Monday, July 6, 2026 12:40 pm

बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी: रोहित शर्मा ने कटाई नाक! हिटमैन के रन से ज्‍यादा तो जसप्रीत बुमराह विकेट ले चुके हैं

नई दिल्ली बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी 2024-25 का चौथा टेस्‍ट मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है। दूसरे दिन स्‍टंप तक भारतीय टीम का पहली पारी में स्‍कोर 164/5 रन है। इस बॉक्सिंग डे टेस्‍ट में भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा ओपनिंग करने उतरे। हालांकि, वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। उन्‍होंने 5 गेंदों पर 3 रन बनाए। पैट कमिंस ने उन्‍हें अपना शिकार बनाया। रोहित ने की पारी की शुरुआत पिछले 2 टेस्‍ट में 6 नंबर पर बल्‍लेबाजी करने वाले रोहित शर्मा ने चौथे टेस्‍ट में बड़ा बदलाव किया। उन्‍होंने शुभमन गिल को प्‍लेइंग 11 से बाहर किया। उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर को अंतिम 11 में जगह दी गई। ओ‍पनिंग कर रहे केएल राहुल को 3 नंबर पर जगह दी गई। ओपनिंग में भी रोहित बुरी तरह फेल रहे। बुमराह ने लिए है 25 विकेट 5 मैचों की टेस्‍ट सीरीज में रोहित शर्मा का प्रदर्शन अब तक काफी शर्मनाक रहा है। उन्‍होंने सीरीज में जितने रन बनाए हैं उससे ज्‍यादा विकेट तो जसप्रीत बुमराह इस सीरीज में ले चुके हैं। रोहित ने मौजूदा सीरीज में अब तक 22 रन बनाए हैं। दूसरी ओर भारतीय उपकप्‍तान जसप्रीत बुमराह अब तक 25 विकेट अपने नाम कर चुके है। पहला टेस्‍ट नहीं खेले थे रोहित निजी कारणों के चलते रोहित शर्मा बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी का पहला टेस्‍ट मैच नहीं खेले थे। ऐसे में जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में कप्‍तानी की थी। दूसरी टेस्‍ट में रोहित शर्मा की वापसी हुई और उन्‍होंने 3-6 रन बनाए। भारत को इस टेस्‍ट में 10 विकेट से हार मिली। तीसरे टेस्‍ट में हिटमैन ने 1 रन बनाए और यह मैच ड्रॉ पर समाप्‍त हुआ।   recent visitors 51

रायपुर में तकनीकी काम के चलते 21 लोकल पैसेंजर ट्रेनों को किया रद

रायपुर रेलवे ने फिर यात्रियों को परेशानी में डाल दिया है। रायपुर-दुर्ग सेक्शन में सरोना-कुम्हारी के बीच आटोमेटिक सिग्नलिंग समेत अन्य तकनीकी काम के चलते 28 और 29 दिसंबर को 21 लोकल पैसेंजर ट्रेनों को रद कर दिया है। इसके साथ ही 11 ट्रेनों को बीच में ही समाप्त करने का फैसला लिया है। ट्रेनों के रद होने के चलते बाकि ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ नजर आ रही है। ये ट्रेनें गंतव्य से पहले समाप्त होगी झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर 28 दिसंबर को बिलासपुर में समाप्त कर दी जाएगी और बिलासपुर-गोंदिया के मध्य रद रहेगी। इसी तरह से गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर 28 दिसंबर को गोंदिया के स्थान पर बिलासपुर से झारसुगुड़ा के लिए रवाना की जाएगी और गोंदिया-बिलासपुर के मध्य रद रहेगी। अंतागढ़-रायपुर डेमू पैसेंजर 29 दिसंबर को दुर्ग में समाप्त कर दी जाएगी और दुर्ग-रायपुर के मध्य रद रहेगी। रायपुर-अंतागढ़ डेमू पैसेंजर 29 दिसंबर को दुर्ग से रवाना की जाएगी और रायपुर-दुर्ग के मध्य रद रहेगी। ताड़ोकी-रायपुर डेमू पैसेंजर 28 दिसंबर को दुर्ग में समाप्त कर दी जाएगी और दुर्ग-रायपुर के मध्य रद रहेगी। रायपुर-ताड़ोकी डेमू पैसेंजर 28 दिसंबर को दुर्ग से रवाना की जाएगी और रायपुर-दुर्ग के मध्य रद रहेगी। टीटलागढ़-रायपुर पैसेंजर 28 दिसंबर को आरंग महानदी में समाप्त होगी और आरंग महानदी-रायपुर के मध्य रद रहेगी। रायपुर तितलागढ़ पैसेंजर 29 दिसंबर को आरंग महानदी से प्रारंभ होगी और रायपुर-आरंग महानदी के मध्य रद रहेगी। रायपुर-डोंगरगढ़ पैसेंजर 28 एवं 29 दिसंबर को दुर्ग में समाप्त होगी और रायपुर-दुर्ग के मध्य रद रहेगी। विशाखापत्तनम-रायपुर पैसेंजर 28 दिसंबर को महासमुंद में समाप्त होगी और महासमुंद-रायपुर के मध्य रद रहेगी। रायपुर विशाखापत्तनम पैसेंजर 29 दिसंबर को महासमुंद से रवाना की जाएगी और रायपुर-महासमुंद के मध्य रद रहेगी। रायपुर से होकर जाने वाली इन ट्रेनों को किया गया रद     रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर 29 दिसंबर, दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर 29 दिसंबर।     रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल 28 एवं 29 दिसंबर, दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 28 एवं 29 दिसंबर। रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल 28 दिसंबर, डोंगरगढ़-रायपुर पैसेंजर 29 दिसंबर।     रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर 28 दिसंबर, दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर 28 दिसंबर।     रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर 28 दिसंबर।     डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर 28 दिसंबर, गोंदिया-रायपुर मेमू पैसेंजर 29 दिसंबर।     रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल 28 दिसंबर, डोंगरगढ़-रायपुर पैसेंजर 29 दिसंबर।     रायपुर-सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू पैसेंजर 27, 28 दिसंबर।     सुभाष चंद्र बोस इतवारी-रायपुर मेमू पैसेंजर 28, 29 दिसंबर।     कोरबा-रायपुर पैसेंजर मेमू 27, 28 दिसंबर, रायपुर-बिलासपुर पैसेंजर 28, 29 दिसंबर।   recent visitors 44

जगदलपुर में रफ्तार का कहर, 20 माह में अब तक 389 लोगों की गई जान

जगदलपुर जगदलपुर में रफ्तार में वाहनों को दौड़ाना, शराब का नशा, लापरवाही के चलते 20 माह में अब तक 389 लोगों की जान चली गई है। ये आंकड़े बेहद डराने वाले हैं। शासन-प्रशासन के द्वारा लोगों को जागरूक करने के साथ ही हाईवे पर शराब पीकर वाहन ना चलाने की बात कही जाती है, जबकि चारपहिया वाहनों में तेज रफ्तार से गाना बजाने के साथ ही कई बार बिना इंडिकेटर दिखाए भी वाहनों को मोड़ दिया जाता है, जिसके कारण घटनाएं बढ़ रही हैं। बात करे अगर वर्ष 2023 में जनवरी से लेकर अक्तूबर तक की इन 10 माह में 400 सड़क हादसे हुए हैं। जिनमें 205 लोगों ने अपनी जान गवाईं है, वहीं 270 लोग घायल भी हुए। वहीं बात करे अगर वर्ष 2024 की तो इन 10 माह में 406 दुर्घटना हुई है, जिसमें 184 की मौत व 319 घायल हुए हैं। अब तक की बड़ी घटना चांदामेटा से कोलेग साप्ताहिक बाजार जाने के दौरान एक वाहन पलट जाने से छह लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 45 लोग घायल हो गए थे। और दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। दो युवको ने तोड़ा दम गुरुवार की सुबह एक कार चालक ने मिचनार से लौट रहे एक स्कूटी सवार को ठोकर मार दी, इस घटना में दोनों युवक की मौत हो गई थी। रफ्तार बन रही बड़ी वजह देखा जाए तो हाइवे में ज्यादातर लोग अपनी रफ्तार पर लगाम नहीं लगाते हैं। जिनके कारण ये हादसे होते हैं। बात करे अगर तो कुछ वर्ष पहले एक तेज रफ्तार यात्री बस ने अपनी साइड की जगह गलत साइड ले जाकर कार में टक्कर मारी थी। जिसमें दो दोस्तों की आसना के आगे मौत हो गई थी। करपावंड में हादसा बीते माह की रात को ओड़िसा में रहने वाले मजदूरों को लेकर ओड़िसा की पिकअप वाहन में मजदूरों को लेकर करपावंड काम कराने के लिए लाया गया था। जहां हुए सड़क हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि 15 से अधिक घायल हुए। जब खराब ट्रक से टकराई यात्री बस बीजापुर से निकली यात्री बस केशकाल के पास खराब खड़ी बस से जा टकराई। इस हादसे में सात यात्री घायल हुए। घटना के बाद केशकाल पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। दो ट्रकों में हुई भिड़ंत कोंडागांव के सिंघनपुर में दो ट्रकों में सोमवार को भिड़ंत हुई। यह घटना इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक चालक फंस गए थे। जिन्हें घंटो की मशक्कत के बाद निकाला गया। इस हादसे में जहां एक चालक की मौत हो गई, वहीं, दूसरा घायल हो गया था। उजड़ा पूरा परिवार शहर के आमागुड़ा चौक की बात करें तो बस्तर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में पति पत्नी ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि 8 वर्ष के त्रिनाथ ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। वहीं, घटना के 2 दिन के बाद एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक साइकिल सवार को अपने चपेट में ले लिया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। तीन लोगों की हुई मौत बीते माह के गुरुवार किरंदुल से मरीज लेकर आ रही एक एम्बुलेंस के चालक ने सड़क किनारे खड़ी खराब ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी।   recent visitors 27

वीआइपी दर्शन करने के नाम पर वसूलते थे 1100 से लेकर 3 हजार रुपये , दो गए जेल, 6 अन्य गिरफ्तार

उज्जैन महाकाल मंदिर में दर्शन और भस्म आरती घोटाले में दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने गुरुवार को उन्हें जेल भेज दिया और इसी मामले में 6 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का केस दर्ज किया है। अब इन आरोपियों से पूछताछ होगी तो और भी नाम सामने आ सकते हैं। बता दें कि महाकाल मंदिर में दर्शन और भस्मआरती में शामिल होने वाले दर्शनार्थियों से अवैध वसूली का गोरखधंधा कई सालों से चल रहा था। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों महाकाल मंदिर में भस्म आरती और दर्शन के नाम पर दर्शनार्थियों से अवैध वसूली की शिकायत सामने आई थीं। जांच की गई तो परत-दर-परत दर्शन के नाम पर वसूली का बड़ा स्कैम सामने आया। सबसे पहले पुलिस ने नंदी हॉल प्रभारी राकेश श्रीवास्तव और सफाई प्रभारी विनोद चौकसे को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो आरोपियों ने पुलिस के सामने कुछ नहीं कबूला, बोले कलेक्टर साहब के सामने ही अपने बयान देंगे। इस पर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने स्वयं महाकाल थाने पहुंचकर आरोपियों के बयान दर्ज किए। इसी पूछताछ में दोनों आरोपियों ने और भी कई नाम कबूले जो दर्शनार्थियों से ठगी के इस मामले में भागीदार हैं। पुलिस ने राकेश श्रीवास्तव और विनोद चौकसे को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। एसपी ने बताया दर्शन घोटाले के इस मामले में 6 नाम और सामने आए हैं, जिनमें आईटी सेल प्रभारी राजकुमार सिंह, सभा मंडप प्रभारी राजेंद्र सिसौदिया, प्रोटोकॉल प्रभारी अभिषेक भार्गव, भस्मआरती प्रभारी रितेश शर्मा सहित क्रिस्टल कंपनी के जितेंद्र पंवार और ओमप्रकाश माली हैं। पुलिस ने राजकुमार, अभिषेक, राजेंद्र और जितेंद्र को दोपहर में गिरफ्तार कर लिया। वहीं, रितेश शर्मा और ओमप्रकाश माली को ड्यूटी पर आने के बाद हिरासत में लिया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 420 और अमानत में खयानत की धारा 406 के तहत अपराध दर्ज किया है। क्या है भस्म आरती दर्शन घोटाला महाकाल बाबा की भस्मआरती में शामिल होने के लिए सामान्य दर्शनार्थियों के अलावा वीआईपी कोटा निर्धारित किया गया है। इसके लिए विशेष अनुमति दी जाती है। यह अनुमति वरिष्ठ अधिकारियों के अनुमोदन के बाद स्वीकृत की जाती है। आरोप है कि ये लोग भस्मआरती की परमिशन बेचते थे। मसलन भस्मआरती की स्वीकृति के लिए जहां महाकाल मंदिर में एक दर्शनार्थी की 200 रुपये की रसीद काटी जाती है। वहीं ये लोग दर्शनार्थियों से वीआईपी दर्शन के नाम पर 1100 रुपये से लेकर 3-3 हजार रुपये तक की वसूली करते थे। विनोद और राकेश को जेल भेजा महाकाल मंदिर दर्शन घोटाले में सबसे पहले पकड़ाए सफाई प्रभारी विनोद चौकसे और राकेश श्रीवास्तव की रिमांड अवधि पूर्ण हो गई। पुलिस ने दोनों को दोपहर के बाद न्यायालय में पेश कर दिया था। न्यायाधीश ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। कस्टडी में लिये गये कर्मचारियों की सैलरी 32 से 35 हजार कस्टडी में लिये गये मंदिर समिति के चार कर्मचारियों की सैलरी 32 से 35 हजार बताई जा रही है। इस मुकाबले यदि इनकी सैलरी के मुताबिक गणना की जाए तो सच्चाई सामने आ सकती है। साथ ही इनकी संपत्ति की जांच भी पुलिस ईओडब्ल्यू से कराए तो मामला पूरी तरह से साफ हो सकता है। recent visitors 28

कोरबा में मोबाइल दुकान बंद कर निकले युवक का मिला शव, फैली सनसनी

कोरबा मोबाइल दुकान बंद कर निकले युवक का शुक्रवार सुबह शव मिला है। परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे। उसका शव लाश सिल्ली मोड़, पाली के पास मिला। पाली क्षेत्र के निरधी गांव में रहने वाला 30 वर्षीय विनय कश्यप का रतनपुर हाई स्कूल चौक में ए वी मोबाइल नाम से दुकान है। वह अपने पार्टनर के साथ यह दुकान संचालित करता था और रोज मोटरसाइकिल से आना जाना करता था। हर दिन की तरह गुरुवार रात भी करीब 9:30 बजे दुकान बंद करने के बाद विनय अपने गांव निरधी के लिए निकला, लेकिन रात 10 बजे तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसके पिता चंद्रप्रकाश कश्यप ने उसे फोन लगाया तो उसका फोन स्विच ऑफ बताने लगा। इसके बाद उन्होंने उसके दोस्तों और पार्टनर को फोन लगाकर उसके बारे में पूछा। सभी ने विनय कश्यप को फोन लगाया तो उसका फोन स्विच ऑफ बताने लगा। इन लोगों ने रात भर उसकी तलाश की लेकिन विनय का कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह लोगों ने सिल्ली मोड़ के पास उसका शव देखा, उसके सिर पर चोट लगी हुई थी। पास ही में उसका मोबाइल क्षतिग्रस्त अवस्था में पाया गया। विनय कश्यप के शव के पास उसकी बाइक पड़ी हुई थी। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि 2 साल पहले उसका गांव में ही किसी के साथ झगड़ा हुआ था। वर्तमान में ऐसा कोई विवाद नहीं था। विनय कश्यप की मौत कैसे हुई, क्या यह दुर्घटना है या फिर उसकी हत्या की गई है, पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। recent visitors 25

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद, 2 मंत्री पद के लिए 6 दावेदार, साय कैबिनेट में इन चेहरों को मिल सकता है मौका

रायपुर  छत्तीसगढ़ में लंबे समय से मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) ने हाल ही में इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि, मंत्रिमंडल विस्तार तो होना ही है, जब तक होता नहीं इंतजार करना होगा। इसके बाद से यह माना जा रहा था कि मंत्रीमंडल विस्तार फिलहाल टल सकता है, लेकिन अब यह खबरें आ रही हैं कि ज़िला अध्यक्षों के चुनाव के बाद कभी भी मंत्रीमंडल का विस्तार हो सकता है। दरअसल, 30 दिसंबर से पहले प्रदेश में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की जानी है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से इस संबंध में मंजूरी मिल चुकी है, और प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के बाद मंत्रीमंडल विस्तार की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। माना जा रहा है कि 31 दिसंबर से चुनाव आचार संहिता (Model Code of Conduct) लागू हो सकती है, इसलिए इस माह के अंत तक मंत्रीमंडल विस्तार संभव है। इसके साथ ही, मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की भी संभावना जताई जा रही है। दरअसल,  30 दिसम्बर से पहले जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की जानी है. भाजपा की बैठक में एकराय से जिला अध्यक्षों के नाम पर मुंहर लग जाएगी. इसके ठीक बाद कभी भी सीएम साय के मंत्रीमंडल का विस्तार हो सकता है. हालांकि, 31 दिसंबर को चुनाव का आचार संहिता लग सकता है. ऐसे में माना जा रहा है कि इस माह के अंत तक छत्तीसगढ़ सरकार का मंत्रीमंडल विस्तार हो सकता है. मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल की संभावना जताई जा रही है. इन नामों की चर्चा तेज मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री के साथ कुल मंत्री पद हरियाणा की तरह 13 के बजाय 14 हो सकता है. मंत्रिमंडल विस्तार में 2 के बजाय 3 विधायकों को जगह मिल सकती है. सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय नेतृत्व से मंत्रिमडंल विस्तार के लिए हरी झंडी मिल चुकी है. भाजपा के भीतरखाने से खबर आ रही है कि मंत्री पद के लिए अमर अग्रवाल, किरण सिंहदेव, गजेंद्र यादव, राजेश मूणत और अजय चंद्राकर में से किन्हीं 3 को मंत्री बनाये जाने की चर्चा सबसे ज्यादा है. बता दें कि किरण सिंहदेव अभी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं. किरण सिंहदेव मंत्री बनते हैं तो शिवरतन शर्मा और अनुराग सिंहदेव में से किसी एक को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने की संभावना है. वहीं, प्रदेश अध्यक्ष के लिये सौरभ सिंह का नाम भी रेस में बताया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार के बाद ही  प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान होगा. मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में सरकार के गठन के बाद विष्णु देव साय ने सीएम पद की शपथ ली थी, इसके अलावा अरुण साव और विजय शर्मा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 9 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया था. ऐसे में कुल मिलाकर मंत्रियों की संख्या 12 हो गई थी. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम मंत्रियों की संख्या 13 हो सकती है. ऐसे में एक पद खाली था. एक पद खाली चल रहा था. वहीं, साय कैबिनेट में शामिल बृजमोहन अग्रवाल ने सांसद बनने के बाद मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था.  ऐसे में दो मंत्रियों की जगह खाली है. हालांकि, चर्चा है की हरियारण की तरह ही यहां मंत्रियों की संख्या 13 के बजाय 14 हो सकता है. ऐसे में 2 की बजाय 3 विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है. इन नेताओं के नाम पर हो रही चर्चा मंत्रिमंडल विस्तार में मुख्यमंत्री के साथ कुल मंत्रियों की संख्या 13 के बजाय 14 हो सकती है, जैसे कि हरियाणा में हुआ था। सूत्रों के मुताबिक 2 के बजाय 3 विधायकों को मंत्री पद मिल सकता है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, अमर अग्रवाल (Amar Agarwal), किरण सिंहदेव (Kiran Singh Deo), गजेंद्र यादव (Gajendra Yadav), राजेश मूणत (Rajesh Munat) और अजय चंद्राकर (Ajay Chandrakar) के नाम मंत्री पद के लिए सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। किरण सिंहदेव वर्तमान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं, अगर मंत्री बनते हैं, तो प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए शिवरतन शर्मा (Shivratan Sharma) और अनुराग सिंहदेव (Anurag Singh Deo) में से किसी एक को नामित किया जा सकता है। सौरभ सिंह का नाम भी प्रदेश अध्यक्ष के लिए चर्चा में है। सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल विस्तार के बाद ही प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। साय मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल छत्तीसगढ़ में सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सीएम पद की शपथ ली थी, जबकि अरुण साव और विजय शर्मा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल में 9 विधायकों को शामिल किया था, जिससे कुल मंत्रियों की संख्या 12 हो गई थी। छत्तीसगढ़ में अधिकतम मंत्रियों की संख्या 13 हो सकती है, ऐसे में एक पद खाली था। बता दें कि, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सांसद बनने के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसकी वजह से अब दो पद खाली हैं। अब चर्चा है कि हरियाणा की तरह छत्तीसगढ़ में भी मंत्रियों की संख्या 13 के बजाय 14 हो सकती है, जिससे तीन विधायकों को मंत्रिमंडल में स्थान मिल सकता है। recent visitors 27