Wednesday, July 8, 2026 1:42 am

राष्ट्रपति बनने के पूर्व ही पूरी दुनिया की नजरें उनके बड़े फैसलों पर टिकी, दुनिया में हो सकते हैं ये 3 बड़े बदलाव

वाशिंगटन हाल ही में अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप में ऐतिहासिक जीत हासिल की है और वो अगले साल निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल के खत्म होते ही 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। उनके राष्ट्रपति बनने के पूर्व ही पूरी दुनिया की नजरें उनके बड़े फैसलों पर टिकी हुई हैं। युआन (रेमेंबी) की जगह डॉलर का बढ़ेगा प्रभाव राष्ट्रपति चुनाव के बाद ही डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के सामने यह साफ कर दिया है कि वो किसी भी कीमत पर डालर के प्रभाव को कम नहीं होने देंगे। उन्होंनें हाल ही में एक बयान देते हुए कहा कि अगर कोई देश डॉलर को प्रतिस्थापित करने की कोशिश भी करेगा तो अमेरिका उस देश पर इतना ट्रैफिक लगायेगा कि वह देश आर्थिक संकटों में उलझ कर रह जायेगा। ट्रंप ने ब्रिक्स देशों को भी चेताया है और उनपर 100% टैरिफ लगाने की धमकी दी है अब अगर ऐसा होता है तो निश्चित तौर पर इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दिख सकता है। अब देखना होगा कि ट्रंप अपनी नीतियों से आने वाले सालों में अमेरिका को कहां ले जाते हैं। वहीं चीन की बात करें तो चीन डालर के प्रभाव को कम कर अपनी मुद्रा युआन को हर कीमत पर आगे बढ़ाने में लगी हुई है। चीन इसके लिए दुनिया भर के तमाम देशों के साथ अपनी मुद्रा में व्यापार करने के लिए उन्हें भारी छूट भी दे रही है। पूरी दुनिया में शान्ति स्थापित होने के आसार रूस-यूक्रेन युद्ध को शुरु हुए लगभग 1100 से अधिक दिन हो चुकें हैं। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद पूरी दुनिया की नजरें रूस और यूक्रेन युद्ध पर एक बार फिर से आकर टिक गई है। चुनाव के पहले से ही ट्रंप का मानना था कि उनके राष्ट्रपति बनने के बाद महज 24 घंटे में वो दोनों देशों के बीच युद्ध जो रुकवा देंगे। साथ ही पश्चिम एशिया में इजराइल और हमास के बीच शांति लाने का भी प्रयास करेंगें। भारत पर आयात कर बढ़ने के आसार डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पूर्व कार्यकाल के दौरान भारत पर भारी टैरिफ लगा लगाया था। हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिलों पर टैरिफ कम करने के मामले पर भी उन्होंनें किसी प्रकार की कोई कटौती नहीं की थी। जिस कारण इस मोटरसाइकिलों के व्यापार पर काफी असर पड़ा था। वहीं दूसरी ओर बात की जायें तो भारत ब्रिक्स देशों की सूची में भी शामिल है तो अगर ट्रंप इन देशों पर टैक्स लगाते हैं तो इसका असर प्रत्यक्ष तौर पर भारत पर देखने को मिलेगा। recent visitors 44

इंडिगो ने जारी किया भोपाल से हैदराबाद की दूसरी फलाईट का शेड्यूल, सीटें भरने के लिए यात्रियों को मिल सकता है कम किराये का लाभ

भोपाल इंडिगो ने भोपाल से हैदराबाद के बीच दूसरी उड़ान शुरू करने का निर्णय लिया है। कंपनी ने इसके लिए एयरपोर्ट अथारिटी से स्लाट लेने की औपचाकिता पूरा कर दी है। दो उड़ानें होने से सीटों की संख्या बढ़ जाएगी। अब यात्रियों को कम किराये का लाभ मिल सकता है। वर्तमान में इंडिगो की एक उड़ान हैदराबाद रूट पर संचालित है। यह शाम 7.15 बजे हैदराबाद रवाना होती है। 10 जनवरी 2025 से प्रस्तावित दूसरी उड़ान दोपहर एक बजे हैदराबाद रवाना होगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस भी कतार में एयर इंडिया की सहयोग की कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी नव वर्ष में चार उड़ानें शुरू करने की तैयारी की है। कंपनी ने हैदराबाद के अलावा बेंगलुरू, दिल्ली एवं मुंबई उड़ान का स्लाट लिया है। फरवरी के पहले सप्ताह में कंपनी कम से कम दो उड़ानों के साथ भोपाल में दस्तक दे सकती है। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार कंपनी को एयरपोर्ट पर जगह आवंटित की जा चुकी है। जल्द ही कंपनी कार्यालय खोलेगी। उड़ानें भी शुरू होंगी। भोपाल हैदराबाद उड़ान संख्या 6-ई 7594/ 7594 का 10 जनवरी से लागू शेड्यूल हैदराबाद प्रस्थान सुबह 10.20 बजे भोपाल आगमन दोपहर 12.40 बजे भोपाल प्रस्थान दोपहर 01.00 बजे हैदराबाद आगमन दोपहर 03.15 बजे recent visitors 83

40 साल बाद भोपाल को मिलेगी जहरीले कचरे से आजादी, सरकार को मिली सभी अनुमति

भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल को 337 मीट्रिक टन अत्यंत जहरीले कचरे से आजादी मिलेगी। भोपाल गैस त्रासदी का जहरीला कचरा मामले में सरकार को सभी अनुमति मिली है। गुप्त तरीके से किसी भी वक्त कचरा हटाने की कार्रवाई हो सकती है। 250 किलोमीटर लंबाई का भोपाल से पीथमपुर तक ग्रीन कॉरिडोर बनेगा। 40 साल बाद पीथमपुर में वैज्ञानिक पद्धति से निष्पादन होगा। रामकी एनवायरो में वैज्ञानिकों के निगरानी में निष्पादन होगा। कचरे को जलाकर निष्पादित किया जाएगा। 12 ट्रैकों में साइंटिफिक क्लोजर के साथ भारी सुरक्षा बल की मौजूदगी में कचरा ले जाया जाएगा। 300 से ज्यादा पुलिस बल तैनात रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को 6 जनवरी तक हटाने के निर्देश दिए थे। गैस राहत त्रासदी मंत्रालय ने भोपाल और इंदौर कमिश्नर को निर्देश दिया है। सभी आवश्यक तैयारी रखने का निर्देश दिए है। किसी भी वक्त जानलेवा जहरीला कचरा हटाया जा सकता है। निर्देश भोपाल गैस त्रासदी राहत मंत्रालय का है। recent visitors 36

मध्यप्रदेश में 2024 रहा जल क्रांति की बुनियाद रखने वाला वर्ष

भोपाल वर्ष 2024 को मध्यप्रदेश में जल क्रांति की बुनियाद रखने वाले वर्ष के रूप में याद किया जाएगा। साल की शुरुआत से जो प्रयास चल रहे थे उन्हें अंततः प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के हाथों एक ठोस बुनियाद मिली। दशकों से लंबित पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी लिंक परियोजना की शुरुआत की नींव पड़ी और साल के आखिर आते-आते देश की पहली नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना केन-बेतवा की आधारशिला भी प्रधानमंत्री ने रखी। यह दोनों परियोजनाएं न सिर्फ मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश में जल राशि के समान वितरण और न्यायपूर्वक उपयोग की दृष्टि से मील का पत्थर साबित होंगी। अन्य देशों के लिए भी यह उदाहरण होगा। वर्ष 2024 मध्यप्रदेश के लिए अभूतपूर्व गतिविधियों और उपलब्धियों भरा वर्ष रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार ने एक वर्ष पूरा किया। कई ठोस निर्णय लिए गए जो भविष्य में परिवर्तनकारी साबित होंगे। उत्साहजनक औद्योगिक निवेश वर्ष 2024 एक प्रकार से निवेश के लिए भी फलदाई रहा। सरकार की नीतियों और निर्णयों से प्रभावित होकर निवेशकों ने क्षेत्रीय औद्योगिक सम्मेलनों के माध्यम से भरपूर निवेश किया। मध्यप्रदेश के औद्योगिक निवेश परिदृश्य में सकारात्मक और उत्साहजनक परिवर्तन हुआ। पहली बार प्रदेश के विभिन्न भौगोलिक भागों में औद्योगिक निवेश पहुंचाने की पहल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की। क्षेत्रीय औद्योगिक सम्मेलनों का आयोजन इस दृष्टि और दर्शन के साथ किया गया कि औद्योगिक निवेश किसी एक भूभाग में न होकर उनका सामान वितरण हो। इससे औद्योगिक निवेश का फायदा समान रूप से सभी लोगों को एक समान रूप से हो सके। इसके पीछे सोच समझ यह रही कि प्रदेश के हर क्षेत्र की अपनी विशेषताएं हैं। निवेश की अपनी संभावनाएं हैं। इनका दोहन भी रणनीतिक तरीके से होना चाहिए। इससे औद्योगिक विकास के साथ स्थानीय रूप से रोजगार का सृजन भी बड़े पैमाने पर होगा। आने वाले वर्षों में इसके सुपरिणाम दिखाई देंगे। प्रदेश में 6 रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव के माध्यम से तीन लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव मिले। इनसे रोजगार निर्माण का परिदृश्य सकारात्मक रूप से बदलेगा। निवेश आकर्षित करने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की यूके और जर्मनी यात्रा में 78 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले। मुम्बई, कोयंबटूर, बैंगलुरू और कोलकाता में हुए रोड़-शो में एक लाख करोड़ और भोपाल में आयोजित खनन कॉन्क्लेव में 20 हजार करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इस प्रकार 2024 औद्योगिक निवेश के लिए उत्साहजनक रहा, जो प्रदेश को औद्योगिक हब बनाने और युवाओं के लिए रोजगार सृजन के बड़े अवसर उपलब्ध करवायेगा। नवाचारों से मिली नई पहचान साल के आखिर आते तक मध्यप्रदेश के कई क्षेत्रों को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिली। प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को वैश्विक पहचान मिली और पर्यटन क्षेत्र को सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों वाले प्रदेश के रूप में मान्यता मिली। सूचना प्रौद्योगिकी का रचनात्मक उपयोग करते हुए नागरिक सुविधाओं की पहुंच बढ़ाना और उन्हें सरल करने के प्रयासों की श्रृंखला में साइबर तहसील का संचालन वर्ष-2024 के लिए अत्यंत सफल और प्रशंसनीय प्रयास साबित हुआ। इससे मानवीय हस्तक्षेप के कारण होने वाली गलतियों की संभावनाएं समाप्त हो गई। इसी साल मध्यप्रदेश में एक क्रांतिकारी पहल करते हुए जिला इकाइयों के पुनर्गठन के लिए विशेष परिसीमन आयोग का गठन किया। आयोग ने काम करना शुरू कर दिया। भविष्य में इसकी सिफारिशों के आधार पर जिलों और संभाग की सीमाओं का पुनर्गठन होगा। इससे प्रशासनिक स्तर पर आने वाली बहुत सारी बाधाएं दूर हो जाएंगी। मध्यप्रदेश में राजस्व संग्रहण में भी वर्ष-2024 में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुई है। राष्ट्रीय स्तर पर राजस्व संग्रहण के प्रयासों को सफलता मिली। इसका सीधा संबंध कर चुकाने वाले समुदाय, व्यापारिक समूहों और राज्य सरकार के बीच आपसी विश्वास का मजबूत होना है। स्व-प्रेरणा से राजस्व अदा करने की प्रवृत्ति बढ़ी है। राजस्व महाअभियान 1, 2 और 3 चलाकर राज्य सरकार ने कई लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण और राजस्व अभिलेखों को दुरुस्त किया। शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम यह रहा कि सभी जिलों में पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ हो गया। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कई अभूतपूर्व कदम सरकार ने उठाए। पीएमश्री एयर एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ हुआ। इससे दूरस्थ क्षेत्र के गंभीर रूप से बीमार या दुर्घटनाग्रस्त लोगों को एयरलिफ्ट कर समय पर उपचार देने की संवेदनशील पहल रही है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में ही कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए चिकित्सा शिक्षा और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का आपस में विलय कर दिया गया। किसानों के हित में श्रीअन्न के उत्पादन को बढ़ावा देने रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना का लागू होना एक विशेष उल्लेखनीय पहल रही। किसानों को प्रति क्विंटल एक हजार रूपये की विशेष प्रोत्साहन राशि देने का भी दूरदृष्टि भरा निर्णय रहा। साल की शुरुआत में ही इंदौर की हुकुमचंद मिल के 4800 श्रमिक परिवारों को 224 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान कराकर सरकार ने संवेदनशील और गरीब हितैषी होने का परिचय दे दिया था। अब ग्वालियर सहित अन्य शहरों में बंद पड़ी मिलों के संबंध में भी इंदौर की तर्ज पर काम होगा। जनजातीय परिवारों के हित में ऐतिहासिक पहल करते हुए शिवपुरी जिले में देश की सबसे पहली प्रधानमंत्री जन मन कॉलोनी सहरिया परिवारों के लिए बनी। recent visitors 52

सक्सेना बोले – हर व्यक्ति जन्म से मृत्यु तक सभी आवश्यकता को पूरा करने निभाता है ग्राहक की भूमिका

रायपुर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के रायपुर इकाई ने पिछले दिनों राष्ट्रीय ग्राहक दिवस के अवसर पर वृंदावन हाल आज के युग में ग्राहकों के अधिकार एवं कर्तव्य विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता पूर्व राष्ट्रीय सह सचिव विवेक सक्सेना ने ग्राहक संगठन की आवश्यकता एवं कार्य पद्धति की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि हर व्यक्ति जन्म से मृत्यु तक उसकी सभी आवश्यकता को पूरा करने के लिए ग्राहक की भूमिका में होता है। आज वह बाजार से प्रभावित होकर बिना आवश्यकता के भी खरीदी करने लगा है। जागरूकता के अभाव में वह शोषण का शिकार हैं । ग्राहक और दुकानदार के बीच आपसी संबंधों को भी बनाए रखना जरूरी है। आज आवश्यकता ग्राहकों के प्रशिक्षण की है, इसके लिए हर क्षेत्र में कार्यकर्ता टीमों की आवश्यकता है। ग्राहक पंचायत इस दिशा में भी सक्रिय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष श्री डी पी तिवारी ने उपभोक्ता अधिनियम 1986 में हुए संशोधन की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा उपभोक्ता संरक्षण हेतु कानूनों और नियमों का निर्माण किया गया है। ग्राहकों के संरक्षण के लिए सरकार ने व्यवस्था बनाई हुई है, हमें उसका उपयोग करना चाहिए। हर ग्राहक को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए। महानगर अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने कहा कि आम उपभोक्ताओं ने चिकित्सा क्षेत्र में हो रही लूट पर चर्चा करते हुए इस बात पर ध्यान आकर्षित किया कि अस्पताल में उनके परिसर में स्थापित दुकान से ही दवाई खरीदने के लिए बाध्य किया जाता है। इन दुकानों पर एमआरपी पर किसी तरह का कोई डिस्काउंट ग्राहक को नहीं मिलता है जबकि बाहर वही दवाएं कम रेट पर मिल जाती है। इस समस्या को यथोचित मंच पर उठाने का कार्य ग्राहक पंचायत करेगी। इस अवसर पर ग्राहक पंचायत के केंद्रीय सदस्य रविकांत जायसवाल, आयोग के सदस्य अनिल अग्निहोत्री, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य नीतू पांडे, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ शोभा पंडित, सचिव निर्भय शर्मा, प्रशिक्षण प्रमुख अमित वर्मा,महिला प्रमुख मीना तिवारी, विधि प्रमुख प्रिया अग्रवाल, भगवती साहा, अश्विन प्रभाकर,कीर्ती अग्रवाल आदि उपस्थित थे। recent visitors 86

OnePlus ने नवीनतम टैबलेट, वनप्लस पैड किया लॉन्च

नई दिल्ली स्मार्टफोन और कंज्यूमर गुड्स की दुनिया में अग्रणी वनप्लस ने आधिकारिक तौर पर अपना नवीनतम टैबलेट, वनप्लस पैड, लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे सबसे पहले अपने घरेलू बाजार चीन में पेश किया है। यह डिवाइस वनप्लस ऐस 5 सीरीज के साथ लॉन्च किया गया है। वनप्लस पैड को ओप्पो पैड 3 के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में पेश किया गया है। यह शानदार फीचर्स से लैस है, जिसमें एक बड़ी बैटरी और स्लीक डिस्प्ले शामिल है। कीमत और वेरिएंट्स वनप्लस पैड चार स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध है: 8GB + 128GB: 2099 युआन (लगभग ₹24,000) 8GB + 256GB: 2399 युआन (लगभग ₹28,000) 12GB + 256GB: 2699 युआन (लगभग ₹31,000) 12GB + 512GB: 3099 युआन (लगभग ₹36,000) वनप्लस पैड के दमदार स्पेसिफिकेशन्स डिस्प्ले 11.61-इंच का 2.8K रेजोल्यूशन वाला IPS LCD पैनल 144Hz का रिफ्रेश रेट, जो विजुअल्स को स्मूथ बनाता है 700 निट्स की पीक ब्राइटनेस परफॉर्मेंस 4nm टेक्नोलॉजी के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 चिपसेट एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है कैमरा 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा बेसिक फोटोग्राफी के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए बैटरी और चार्जिंग 9520mAh की विशाल बैटरी, जो एक पावर बैंक के बराबर है 67W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वन प्लस के पैड हमेशा ट्रेंड में रहते हैं आपके लिए ये डिवाइस काफी अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इसमें कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। इसमें दमदार कैमरा दिया जाता है। साथ ही अच्छा प्रोसेसर भी मिल रहा है। वन प्लस पैड डिजाइन के लिहाज भी पॉजिटिव साउंड करता है। भारतीय मार्केट में वन प्लस पैड को काफी लोग पसंद करते हैं। बैटरी बैकअप भी पैड में काफी अच्छा मिलता है। वन प्लस पैड की सबसे बड़ी खासियत होती है कि इसमें डिस्प्ले अच्छा दिया जाता है। इस पैड के बैक पैनल को भी काफी सोच समझकर डिजाइन किया गया है। recent visitors 69

अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए जिला मुख्यालय के लगभग सभी होटल बुक, दर्शन का समय बढ़ाया

अयोध्या नए साल के आगमन के साथ ही भगवान श्रीरामलला की जन्मभूमि अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए जिला मुख्यालय के लगभग सभी होटल बुक हो गए हैं। इस बीच, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के दर्शन का समय बढ़ा दिया है और अपेक्षित भीड़ को प्रबंधित करने के लिए व्यापक व्यवस्था लागू की है। इस साल 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। कुछ होटलों और लॉज में अब भी कमरे उपलब्ध अयोध्या जिला मुख्यालय में लगभग सभी होटलों के कमरे बुक हो चुके हैं। अयोध्या में एक स्थानीय होटल के मालिक अंकित मिश्रा ने कहा, "हम इस नए साल में श्रद्धालुओं का स्वागत करने को लेकर उत्सुक हैं। हमारे सभी कमरे 15 जनवरी तक के लिए पहले से बुक हो चुके हैं।" शनिवार सुबह जब जांच की गयी, तो एक ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म ने दिखाया कि कुछ होटलों और लॉज में अब भी कमरे उपलब्ध हैं, हालांकि कुछ होटल मांग में वृद्धि के कारण प्रति रात एक कमरे का 10,000 रुपये से अधिक शुल्क ले रहे हैं। इस साल की शुरुआत में हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद से अयोध्या में धार्मिक पर्यटन में वृद्धि देखी गई है, जबकि चैत्र (मार्च-अप्रैल) में हिंदू नववर्ष का पारंपरिक महत्व है। सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा सुनिश्चित करने के बारे में अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजकरण नैयर ने कहा, "राम मंदिर, हनुमानगढ़ी, लता चौक, गुप्तार घाट, सूरजकुंड और अन्य लोकप्रिय स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।" मंदिर ट्रस्ट ने भी खासकर 30 दिसंबर से जनवरी के पहले दो हफ्तों के बीच बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए व्यापक तैयारी की है। ट्रस्ट के एक व्यक्ति ने कहा, "सभी भक्तों के लिए एक सहज अनुभव सुनिश्चित करने के लिए दर्शन का समय बढ़ाया गया है और विशेष व्यवस्था की गई है।" recent visitors 51