ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला रुबीना दिलैक का

मुंबई,  मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नई तस्वीरों की सीरीज़ साझा की। इसमें उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला। शेयर की गई इन तस्वीरों में रुबीना ने ग्रीन कलर का फिशकट गाउन पहना है, जो न केवल आकर्षक बल्कि बेहद स्टाइलिश भी है। गाउन के फ्रंट हिस्से में नेट डिजाइन है, जो उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा है। इस लुक में रुबीना किसी मोरनी की तरह नजर आ रही हैं, और उनके फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। रुबीना ने इस लुक को और भी शानदार बनाने के लिए अपने बालों को मैसी बन में बांधा है और ग्लोसी मेकअप के साथ रेड कलर की ज्वैलरी पहनी है। उनका यह ग्लैमरस अवतार सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड बन चुका है और उनके फॉलोअर्स इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रुबीना ने जीवन के बारे में अपनी सोच भी जाहिर की। उन्होंने लिखा, हम चाहे जितना भी पीछा करें, पीछे भागें या उसे कसकर पकड़ने की कोशिश करें, भगवान के पास हमेशा हमारे लिए बड़ी योजनाएं होती हैं। यह शाम मेरे लिए उनकी योजनाओं में से एक थी। प्रक्रिया पर भरोसा रखें और जाने दें। इस कैप्शन के जरिए उन्होंने अपने फैंस को आत्मविश्वास और सकारात्मकता का संदेश दिया है। रुबीना दिलैक की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रहती है। पिछले साल, वह जुड़वा बेटियों की मां बनीं और अपनी मातृत्व की खुशियों को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। उनका करियर टीवी शो छोटी बहू से शुरू हुआ था, जो उन्हें घर-घर में पहचान दिलाने में मददगार साबित हुआ। इसके बाद उनका शो शक्ति भी सुपरहिट रहा। रुबीना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, और उनकी तस्वीरें एवं पोस्ट्स उनके फैंस को नई प्रेरणा देती हैं।   recent visitors 65

राज्यपाल डेका को मिला फ्लावर शो का आमंत्रण

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में प्रकृति की ओर संस्था के अध्यक्ष मोहन वरल्यानी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को नेहरू-गांधी उद्यान रायपुर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय फ्लावर शो के लिए आमंत्रित किया। साथ ही बांस के कपड़े से बना तौलिया भेंट किया।  राज्यपाल ने पर्यावरण और प्रकृति के संरक्षण के लिए संस्था के द्वारा किए जा रहे कार्याे की सराहना की। इस अवसर पर संस्था के  निर्भय धारीवाल, जयेश पिटालिया और डॉ. अनिल चौहान भी उपस्थित थे। recent visitors 55

ऑक्शन में जुटेंगे देश-प्रदेश के मिनरल शोध विशेषज्ञ, राजस्थान-जयपुर में जनवरी के तीसरे सप्ताह अधिकारी लेंगे बैठक

जयपुर। राज्य में खनिज संपदा की वैज्ञानिक तरीके से एक्सप्लोरेशन संभावनाओं पर मंथन करने के लिए जनवरी के तीसरे सप्ताह में देश व प्रदेश की सरकारी-गैरसरकारी संस्थाओं के विशेषज्ञ प्रतिनिधि जयपुर में जुटेंगे। राज्य के माइंस, जियोलोजी और पेट्रोलियम विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकान्त ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य की विपुल खनिज संपदा के एक्सप्लोरेशन कार्य को गति देने और इसमें केन्द्र व राज्य की संस्थाओं के साथ ही निजी क्षेत्र की एक्सप्लोरेशन संस्थाओं की भागीदारी की संभावनाओं पर भी मंथन किया जाएगा। उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मंथन को उपादेय व विशेषज्ञों की भागीदारी तय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें भारत सरकार के नेशनल मिनरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट की सहभागिता भी रहेगी। प्रमुख सचिव माइंस श्री टी. रविकान्त ने बताया कि प्रदेश में 82 प्रकार के खनिज उपलब्ध है उनमें से अभी 57 खनिजों का ही खनन हो रहा है। केन्द्र सरकार के नए प्रावधानों के अनुसार क्रिटिकल और स्ट्रेटेजिक मिनरल्स के ऑक्शन का कार्य पहली बार केन्द्र सरकार ने अपने हाथ में लिया है। इसके लिए केन्द्र सरकार ने प्राइवेट सेक्टर में एक्सप्लोरेशन का कार्य कर रही संस्थाओं की भी भागीदारी तय करने का निर्णय किया है। इसी कड़ी में एक्सप्लोरेशन लाइसेंस ईएल के लिए भी खनिज ब्लॉकों की नीलामी की जाने लगी है। टी. रविकान्त ने बताया कि जयपुर में आयोजित एक दिवसीय मंथन में केन्द्र सरकार के माइंस मंत्रालय, जियोलोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, एमईसीएल, इंडियन ब्यूरो ऑफ माइंस, एटोमिक मिनरल डिपार्टमेंट के साथ ही केन्द्र सरकार की एंपेनल्ड निजी क्षेत्र की एक्सप्लोरेशन संस्थाएं और विभाग के अधिकारियों की भागीदारी तय की जाएगी।  इसके साथ ही इस क्षेत्र में कार्य कर रही प्रादेशिक संस्थाओं के साथ ही केन्द्र सरकार द्वार अधीकृत संस्थाओं के हिस्सा लेने से प्रदेश में मिनरल एक्सप्लोरेशन की संभावनाओं के साथ ही भविष्य के रोड़मेप तैयार करने में भी सहायता प्राप्त होगी। रविकान्त ने बताया कि मेजर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी में राजस्थान समूचे देश में शीर्ष पर आ गया है। प्रदेश में क्रिटिकल और स्ट्रेटेजिक मिनरल्स के भी अच्छे संकेत मिले हैं। ऐसे में प्रदेश की खनिज संपदा के एक्सप्लोरेशन में नवीनतम तकनीक के उपयोग और एक्सप्लोरेशन के सटीक विश्लेषण में सहयोग प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने बताया कि इससे प्रदेश में खनिज खोज कार्य को गति मिलेगी। माइंस व भूविज्ञान विभाग स्तर पर आवश्यक तैयारियों की मॉ​निटरिंग निदेशक माइंस श्री भगवती प्रसाद कलाल कर रहे हैं। वहीं विभाग द्वारा आवश्यक तैयारियों के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की कोर टीम का गठन किया गया है। recent visitors 73

लंबित खनिज राजस्व समय पर जमा कराएं : कलेक्टर

  एमपीएलआरसी के तहत प्रदाय अनुपयोगी भूमि की उपलब्ध कराएं जानकारी : कलेक्टर कलेक्टर ने खनिज एवं कोल माइंस के अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश अनूपपुर कलेक्टर हर्षल पंचोली की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में खनिज विभाग एवं कोल माइंस के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने कोल माइंस के राजस्व के लक्ष्य तथा राजस्व वसूली के संबंध में जिला खनिज अधिकारी से जानकारी प्राप्त की तथा एसईसीएल जमुना/कोतमा, हसदेव, सोहागपुर एरिया तथा अमरकंटक ग्रेनाइट, किसान स्पोर्ट्स, राधेश्याम मिनरल के अधिकारियों को गंभीरता के आधार पर शासन के निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार लंबित राजस्व की राशि जमा कराने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम अनूपपुर, एसडीएम जैतहरी, एसडीएम पुष्पराजगढ़, उप संचालक खनि प्रशासन सहित कोल माइंस के अधिकारी उपस्थित थे।   बैठक में कलेक्टर ने सभी कोल माइंस अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने कोल माइन से एक अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त करें, जो जिला प्रशासन से बेहतर समन्वय स्थापित कर जिला प्रशासन द्वारा खनिज संबंधी मामलों पर दिए गए निर्देशों के अनुरूप समय पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर ने कोल माइन्स के उपयोग हेतु एमपीएलआरसी के तहत शासकीय अधिग्रहित भूमि के अनुपयोगी होने पर उस भूमि का जनहित में बेहतर उपयोग हेतु ऐसी भूमि का चिन्हांकन कर भूमि संबंधी आवश्यक जानकारी एक सप्ताह में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने कोल माइंस के बंद खदानों, कोयला प्रोडक्शन, भूमि अलॉटमेंट, सुरक्षा के बेहतर इंतजाम सहित अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। recent visitors 50

बुलडोजर पर निशाना साधते हुए इस पोस्टर पर लिखा गया है ‘सपा के राज में बुलडोजर जाएगा गैराज में: अखिलेश यादव

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के नेता रंजीत सिंह द्वारा नए साल की शुभकानाएं देने के लिए एक पोस्टर लगाया गया है। यह पोस्टर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवास के पास लगाया गया है। इस पोस्टर पर अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ-साथ डॉक्टर बी.आर अंबेडकर की तस्वीर भी है। साथ ही बुलडोजर पर निशाना साधते हुए इस पोस्टर पर लिखा गया है 'सपा के राज में बुलडोजर जाएगा गैराज में।' बीजेपी के पोस्टर पर सपा का पलटवार नए साल के अवसर पर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच पोस्टर वॉर शुरू हो गई है। नए साल के मौके पर बीजेपी दफ्तर के बाहर एक पोस्टर लगाया गया था। जिसपर लिखा था, ” चरखे से क्रांति आई, बुलडोजर से शांति आई।”  इस पोस्टर के जवाब में अब सपा ने एक पोस्टर जारी कर बुलडोजर पर निशाना साधते  हुए लिखा, "सपा के राज में बुलडोजर जाएगा गैराज में. बुलडोजर में नहीं रह गया कोई दम, साइकिल दिखाएगी 27 में दम।” उपचुनाव से ही जारी है पोस्टर वॉर दोनों पार्टियों के पोस्टर को लेकर शहर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। ये पहला मौका नहीं है जब दोनों पार्टियों के बीच पोस्टरबाजी देखने को मिल रही है। गौरतलब हो कि उपचुनाव के समय से ही सपा और भाजपा में पोस्टर वॉर छिड़ी हुई है। पोस्टर की ये सियासी जंग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बंटेंगे तो कटेंगे वाले बयान से शुरू हुई थी। जिसके बाद दोनों पार्टियों की सियासत तेज हो गई थी। अब एक बार फिर बुलडोजर को लेकर दोनों में सियासत गरमा रही है। recent visitors 76

स्वामी विवेकानंद जयंती पर होगा जिले में सामूहिक सूर्य नमस्कार : कलेक्टर

  कलेक्टर ने सूर्य नमस्कार कार्यक्रम की तैयारी संबंधी बैठक में दिए निर्देश अनूपपुर  कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने कहा है कि जिले में 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय में जिला स्तरीय सूर्य नमस्कार आयोजित होगा, जिसकी तैयारी अधिकारी करना सुनिश्चित करें। इसी दिन जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, समस्त नगरीय निकाय और विकासखंड स्तर पर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम तथा स्वामी विवेकानंद पर केन्द्रित प्रेरणादायक शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हों। इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जन-भागीदारी को सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर श्री पंचोली कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के पूर्व तैयारी बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त सुश्री सरिता नायक, जिला शिक्षा अधिकारी श्री तुलाराम आर्माे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अमरकंटक के क्रीड़ा परिसर में भी सूर्य नमस्कार का आयोजन भव्य रूप से किया जाए। 12 जनवरी को जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. अनूपपुर प्रांगण में आयोजित होगा। बरसात की संभावना होने पर यह कार्यक्रम वैकल्पिक व्यवस्था के तहत एकलव्य आवासीय विद्यालय अनूपपुर में सुनिश्चित किया जाए। सामूहिक सूर्य नमस्कार प्रातः 9 बजे से प्रातः 10ः30 बजे तक होगा। इसके साथ ही कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीत वंदे-मातरम् और मध्यप्रदेश गान का सामूहिक गायन होगा। रेडियो के माध्यम से मुख्यमंत्री के संदेश का प्रसारण और सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम कार्यक्रम होगा। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र तहसीलदार अनूपपुर द्वारा जिले के जनप्रतिनिधियों को भेजा जाए तथा सभी से ज्यादा से ज्यादा संख्या में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में सहभागिता निभाने हेतु अपील भी किया जाए। इस दौरान कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग से भी कार्यक्रम के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। recent visitors 50

लखन यादव को मिली व्हीलचेयर, कलेक्टर को किया धन्यवाद ज्ञापित

उमरिया उमरिया जिले के चिल्हारी निवासी लखन यादव पिता कन्हाई लाल यादव निवासी चिल्हारी को व्हीलचेयर मिलने पर  कलेक्टर धरणेन्द्र  कुमार जैन को धन्यवाद ज्ञापित किया है। कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन के संज्ञान में यह बात लाई गई कि लखन यादव जन्म से विकलांग है । लखन अपनी छोटी सी किराना की दुकान चलाकर अपना और अपनी मां का पालन पोषण करता है। कलेक्टर  ने  प्रमुखता से स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित करते हुए लखन यादव का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया तथा  व्हीलचेयर उपलब्धे करवाई ।  व्हीलचेयर मिल जाने पर लखन अत्यंत प्रसन्न दिखाई दिए, उनका कहना है कि अब बिना किसी सहारें के आवागमन कर सकूंगा । recent visitors 52