48 घंटों में 8 डिग्री गिरा पारा, कड़ाके की ठंड की संभावना, सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

मंदसौर साल के आखिरी दिनों में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। तीन दिन पहले गिरे मावठे के बाद मौसम पूरी तरह से ठंडा हो चुका है। सर्द भरी ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। करीब एक सप्ताह के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया। पिछले 24 घंटे में रात के तापमान में 3 डिग्री की और कमी आई है। पिछले 48 घंटों में यह 8 डिग्री गिरा है। दिन के तापमान में भी करीब पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहा है। जिससे ठिठुरन महसूस की गई। 10 बजे बाद मौसम साफ होना शुरू हुआ। तेज धूप निकलने के चलते लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन तेज धूप में भी ठंडी हवाओं ने ठिठुरन घोल रखी है। इस बार नवंबर और दिसंबर में ही ठंड रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। जनवरी में भी मौसम वैज्ञानिकों ने कड़ाके की ठंड के संकेत दिए है। कहीं 500 मीटर तो कहीं 200 मीटर रही विजिबिलिटी मावठे की बारिश के बाद सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। सुबह घना कोहरा छाने से कहीं 200 मीटर तो कहीं 500 मीटर विजिबिलिटी रही। इससे तापमान में गिरावट हुई है। अगले 24 घंटों में दिन और रात के तापमान में और गिरावट आएगी। आगे ऐसा रहेगा मौसम मौसम वैज्ञानिकों ने अनुसार पश्चिमी उत्तरी भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी गुजर रहा है। इस वजह से पिछले दो दिन तक ओले गिरे और बारिश हुई। रविवार से बारिश की एक्टिविटी कम हो गई है। लेकिन कुछ जिलों में बारिश होने के आसार हैं। नए साल की पहली सुबह की शुरुआत तेज ठंड के साथ होगी। पूरे जनवरी माह कड़ाके की ठंड गिरेगी। recent visitors 92

शिक्षा को रुचिकर बनाने, कला-संस्कृति को सहेजने और रोजगार के बड़े उद्देश्य की पूर्ति नई शिक्षा नीति के माध्यम से हो रही साकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और कैबिनेट के मंत्रीगणों के लिए नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मडानार स्कूल से आज विशेष उपहार आया। शासकीय उच्च प्राथमिक शाला मडानार के स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री और सभी मंत्री गणों के लिए अपने हाथों से तैयार लकड़ी की नेम प्लेट भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय उपहार पाकर इतने प्रसन्न हुए कि उन्होंने इस नेम प्लेट को तत्काल मंत्रालय स्थित अपने चेंबर के टेबल पर लगवाया और सभी मंत्रियों से भी कहा कि सभी अपने चेंबर में इसे लगवाएं। इन बच्चों ने आज मुख्यमंत्री से मंत्रालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की।          मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि बस्तर की अद्भुत कला को जिस समर्पण के साथ हमारे बच्चे आगे बढ़ाने का काम कर रहे है, वह सराहनीय है। बच्चों की शिक्षा और नया सीखने के प्रति लगन बस्तर की उन्नति का रास्ता खोलने का काम करेगी। उन्होंने सभी बच्चों का परिचय लिया और उनकी कला की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस कला को सीखने के लिए बच्चों के प्रयासों को सराहा और जब उन्हें पता चला कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर बच्चों ने यह सीखा है, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यही उद्देश्य था कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से बच्चे न केवल पढ़ाई करें बल्कि अपने रुचि के कार्यों में भी पारंगत हो। शिक्षा को रुचिकर बनाने, कला-संस्कृति को सहेजने के साथ-साथ रोजगार के बड़े उद्देश्य की पूर्ति नई शिक्षा नीति के माध्यम से साकार हो रही है।         इस दौरान मुख्यमंत्री को बच्चों ने काष्ठ पर उकेरे गए संविधान की उद्देशिका भेंट की और उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और श्री विजय शर्मा को पोट्रेट भेंट किया। स्कूली बच्चों के साथ आए शिक्षक  शिवचरण साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि नेम प्लेट को 12वीं कक्षा की छात्रा कशिक ने अपने हाथों से तैयार किया है। वहीं पोट्रेट को खिलेंद्र बघेल ने और संविधान की उद्देशिका को छात्र सागर ने तैयार किया है। उन्होंने बताया कि सभी बच्चों को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में पूर्व व्यवसायिक शिक्षा अंतर्गत यह प्रशिक्षण मिला है और बच्चे रुचि के साथ इसे सीख रहे हैं। श्री साहू ने बताया कि सालाना लगभग 3 लाख रुपए इन कलाकृतियों के विक्रय के माध्यम से उन्हें प्राप्त हो रहे हैं। बच्चों द्वारा तैयार यह कलाकृतियां अब अमेजॉन और फ्लिपकार्ट जैसे बड़े ऑनलाइन बाजार में भी उपलब्ध है।       इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री  दयाल दास बघेल, वन केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन उपस्थित थे। recent visitors 106

Economy में मजबूती, 2024-25 में GDP वृद्धि दर 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान, आरबीआई रिपोर्ट

नई दिल्ली देश का केंद्रीय बैंक यानी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को जारी अपनी वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (एफएसआर) में कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था लचीलापन और स्थिरता प्रदर्शित कर रही है।  साथ ही कहा है कि भारत की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) के 2024-25 में 6.6 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। पीटीआई की खबर के मुताबिक, इसमें कहा गया है कि देश की जीडीपी को ग्रामीण खपत में सुधार, सरकारी खपत और निवेश में तेजी और मजबूत सेवा निर्यात से मदद मिलेगी। शिड्यूल्ड कॉमर्शियल बैंकों की स्थिति हुई है मजबूत खबर के मुताबिक, आरबीआई ने वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (एफएसआर) का दिसंबर 2024 का अंक जारी किया है, जो भारतीय वित्तीय प्रणाली के लचीलेपन और वित्तीय स्थिरता के जोखिमों पर वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद (एफएसडीसी) की उप-समिति के सामूहिक मूल्यांकन को दर्शाता है। इसमें कहा गया है कि शिड्यूल्ड कॉमर्शियल बैंकों (एससीबी) की सुदृढ़ता मजबूत लाभप्रदता, घटती गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) और पर्याप्त पूंजी और तरलता बफर द्वारा मजबूत हुई है। जीएनपीए रेशियो कई वर्षों के निचले स्तर पर रिपोर्ट में कहा गया है कि शिड्यूल्ड कॉमर्शियल बैंकों परिसंपत्तियों पर रिटर्न (आरओए) और इक्विटी पर रिटर्न (आरओई) दशक के उच्चतम स्तर पर हैं, जबकि सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (जीएनपीए) अनुपात कई वर्षों के निचले स्तर पर आ गया है। मैक्रो स्ट्रेस टेस्ट से पता चलता है कि ज्यादातर एससीबी के पास प्रतिकूल तनाव परिदृश्यों के तहत भी विनियामक न्यूनतम सीमा के सापेक्ष पर्याप्त पूंजी बफर है। तनाव परीक्षण म्यूचुअल फंड और क्लियरिंग कॉरपोरेशन के लचीलेपन को भी मान्य करते हैं। वास्तविक जीडीपी वृद्धि में गिरावट अर्थव्यवस्था पर, आरबीआई ने वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट ने कहा कि 2024-25 की पहली छमाही के दौरान, वास्तविक जीडीपी वृद्धि (वर्ष-दर-वर्ष) 2023-24 की पहली और दूसरी छमाही के दौरान दर्ज की गई क्रमशः 8. 2 प्रतिशत और 8. 1 प्रतिशत की वृद्धि से 6 प्रतिशत तक कम हो गई। आरबीआई ने कहा कि इस हालिया मंदी के बावजूद, संरचनात्मक विकास चालक बरकरार हैं। घरेलू चालकों, मुख्य रूप से सार्वजनिक खपत और निवेश, मजबूत सेवा निर्यात और आसान वित्तीय स्थितियों में तेजी से समर्थित वास्तविक जीडीपी वृद्धि 2024-25 की तीसरी और चौथी तिमाही में ठीक होने की उम्मीद है।" रिपोर्ट में महंगाई को लेकर कहा गया है कि आगे चलकर, बंपर खरीफ फसल और रबी फसल की संभावनाओं के अवस्फीतिकारी प्रभाव से खाद्यान्न की कीमतों में नरमी आने की उम्मीद है। भू-राजनीतिक संघर्ष और भू-आर्थिक विखंडन भी ग्लोबल सप्लाई चेन और कमोडिटी की कीमतों पर उल्टा दबाव डाल सकते हैं। आरबीआई ने कहा, ‘‘इस हालिया सुस्ती के बावजूद संरचनात्मक वृद्धि चालक बरकरार हैं। घरेलू चालक, मुख्य रूप से सार्वजनिक खपत और निवेश तथा मजबूत सेवा निर्यात के कारण 2024-25 की तीसरी और चौथी तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर में सुधार होने की उम्मीद है।’’ रिपोर्ट में मुद्रास्फीति के बारे में कहा गया कि बंपर खरीफ फसल और रबी फसल के चलते आगे चलकर खाद्यान्न कीमतों में नरमी आने की उम्मीद है। हालांकि, चरम मौसम की घटनाओं के बढ़ते रुझानों के कारण जोखिम बने हुए हैं। भू-राजनीतिक संघर्ष वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला और जिंस कीमतों पर दबाव डाल सकते हैं।   recent visitors 85

व्यवस्थित और तय समय पर होगी आठवीं आर्थिक गणना, राजस्थान-जिला स्तरीय समन्वय समिति का गठन

जयपुर। राज्य में आठवीं आर्थिक गणना 2025-26 को व्यवस्थित एवं निर्धारित समयावधि में सम्पादित करने के लिए प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से जिला स्तरीय समन्वय समिति का गठन किया गया है। सहायक निदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी डॉ. सुदीप कुमावत ने बताया कि जिला स्तरीय समन्वय समित के अध्यक्ष जिला कलक्टर होंगे। डॉ. सुदीप कुमावत ने बताया कि समिति में जिला पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिलापरिषद, समस्त उपखण्ड अधिकारी, मुख्य आयोजना अधिकारी, एसीपी सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक व प्रारम्भिक, उप निदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग, समस्त तहसीलदार, आयुक्त नगर निगम सदस्य होंगे। उन्होंने बताया कि संयुक्त निदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी सदस्य सचिव होंगे। यह समिति एक अस्थाई समिति होगी जो आठवीं आर्थिक गणना की समाप्ति तक कार्यरत रहेगी। recent visitors 73

मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में ली बैठक

अनूपपुर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निवास स्थित समत्व भवन में रीवा एवं शहडोल संभाग में प्रगतिरत विकास कार्यों एवं लोककल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में बैठक ली तथा वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये तथा जनप्रतिनिधियों से चर्चा की।     कलेक्ट्रेट कार्यालय अनूपपुर के एनआईसी कक्ष में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती राठौर, विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष श्री रामदास पुरी, कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक श्री मोतीउर रहमान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, जनपद अध्यक्ष जैतहरी श्री राजीव सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अनूपपुर श्रीमती अंजुलिका सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष डूमरकछार श्री सुनील चौरसिया, नगर पालिका अध्यक्ष बिजुरी श्रीमती सहबीन पनिका, नगर पालिका अध्यक्ष जैतहरी श्री उमंग गुप्ता, नगर पालिका कोतमा उपाध्यक्ष श्रीमती वैशाली ताम्रकार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे। recent visitors 72

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए-

रायपुर     मंत्रिपरिषद द्वारा चतुर्थ राज्य वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर शासन की एक्शन टेकन रिपोर्ट को विधानसभा के पटल पर रखने का निर्णय लिया गया।       मुख्यमंत्री जी द्वारा फिल्म ’’द साबरमती रिपोर्ट’’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री घोषित किया गया है, जिसके परिपालन में फिल्म ’’द साबरमती रिपोर्ट’’ के प्रदर्शन पर प्रवेश हेतु देय राज्य माल और सेवा कर (एसजीएसटी) के समतुल्य धनराशि की प्रतिपूर्ति किये जाने का अनुमोदन किया गया।     खरीफ विपणन वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 के विकेन्द्रीकृत उपार्जन योजना में धान एवं चावल परिवहन की दर के लिए ’’राज्य स्तरीय समिति’’ की अनुशंसा दर स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन किया गया।     खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में राईस मिलों को लंबित प्रोत्साहन राशि की द्वितीय किश्त प्रदाय किये जाने का निर्णय लिया गया।   recent visitors 56

छतरपुर में हुआ फटकार आंदोलन

छतरपुर  शिवसेना प्रमुख मुन्ना तिवारी तथा जिला अध्यक्ष नितेश तिवारी के द्वारा छतरपुर में आज हुआ फटकार आंदोलन जिसमें आज शामिल हुए समाजसेविक परशुराम तिवारी यह मध्य प्रदेश में जो बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए गए इससे किसान और गरीब लोगों के के साथ मनमानी के बिल दिए जा रहे हैं जहां पर ₹200 रूपये ₹400 आते थे बिजली के बिल आज हजार और ₹1500 से ज्यादा वसूले जाते हैं बिजली के बिल जहां पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है आज किसान पूरी  रात खेत पर खड़ा रहता है लाइट के इंतजार में दिसंबर और जनवरी के महीने में ठंड के कारण लोग रजाई से अपने हाथ बाहर नहीं निकाल पाते हैं पर किस बिना रजाई की इतनी ठंड में खेत पर खड़ा रहता है लेकिन बिजली विभाग के कर्मचारियों को शर्म नहीं आती है की जी किस से देश चल रहा है उसे किस को दिन में लाइट दी जाए इसीलिए आज सेकड़ो माताओ बहनों के साथ मिलकर किया आंदोलन दिया धरना प्रदर्शन जिसमें बिजली विभाग के ऑफिसर इ ऐ दिए जांच के आदेशदिए जिसमें मध्य प्रदेश  उपराज्य प्रमुख पप्पू तिवारी युवा नेता कार्यकारिणी प्रदेश प्रभात पुरानिया सागर जिला अध्यक्ष दीपक लोधी राम जी दुबे उदित मिश्रा बड़ा मलहरा पहले गड़ी मलहरा महाराजपुर एवं पूरे जिला से लोग इस फटकार आंदोलन में शामिल हुए recent visitors 53