घर के बाहर से उठा ले गया आरोपी, राजस्थान-भरतपुर में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म

भरतपुर। भरतपुर संभाग के डीग जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां पर एक नाबालिग के साथ उसके गांव के ही रहने वाले युवक ने दुष्कर्म कर डाला। मामला कामां थाना इलाके में एक आठ साल की बच्ची से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पेट में दर्द की शिकायत होने पर बच्ची को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल पुलिसकर्मी और परिजन लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टर ने उसे जनाना अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बता दें कि जहां डॉक्टर को दिखाने के बाद परिजन बच्ची को अपने साथ ले गए। जनाना अस्पताल  की लेडीज डॉक्टर ने नाबालिग को भर्ती करने की बात कही। लेकिन परिजनों ने इनकार कर दिया और नाबालिग बच्ची को अपने साथ वापस लेकर चले गए। जानकारी के अनुसार, बच्ची जब घर के बाहर खेल रही थी, उस समय गांव का युवक उसे उठाकर अपने साथ ले गया। इस मामले को लेकर कामां थाना अधिकारी मनीष शर्मा ने बताया कि आज बच्ची के पिता ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। इसमें बताया गया है कि बच्ची 25 दिसंबर को घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान करीब एक बजे गांव का युवक उसे घर के बाहर से उठाकर ले गया। युवक की उम्र लगभग 18 साल है। उसने सुनसान जगह ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। करीब तीन बजे बच्ची रोते हुए घर पहुंची, जिसके बाद बच्ची ने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। आज बच्ची के परिजनों ने कामां थाने में बच्ची से दुष्कर्म की शिकायत दी, जिसके बाद बच्ची का कुम्हेर के अस्पताल में डॉक्टर प्रियंका ने मेडिकल किया। बच्ची के पेट में दर्द हो रहा था, जिसके बाद बच्ची को भरतपुर के जनाना अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जहां डॉक्टर ने उसे देखा और बच्ची के परिजनों को बच्ची के लिए एडमिट करने को कहा लेकिन, बच्ची के परिजन उसे अपने साथ ले गए। थाना अधिकारी मनीष शर्मा ने कहा है कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। नाबालिग बच्ची के पिता करते हैं बाहर मजदूरी नाबालिग बच्ची के पिता घटना के समय घर पर नहीं थे। वह गुजरात में मजदूरी करते हैं। आज घटना का जब उनको पता लगा, तब वह भरतपुर पहुंचे और जनाना अस्पताल में नाबालिग बच्ची अपने पिता से फूट-फूट कर रोई और अपने साथ हुई घटना के बारे में अपने पिता को पूरी जानकारी दी। recent visitors 71

ओएचई केबल में तकनीकी खराबी, दरभंगा एक्सप्रेस और गोंडवाना एक्सप्रेस को डोंगरगढ़ में रोका

डोंगरगढ़ हावड़ा-मुंबई लाईन रूक गई है. इसके पीछे की वजह ओएचई केबल में तकनीकी खराबी का कटना बताया जा रहा है. इसके कारण डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में 3-3 घंटे से ट्रेनों के खड़े होने की जानकारी मिल रही है. रेलवे सूत्रों के मुताबिक दरभंगा एक्सप्रेस और गोंडवाना एक्सप्रेस को डोंगरगढ़ में रोक दिया गया है. इसके अलावा नागपुर की तरफ से आने वाली ट्रेनें भी डिटेन हो रही है. रेलवे के उच्च पदस्थ सूत्रों ने  बताया है कि 28 दिसंबर को SCNL/NGP के USF के माध्यम से सूचना रेसुब गोंदिया को प्राप्त हुआ कि SKS-DKS के मध्य KM no 958/27 एंव 957/21 में ट्रेन नं 22846 एंव N/RPLW का पेंटो ब्रोकन हुआ हैं. सूचना के बाद गोंदिया आरपीएफ स्टॉफ टॉवर वैगन से घटनास्थल के लिये 9.15 बजे रवाना हो गए. हालांकि इसे कब सुधार लिया जाएगा इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी रेलवे की तरफ से नहीं आई है. recent visitors 121

भाजपा संगठन में महिलाओं को मिलेगी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़-उपमुख्यमंत्री अरुण साव का बड़ा बयान

रायपुर. छत्तीसगढ़ में भाजपा मंडल के अध्यक्षों की नियुक्ति विवाद के बीच बड़ी बैठक की गई, इसमें प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन भी शामिल हुए. इसे लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि मंडल अध्यक्षों का अच्छे से चुनाव संपन्न हुआ है. 400 से ज्यादा मंडल है, एक दो में शिकायत आई है. जिला अध्यक्षों के चयन में बहुत अच्छे से राय सुमारी हुई है. तीन नामों का पैनल बनाकर केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा गया है. नारी सशक्तिकरण के लिए काम उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बीजेपी ने नारी सशक्तिकरण के लिए काम किया है. राजनीति में भागीदारी महिलाओं की हो इस दिशा में बीजेपी काम करती है. मंडल अध्यक्षों के बाद जिला अध्यक्षों के चुनाव में महिलाओं को जिम्मेदारी मिलेगी. उप मुख्यमंत्री अरुण साव क्षेत्र में करेंगे जनसंपर्क उप मुख्यमंत्री अरुण साव क्षेत्र में जनसंपर्क करेंगे. उन्होंने कहा कि मैं नियमित रूप से जनसंपर्क जाता हूं. ये देखने कि लगातार क्षेत्र में विकास हो रहा है या नहीं. हम आदिवासियों के जीवन में परिवर्तन लाने का काम कर रहे हैं. रायपुर के शारदा चौक सड़क चौड़ीकरण को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि लगातार उस दिशा में काम हो रहा हैं. आने वाले समय में विकास के जितने भी काम है. वह तेजी से होंगे.बड़े पैमाने पर जल जीवन मिशन का हो रहा काम जल जीवन मिशन में हो रहे कामों को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बयान सामने आया है. उन्होनें कहा कि जल जीवन मिशन का काम ग्रामीण क्षेत्र के लिए है, शहरी क्षेत्र में अमृत मिशन योजना है. हर घर तक नल से जल पहुंचाने का काम बड़े पैमाने पर हो रहा है. कामों को तेज गति से आगे बढ़ाने का काम हो रहा है ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों के अनुरूप जल पहुंच सके. हमारी सरकार लगातार इसके लिए क्रमबद्ध तरीके से कम कर रही है. recent visitors 67

पहले दोनों में हुआ था विवाद, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में लिव इन में प्रेमी जोड़े ने अपने ही घर में लगाई आग

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में शुक्रवार की दोपहर लिव इन में रह रहे प्रेमी जोड़े के बीच उपजा विवाद उस समय बड़ी घटना में तब्दील हो गया जब उन्होंने अपने ही घर को आग के हवाले कर दिया। आगजनी की इस घटना में घर का पूरा सामान जलकर खाक हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार जूटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बजरंग पारा अटल आवास में रहने वाले प्रेमी जोड़े के बीच शुक्रवार की दोपहर दो बजे के आसपास किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद उन्होंने अपने ही घर को आगे के हवाले कर दिया। इससे घर में रखा टीवी, फ्रिज, कूलर, राशन के अलावा घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। अटल आवास के तीसरे फ्लोर में अचानक आग लगने की घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति हो गई। आगजनी की यह घटना विकराल रूप ले पाती उससे पहले ही पड़ोसियों ने फायर बिग्रेड की टीम को सूचना देते हुए स्वयं आग बुझाने की कोशिश की और तकरीबन आधे घंटे की मशक्कत के बाद पूरी तरह से आग पर काबू पा लिया। परंतु तब तक घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि बजरंग पारा अटल आवास में पूनम सिदार और सुरेन्द्र राजपूत लिव इन में रह रहे थे। सुबह किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और उन्होंने अपने ही घर में आग लगा दी और फरार हो गए। recent visitors 56

मकर संक्रांति पर पतंगबाजी को लेकर जारी हुआ आदेश, राजस्थान-जालौर में चाइनीज मांझा पर रोक

जालौर। जालौर जिले में मकर संक्रांति के पर्व पर पतंगबाजी के लिए धातुओं के मिश्रण से निर्मित पतंगबाजी में प्रयुक्त लिए जाने वाले मांझा (चाइनीज मांझा) के उपयोग और बिक्री को लेकर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा पतंगबाजी का समय भी प्रशासन की ओर से तय किया गया है। अब मकर संक्रांति के दिन सिर्फ नौ घंटे ही पतंगबाजी कर सकेंगे। जालौर जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के गावंडे ने जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत धातु निर्मित मांझे के उपयोग और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध किया है। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि कोई भी व्यक्ति इस प्रकार के मांझे का भंडारण, विक्रय परिवर्तन तथा उपयोगकर्ता पाया गया तो उसके विरुद्ध दर्ज सम्यक कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पक्षियों के विचारण की गतिविधि मुख्यतः प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक एवं शाम 5 बजे से 7 बजे के मध्य होती है। इस समय पतंग उड़ाने पर भी प्रतिबंध रहेगा, जो 31 जनवरी तक यह आदेश प्रभावी रहेगा। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. प्रदीप के गावंडे ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व पर पतंगबाजी के लिए धातुओं के मिश्रण से निर्मित 'धातु निर्मित मांझा' (चाइनीज मांझा) प्रयुक्त किया जाने लगा है। यह मांझा विभिन्न धातुओं के मिश्रण के प्रयोग से तैयार किया जाता है, जो पतंग के पेंच लगाने में अधिक कारगर होता है। इस कारण से इसका प्रयोग अधिक किया जाने लगा है। यह मांझा विभिन्न धातुओं के मिश्रण से निर्मित होने से धारदार तथा विद्युत सुचालक होता है। इसके उपयोग के दौरान दोपहिया वाहन चालकों तथा पक्षियों को इससे अत्यधिक जान-माल का नुकसान होना संभव है। साथ ही विद्युत का सुचालक होने के कारण विद्युत तारों के संपर्क में आने पर विद्युत प्रवाह होने से पतंग उड़ाने वाले को भी नुकसान पहुंचाना एवं विद्युत सप्लाई में बाधा उत्पन्न होना संभव है। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. प्रदीप कुमार गावंडे ने धारा-163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के निहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए लोक स्वास्थ्य एवं विद्युत संचालन रहित बनाए रखने एवं पशु पक्षियों के लिए बड़े पैमाने पर खतरा बन चुके 'धातु निर्मित मांझा' पतंग उड़ाने के लिए पक्का धागा नायलॉन प्लास्टिक मांझा चाइनीज मांझा जो सिंथेटिक टॉक्सिक मटेरियल यथा आयरन पाउडर ग्लास पाउडर का बना हो की थोक एवं खुदरा बिक्री तथा उपयोग जालौर के क्षेत्राधिकार में निषेध व पूर्ण प्रतिबंधित किया है। recent visitors 141

पोलिंग पार्टी पर हमले के संदिग्धों के 11 ठिकानों पर छापा, छत्तीसगढ़-धमतरी और गरियाबंद में NIA की दबिश में डेढ़ लाख कैश व IED मिला

रायपुर। पोलिंग पार्टी पर हमला करने वाले 11 संदिग्धों के धमतरी और गरियाबंद जिले में स्थित ठिकानों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दबिश दी है. इन संदिग्धों के घरों से करीब डेढ़ लाख रुपए कैश समेत IED, नक्सल साहित्य समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं. एनआईए ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि छत्तीसगढ़ के गरियाबंद और धमतरी जिले के अंदरूनी और नक्सल प्रभावित इलाके सेमरा, मैनपुर, केराबहरा, घोरागांव समेत कुल 11 संदिग्ध लोगों के अलग-अलग ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की गई है. उन्हें प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) आतंकवादी संगठन के मैनपुर-नुआपाड़ा डिवीजन के समर्थक और ओवर ग्राउंड वर्कर माना जा रहा है. साल 2023 में विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान के बाद बड़ेगोबरा में पोलिंग पार्टी पर ब्लास्ट कर हमला किया था, जिसमें ITBP का एक हेड कॉन्स्टेबल शहीद हो गया था. घटना में नक्सलियों के मैनपुर-नुआपाड़ा डिवीजन से जुड़े होने का शक है. recent visitors 63

सीएम साय ने कुशाभाऊ ठाकरे और सुंदर लाल पटवा की पुण्य तिथि और अरुण जेटली की जयंती पर पुष्प किए अर्पित

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 28 दिसंबर को स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे और सुंदर लाल पटवा की पुण्य तिथि और अरुण जेटली की जयंती पर उन्हें नमन किया है. मुख्यमंत्री साय ने कुशाभाऊ ठाकरे के देश के लिए योगदान को याद करते हुए कहा कि कुशाभाऊ जी नैतिकता, आदर्श व सिद्धांतों के प्रकाश स्तंभ थे. राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण अटूट था. कुशाभाऊ ठाकरे जी ने समाज के प्रत्येक वर्ग की सुख-समृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से काम किया. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे जैसे निष्काम कर्मयोगी के विचार और जीवनमूल्य हमें सदैव देश सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मविभूषण स्वर्गीय अरूण जेटली की 28 दिसंबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है. उन्होंने कहा कि जेटली जी ने भारत के वित्त, रक्षा, कॉरपोरेट मामले, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभागों को कुशलता से संभाला और देश के विकास को नई गति दी. उन्होंने देश की आर्थिक उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान दिया. जेटली जी को वित्तीय मामलों का गूढ़ जानकार माना जाता था. उन्होंने भारत में आर्थिक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि अरुण जेटली जी का देश के विकास में दिया गया अमूल्य योगदान हमेशा याद किया जाएगा. इसी तरह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री पद्म विभूषण सुन्दर लाल पटवा की 28 दिसंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है. साय ने कहा कि पटवा जी अनुशासनप्रिय व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे. सौम्य व्यक्तित्व, कुशल संगठन क्षमता से युक्त, ओजस्वी वक्ता और विभिन्न जनसमस्याओं को उठाने वाले जुझारू नेता के रूप में पटवा जी ने अपनी एक अलग पहचान बनाई. उन्होंने समाज के हर तबके के लिए काम किया और किसान हितैषी कई फैसले लिए. वे सहकारी आंदोलन से जुड़े और अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों को संभाला. उन्होंने सहकारिता आंदोलन को जनोन्मुखी बनाया. उनके कार्यकाल में सहकारी संस्थाओं के माध्यम से कमजोर वर्गों, शिल्पियों और श्रमिकों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के सफल प्रयोग किये गये. साय ने कहा कि पटवा जी का व्यक्तित्व और कृतित्व हमें सदैव अपने दायित्वों का उत्कृष्टतापूर्वक निर्वहन करने की प्रेरणा देता रहेगा. recent visitors 47