Monday, July 6, 2026 10:11 pm

सागर, छिंदवाड़ा, कटनी सहित 13 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट, मौसम एकाएक बिगड़ा -कई जगहों पर गिरे ओले

भोपाल  मध्य प्रदेश में आज का मौसम (शनिवार, 28 दिसंबर) कैसा रहेगा। मौसम विभाग ने 28 दिसंबर को सागर, छिंदवाड़ा, कटनी सहित 13 जिलों ओले और बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन जबलपुर समेत 25 जिलों में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना जताई है। रविवार (29 दिसंबर ) को पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम का असर कम होगा। सिस्टम के गुजरने के बाद टेम्प्रेचर लुढ़केगा और ठंड बढ़ेगी। कोहरा भी छाएगा। जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। इन जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट मौसम विभाग ने शनिवार (28 दिसंबर) को सागर, टीकमगढ़, बैतूल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, नर्मदापुरम और पांढुर्णा में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवा भी चल सकती है। इन जिलों में हल्की बारिश और बादल विभाग ने भोपाल, इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, सीहोर विदिशा, रायसेन, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, धार, रतलाम, देवास, शाजापुर, नीमच, दतिया, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह और निवाड़ी में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इन जिलों में बादल और तेज हवा चलने का अलर्ट है। इन जिलों में बरसा पानी मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर और उज्जैन में शुक्रवार देर रात गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। रतलाम, मंदसौर, बैतूल, आलीराजपुर समेत कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे। मंदसौर में बारिश से कृषि उपज मंडी में रखा लहसुन पानी के साथ बहने लगा। उज्जैन में तेज हवा के साथ हुई बारिश के दौरान एक पड़े गिर पड़ा। देवास में बारिश से सड़कें तरबतर हो गई। जानें किस जिले में कितना रहा रात का पारा मंडला में रात का पारा 11.0 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। नरसिंहपुर में 12.0, नौगांव 12.1, शहडोल के कल्याणपुर में 12.2, सिंगरौली के देवरा में 12.6, पचमढ़ी 13.4, बालाघाट 14.2, उमरिया 14.4, रीवा 14.6, खंडवा 15.0 और खरगोन में 15.0 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। भोपाल में 16.4, इंदौर 17.5, ग्वालियर 13.1, उज्जैन 18.5 और जबलपुर में पारा 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मध्यप्रदेश के कई जिलों में मावठा गिरा है। शुक्रवार को सुबह से ही अधिकांश जगहों पर बादल छाए थे लेकिन दोपहर होते होते ये बरस भी पड़े। एमपी के खरगोन के महेश्वर, बैतूल में मुलताई, अलीराजपुर, मंदसौर और रतलाम जिलों में कई जगहों पर बारिश हुई। रतलाम के मलवासा और आसपास ओले गिरे हैं। इधर मंदसौर में भी ओले गिरे। यहां के गरोठ में मध्यम आकार के ओले गिरे हैं। मंदसौर जिला मुख्यालय पर करीब 25 मिनट तक तेज बारिश हुई। अचानक आई तेज बरसात से यहां की कृषि मंडी में रखी उपज गीली हो गई। प्रदेश की राजधानी भोपाल सुबह घने कोहरे के आगोश में रही, बाद में यहां बादल छा गए। ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन में भी बादल छाए हैं। बता दें कि मौसम विभाग पहले ही प्रदेश में ओले, बारिश का अलर्ट जारी कर चुका है। 27 और 28 दिसंबर को प्रदेश के अधिकांश जिलों बारिश का अलर्ट है। 28 दिसंबर यानि शनिवार को प्रदेश के 8 जिलों नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा में ओले-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम सक्रिय होने से मौसम के तेवर बदले हैं। इससे 2 दिनों तक ओला बारिश का अनुमान है। recent visitors 74

मां बोली-तड़प रही मेरी बच्ची, राजस्थान-जयपुर में बोरवेल में चेतना को बचाने सुंरग खोदने नीचे उतरे जवान

जयपुर। राजस्थान के कोटपूतली में 700 फीट गहरे बोरवेल में फंसी तीन साल की चेतना को आज छठवां दिन है। मासूम बच्ची 120 फीट की गहराई पर एक हुक से लटकी हुई है। इतने दिन से न तो उसने कुछ खाया और न ही पिया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि चेतना को रेस्क्यू करने के लिए बोरवेल के पास खोदे गए गड्ढे में रेस्क्यू टीम के जवानों को नीचे उतारा गया है। यह जवान बोरवेल तक सुरंग खोदेंगे। हालांकि, यह अधिकारी भी नहीं बता रहे हैं कि चेतना कब तक निकल आएगी। उधर, चेतना की मां धोली देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वे बार-बार हाथ जोड़कर एक ही विनती कर ही हैं कि मेरी बेटी को बाहर निकाल दो। मासूम बच्ची चेतना को बाहर निकालने में हो रही देरी पर परिवार प्रशासन और कलेक्टर पर गंभीर आरोप लगा रहा है। परिवार का कहना है कि पहले तो कलेक्टर छुट्टी पर थी। लेकिन, आने के बाद भी वे एक बार भी परिवार से मिलने तक नहीं आई हैं।  मीडिया को दिए बयान में चेतना के ताऊ शुभराम ने कहा कि अधिकारियों से कुछ पूछो तो वे जवाब नहीं देते हैं। अधिक सवाल करने पर कहते है- जो भी बताएंगी कलेक्टर मैडम ही बताएंगी। अब क्या है बच्ची को निकालने का प्लान? जानकारी के अनुसार बच्ची को निकालने के लिए एनडीआरएफ के 6 जवानों की तीन टीमें में बनाई गई हैं। एक बार में दो जवान को 170 फीट गहरे गड्ढे में उतरेंगे और बोरवेल तक सीधी खुदाई करेंगे। दो जवानों की एक टीम करीब 20-25 मिनट अंदर रहेगी, फिर उन्हें बाहर निकालकर दूसरी टीम को नीचे भेजा जाएगा। इसी तरह सुरंग बनाने का सिलसिला जारी रहेगा। अगर, नीचे खुदाई में पत्थर मिलता है तो ड्रिल मशीन समेत अन्य उपकरणों का प्रयोग किया जाएगा। recent visitors 61

बड़गांव बायपास पर भिड़े दो ट्रक, दो-तीन लोगों की मौत की, क्लीनर गंभीर घायल

कटनी  कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र में लाटपहाडी के पास दो ट्रकों की टक्कर हो गई। आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों ट्रक के ड्राइवरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दोनों के सहायक की हालत गंभीर। मौके पर पहुंची रीठी पुलिस ने ट्रकों में फंसे शव व घायलों को मशक्कत के बाद निकाला। इसके बाद घायलों को रीठी अस्पताल भेजा गया है। रीठी थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि लाटपहाड़ी गांव के पास कटनी दमोह मार्ग पर सुबह ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचजी 6893 व ट्रक क्रमांक एमपी 20 एचबी 8962 की सीधी भिड़ंत हो गई। आपस में फंस गए ट्रक एक ट्रक में गेहूं लोड था, जबकि दूसरे में चावल लोड था। ट्रकों की रफ्तार ज्यादा होने के कारण जोरदार भिड़ंत के बाद दोनों ट्रक एक दूसरे से फंस गए। घटना की जानकारी लगते ही रीठी थाना व सलैया चौकी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। आपस में टकराए दोनों ट्रकों को अलग करने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। ट्रकों के अंदर फंसे शवों और घायलों को निकालने के लिए पुलिस को दो जेसीबी मशीन, एक हाइड्रा मशीन, कटर मशीन व क्रेन मशीन मंगवानी पड़ी। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर ही दोनों ट्रकों के ड्राइवरों की मौत हो चुकी थी, जबकि दोनों क्लीनर में से एक की हालत बेहद नाजुक है। दोनों घायल क्लीनरों को इलाज के लिए रीठी अस्पताल भिजवाया गया है। मृतकों व घायलों के नाम पता नही चल सके हैं। recent visitors 84

‘बिग बॉस 18’ में सलमान ने ईशा सिंह को कथित बॉयफ्रेंड का नाम लेकर चिढ़ाया

मुंबई फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' धीरे-धीरे खत्म होने की कगार पर है लेकिन ड्रामे हैं कि खत्म होने का नाम नहीं ले रहे। इस हफ्ते घर के अंदर काफी ड्रामा हुआ जहां दर्शकों ने लड़ाई-झगड़े देखे जिसमें घरवालों ने एक-दूसरे पर कड़े आरोप लगाए। हालांकि, 'वीकेंड का वार' एपिसोड के नए प्रोमो में, सलमान खान ने अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह और कशिश कपूर को खूब डांटा लेकिन ईशा की लव लाइफ को लेकर भी सवाल किया जिसने हर किसी को चौंका दिया है। प्रोमो में, सलमान खान ने ईशा सिंह को कथित बॉयफ्रेंड शालीन भनोट का नाम लेकर मजाक में चिढ़ाया। सलमान ने पूछा, 'आपने शिल्पा से कहा था कि आपका बाहर कोई बॉयफ्रेंड है?' ईशा ने जवाब दिया, 'नहीं सर कोई बॉयफ्रेंड नहीं है।' सलमान ने आगे कहा, 'बॉयफ्रेंड नहीं होगा, बहुत करीबी दोस्त होगा, शायद मैं उनको जानता होऊंगा, नेचर के बहुत शांत होंगे, शालीन होंगे। आखिरी फ़ोन कॉल किससे था जब आप इस घर में आईं थीं?' ईशा इतना सुनकर ही शरमाने लगीं। शालीन को डेट कर रहीं ईशा सिंह? जैसे ही यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई, लोग तुरंत अंदाजा लगाने लगे कि ईशा शालीन भनोट को डेट कर रही हैं। एक यूजर ने कहा- मुझे नहीं पता कि शालीन को इस बात से कोई परेशानी है कि नहीं कि ईशा हर समय अविनाश के साथ गले मिलती रहती है? वह उसे थपथपाकर सुलाता है और वह उसके साथ एक बच्चे की तरह रहती है। वे सिर्फ दोस्त से कहीं अधिक हैं और वे अब शालीन का नाम लेकर उसे छेड़ रहे हैं? बहुत गड़बड़ है। लोगों ने उड़ाया ईशा का मजाक एक यूजर ने कहा- ईशा सिंह बहुत क्यूट एक्ट कर रही थीं, सब खत्म कर दिया सलमान सर ने। एक ट्वीट में लिखा था- ईशा के साथ बहुत अच्छा हुआ। एक यूजर ने कमेंट किया- सलमान खान का ईशा को शालीन नाम से चिढ़ाना मजाकिया था लेकिन कशिश कैसे मुंह बना रही। एक नेटिज़न ने कहा- शालीन ने आकर ईशा को ट्रोल मटेरियल बना दिया। भाई के सामने बहस करने जाओगे तो यही होगा। सारा हुईं घर से बेघर इसी के साथ बताते चलें कि इस हफ्ते के लिए जो कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए वे थे अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना, रजत दलाल, कशिश कपूर, सारा अरफीन खान, चाहत पांडे और ईशा सिंह। इनमें से सारा अरफीन खान को एलिमिनेट कर दिया गया है। recent visitors 114

नहीं होंगे कार्यक्रम, राजस्थान-पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिन का राजकीय शोक

जयपुर। राज्य सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर प्रदेश में सात दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। स्वर्गीय मनमोहन सिंह के सम्मान में राज्य में 26 दिसंबर, 2024 से 1 जनवरी 2025 तक सात दिन के राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे तथा आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन गुरुवार को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में हो गया। भारत सरकार द्वारा स्व. डॉ. मनमोहन सिंह को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। अंतिम संस्कार के दिन सभी राजनयिक मिशनों एवं विदेशों में भी उच्चायोगों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। recent visitors 56

पार्थिव पटेल ने एक अलग दृष्टिकोण पेश करते हुए कहा- अगर आप पंत की शैली की प्रशंसा करते हैं, तो आलोचना न करें

मेलबर्न मौजूदा बॉक्सिंग डे टेस्ट में आउट होने के लिए जल्दबाजी में शॉट लगाने को लेकर ऋषभ पंत की कड़ी आलोचना के बीच, भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने एक अलग दृष्टिकोण पेश करते हुए कहा कि अगर कोई पंत के अत्यधिक आक्रामक दृष्टिकोण की प्रशंसा कर सकता है, तो उनकी उस तरह से आउट होने पर आलोचना नहीं करनी चाहिए। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर मैच के तीसरे दिन, 56वें ओवर में स्कॉट बोलैंड के खिलाफ, पंत ने फॉलिंग स्कूप शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके पेट पर लग गई और वे जमीन पर गिर गए। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने पंत के उस शॉट को दोहराने की स्थिति में फाइन लेग और थर्ड मैन में डीप में फील्डर लगाए थे। ऐसा ही हुआ, अगली गेंद पर पंत ने वही शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन इस बार टॉप एज डीप थर्ड मैन पर नाथन लियोन के पास चला गया, क्योंकि बाएं हाथ का बल्लेबाज 37 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हो गया, जिससे भारत का स्कोर 191/5 हो गया और वह ऑस्ट्रेलिया से 283 रन पीछे चल रहा था, हालांकि वे बाद में फॉलो-ऑन से बचने में सफल रहे। अपने टेस्ट करियर में, पंत ने अपरंपरागत स्ट्रोकप्ले के माध्यम से रन बनाने के लिए ख्याति अर्जित की है, लेकिन मेलबर्न में उनके आउट होने से इस बात पर बहस फिर से शुरू हो गई कि भारत की स्थिति के अनुसार वह शॉट खेला जाना चाहिए या नहीं। जबकि गुस्से में सुनील गावस्कर ने पंत की आलोचना की और कहा कि उन्होंने अपना विकेट गंवाकर भारत को बुरी तरह निराश किया, पार्थिव का अलग दृष्टिकोण था, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पहले सत्र के खेल में मेहमान टीम की स्थिति के अनुसार शॉट ठीक नहीं था। “इसके दो पहलू हैं – जब ऋषभ पंत ने एडिलेड टेस्ट में धमाकेदार शॉट खेलने के लिए कदम बढ़ाया था, तो हम इन स्ट्रोक्स के लिए चीयर कर रहे थे। फिर हमने रिवर्स स्कूप और उनके शस्त्रागार में कुछ और स्ट्रोक देखे। मेरा मानना है कि जो लोग उस समय ऋषभ पंत के दृष्टिकोण की प्रशंसा करते थे, उन्हें उनके आउट होने वाले शॉट के लिए उनकी आलोचना करने का अधिकार नहीं है, क्योंकि वह इसी तरह से बल्लेबाजी करते हैं।” “इसके अलावा, जब भी वह आउट होंगे, वह इसी तरह से दिखेंगे और इस पर हमेशा सवाल उठेंगे। हां, मैं इस बात से सहमत हूं कि यह स्थिति के अनुसार शॉट नहीं था, लेकिन ऋषभ पंत इसी तरह से खेलते हैं। हमें यह भी देखना होगा कि क्या पंत के इस दृष्टिकोण ने भारत को मैच जिताए हैं या कितनी बार इसने भारत को खेल में कठिन परिस्थिति से बाहर निकलने में मदद की है।” पार्थिव ने क्रिकबज पर कहा, “लेकिन अगर वह लगातार इस तरह से आउट हो रहे हैं और टीम को बड़ा नुकसान पहुंचा रहे हैं, तो इस पर चर्चा की जरूरत है। आज के खेल में, शॉट उस स्थिति की मांग के अनुसार नहीं था। लेकिन जब आप उनके दृष्टिकोण की प्रशंसा करते हैं और कहते हैं कि वह अलग तरीके से खेलते हैं और तेज गेंदबाज को रिवर्स स्वीप करके चौका या छक्का लगाते हैं, तो वह इसी तरह से आउट भी होंगे और इसका आकलन बड़े सैंपल साइज को देखकर किया जा सकता है।” उन्होंने यह भी महसूस किया कि जब पंत और रवींद्र जडेजा छठे विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी के दौरान विकेटों के बीच दौड़ रहे थे, तो बेचैनी का तत्व था। “वह इस तरह से अपने शॉट खेलेंगे और अगर हमें इस तरह के शॉट खेलने के लिए उनकी आलोचना करनी है, तो हमें भविष्य में ऐसा होने पर सराहना नहीं करनी चाहिए।” “इस शॉट को अलग रखें, तो ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा द्वारा विकेटों के बीच दौड़ने में बेचैनी का तत्व था। सिंगल लेने और रन-आउट में लगभग होने वाली गड़बड़ियों में भ्रम स्पष्ट था।” उन्होंने निष्कर्ष निकाला, “ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों के लगातार अपने क्षेत्रों में हिट करने के कारण, स्ट्राइक रोटेट करते समय सुनिश्चितता का इरादा नहीं था और यही कारण है कि कई बार भ्रम की स्थिति बनी। इसके अलावा, पंत ने जो शॉट खेला वह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की लाइन और लेंथ के कारण था, और उन्होंने शायद उन्हें परेशान करने और उन पर दबाव बनाने के बारे में सोचा होगा।”   recent visitors 116

भारत में जनवरी में लॉन्च हो सकता है OnePlus 13 और 13R

नई दिल्ली OnePlus नई सीरीज के साथ भारत में दस्तक देने वाला है। OnePlue 13 और 13R 7 जनवरी 2025 को भारत में दस्तक दे सकती है। फ्लैगशिप डिवाइस की कीमत और लॉन्च को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ गई है। हालांकि अभी तक इससे संबंधित कीमत का पता नहीं चल पाया है। टिप्सटर योगेश बरार ने कीमत और अन्य फीचर्स सामने आए हैं। कितनी हो सकती है कीमत OnePlus 13 की बात करें तो इसकी कीमत 67 हजार रुपए से 70 हजार रुपए तक हो सकती है। फोन को 12GB RAM + 256GB Storage और 16GB RAM + 512GB Storage वैरिएंट में लाया जा सकता है। यानी OnePlus 12 सीरीज के मुकाबले ये थोड़े से महंगे हो सकते हैं। क्योंकि OnePlus 12 सीरीज की शुरुआती कीमत 64,999 रुपए रखी गई थी। अब इसे ज्यादा कर दिया गया है। OnePlus 13R को 12GB+256GB स्टोरेज वैरिएंट के साथ लाया जा सकता है। OnePlus 13 की स्पेसिफिकेशन OnePlus 13 में 6.82-inch 2K AMOLED डिस्प्ले मिलती है। साथ ही 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने वाली है। इसके अलावा QHD+ रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन यूजर एक्सपीरियंस बेहतर कर सकती है। फोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जिसकी स्पीड काफी अच्छी दी जाती है। इस फोन में 50MP का डुअल रियर कैमरा दिया जाता है। साथ ही 32MP AI फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 6000 mAh बैटरी मिलती है। यानी आपको बैटरी बैकअप भी काफी अच्छआ मिलने वाला है। Gorilla Glass Victus 2 की वजह से आपको ड्यूरेबिलिटी भी काफी अच्छी मिलेगी। OnePlus 13R की स्पेसिफिकेशन OnePlus 13R की बात करें तो इसमें 6.78 इंच Full HD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के सात आता है। फोन में Snapdragon 8 Gen 3 processor मिलने वाला है। हालांकि इसमें बैटरी 6400 mAh मिलने वाली है जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। recent visitors 72