किशोरी ने अपने बाबा, पिता और चाचा पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पिता और चाचा को हिरासत में

औरैया यूपी के औरैया से सनसनीखेज खबर सामने आई है। अपनी मौसी के साथ गुरुवार शाम बिधूना कोतवाली पहुंची 12 वर्षीय किशोरी ने अपने बाबा, पिता और चाचा पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। उसने दो माह की गर्भवती होने की भी बात बताई। इस पर हरकत में आई पुलिस ने किशोरी से तहरीर लेकर पूछताछ शुरू की। वहीं, उच्चाधिकारियों ने मामला संज्ञान में आने पर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बिधूना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के 40 वर्षीय पिता किसानी करते हैं। बाबा (60), चाचा (35) बकरियां चराते हैं। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसके पिता, बाबा और चाचा उसकी मां का शारीरिक शोषण करते थे, जिसके चलते कुछ समय पहले मां उसे साथ लेकर दिल्ली चली गई थी। कुछ समय पहले पिता और चाचा दिल्ली पहुंचकर उसे अपने साथ गांव ले आए। आरोप है कि करीब एक साल से अक्सर बाबा खेत में, चाचा कमरे में अकेला पाकर और पिता ने हाथ-पैर बांधकर जबरन उससे दरिंदगी शुरू कर दी। किसी से कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके चलते उसने किसी से कुछ नहीं बताया और सब कुछ सहती रही। हाल ही में उसे पता चला कि वह दो माह की गर्भवती है। यह बात तीनों आरोपियों को पता चली तो उन्होंने पीटना शुरू किया। हत्या की योजना बनाना शुरू कर दी।  इस बीच किशोरी ने हिम्मत जुटाकर दिबियापुर में रहने वाली अपनी मौसी के यहां पहुंचकर उन्हें सारी बात बताई। इसके बाद गुरुवार को मौसी नाबालिग को साथ लेकर कोतवाली पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पिता और चाचा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।   ‘बिधूना कोतवाली में एक नाबालिग ने अपने बाबा, पिता व चाचा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। नाबालिग के दो माह के गर्भ से होने की बात भी सामने आई है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।’ -आलोक मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक   recent visitors 43

रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे 30 पर आवागमन बाधित, 20 किमी तक गाड़ियों की कतार

कवर्धा चिल्फी घाटी में एक बार फिर से लंबा जाम लग गया है. यहां ट्रक खराब होने से रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे 30 में आवागमन बाधित हो गया है. 20 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई है. छोटे गाड़ियों को भी निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जानाकारी के मुताबिक, चिल्फी घाटी में तीन अलग-अलग जगहों पर ट्रक खराब हुई है. ट्रक खराब होने के कारण बड़े और भारी वाहन निकलने में दिक्कत हो रही है. पुलिस ने सभी बड़ी वाहनों को रोक दिया है. 12 घंटे के बाद भी नहीं खुला जाम गुरुवार रात 10 बजे से जाम लगा हुआ है. 12 घंटे से ज्यादा समय के बाद भी जाम नहीं खुल पाया है. पुलिस ने सभी बड़ी वाहनों को घाट से पहले ही रोक दिया है, जिसके चलते वन-वे खुला है. किसी तरह से छोटी गाड़ियां और यात्री बस को निकालने की कोशिश जारी है. दोनो तरफ करीब 20 किलोमीटर तक बड़ी गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है‌. चिल्फी थाना प्रभारी उमाशंकर राठौर ने बताया कि गुरुवार रात में तीन अलग अलग जगहों पर ट्रक खराब होने के कारण जाम लग गया. पुलिस की टीम ने पूरी रात ड्यूटी देकर छोटे वाहनों के लिए बमुश्किल रास्ता बनाया भारी वाहनों को रास्ते से हटाने का प्रयास कर रहे हैं, जल्द ही जाम खत्म हो जाएगा. रायपुर से जबलपुर जाने का एकलौता मार्ग चिल्फी घाटी में आए दिन जाम की स्थिति बन रहती है, जिससे लोग परेशान होते हैं. रायपुर से जबलपुर जाने के लिए नेशनल हाईवे 30 एकलौता रास्ता है. जहां प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं, जिसके कारण लोगों को इन परेशानियों का सामना करना पड़ता है. पुरानी वाहनों के ओवरलोड होने के कारण घाट चढ़ने के दौरान गाड़ी खराबी हो जाती है. सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण अन्य बड़ा वाहन गुजर नहीं पाते हैं. घाट के एक तरफ ऊंचा पहाड़ और दूसरी ओर सैकड़ों फीट गहरी खाई के कारण यहां रिस्क लेने की कोई गुंजाइश नहीं होती. यही कारण यहां जाम की स्थिति बन जाती है. recent visitors 23

151 किलों गांजा के साथ पूर्व विधायक के दामाद समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद  गांजा तस्करी मामले में पूर्व विधायक किस्मत लाल नंद के दामाद सूर्यकांत नाग समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दरअसल, 20-21 दिसंबर की रात पुलिस ने एक इनोवा कार से 151 किलों गांजा बरामद किया था. पुलिस द्वारा रुकवाने पर आरोपी कार छोड़कर फरार हो गया था. पुलिस जांच में पता चला कि इनोवा कार पूर्व विधायक किस्मत लाल नंद के बेटे के नाम पर थी, जिसे सूर्यकांत नाग लेकर गया हुआ था. आरोपी एक साथी के साथ मिलकर उड़ीसा से छत्तीसगढ़ गांजा परिवहन कर रहा था. सूर्यकांत नाग ने क्षमानिधी साहू की मदद से गांजे की तस्करी की योजना बनाई थी. क्षमानिधी ने 20 दिसंबर को छत्तीसगढ-ओडिशा सीमा क्षेत्र में सूर्यकांत नाग के वाहन की पायलटिंग की थी. इसके लिए सूर्यकांत ने उसे 5000 रुपए दिए थे. पुलिस ने 26 दिसंबर को आरोपी सूर्यकांत नाग को उड़ीसा के बलांगीर जिले से गिरफ्तार किया. उसने गांजा तस्करी में शामिल होने की बात कबूल की. साथ ही क्षमानिधी साहू को भी गिरफ्तार किया गया है. पुराना अपराधी है सूर्यकांत नाग पुलिस के मुताबिक, सूर्यकांत नाग इससे पहले रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है. इस मामले में अन्य आरोपियों और नेटवर्क की जांच जारी है. कांग्रेस ने किया था पार्टी से निष्काषित बता दें कि किस्मतलाल नंद पुलिस विभाग में डीएसपी थे. उन्हें वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक भी मिल चुका है। हालांकि 2018 में किस्मतलाल नंद ने नौकरी छोड़ दी, उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया. पार्टी ने उन्हें सरायपाली से टिकट भी दे दिया. उन्होंने करीब 52 हजार से ज्यादा वोट के अंतर से जीत दर्ज की और कांग्रेस विधायक बने. लेकिन 2023 में उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया. हालांकि उन्होंने बगावत कर जोगी कांग्रेस ज्वाइन किया और चुनाव लड़ा लेकिन वो बुरी तरह से हार गये. इसके बाद कांग्रेस से उन्हें निष्काषित कर दिया गया था. recent visitors 22

राज्यपाल डेका ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर उन्हें दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राजभवन में आयोजित शोक सभा में डेका ने डॉ. सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का जाना केवल उनके परिवार और मित्रों के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। राज्यपाल डेका ने डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यों को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे और उनके कार्यकाल में देश ने कई आर्थिक सुधार देखे। उन्होंने वित्त मंत्री के रूप में भी कार्य किया, जहाँ उन्होंने आर्थिक उदारीकरण की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। उनकी नीतियों ने भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाई। श्री डेका ने कहा कि डॉ. सिंह की सादगी और विनम्रता ने उन्हें एक अद्वितीय नेता बनाया। उन्होंने हमेशा अपने कार्यों से यह सिद्ध किया कि नेतृत्व केवल शक्ति का प्रदर्शन नहीं, बल्कि लोगों की भलाई के लिए समर्पण है। उनकी बुद्धिमत्ता और दृष्टिकोण ने न केवल राजनीतिक क्षेत्र में बल्कि समाज के हर वर्ग को प्रेरणा दी। डॉ. मनमोहन सिंह का जीवन हमें यह सिखाता है कि सच्चा नेतृत्व कैसे किया जाता है। उन्होंने इस दुखद अवसर पर डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की। शोकसभा में राज्यपाल डेका ने मृत आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन धारण कर श्रद्धाजंलि दी। राज्यपाल के विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय सहित राजभवन के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने भी मौन श्रद्धांजलि अर्पित की। recent visitors 31