Friday, July 17, 2026 5:34 pm

छिंदवाड़ा : अब बिना हेलमेट के बाइक सवार को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा,आदेश का पालन नहीं करने वालो के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

छिंदवाड़ा  छिंदवाड़ा में अब बिना हेलमेट के बाइक सवार को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। ये आदेश मंगलवार को हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जारी किए गए है। छिंदवाड़ा कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक अजय पांडे की मौजूदगी में हुई। इस बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवारों की मौत को लेकर बिना हेलमेट पर पुनः सख्ती से कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया। जिले में हेलमेट का उपयोग न करने पर सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मौत को रोकने के लिए बिना हेलमेट बाइक चालकों को पेट्रोल न दिए जाने के निर्देश पेट्रोल पंप चालकों को दिए गए हैं। वहीं, जो इसका पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही गई है। छिंदवाड़ा सिवनी नेशनल हाईवे की होगी मरम्मत बैठक में छिंदवाड़ा-सिवनी राष्ट्रीय राजमार्ग हुए गड्ढों को लेकर का कलेक्टर ने परियोजना निदेशन एन.एच.ए.आई. को निर्देश दिये कि मार्ग की मरम्मत और गड्ढा मुक्त करने के कार्य को प्राथमिकता के साथ 20 जनवरी के पहले पूरे कर लिया जाए, ताकि इस पर आवागमन सुगम हो सके। उन्होंने छिंदवाड़ा-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 547 में सिल्लेवानी घाटी में साइन बोर्ड लगाने और मैनपावर लगाते हुए झंडी के साथ यातायात के नियंत्रण के लिए स्थल पर नियुक्त करने के निर्देश दिए। ई-रिक्शा और ऑटो पर होगी नंबरिंग यातायात को व्यवस्थित करने के लिए बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी ई-रिक्शा और ऑटो में स्टीकर लगाकर नंबरिंग करने के निर्देश दिए गए। ई रिक्शा ऑटो केवल शहर में ही चलाए जाएंगे और उन्हें एक शहर से अन्य शहर या ब्लॉकों में जाने के लिए आर.टी.ओ. की अनुमति लेना अनिवार्य होगा। अन्यथा की स्थिति में जप्ती की कार्यवाही की जाएगी। पार्किंग के लिए होगी लाइन मार्किंग छिंदवाड़ा शहर में व्यवस्थित पार्किंग के लिए लाइन मार्किंग करने के भी निर्देश दिए गए हैं ताकि, जिससे यातायात व्यवस्थित रह सके। अभी बड़े वाहन भी मुख्य मार्गों में  कहीं भी खड़े रहते हैं। बसें भी निर्धारित स्थलों पर ही रोकी जाएं। विशेषकर मानसरोवर बस स्टैंड तक पहुंचने वाले मुख्य मार्गों और रेलवे स्टेशन के सामने वाले क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर पार्किंग स्थल के लिए लाइन मार्किंग करें। प्रतिबंधित क्षेत्र में पार्किंग करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। यहां पर लगाए जाएंगे संकेतक बोर्ड बैठक में प्रिंस ढाबा, रामगढी, घाट परासिया के सभी ब्लेक स्पॉटों पर 6-6 दुर्घटना संकेतक बोर्ड लगाने और अन्य सुधार कार्य करवाने, रेल्वे स्टेशन से कुंडीपुरा थाना तक प्रकाश की व्यवस्था तथा रोड मार्किंग, महिला थाना छिंदवाड़ा से नया कुंडीपुरा थाना छिंदवाडा तक मार्ग पर प्रकाश की व्यवस्था करने एवं पाटनी चौक पर सिग्नल निर्माण शीघ्र पूर्ण करने और भरता देव कट पांईट व माननीय न्यायालय के सामने गुरैया रोड पर यातायात सिंग्नल के निर्माण हेतु सर्वे कार्य कराने के निर्देश दिए गए।   recent visitors 159

किसानों को 3,62,451 क्विंटल बीज का किया वितरण, राजस्थान-स्टेड सीड्स कॉरपोरेशन अध्यक्ष ने ली बैठक

जयपुर। राजस्थान स्टेट सीड्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष एवं शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी श्री राजन विशाल ने कहा कि प्रदेश में अच्छी पैदावार के लिए उच्च गुणवता एवं उन्नत किस्म का बीज जरूरी है। उन्होनें कहा कि निगम इसके लिए हर संभव प्रयास कर रहा है, जिससे फसलों की उपज के साथ-साथ किसानों की आय में भी वृृद्धि हो सके। राजन विशाल की अध्यक्षता में सोमवार को दुर्गापुरा स्थित श्याम ऑडिटोरियम में राजस्थान स्टेट सीड्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड की 46वीं वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होनें बताया कि किसानों को  उच्च गुणवतायुक्त बीज उपलब्ध कराने हेतु वर्ष 2015 से खरीफ फसलों के प्रमाणित बीजों का जी.ओ.टी. परीक्षण करवाया जा रहा है। इस प्रक्रिया को निरन्तर रखते हुए, वर्ष 2020-21 से रबी फसलों के प्रमाणित बीजों का भी जी.ओ.टी. करवाया जा रहा है। जी.ओ.टी. परीक्षण करवाने से बीजों की आनुवांशिक गुणवता सुनिश्चित हो रही है। राजसीड्स देश की प्रथम संस्था है जो प्रमाणित बीज की जी.ओ.टी. कराकर ही किसानों को बीज उपलब्ध कराती है। उन्होनें बताया कि वर्ष 2023-24 में 3 लाख 69 हजार क्विंटल प्रमाणित एवं सत्य चिन्हित बीज उत्पादन किया गया है। 2024-25 में खरीफ व रबी फसलों में प्रमाणित व आधार बीज उत्पादन कार्यक्रम के तहत 46 हजार 306 हैक्टेयर क्षेत्र में बुवाई की गई है, जिसमें 7.34 लाख क्विंटल रॉ-बीज का उत्पादन संभावित है। जायद 2024 में संकर बाजरा बीजोत्पादन कार्यक्रम अन्तर्गत बीसलपुर बांध क्षेत्र में 483 क्विंटल रॉ-बीज का उत्पादन हुआ है। राजन विशाल ने कहा कि रबी 2023-24 में उत्पादित गेंहू व जौ प्रमाणित व आधार बीज उत्पादन पर देय प्रीमियम राशि में रबी 2022-23 की तुलना में वृृद्धि कर दोनों ही फसलों के प्रमाणित बीज उत्पादन 10 वर्ष तक अधिसूचित किस्मों हेतु 225 रूपये प्रति क्विंटल से बढाकर 350 रूपये प्रति क्विंटल एवं 10 वर्ष से अधिक अधिसूचित किस्मों हेतु 175 रूपये प्रति क्विंटल से बढाकर 350 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जिसके कारण रबी 2024-25 में गत वर्ष से लगभग गेंहू में 26 प्रतिशत एवं जौ में 36 प्रतिशत बुवाई क्षेत्र में वृृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि बीज उत्पादन के लिए ज्यादा से ज्यादा किसानों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है, साथ ही छोटी जोत के कृषकों को भी जोडने का कार्य निगम कर रहा है। राजस्थान ऑर्गेनिक फार्मिंग बोर्ड का गठन किया गया है, जो किसानों की ऑर्गेनिक पैदावार को उचित मूल्य दिलवाने व ऑर्गेनिक उत्पादों के विपणन में सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि निगम के विधायन केन्द्रों के अधिकाधिक उपयोग के लिए सर्विस प्रोवाइडर के माध्यम से बीज उत्पादक कृषकों से ज्यादा उत्पादन करवाया जायेगा, साथ ही प्रतिबद्ध विक्रेताओं के माध्यम से राजस्थान के सुदूर क्षेत्र के किसानों को भी उन्नत एवं गुणवत्ता युक्त बीज उपलब्ध करवाया जायेगा तथा केवीएसएस एवं जीएसएस पर कैम्प ऑफिस स्थापित कर बीज उत्पादक कृषकों से बीज कलेक्शन प्रायोगिक तौर पर करने के निर्देश दिये। अध्यक्ष ने कहा कि राजसीड्स द्वारा खरीफ 2024 में 1 लाख 46 हजार 95 क्विटंल एवं रबी 2024-25 में 2 लाख 16 हजार 356 क्विंटल, इसी प्रकार वर्ष 2024-25 में कुल 3 लाख 62 हजार 451 क्विंटल बीज का वितरण किया गया है। प्रमाणित बीज की उपलब्धता को आम कृषक तक पहुंचाने के लिए बीज वितरण मुख्यतः ग्राम सेवा सहकारी समितियों और क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के माध्यम से कराया गया है। उन्होनें बताया कि वर्तमान में निगम की 22 इकाईयां एवं 5 बीज विस्तार केन्द्र है। जिनकी कुल भण्डार क्षमता 10 लाख 21 हजार एवं कुल विधायन क्षमता 12.60 लाख क्विंटल है। वर्ष 2023-24 में निगम का सकल कारोबार 23,405.01 लाख रूपये रहा है तथा कर कटौती के पश्चात निगम का लाभ 1606.49 लाख रूपये है।अध्यक्ष ने कहा कि निगम निष्ठा, समर्पण एवं कठिन परिश्रम से बीजों की गुणवता में सुधार करने का प्रयास कर रहा है। निगम सभी बीज उत्पादक बंधुओं का आभारी है, जिन्होनें अधिकाधिक उत्तम गुणवता का बीज उत्पादन कर निगम की प्रगति में सहयोग दिया है। बैठक में आयुक्त उद्यानिकी श्री सुरेश कुमार ओला, राजस्थान स्टेड सीड्स कॉरपोरेशन की प्रबंध निदेशक श्रीमती निमिषा गुप्ता, महाप्रबंधक श्री रामलाल मीणा, निगम के निदेशक श्री फतेह सिंह गुर्जर, कैलाश चंद चौधरी, निगम के अंशधारक कृषक एवं निगम के अधिकारीगण मौजूद रहे। recent visitors 128

नववर्ष मनाने पुलिस अधीक्षक अनूपपुर ने जारी की एडवाइजरी

नववर्ष मनाने पुलिस अधीक्षक अनूपपुर ने जारी की एडवाइजरी शरारती तत्वों एवं हुड़दंग बाजियों पर पुलिस की रहेगी नजर अनूपपुर  जिले भर में नववर्ष 2025 हर्ष्षोल्लास के साथ शांति पूर्ण तरीके से मनाए जाने के लिए पुलिस अधीक्षक मोतीउर्र रहमान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मन्सूरी ने आमजनों के लिए निर्देश जारी किए है।  जश्न मनाने के लिए आमजनों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। जिसके लिए एसपी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मन्सूरी द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में चौकस बढ़ाने के निर्देश दिए गए है। पुलिस अधीक्षक मोतीउर्र रहमान ने कई बिन्दुओं पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस दौरान नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए है, जिनमें सभी आयोजकों के निर्धारित समय तक आयोजित कार्यक्रम स्वयं बंद करने, सभी आयोजक डीजे एवं लाउडस्पीकर का उपयोग सुप्रीम कोट एवं शासन द्वारा जारी गाइडलाईन के अनुसार सुनिश्चित करने, नववर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर चेकिंग एवं पेट्रोलिंग कर नशे में वाहन चलाने वाले, तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले चालको के विरूद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही किए जाने, शरारती तत्वों द्वारा शराब पीकर सार्वजनिक स्थानों एवं मार्गो पर की जाने वाली हुड़दंग बाजी और गतिविधियों को नियंत्रित करे के उद्देश्य से भीड़भाड़ इलाके में चौकस बढ़ाए जाने, नववर्ष के उपलक्ष्य पर जिला अंतर्गत संचालित होटल, रेस्टोरेंट, ढ़ाबों पर निगरानी रखने के साथ असामाजिक तत्वों की प्रत्येक गतिविधियों पर पैनी नजर रखने, किसी भी आयोजन के संबंध में पूर्व से संबंधित कार्यपालिक मजिस्ट्रेट से अनुमति प्राप्त कर निर्धारित मापदंडों का पालन सुनिश्चित करने के साथ ही नववर्ष के उपलक्ष्य में अफवाहों पर ध्यान न देने और यदि कोई अफवाह फैलती है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को देने संबंधी निर्देश जारी किए है। उन्होने बताया है कि पुलिस सोशल मीडिया पर पैन नजर बनी हुई है। नववर्ष की आड़ में असामजिक गतिविधियों को अंजाम देने वालो के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। एसपी मोतीउर्र रहमान ने अपील की है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आयोजनकर्ता कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करे अगर किसी भी व्यक्ति द्वारा नियमों का उल्लंघन करते पाया गया तो कार्यवाही की जाएगी। recent visitors 54

6 आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-रायपुर में बजरंग दल के खंड संयोजक समेत दो युवकों की हत्या

रायपुर. न्यू ईयर से पहले राजधानी रायपुर में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है. यह घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र की है, जहां चंगोराभांटा इलाके में दो युवकों की पत्थर से हमला कर हत्या की गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है. 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं. हत्या के आरोपियों को कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है. पुलिस अधिकारी दौलत राम पोर्ते ने बताया कि कल रात करीब 10:30 से 11:30 बजे के बीच कृष्ण यादव और सचिन बडोले शराब पी रहे थे. इसके बाद कुछ युवक और मौके पर पहुंचे. इसी दौरान किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया. इसके बाद दोनों युवक के साथ मारपीट हुई. फिर पत्थर से हमला कर कृष्णा यादव और सचिन बडोले की हत्या कर दी गई. पुलिस घटना की जांच कर रही है. मामले में 5 लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. बता दें कि सचिन बडोले बजरंग दल के खंड संयोजक था. प्रदर्शन की चेतावनी घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. उनका कहना है कि सचिन बडोले यहां का खंड संयोजक था. जब तक हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता और कड़ी सजा नहीं दी जाती तब तक यहां से नहीं हटेंगे. कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर छत्तीसगढ़ में एक बड़ा प्रदर्शन करेंगे. recent visitors 84

विराट कोहली तथा रोहित शर्मा के संन्यास के बाद भी भारतीय क्रिकेट में इस कमी को पूरा करने वाले खिलाड़ी होंगे: डेरेन लीमैन

मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया के पूर्व मुख्य कोच और दो बार के विश्व कप विजेता डेरेन लीमैन का मानना है कि भारतीय क्रिकेट के पास यशस्वी जायसवाल जैसा सुपरस्टार है और विराट कोहली तथा रोहित शर्मा के संन्यास के बाद भी भारतीय क्रिकेट में इस कमी को पूरा करने वाले खिलाड़ी होंगे। ऑस्ट्रेलिया के लिए एक दशक के करियर में 27 टेस्ट और 117 वनडे खेलने वाले लीमैन ने जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कभी ऐसा खिलाड़ी नहीं देखा जिसका एक श्रृंखला पर इतना असर रहा हो। मौजूदा श्रृंखला में खराब प्रदर्शन के कारण रोहित और कोहली के संन्यास की संभावना के बारे में लीमैन ने कहा, ‘देखते हैं कि अगले कुछ दिन में क्या होता है और वे क्या फैसला लेते हैं। लेकिन वे लंबे समय से भारत के महान क्रिकेटर रहे हैं। अब युवा खिलाड़ी भारत के लिए बेहतरीन खेल रहे हैं। भारतीय क्रिकेट में इतनी गहराई है कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। जब भी ये दोनों संन्यास का फैसला लेते हैं तो उनकी जगह लेने के लिए काफी प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी हैं।' जायसवाल के बारे में उन्होंने कहा, ‘सुपरस्टार। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक। वह और हैरी ब्रूक अगली पीढ़ी के खिलाड़ी हैं। उसने मेलबर्न और पर्थ में शानदार पारियां खेली। इस दौरे पर वह एक खिलाड़ी के तौर पर काफी निखरा है।' बुमराह की तुलना वसीम अकरम और ग्लेन मैकग्रा से करते हुए उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि रोहित के बाद वह अगला कप्तान होगा। उसने पर्थ में शानदार प्रदर्शन किया। मैने जितने गेंदबाजों को खेलते देखा है, वह सर्वश्रेष्ठ है। मैने वसीम अकरम और ग्लेन मैकग्रा को देखा है लेकिन किसी एक श्रृंखला में किसी गेंदबाज का इतना प्रभाव नहीं देखा जो 2013-14 एशेज में मिचेल जॉनसन के बाद अब बुमराह ने दिखाया है।' बदलाव के दौर पर लीमैन ने कहा कि आस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी में चिंता करने की जरूरत है हालांकि पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड जैसे गेंदबाज भी तीस पार कर चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘गेंदबाजी में कई अच्छे खिलाड़ी आ रहे हैं लेकिन बल्लेबाजी में सोचने की जरूरत है।' recent visitors 117

‘कलेक्टर बोले-कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों की स्थिति में सुधार जरूरी’, राजस्थान-लाडेसर अभियान का 14 जनवरी को शुभारंभ

जयपुर। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में  बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला कलेक्टर ने कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों की स्थिति में सुधार हेतु जिले में लाडेसर अभियान के शुरुआत के लिए निर्देश दिए गए। अभियान के अन्तर्गत कम वजन एवं अति कम वजन वाले बच्चों के पोषण पर निगरानी रखी जाएगी तथा  प्रत्येक कम वजन एवं अति कम वजन वाले बच्चों को प्रतिमाह एक-एक लाडेसर पोषाहार किट का वितरण किया जाएगा एवं साथ ही इसके उपयोग के सुनिश्चितता हेतु आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा बच्चों के माता-पिता की समझाइए की जाएगी एवं नियमित रूप से बच्चों की प्रति 10 दिवस में  वजन/ऊंचाई/ लंबाई ली जाएगी। कलेक्टर ने सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी को अभियान के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। बैठक में श्री महेश शर्मा उप निदेशक समेकित बाल विकास विभाग, उप निदेशक श्री सिकरा राम चोयल सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। recent visitors 56

एक की हालत गंभीर, छत्तीसगढ़-स्कूली बच्चों से भरी टाटा मैजिक पलटने से एक बच्चे की मौत और चार घायल

बालोद। स्कूली बच्चों से भरी गाड़ी के पलटने से एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई, वहीं चार बच्चे घायल हो गए. घायल बच्चों में से एक ही हालत नाजुक बताई जा रही है. नया साल शुरू होने से महज एक दिन पहले घटित यह घटना साहू परिवार को ताउम्र दुख देती रहेगी. जानकारी के अनुसार, ग्राम निपानी स्थित आत्मानन्द स्कूल में अध्ययनरत 12 बच्चे वाहन टाटा मैजिक में सवार होकर स्कूल जा रहे थे. बालोद थाना क्षेत्र के सोनपुर के पास चालक की लापरवाही के कारण गाड़ी पलट गई, जिससे वाहन में सवार 12 वर्षीय कुणाल साहू की मौत हो गई, वहीं 4 बच्चे घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए गुरुर अस्पताल लाया गया. घायल बच्चों में से एक की हालत को नाजुक देखते हुए बड़े अस्पताल रेफर किया गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. recent visitors 68