Friday, July 17, 2026 4:33 pm

‘एक्सीडेंट फ्री सड़क चिन्हित एवं विकसित करें’, राजस्थान-कलेक्ट्रेट में हुई जिला यातायात प्रबंध समिति की बैठक

जयपुर। जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने कहा कि राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये पुराने साइनेज को हटाकर नये साइनेज लगाए जाएं। डॉ. सोनी ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला यातायात प्रबंध समिति की बैठक के दौरान यह बात कही। उन्होंने बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को राजमार्गों पर जारी फ्लाइओवर का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने जिले में एक्सीडेंट फ्री सड़क को चिन्हित एवं विकसित करने के भी निर्देश दिये ताकि उन्हें आदर्श सड़क के रूप में पहचान दिलाकर अन्य सड़कों एवं राजमार्गों पर भी सुगम यातायात एवं दुर्घटना रोका जाना सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने जयपुर जिले के शहरी, ग्रामीण क्षेत्र के राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों पर भारत सरकार के नये नोटिफिकेशन के अनुसार स्पीड लिमिट के साइनेज बोर्ड लगाने, राजमार्गों के प्रोटोकॉल के अनुसार चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स के निवारण करने एवं जिले में यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने और राजमार्गों पर अनाधिकृत पार्किंग सहित रिफलेक्टिव टेप इत्यादि के उल्लघनों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। साथ ही जयपुर विकास प्राधिकरण और राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम के अधिकारियों कोे पिछली बैठक के बिन्दुओं की अनुपालना रिपोर्ट पेश करने के लिए निर्देशित किया गया है। बैठक में ज्वलनशील पदार्थों को ले जाने वाले वाहनों की जीपीएस ट्रैकिंग करने, रूट उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने, टोल नाके पर शराब या नशा कर के चलाने वाले वाहन चालकों को पकड़ने तथा बेसहारा पशुओं को रेडियम पट्टी लगा कर सर्दी में फोग से सेफ्टी के उपाय करने आदि पर भी चर्चा की गई। बैठक में पुलिस आयुक्त यातायात, पुलिस आयुक्त पश्चिम, अतिरिक्त जिला कलक्टर(पूर्व), श्री देवेन्द्र कुमार जैन सहित जयपुर विकास प्राधिकरण, परिवहन विभाग, सार्वजनिक निमार्ण विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और मुस्कान फाउंडेशन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। recent visitors 56

नये साल से पहले राउंडअप किए 200 बदमाश, छत्तीसगढ़-रायपुर में 50 से अधिक चाकूबाजों-हिस्ट्रीशीटर्स की लगी क्लास

रायपुर। रायपुर पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 50 से ज्यादा चाकूबाजों और हिस्ट्रीशीटरों को क्राइम ब्रांच हाजिर कर उनकी जमकर क्लास ली। एसएसपी ने ऐसे बदमाशों की नये साल से पहले परेड लेकर कड़ाई से समझाइश दी। ताकि शहर में शांति व्यवस्था कायम रह सके। पुलिस ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्मो में चाकू के साथ फोटो एवं वीडियो बनाकर अपलोड करने वालो को भी समझाइश दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों एवं अपराधिक तत्वों की परेड़ लेकर कहा कि वे किसी भी प्रकार के अपराध में संलिप्त ना रहें।  उनके निवास क्षेत्रों के आसपास किसी भी प्रकार की छोटी-बड़ी घटना होने पर पुलिस को तुरंत सूचना दें। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करने कहा गया। सोशल मीडिया के प्लेटफार्मों में गुंडा, डॉन, माफिया, गैंगस्टर सहित अन्य कई विभिन्न नामों से अपना आईडी बनाकर हाथ में चाकू, तलवार, एयर गन, पिस्टलनुमा लाईटर गन सहित अन्य हथियारों के साथ फोटो, वीडियो व रील्स बनाकर अपने इंस्टाग्राम आईडी में अपलोड कर पोस्ट करने वालों को भी कड़ाई से समझाइश दी गई। ऐसे लोगों की आईडी को सायबर सेल की टीम डिलीट कर रही है। अब तक 200 से ज्यादा चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों एवं अपराधिक तत्वों को  क्राईम ब्रांच हाजिर कर उनकी परेड ली जा चुकी है। recent visitors 48

राजस्थान-मुख्यमंत्री ने जयपुर संभाग के विधायकों की ली बैठक, ‘आमजन से जुड़े मुद्दों पर तुरंत एक्शन लें विधायक’

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार प्रदेशवासियों को गुड गवर्नेंस देने के लिये संकल्पित है। उन्होंने कहा कि विधायकगण जनता से जुड़े मुद्दों पर तुरंत एक्शन लेते हुए उन्हें राहत पहुंचाने का कार्य करंे। साथ ही, जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुए बजटीय घोषणाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। श्री शर्मा ने कहा कि आमजन से जुड़े विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार के पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है। शर्मा सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर जयपुर संभाग के विधायकों के साथ बजट वर्ष 2024-25 में की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पूरी निष्पक्षता के साथ सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में जनता और जनप्रतिनिधियों की मांग अनुरूप बजट घोषणाएं की और उनका क्रियान्वयन सुनिश्चित किया। विधायक जिला कलक्टर से संवाद कर इन सभी छोटे-बड़े कार्यों की क्रियान्विति सुनिश्चित करें। 8 करोड़ के परिवार के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि इस वर्ष जुलाई में प्रस्तुत बजट 2024-25 में विधायकों ने जितना मांगा, उससे ज्यादा दिया। हमारी सरकार आगामी बजट में भी विधायक सहित जनप्रतिनिधियों की मंशा अनुरूप घोषणाएं करते हुए उनका क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश की आठ करोड़ जनता के उत्थान और कल्याण के लिए समर्पित होकर सेवाभाव से निरंतर कार्य कर रहे हैं। जनसेवा के लिए मंत्री-विधायक रहें तत्पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन से जनसेवा करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विधायकों द्वारा प्रेषित सभी विषयों पर मंत्रीगण तत्परता से कार्य करें। जनप्रतिनिधियों की सक्रियता से ही हम ‘आपणो अग्रणी राजस्थान’ की परिकल्पना को पूर्ण रूप से साकार कर सकेंगे। वन क्षेत्र में रास्तों के प्रकरणों का होगा समुचित समाधान श्री शर्मा ने विधायकों द्वारा दिए गए सुझावों पर संज्ञान लेते हुए वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा को वन क्षेत्र में रास्तों के प्रकरणों पर अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रकरणों का समुचित परीक्षण कर वन विभाग द्वारा समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं, जिन प्रकरणों में आवश्यकता है उन्हें मार्गदर्शन के लिए केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय को प्रेषित किया जाएगा। अनुपयोगी सामानों से जरूरतमंद का जीवन सुधारें मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरतमंद व्यक्तियों को सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्रों की शुरूआत की गई है। इन केन्द्रों के माध्यम से कोई भी अनुपयोगी सामान जरूरतमंदों को उपलब्ध करा सकता है जिससे उनके जीवन में सुधार आएगा। उन्होंने विधायकों से आग्रह किया कि वे इस जनसेवा के कार्य में आगे आकर आमजन को प्रोत्साहित करें। इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसों का शीघ्र होगा संचालन श्री शर्मा ने कहा कि प्रदूषण मुक्त सुगम यातायात के लिए प्रदेश के प्रमुख शहरों में इलेक्ट्रिक एवं सीएनजी बसों के संचालन की कार्ययोजना को जल्द ही पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुरूप वोकल फोर लोकल को प्रोत्साहित करते हुए हमने पंच गौरव कार्यक्रम की शुरूआत की है। इसकेे तहत एक जिला-एक उपज, एक प्रजाति, एक उत्पाद, एक पर्यटन स्थल और एक खेल का चिन्हीकरण कर जिले की विशेषताओं को नई पहचान दी जा रही है। उन्होंने विधायकों को पंच गौरव कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निवेश प्रस्तावों का क्रियान्वयन सामूहिक जिम्मेदारी मुख्यमंत्री ने कहा ही राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के अंतर्गत हुए निवेश प्रस्ताव का क्रियान्वयन सामूहिक जिम्मेदारी है। विधायक अपने जिला कलक्टर से निरंतर संवाद स्थापित करते हुए छोटे-बड़े सभी निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए संकल्पित होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि हम प्रत्येक माह इन सभी प्रस्तावों के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा कर रहे हैं। निवेश की राशि को श्रेणियों में विभक्त कर जिला कलेक्टर से लेकर मुख्य सचिव तक के स्तर तक अनवरत समीक्षा भी जारी है। राइजिंग राजस्थान समिट का आयोजन अनुकरणीय पहल केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने एक वर्ष में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कर एक मिसाल कायम की है। सरकार गठन के एक वर्ष के भीतर ही राइजिंग राजस्थान जैसी अनुकरणीय पहल कर कई राज्यों के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया है। बैठक में जयपुर संभाग की बजट घोषणाओं की वित्तीय स्वीकृति, जमीन आवंटन और प्रगतिरत कार्यों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। विधायकों ने जिलों के पुनर्गठन के निर्णय पर मुख्यमंत्री को बधाई दी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री झाबर सिंह खर्रा सहित जयपुर संभाग से आने वाले विधायकगण उपस्थित रहे। recent visitors 42

कई लोग घायल, छत्तीसगढ़-महासमुंद में वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के स्वागत में जमकर चले लाठी-डंडे और रॉड

महासमुंद। महासमुंद में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज के स्वागत को लेकर मुस्लिम समुदाय के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलीम राज यहां शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार और समाज की नीतियों में सही-गलत की जानकारी देने आए थे। जैसी ही वह महासमुंद सर्किट हॉउस में प्रेस कांफ्रेस शुरू किए वहां मुस्लिम समाज के दो गुट आपस में भिड़ गए और हाथपाई शुरू हो गई। लोहे के रॉड और बेल से एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट हुई। मारपीट में कई लोग घायल हो गए हैं। जिन दो गुटों के बीच मारपीट हुई है वो जामा मस्जिद के कब्जे को लेकर और सदर चुनाव को लेकर पहले से आमने-सामने थे। पूर्व सदर इसाक चौहान का कार्यकाल पूरा होने के बाद जमील चौहान को वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है, जब तक नया चुनाव ना हो जाए। इसे लेकर भी इनके बीच आपस में विवाद चल रहा था जिसने आज बड़ा रूप ले लिया। इस दौरान वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलीम राज को एक कमरे मे बंद कर दिया गया। जिसके बाद उन्होंने मिडिया को बताया की महासमुंद के जामा मस्जिद में कब्जे की जमीन को लेकर दो गुटों मे मारपीट हुई है। यह काफी निंदनीय और शर्मिंदगी वाली बात है। वहीं सलीम राज ने जिला प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा की जिला प्रशासन ने भी कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं किये थे यह दुर्घटना जिला प्रशासन की लापरवाही से निर्मित हुई है। फिलहाल अभी यहां स्थिति पुलिस के नियंत्रण में है और कोतवाली थाने में दोनों पक्षों को बुलाकर जांच की जा रही है। recent visitors 59

पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को दी श्रद्धांजलि, राजस्थान-केंद्रीय कृषि मंत्री पहुंचे सिरसा-हरियाणा

जयपुर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने सोमवार को हरियाणा के डबवाली, सिरसा स्थित पैतृक गांव चौटाला पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो स्वर्गीय ओमप्रकाश चौटाला को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकसभा में सम्मिलित होकर केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने शोक संतप्त परिवारजनों एवं समर्थकों से मुलाकात कर उन्हें संबल प्रदान किया। चौटाला का जीवन सेवा और संघर्ष का प्रतीक स्वर्गीय ओमप्रकाश चौटाला के योगदान को याद करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि स्वर्गीय ओमप्रकाश चौटाला का जीवन किसानों, मजदूरों, गांव और गरीबों के हितों के लिए संघर्ष और सेवा का प्रतीक था। उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी सोच के माध्यम से समाज के वंचित वर्गों को सशक्त बनाने के लिए अतुलनीय कार्य किए। उनका योगदान देश और समाज में सदैव स्मरणीय रहेगा। परिजनों से मुलाकात केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने स्व. ओमप्रकाश चौटाला के परिजनों से मुलाकात की और दुःख की इस घड़ी में उनको संबल दिया। उन्होंने स्वर्गीय चौटाला के पुत्रों अजय सिंह, अभय सिंह, तथा पोते पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त की। विजिटर बुक में व्यक्त किए विचार केंद्रीय मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने चौटाला परिवार के निवास पर विजिटर बुक में स्वर्गीय ओमप्रकाश चौटाला के योगदान को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने लिखा कि स्वर्गीय चौटाला ने अपने जीवनकाल में जो कार्य किए, वे पीढ़ियों तक लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बने रहेंगे। recent visitors 60

अब तक 11 गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-राजनांदगांव में पुलिस आरक्षक भर्ती गड़बड़ी में तीन पुलिसकर्मी और एक महिला को पकड़ा

राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस भर्ती गड़बड़ी मामले में गिरफ्तारियां का सिलसिला लगातार जारी है, आज पुलिस के तीन पुरुष आरक्षक और एक महिला अभ्यर्थी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन चारों आरोपियों को रिमांड पर आज जेल भेज दिया गया है। पूर्व में सात लोगों के गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों की संख्या अब 11 हो चुकी है। राजनांदगांव पुलिस भर्ती गड़बड़ी मामले में पुलिस ने आज तीन पुलिस आरक्षक और एक महिला अभ्यर्थी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही है और जांच का सिलसिला अभी भी जारी है और जांच में जिनके नाम सामने आ रहे हैं उन्हें गिरफ्तार कर सभी लोगों को जेल भेजा जा रहा है। अब तक पुलिस ने 11 लोगों की गिरफ्तारी की है। पुलिस भर्ती इवेंट में गलत तरीके से नंबर बढ़ाए जाने के मामले में इन आरोपियों की गिरफ्तारी की है। जिसमें पुलिस सहित अभ्यर्थी शामिल हैं, पुलिस की जांच अभी भी लगातार जारी है और पुलिस का कहना है कि जैसे-जैसे जांच होगी और लोगों का नाम सामने आएंगे तो अन्य लोगों की भी गिरफ्तार हो सकती है। गिरफ्तार किए गए आरक्षकों में कार्तिक देशलहरे, सुंदर नेताम, विकास राजपूत और एक महिला अभ्यर्थी शामिल है, जिसे कवर्धा से गिरफ्तार कर लाया गया है। लगातार पुलिस की जांच जारी है, अन्य लोगों की गिरफ्तारी की संभावनाएं हैं। recent visitors 50

प्राथमिक सहकारी समिति कर्मचारी संघ भोपाल जिला ईकाई उमरिया ने सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन

प्राथमिक सहकारी समिति कर्मचारी संघ भोपाल जिला ईकाई उमरिया ने सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन एन.सी.सी.एफ के मनमानी के विरोध में समय पर उठाव न करने को लेकर ज्ञापन उमरिया  धान का तैय सीमा पर एन.सी.सी.एफ द्वारा परिवहन न करने के कारण एवं बरसात मे खराब धान की क्षतिपूर्ति परिवहनकर्ता द्वारा वसूली कराने को लेकर आज प्राथमिक सहकारी समिति कर्मचारी संघ भोपाल जिला ईकाई उमरिया द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। विदित हो कि जिस तरीक़े से धान उठाव एवं परिवहन का काम एन.सी.सी.एफ. को दिया गया लेकिन एन.सी.सी.एफ द्वारा उठाव न होने के कारण और लापरवाही से हो रहे आर्थिक नुकसान को लेकर जिला ईकाई उमरिया ने कलेक्टर को ज्ञापन के मध्यम से अवगत कराया है जिसमें सहकारी संस्था द्वारा संस्थावार धान उपार्जन राज्य प्रशासन के निर्देशानुसार खरीदी कार्य संपादन किया जा रहा है जिसमें एन.सी.सी.एफ.द्वारा अनुबंधित परिवहनकर्ता नियुक्त किया गया है उपार्जित धान को अनुबंध दिवस तीन दिनो मे अनाज धान को भण्डारण केन्द्र से उठाव करने के निर्देश हैं ताथ उपार्जन भण्डारण केन्द्र द्वारा खरीदी का विवरण प्रतिदिन पोटल पर अपलोड होता है। उपार्जन केंद्र को धान का रख रखाव का उपयुक्त संसाधन अनुसार किया गया किन्तु वर्षा के कारण खुले मैदान मे रखी धान वर्षा के कारण गीली होना ताथ तय समय पर परिवहन भण्डारण से उठाव न होने के कारण संस्था को आर्थिक नुकसान को परिवहनकर्ता से वसूली योग्य रहेगी इन सब मुद्दों को लेकर आज प्राथमिक सहकारी समिति कर्मचारी भोपाल जिला ईकाई उमरिया द्वारा ज्ञापन दिया गया इस अवसर पर उपस्थित सम्भाग संरक्षक सुरेंद्र मिश्रा,जिला संरक्षक दिवाकर सिंह चंदेल, जिला अध्यक्ष अशोक दाहिया जिला उमरिया, जिला महासचिव सतेंद्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष गणेश शंकर द्विवेदी, मीडिया प्रभारी अनुज सेन, जिला उपाध्यक्ष दीपिका वाधवानी, जिला सह सचिव विवेकानंद गुप्ता, मानपुर ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत द्विवेदी, करकेली ब्लॉक अध्यक्ष मुनेश्वर सिंह, पाली ब्लॉक अध्यक्ष राघवेंद्र अवस्थी, के साथ सभी उपार्जन केंद्रों के प्रभारी समिति कर्मचारी मौजूद रहें l recent visitors 48