मतदाता सूची पर घमासान: अखिलेश यादव ने BJP को घेरा, बोले– फार्म-7 जमा हुए सब निरस्त हों

लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी एसआईआर को लेकर भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने मांग की कि अब तक जमा किए गए सभी फार्म-7 निरस्त किए जाएं। फार्म-7 पर आयोग का होलोग्राम लगाया जाए। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि फार्म-7 को लेकर पूरे प्रदेश से खबर आ रही है। भाजपा बड़े पैमाने पर धांधली कर रही है। समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। उन्होंने कहा कि गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ एफआईआर होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में एक करोड़ 99 हजार 710 वोट काटने की तैयारी है। मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में सपा मुखिया ने आरोप लगाया कि सबसे पहले सीतापुर में ये खेल हुआ है। वहां जांच में पता चला कि जिसने शिकायत की है वो लिख भी नहीं सकता है। वह अंगूठा लगाता है जबकि शिकायत पर उसके हस्ताक्षर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने भाजपा से मिलकर लाखों की संख्या में फार्म-7 छपवाए हैं। टारगेट करके पीडीए खासकर मुस्लिम समाज के लोगों के वोट काटे जा रहे हैं। इस आईएएस का नाम बाद में बताऊंगा उन्होंने आरोप लगाया कि आईएएस अफसर सीएम ऑफिस में बैठकर बीएलओ को धमका रहे हैं। उनके नाम की घोषणा मैं बाद में करूंगा। अखिलेश ने कहा कि मुझे लग रहा है कि मुझे लग रहा है कि वन नेशन वन इलेक्शन की तरफ जा रहे हैं और न जानें कहां जा रहे हैं? उन्होंने कहा कि मतदाता को वोटल लिस्ट नहीं दिखाई जा रही है। मतदाता पूछते हैं तो उन्हें पंचायत चुनाव की लिस्ट दिखा दी जा रही है। इस दौरान पूर्व मंत्री योगेश ने आरोप लगाया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में 6321 वोट काटने की तैयारी है। फार्म भरकर भेज दिए अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में फार्म भरकर भेज दिए गए हैं। सुल्तानपुर में तो मुस्लिम महिला बीएलओ का ही नाम काट दिया गया। छपे-छपाए फार्म पर इपिक नंबर और डिटेल भरकर विधानसभावार भेजा जा रहा है। भाजपा हर विधानसभा में 10 हजार वोट कटवाना चाहती है। सदर सुल्तानपुर और कन्नौज में भी इसी तरह वोट काटा जा रहा है। लखनऊ सरोजनीनगर में 100 से अधिक फार्म पर दशरथ ने हस्ताक्षर कर जमा किए हैं। उन्होंने कहा कि नियम कहता है कि कोई गलत फार्म जमा करता है तो लोक अधिनियम के तहत एफआईआर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पीडीए प्रहरी से अपील है कि एक भी वोट करने न पाए।   recent visitors 34

‘जनविरोधी बजट’ का आरोप: अखिलेश यादव बोले- सिर्फ चुनिंदा लोगों को फायदा

लखनऊ केंद्रीय बजट पेश होने के बाद शेयर माकेर्ट में आई गिरावट को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 'हमने पहले ही कहा था, सवाल यह नहीं है कि बाज़ार कब खुलेगा, सवाल यह है कि और कितना गिरेगा।' 'भाजपाई भ्रष्टाचार की अद्दश्य खाता-बहीः अखिलेश अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव ने बयान जारी कर कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार से जनता को कोई उम्मीद नहीं है, तो उसके बजट से भी क्या अपेक्षा की जा सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का हर बजट '1/20 का बजट' होता है, क्योंकि यह केवल 5 प्रतिशत लोगों के हित में तैयार किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह बजट अपने कमीशन और अपने लोगों को सेट करने का दस्तावेज़ है तथा इसे 'भाजपाई भ्रष्टाचार की अद्दश्य खाता-बही' बताया। 'बजट में न आम जनता का जिक्र है और न ही उनकी फिक्र' सपा अध्यक्ष का कहना है कि इस बजट में न आम जनता का जिक्र है और न ही उनकी फिक्र। महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बेतहाशा बढ़ती कीमतों के बावजूद आम लोगों को टैक्स में कोई राहत नहीं दी गई, जो सीधे तौर पर 'टैक्स-शोषण' है। वहीं दूसरी ओर अमीरों के कारोबार और घूमने-फिरने पर कई तरह की छूटें दी गईं, जबकि बेकारी और बेरोज़गारी से जूझ रहे युवाओं व आम नागरिकों की उम्मीदों की थाली खाली रह गई। उन्होंने बजट को 'निराशाजनक और निंदनीय' बताते हुए कहा कि यह आम आदमी की ज़रूरतों से पूरी तरह कटा हुआ है। recent visitors 36

अखिलेश यादव ने कहा- कांग्रेस ने ही ईडी का गठन किया था, आज वे ईडी के कारण मुश्किल में हैं, खत्म कर देना चाहिए

नई दिल्ली नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दायर होने के बाद जहां देशभर में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है, वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक अलग और तीखा रुख अपनाया है। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि "ईडी जैसी एजेंसियों को खत्म कर देना चाहिए। नेशनल हेराल्ड मामले पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा, "कांग्रेस ने ही ईडी का गठन किया था। आज वे ईडी के कारण मुश्किल में हैं…आर्थिक अपराधों की जांच के लिए कई संस्थाएं हैं…ईडी जैसी एजेंसियों को खत्म कर देना चाहिए। कांग्रेस ने ही ईडी कानून बनाया था। उस समय कई पार्टियों ने इसका विरोध किया था और कांग्रेस से कहा था कि आप ऐसा कानून ला रहे हैं जिससे अंततः आपको ही परेशानी हो सकती है। महाराष्ट्र में भाजपा के खिलाफ कोई भी नेता ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग का सामना करता था…मैं इतना समझता हूं कि ईडी जैसे विभाग को खत्म कर देना चाहिए। मैं कांग्रेस से भी यही मांग करने को कहूंगा। ईडी होने का मतलब है कि आप आयकर विभाग या जीएसटी जैसी अपनी संस्थाओं पर भी भरोसा नहीं कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा, "… यूपी का डबल इंजन एक दूसरे के पक्ष में नहीं है। एक दूसरे से टकरा रहे हैं। साथ नहीं चल रहे। आमने सामने टक्कर मार रहे हैं। पहले इंजन टक्कर मार रहे थे, अब डिब्बे भी टक्कर मार रहे हैं recent visitors 59

अखिलेश यादव ने दावा किया – आगामी चुनाव में सूखे पत्ते की तरह भाजपा का सफाया हो जाएगा

कन्नौज उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अभी दो साल दूर है। इस बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया है कि आगामी चुनाव में सूखे पत्ते की तरह भाजपा का सफाया हो जाएगा। कन्नौज पहुंचे सपा प्रमुख ने मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश की योगी सरकार पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने गरीब, किसान, महाकुंभ सहित अन्य मुद्दों पर प्रदेश की सरकार को घेरा। अखिलेश ने महाकुंभ को लेकर कहा कि महाकुंभ की जो व्यवस्था खराब की है। उसके जिम्मेदार प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री महाकुंभ की व्यवस्था की निगरानी खुद कर रहे थे। लेकिन, महाकुंभ में हादसा हुआ, कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। लेकिन, सरकार मौत का सही आंकड़ा नहीं पेश कर रही है। क्योंकि, उन्हें डर है कि अगर कहीं मौत का आंकड़ा जारी कर दिया तो उनकी सच्चाई सबके सामने आए जाएगी। अखिलेश ने आगे कहा कि हमने कभी गंगा के पानी पर सवाल नहीं खड़ा किया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गंगा के पानी को खराब बताया। लेकिन, उत्तर प्रदेश का प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कह रहा है कि गंगा का पानी साफ है। इससे साफ होता है कि लखनऊ वाले दिल्ली वालों को गाली दे रहे हैं अखिलेश ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों-गरीबों की नहीं है। अगर यह सरकार होती तो किसानों-गरीबों की खुशहाली के लिए कार्यक्रम हो रहे होते। सरकार के पिछले 9 बजट पर गौर करे तो साफ हो जाता है कि प्रदेश की सरकार हमारे किसानों के लिए कुछ नहीं कर रही है। अगर सरकार ने काम किया होता तो गांव की तस्वीर कुछ और होती। प्रदेश की सरकार किसानों को समय पर खाद और बीज मुहैया नहीं करा पा रही है। किसानों को कीटनाशक दवाइयां नहीं मिल रही है। फसल नुकसान होने के दौरान नुकसान की भरपाई भी नहीं हो रही है। प्रदेश की सरकार में बीते 9 साल में युवाओं को रोजगार नहीं मिला। युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है। गरीबों को महंगी बिजली दी जा रही है। 24 घंटे बिजली देने का इनका दावा खोखला साबित हुआ है। recent visitors 81

सरकार रोजगार नहीं दे पा रही है, सारे नारे असफल होने के बाद वह चोरी-छिपे वक्फ बिल लाए हैं: अखिलेश यादव

वाराणसी समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वक्फ बिल को लेकर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बजट की मायूसी को छिपाने के लिए यह बिल चोरी-छिपे लाया गया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य दोनों सरकारों पर जमकर हमला बोला है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भारत सरकार का अब तक सबसे बड़ा बजट पेश हुआ है। सरकार का दावा रहा है कि आने वाले समय में दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था से नंबर तीन पर पहुंच जाएंगे। नौकरी, रोजगार, किसान की आय, विकसित भारत का रोडमैप तैयार किया है। लेकिन बजट आने के बाद एक मायूसी छाई। जो आंकड़े नजर आए, उनसे न विकसित भारत बनने जा रहा है, न इससे कोई अर्थव्यवस्था बढ़ने जा रही है, न किसान की आय दोगुनी होगी। अखिलेश ने कहा कि सरकार रोजगार नहीं दे पा रही है। सारे नारे असफल होने के बाद वह चोरी-छिपे वक्फ बिल लाए हैं। बिल इसलिए लाए हैं कि बजट से मायूसी है। इनका यही पुराना तरीका है। मुख्यमंत्री योगी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आने वाले समय में हमें पूरे वस्त्र पहनकर स्नान करना पड़ेगा। जिस सरकार ने विकसित भारत बनाएंगे, बनारस को क्यूटो बनाएंगे की बात की थी, वहां महाकुंभ में लोगों की जान गई है। जाम में बड़े लोग परेशान हुए हैं। शहरवासी भी परेशान हुए। सरकार सब कुछ छिपा रही है। जो सरकार अच्छी व्यवस्था का दावा कर रही थी, न जाने कितने लोगों की जान चली गई। भगदड़ में ही नहीं, बल्कि जो यहां श्रद्धालु आए थे, उनकी भी जान गई। सरकार छिपा रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो भी भारत की सीमा और आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा बनता हो, उस पर कार्रवाई हो। उसमें सबको सहयोग करना चाहिए। मुंबई कॉपरेटिव बैंक के बंद होने पर उन्होंने कहा कि कॉपरेटिव यूनिवर्सिटी बनने जा रही है। आपके पैसे की कीमत नहीं बची है। महंगाई कम हो जाती तो सबको लाभ मिल जाता है। कोविड के बाद आप लोगों का वेतन नहीं बढ़ा है। यह कोई नई चीज नहीं है। जिस बजट ने नौकरी न दी हो, जिससे किसानों की आय न बढ़ी हो, जिस बजट से व्यापार न बढ़ा हो, जिस बजट से हमारे देश के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को कोई लाभ न पहुंचा हो, इस बजट में मायूसी थी। निराश किया। सरकार ने धोखा दिया। जानबूझकर ऐसे बिल लाए हैं। मणिपुर में राष्ट्रपति शासन को लेकर कहा कि यह बहुत पहले कर देना चाहिए था। recent visitors 73

कुंभ में लगे ट्रैफिक से प्रयागराज में जो लोग हैं उनकी तकलीफ ज्यादा है. लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे: अखिलेश

प्रयागराज कुंभ में लगे ट्रैफिक के लंबे जाम पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है. अखिलेश ने कहा कि सरकार को सारे इंतजाम करने चाहिए थे. अगर ऐसा हुआ होता तो जनता को परेशानी नहीं होती. अखिलेश ने कहा, मुख्यमंत्री ने कहा था कि हमने 100 करोड़ लोगों के आने का इंतजाम किया है. लोग गाड़ियों में हैं, बसों में हैं, जाम में हैं. व्यवस्थाएं जो बनानी चाहिए थी वह इस सरकार ने बिगाड़ दी. मुख्यमंत्री ने खुद बिगाड़ी है, क्योंकि मुख्यमंत्री जी खुद इंजीनियर बन जाते हैं. मुख्यमंत्री खुद पुलिस अफसर बन जाते हैं. खुद डॉक्टर बन जाते हैं. खुद ट्रैफिक ऑफिसर बन जाते हैं. जब जिम्मेदार अधिकारियों को मौका नहीं देंगे तो यही परिस्थितियां होंगी. 'आंदोलन रोकना हो तो पुलिस फोर्स है' अखिलेश ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में ना IAS की कमी है, ना IPS की कमी है, ना अच्छे अधिकारियों की कमी है, आखिर वह अधिकारी कर क्या रहे हैं? आपको मस्जिद गिरानी हो, आपको किसी विपक्षी नेता के खिलाफ कार्रवाई करनी हो, विपक्ष के लोगों का आंदोलन रोकना हो इनके पास पुलिस फोर्स है. इन्होंने अभी मिल्कीपुर फोर्स और अधिकारियों के दम पर लूट लिया. अगर इतनी ही बुद्धिमानी आप कुंभ में दिखाएंगे तो जो लोग आए उनको सुविधा मिलेगी. वो स्नान करके पुण्य कमाकर जाएंगे. आज तक खोने वालों की सूची, मरने वालों की सूची, रास्ते में जो लोग मर गए उनकी सूची जारी नहीं की गई. 'डीजल-पेट्रोल खत्म हो रहा है' सपा अध्यक्ष ने कहा कि आप डिजिटल की बात कर रहे हैं तो वह डिजिटल कहां है. ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए ड्रोन का इस्तेमाल क्यों नहीं कर रहे हैं? वहां ना पानी है, ना खाना है ना सुविधा दे पा रहे हैं. अब तो सुनने में आ रहा है कि डीजल-पेट्रोल खत्म हो रहा है, यह तो आने वालों की तकलीफ है. प्रयागराज में जो लोग हैं उनकी तकलीफ ज्यादा है. लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं. हमने कई तरह के कार्यक्रम देखे हैं, लेकिन प्रयागराज के लोग पहली बार ऐसे कार्यक्रम में हाउस अरेस्ट हो रहे हैं. यह सरकार अपने आप को चमका रही है, यह सरकार खुद को चमकाने के चक्कर में सबको डूबाना चाहती है. 'भारतीय जनता पार्टी लूटती है' अखिलेश ने मिल्कीपुर चुनाव पर कहा, एक केस स्टडी है, कैसे भारतीय जनता पार्टी लूटती है, कैसे मैनेजमेंट करती है. यह लोकतंत्र के जांबाज लोग हैं, इनको लोकतंत्र के जांबाज का अवार्ड मिलना चाहिए. पुलिस वाले, पीठासीन अधिकारी, शिक्षा विभाग के दो अधिकारी, इनको लोकतंत्र का जांबाज वाला अवार्ड मिलना चाहिए. सरकार उनके अवार्ड की व्यवस्था करें, क्योंकि लोकतंत्र में किसी भी दल के लिए इतना बेहतरीन मैनेजमेंट नहीं किया जा सकता. यह मैनेजमेंट दूसरे दल के लोगों के लिए सीखने का है. दिल्ली के चुनाव नतीजे पर अखिलेश ने कहा कि यह चुनाव में होता है. हार जीत होती है, हमें उम्मीद है आप पार्टी भविष्य में अच्छा करेगी recent visitors 74

सपा की हार पर अखिलेश का आया बयान, ‘मिल्कीपुर की जीत पर कई गुना भारी रहेगी लोकसभा में अयोध्या में मिली जीत’

लखनऊ उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बीजेपी ने 60 हजार वोटों से प्रचंड जीच दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने सपा उम्मीदवार अजीत प्रसाद को करारी शिकस्त दी है। उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की हार पर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने सरकार पर धांधली का आरोप लगाते हुए कहा है कि सभी 403 विधानसभाओं में ये ‘चार सौ बीसी’ नहीं चलेगी। '403 विधानसभाओं में ये ‘चार सौ बीसी’ नहीं चलेगी' अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर लिखा- "पीडीए की बढ़ती शक्ति का सामना भाजपा वोट के बल पर नहीं कर सकती है, इसीलिए वो चुनावी तंत्र का दुरुपयोग करके जीतने की कोशिश करती है। ऐसी चुनावी धांधली करने के लिए जिस स्तर पर अधिकारियों की हेराफेरी करनी होती है, वो 1 विधानसभा में तो भले किसी तरह संभव है, लेकिन 403 विधानसभाओं में ये ‘चार सौ बीसी’ नहीं चलेगी। इस बात को भाजपा वाले भी जानते हैं, इसीलिए भाजपाइयों ने मिल्कीपुर का उपचुनाव टाला था।" ये झूठी जीत है – अखिलेश यादव सपा प्रमुश ने आगे लिखा,'पीडीए मतलब 90% जनता ने ख़ुद अपनी आंखों से ये धांधली देखी है। ये झूठी जीत है, जिसका जश्न भाजपाई कभी भी आईने में अपनी आंखों-में-आंखों डालकर नहीं मना पाएंगे। उनका अपराधबोध और भविष्य में हार का डर उनकी नींद उड़ा देगा। अखिलेश ने पुलिस अधिकारियों पर कसा तंज अखिलेश यादव ने पुलिस अधिकारियों पर तंज कसते हुए 'एक्स' पर आगे लिखा,"जिन अधिकारियों ने चुनावी घपलेबाजी का अपराध किया है वो आज नहीं तो कल अपने लोकतांत्रिक-अपराध की सज़ा पाएंगे। एक-एक करके सबका सच सामने आएगा। न कुदरत उन्हें बख़्शेगी, न कानून. भाजपाई उनका इस्तेमाल करके छोड़ देंगे, उनकी ढाल नहीं बनेंगे। जब उनकी नौकरी और पेंशन जाएगी तो वो अपने बच्चों, परिवार और समाज के बीच अपमान की ज़िंदगी की सज़ा अकेले भुगतेंगे। लोकसभा चुनावों में अयोध्या में हुई पीडीए की सच्ची जीत, उनके मिल्कीपुर के विधानसभा की झूठी जीत पर कई गुना भारी है और हमेशा रहेगी।" recent visitors 42