भारत में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है Whatsapp pay

नई दिल्ली WhatsApp एक पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। जिसका इस्तेमाल करोड़ों यूजर्स करते हैं। वॉट्सऐप का इस्तेमाल फोटो, वीडियो और बड़ी फाइल भेजने के साथ ही ऑडियो कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए किया जाता है। इसके अलावा वॉट्सऐप की मदद से ऑनलाइन पैसों का लेनदेन किया जा सकता है। वॉट्सऐप की इस यूपीआई सर्विस को वॉट्सऐप पे के नाम से जाना जाता है, लेकिन या सर्विस ज्यादा पॉपुलर नही हो सकती है, लेकिन अब इस सर्विस को कोई भी इस्तेमाल कर सकता है, क्योंकि इस पर लगी कैपिंग को हटा दिया गया है। ​ NPCI ने हटा दी WhatsApp pay से लिमिट WhatsApp की ओर से लंबे वक्त से यूपीआई पेमेंट सर्विस WhatsApp Pay को ऑफर किया जा रहा है, लेकिन नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCI की ओर से वॉट्सऐप पर लिमिट लगा रखी गई थी, जिससे एक लिमिटेड संख्या में ही लोग वॉट्सऐप पे सर्विस का इस्तेमाल कर पा रहे थे, लेकिन अब NPCI की ओर से इस पेमेंट लिमिट को खत्म कर दिया गया है। इसके बाद वॉट्सऐप ज्यादा संख्या में यूपीआई पेमेंट यूजर्स को अपने साथ जोड़ पाएगा। वॉट्सऐप पे सर्विस की सुविधा 1 जनवरी 2025 से शुरू हो गई है। UPI पेमेंट मार्केट शेयर अगर भारत के डिजिटल पेमेंट मार्केट की बात करें, तो यूपीआई पेमेंट में PhonePe का कब्जा मौजूद है। भारत के कुल यूपीआई मार्केट में फोनपे की हिस्सेदारी करीब 48 फीसद है। इसके बाद 37 फीसद मार्केट शेयर के साथ गूगल पे का नंबर आता है। साथ ही तीसरे पायदान पर पेटीएम मौजूद है, जिसका मार्केट शेयर करीब 17 फीसद है। लेकिन वॉट्सऐप के पास करीब 50 करोड़ यूजरबेस मौजूद है। ऐसे में वॉट्सऐप पे के यूजरबेस में आने वाले दिनों में इजाफा दर्ज किया जा सकता है। जो बहुत बड़ी है और इसलिए वॉट्सऐप डिजिटल पेमेंट के बाज़ार में काफी आगे जा सकता है. कब शुरू हुई वॉट्सऐप पेमेंट सर्विस मेटा ओन्ड वॉट्सऐप पेमेंट सर्विस को फरवरी 2020 में शुरू किया गया था। मतलब इस सर्विस के शुरू हुये करीब 4 साल हो गये हैं। हालांकि इसके बाद यूपीआई पेमेंट मार्केट में वॉट्सऐप पे का यूजरबेस बेहद कम है। हालांकि NPCI की लिमिट कैप हटने से मार्केट शेयर में इजाफा दर्ज किया जा सकता है। कौन कर पाएगा वॉट्सऐप यूपीआई पेमेंट वॉट्सऐप का इस्तेमाल वही यूजर्स कर पाएंगें, जिसका मोबाइल नंबर उसके बैंक अकाउंट से लिंक होगा। साथ ही बैंक अकाउंट से लिंक मोबाइल नंबर से ही वॉट्सऐप चलाना होगा, तभी वॉट्सऐप पे सर्विस का इस्तेमाल कर पाएंगे। कैसे वॉट्सऐप से करें पेमेंट     सबसे पहले आपको वॉट्सऐप ओपन करना होगा।     इसके बाद उस चैट पर विजिट करना होगा, जिसे आपको पैसे भेजने हैं।     चैट के बॉटम साइड में आपको रुपये का सिंबल दिखेगा, जिस पर क्लिक करना होगा।     फिर आपको Add your bank account के लिए Get Started ऑप्शन पर टैप करना होगा।     इसके बाद Accept and Continue ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।     फिर आपको अपनी बैंक को सेलेक्ट करना होगा।     इसके बाद आपको मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करना होगा।     फिर आपको मैसेज ऑप्शन के Send बटन पर क्लिक करना होगा।     इस तरह से आपका मोबाइल नंबर सीधे वॉट्सऐप पे से कनेक्ट हो जाएगा। Whatsapp की 100 मिलियन की लिमिट इससे पहले NPCI ने वॉट्सऐप पे को चरणबद्ध तरीक से विस्तार की इजाजत दी थी। हालांकि अब एनपीसीआई की छूट के बाद WhatsApp यूजर्स की संख्या में उछाल देखने को मिल सकता है। NPCI ने साल 2022 में सिक्योरिटी कारणों से अधिकतम 100 मिलियन यूजर्स की लिमिट सेट की थी। इसके बाद NPCI ने वॉट्सऐप को थोड़ी राहत देते हुए 100 मिलियन की लिमिट को बदलकर 30 फीसद मार्केट शेयर कर दिया था। वॉट्सऐप की ओर से यूजर्स को बिना ऐप बदले पैसे भेजने और रिसीव करने की सुविधा मिलती है। यूजर्स सीधे वॉट्सऐप से यूपीआई पेमेंट कर पाएंगे। इसके लिए आपको अलग PhonePe या फिर Gpay ऐप की जरूरत नहीं होगी। recent visitors 62

गंभीर कड़े फैसले लेने के मूड में, इससे कई सीनियर खिलाड़ियों पर दबाव बन गया, शुभमन गिल की हो सकती है वापसी

सिडनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही भारतीय टीम में काफी उथल-पुथल मची हुई है। मेलबर्न में दूसरा मैच गंवाने के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर कड़े फैसले लेने के मूड में हैं और इससे कई सीनियर खिलाड़ियों पर दबाव बन गया है। गंभीर ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुष्टि करने से इनकार किया कि शुक्रवार की सुबह टॉस के लिये रोहित आयेंगे या नहीं। ऐसे में उनकी जगह चौथे मैच से ड्रॉप किए गए शुभमन गिल को मौका मिल सकता है। गुरुवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान गिल के माता-पिता मौजूद रहे। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पांचवां मुकाबला शुक्रवार से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जायेगा। सीरीज के आखिरी मैच के लिए भारतीय खिलाड़ी जमकर अभ्यास कर रहे हैं। शुभमन के पिता लखविंदर सिंह और मां कीरत गिल ट्रेनिंग ग्राउंड के पास बैठे थे और उनकी बैटिंग प्रैक्टिस को ध्यान से देख रहे थे। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने नेट सत्र के दौरान शुभमन के माता-पिता से मुलाकात की। ट्रेनिंग सेशन के दौरान शुभमन ने मुख्य कोच गौतम गंभीर से लंबी बातचीत की, जो उनकी पीठ थपथपाते नजर आए। इसके बाद जसप्रीत बुमराह भी गिल से मिले और पंच मारा। गिल को प्रैक्टिस सेशन में सीनियर सदस्यों से इस तरह मिलते हुए देख अटकलें तेज हो गई हैं कि गिल अगले मैच में खेलने उतरेंगे। गंभीर ने अंतिम एकादश का खुलासा नहीं किया लेकिन ऐसे संकेत हैं कि भारतीय टीम तीसरे नंबर पर शुभमन गिल को उतार सकती है। गंभीर ने मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ''भारतीय क्रिकेट में बदलाव का यह दौर सुरक्षित हाथों में है जब तक ड्रेसिंग रूम में ईमानदार लोग हैं। ड्रेसिंग रूम में बने रहने का एकमात्र मानदंड प्रदर्शन है।'' recent visitors 117

विधायक भी रहे मौजूद, राजस्थान-जैसलमेर में भू-जल मंत्री कन्हैयालाल ने किया जलधारा फूटने के स्थान का निरीक्षण

जैसलमेर। जैसलमेर के मोहनगढ़ क्षेत्र में कुछ दिनों पूर्व खुदाई के दौरान जमीन से गैस के साथ पानी की धार फूटने एवं इसमें ट्रक धंसने की घटना के बाद लगाए जा रहे विभिन्न तरह के कयासों के बीच राजस्थान के जलदाय एवं भू-जल मंत्री कन्हैयालाल चौधरी मौका-मुआयना करने पहुंचे। भू-जल मंत्री ने खेत के मालिक एवं आसपास बसे ग्रामीणों से इस घटना की बारीकी से जानकारी ली। चूंकि भू-जल मंत्री कन्हैयालाल चौधरी जैसलमेर जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं, ऐसे में इनके मौके पर पहुंचने से प्रशासनिक अमला अलर्ट नजर आया। हालांकि भू-गर्भशास्त्री एवं इतिहासकार जैसलमेर-बाड़मेर के रेगिस्तानी इलाके में बरसों पूर्व विलुप्त हो चुकी सरस्वती नदी के एक जमाने में बहने के दावे करते आए हैं और मोहनगढ़ में जिस स्थान पर गैस एवं पानी की धार फूटी, वहां विशेषज्ञों की टीम दौरा भी कर चुकी है। इसके बावजूद फिलहाल सभी तरह के कयासों को नकारते हुए फाइनल रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। भू-जल मंत्री के साथ जैसलमेर विधायक छोटू सिंह एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रारंभिक तौर पर पानी खारा एवं गैस अनुपयोगी हालांकि विशेषज्ञ अलग-अलग तरह के दावे करते नजर आ रहे हैं, लेकिन प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा कि ट्यूबवेल खुदाई से फूटी जलधारा का पानी खारा है और इसके साथ तेज दबाव से निकलने वाली गैस भी उपयोगी नहीं मानी जा रही है। आमतौर पर बाड़मेर एवं आसपास भू-गर्भ से अथाह तेल भंडार मिलने बाद कुछे विशेषज्ञ अनुमान लगा रहे हैं कि मोहनगढ़ में घटनास्थल पर भी तेल के या कोई उपयोगी गैस के भंडार मिल सकते हैं, लेकिन फिलहाल इस तरह की संभावना को लेकर सारे विशेषज्ञ एकराय नहीं हैं। जमीन से फूटी जलधारा का पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है और जांच रिपोर्ट का आने पर ही किसी तरह के निष्कर्ष तक पहुंचा जा सकेगा। recent visitors 65

बजरी माफिया और साइबर ठगों पर एक्शन की तैयारी, राजस्थान-टोंक के एसपी विकास सांगवान ने बनाया नया प्लान

टोंक। टोंक जिले में अब बजरी माफियाओं और साइबर ठगों की खैर नहीं होगी। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने पुलिस लाइन में जिलेभर के सर्किल ऑफिसर और थानाधिकारियों की बैठक लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। एसपी विकास सांगवान ने पुलिस अधिकारियों को नए साल में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के सख्त निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि नए साल के मौके पर एक बैठक की, जिसमें साल 2024 में हुए अपराध और अपराधियों को लेकर समीक्षा की गई है। साथ ही नए साल 2025 में अपराध पर नियंत्रण लाने को लेकर भी चर्चा की गई है। जिले में अवैध बजरी खनन के सवाल पर एसपी सांगवान ने कहा कि जिला कलेक्टर की ओर से एसआईटी टीम की बैठक भी हुई है, जिसमें विस्तार से चर्चा की गई है। अवैध बजरी खनन और परिवहन को लेकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, लगातार बढ़ते साइबर अपराध और अपराधियों को लेकर एसपी विकास ने कहा कि साइबर ठगों और अपराधियों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए एक विशेष टीम गठित की जा चुकी है। recent visitors 68

विवियन डीसेना की एक्स वाइफ वाहबिज दोराबजी ने 7 साल के बाद ‘दीवानियत’ सीरियल से किया कमबैक

मुंबई 'बिग बॉस 18' के कंटेस्टेंट विवियन डीसेना की एक्स वाइफ वाहबिज दोराबजी ने 7 साल के बाद 'दीवानियत' सीरियल से कमबैक किया था। लेकिन एक महीने के बाद ही उन्होंने इस शो को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अपनी हेल्थ का हवाला दिया है। 'दीवानियत' सीरियल में अब विवियन डीसेना की जगह एक्ट्रेस तन्वी ठक्कर ने उनकी जगह ली है। अपने शो से बाहर निकलने के बारे में वाहबिज ने कहा कि ये एक मुश्किल फैसला था। मेकर्स और उनके बीच कोई मनमुटाव नहीं है। हेल्थ इश्यूज के कारण छोड़ा सीरियल उन्होंने कहा, 'मुझे अपनी हेल्थ समस्याओं के कारण शो छोड़ना पड़ा। मुझे डायबिटीज है और मुझे एक संतुलित लाइफस्टाइल की जरूरत है। ये शो मेरी हेल्थ पर भारी पड़ रहा था। इस समय चल रहे ट्रैक के लिए मुझे लंबे समय तक शूटिंग करनी थी। मैं एक्साइटेड थी, क्योंकि मैं इस शो से 7 साल बाद वापसी कर रही थी, लेकिन ठीक है… लाइ आगे बढ़ती रहती है।' तन्वी ठक्कर ने ली जगह अब इस शो में तन्वी ठक्कर नजर आएंगी, जोकि असल जिंदगी में वाहबिज की दोस्त हैं। इस पर वाहबिज ने कहा, 'मैं खुश हूं कि तन्वी मेरी जगह ले रही है।' दिलचस्प बात ये है कि तन्वी को पहले वाहबिज की बहन की भूमिका के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने 18 महीने के बेटे के कारण मना कर दिया था। अब उन्होंने कहा, 'दोस्त होने के नाते हमने इस पर चर्चा की और उन्होंने मुझे इसे करने के लिए प्रेरित किया।'ॉ बबीता चौधरी के रोल में तन्वी तन्वी को 'दीवानियत' सीरियल में बबीता चौधरी के रोल में देखा जाएगा। वहीं वाहबिज अपनी सेहत पर ध्यान दे रही हैं। फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।   recent visitors 58

बच्चों को बाहर निकाला, राजस्थान-उत्कर्ष कोचिंग सेंटर के जोधपुर सहित कई शहरों में ठिकानों पर IT का छापा

जोधपुर। राजस्थान में उत्कर्ष कोचिंग के सेंटरों पर गुरुवार को आयकर विभाग ने छापामार कार्रवाई की। एक साथ प्रदेश के जोधपुर, कोटा, अजमेर और जयपुर समेत कई जिलों में संस्थान के ठिकानों पर छापा मारा गया। जोधपुर के जालोरी गेट स्थित उत्कर्ष कोचिंग संस्थान पर भी आयकर विभाग की टीम पहुंची। टीम ने दस्तावेज और कंप्यूटर हार्ड डिस्क को अपने कब्जे में लिया।  आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार सुबह जालोरी गेट स्थित उत्कर्ष कोचिंग संस्थान पर छापा मारा। रेड के दौरान क्लास चल रही थी, जिसे तत्काल रोक दिया गया और छात्रों को बाहर भेज दिया गया। इसके बाद टीम ने संस्थान के दस्तावेजों और कंप्यूटरों की जांच शुरू की। जांच के दौरान कोचिंग सेंटर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। जोधपुर के अलावा कोटा, अजमेर और जयपुर समेत प्रदेश के अन्य शहरों में भी कोचिंग के सेंटरों पर छापे मारे गए। इस दौरान आईटी टीम ने संस्थानों से कई दस्तावेज और कंप्यूटर हार्ड डिस्क जब्त किए हैं। अनियमितताओं के कारण रेड आयकर विभाग की यह कार्रवाई कोचिंग संस्थान में पाई गई अनियमितताओं के कारण होना सामने आया है। हालांकि, अभी तक रेड में मिले साक्ष्यों के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इस छापेमारी से अन्य कोचिंग संस्थानों में भी हड़कंप मच गया है। यह पहला मामला नहीं है जब आयकर विभाग ने कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई की हो। इससे पहले भी आयकर विभाग ने कई बड़े कोचिंग संस्थानों पर छापेमारी की है। recent visitors 70

नगद लेन-देन के सबूत और आपत्तिजनक रिकॉर्ड मिले, छत्तीसगढ़-कवासी लखमा के घर मारे छापे पर ED ने किया खुलासा

रायपुर। भूपेश बघेल सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा के ठिकानों पर मारे गए छापे के बाद अब जाकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा खुलासा किया है. ईडी ने सोशल मीडिया में किए अपने पोस्ट में बताया कि लखमा द्वारा किए गए नगदी लेन-देन के सबूत हासिल हुए हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इसके साथ सोशल मीडिया एक्स पर किए अपने पोस्ट में बताया कि कवासी लखमा के ठिकानों पर की गई तलाशी अभियान में पीओसी (Proof Of Cash) के उपयोग से संबंधित सबूत जुटाने के साथ कई डिजिटल डिवाइस बरामद और जब्त की गईं, जिनके आपत्तिजनक रिकॉर्ड है. ""प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), रायपुर ने छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत 28.12.2024 को छत्तीसगढ़ के रायपुर, धमतरी और सुकमा जिलों में स्थित सात परिसरों में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के परिणामस्वरूप, ईडी घोटाले की…""     — ED (@dir_ed) January 2, 2025 recent visitors 65