144 साल बाद पड़ रहा महाकुंभ देश के लिए मंगलकारी, ग्रह नक्षत्रों के विशिष्ट संयोग…..

महाकुम्भनगर  ज्योतिषाचार्यों की गणना के अनुसार ग्रह नक्षत्रों के विशिष्ट संयोग से इस वर्ष प्रयागराज में 144 वर्ष बाद पड़ने वाले महाकुम्भ का आयोजन होने जा रहा है। महाकुम्भ 2025, 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के स्नान से शुरू हो कर 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के स्नान के साथ पूरा होगा। मेले के लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। महाकुम्भ का इंतजार न केवल साधु-संन्यासी, कल्पवासी, श्रद्धालु बल्कि प्रयागराजवासी भी बेसब्री से कर रहे हैं। महाकुम्भ में संगम, मेला क्षेत्र और प्रयागराज के दुकानदार पूजा सामग्री, पत्रा-पंचाग, धार्मिक पुस्तकें, रुद्राक्ष और तुलसी की मालाओं को नेपाल, बनारस, मथुरा-वृदांवन से मंगा रहे हैं। महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालु लौटते समय अपने साथ संगम क्षेत्र से धार्मिक पुस्तकें, पूजन सामग्री, रोली-चंदन और मालाएं जरूर ले जाते हैं। नेपाल, उत्तराखण्ड, बनारस, मथुरा-वृंदावन से आ रही रुद्राक्ष और तुलसी की मालाएं महाकुम्भ, सनातन आस्था का महापर्व है। इस अवसर पर सनातन धर्म में आस्था रखने वाले देश के कोने-कोने से प्रयागराज आते हैं और त्रिवेणी संगम में स्नान कर पुण्य के भागी बनते हैं। इस वर्ष महाकुम्भ के अवसर पर 40 से 45 करोड़ श्रद्धालुओं के प्रयागराज में आने का अनुमान है। श्रद्धालुओं के प्रयागराज आने, उनके स्नान और रहने की व्यवस्थाओं का प्रबंध सीएम योगी के दिशानिर्देश पर मेला प्राधिकरण पूरे जोश और उत्साह के साथ कर रहा है। साथ ही प्रयागराजवासी और यहां के दुकानदार,व्यापारी भी महाकुम्भ को लेकर उत्साहित हैं। महाकुम्भ उनके लिए पुण्य और सौभाग्य के साथ व्यापार और रोजगार के अवसर भी लेकर आया है। पूरे शहर में होटल, रेस्टोरेंट, खाने-पीने की दुकानों के साथ पूजा सामग्री, धार्मिक पुस्तकों, माला-फूल की दुकानें भी सजने लगी हैं। थोक व्यापारियों का कहना है कि महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं के अनुमान के मुताबिक दूसरे शहरों से समान मंगाया जा रहा है। रुद्राक्ष की मालाएं उत्तराखण्ड और नेपाल से तो तुलसी की मालाएं मथुरा-वृंदावन से, रोली, चंदन और अन्य पूजन सामग्री बनारस और दिल्ली के पहाड़गंज से मंगाई जा रही हैं। गीता प्रेस में छपी धार्मिक पुस्तकों की सबसे ज्यादा मांग प्रयागराज के दारागंज में धार्मिक पुस्तकों के विक्रेता संजीव तिवारी का कहना है कि सबसे ज्यादा गीता प्रेस, गोरखपुर से छपी धार्मिक पुस्तकों की मांग होती है। अधिकांश श्रद्धालु राम चरित मानस, भागवत् गीता, शिव पुराण और भजन व आरती संग्रह की मांग करते हैं। इसके अलावा पूजा-पाठ का काम करने वाले पुजारी वाराणसी से छपे हुए पत्रा और पंचाग भी खरीद कर ले जाते हैं। इसके अलावा मुरादाबाद और बनारस में बनी पीतल और तांबें की घंटियां, दीपक, मूर्तियां भी मंगाई जा रही है। मेले में कल्पवास करने वाले श्रद्धालु और साधु-संन्यासी पूजा-पाठ के लिए हवन सामग्री, आसन, गंगाजली, दोनें-पत्तल, कलश आदि की मांग करते हैं। जिसे भी बड़ी मात्रा में दुकानदार अपनी दुकानों में मंगा कर स्टोर कर रहे हैं। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने नव वर्ष की मंगलकामना देने के साथ ही नए साल 2025 को महाकुंभ का वर्ष बताया है. उनका कहना है कि इस नए साल में मौके पर सदी का एक बहुत बड़ा आयोजन होने जा रहा है. 144 सालों के बाद ग्रहों का ऐसा नक्षत्र बन रहा है जिसमें त्रिवेणी संगम में गंगा स्नान करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी और इसके साथ ही जाने अनजाने में हुए पापों से भी मुक्ति पाने का अद्भुत संयोग है. इस पुण्य काल मे सनातन धर्म को मानने वाले हर व्यक्ति को गंगा यमुना सरस्वती की पावन त्रिवेणी तट पर आकर आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित करना चाहिए. 1 जनवरी से शुरू हुआ छावनी प्रवेश का सिलसिला : महाकुंभ मेला क्षेत्र में 1 जनवरी से छावनी प्रवेश शोभा यात्रा का सिलसिला शुरू होने जा रहा है. जो 12 जनवरी तक जारी रहेगा. एक जनवरी से लेकर 12 जनवरी तक अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद से जुड़े हुए सभी 13 अखाड़ों की छावनी प्रवेश यात्राएं निकलकर कुंभ नगरी में प्रवेश करेंगी. इसके साथ ही जिन अखाड़ों की धर्म ध्वजा की स्थापना अभी नहीं हुई है उनकी धर्म ध्वजा की स्थापना भी महाकुम्भ मेला क्षेत्र में बने शिविरों में कर दी जाएगी. महंत रवींद्र पुरी ने यह भी कहाकि कुंम्भ मेला भले ही 13 जनवरी से शुरू होगा लेकिन 1 जनवरी में इस मेले की भव्यता लगातार बढ़ती जाएगी. क्योंकि जनवरी के इन्हीं शुरुआती 12 दिनों में मेला क्षेत्र में देश भर के साधु संतों का आगमन हो जाएगा. क्योंकि 14 जनवरी को होने वाले पहले शाही स्नान पर्व पर सभी साधु संत महामंडलेश्वर अपने अपने अखाड़े के साथ त्रिवेणी तट पर पहुँचकर संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे. प्रयागवासी करें अतिथियों का स्वागत : इसके साथ ही अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि सनातन धर्म की अतिथि देवो भवः की संस्कृति रही है. इसलिए प्रयागराज में आने वाले सभी श्रद्धालुओं का अतिथि के रूप में स्वागत करने का काम प्रयागराज में रहने वालों को करना चाहिए. कुंभ में आने वाले अतिथियों का स्वागत सत्कार एक मुस्कान के साथ करें. साथ ही शहर में रहने वाले लोगों से यथा संभव श्रद्धालुओं की सेवा और मदद करने की भी अपील उन्होंने प्रयागराज के रहने वाले लोगों से की है. recent visitors 67

मालामाल हुए निवेशक, सेंसेक्स 1436 अंक चढ़ा, निफ्टी 24150 के ऊपर हुआ बंद, हरे निशान में रहा सभी सेक्टर

मुंबई  बाजार में नए साल के साथ ही रौनक लौट आई है। सेंसेक्स और निफ्टी में आज 2 जनवरी को लगातार दूसरे दिन अच्छी तेजी रही। दोनों इंडेक्स में 1 फीसदी से अधिक उछलकर कारोबार कर रहे हैं। दोपहर 2 बजे के करीब, बीएसई सेंसेक्स जहां करीब 1,400 अंक बढ़कर 79,900 के स्तर पर चला गया। वहीं निफ्टी 440 अंकों की उड़ान भरकर 24,150 के पार चला गया। सबसे अधिक तेजी आईटी और बैकिंग शेयरों में देखने को मिली। सेंसेक्स- निफ्टी शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ निफ्टी वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में जोश देखने को मिला और सेंसेक्स- निफ्टी शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही जबकि BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में खरीदारी रही। वहीं ऑटो , IT शेयरों में अच्छी तेजी रही जबकि बैंकिंग, PSE, तेल-गैस इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। मेटल, रियल्टी इंडेक्स में तेजी रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1436.30 अंक यानी 1.83 फीसदी की बढ़त के साथ 79,943.71 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 445.75 अंक यानी 1.88 फीसदी की बढ़त के साथ 24,188.65 के स्तर पर बंद हुआ। Bajaj Finserv, Eicher Motors, Bajaj Finance, Maruti Suzuki, Shriram Finance निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं Britannia Industries, Sun Pharma निफ्टी का टॉप लूजर रहा। वहीं बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी चढ़कर बंद हुआ। सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो सभी सेकटर हरे निशान में बंद हुआ। आईटी इंडेक्स 2 फीसदी और ऑटो इंडेक्स 3.5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।  मार्केट एक्सपर्ट्स की मानें शेयर बाजार की इस शानदार तेजी के पीछे कई 4 बड़ी वजहें रहीं- 1. शानदार GST कलेक्शन दिसंबर महीने में GST कलेक्शन पिछले साल की तुलना में 7.3 प्रतिशत बढ़कर 1.77 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो कंज्मप्शन गतिविधियों में तेजी को दिखाता है। एनालिस्ट्स का मानना ​​है कि यह बढ़ोतरी आर्थिक गतिविधियों में सुधार का संकेत है, जो निवेशकों के सेंटीमेंट को मजबूत कर सकता है। KPMG के पार्टनर अभिषेक जैन ने कहा, "मजबूत जीएसटी कलेक्शन स्थिर मांग और इकोनॉमी की अच्छी सेहत को दिखाता है।" निफ्टी अपने 200-दिनों के मूविंग एवरेज से ऊपर चला गया, जिससे बाजार की तेजी को सपोर्ट मिला है। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट आनंद जेम्स ने कहा, "23,770 का स्तर पार करने के बाद, कंसॉलिडेशन की उम्मीद थी। अगर निफ्टी 23,850 के ऊपर बना रहता है, तो यह 24,025 तक जा सकता है।" उन्होंने कहा कि हालांकि अस्थिरता एक चिंता का विषय बनी हुई है, लेकिन इस स्तर पर गिरावट की संभावना कम ही दिखती है। 3. अच्छे तिमाही नतीजों की उम्मीद शेयर बाजार को कंपनियों के तीसरी तिमाही के नतीजे अच्छे रहने की उम्मीद है। हाल ही में ऑटो और फाइनेंशियल सेक्टर से अच्छे कारोबारी अपडेट देखने को मिली थे।मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और CSB बैंक जैसी कंपनियों के बिजनेस अपडेट को देखकर अच्छे तिमाही नतीजों की उम्मीदें और बढ़ी हैं। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट, वीके विजयकुमार का कहना है कि लक्जरी खपत वाले सेक्टर, जैसे ज्वेलरी और हॉस्पिटैलिटी, भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। 4: आईटी सेक्टर की उछाल पिछले 2 दिनों से शेयर बाजार में जारी तेजी में सबसे अहम योगदान आईटी शेयरों का है। आज 2 जनवरी को भी आईटी इंडेक्स में 1 फीसदी से अधिक की उछाल आई। सीएलएसए और सिटी दोनों का का कहना है कि स्थिर मांग और रुपये में गिरावट के चलते दिसंबर तिमाही में आईटी कंपनियों की ग्रोथ बेहतर रह सकती है। रेलिगेयर ब्रोकिंग के सीनियर वाइसप्रेसिडेंट (रिसर्च) अजीत मिश्रा ने कहा, "कंसॉलिडेशन का दूसरा सप्ताह बताता है कि यह ट्रेंड जारी रहने की संभावना है। ट्रेडर्स को मजबूत मोमेंटटम दिखाने वाले शेयरों पर ध्यान देना चाहिए, खासकर फार्मा और FMCG सेक्टर में।" recent visitors 80

एमपी के लोगों ने धार्मिक स्थलों में जाकर नववर्ष का स्वागत किया, 100000 ओंकारेश्वर और 50 हजार से ज्यादा भोजपुर पहुँचे

भोपाल  मध्यप्रदेश के नागरिकों ने अंग्रेजी नववर्ष का स्वागत धार्मिक स्थलों में जाकर किया हैं। उज्जैन महाकालेश्वर, ओरछा, मैहर, बगलामुखी, ओंकारेश्वर, खजराना-चिंतामन गणेश, भोजपुर जैसे कई मंदिरों में लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल ज्योतिर्लिंग में तो करीब 2 लाख श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे। 1 जनवरी के तड़के 3 बजे से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। सीएम मोहन पहुंचे हिल स्टेशन पचमढ़ी वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पचमढ़ी में नये वर्ष का आगाज किया। वे मंगलवार को ही हिल स्टेशन पहुंच गए थे। इसे दौरान उन्होंने धूपगढ़ में भी समय बिताया, इसे लेकर उनका वीडियो भी सामने आया है। धार्मिक स्थलों पर भक्तों का लगी भीड़ खंडवा के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भी करीब 1 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किये। दतिया के पीतांबरा पीठ में माता के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भोपाल के नजदीक स्थित रायसेन जिले के भोजपुर मंदिर में में करीब 50 हजार श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। निवाड़ी जिले के ओरछा में रामराजा के दर्शन के लिए करीब एक लाख लोग पहुंचे। अन्य पर्यटन स्थलों पर भी दिखी भीड़ मैहर जिले के मां शारदा के दरबार में नए साल के पहले दिन देवी दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां पर वन विहार नेशनल पार्क, अरेरा हिल्स पहाड़ी स्थित शौर्य स्मारक, सैर सपाटा, म्यूजियम, बोट क्लब, और लेक व्यू में लोग परिवार समेत पहुंचे। recent visitors 56

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सेवानिवृत पुलिस अधिकारियों का विदाई समारोह हुआ आयोजित

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सेवानिवृत पुलिस अधिकारियों का विदाई समारोह हुआ आयोजित पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई उप निरीक्षक मिजाजी राम प्रजापति एवं अवध प्रसाद पांडे हुए सेवानिवृत्त अनूपपुर   आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मीटिंग कक्ष में दिसंबर माह में सेवानिवृत हुए उप निरीक्षक मिजाजी राम प्रजापति एवं उपनिरीक्षक अवध बिहारी पांडे जी के सम्मान में विदाई समारोह रखा गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक अनूपपुर महोदय मोती उर रहमान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय इसरार मंसूरी, डी एस पी (एम) एम एस ठाकुर, रक्षित निरीक्षक ज्योति दुबे, सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिवार जन, एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। मिजाजी राम प्रजापति जी का संक्षिप्त परिचय  इनका  जन्म दिनांक 15/12/1962 को ग्राम ओबरा थाना चंदिया जिला उमरिया में हुआ था। आपने  अपनी शुरुआती शिक्षा दीक्षा उमरिया में पूर्ण की। दिनांक 07/08/1983 को आपका चयन आरक्षक के पद पर हुआ आपकी पहली पद स्थापना जिला शहडोल मे हुई थी। जहाँ आपने 1983 से 1999 तक सेवा प्रदान की। 1999 से 2013 तक आपने जिला उमरिया में सेवा प्रदान की  इसी दौरान सन 2007 में आप आरक्षक के पद से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। सन 2012 में सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति के उपरांत स्थानांतरित होकर जिला अनूपपुर में आए। अनूपपुर में अपनी तैनाती के दौरान अपने थाना कोतमा, थाना कोतवाली थाना  राजेंद्रग्राम तथा थाना चचाई में सेवाएं दी इस तैनाती के दौरान आप दिनांक 31/12/2022 को उप निरीक्षक  पद पर पदोन्नत हुए। अपनी सेवा कल के दौरान आपने कई उपलब्धियां अर्जित की  पुलिस विभाग द्वारा आपको अनेक बार पुरस्कृत किया गया। आज 41 वर्ष 4 माह 24 दिन  की सेवा पूर्ण कर आप सेवानिवृत हो रहे हैं। हम सभी आपके उज्जवल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं।  उपनिरीक्षक अवध प्रसाद पांडे जी संक्षिप्त परिचय       इनका जन्म 1 जनवरी 1963 को ग्राम बरखेड़ा थाना मानपुर जिला उमरिया में हुआ था गृह जिला उमरिया में स्नातक शिक्षा अर्जित कर आप दिनांक 01/07/1981 को आरक्षक के पद पर भर्ती होकर जिला शहडोल में पदस्थ हुए।सन 1981 से 1997 तक आपने जिला शहडोल में अपनी सेवाएं दी। 1997 से सन 2000 तक आप जिला उमरिया में तैनात रहे सन 2000 से 2003 तक बिलासपुर छत्तीसगढ़ में पदस्थ रहे। दिनांक 25/06/2007 को आप प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। दिनांक  2003 से 2021 तक आप जिला उमरिया में पदस्थ थे इसी दौरान 18/10/2013 को आप सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। दिनांक 04/03/2021 को आप उमरिया से स्थानांतरित होकर अनूपपुर आए 24/07/2024 को आप उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए। अनूपपुर में तैनाती के दौरान आप थाना कोतमा में पदस्थ रहे अपनी सेवा कल के दौरान अपने उपलब्धियां अर्जित की । पुलिस विभाग द्वारा आपको  अनेक बार पुरस्कृत किया गया। दिनांक 31 दिसंबर 2004 को आप 43 वर्ष 6 माह की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत हुए। हम सभी आपके उज्जवल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं।   recent visitors 58

13 युवतियों सहित 40 गिरफ्तार, राजस्थान-उदयपुर के होटल में रेव पार्टी पर स्पेशल पुलिस का छापा

उदयपुर। उदयपुर पुलिस ने शहर के एक होटल में छापामार कार्रवाई की है। होटल में रेव पार्टी चल रही थी और नशा भी परोसा जा रहा था। कार्रवाई में पुलिस ने 13 युवतियों सहित 40 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें आयोजनकर्ता भी शामिल है। सूत्रों के अनुसार प्रताप नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में होटल केशर विला में अवैध तौर पर युवक और युवतियां रेव पार्टी कर रहे हैं। पार्टी में नशीले पदार्थों का भी सेवन किया जा रहा है। इस पर पुलिस ने रात में ही होटल में दबिश दी और कार्रवाई करते हुए 13 युवतियों सहित 40 जनों को गिरफ्तार किया है। वेश्यावृत्ति के लिए बुलाया युवतियों को रेव पार्टी में पकड़ी गई युवतियों को आयोजनकर्ताओं द्वारा वेश्यावृत्ति के लिए बुलाया गया था। जब पुलिस ने छापा मारा तब पार्टी में शामिल होने आए लोग युवतियों पर नोट उछल रहे थे और नशे में डूबे हुए थे। ये लोग थे पार्टी के आयोजक अरमान उर्फ आशू हुसैन उर्फ उस्मान अली पिता रियासत हुसैन, रामसिंह पिता अनाडसिंह, जितेन्द्र मेवाड़ा उर्फ जीतू मेवाड़ा, सलीम पिता मुबारिक मोहम्मद निवासी भीलवाड़ा, ज्योति अरोड़ा उर्फ सोनिया निवासी भुवाणा, हुसैन मोहम्मद अरमान उर्फ आशू, ज्योति अरोड़ा व मोहम्मद हुसैन द्वारा की गई है। आयोजकों द्वारा पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर उक्त रेव पार्टी का विज्ञापन दिया गया है। इस पार्टी के लिए थ्री स्टार केटेग्ररी रूम, इवनिंग पार्टी, खानपान, शराब, मुजरा इत्यादि के लिए 11,999 रूपये के पास आयोजकों द्वारा बेचे जा रहे है। recent visitors 101

कलेक्टर बोलीं- जनता के सहयोग की जरूरत, राजस्थान-अलवर को स्वच्छ बनाने टूरिज्म पोर्टल और ऑटो टिपर लाइव ट्रैकिंग सिस्टम जोड़ा

अलवर। अतुल्य अलवर अभियान में नए साल पर दो नई सुविधाओं को जोड़ा गया है, जिनमें टूरिज्म पोर्टल और ऑटो टिपर लाइव ट्रैकिंग सिस्टम शामिल हैं। जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला ने बताया कि अलवर के विकास कार्यों और उनकी निगरानी के लिए अब एक अंब्रेला पोर्टल बनाया गया है। उन्होंने बताया कि क्लीन अलवर पोर्टल पर पिछले तीन महीनों से काम चल रहा है, जहां कचरे की शिकायतें मिलते ही तुरंत निस्तारण किया जा रहा है। हालांकि, शिकायतें यह भी आ रही थीं कि ऑटो टिपर समय पर नहीं पहुंचते या हर घर तक नहीं पहुंच पाते। इसे ध्यान में रखते हुए अब अतुल्य अलवर पोर्टल पर लाइव ट्रैकिंग सिस्टम लॉन्च किया गया है। इसके तहत, लोग घर बैठे यह देख सकते हैं कि उनके क्षेत्र में ऑटो टिपर कब पहुंचेगा, वर्तमान में कहां है और कचरा कहां डंप किया गया है। साथ ही, अगर कोई शिकायत है तो उसे पोर्टल पर दर्ज किया जा सकता है। यह सुविधा अलवर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने में मदद करेगी। कलेक्टर ने बताया कि टूरिज्म पोर्टल भी लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल पर अलवर की पर्यटन स्थलों से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा, लोग अपने सुझाव और शिकायतें भी दर्ज करा सकते हैं। यह पोर्टल अलवर के पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। जिला कलेक्टर ने बताया कि शहर को स्वच्छ बनाने के प्रयासों में प्रशासन पूरी तरह जुटा हुआ है। अतुल्य अलवर अभियान के तहत सभी अधिकारियों को लगाया गया है, जो हर शनिवार अपने क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लेते हैं। जहां कमियां पाई जाती हैं, वहां सुधार के निर्देश दिए जाते हैं। हालांकि, लोगों के सहयोग की कमी इन प्रयासों में बाधा बन रही है। प्रशासन की कोशिश है कि जनता भी इन अभियानों में सक्रिय रूप से हिस्सा ले, ताकि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। कलेक्टर अर्तिका शुक्ला ने कहा कि प्रशासन अपनी ओर से पूरी मेहनत कर रहा है, लेकिन जनता के सहयोग के बिना यह सपना अधूरा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता बनाए रखने और शहर की दशा सुधारने में प्रशासन का साथ दें। recent visitors 90

आईओएस डिवाइस पर ज्यादा फिशिंग अटैक, रिपोर्ट से हुआ खुलासा

नई दिल्ली ऐपल के आईओएस डिवाइस को दुनिया में सबसे ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि ऐपल डिवाइस में सेंधमारी करना बेहद मुश्किल है। यही वजह है कि एंड्रॉइड डिवाइस के मुकाबले में आईओएस डिवाइस को ज्यादा पसंद किया जाता है। लेकिन एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि iOS डिवाइस बेस्ड iPhone, Macbook, iPad समेत सभी ऐपल डिवाइस पर फिशिंग अटैक का ज्यादा खतरा है, जिसने आईओएस डिवाइस का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की चिंता बढ़ा दी है। आईओएस डिवाइस पर ज्यादा फिशिंग अटैक बोस्टन बेस्ड एक डेटा सेंट्रिक सिक्योरिटी कंपनी Lookout की रिपोर्ट के हवाले से दावा किया गया है कि एंड्रॉइड के मुकाबले में आईओएस डिवाइस वेब कंटेंट थ्रेड और फिशिंग के लिए ज्यादा खतरनाक है। साधारण शब्दों में कहें, तो साइबर अटैक सबसे ज्यादा आईओएस डिवाइस पर किये जाते हैं। इस शोध को जुलाई से अगस्त 2024 कैलेंडर ईयर के दौरान किया गया है। क्रिडेंशियल चोरी के सबसे ज्यादा हमले आईओएस डिवाइस पर रिसर्चर ने लुकआउट थ्रेड लैब के दावे में कहा है कि पिछले तिमाही में खासौतर पर आईओएस डिवाइस पर इंटरप्राइजेज फोक्स्ड क्रिडेंशियल की चोरी और फिशिंग अटैक किये गये हैं। इसमें करीब 17 फीसद का इजाफा हुआ है, जबकि पिछली तिमाही के मुकाबले में मैलेशियल ऐप डिडेक्शन में 32 फीसद की ग्रोथ दर्ज की गई गई है। एंड्रॉइड के मुकाबले में आईओएस ज्यादा खतरनाक लुकआउट रिपोर्ट के अनुसार करीब 19 एंटरप्राइज iOS डिवाइस 2024 में पहली तीन तिमाही में से प्रत्येक में कम से कम एक मोबाइल फिशिंग हमले के संपर्क में थे। इससे अलग 10.9 फीसद एंटरप्राइज एंड्रॉइड डिवाइस प्रत्येक में कम से कम एक मोबाइल फिशिंग हमले के संपर्क में थे। लुकआउट ने कहा कि मोबाइल खतरे दर की दर में तेज ग्रोथ हो रही है, क्योंकि साइबर अपराधी समूह अपनी रणनीति बदल रहे हैं और मोबाइल डिवाइस को निशाना बना रहे हैं। कैसे करें बचाव फिशिंग अटैक से बचने के रास्त बेहद सिंपल हैं। इसके लिए यूजर्स को किसी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। साथ ही किसी भी ऐप को परमिशन देने से पहले जांच कर लेना चाहिए। फोन में एंटी वायरस का इस्तेमाल करना चाहिए। recent visitors 62